21 & 22 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 21 & 22 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. किस राज्‍य ने कुंवारों और विधुर के लिए पेंशन योजना शुरू की?
Which state has launched a pension scheme for bachelors and widowers?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. उत्‍तराखंड
d. हरियाणा

Answer: d. हरियाणा

– मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य में कुंवारे लोगों को दी जाने वाली पेंशन से जुड़ी नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
– हरियाणा के 40 से 60 साल तक के कुंवारे और विधुर लोगों को पेंशन मिलेगी।
– ऐसे लोगों की संख्‍या 71 हजार है।
– उन्‍हें हर महीने 2750 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
– 60 साल की उम्र के बाद ऑटोमेटिकली यह पेंशन बुढ़ापा पेंशन में तब्दील हो जाएगी।
– पेंशन योजना पर हर महीने 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

लिव-इन में रहने वाले को नहीं मिलेगा लाभ
– नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि तलाकशुदा व लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले व्यक्ति को यह पेंशन नहीं दी जाएगी।
– अगर कोई व्यक्ति पहले से ही पेंशन ले रहा है तो उसे भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
– सरकार की ओर से कहा गया है कि पेंशन योजना में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए यह ठोस नियम बनाए गए हैं।

बिना सूचना शादी पर ब्‍याज के साथ रकम की वसूली होगी
– सरकारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि यह पेंशन लगने के बाद अगर किसी कुंवारे या विधुर ने सरकार को बिना बताए शादी कर ली और चुपचाप पेंशन लेता रहा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– सरकार ऐसे लोगों से 12% ब्याज के साथ पेंशन की रकम वसूलेगी।

हरियाणा
– मुख्‍यमंत्री – मनोहर लाल खट्टर
– गवर्नर – बंडारू दत्‍तात्रेय
– राजधानी – चंडीगढ़

—————-
2. नॉर्थ चैनल पार करने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के व्‍यक्ति (भारतीय) कौन बने?
Who became the youngest person (Indian) in the world to cross the North Channel?

a. समीर वानखेडे
b. आयुष्‍मान माखीजा
c. राखी सींखचा
d. अंशुमन झिंगरन

Answer: d. अंशुमन झिंगरन

– नवी मुंबई के 18 वर्षीय ओपन वॉटर तैराक अंशुमन झिंगरन ने नॉर्थ चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनने की उपलब्धि हासिल की है।
– 17 जुलाई 2023 को उनकी ये यात्रा पूरी हुई।
– अब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में प्रतिष्ठित दर्ज हो गया है।
– संदीप और किरन झिंगरान के बेटे अंशुमन 12वीं कक्षा के कामर्स के स्‍टूडेंट हैं।

नॉर्थ चैनल
– स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के बीच स्थित नॉर्थ चैनल एक जलडमरूमध्य (strait) है। यहां तैराकी खतरनाक है।
– इसका पानी अत्याधिक ठंडा होता है।
– इसके अलावा यह समुद्र सैकड़ों जेलीफिश से भरी हुई है।
– इस चुनौतीपूर्ण मार्ग को पार करना दुनिया के सबसे कठिन खुले पानी में तैराकी में से एक माना जाता है।
– उत्तर-पश्चिम की ओर अटलांटिक महासागर में बहती हुई, यह चैनल सबसे चुनौतीपूर्ण महासागर सात तैराकी में से एक के रूप में प्रसिद्ध है।

महासागर सात
ओसियंस सेवन एक मैराथन तैराकी चुनौती है जिसमें सात खुले जल चैनल में तैराकी शामिल है।

इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय
– मिहिर सेन ने 1958 में 14 घंटे और 45 मिनट में डोवर से कैलाइस तक तैरकर इंग्लिश चैनल पार किया था।
– वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय थे।
– तो वहीं नॉर्थ चैनल पार करने वाले पहले भारतीय एल्विस अली हजारिका थे।

—————
3. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक (DG) कौन बने?
Who became the new Director General (DG) of Railway Protection Force Service (RPF)?

a. सुशील बेदी
b. हरिहरन खटटर
c. मनोज यादव
d. अनिल सोलंकी

Answer: c. मनोज यादव

– केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 18 जुलाई 2023 को मनोज यादव को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का नया महानिदेशक नियुक्‍त किया है।
– वे हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) हैं।
– मनोज यादव अब अपनी सेवानिवृत्ति के दिन यानी 31 जुलाई 2025 तक इसी पद पर सेवाएं देंगे।

RPF
– स्‍थापना : 2 जुलाई 1872
– हेडक्‍वार्टर : नई दिल्‍ली

—————-
4. विमेंस फीफा वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन किन दो देशों में 20 जुलाई से शुरू हुआ?
In which two countries the Women’s FIFA World Cup 2023 started from 20 July?

a. ऑस्ट्रेलिया और नार्वे
b. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया
c. न्यूजीलैंड और अमेरिका
d. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया

Answer: b. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया

– ये पहली बार है जब दो देश मिलकर महिला फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं।
– 20 जुलाई 2023 का मुकाबला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुआ।
– यह नौवां महिला फीफा वर्ल्ड कप है।
– इस बार कुल 32 टीमें फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं।
– खिताबी मुकाबला 20 अगस्त को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा।
– पिछले दो बार से अमेरिका की टीम खिताब जीतती आई है। उसने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है।
– इस बार टीम की नजर हैट्रिक पर होगी।
– इस बार प्राइज मनी 110 मिलियन डॉलर, यानी 900 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जिसे सभी टीमों में बांटा जाएगा।
– खिताब जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 86 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी।

—————-
5. भारतीय ओलंपिक संघ ने किन दो पहलवानों को एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट दे दी?
Which two wrestlers have been exempted from the trials for the Asian Games by the Indian Olympic Association?

a. बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट
b. बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक
c. विनेश फोगाट और साक्षी मलिक
d. बबिता फोगाट और विनेश फोगाट

Answer: a. बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट

– भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की ओर से नियुक्‍त एडहॉक कमेटी ने रेसलर बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को ट्रायल के बिना ही एशियन गेम्‍स में खेलने के लिए सीधे एंट्री की मंजूरी दे दी है।
– कमेटी ने ये निर्णय 18 जुलाई 2023 को दिया।
– हालांकि बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट देने के कमेटी के निर्णय का कई पहलवान विरोध कर रहे हैं।
– पहलवाल अंतिम पंघाल और विशाल कालीरमन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

– दरअसल, पहलवान बजरंग (65) और विनेश फोगाट (53 किलो) भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
– दिल्‍ली के जंतर मंतर पर अन्‍य कई महिला पहलवानों के साथ इन लोगों ने लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया था।
– उसके बाद अब इन पहलवानों को ट्रायल से छूट दे दी है।

19वां एशियाई खेल 2022
– कब से कब तक आयोजन : 23 सितंबर से 8 अक्‍टूबर 2023
– कहां आयोजन : हांगझोऊ (चीन)
– यह आयोजन सितंबर 2022 में होने वाला था, लेकिन चीन में कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इसे 2023 के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।

—————-
6. किस देश ने ब्‍लैक सी अनाज समझौता को रिन्‍यू करने से इनकार कर दिया, इससे दुनिया में अनाज की कीमतें बढ़ने की आशंका हुई?
Which country has refused to renew the Black Sea Grain Agreement, raising fears of a rise in world grain prices?

a. यूक्रेन
b. रूस
c. तुर्किये
d. यूएसए

Answer: b. रूस

– संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने काला सागर अनाज समझौता को आगे बढ़ाने से रोकने के रूस के फैसले पर गहरा दुख जताया।
– भारत ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने कहा – काला सागर अनाज पहल को जारी रखने में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रयासों का समर्थन किया है और वह वर्तमान गतिरोध के शीघ्र समाधान की उम्मीद करता है।

क्या थी ब्लैक सी ग्रेन डील
– रूस और यूक्रेन गेहूं का बड़ा उत्‍पादक है, लेकिन 2022 में युद्ध की वजह से वे निर्यात नहीं कर पा रहे थे।
– ब्लैक सी से गुजरने वाले उसके ग्रेन शिप्स पर रूस के हमलों का खतरा था।
– इससे फूड की चेन एंड सप्लाई कमजोर पड़ गई।
– कई यूरोपीय में खाद्य संकट और अफ्रीकी देशों में लोगों के भूख से मरने का खतरा पैदा हो गया।
– तुर्किये और UN की कोशिशों से जुलाई 2022 में एक डील हुई।
– इसमें यह था कि रूस और यूक्रेन दोनों ही एक-दूसरे के कार्गो शिप्स पर हमले नहीं करेंगे।
– इसके अलावा UN के अफसर हर शिप की जांच करेंगे, ताकि इनका इस्तेमाल हथियार ले जाने में न हो।
– ये डील 17 जुलाई 2023 को एक्सपायर हो गई और रूस ने इसे रिन्यू करने से इनकार कर दिया।
– इसका मतलब अब वो अनाज ले जा रहे जहाजों को भी निशाना बना सकता है।

—————–
7. विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) कब मनाया जाता है?
When is World Brain Day celebrated?

a. 20 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 22 जुलाई
d. 23 जुलाई

Answer: c. 22 जुलाई

2023 की थीम
– मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को पीछे न छोड़ें
– Brain Health and Disability: Leave No One Behind

– यह दिवस ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी’ आयोजित करता है।

—————
8. किस राज्‍य ने सशक्त महिला ऋण योजना शुरू की?
Which state has launched the Sashakt Mahila Loan Scheme?

a. हिमाचल प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. उत्‍तराखंड
d. हरियाणा

Answer: a. हिमाचल प्रदेश

– हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 20 जुलाई 2023 को यह योजना शुरू की।
– यह योजना सशक्त महिला ऋण योजना हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एचपीएससीबी) की एक पहल है।
– इससे महिलाओं को उनके उद्यमशीलता, आजीविका गतिविधियों में संलग्न होने, उनकी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने और उनके परिवारों के उत्थान के लिए लोन मिलेगा।
– लाभार्थियों को 8.51% की अपेक्षाकृत कम ब्याज दरों पर 21,000 रुपये, 51,000 रुपये और 1,01,000 रुपये की क्रेडिट सुविधा मिलेगी।
– इस लोन के लिए किसी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हिमाचल प्रदेश
सीएम – सुखविंदर सिंह सुक्‍खू
गवर्नर – शिव प्रताप शुक्‍ल
राजधानी – शिमला

—————
9. 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें क्रिकेटर कौन बने?
Who became the 10th cricketer in the world to play 500 international matches?

a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. हार्दिक पंड्या
d. शुभमन ग‍िल

Answer: b. विराट कोहली

– विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में जुलाई 2023 में यह उपलब्धि हासिल की।
– वे चौथे ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिन्‍होंने 500 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अन्‍य खिलाडि़यों में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी शामिल हैं।

सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच
खिलाड़ी : कुल मैच
1. सचिन तेंदुलकर : 664
2. महेला जयवर्धने : 652
3. कुमार संगकारा : 594
4. सनथ जयसूर्या : 586
5. रिकी पोंटिंग : 560
6. एमएस धोनी : 538
7. शाहिद अफरीदी : 524
8. जैक्स कैलिस : 519
9. राहुल द्रविड़ : 509
10. विराट कोहली : 500

—————
10. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के चौथे प्रबंध निदेशक (MD) कौन नियुक्‍त हुए?
Who has been appointed as the fourth Managing Director (MD) of Life Insurance Corporation of India (LIC)?

a. राजेंद्र महतो
b. विवेक यादव
c. राजू सिंह
d. सतपाल भानु

Answer: d. सतपाल भानु

– LIC में पहले से आईपे मिनी, एम जगन्नाथ और तबलेश पाण्डेय प्रबंधन निदेशक (MD) हैं।
– अब चौथे MD सतपाल भानु होंगे।

LIC
– चेयरपर्सन : सिद्धार्थ मोहंती
– मुख्‍यालय : मुंबई
– स्‍थापना : 1956


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *