यह 18 से 20 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. एशियन गेम्स 2026 के आयोजन शहर का नाम बताएं?
Name the host city for the 2026 Asian Games?
a. नागोया, जापान
b. दिल्ली, भारत
c. बीजिंग, चीन
d. कोलंबो, श्रीलंका
Answer: a. नागोया, जापान
एशियन गेम्स 2026
– उद्घाटन समारोह : 19 सितंबर 2026 को पालोमा मिजुहो स्टेडियम
– आयोजन कब : 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (खेल गतिविधियां 10 सितंबर को ही शुरू हो गई)
– आयोजन स्थल : नागोया, जापान
– भारतीय दल: भारत की तरफ से लगभग 503 खिलाड़ी 36 अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
– भारत ने इस बार एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इसमें 269 मेंस और 234 विमेंस खिलाड़ी शामिल हैं।
– भारतीय ध्वजवाहक: उद्घाटन समारोह में स्टार निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत
– खेल : तीरंदाजी, कलात्मक जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, गोल्फ, तलवारबाजी, ईस्पोर्ट्स, घुड़सवारी, ट्रैक साइकिलिंग, क्रिकेट, मिश्रित मार्शल आर्ट, कुराश, कैनो/कयाक,
————–
2. एशियन गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किसने किया?
Who led the Indian contingent at the opening ceremony of the 2026 Asian Games?
a. नीरज चोपड़ा और पी. वी. सिंधु
b. मीराबाई चानू और बजरंग पूनिया
c. मनु भाकर और पवन सहरावत
d. लवलीना बोरगोहेन और रवि कुमार दहिया
Answer: c. मनु भाकर और पवन सहरावत
– मनु भाकर और पवन सहरावत को भारत के ध्वजवाहक की भूमिका निभाई।
– उद्घाटन समारोह : जापान के नागोया में 19 सितंबर 2026 को पालोमा मिजुहो स्टेडियम
– मनु भाकर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह स्वतंत्र भारत की ओर से एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं।
– पवन सहरावत कबड्डी खिलाड़ी हैं।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. एशियन गेम्स 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) एशियन गेम्स 2026 का आयोजन स्थल टोक्यो (जापान) है और इसका उद्घाटन समारोह 19 सितंबर 2026 को हुआ।
2) उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक स्टार निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत थे।
3) एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों (269 पुरुष और 234 महिला) का दल भेजा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b) केवल 2 और 3
व्याख्या:
– कथन 1 गलत है: एशियन गेम्स 2026 का आयोजन स्थल नागोया (जापान) है, टोक्यो नहीं।
– कथन 2 सही है: भारतीय दल के ध्वजवाहक मनु भाकर और पवन सहरावत थे।
– कथन 3 सही है: भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 503 खिलाड़ियों (269 पुरुष और 234 महिला) का दल भेजा है।
————–
3. दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 के विजेता का नाम बताएं, जिनकी घोषणा सितंबर 2026 में हुई?
Name the winner of the Dadasaheb Phalke Award 2024, who was announced in September 2026.
a. प्यारे मोहन
b. मोहनलाल
c. अनंत नाग
d. चिरंजीवी
Answer: c. अनंत नाग
– अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 दिया गया है।
– यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
– अनंत नाग ने पांच दशकों के अपने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
– उन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
– उनकी प्रमुख फिल्मों में अंकुर, मंथन, हंसगीते, मिन्चिना ओटा आदि शामिल हैं।
– वे लोकप्रिय दूरदर्शन धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ का भी हिस्सा रहे, जो आर.के. नारायण की रचनाओं पर आधारित था और उनके भाई शंकर नाग ने इसका निर्देशन किया था।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के बारे में
– दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारत में सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
– इस अवॉर्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया था।
– उन्हें फादर ऑफ इंडियन सिनेमा भी कहा जाता है।
– फाल्के ने भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ डायरेक्ट की थी।
– हर साल यह अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाता है।
– यह अवॉर्ड जीतने वाले को एक गोल्ड कमल मेडल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाता है।
इन स्टार्स को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
वर्ष – नाम – फिल्म इंडस्ट्री
2024 – अनंत नाग (अवॉर्ड 2026 में मिला)
2023 – मोहनलाल (अवॉर्ड 2025 में मिला)
2022 – मिथुन चक्रवर्ती (अवॉर्ड 2024 में मिला)
2021 – वहीदा रहमान (अवॉर्ड 2023 में मिला)
2020 – आशा पारेख
2019 – रजनीकांत
2018 – अमिताभ बच्चन (हिन्दी)
2017 – विनोद खन्ना (हिन्दी)
2016 – कसिनाथुनी विश्वनाथ (तेलुगू)
2015 – मनोज कुमार (हिन्दी)
2014 – शशि कपूर (हिन्दी)
2013 – गुलजार (हिन्दी)
2012 – प्राण (हिन्दी)
2011 – सौमित्र चटर्जी (बंगाली)
2010 – के. बालचन्दर (तमिल, तेलुगू)
2009 – डी. रामानायडू (तेलुगू)
2008 – वी. के. मूर्ति (हिन्दी)
2007 – मन्ना डे (बंगाली, हिन्दी)
2006 – तपन सिन्हा (बंगाली, हिन्दी)
2005 – श्याम बेनेगल (हिन्दी)
2004 – अडूर गोपालकृष्णन (मलयालम)
2003 – मृणाल सेन (बंगाली)
2002 – देव आनन्द (हिन्दी)
2001 – यश चोपड़ा (हिन्दी)
2000 – आशा भोसले (हिन्दी, मराठी)
1999 – ऋषिकेश मुखर्जी (हिन्दी)
1998 – बी. आर. चोपड़ा (हिन्दी)
1997 – कवि प्रदीप (हिन्दी)
1996 – शिवाजी गणेशन (तमिल)
1995 – राजकुमार (कन्नड़)
1994 – दिलीप कुमार (हिन्दी)
1993 – मजरूह सुल्तानपुरी (हिन्दी)
1992 – भूपेन हजारिका (असमिया)
1991 – भालजी पेंढारकर (मराठी)
1990 – अक्कीनेनी नागेश्वर राव (तेलुगू)
1989 – लता मंगेशकर (हिन्दी, मराठी)
1988 – अशोक कुमार (हिन्दी)
1987 – राज कपूर (हिन्दी)
1986 – बी. नागी. रेड्डी (तेलुगू)
1985 – वी. शांताराम (हिन्दी, मराठी)
1984 – सत्यजीत रे (बंगाली)
1983 – दुर्गा खोटे (हिन्दी, मराठी)
1982 – एल. वी. प्रसाद (हिन्दी, तमिल, तेलुगू)
1981 – नौशाद अली (हिन्दी)
1980 – पैडी जयराज (हिन्दी, तेलुगू)
1979 – सोहराब मोदी (हिन्दी)
1978 – रायचन्द बोराल (बंगाली, हिन्दी)
1977 – नितिन बोस (बंगाली, हिन्दी)
1976 – कानन देवी (बंगाली)
1975 – धीरेन्द्रनाथ गांगुली (बंगाली)
1974 – बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (तेलुगू)
1973 – रूबी मयेर्स (सुलोचना) (हिन्दी)
1972 – पंकज मलिक (बंगाली एवं हिन्दी)
1971 – पृथ्वीराज कपूर (हिन्दी)
1970 – बीरेन्द्रनाथ सरकार (बंगाली)
1969 – देविका रानी (हिन्दी)
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 के विजेता प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत हैं, जिनकी घोषणा सितंबर 2026 में हुई थी।
2) यह पुरस्कार भारत में सिनेमा जगत का सर्वोच्च सम्मान है, जिसका नाम ‘फादर ऑफ इंडियन सिनेमा’ धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है।
3) वर्ष 2023 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता मोहनलाल को मिला था (जो उन्हें 2025 में प्रदान किया गया)।
4) अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके पांच दशकों के करियर और उत्कृष्ट योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (b) केवल 2, 3 और 4
व्याख्या:
– कथन 1 गलत है: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 के विजेता अनंत नाग हैं (रजनीकांत को यह पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए मिला था)।
– कथन 2 सही है: यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है और इसका नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है।
– कथन 3 सही है: दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 का पुरस्कार मोहनलाल को मिला था (जो उन्हें 2025 में मिला)।
– कथन 4 सही है: अनंत नाग को पांच दशकों से अधिक के उनके करियर और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
————–
4. UT लद्दाख का पहला आधिकारिक ‘हेरिटेज विलेज’ किस गांव को घोषित किया गया?
Which village was declared the first official ‘Heritage Village’ of the Union Territory of Ladakh?
a. हानले
b. कुमिक
c. चुमुर
d. नुब्रा
Answer: b. कुमिक
– लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 15 सितंबर 2026 को इसकी घोषणा की।
– कुमिक अपने पारंपरिक मिट्टी के घरों, पवित्र स्थलों, कृषि पद्धतियों और लंबे समय से संरक्षित बौद्ध परंपराओं के लिए जाना जाता है।
– यह गांव ज़ांस्कर का हिस्सा है, जो लद्दाख का ऊँचाई वाला क्षेत्र है।
– जहाँ तिब्बती बौद्ध संस्कृति दिखती है।
– इस गांव में कंजर पांडुलिपियों और अन्य तिब्बती बौद्ध सामग्री के रूप में साहित्यिक विरासत भी मौजूद है।
– कंजर तिब्बती बौद्ध धर्म के कंग्युर और तेंग्युर नामक पवित्र ग्रंथों के संग्रह का पहला मुख्य हिस्सा है।
– तिब्बती भाषा में ‘कंजर’ का अर्थ “बुद्ध के वचनों का अनुवाद”।
‘हेरिटेज विलेज?
– वो विरासत गांव होता है जिसे उसकी पुरानी संस्कृति, परंपराओं, ऐतिहासिक वास्तुकला और जीवनशैली को सुरक्षित रखने के लिए विशेष रूप से संरक्षित किया जाता है।
– ऐसे गांवों में आधुनिक बदलावों से दूर रहकर पुराने रीति-रिवाजों, कला और वेशभूषा को जीवित रखा जाता है।
– यहां के पुराने घर, हवेलियां, मंदिर और गलियां सदियों पुरानी निर्माण शैली (जैसे मुगल, ब्रिटिश या स्थानीय पारंपरिक शैली) को दर्शाती हैं।
– इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को ग्रामीण इतिहास से रूबरू कराना और पर्यटन को आकर्षित करना होता है।
————–
5. CRPF कोबरा यूनिट की पहली महिला IG कौन बनीं?
Who became the first woman IG of the CRPF CoBRA unit?
a. संजुक्ता पाराशर
b. रश्मि शुक्ला
c. प्रतिभा अग्रवाल
d. शांति जयदेव
Answer: a. संजुक्ता पाराशर
– संजुक्ता पाराशर असम-मेघालय कैडर की 2006 बैच की IPS अधिकारी हैं।
– CoBRA का पूरा नाम कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन है।
– 46 वर्षीय संजुक्ता इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
– वह 1996 बैच के IPS अधिकारी दानेश राणा की जगह लेंगी।
– असम में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।
– उन्हें असम की “लेडी सिंघम” भी कहा जाने लगा।
– वे असम पुलिस की सीआईडी विंग की प्रमुख रह चुकी हैं।
– उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में भी अपनी सेवाएं दी।
2008 में हुआ था CoBRA का गठन
– CRPF ने कई राज्यों में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) से निपटने के लिए 2008-09 में CoBRA बनाई थी।
– इस यूनिट को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी भी दी गई थी।
– CRPF ने मणिपुर में सशस्त्र हिंसा रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की हैं।
—————
6. भारत ने किस देश की नेवी का जहाज इंडियन नेवी के जहाज से टकराने पर वहां के हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया?
India summoned the Chargé d’Affaires of which country’s High Commission after a ship from its navy collided with an Indian Navy vessel?
a. पाकिस्तान
b. मालदीव
c. ओमान
d. यमन
Answer: a. पाकिस्तान
– भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) 16 सितंबर, 2026 को नाराजगी जता चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया।
– पाकिस्तानी नेवी का शिप अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में इंडियन नेवी के शिप से टकरा गया।
– भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था।
– इसी दौरान पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में आया और गलत दिशा में मुड़ गया, जिससे दोनों जहाज टकरा गए।
– पाकिस्तानी जहाज का नाम PNS हुनैन है।
– समुद्री निगरानी और गश्त के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
– भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
– भारत ने घटना को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताया।
– विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी चार्ज डी’अफेयर्स से कहा कि वह भारत की आपत्ति पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।
– भारत ने कहा कि समुद्र में सभी सैन्य जहाजों को सावधानी से काम करना चाहिए।
– दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का पालन करना चाहिए।
2011 में टकराए थे जहाज
– भारत और पाकिस्तान की नेवी के बीच समुद्र में इस तरह की घटना 2011 में भी हुई थी।
– इंडियन नेवी के INS दोगावरी और पाकिस्तानी नेवी के PNS बाबर के बीच भी टक्कर हुई थी।
– पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारतीय जहाज ने उसके काम में रुकावट डाली और खतरनाक तरीके से जहाज चलाया।
35 वर्ष पुराना समझौते का उल्लंघन बताया
– MEA ने पाकिस्तानी जहाज के यह इस आचरण को अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ‘सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की पूर्व सूचना’ समझौते के अनुच्छेद 10 का उल्लंघन बताया।
समझौते का अनुच्छेद 10?
– अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में संचालन के दौरान दुर्घटनाओं से बचने के लिए दोनों देशों के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को एक-दूसरे से कम से कम तीन समुद्री मील की सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होती है।
– पाकिस्तान ने तेज गति से आकर इस दूरी के नियम को तोड़ा।
————-
7. 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 में किस सीरीज ने सबसे अधिक 14 अवॉर्ड जीते?
Which series won the most awards—14 in total—at the 78th Primetime Emmy Awards in 2026?
a. विडोज बे
b. एबॉट प्राथमिक विद्यालय
c. भालू
d. हैक्स
Answer: a. विडोज बे
– प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स समारोह 14 सितंबर 2026 को लॉस एंजिलिस (USA) के पीकॉक थिएटर में हुआ।
– समारोह की मेजबानी मारिस्का हारगिटे ने की थी।
– ‘विडोज़ बे’ ने 14 एमी पुरस्कार अपने नाम किए, जो किसी भी नई कॉमेडी सीरीज के लिए एक रिकॉर्ड है।
– ‘विडोज़ बे’ एप्पल टीवी की कॉमेडी-हॉरर वेब सीरीज है।
– इसकी कहानी न्यू इंग्लैंड के तट से दूर ‘विडोज़ बे’ नाम के एक शांत और छोटे से काल्पनिक द्वीप पर आधारित है।
– इसके निर्माता केटी डिपोल्ड और निर्देशक हिरो मुराई हैं।
एमी पुरस्कार क्या हैं?
– एमी अवॉर्ड्स टेलीविजन और उभरते मीडिया के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार हैं।
– ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के विपरीत, ये फिल्मों के लिए नहीं दिए जाते हैं।
एमी पुरस्कार कब शुरू किये गए?
– एमी पुरस्कारों की परिकल्पना 1948 में की गई थी और पहला समारोह 25 जनवरी 1949 को हुआ था। कुल छह पुरस्कार प्रदान किए गए, जैसे कि सर्वाधिक उत्कृष्ट टेलीविजन व्यक्तित्व और सर्वाधिक लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम।
कितने तरह के एमी अवॉर्ड
– एमी अवॉर्ड कई तरह के होते हैं – केवल अमेरिका में निर्मित और प्राइमटाइम के दौरान प्रसारित होने वाले टेलीविज़न शो को सम्मानित करने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय शो के लिए हैं।
– डेटाइम एमी पुरस्कार देर सुबह और दोपहर के दौरान प्रसारित होने वाले अमेरिकी शो को दिए जाते हैं।
– क्षेत्रीय एमी पुरस्कार क्षेत्रीय टेलीविज़न बाज़ारों के लिए हैं, जिसमें राज्य-दर-राज्य प्रोग्रामिंग, स्थानीय समाचार और स्थानीय रूप से निर्मित शो शामिल हैं।
एमी पुरस्कार कौन देता है?
– ये पुरस्कार तीन सहयोगी संगठनों द्वारा दिए जाते हैं।
– पहला है टेलीविज़न अकादमी, जो प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का प्रबंधन करती है।
– दूसरा है नेशनल एकेडमी ऑफ़ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज, जो दिन के समय, खेल, समाचार और वृत्तचित्र श्रेणियों की देखरेख करता है।
– तीसरा है इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ़ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज, जो इंटरनेशनल एमी के लिए ज़िम्मेदार है।
————–
8. 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 में कॉमेडी सीरीज में बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड किसने जीता?
Who won the award for Best Lead Actress in a Comedy Series at the 78th Primetime Emmy Awards in 2026?
a. एन्ना सवाई
b. जीन स्मार्ट
c. रेनी ज़ेल्वेगर
b. डुआ लिपा
Answer: b. जीन स्मार्ट
– जीन स्मार्ट को कॉमेडी सीरीज “हैक्स” के लिए ये अवॉर्ड मिला।
– जीन स्मार्ट ने वर्ष 2025 के एमी अवॉर्ड में भी इसी कॉमेडी सीरीज के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।
– वह 2021 में ‘हैक्स’ के प्रीमियर के बाद से शो के हर सीजन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीतने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं!
– सबसे ज्यादा Emmy जीतने के मामले में एलिसन जैनी की बराबरी भी की है।
– दोनों एक्ट्रेसेस ने अब तक 8 ट्रॉफियां जीती हैं।
“हैक्स”?
– एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा टेलीविजन सीरीज है।
– इसे लूसिया एनीएलो, पॉल डब्ल्यू डाउन्स और जेन स्टेट्स्की ने बनाया है।
– यह शो दो अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाओं के बीच की अनोखी ट्यूनिंग और कॉमेडी बिजनेस के इर्द-गिर्द घूमता है।
————–
9. 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 में कॉमेडी सीरीज में बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड किसने जीता?
Who won the Best Lead Actor in a Comedy Series award at the 78th Primetime Emmy Awards 2026?
a. सेथ रोगन
b. ली जंग जे
c. मैथ्यू राइस
d. हिरोयुकी सनाडा
Answer: c. मैथ्यू राइस
– मैथ्यू को ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
– साथ ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज में भी बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता।
– एक ही रात में दो लीड एक्टिंग अवॉर्ड जीतने वाले वे एमी इतिहास के पहले अभिनेता बन गए हैं।
– यही नहीं, 2018 में ‘द अमेरिकन्स’ के लिए ‘ड्रामा सीरीज में लीड एक्टर’ का अवार्ड जीतने के बाद, मैथ्यू राइस अब ऐसे एकमात्र एक्टर बन गए हैं, जिन्होंने लीड एक्टर की तीनों कैटेगरी में अवार्ड जीता है।
एमी अवार्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट
– बेस्ट ड्रामा सीरीज: द पिट
– ड्रामा सीरीज में बेस्ट लीड एक्टर : नोआ वाइल – द पिट
– ड्रामा सीरीज में बेस्ट लीड एक्ट्रेस : रिया सीहॉर्न – प्लुरिबस
– बेस्ट कॉमेडी सीरीज : विडोज बे, ‘वेलकम टू विडोज बे!’ – हिरो मुराई
– कॉमेडी सीरीज में बेस्ट लीड एक्ट्रेस : जीन स्मार्ट – हैक्स
– बेस्ट लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज : DTF सेंट लुइस
– लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में बेस्ट लीड एक्टर : मैथ्यू राइस – द बीस्ट इन मी
– लिमिटेड सीरीज या फिल्म में बेस्ट लीड एक्ट्रेस : सैली फील्ड – रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स
– ड्रामा सीरीज के लिए बेस्ट डायरेक्टर : स्लो हॉर्सेस, ‘स्कार्स’ – सॉल मेट्जस्टीन
– कॉमेडी सीरीज के लिए बेस्ट डायरेक्टर : विडोज बे, ‘वेलकम टू विडोज बे!’ – हिरो मुराई
————–
10. विश्व बांस दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Bamboo Day celebrated?
a. 8 सितंबर
b. 18 सितंबर
c. 28 सितंबर
d. 30 सितंबर
Answer: b. 18 सितंबर
– इसका उद्देश्य बांस के महत्व, इसके पर्यावरणीय, आर्थिक और सांस्कृतिक लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– इसकी शुरुआत 2009 में विश्व बांस संगठन (World Bamboo Organization) ने की थी, ताकि बांस को एक बहुमुखी और टिकाऊ संसाधन के रूप में बढ़ावा दिया जा सके।
पर्यावरणीय महत्व:
– बांस तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जो कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण में मदद करता है।
– यह मिट्टी के कटाव को रोकता है और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है।
– बांस का उपयोग प्लास्टिक और लकड़ी के विकल्प के रूप में किया जा सकता है, जिससे वनों की कटाई कम होती है।
भारत में बांस:
– भारत बांस का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है (चीन के बाद)
– पूर्वोत्तर भारत (जैसे नगालैंड, मिजोरम, असम) में बांस की खेती और इसका उपयोग व्यापक है।
– भारत सरकार की राष्ट्रीय बांस मिशन (National Bamboo Mission) बांस की खेती और उद्योग को बढ़ावा देती है।
————–
11. किस दक्षिण राज्य में “तुलु” को दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा का दर्जा दिया?
In which southern state was “Tulu” granted the status of a second additional administrative language?
a. कर्नाटक
b. केरलम
c. आंध्र प्रदेश
d. तमिलनाडु
Answer: a. कर्नाटक
– कर्नाटक मंत्रिमंडल ने 18 सितंबर 2026 को मंगलुरु में मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ हुई बैठक में ये निर्णय लिया।
– तुलु भाषा को दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में राज्य की दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता दी।
– यह भाषा मुख्य रूप से कर्नाटक के दो जिलों और पड़ोसी राज्य केरल के कासरगोड जिले में बोली जाती है।
– जिस क्षेत्र में यह भाषा मुख्य रूप से बोली जाती है, उसे अक्सर तुलु नाडु कहा जाता है।
– तुलु एक द्रविड़ भाषा है जिसकी अपनी विशिष्ट भाषाई और सांस्कृतिक पहचान है।
– शिवकुमार के अनुसार, इस भाषा में शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास की अपार संभावनाएं हैं।
फैसले से लोगों को क्या फायदा होगा?
– केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (CIIAL) के शास्त्रीय कन्नड़ अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र के पूर्व परियोजना निदेशक बी. शिवराम शेट्टी ने कहा कि ग्राम पंचायतों, तालुक पंचायतों और जिला पंचायतों की ग्राम सभाओं में निर्वाचित प्रतिनिधि तुलु भाषा में बोल सकते हैं।
– यह नियम नगर निगम परिषद जैसी शहरी स्थानीय निकायों की बैठकों पर भी लागू होता है।
– आदेशों में कन्नड़ के साथ-साथ तुलु भाषा भी होनी चाहिए।
– लोग सरकारी विभागों में आवेदन तुलु भाषा में जमा कर सकते हैं।
– इससे तुलु भाषा न जानने वाले अधिकारियों को ट्रांसलेटरों पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं होगी।
–— प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. ‘तुलु’ भाषा को अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा का दर्जा दिए जाने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) कर्नाटक सरकार ने तुलु भाषा को दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में राज्य की दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता दी है।
2) तुलु एक द्रविड़ भाषा है, जो मुख्य रूप से ‘तुलु नाडु’ क्षेत्र (कर्नाटक के कुछ जिलों और केरल के कासरगोड जिले) में बोली जाती है।
3) इस फैसले के बाद, इन क्षेत्रों में स्थानीय निकायों की बैठकों में तुलु का उपयोग किया जा सकता है और नागरिक सरकारी विभागों में तुलु में आवेदन जमा कर सकते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
व्याख्या:
– कथन 1 सही है: कर्नाटक सरकार ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में तुलु भाषा को दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा का दर्जा प्रदान किया है।
– कथन 2 सही है: तुलु एक द्रविड़ भाषा है और यह मुख्य रूप से कर्नाटक के दो जिलों तथा पड़ोसी राज्य केरल के कासरगोड जिले में बोली जाती है। इस क्षेत्र को ‘तुलु नाडु’ कहा जाता है।
– कथन 3 सही है: इस दर्जा मिलने से लोग सरकारी विभागों में तुलु भाषा में आवेदन जमा कर सकते हैं और स्थानीय निकायों (ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम) की बैठकों में प्रतिनिधि तुलु भाषा में बोल सकते हैं।
————–
12. UN के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the Executive Director of the UN World Food Programme (WFP)?
a. डेविड बेलीज़
b. एथरीज कजिन
c. ल्यूक जे. लिंडबर्ग
d. माइकल बोरोसा
Answer: c. ल्यूक जे. लिंडबर्ग
– 18 सितंबर 2026 को उन्हें इस पद पर नियुक्त किया।
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस पद के लिए नामित किया गया था।
– लिंडबर्ग मानवीय संकट के मामलों में खाद्य सहायता प्रदान करने से संबंधित UN की गतिविधियों की देखरेख का कार्यभार संभालेंगे।
– उन्होंने सिंडी मैककेन की जगह चार्ज लिया।
– सिंडी मैककेन अप्रैल 2023 से मई 2026 तक इस पद पर रहे।
ल्यूक लिंडबर्ग कौन हैं?
– ल्यूक जे. लिंडबर्ग 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक हैं।
– वर्तमान में अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) में व्यापार और विदेशी कृषि मामलों के अवर सचिव हैं।
– 2025 में USDA में अपनी नियुक्ति से पहले, लिंडबर्ग ने साउथ डकोटा ट्रेड की स्थापना की।
– ये एक निजी संस्था है जिसे राज्य के निर्यातकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के अवसरों को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया है।
– लिंडबर्ग ने US एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक में चीफ ऑफ स्टाफ और चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर के पदों पर कार्य किया है।
विश्व खाद्य कार्यक्रम के बारे में
– विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की संरचना और प्रशासन मुख्य रूप से दो-स्तरीय है, जिसमें अंतर-सरकारी निगरानी (Inter-governmental Oversight) और एक प्रशासनिक सचिवालय शामिल हैं।
– WFP का मुख्यालय : रोम, इटली
i) WFP का कार्यकारी बोर्ड (Executive Board)
– यह WFP की सर्वोच्च शासी संस्था (Supreme Governing Body) है।
– सदस्य: इसमें कुल 36 सदस्य देश शामिल होते हैं।
– चुनाव: इन 36 सदस्यों में से 18 का चुनाव संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) द्वारा और बाकी 18 का चुनाव ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (FAO) की परिषद द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए किया जाता है।
– कार्य: यह बोर्ड WFP की गतिविधियों की अंतर-सरकारी निगरानी, नीतिगत दिशा-निर्देश देने और बजट व कार्यक्रमों की समीक्षा और अनुमोदन करने का कार्य करता है।
ii) WFP के कार्यकारी निदेशक (Executive Director)
– यह WFP का प्रशासनिक प्रमुख (Head) होता है जो संगठन के दैनिक प्रबंधन और कार्यक्रमों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।
– नियुक्ति: इनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव और FAO के महानिदेशक द्वारा संयुक्त रूप से 5 वर्ष के निश्चित कार्यकाल के लिए की जाती है।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) तथा हाल ही में इसके कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त ल्यूक लिंडबर्ग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का मुख्यालय वाशिंगटन में स्थित है।
2) WFP के कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के महासचिव तथा खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक द्वारा संयुक्त रूप से 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए की जाती है।
3) WFP का सर्वोच्च शासी निकाय इसका कार्यकारी बोर्ड है, जिसमें कुल 36 सदस्य देश शामिल होते हैं जिनका चुनाव पूर्ण रूप से संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) द्वारा किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या:
– कथन 1 गलत है: विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है, न कि वाशिंगटन में।
– कथन 2 सही है: WFP के प्रशासनिक प्रमुख (कार्यकारी निदेशक) की नियुक्ति UN के महासचिव और FAO के महानिदेशक द्वारा संयुक्त रूप से 5 वर्ष के निश्चित कार्यकाल के लिए की जाती है।
– कथन 3 गलत है: WFP के कार्यकारी बोर्ड में कुल 36 सदस्य देश शामिल होते हैं, लेकिन इन सभी का चुनाव केवल ECOSOC द्वारा नहीं किया जाता। इनमें से 18 सदस्यों का चुनाव संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) द्वारा और शेष 18 सदस्यों का चुनाव ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (FAO) की परिषद द्वारा किया जाता है।
—————
13. 1965 के भारत-पाक युद्ध के हीरो रिटायर्ड फ्लाइट लेफ्टिनेंट अल्फ्रेड टाइरोन कुक का निधन 18 सितंबर 2026 को हो गया, उन्हें कौन सा वीरता पदक मिला था?
Retired Flight Lieutenant Alfred Tyrone Cooke, a hero of the 1965 Indo-Pak War, passed away on September 18, 2026; which gallantry award had he received?
a. कीर्ति चक्र
b. अशोक चक्र
c. परमवीर चक्र
d. वीर चक्र
Answer: d. वीर चक्र
– 87 वर्ष के अल्फ्रेड टाइरोन की भारत-पाक युद्ध के दौरान कलाईकुंडा के ऊपर की गई मशहूर ‘डॉगफाइट’ को आक्रामक हवाई युद्ध का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है।
कलाईकुंडा में क्या हुआ था?
– पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा में 7 सितंबर 1965 को कुक अपने एक साथी पायलट के साथ हॉकर हंटर विमान में लड़ाकू हवाई गश्त पर थे।
– पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा हवाई अड्डे पर दूसरे हमले के दौरान, कुक और उनके साथी, फ्लाइंग ऑफिसर सुबोध चंद्र ममगैन को अपने से तीन गुना अधिक शक्तिशाली बल का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
– भारी संख्या में दुश्मन होने के बावजूद, कुक और मैमगेन ने दुश्मन के एक सेबर जेट को मार गिराया था।
– वीरतापूर्ण कार्यों के लिए कुक को वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
————–
14. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Peace celebrated by the United Nations?
a. 20 सितंबर
b. 21 सितंबर
c. 22 सितंबर
d. 23 सितंबर
Answer: b. 21 सितंबर
2026 की थीम
– शांति में निवेश करें – हर किसी के लिए, हर जगह, हर दिन।
– Invest in Peace – For Everyone, Everywhere, Every Day
– इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, हिंसा की समाप्ति और संघर्ष समाधान के तरीकों को बढ़ावा देना है।
– इसे 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा स्थापित किया गया था।
– 1982 से इसे हर साल मनाने की परंपरा शुरू हुई।



