21 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 21 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1.संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) की वर्ल्‍ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2024 के अनुसार खुशहाल देशों में भारत की रैंकिंग क्‍या है?
What is India’s ranking among happy countries according to the United Nations (UN) World Happiness Index 2024?

a. 12
b. 116
c. 126
d. 167

Answer: c. 126

– वर्ल्ड हैप्पीनेस डे (20 मार्च 2024) को यूनाइटेड नेशंस (UN) के सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍युशंस नेटवर्क ने हैप्पीनेस इंडेक्स 2024 की रिपोर्ट जारी की।
– भारत की रैंकिंग 126 है। पिछली रिपोर्ट में यह रैंकिंग 125 थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले साल इस रैंकिंग को खारिज कर दिया था।
– भारत की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल देश है। उसकी रैंकिंग 108 है।

किन मानकों पर रैंकिंग
– वर्ल्‍ड हेप्‍पीनेस रिपोर्ट 2024 में 143 देशों की इंडेक्‍स है।
– इन 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे।
– इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की GDP, सामाजिक सहयोग, उदारता, भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के आधार पर रैंकिंग की गई।

भारत के पड़ोसी देश
– चीन : 60
– नेपाल : 93
– बांग्‍लादेश : 129
– पाकिस्‍तान : 108
– म्‍यांमार : 118
– अफगानिस्तान : 143

————-
2. ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2024’ के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन है?
Which is the happiest country in the world according to ‘World Happiness Index 2024’?

a. भारत
b. डेनमार्क
c. फिनलैंड
d. आइसलैंड

Answer: c. फिनलैंड

– फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार 7वीं बार पहला स्थान हासिल किया है।
– इस लिस्ट में अफगानिस्तान आखिरी पायदान (143वीं रैंक) पर रहा।
– रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे खुशहाल देशों में ज्यादातर देश यूरोपीय हैं।

फिनलैंड
– राजधानी: हेलसिंकी
– राष्‍ट्रपति: अलेक्जेंडर स्टब्ब
– प्रधानमंत्री: पेटेरी ओर्पो
– मुद्रा: यूरो
– आबादी: 56 लाख
– पड़ोसी देश: स्‍वीडन, नार्वे, रूस
– फिनलैंड और स्‍वीडन, नाटो (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन) के 32वें और 31वें सदस्‍य हैं।

————–
3. भारत और किस देश के बीच सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ-24’ आयोजित हुआ?
Military exercise ‘Tiger Triumph-24’ was organized between India and which country?

a. यूएसए
b. फ्रांस
c. जापान
d. जर्मनी

Answer: a. यूएसए

– मार्च 2024 में भारत और अमेरिका के बीच यह सैन्य अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्री तट पर आयोजित आयोजित किया गया।
– यह ट्राई सर्विस अभ्‍यास है, जिसका मतलब है कि तीनों सेनाओं (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) ने हिस्‍सा लिया।
– इसका उद्देश्य ट्राई सर्विस ह्यूमेनिरिटियन असिस्टेंट और डिजास्टर रिलीफ को मजबूत बनाना है।
– इस अभ्यास में भारत की ओर से नौसेना के जहाज, हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट हिस्सा ले रहे हैं।
– पहला टाइगर ट्राइंफ अभ्यास 2019 में 9 दिनों के लिए आयोजित किया गया था।

————–

————–

4. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की क्‍लाइमेट रिपोर्ट के अनुसार सबसे गर्म वर्ष (तापमान का रिकॉर्ड रखे जाने के इतिहास से अब तक) कौन सा रहा?
According to the climate report of the World Meteorological Organization (WMO), which was the hottest year on record?

a. 2020
b. 2021
c. 2022
d. 2023

Answer: d. 2023

– रिपोर्ट का नाम: स्‍टेट ऑफ दी ग्‍लोबल क्‍लाइमेट 2023
– किसने जारी किया: वर्ल्ड मेटिरियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO)
– रिपोर्ट कब जारी हुई:19 मार्च 2024
– इसके अनुसार वैश्विक औसत सतह के पास का तापमान पूर्व-औद्योगिक आधार रेखा से 1.45 डिग्री सेल्सियस (± 0.12 डिग्री सेल्सियस की अनिश्चितता के मार्जिन के साथ) ऊपर था। यह रिकॉर्ड पर दस साल की सबसे गर्म अवधि थी।
– WMO ने सभी देशों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते की 1.5 डिग्री सेल्सियस की निचली सीमा के इतने करीब पहले कभी नहीं पहुंची थी।

रिपोर्ट में क्‍या कहा गया है
– रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीनहाउस गैस स्तर (GHI), सतह का तापमान, समुद्र की गर्मी, समुद्र के स्तर में वृद्धि, अंटार्कटिक समुद्री बर्फ का आवरण, ग्लेशियर का पीछे हटना आदि सहित जलवायु प्रणाली के संकेतकों के कई रिकॉर्ड टूट गए हैं।
– रिपोर्ट तैयार करने के लिए 10 साल का डेटा जुटाया गया। इसके एनालिसिस से यह भी साफ हो जाता है कि गुजरा दशक सदी का सबसे गर्म दशक रहा। अगर अब भी इससे सबक नहीं लिया गया तो हमारे इस ग्रह के लिए बचाव का रास्ता खोजना मुश्किल हो जाएगा।

ग्रीन हाउस गैसें
– वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैस स्तर (GHI) का अभूतपूर्व स्तर ग्रह के तेजी से गर्म होने के पीछे मुख्य कारण है।
– कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड जैसी गैसें वायुमंडल में आने वाले सौर विकिरण को रोकती हैं और ग्लोबल वार्मिंग में योगदान करती हैं।
– रिपोर्ट कहती है- ग्रीन हाउस गैसेज बढ़ रही हैं। पिछला दशक सबसे गर्म रहा है। जमीन और पानी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
– दुनिया के कई हिस्सों में जो हीट वेव्स यानी लू चल रही है, उसके चलते समुद्र का तापमान बढ़ रहा है।
– इसकी वजह से सबसे बड़ा खतरा ग्लेशियर्स को है, क्योंकि इस बढ़ते तापमान की वजह से इनके पिघलने के सिलसिला काफी तेज हुआ है। इसकी वजह से पर्यावरण संतुलन बिगड़ चुका है।
– रिपोर्ट के मुताबिक 90% समुद्री क्षेत्र को हीट वेव्स का सामना करना पड़ रहा है। 1950 के बाद सबसे ज्यादा ग्लेशियर पिघले।

UN चीफ बोले- हम तबाही की कगार पर
– इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद UN के सेक्रेटरी जनरल एंतोनियो गुतेरेस ने गंभीर चिंता जताई।
– उन्‍होंने कहा- यह रिपोर्ट बिल्कुल साफ कर देती है कि हमारा यह प्लेनेट तबाही की कगार पर है।
– धरती हमको बता रही है कि हालात कितने खराब हो चुके हैं।
– जिस स्तर से पॉल्यूशन बढ़ रहा है, उससे साफ हो जाता है कि अगर हम बदलाव करना चाहते हैं तो यह बहुत तेजी से करने होंगे।

वर्ल्ड मेटिरियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO)
– यह यूनाइटेड नेशंस की स्‍पेशिलाइज्‍ड एजेंसी है
– यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) का हिस्‍सा है।
– मुख्‍यालय: जेनेवा, स्‍विट्जरलैंड
– प्रेसिडेंट: अब्दुल्ला अल मंडौस
– महासचिव: सेलेस्टे सौलो

————–
5. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Forests celebrated?

a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: c. 21 मार्च

वर्ष 2024 की थीम
– वन और नवाचार: बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान
– Forests and Innovation: New Solutions for a Better World

– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने 28 नवंबर 2012 को प्रस्ताव पारित करते हुए हर साल 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिन को विश्व में वनों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– हर साल 13 मिलियन हेक्टेयर से अधिक वन नष्ट हो जाते हैं।
– जंगलों को लगातार काटने से जानवरों से विषाणु हमारे सम्पर्क में आते हैं।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार दुनिया भर की संक्रामक बीमारियों में से 60 प्रतिशत बीमारियां जानवरों के सम्पर्क में आने से फैलती हैं।

————–
6. विश्‍व कविता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Poetry Day celebrated?

a. 24 मार्च
b. 23 मार्च
c. 22 मार्च
d. 21 मार्च

Answer: d. 21 मार्च

– वर्ष 1999 में पेरिस में हुए यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिवस का उद्देश्य को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देना है।

—————
7. PM मोदी ने मार्च 2024 में किन देशों के राष्‍ट्रपतियों को फोन पर कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए युद्ध के मसले का हल निकाला जाना चाहिए?
PM Modi told the Presidents of which countries on phone in March 2024 that the issue of war should be resolved through diplomacy and dialogue?

a. रूस और बेलारूस
b. रूस और यूएसए
c. रूस और फ्रांस
d. रूस और यूक्रेन

Answer: d. रूस और यूक्रेन

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मार्च 2024 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। दरअसल, पुतिन पांचवीं बार राष्‍ट्रपति बने हैं।
– इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। – PM मोदी ने जंग पर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए।
– इसके चंद घंटे बाद ही PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी फोन किया।
– उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भी बातचीत के जरिए जंग का हल निकालने को कहा।
– फोन कॉल के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई। भारत ने हमेशा से जंग जल्द खत्म करने और शांति का समर्थन किया है। हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे।

रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल पूरे
– फरवरी 2024 में रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल पूरे हो गए। – अमेरिका के आंकड़ों के मुताबिक जंग में अब तक रूस के 1 लाख 80 हजार और यूक्रेन के 70 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के 5 बड़े शहरों पर रूस का कब्जा है।
– दोनों देश समझौते को तैयार नहीं हैं।
– यूक्रेन का कहना है कि जब तक रूस उसके राज्यों से कब्जा नहीं हटा लेता है वो हमले जारी रखेंगे।
– जबकि रूस यूक्रेनी राज्यों से कब्जा नहीं छोड़ना चाहता।

मोदी ने पुतिन से कहा था- यह युद्ध का युग नहीं है
– PM मोदी ने साल 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO समिट के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। यह बयान भारत की अध्यक्षता में G20 के घोषणा पत्र में भी लिखा गया था।

————–

————–

8. माइक्रोसॉफ्ट एआई के नए CEO कौन बने?
Who becomes the new CEO of Microsoft AI?

a. मुस्तफा सुलेमान
b. पराग अग्रवाल
c. विवेक मूर्ति
d. अफसर अहमद

Answer: a. मुस्तफा सुलेमान

– सुलेमान गूगल के डीपमाइंड के सह-संस्थापक हैं। डीपमाइंड को 2014 में गूगल ने खरीद लिया था।
– अब माइक्रोसॉफ्ट एआई के सीईओ के तौर पर वह सीधे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगे।
– वह ब्रिटिश हैं और ऑक्सफोर्ड ड्रॉपआउट हैं।

Open AI के CEO: सैम अल्‍टमैन

————–
9. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Down Syndrome Day observed?

a. 22 मार्च
b. 21 मार्च
c. 23 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: b. 21 मार्च

वर्ष 2024 की थीम
– रूढ़िवादिता को खत्म करें
– End the Stereotypes

– इस दिन को पहली बार वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र में मनाया गया था।
– मार्च का 21 वां दिन (वर्ष का तीसरा महीना) 21 वें गुणसूत्र के त्रिगुण (Chromosome triple) की विशिष्टता को इंगित (Indicated) करने के लिए चुना गया है जो डाउन सिंड्रोम का कारण बनता है।
– डाउन सिंड्रोम नाम, ब्रिटिश चिकित्सक जॉन लैंगडन डाउन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने इस सिंड्रोम के बारे में सबसे पहले 1866 में पता लगाया था।

डाउन सिंड्रोम-
– यह एक आनुवंशिक विकार (Genetic disorder) की श्रेणी में आता है।
– और यह विकासात्मक विकलांगता (developmental disability) का भी कारण बनता है।
– इस स्थिति के साथ पैदा होने वाले बच्चे को थायराइड या दिल से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
– डाउन सिंड्रोम में फिजिकल, मेंटल, और साइकोलॉजिकल लक्षण दिखाई देते हैं।
– फिजिकल पार्टः हाइपोटोनिया होता है यानी मसल्स टोन नहीं होते हैं, जिससे हाथ या पैर को उठाने में दिक्कत होती है. आंखों की बनावट ऊपर की तरफ़ होती है. नाक चपटी होती है. जीभ मोटी और बाहर होती है. सिर चपटा होता है, गर्दन छोटी होती है.कान छोटे होते हैं. हाथ छोटे, मोटे होते हैं. छोटी उंगली काफ़ी छोटी होती है
– मेंटल: जिन बच्चों को डाउन सिंड्रोम होता है उन बच्चों का IQ कम होता है.

—————
10. विश्‍व कठपुतली दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Puppetry Day celebrated?

a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: c. 21 मार्च

– इस दिवस का उद्देश्य इस प्राचीन लोक कला को जन-जन तक पहुंचना तथा आने वाली पीढ़ी को इससे अवगत कराना है।
– कठपुतली कला कई कलाओं का मिश्रण है, जिसमें-लेखन, नाट्य कला, चित्रकला, वेशभूषा, मूर्तिकला, काष्ठकला, वस्त्र-निर्माण कला, रूप-सज्जा, संगीत, नृत्य आदि शामिल हैं।

—————
11. WWF-इंडिया की रिपोर्ट ‘नेटेड इन इलीगल वाइल्डलाइफ ट्रेड: शार्क्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार शार्क के बॉडी पार्ट्स के अवैध व्‍यापार में किस राज्‍य से सबसे ज्‍यादा मामले सामने आए?
According to WWF-India report ‘Netted in Illegal Wildlife Trade: Sharks of India’, which state has reported the highest number of cases of illegal trade in shark body parts?

a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. गुजरात
d. केरल

Answer: b. तमिलनाडु (लगभग 65%)

– तमिलनाडु के बाद कर्नाटक, दिल्‍ली, गुजरात, केरल और महाराष्‍ट्र आदि राज्‍यों में भी ऐसे ही मामले सामने आए।
– शार्क के बॉडी पार्ट्स के अवैध व्‍यापार में सबसे ज्‍यादा (लगभग 65%) मामले तमिलनाडु से सामने आए।

– रिपोर्ट का नाम : ‘नेटेड इन इलीगल वाइल्डलाइफ ट्रेड: शार्क्स ऑफ इंडिया’
– किसने जारी की : यह रिपोर्ट वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम कर रहे गैर-सरकारी संगठन TRAFFIC और WWF-इंडिया ने जारी की।
– कब जारी की : मार्च 2024
– TRAFFIC मतलब : Trade Records Analysis of Flora and Fauna in Commerce (वाणिज्य में वनस्पतियों और जीवों का व्यापार रिकॉर्ड विश्लेषण)
– WWF-INDIA : इसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया भी कहते हैं।

भारत में शार्क के पार्ट्स की जब्‍ती (seizure)
– रिपोर्ट के अनुसार वर्ष जनवरी 2010 से दिसंबर 2022 के बीच लगभग 16000 किलोग्राम शार्क के पंख (फिन्‍स) जब्‍त किए गए है।
– जो शार्क-व्युत्पन्न उत्पादों (shark-derived products) का लगभग 80% था।
– इनके अलावा 1,600 किलोग्राम उपास्थि (कार्टिलेज) और 2445 किलोग्राम दांत जब्‍त किए।

नोट: कुछ घटनाओं में अन्य वन्यजीवों से जुड़े पार्ट्स भी
जब्‍त किए गए।

शार्क के पार्ट्स का क्‍या किया जाता है?
– शार्क का मांस भोजन के रूप में खाया जाता है।
– त्वचा को चमड़े के रूप मे (लैदर के रूप) यूज किया जाता है।
– लीवर ऑयल (स्क्वैलीन) एक स्नेहक के रूप में, सौंदर्य प्रसाधनों में और विटामिन ए के स्रोत के रूप में किया जाता है।
– दवाओं की तैयारी में चोंड्रोइटिन सल्फेट निष्कर्षण के लिए उपास्थि (cartilage) का यूज किया जाता है।
– कलाकृतियां बनाने के लिए जबड़े और दांत का यूज किया जाता है।

पार्ट्स को किन देशों में भेजा जाता है?
– रिपोर्ट में कहा गया है कि जब्त किए गए पार्ट्स सिंगापुर, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, श्रीलंका और चीन के लिए भेजे गए थे।

जारी की गई रिपोर्ट का मकसद
– इस रिपोर्ट का मकसद भारत में हो रहे शार्क के अवैध व्यापार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– और इस जीव पर मंडराते खतरों और संरक्षण संबंधी चिंताओं को उजागर करना है।

कितनी शार्क का उच्चतम संरक्षण का दर्जा
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार भारत में रिपोर्ट की गई 160 शार्क प्रजातियों में से केवल 26 शार्क को संशोधित वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत अनुसूची I और II में सूचीबद्ध करके उच्चतम संरक्षण का दर्जा दिया गया है।
– नोट: ग्‍लोबल स्तर पर शार्क की 500 से ज्यादा प्रजातियां हैं।

TRAFFIC क्‍या है?
– ट्रैफिक का गठन 1976 में हुआ था।
– यह वर्ष 1991 में WWF-इंडिया के एक प्रभाग के रूप में काम करते हुए भारत आया।
– यह एक अग्रणी गैर-सरकारी संगठन है।
– जो जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास दोनों के संदर्भ में जंगली जानवरों और पौधों के व्यापार पर विश्व स्तर पर काम कर रहा है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *