18 June 2022 Current Affairs

यह 18 June 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ‘भारत गौरव योजना’ के तहत पहली प्राइवेट ट्रेन का संचालन जून 2022 में कहां से कहां तक शुरू हुआ?

a. लखनऊ से पुणे तक
b. चेन्नई से मुंबई तक
c. कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिरडी तक
d. पटना से बनारस तक

Answer: c. कोयंबटूर उत्तर से सार्इंनगर शिरडी तक

– ‘भारत गौरव योजना’ का मकसद थीम आधारित ट्रेनों का संचालन करना है। इसकी घोषणा इंडियन रेलवे ने नवंबर 2021 में की थी।
– इसके छह महीने बाद 14 जून 2022 को रेलवे के ‘दक्षिणी जोन’ में एक प्राइवेट कंपनी ने लीज पर लेकर प्राइवेट ट्रेन चलाई।
– ट्रेन का संचालन तमिलनाडु के ‘सेलम रेल मंडल’ में कोयंबटूर उत्तर से सार्इंनगर शिरडी तक हुआ है।
– कोयंबटूर से शिरडी के लिए पहली राउंड ट्रिप सेवा में लगभग 11,000 यात्री सवार हुए।

कोयंबटूर से शिरडी ट्रेन का ऑपरेटर कौन?
– प्राइवेट कंपनी ‘साउथ स्टार रेल’ इस ट्रेन की संचालक है।
– यह कोयंबटूर स्थित कंपनी पंजीकृत कंपनी है और यह ‘फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट’ समूह का हिस्सा है।

क्‍या यह देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है?
– नहीं। देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस है। वर्ष 2019 में रेलवे की कंपनी IRCTC ने लखनऊ से दिल्ली तक के लिए शुरू किया था।
– चूकि IRCTC का दर्जा निजी कंपनी का है, इसलिए तेजस ट्रेन को प्राइवेट ट्रेन कहा गया।
– लेकिन ‘भारत गौरव योजना’ के तहत प्राइवेट ट्रेन पहली बार रेलवे के दक्षिण जोन ने चलाई। प्राइवेट कंपनी ‘साउथ स्टार रेल’ ने संचालन शुरू किया।

प्राइवेट ट्रेन से रेलवे को कमाई
– साउथ स्टार रेल ऑपरेटर ने 20 डिब्बों वाली ट्रेन के लिए दक्षिण रेलवे को सुरक्षा राशि के रूप में 1 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।
– इसके अलावा, कंपनी ने वार्षिक अधिकार शुल्क के लिए 27.79 लाख रुपए और 76.77 लाख रुपए के तिमाही निश्चित ढुलाई (haulage) शुल्क का भुगतान किया है।

इस ट्रेन के संचालन से दक्षिण रेलवे को क्या फायदा होगा?
– इस भारत गौरव ट्रेन के संचालन से दक्षिण रेलवे को कुल 3.34 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का रेवेन्यू प्राप्त होगा।

भारत गौरव योजना क्‍या है?
– इसका लक्ष्य भारत के ऐतिहासिक स्थानों और रिच कल्चरल हेरिटेज को रेलमार्ग से जोड़ना है। रेलवे ने योजना को नवंबर 2021 में घोषित किया था।
– कोई भी प्राइवेट कंपनी, ट्रेन को पट्टे पर लेकर उसका पर्यटन और धार्मिक यात्रा के लिए संचालन कर सकती है।
– इस स्कीम के तहत सर्विस प्रोवाइडर यात्रियों को कई तरीके की सुविधा मुहैया करायेंगे।
– इस योजना के तहत प्रत्येक ट्रेन में 14 से 20 कोच होंगे।

किराया कौन तय करेगा
– ‘भारत गौरव’ ट्रेन पर का किराया प्राइवेट ऑपरेटर या कंपनी तय करेगी।
– चूंकि निजी ऑपरेटर रूट, सुविधाओं का निर्धारण करेंगे और ट्रेन चलाएंगे, इसलिए टिकट के लिए किराया तय करने का काम ऑपरेटरों या प्राइवेट कंपनियों को सौंप दिया गया है।

भारत गौरव योजना की ट्रेनों में क्या सुविधा मिलेगी?
– किसी भी आपात स्थिति में देखभाल के लिए ट्रेन में एक डॉक्टर उपलब्ध होगा।
– यात्रियों की किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए रेलवे पुलिस बल के साथ निजी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
– ट्रेन में इलेक्ट्रीशियन और एसी मैकेनिक और अग्नि और सुरक्षा कर्मचारी भी होंगे।
– कैटरर्स पारंपरिक शाकाहारी भोजन बनाने में अनुभवी और कुशल हैं।
– इन रेल के डिब्बों में हाई साउंडिंग स्पीकर और ऑन-रेल रेडियो जौकी लगे हैं।
– यात्रा को सुखद बनाए रखने के लिए भक्ति गीत, आध्यात्मिक कहानियां और लाइव इंटरव्यू होंगे।

भारत गौरव योजना के तहत ऑपरेटर्स के लिए क्या सुविधा?
– स्कीम के तहत कोई भी ऑपरेटर विशेष पर्यटन पैकेज के रूप में थीम-आधारित सर्किट पर चलने के लिए भारतीय रेलवे से ट्रेनों को किराये पर ले सकता है।
– ऑपरेटर को मार्ग, पड़ाव, प्रदान की गई सेवाओं और सबसे महत्वपूर्ण, टैरिफ तय करने की स्वतंत्रता है।
– निर्धारित 3,033 इंटीग्रल कोचों को किराये पर लेने के लिए कोई भी रेलवे से संपर्क कर सकता है।

स्कीम के तहत भारतीय रेलवे क्या प्रदान करेगी?
– यह ट्रेनों को चलाने के लिए स्टाफ प्रदान करेगी।
– इसके अलावा कोचों के लिए गार्ड और बोर्ड पर रखरखाव करने वाले कर्मचारी भी प्रदान करेगी।
– अन्य स्टाफ, जैसे हाउसकीपिंग और कैटरिंग, आदि को ऑपरेटर द्वारा तैनात किया जाएगा।
– यह भी सुनिश्चित करेगी कि इसके नेटवर्क में ट्रेन को सुरक्षित और कुशलता से होस्ट की जा सकें।

रेल मंत्री – अश्‍वनी वैष्‍णव

————–
2. सऊदी अरब को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश मई 2022 में कौन बना?

a. यूएसए
b. रूस
c. यूक्रेन
d. कुवैत

Answer: b. रूस

– रूस मई 2022 में सऊदी अरब को पछाड़ कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया।
– भारत ने रूस से मई 2022 में 25 मिलियन बैरल तेल खरीदा।
– दरअसल, यूक्रेन विवाद के चलते रूस ने तेल के दामों में काफी डिस्काउंट दिया है।

मई 2022 में तेल आयात किस देश से
– इराक सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा।
– दूसरे स्‍थान पर रूस
– तीसरे स्‍थान पर सऊदी अरब
– चौथे पर यूएई और पांचवे स्‍थान पर नाइजीरिया

भारत ने रूस के तेल के दामों पर छूट का लाभ उठाया
– यूक्रेन पर आक्रमण के बाद, रूस पर अमेरिका और यूरोप ने बहुत सारे प्रतिबंध लगाए।
– कुछ विदेशी सरकारों और कंपनियों ने रूसी ऊर्जा निर्यात को कम करने का फैसला किया।
– इसके जवाब में रूस ने भारत सहित कुछ देशों को डिस्‍काउंट में तेल देने का ऐलान कर दिया।
– भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने इसका फायदा उठाया है और रूसी कच्चे तेल को 30-35 डॉलर प्रति बैरल के हाई डिस्‍काउंट पर खरीदा।
– चूकि कच्‍चे तेल की कीमत 120 डॉलर तक पहुंच गई, इसलिए भारत के लिए सस्‍ते में तेल खरीदना अच्‍छी डील रही।
– भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत क्रूड ऑयल आयात करता है।

—————
3. किस यूरोपीय देश ने भारत के रुपे कार्ड और यूपीआई (UPI) से लेनदेन की मंजूरी दी?

a. जर्मनी
b. स्पेन
c. फ्रांस
d. यूक्रेन

Answer: c. फ्रांस

– इससे भारत के रुपे कार्ड और यूपीआई को अंतर्राष्‍ट्रीय मान्‍यता मिलने का सिलसिल बढ़ा है।
– भारत के नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इंटरनेशनल और फ्रांस के लायरा नेटवर्क (Lyra Network) ने 16 जून 2022 को समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किया।
– इस MoU में फ्रांस में लेनदेन के लिए भारत के यूपीआई (UPI) और रुपे कार्ड को मंजूरी दी गई है।

किन देशों में रुपे कार्ड की मान्‍यता है?
– भारत, सिंगापुर, भूटान, मालदीव, सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, म्‍यांमार, साउथ कोरिया, नेपाल और फ्रांस।
– जून 2022 तक कुल 11 देशों में रुपे कार्ड से ट्रांजेक्‍शन संभव है।
– रुपे कार्ड को मार्च 2012 में पेश किया गया था। यह क्रेडिट, डेबिट कार्ड है।
– इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) संचालित करता है।

किन देशों में भारत का UPI?
– भारत, भूटान, नेपाल, मलेशिया, सिंगापुर, यूएई और फ्रांस।
– कुल सात देशों में UPI ट्रांजेक्‍शन संभव है।
– भारत में यूपीआई की शुरुआत 2016 में हुई थी।
– इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) संचालित करता है।
– NPCI, अब अमेरिका, वेस्ट एशिया और दूसरे यूरोपीय देशों में भी यूपीआई सेवाओं का विस्तार करने के लिए भी बातचीत कर रहा है।

फ्रांस
राजधानी- पेरिस
राष्ट्रपति- इमैनुएल मैक्रों

————–
4. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने किस वेब ब्राउजर को जून 2022 में रिटायर किया?

a. माइक्रोसॉफ्ट एज
b. इंटरनेट एक्सप्लोरर
c. फायरफॉक्स
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. इंटरनेट एक्सप्लोरर

– माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को 27 वर्ष बाद 15 जून 2022 को रिटायर कर दिया।
– अब इंटरनेट एक्सप्लोरर की सेवाएं नहीं मिल पायेंगी।
– माइक्रोसॉफ्ट इसकी जगह उपयोगकर्ताओं को अब एज ब्राउज़र को यूज करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

क्यों बंद किया गया इंटरनेट एक्सप्लोरर?
– यूजर्स की संख्या कम होना।
– मार्केट में कम्पटीशन।

यूजर्स की संख्या क्यों कम हुई?
– इंटरनेट एक्सप्लोरर बेहतर ढंग से सेवाएं नहीं दे पाया।
– इंटरनेट स्पीड कम होना।
– वेब ब्राउजर्स के नए और बेहतर विकल्प मिलना।

इंटरनेट एक्सप्लोरर
– वर्ष 1995 में इंटरनेट एक्सप्लोरर का पहला वर्जन लॉन्च हुआ था।
– इंटरनेट एक्सप्लोरर का आखिरी वर्जन इंटरनेट एक्सप्लोरर वर्ष 2013 में लॉन्च हुआ था।

वेब ब्राउजर से कंपनी को क्या फायदा होता है?
– एक इंटरनेट कंपनी अपने ब्राउजर से इनडायरेक्ट तरीके से पैसे कमाती है।
– इंटरनेट ब्राउजर से इंटरनेट कंपनी को यूजर की एक्टिविटी का पता चलता है। यह डेटा बेहद कीमती होता है। इसका उपयोग वे विज्ञापन को सही ढंग से पेश करने में करते हैं।
– इसके अलावा भी बहुत सारे कमाई के साधन होते हैं।
– उदाहरण के तौर पर शुरुआत के लिए, जब लोग गूगल क्रोम का उपयोग करते हैं, तो वे संबंधित सर्विस-जीमेल, गूगल ऐप्स, गूगल डॉक्स इत्यादि का उपयोग करते है।
– इससे गूगल को अपने उपयोगकर्ता की सोच का पता चल जाता है।
– इससे विज्ञापनों को संभावित ग्राहकों तक आराम से टारगेट कर सकते है।
– ऐसा करके गूगल अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में विज्ञापन के लिए अधिक कीमत वसूलता है।

माइक्रोसॉफ्ट
मुख्यालय : रेडमंड, वाशिंगटन, अमेरिका
सीईओ : सत्या नडेला

—————
5. देश का कौनसा राज्य वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा चीनी का उत्पादन करने वाले राज्य बना?

a. महाराष्ट्र
b. कर्नाटक
c. गुजरात
d. उत्तर प्रदेश

Answer: a. महाराष्ट्र

उत्तर प्रदेश को पछाड़कर बना नंबर वन
– महाराष्ट्र ने वर्ष 2021-22 में चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है।
– महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ के अनुसार 2021-22 के पेराई वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में राज्य का उत्पादन 138 लाख टन (lt) होने की उम्मीद है।

वर्ष 2021-22 में चीनी का उत्पादन करने वाले टॉप राज्य
– राज्य: उत्पादन (अनुमानित) [लाख टन (lt)]
– महाराष्ट्र: 138
– उत्तर प्रदेश: 104
– कर्नाटक: 60
– गुजरात: 12
– पूरा-भारत: 355.50

महाराष्ट्र में इतनी चीनी का उत्पादन कैसे हुआ?
– वर्ष 2019 से 2021 तक महाराष्ट्र में मानसून अच्छा रहा है।
– मानसून होने के कारण महाराष्ट्र के किसानों ने गन्ने की खेती ज्यादा की है।
– गन्ने के ज्यादा पैदावार के कारण चीनी की उत्पादन अधिक रहा।

यूपी का चीनी उत्पादन कम क्यों हुआ?
– लगभग 12.60 लाख टन गन्ने की पिराई एथेनॉल बनाने के लिए की गई।
– इससे यूपी देश का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक राज्य तो बन गया है।
– लेकिन इससे चीनी के उत्पादन पर असर पड़ा है।
– अधिक बारिश होने के कारण गन्ने का खराब होना भी एक मुख्य कारण रहा है।

महाराष्ट्र
राजधानी: मुंबई
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
सीएम: उद्धव ठाकरे

—————
6. भारत और किस देश के बीच मिताली एक्‍सप्रेस ट्रेन का संचालन जून 2022 में शुरू हुआ?

a. चीन
b. पाकिस्‍तान
c. बांग्‍लादेश
d. श्रीलंका

Answer: c. बांग्‍लादेश

– मिताली एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से नई दिल्ली में रेल भवन से 01 जून, 2022 को शुरू किया गया।
– भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
– यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी (भारत) – ढाका (बांग्लादेश) के तक चलेगी।
– भारत – बाग्‍लादेश के बीच यह तीसरी ट्रेन सेवा है।
– मिताली एक्‍सप्रेस का उद्घाटन 27 मार्च, 2021 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्‍लादेश की पीएम शेख हसीना ने किया था।
– लेकिन इस ट्रेन का संचालन जून 2022 में शुरू हुआ।

मिताली एक्सप्रेस
– मिताली एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
– ट्रेन में तीन श्रेणियां होंगी जिनमें – एसी फर्स्ट (केबिन) स्लीपर, एसी फर्स्ट (केबिन) सीट और एसी चेयर कार शामिल होंगी।
– ट्रेन का किराया क्रमशः 44 डॉलर (3,411 रुपए) 33 डॉलर ( 2,558 रुपए) और 22 डॉलर (1,705 रुपए) होगा।

मिताली एक्सप्रेस से क्या फायदा?
– मिताली एक्सप्रेस, दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देगी।
– क्योंकि यह बांग्लादेश को उत्तर बंगाल के साथ-साथ भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से जोड़ती है।
– इस ट्रेन से भारत के माध्यम से बांग्लादेशी नागरिकों को नेपाल जाने की सुविधा मिलेगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच और कौनसी ट्रेनें?
– कोलकाता से ढाका तक कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस
– कोलकाता से खुलना तक कोलकाता बंधन एक्सप्रेस
– न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका तक मिताली एक्‍सप्रेस

बांग्लादेश
राजधानी- ढाका
पीएम- शेख हसीना

—————
7. किस राज्य में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष 2022’ आयोजित हुआ?

a. हिमाचल प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. केरल

Answer: a. हिमाचल प्रदेश

– अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष 2022’ 16 -18 जून 2022 को शिमला के गेयटी थियेटर के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ।
– इसका उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।
– इस उत्सव में 15 देशों के लगभग 425 लेखक, कवि, अनुवाद और आलोचक शामिल हुए।
– इसमें 60 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग शामिल रहे।
– इस तीन दिवसीय महोत्सव में नागरिक अधिकार आंदोलन से संबंधित एक हजार से अधिक पुस्तकें प्रदर्शित की गई।

‘उन्मेष 2022’
– इस उत्सव का आयोजन पहली बार हुआ है।
– इसे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी और हिमाचल प्रदेश कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश
राजधानी- शिमला
मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर

————–
8. कर्नाटक के नए लोकायुक्त कौन बने?

a. अन्ना कृष्णा
b. भीमनागौड़ा संगनगौड़ा पाटिल
c. रामराव विजय
d. थाला अजित

Answer: b. भीमनागौड़ा संगनगौड़ा पाटिल

– भीमनागौड़ा संगनगौड़ा पाटिल ने 15 जून 2022 को कर्नाटक के लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।
– उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इस पद की शपथ दिलाई।
– पाटिल को कर्नाटक के उप लोकायुक्त से लोकायुक्त के पद पर 14 जून 2022 को पदोन्नत किया गया।

कर्नाटक
राजधानी- बेंगलुरु;
मुख्यमंत्री- बसवराज एस बोम्मई
राज्यपाल- थावर चंद गहलोत

————-
9. मिस्र में आयोजित हुए युवा सांसदों के 8वें वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?

a. चंद्रानी मुर्मू
b. अगाथा के संगमा
c. एस फांगोन कोन्याक
d. महुआ मोइत्रा

Answer: c. एस फांगोन कोन्याक

– यह सम्मेलन का आयोजन 15 -16 जून 2022 तक मिस्र के शहर शर्म अल शेख में हुआ।
– इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व नागालैंड की एस फांगोन कोन्याक ने किया।
– वह नागालैंड की राज्यसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला हैं।

युवा सांसदों का 8वां वैश्विक सम्मेलन
– इस सम्मेलन को अंतर-संसदीय संघ (IPU) द्वारा आयोजित किया गया है।
– यह सम्मेलन युवा संसद सदस्यों के लिए एक मंच है, जिसका उद्देश्य इस संबंध में विचारों का आदान-प्रदान करना है।
– साथ ही साथ युवा सशक्तिकरण को आगे बढ़ाना है।

सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य
– ग्लोबल वार्मिंग पेरिस समझौते के अनुरूप 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सांसदों ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

————
10. विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?

a. 17 जून
b. 14 जून
c. 12 मई
d. 10 अप्रैल

Answer: a. 17 जून

– विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस 17 जून को मनाया जाता है।
– वर्ष 2022 मरुस्थलीकरण और सूखा दिवस का विषय ‘Rising up from drought together’ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *