यह 1 और 2 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. को-पायलट के हमले से लहुलुहान किस भारतीय पायलट की बहादुरी की वजह से दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बचा लिया गया, जो दुनियाभर में चर्चा में रहा?
Which Indian pilot, bleeding after being attacked by his co-pilot, was instrumental in saving the FlyDubai flight from Dubai to Israel, which was discussed worldwide?
a. स्मित मच्छार
b. अरविंद शर्मा
c. रोहित मेहरा
d. विकास सिंह
Answer: a. स्मित मच्छार (घटना : 30 सितंबर 2026)
– तारीख: 30 सितंबर 2026
– विमान : फ्लाईदुबई की बोइंग 737-8 मैक्स फ्लाइट, FZ 1073, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इज़राइल के तेल अवीव जा रही थी। उस वक्त विमान में 174 यात्री थे। इनमें 27 बच्चे भी थे।
– कैप्टन स्मित मच्छर (Smit Machchhar): भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई में कैप्टन (Pilot in Command) स्मित मच्छर ही इस प्लेन को उड़ा रहे थे। उनके पास 9,750 से ज्यादा घंटों का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है।
– कॉकपिट में हमला: उड़ान के दौरान ओमान मूल के को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू या उस जैसी चीज से जानलेवा हमला कर दिया और प्लेन का कंट्रोल बिगाड़ने की कोशिश की।
– अचानक गिरावट: इस झड़प और कंट्रोल से छेड़छाड़ के कारण बोइंग 737 मैक्स विमान 34,000 फीट से सीधे करीब 17,000 फीट नीचे गिर गया।
– हाईजैक कोड और लैंडिंग: प्लेन से इमरजेंसी कोड ‘7700’ और हाईजैक/इमरजेंसी कोड ‘7500’ भेजा गया था। जख्मी होने के बावजूद कैप्टन स्मित और यात्रियों (जिनमें यानिव हायून भी शामिल थे) तथा ऑन-बोर्ड ऑफ-ड्यूटी पायलटों की मदद से हमलावर को काबू किया गया।
– इमरजेंसी लैंडिंग: प्लेन को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट (Tabuk Airport) पर सुरक्षित लैंड कराया गया। कैप्टन स्मित की सर्जरी हुई है और उनकी हालत स्थिर है।
लहूलुहान कैप्टन और यात्रियों का साहस
– सिर और हाथों पर गंभीर चोटें लगने के बावजूद 39 वर्षीय कैप्टन स्मित मच्छर ने अदम्य साहस दिखाया।
– यात्री और पेशे से प्लंबर यानिव ने नेतन्याहू को बताया कि प्लेन में एक ऑफ-ड्यूटी पायलट भी मौजूद थे। दोनों ने मिलकर कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में कामयाब नहीं हुए।
– हालांकि बेहोश होने से पहले स्मित ने दरवाजा खोल दिया। तब अंदर पहुंचे यानिव ने इजरायली पीएम नेतनयाहू को बताया, ‘पायलट्स की दोनों सीटें खाली थीं। मैंने देखा एक पायलट फर्श पर लहूलुहान पड़ा था और दूसरा पायलट दोनों सीटों के बीच कंट्रोल पैनल पर चढ़ा था।’
– यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने मिलकर हमलावर को-पायलट को हेडफोन के तारों और जिप-टाई से बांधकर काबू में किया।
– इस दौरान यात्री यानिव ने विमान को स्थित किया। उन्होंने कहा – मैंने स्टिक्स पूरी तरह पीछे खींच दी थीं। मैं प्लेन हादसों के इन्वेस्टीगेशन देखता रहता हूं।’
– इसके बाद ऑफ-ड्यूटी पायलट ने तुरंत कंट्रोल संभाला और सुबह 10:45 बजे सऊदी अरब के ताबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर प्लेन की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
– एक यात्री ने उस समय का ये वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसमें लग रहा है कि प्लेन भयंकर टर्बुलेंस के चलते अपना बैलेंस खो चुका है।
– यास्मीन के मुताबिक, एक यात्री कॉकपिट की तरफ गया, वहां एक पायलट, यानी स्मित खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। हालांकि उन्होंने कॉकपिट के दरवाजे की चिटकनी खोल दी थी। इस दौरान प्लेन की नोज नीचे झुकी हुई थी, वो तेजी से नीचे जा रहा था। इसके बाद एक यात्री अंदर गया और उसने मदद के लिए बाकी यात्रियों को आवाज दी।
9/11 जैसा हादसा टला: वैश्विक नेताओं ने की तारीफ
– इस घटना के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी नेताओं और भारतीय अधिकारियों ने कैप्टन स्मित मच्छर और जांबाज यात्रियों की जमकर तारीफ की।
– नेतन्याहू ने कहा कि यदि समय पर कॉकपिट को नियंत्रित न किया जाता, तो यह एक बड़ा क्रैश या 9/11 जैसी तबाही बन सकता था।
कैप्टन स्मित मच्छार कौन हैं?
– कैप्टन स्मित मच्छार मूल रूप से गुजरात से हैं।
– वे अब दुबई में रहते हैं।
– उनके पास 13 वर्ष का कमर्शियल एविएशन अनुभव है।
– करियर की शुरुआत उन्होंने भारत की स्पाइसजेट से मुंबई में की।
– वे सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन रहे।
– उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी।
– इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था।
– वर्ष 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े।
– उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है।
– उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है।
– वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे।
– अस्पताल में उनकी सर्जरी हो चुकी है और उनकी हालत स्थिर है। सऊदी, यूएई और इजराइली एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
—————-
2. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नाम बदलने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए, नया नाम क्या है?
US President Trump signed an executive order to rename Artificial Intelligence (AI); what is the new name?
a. सुपर इंटेलिजेंस
b. सुपर थिंक्स
c. एडवांस्ड इंटलिजेंस
d. डिजिटल इंटलिजेंस
Answer: a. सुपर इंटेलिजेंस (SI)
– अमेरिकी राष्ट्रपति ने 29 सितंबर 2026 को व्हाइट हाउस में AI की सुरक्षा और निगरानी को लेकर गूगल, एंथ्रोपिक, मेटा, ओपनएआई, X-AI और एनवीडिया के CEO के साथ बैठक की।
– ट्रम्प ने कहा कि AI को आर्टिफिशियल यानी बनावटी कहना ठीक नहीं है।
– AI सिर्फ सवालों के जवाब देने या टेक्स्ट लिखने तक सीमित नहीं हैं।
– ये कोडिंग, रिसर्च, डेटा एनालिसिस और कई दूसरे काम भी कर सकते हैं।
– इसी वजह से अमेरिका अपनी सरकारी भाषा में AI की जगह सुपर इंटेलिजेंस शब्द को बढ़ावा दे रहा है।
– नए आदेश का नाम “Inaugurating the Era of Super Intelligence” रखा गया है।
– इसके तहत सरकारी विभागों और एजेंसियों को अपनी वेबसाइट, रिपोर्ट, पब्लिक कम्युनिकेशन और दूसरे नए दस्तावेजों में AI की जगह SI या सुपर इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने को कहा गया है।
– ट्रम्प ने सितंबर में UN महासभा में पहली बार AI को सुपर इंटेलिजेंस (SI) कहा था।
एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर चार समझौते हुए।
1. कंपनियां खुद जांचेंगी कि उनके AI मॉडल सुरक्षा के तय नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
2. कंपनियां एक टीम बनाएंगी, जो AI सिस्टम की निगरानी करेगी और यह देखेगी कि कहीं कोई खतरा या गड़बड़ी तो नहीं है।
3. कंपनियां अपने AI मॉडल की जांच बाहरी विशेषज्ञों या किसी स्वतंत्र संस्था से भी कराएंगी।
4. कंपनियों के बोर्ड की एक स्वतंत्र समिति इन जांच रिपोर्टों को देखेगी। अगर कोई समस्या सामने आती है तो उसे दूर करने की जिम्मेदारी भी होगी।
————–
3. किस राज्य के पारंपरिक लोकवाद्य ‘मांदर’ को GI टैग मिला?
The traditional folk instrument ‘Mandar’ from which state received the GI tag?
a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. छत्तीसगढ़
Answer: b. झारखंड
– 29 सितंबर, 2026 को GI टैग प्राप्त हुआ।
– मांदर एक पारंपरिक और प्राचीन वाद्य यंत्र (ड्रम) है।
– इसका उपयोग भारत के आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोक संगीत और नृत्यों के लिए किया जाता है।
– मांदर अंदर से खोखला होता है।
– इसका बेलनाकार ढांचा स्थानीय लाल मिट्टी या लकड़ी से तैयार किया जाता है।
– इसके दोनों सिरों को चमड़े की पट्टियों (बधी) से कसकर बांधा जाता है।
– दाहिना मुँह छोटा और बायाँ बड़ा होता है, जिससे अलग-अलग ध्वनियाँ निकलती हैं।
– झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में कर्मा पूजा, सरहुल, धान रोपाई और विवाह जैसे मौकों पर मांदर की थाप गूंजती है।
झारखंड
– राजधानी: रांची
– राज्यपाल: संतोष गंगवार
– मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन
– भाषा: हिंदी, संथाली, बंगाली, मुंडारी
– पड़ोसी राज्य: बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश
————-
4. किन देशों में स्थित ‘सत्याग्रह स्थल’ को यूनेस्को के विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
In which countries are the ‘Satyagraha sites’ located that have been included in the UNESCO World Heritage tentative list?
a. भारत और इंग्लैंड
b. भारत और जर्मनी
c. भारत और दक्षिण अफ्रीका
d. भारत और श्रीलंका
Answer: c. भारत और दक्षिण अफ्रीका
‘साइट्स ऑफ सत्याग्रह’
– यह भारत और दक्षिण अफ्रीका के 9 ऐतिहासिक स्थलों का समूह है।
– इसका उद्देश्य महात्मा गांधी के सत्याग्रह के विकास और उसकी यात्रा को दिखाना है।
– सत्याग्रह की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में हुई।
– और बाद में भारत में यह बड़े अहिंसक आंदोलनों का आधार बना।
ये हैं 9 सत्याग्रह स्थल
– पीटरमैरिट्जबर्ग स्टेशन (पीटरमैरिट्जबर्ग, दक्षिण अफ्रीका)
– फीनिक्स सेटलमेंट (डरबन के पास, दक्षिण अफ्रीका)
– भारत के चंपारण (बिहार, भारत)
– साबरमती आश्रम (अहमदाबाद, गुजरात, भारत)
– मणि भवन, मुंबई (महाराष्ट्र, भारत)
– हरिजन सेवक संघ (किंग्सवे कैंप, दिल्ली, भारत)
– सेवाग्राम आश्रम (वर्धा, महाराष्ट्र, भारत)
– आगा खान पैलेस (पुणे, महाराष्ट्र, भारत)
– गांधी स्मृति (नई दिल्ली, दिल्ली, भारत)
याद रखने के लिए:
– दक्षिण अफ्रीका के 2 प्रमुख स्थल : पीटरमैरिट्जबर्ग, फीनिक्स
– भारत के 7 प्रमुख स्थल : चंपारण, साबरमती, मणि भवन, हरिजन सेवक संघ, सेवाग्राम, आगा खान पैलेस, गांधी स्मृति।
————–
5. किस राज्य में स्थिति ‘बाघ गुफा चित्रकारी’ को यूनेस्को के विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
In which state are the ‘Bagh Cave paintings’ located that have been included in the UNESCO World Heritage tentative list?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. कर्नाटक
d. उत्तर प्रदेश
Answer: a. मध्य प्रदेश (धार जिला)
बाघ गुफा चित्रकारी
– बाघ गुफाएं धार जिले में बाघ कस्बे के पास, बाघिनी नदी के किनारे विंध्य पर्वत पर स्थित हैं।
– बाघ गुफाओं की पहचान उनकी भित्ति चित्रकारी से है।
– इनमें मानव आकृतियां, फूल-पत्तियां, ज्यामितीय डिजाइन और तत्कालीन जीवन-संस्कृति की झलक दिखाई देती है।
– चित्र बनाने के लिए दीवारों पर मिट्टी और अन्य पदार्थों का प्लास्टर लगाया जाता था और उसके ऊपर रंगों से चित्र बनाए जाते थे।
– इसमें टेम्परा तकनीक का प्रयोग हुआ था।
Tentative World Heritage Site
– ये वे स्थल होते हैं जिन्हें किसी देश की सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि इन्हें भविष्य में UNESCO विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया जाए।
– इन्हें Tentative List में रखा जाता है।
– किसी स्थल को आधिकारिक वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनाने के लिए, पहले टेंटेटिव लिस्ट में होना अनिवार्य है।
– यह एक प्रारंभिक चरण होता है।
————-
6. किस राज्य में स्थिति चंबल घाटी के मंदिर समूह – बटेश्वर, पदावली और ककर्मठ को यूनेस्को के विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
In which state are the Chambal Valley temple groups—Bateshwar, Padavali, and Kakanmath—located that have been included in the UNESCO World Heritage tentative list?
a. उत्तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. मध्य प्रदेश
Answer: d. मध्य प्रदेश (मुरैना)
चंबल घाटी के मंदिर समूह, मुरैना
– मुरैना जिले की चंबल घाटी में बटेश्वर, पदावली और ककर्मठ के मंदिर भी शामिल किए गए हैं।
– तीनों मंदिर चंबल क्षेत्र में मंदिर वास्तुकला के विकास की कहानी बताते हैं।
– बटेश्वर में 200 से ज्यादा छोटे मंदिर हैं।
– पदावली मंदिर अपनी सुंदर पत्थर की नक्काशी के लिए जाना जाता है।
– जबकि ककर्मठ मंदिर नागर शैली के विकसित रूप को दिखाता है।
– ये मंदिर 8वीं से 11वीं शताब्दी के बीच बनाए गए थे।
– इनका निर्माण गुरजर-प्रतिहार और कच्छपघात शासकों के समय हुआ था।
नोट – बटेश्वर नाम के दो प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर परिसर है। पहला बटेश्वर धाम, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के तट पर स्थित है। जबकि दूसरा, बटेश्वर मंदिर समूह पढ़ावली के पास, मुरैना जिला (ग्वालियर के निकट) स्थित है।
————–
7. किस राज्य में स्थिति ‘उदयगिरि गुफाएं’ को यूनेस्को के विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
In which state are the ‘Udayagiri Caves’ located that have been included in the UNESCO World Heritage tentative list?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. असम
Answer: a. मध्य प्रदेश (विदिशा)
उदयगिरि गुफाएं
– ये गुफाएं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हैं।
– यहां कुल 20 गुफाएं हैं, इनमें हिंदू धर्म से जुड़े मंदिर और मूर्तियां प्रमुख हैं।
– कुछ गुफाओं में जैन और अन्य धार्मिक परंपराओं से जुड़े अवशेष भी मिलते हैं।
– उदयगिरि की सबसे प्रसिद्ध कलाकृति भगवान विष्णु के वराह अवतार की विशाल शैल-मूर्ति है।
————–
8. किस राज्य में स्थिति ‘गिन्नौरगढ़ किला’ को यूनेस्को के विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
In which state is the ‘Ginnaurgarh Fort’ located that has been included in the UNESCO World Heritage tentative list?
a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. मध्य प्रदेश
d. तमिलनाडु
Answer: c. मध्य प्रदेश (रायसेन)
गिन्नौरगढ़ किला, रायसेन
– यह भोपाल से लगभग 60–65km दूर स्थित एक प्राचीन पहाड़ी किला है।
– गिन्नौरगढ़ को पुराने गोंड शासकों की प्रमुख किलेबंद राजधानी थी।
– गिन्नौरगढ़ की सबसे बड़ी विशेषता इसका प्राकृतिक और सामरिक स्थान है।
– किला ऊंची पहाड़ी पर बना है और चारों तरफ जंगल व पहाड़ी क्षेत्र है।
Tentative World Heritage Site
– ये वे स्थल होते हैं जिन्हें किसी देश की सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि इन्हें भविष्य में UNESCO विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया जाए।
– इन्हें Tentative List में रखा जाता है।
– किसी स्थल को आधिकारिक वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनाने के लिए, पहले टेंटेटिव लिस्ट में होना अनिवार्य है।
– यह एक प्रारंभिक चरण होता है।
भारत के 78 स्थाई विश्व धरोहर स्थल
1) मांडू के स्मारकों का समूह, मध्य प्रदेश : 03/07/1998
2) मट्टनचेरी पैलेस, एर्नाकुलम, केरल : 03/07/1998
3) बिष्णुपुर के मंदिर, पश्चिम बंगाल: 03/07/1998
4) श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर, पंजाब : 05/01/2004
5) असम में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य स्थित माजुली नदी द्वीप, असम : 02/03/2004
6) वाइल्ड ऐस अभयारण्य, लिटिल रण ऑफ कच्छ, गुजरात : 15/03/2006
7) नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश : 15/03/2006
8) डेजर्ट नेशनल पार्क, राजस्थान : 26/05/2009
9) न्योरा वैली राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल : 26/05/2009
10) भारत में सिल्क रोड के स्थल, विभिन्न राज्य : 20/01/2010
11) हैदराबाद के कुतुब शाही स्मारक : गोलकोंडा किला, कुतुब शाही मकबरे और चारमीनार, तेलंगाना : 10/09/2010
12) कश्मीर के मुगल उद्यान, जम्मू-कश्मीर : 13/12/2010
13) दिल्ली : एक विरासत नगरी, दिल्ली : 22/05/2012
14) बहाई उपासना स्थल, नई दिल्ली: 15/04/2014
15) चेत्तीनाड : तमिल व्यापारियों के गांवों के समूह, तमिलनाडु : 15/04/2014
16) भारत की पर्वतीय रेलों का विस्तार, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
17) हड़प्पा बंदरगाह-नगर लोथल के पुरातात्विक अवशेष, गुजरात : 15/04/2014
18) बुर्जहोम की नवपाषाण बस्ती, जम्मू-कश्मीर : 15/04/2014
19) एकाम्र क्षेत्र : मंदिर नगरी, भुवनेश्वर, ओडिशा : 15/04/2014
20) नारकोंडम द्वीप : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 15/04/2014
21) थेमबांग का किलाबंद गांव, अरुणाचल प्रदेश : 15/04/2014
22) सत्याग्रह स्थल : भारत के अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन के स्थल, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
23) पद्मनाभपुरम पैलेस, तमिलनाडु : 15/04/2014
24) चिलिका झील, ओडिशा : 15/04/2014
25) श्रीरंगपट्टनम द्वीप नगर के स्मारक, कर्नाटक : 15/04/2014
26) श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम, तमिलनाडु : 15/04/2014
27) अपातानी सांस्कृतिक परिदृश्य, अरुणाचल प्रदेश : 15/04/2014
28) भारत के विशिष्ट साड़ी बुनाई समूह, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
29) सेल्युलर जेल, अंडमान द्वीप समूह : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 15/04/2014
30) दक्कन सल्तनत के स्मारक और किले, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
31) अयोहोल : बादामी : पट्टडकल : मंदिर वास्तुकला का विकास, कर्नाटक : 09/02/2015
32) उत्तरापथ, बादशाही सड़क, सड़क-ए-आज़म और ग्रैंड ट्रंक रोड के किनारे स्थित स्थल, विभिन्न राज्य : 15/04/2015
33) भारत का शीत मरुस्थलीय सांस्कृतिक परिदृश्य, हिमाचल प्रदेश : 15/04/2015
34) कीबुल लामजाओ संरक्षण क्षेत्र, मणिपुर : 11/03/2016
35) गारो हिल्स संरक्षण क्षेत्र, मेघालय : 26/07/2018
36) ओरछा का ऐतिहासिक समग्र परिसर, मध्य प्रदेश : 15/04/2019
37) सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश : 13/04/2021
38) भेड़ाघाट : लमेटाघाट, नर्मदा घाटी, मध्य प्रदेश : 13/04/2021
39) हायर बेनकल, महापाषाणकालीन स्थल, कर्नाटक : 13/04/2021
40) कांचीपुरम के मंदिर, तमिलनाडु : 13/04/2021
41) वाराणसी के ऐतिहासिक शहर का प्रतिष्ठित नदी तट, उत्तर प्रदेश : 13/04/2021
42) श्री वीरभद्र मंदिर और एकाश्म नंदी, लेपाक्षी, विजयनगर मूर्तिकला एवं चित्रकला परंपरा, आंध्र प्रदेश : 17/02/2022
43) जिंजकियेंग ज्री : जीवित जड़ पुलों के सांस्कृतिक परिदृश्य, मेघालय : 17/02/2022
44) भारत के कोंकण क्षेत्र के भू-आकृतिक चित्र : महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक : 17/02/2022
45) वडनगर : गुजरात का बहुस्तरीय ऐतिहासिक नगर, गुजरात : 13/12/2022
46) उनाकोटी, उनाकोटी पर्वतमाला, उनाकोटी जिले की शैल-कट मूर्तियां और उत्कीर्ण चित्र, त्रिपुरा : 13/12/2022
47) सूर्य मंदिर, मोढेरा और इसके आसपास के स्मारक, गुजरात : 13/12/2022
48) महाराष्ट्र के कोंकण तट के साथ स्थित तटीय किलेबंदी : क्रमिक नामांकन, महाराष्ट्र : 03/01/2024
49) धामनार का ऐतिहासिक समग्र परिसर, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
50) रामनगर, मंडला के गोंड स्मारक, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
51) भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
52) चंबल घाटी के शैलचित्र स्थल, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
53) खूनी भंडारा, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
54) ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
55) बुंदेलों के महल-किले, मध्य प्रदेश : 11/02/2025
56) उत्तर भारत के गुप्तकालीन मंदिर : क्रमिक नामांकन, विभिन्न राज्य : 11/02/2025
57) चौंसठ योगिनी मंदिर : क्रमिक नामांकन, विभिन्न राज्य : 11/02/2025
58) मौर्य मार्गों के किनारे अशोक के शिलालेख स्थलों का क्रमिक नामांकन, विभिन्न राज्य : 11/02/2025
59) मुदुमल के महापाषाणकालीन मेनहिर, तेलंगाना : 11/02/2025
60) कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, छत्तीसगढ़ : 11/02/2025
61) सलखन जीवाश्म पार्क, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश : 04/06/2025
62) प्राकृतिक विरासत : वरकला, केरल : 27/08/2025
63) तिरुमला पहाड़ियों की प्राकृतिक विरासत, आंध्र प्रदेश : 27/08/2025
64) एर्रा मट्टी डिब्बालु की प्राकृतिक विरासत, आंध्र प्रदेश : 27/08/2025
65) मेघालयन युग की गुफाएं, मेघालय : 27/08/2025
66) सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत, कर्नाटक : 27/08/2025
67) पंचगनी और महाबलेश्वर के डेक्कन ट्रैप, महाराष्ट्र : 27/08/2025
68) नागा हिल ओफियोलाइट, नागालैंड : 27/08/2025
69) ओडिशा के बौद्ध त्रिभुज स्थलों का क्रमिक नामांकन, ओडिशा : 22/12/2025
70) अंडमान द्वीप समूह की औपनिवेशिक दंड बस्ती, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 22/05/2026
71) मध्य निकोबार द्वीप समूह में निकोबारी सांस्कृतिक निरंतरता, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 22/05/2026
72) शेखावाटी के चित्रित हवेली नगर, राजस्थान : 01/06/2026
73) रंगपुर : शिवसागर ऐतिहासिक समग्र परिसर, असम : 19/06/2026
74) बाघ गुफा चित्रकारी, धार, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
75) चंबल घाटी के मंदिर समूह : बटेश्वर, पदावली और ककर्मठ : मुरैना, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
76) उदयगिरि गुफाएं, विदिशा, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
77) गिन्नौरगढ़ किला, रायसेन, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
78) सत्याग्रह स्थल, भारत और दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी के सत्याग्रह से जुड़े 9 स्थल : 03/09/2026
————–
9. एशियाई खेल 2026 में मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी (तीरंदाजी) में किसने गोल्ड जीता?
Who won the gold medal in mixed compound archery at the 2026 Asian Games?
a. ऋषभ यादव और चिकिता तनिपार्थी
b. साहिल राजेश जाधव और ज्योति सुरेखा
c. ज्योति सुरेखा वेन्नम और ऋषभ यादव
d. साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी
Answer: d. साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी
– 30 सितंबर 2026 को हुए मुकाबले में इस जोड़ी ने साउथ कोरिया के खिलाफ शूट-ऑफ में ये उपलब्धि हासिल की।
– इन्हें ओलंपिक का टिकट भी मिल गया है।
– भारत ने एशियन गेम्स 2023 में भी कंपाउंड मिक्स्ड में गोल्ड मेडल जीता था।
————–
10. एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में किस भारतीय जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता?
Which Indian pair won the gold medal in the mixed trap shooting event at the 2026 Asian Games?
a. नीरू ढांडा और किनान चेनाई
b. किनान चेनाई और सुरूचि सिंह
c. सुरूचि सिंह और कमलजीत
d. नीरू ढांडा और कमलजीत
Answer: a. नीरू ढांडा और किनान चेनाई
– इस भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 40 में से 34 सही निशाने लगाए।
– नीरू ढांडा के लिए यह एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड है।
————–
11. एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में किस तिकड़ी ने गोल्ड जीता?
Which trio won the gold medal in the men’s team compound archery event at the 2026 Asian Games?
a. प्रवीण, तरुणदीप और कुशल
b. साहिल, गणेश और कुशल
c. तरुणदीप, राहुल और कुशल
d. गणेश, प्रवीण और कुशल
Answer: b. साहिल, गणेश और कुशल
– 30 सितंबर 2026 को हुए मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की।
– साहिल, गणेश और कुशल ने मिलकर 238 का स्कोर किया।
————–
12. एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड आर्चरी महिला टीम इवेंट में किस भारतीय तिकड़ी ने गोल्ड जीता?
Which Indian trio won gold in the women’s compound archery team event at the 2026 Asian Games?
a. ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप
b. ज्योति वेन्नम, दीपिका कुमारी और चिकिथा तनिपार्थी
c. मधुरा धमांगांवकर, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम
d. ज्योति वेन्नम, दीपिका कुमारी और मधुरा धमांगांवकर
Answer: a. ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिथा तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप
– इस तिकड़ी ने 238 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
– 238 अंकों का यह स्कोर 2014 महिला कंपाउंड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया के नाम था।
————–
13. फातिमा ज़हरा अल मंसूरी किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं?
Fatima Zahra El Mansouri became the first female Prime Minister of which country?
a. लीबिया
b. मोरक्को
c. स्पेन
d. अलजीरिया
Answer: b. मोरक्को
– मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने 29 सितंबर, 2026 को फातिमा ज़हरा अल मंसूरी को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– फातिमा अरब देश में प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला बन गई हैं।
– इससे पहले नजला बौडेन 2023 तक ट्यूनीशिया की प्रधानमंत्री रहीं थीं।
– फातिमा की पार्टी ऑथेंटिसिटी एंड मॉडर्निटी पार्टी (PAM) है।
– 50 वर्षीय फातिमा ने फ्रांस की यूनिवर्सिटी ऑफ मोंटपेलियर से लॉ किया।
– वर्ष 2008 में PAM पार्टी बनी उसी वर्ष फातिमा उससे जुड़ीं।
– वर्ष 2009 में वे मारकेश शहर की मेयर चुनी गईं।
– वह इस शहर की पहली महिला मेयर थी।
मोरक्को
– राजधानी: रबात
– आबादी: 3.88 करोड़
– भाषा: अरबी और अमाज़िग
– मुद्रा: मोरक्कन दिरहम
– पड़ोसी देश: अल्जीरिया, सहारा, स्पेन।
————–
14. एडवर्ड रुकीदी किजानंगोमा को किस देश के चार साम्राज्य में से एक ‘टोरो साम्राज्य’ का राजा चुना गया?
Edward Rukidi Kitijanangoma was chosen as the King of the ‘Toro Kingdom’—one of the four kingdoms of which country?
a. कंपाला
b. सूडान
c. युगांडा
d. केन्या
Answer: c. युगांडा (राजा का नया शाही नाम – एडवर्ड रुकीदी न्याबोंगो प्रथम)
– एडवर्ड रुकीदी किजानंगोमा को 29 सितंबर 2026 को फोर्ट पोर्टल सिटी के करुज़िका पैलेस में 13वें राजा का ताज पहनाया गया।
– एडवर्ड रुकीदी पूर्व टीवी पत्रकार और एंकर रहे हैं।
– उन्होंने शाही नाम एडवर्ड रुकीदी न्याबोंगो प्रथम अपनाया।
– किजानंगोमा ने राजा ओयो न्यिम्बा कबांबा इगुरु रुकीदी चतुर्थ का स्थान लिया, जिनका अगस्त 2026 में निधन हो गया था।
– यह उत्तराधिकारी विवाद शाही परिवार के भीतर तब उत्पन्न हुआ जब यह दावा किया गया कि दिवंगत राजा ने अपनी 2022 की वसीयत में एक उत्तराधिकारी छोड़ा था।
– सरकार द्वारा राज्याभिषेक की तिथि की घोषणा की गई और राष्ट्रपति मुसेवेनी समारोह में उपस्थित रहे।
युगांडा में चार साम्राज्य
– युगांडा के पारंपरिक राजाओं के पास कोई औपचारिक राजनीतिक अधिकार नहीं है, लेकिन वे सांस्कृतिक प्रभाव बनाए रखते हैं और जिन समुदायों का वे नेतृत्व करते हैं उनमें उन्हें काफी वफादारी प्राप्त होती है।
– देश में चार मुख्य राज्य (स्रामाज्य) हैं, जिनमें से सबसे बड़ा और प्रमुख मध्य क्षेत्र में स्थित बुगांडा है, जिसमें राजधानी कंपाला भी शामिल है।
– इन राज्यों को 1967 में समाप्त कर दिया गया था, लेकिन राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के नेतृत्व वाली सरकार ने 1990 के दशक की शुरुआत में इन्हें बहाल कर दिया।
– सरकार ने कहा कि यह सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था, लेकिन इस कदम को समुदायों को खुश करने और राजनीतिक निष्ठा को बढ़ावा देने के तरीके के रूप में भी देखा गया है।
युगांडा
– राष्ट्रपति: योवेरी मुसेवेनी
– प्रधानमंत्री: रोबिनाह नब्बानजा
– राजधानी: कंपाला
– मुद्रा: शिलिंग
– भाषा: अंग्रेजी और स्वाहिल
– आबादी: 5.27 करोड़
– पड़ोसी देश: केन्या, सूडान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), रवांडा, तंजानिया
————–
15. अंतरराष्ट्रीय वृद्धजनों का दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Older Persons celebrated?
a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर
Answer: a. 1 अक्टूबर
2026 की थीम
– लंबी उम्र का दौर: लंबी ज़िंदगी के लिए सिस्टम पर नए सिरे से सोचना
– The Age of Longevity: Rethinking Systems for Longer Lives
– इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 14 दिसंबर 1990 को घोषित किया था।
– पहली बार आयोजन: वर्ष 1991 में पहली बार मनाया गया।
उद्देश्य
– वृद्धजनों के अधिकारों, कल्याण और गरिमा (dignity) की रक्षा करना।
– समाज में उनके योगदान को पहचान देना।
– बढ़ती वृद्धजन आबादी से जुड़े मुद्दों (स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक समावेशन) पर जागरूकता बढ़ाना।
वृद्धजनों को लेकर सरकार की नीति
– सरकार ने उनके लिए “राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक नीति” (National Policy on Older Persons) बनाई है।
– साथ ही Senior Citizens Act, 2007 लागू है, जो वृद्धजनों के भरण-पोषण और अधिकारों की कानूनी गारंटी देता है।
————–
16. अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Coffee Day celebrated?
a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर
Answer: a. 1 अक्टूबर
2026 की थीम
– कॉफ़ी समाधान का एक हिस्सा है।
– Coffee is Part of the Solution
– यह दिवस 2015 में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने लॉन्च किया था।



