19 to 22 June 2022 Current Affairs

यह 19 to 22 June 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत के किस पड़ोसी देश में भूकंप की वजह से 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई?

a. चीन
b. भूटान
c. श्रीलंका
d. अफगानिस्‍तान

Answer: d. अफगानिस्‍तान

—————-
2. अफगानिस्तान में जून 2022 में कितनी तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई?

a. 5.1
b. 5.8
c. 6.1
d. 7.0

Answer: c. 6.1

– अफगानिस्तान में 22 जून 2022 को सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
– पक्तिका प्रांत में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई और 1500 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए।
– इस भूकंप का केंद्र राजधानी काबुल के दक्षिण में खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था।
– पूर्वी प्रांतों खोस्त और नंगरहार में भी मौत के मामले पाए गए है।
– इस भूकंप के झटके पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किए गए।
– भूकंप को केंद्र से 500 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया।

हालात गंभीर
– अफगानिस्‍तान में भूकंप के बाद हालत गंभीर हैं।
– मलबे में तब्‍दील घरों से घायलों और मृतकों को निकालकर हेलीकॉप्‍टर से अस्‍पताल भेजा रहा है।
– अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय सहायता संगठन भी वापस चले गए हैं।
– ऐसे में राहत और बचाव अभियान पर बहुत असर हो रहा है।

अफगानिस्‍तान में आए पिछले भूकंप और मृतक
वर्ष 2015 : 200
वर्ष 2002 : 1000 (तीव्रता 6.1 रिक्‍टर स्‍केल)
1998 : 4500 (तीव्रता 6.1 रिक्‍टर स्‍केल)

भूकंप क्यों आता है?
– पृथ्वी के नीचे कई टेक्‍टोनिक प्लेट्स होती है, यह पिघली हुई लावा पर टिकी हैं। ये प्‍लेट हिलती रहती हैं।
– ये प्लेट्स जहां पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन कहते है।
– प्लेट्स के कई बार टकराने पर प्लेट्स के कोने मुड़ते है।
– प्लेट्स पर ज्यादा दबाव बनने से ये प्लेट्स टूटने लगती हैं।
– फिर इसके बाद नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती है और ज्यादा डिस्टर्बेंस होने के बाद भूकंप आता है।
– पृथ्‍वी पर हर साल लगभग पांच लाख भूकंप आते हैं।
– करीब एक लाख ही महसूस हो पाते हैं, इनमें से करीब 100 भूकंप ही बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं।
– सबसे विनाशकारी भूकंप 1960 में चिली में आया था। उसकी तीव्रता 9.6 थी। इसमें करीब 6000 लोगों की मौत हुई थी।
– 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया में भूकंप से हिन्‍द महासागर में सुनामी आई थी, इसमें करीब 2.30 लाख लो मारे गए थे।

भारत का सबसे विनाशकारी भूकंप
– भारत में सबसे विनाशकारी भूकंप 15 जनवरी 1934 को बिहार में आया था, इसकी तीव्रता 8.1 थी। इसमें करीब 30 हजार लोग मारे गए थे।

रिक्टर स्केल- असर
0 से 1.9- सिस्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9- हल्का कंपन।
3 से 3.9- ट्रक नजदीक से गुजर जाए,ऐसा असर।
4 से 4.9- विन्डो टूट सकती है और दीवारों पर टंगी कोई चीज गिर सकती है।
5 से 5.9- सोफे और बक्शे जैसी भारी वस्तु हिल सकती है।
6 से 6.9- बिल्डिंग की नींव दरक सकती और ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंच सकता है।
7 से 7.9- बिल्डिंग गिर जाती है और जमीन के अंदर पाइप फट जाते है।
8 ले 8.9- इमारतें और बड़े पुल गिर जाते है।
9 या उससे अधिक- भीषण तबाही, धरती हिलती हुई और दिखाई देगी, इसके अलावा सुनामी का खतरा।

अफगानिस्‍तान
राजधानी – काबुल
तालीबानी लीडर – हिबतुल्लाह अखुंदजादा
तालीबानी पीएम – हसन अखुंद

————–
3. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) ने अपना उम्मीदवार किसे चुना?

a. गिरीश चंद्र मुर्मू
b. सरिता मुर्मू
c. द्रौपदी मुर्मू
d. सुमित्रा महाजन

Answer: c. द्रौपदी मुर्मू

– NDA ने 21 जून 2022 को जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार चुना।
– अगर वह चुनाव जीतती है, तो वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।

द्रौपदी मुर्मू के बारे में
– वह 64 वर्ष की हैं।
– उनका जन्म मयूभंज, ओडिशा में हुआ।
– आदिवासी समुदाय से संबंधित है।
– उन्होंने भुवनेश्वर के रामा देवी वुमेन्स कॉलेज से अपना स्नातक किया।
– श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च में सहायक प्रोफेसर रही।
– इसके अलावा ओडिशा सरकार के सिंचाई विभाग में भी कनिष्ठ सहायक के रूप में काम किया।
– सिंचाई विभाग में काम करने के बाद, वह वर्ष 1997 में भाजपा में शामिल हो गईं।
– इसी वर्ष, वह रायरंगपुर की पार्षद और क्षेत्र की उपाध्यक्ष भी चुनी गईं।
– वर्ष 2000 के विधानसभा चुनावों में, वह रायरंगपुर से चुनी गईं और राज्य में बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री बनीं।
– मंत्री के रूप में, उन्होंने 2004 तक परिवहन और वाणिज्य, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे विभिन्न विभागों को संभाला।
– इस दौरान वह बीजेपी से जुड़ी रही और 2006-2009 के बीच भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही।
– वर्ष 2015 में, उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।
– वह झारखंड की ऐसी पहली राज्यपाल है, जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल (2015-2021) पूरा किया जोकि एक अवधि से ज्यादा है।

—————
4. राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपना उम्मीदवार किसे चुना?

a. फारूक अब्दुल्ला
b. यशवंत सिन्हा
c. गोपालकृष्ण गांधी
d. शरद पवार

Answer: b. यशवंत सिन्हा

– विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार चुना।

यशवंत सिन्हा के बारे में
– वह 84 वर्ष के हैं।
– संसदीय राजनीति में आने से पहले यशवंत सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं।
– सन् 1984 में वह प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में दाखिल हुए।
– अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर में वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से जुड़े।
– सन् 1988 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया।
– सन् 1990-91 के दौरान वह कांग्रेस-समर्थित चंद्रशेखर की चार महीने की सरकार में देश के वित्त मंत्री भी रहे।
– बाद में वह भाजपा में आ गये।
– अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में सन् 1998 से 2002 के बीच वित्त मंत्री रहे।
– फिर 2002 से 2004 के बीच वह विदेश मंत्री भी रहे।
– सन् 2018 के अप्रैल महीने तक वह भारतीय जनता पार्टी में थे।
– मार्च, 2021 में वह ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।
– बिहार की बजाय झारखंड को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। हजारीबाग से वह कई बार सांसद चुने गये। – इस समय उनके बेटे और पूर्व वित्त-राज्यमंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

————–
5. इजरायल की सरकार ने संसद (कनेसेट) को भंग करने और अंतरिम नया पीएम किसे बनाने का ऐलान किया?

a. नदव एशकार
b. यायर लैपिड
c. एविगडोर लिबरमैन
d. बेनी गैंट्ज

Answer: b. यायर लैपिड

– इजरायल की गठबंधन वाली सरकार ने 20 जून 2022 को संसद को भंग करने और यायर लैपिड को अंतरिम पीएम बनाने का ऐलान किया।
– इसके अलावा नए चुनाव की घोषणा भी की।
– यह देश का तीन वर्षों में पांचवा चुनाव होगा।

ऐसा क्यों हुआ?
– इजरायल के बनने से लेकर अब तक यानी 1941 से लेकर अब तक पूर्ण बहुमत किसी को नहीं मिला है।
– यानी यहां हमेशा गठबंधन की सरकार रही है।
– इजरायल की सरकार पिछले वर्ष आठ पार्टियों के साथ गठबंधन करके बनी थी।
– इस समय इन सभी पार्टियों का लक्ष्य पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को पॉवर से हटाना था।
– सेन्टर विचारधारा के यायर लैपिड और दक्षिणपंथी राजनेता नफ्ताली बेनेट के तहत गठबंधन के एक साथ आने से पहले, इज़राइल ने दो वर्षों में चार चुनाव देखे थे।
– लेकिन इन्ही आठ पार्टियों की अलग-अलग मांग है, जोकि पूरी नहीं हो सकती।
– इसलिए यह गठबंधन तोड़ा गया और नए चुनाव की घोषणा की गई है।
– संसद को भी भंग किया गया ताकि नया चुनाव हो सकें और एक सिंगल मेजोरटी पार्टी पॉवर में आए।

————–
6. गुजरात के किस जिले में पीएम नरेंद्र मोदी ने पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित कालिका माता मंदिर पर 500 साल बाद पताका (ध्‍वज) फहराया?

a. पंचमहल
b. भावनगर
c. अहमदाबाद
d. राजकोट

Answer: a. पंचमहल

– बताया जाता है कि इस मंदिर पर 500 साल बाद पताका फहराया गया।
– पीएम मोदी ने 18 जून 2022 को चंपानेर पावागढ़ का दौरा किया।

मंदिर का पुनर्विकास और लागत
– 11वीं सदी में बने इस मंदिर के शिखर को पुनर्विकास योजना के तहत दुबारा स्‍थापित कर दिया गया और पीएम मोदी ने मंदिर के शीर्ष पर पताका फहराई।
– यहां पहले दरगाह थी। दरगाह कमेटी ने अनुरोध के बाद इसे स्‍थानांतरित कर दिया।
– इसके बाद करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से महाकाली मंदिर का पुनर्विकास किया गया है।
– कालिका माता मंदिर चंपानेर-पावागढ़ आर्कियोलॉजिकल पार्क में स्थित है।
– यह पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और प्रमुख पर्यटक आकर्षण का केंद्र है।

मंदिर के शिखर को नष्‍ट कर दरगाह किसने बनवाई
– कहा जाता है कि 11 वीं सदी में बने इस मंदिर के शिखर को गुजरात के सुल्‍तान मेहमूद बेगड़ा ने 15 सदी में नष्‍ट कर मंदिर के ऊपर पीर सदन शाह की दरगाह बनवाई थी।
– जिन्होंने राजपूत शासकों को हराकर पावागढ़ के पास चंपानेर में अपनी राजधानी स्थापित की थी।
– बेगड़ा गुजरात सल्तनत का सबसे प्रमुख शासक था और उसने गुजरात के दो मुख्य किलों जूनागढ़ और पावागढ़ पर विजय प्राप्त करने के बाद बेगड़ा की उपाधि अर्जित की थी।

महमूद बेगड़ा के बारे में-
– महमूद बेगड़ा गुजरात का छठा सुल्‍तान था
– महमूद बेगड़ा का पूरा नाम नासिर-उद-दीन महमूद शाह प्रथम था।
– वो 13 साल की उम्र में गद्दी पर बैठा और 52 साल तक राज किया।
– मेहमूद बेगड़ा को जहरीला सुल्‍तान भी कहा जाता है।

गुजरात
राजधानी: गांधीनगर
राज्‍यपाल: आचार्य देवराज
सीएम: भूपेंद्र पटेल

————–
7. फीफा ने वर्ल्‍ड कप 2026 का मेजबान देश किसे बनाया?

a. अमेरिका
b. कनाडा
c. मैक्सिको
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 में 48 टीम भाग लेंगी।
– कुल मिलाकर 80 मैच 20 जगहों पर होंगे।
– जिसमें में सबसे ज्‍यादा मैच यूएस में होंगे।

16 मेजबान शहरो की लिस्‍ट:

संयुक्त राज्य अमेरिका:
1- न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
2- फिलाडेल्फिया
3- बोस्टन
4- अटलांटा
5- मियामी
6- ह्यूस्टन
7- डलास
8- कैनसस सिटी
9- सिएटल
10- सैन फ्रांसिस्को/बे एरिया
11- लॉस एंजिल्स/सोफी स्टेडियम

कनाडा:
1- वैंकूवर
2- टोरंटो

मेक्सिको:
1- मेक्सिको सिटी
2- ग्वाडलजारा
3- मोंटेरे

– इससे पहले अमेरिका वर्ष 1994 में मेक्सिको ने 1970 और 1986 में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, और कनाडा पहली बार पुरूष वर्ल्‍ड कप की मेजबानी करेगा।

स्थापना- 21 मई 1904
फीफा के अध्यक्ष- गियान्नी इन्फेंटिनो
मुख्यालय- ज़्यूरिख़ (स्विट्जरलैंड)

————–
8. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) कब मनाया जाता है?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: a. 21 जून

– अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
– वर्ष 2022 की थीम: “Yoga for Humanity.” (मानवता के लिए योग)

————–
9. पीएम मोदी ने आठवें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (21 June 2022) के दौरान किस जगह योगासन किया।

a. मैसूर पैलेस ग्राउंड, कर्नाटक
b. जंतर मंतर, दिल्‍ली
c. राजभवन, लखनऊ
d. राष्ट्रपति भवन, दिल्‍ली

Answer: a. मैसूर पैलेस ग्राउंड कर्नाटक

– पीएम मोदी ने मैसूर में सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया, और कहा कि योग अब एक वैश्विक त्योहार है
– इस साल देशभर में लगभग 75000 स्‍थानों पर योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए।
– राज्‍य व केंद्रीय मंत्रियों ने 21 जून को अलग अलग स्‍थानों पर योग किया।
– इनके अलावा कुछ बड़ी हस्तियों ने योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास:
– भारत के प्रयास से यह दिवस अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मनाया जाता है।
– 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।

————-
10. पुस्‍तक ‘भारतीय संविधान: अनकही कहानी’ का विमोचन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया, बुक के लेखक कौन हैं?

a. गीतांजलि श्री
b. राम बहादुर राय
c. धर्मेंद्र प्रधान
d. विनोद रॉय

Answer: b. राम बहादुर राय

– राम बहादुर राय एक सीनियर पत्रकार हैं।
– दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 18 जून 2022 को आयोजित कार्यक्रम में इस बुक को लॉन्‍च किया।

– पुस्तक विमोचन के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
– इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वर्चुअली भाग लिया।

नोट:
– 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से संविधान को अपनाया गया था। इस दिन को संविधान दिवस मनाया जाता है।
– संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।

————
11. वर्ल्ड स्विमिंग गवर्निंग बॉडी FINA ने कितनी उम्र से पहले लिंग परिवर्तन करने वाले ट्रांसजेंडर्स महिला स्विमर्स (तैराक) को वुमेन इवेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी?

a. 11 वर्ष की आयु से पहले
b. 12 वर्ष की आयु से पहले
c. 13 वर्ष की आयु से पहले
d. 14 वर्ष की आयु से पहले

Answer: b. 12 वर्ष की आयु से पहले

– FINA ने जून 2022 में 24 पेज की पॉलिसी को रिलीज किया।
– इस पॉलिसी के अनुसार 12 साल की उम्र से पहले लिंग परिवर्तन कराने वाली ट्रांसजेंडर्स महिला (पुरुष से महिला) स्विमर्स (तैराक) को वुमेन इवेंट में हिस्सा लेने की अनुमति होगी।
– जिन्होंने ने 12 वर्ष की आयु के बाद लिंग परिवर्तन कराया उन्हें वुमेन इवेंट में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी।
– इसके अलावा ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘ओपन कम्पटीशन’ कैटेगरी बनाने का प्रस्ताव है।

मेंस कैटेगरी में बाध्‍यता नहीं
– लिंग परिवर्तन करने वाली ट्रांसजेंडर्स महिला (पुरुष से महिला) स्विमर्स (तैराक) मेन्स कैटेगरी में हिस्सा ले सकते है।
– मेंस ईवेंट में हिस्‍सा लेने के लिए लिंग परिवर्तन की उम्र की बाध्‍यता नहीं है।
– यह पॉलिसी केवल FINA द्वारा आयोजित और मान्यता प्राप्त खेलों के लिए ही है।

FINA ने ऐसा क्यों किया?
– FINA के अनुसार जो ट्रांसजेंडर्स 12 वर्ष की उम्र के बाद लिंग परिवर्तन कराते हैं, उनमें कुछ पुरुषार्थ रह जाता है।
– इससे उन्हें प्रतिस्पर्धा में फायदा मिलता है, जोकि अन्य महिलाओं तैराकों के लिए बेईमानी वाली बात हो जाती है।
– इसलिए यह नियम बनाया गया है।

ट्रांसजेंडर्स पुरुष के लिए क्या नियम है?
– ट्रांसजेंडर्स पुरुष (महिला से पुरुष) के लिंग परिवर्तन कराने पर कोई शारीरिक शक्ति नहीं मिलती है, तो इसलिए वह मेन्स इवेंट में हिस्सा ले सकते है।
– लेकिन ट्रांसजेंडर्स पुरुष तैराक जिनका टेस्टोस्टेरोन ट्रीटमेंट चल रहा है, उन्हें एंटी-डोपिंग मानकों को पूरा करना होगा।
– ट्रांसजेंडर्स पुरुष (महिला से पुरुष) जो स्टेरॉयड हार्मोन का प्रयोग नहीं करते है वह वुमेन इवेंट में हिस्सा ले सकते है।

FINA – International Swimming Federation
– इसका फ्रेंच नाम Fédération Internationale de Natation है।
– स्‍थापना : 19 July 1908
– मुख्‍यालय : लुसाने, स्विट्ज़रलैंड

——————
12. अंतर्राष्ट्रीय संक्रांति उत्सव दिवस (International Day of the Celebration of the Solstice) कब मनाया गया?

a. 18 June
b. 19 June
c. 20 June
d. 21 June

Answer: d. 21 June

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– वर्ष में दो संक्रांति होती हैं। ग्रीष्म संक्रांति और शीतकालीन संक्रांति

गर्मियों की संक्रांति
– इसे आमतौर पर “ग्रीष्म संक्रांति” कहा जाता है।
– यह उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।
– दिल्ली में यह दिन लगभग 14 घंटे का होता है।

– सर्दियों की संक्रांति (आमतौर पर “शीतकालीन संक्रांति” के रूप में जाना जाता है, “सर्दियों का प्राथमिक दिन और वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है)।

———–
13. दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेशवाटर फिश (मछली) कहां पाई गई?

a. चीन
b. नेपाल
c. कंबोडिया
d. भारत

Answer: c. कंबोडिया

– दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेशवाटर फिश ‘स्टिंगरे’ कंबोडिया में पाई गई।
– यह कंबोडिया की नदी मेकांग में 13 जून 2022 को पाई गई।
– मेकांग नदी चीन, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम में बहती है।
– मछली की खोज वंडर्स ऑफ द मेकांग (कंबोडिया-अमेरिका का रिसर्च प्रोजेक्ट) के वैज्ञानिकों ने की है।
– इस मछली की लंबाई लगभग चार मीटर (13 फीट) है।
– मछली का वजन 300 किलोग्राम (660 पाउंड) से थोड़ा कम है।

फ्रेशवॉटर मछली
– फ्रेशवॉटर की मछलियां वह होती है, जो अपना पूरा जीवन फ्रेशवॉटर में बिताती हैं,
– यह मछलियां खारे पानी में नहीं रहा करती हैं।

कंबोडिया
राजधानी- पनाम पैन्ह
पीएम- हुन सेन

—————
14. हेट स्पीच का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 जून
b. 20 जून
c. 19 जून
d. 18 जून

Answer: d. 18 जून

वर्ष 2022 की थीम
– “Role of education to address the root causes of hate speech and advance inclusion, non discrimination, and peace”
– “अभद्र भाषा और अग्रिम समावेश, गैर-भेदभाव और शांति के मूल कारणों को संबोधित करने के लिए शिक्षा की भूमिका”

– संयुक्त राष्ट्र महासभा जुलाई 2021 में इसके प्रस्‍ताव को अपनाया था।

———–
15. पीएम मोदी ने सेन्टर फॉर ब्रेन रिसर्च (CBR) का उद्घाटन कहां किया?

a. आईआईटी, कानपुर
b. आईआईएससी, बेंगलुरु
c. आईआईटी, बॉम्बे
d. आईआईटी, दिल्ली

Answer: b. आईआईएससी, बेंगलुरु

– पीएम मोदी ने 20 जून 2022 को IISc, बेंगलुरु में सेन्टर फॉर ब्रेन रिसर्च (CBR) का उद्घाटन किया।
– इसके अलावा बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास भी किया।

सेन्टर फॉर ब्रेन रिसर्च (CBR)
– यह सेन्टर 280 करोड़ रुपए की लागत पर बना है।
– इस सेंटर में ब्रेन डिसऑर्डर से जुड़ी समस्याओं का निदान करने के लिए रिसर्च की जायेगी।

————-
16. विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) कब मनाया जाता है?

a. 20 जून
b. 19 जून
c. 18 जून
d. 17 जून

Answer: a. 20 जून

वर्ष 2022 की थीम
– The right to seek safety – is more critical than ever.
– सुरक्षा प्राप्त करने का अधिकार – पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

– इस दिवस को मनाने के लिए 4 दिसंबर 2000 को संयुक्त राष्ट्र परिषद द्वारा एक प्रस्ताव पारित था।
– उसके बाद 20 जून 2001 को इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
– दुनिया भर में जबरन विस्थापित लोगों की संख्या अब 100 मिलियन से अधिक है।

————
17. सस्‍टेनेबल गैस्‍ट्रोनॉमी डे (Sustainable Gastronomy Day) कब मनाया जाता है?

a. 18 June
b. 19 June
c. 20 June
d. 21 June

Answer: a. 18 June

– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 दिसंबर 2016 को अपनाया था।
– इसके बाद 18 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई।

– इस दिन का उद्देश्य स्थायी भोजन की खपत से जुड़ी प्रथाओं को पहचानना है।
– गैस्ट्रोनॉमी को भोजन की कला भी कहा जाता है। यह किसी विशेष क्षेत्र से खाना पकाने की शैली का भी उल्लेख कर सकता है।

———–
18. संघर्ष में यौन हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Sexual Violence in Conflict) कब मनाया जाता है?

a. 21 जून
b. 20 जून
c. 19 जून
d. 18 जून

Answer: c. 19 जून

वर्ष 2022 की थीम:
– ‘संरक्षण के रूप में रोकथाम: संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा की संरचनात्मक और परिचालन रोकथाम को बढ़ाना’

– संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
– 19 जून 2015 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने इस दिवस की घोषणा की थी।

————-
19. यूएस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2022 किसने जीता?

a. मैट फिट्जपैट्रिक
b. स्कॉटी शेफ़लर
c. विल ज़लाटोरिस
d. गैरी वुडलैंड

Answer: a. मैट फिट्जपैट्रिक

– इंग्लैंड के मैट फिट्जपैट्रिक ने 19 जून 2022 को यह टाइटल जीता।
– उन्होंने ने अपने करियर का पहला यूएस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता है।
– उन्होंने ने अमेरिका के स्कॉटी शेफलर और विल ज़लाटोरिस को एक स्ट्रोक से हराकर यह टाइटल जीता।
– यूएस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट 2022 अमेरिका के ब्रूकलिन शहर के द कंट्री क्लब में 16 से 19 जून 2022 के बीच आयोजित हुआ।

————-
20. फार्मूला वन- कैनेडियन ग्रांड प्रिक्स ऑटो रेस 2022 के विजेता कौन है?

a. कार्लोस सेंज
b. मैक्स वेर्स्टाप्पेन
c. जॉर्ज रसेल
d. लुईस हैमिल्टन

Answer: b. मैक्स वेर्स्टाप्पेन

– मैक्स वेर्स्टाप्पेन नीदरलैंड के है।
– उन्होंने 19 जून 2022 को कार्लोस सेंज को हराकर यह रेस जीती।
– मैक्स ने इस रेस में रेड बुल रेसिंग आरबीपीटी ड्राइव की थी।
– यह रेस कनाडा की सर्किट गाइल्स विलेन्यूवे में आयोजित हुई।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *