30 सितंबर, 1 & 2 अक्‍टूबर 2023 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 30 सितंबर, 1 & 2 अक्‍टूबर 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी करने वाला देश का पहला राज्‍य कौन है?
Which is the first state in the country to release Bihar Jaati Adharit Ganana (Bihar caste based survey) data?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. बिहार
d. कर्नाटक

Answer: c. बिहार

– बिहार सरकार के डेवलपमेंट कमिश्‍नर विवेक सिंह ने 2 अक्‍टूबर 2023 को जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए।
– इस गणना के लिए बिहार विधानसभा ने सर्वसम्‍मति से प्रस्‍ताव पारित किया था। इसमें सभी पार्टियां शामिल थी।
– इसके बाद बिहार सरकार दो चरणों में जाति आधारित सर्वेक्षण करवाया था।
– इसमें जातियों की आबादी का सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आंकड़ा जुटाया गया है, हालांकि इस आंकड़े को बाद में जारी किया जाएगा।
– वर्तमान में जातीय, धार्मिक, वर्ग की आबादी का आंकड़ा जारी किया गया है।

देश में पिछली बार जातीय गणना कब हुई?
– वर्ष 1931 में ब्रिटिश इंडिया में पहली जातीय गणना हुई थी।
– इसके बाद जनगणना में जातिगत आबादी का आंकड़ा नहीं जुटाया गया।
– हालांकि वर्ष 2011 में सोशियो-इकोनॉमिक एंड कास्ट सेन्सस (SECC) हुई।
– जनगणना भारतीय आबादी को दर्शाती है। जबकि SECC का उद्देश्य जाति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मापना था।
– SECC का अभी तक आधिकारिक डाटा पब्लिश नहीं किया गया है। हालांकि इसके आर्थिक डेटा को जारी किया गया।
– 2021 की जनगणना अभी तक नहीं हो पाई है। कई दलों की मांग है कि इसमें जातीय आंकड़ा जुटाया जाए।

जातीय गणना से क्या फायदा होगा?
– अलग-अलग जातियों के लोगों की शिक्षा, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र के हालातों का पता चल सकेगा।
– इसके अलावा लोगों के लिए सही पॉलिसी लाई जा सकेंगी।
– वर्ष 1980 में मंडल कमीशन के सामने सबसे बड़ी समस्‍या ओबीसी की संख्‍या को लेकर थी। क्‍योंकि आखिरी बार जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी। इसके अनुसार OBC (अन्‍य पिछड़ा वर्ग) की आबादी देश में 52 प्रतिशत थी।
– तब मंडल कमीशन ने 1931 की जनगणना के आधार पर भी अपनी रिपोर्ट सरकार को दी।
– इसके आधार पर देश में OBC को शैक्षणिक और सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया।
– बहुत सारी सामाजिक और आर्थिक नीति है, जो इस आंकड़े से प्रभावित होगी।

—————-
2. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य की कुल आबादी कितनी है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what is the total population of the state?

a. 13.07 करोड़ (13,07,25,310)
b. 12.07 करोड़ (12,07,25,310)
c. 11.07 करोड़ (11,07,25,310)
d. 10.07 करोड़ (10,07,25,310)

Answer: a. 13.07 करोड़ (13,07,25,310)

– 2011 के जनगणना में बिहार की आबादी 10.40 करोड़ थी।
– 2023 में आयोजित बिहार जाति आधारित गणना में यह आंकड़ा बढ़कर 13.07 करोड़ हो गई है।

—————
3. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार हिन्‍दू धर्म की आबादी राज्‍य में कितना प्रतिशत है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what is the percentage of population of Hindu religion in the state?

a. 81.99%
b. 78.97%
c. 66.05%
d. 57.7%

Answer: a. 81.99%

– बिहार में हिन्‍दू धर्म मानने वालों की कुल जनसंख्‍या : 10.71 करोड़

—————-
4. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य की आबादी का कितना प्रतिशत इस्‍लाम धर्म की आबादी का है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what percentage of the state’s population belongs to the religion of Islam?

a. 41.99%
b. 38.97%
c. 27.7%
d. 17.7%

Answer: d. 17.7%

– बिहार में इस्‍लाम धर्म मानने वालों की कुल जनसंख्‍या : 2.31 करोड़

—-
किस धर्म की कितनी आबादी
धर्म :   प्रतिशत : आबादी
– हिन्‍दू : 81.99% : 10.71 करोड़
– इस्‍लाम : 17.7% : 2.31 करोड़
– ईसाई : 0.057% : 75,238
– सिख : 0.011% : 14,753
– बौद्ध : 0.085% : 1,11,201
– जैन : 0.0096% : 12,523
– अन्‍य धर्म : 0.1274% : 1,66,566
– कोई धर्म नहीं : 0.0016% : 2,146

—————
5. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य में ‘अति पिछड़ा वर्ग’ (EBC) की कितना प्रतिशत आबादी है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what is the percentage of population of ‘Extremely Backward Class’ (EBC) in the state?

a. 15.52%
b. 27.12%
c. 19.65%
d. 36.01%

Answer: d. 36.01%

– अति पिछड़ा वर्ग (EBC) की आबादी : 4.70 करोड़ (4,70,80,514)

—————-
6. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य में ‘पिछड़ा वर्ग’ (BC) की जनसंख्‍या कितना प्रतिशत है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what is the percentage of population of ‘Backward Class’ (BC) in the state?

a. 15.52%
b. 27.12%
c. 19.65%
d. 36.01%

Answer: b. 27.12%

– पिछड़ा वर्ग की कुल आबादी : 3.54 करोड़ (3,54,63,936)

—————-
7. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य की कुल आबादी का कितना प्रतिशत ‘अनुसूचित जाति’ (SC) की आबादी है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what percentage of the total population of the state is ‘Scheduled Caste’ (SC) population?

a. 15.52%
b. 27.12%
c. 19.65%
d. 36.01%

Answer: c. 19.65%

– अनुसूचित जाति की कुल आबादी : 3.54 करोड़

—————
8. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य की कुल आबादी का कितना प्रतिशत ‘अनुसूचित जनजाति’ (ST) है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what percentage of the total population of the state is ‘Scheduled Tribe’ (ST)?

a. 1.68%
b. 27.12%
c. 19.65%
d. 36.01%

Answer: a. 1.68%

– अनुसूचित जनजाति की कुल आबादी : 21.99 लाख

—————
9. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य की कुल आबादी का कितना प्रतिशत ‘अनारक्षित’ (EWS शामिल) है?
According to ‘Bihar caste based survey’, what percentage of the total population of the state is ‘unreserved’ (including EWS)?

a. 1.68%
b. 27.12%
c. 19.65%
d. 15.52%

Answer: d. 15.52%

– ‘अनारक्षित’ (EWS शामिल) की कुल आबादी : 2.02 करोड़

—————
किस वर्ग की कितनी आबादी
वर्ग : प्रतिशत, आबादी
– अति पिछड़ा वर्ग : 36.01% : 4.70 करोड़
– पिछड़ा वर्ग : 27.12% : 3.54 करोड़
– अनुसूचित जाति : 19.65% : 2.56 करोड़
– अनुसूचित जनजाति : 1.68% : 21.99 लाख
– अनारक्षित : 15.52% : 2.02 करोड़

नोट :
– पिछड़ा वर्ग और अत्‍यन्‍त पिछड़ा वर्ग को केंद्र में ओबीसी (अन्‍य पिछड़ा वर्ग) कहा जाता है।
– पिछड़ा वर्ग + अत्‍यन्‍त पिछड़ा वर्ग = 63.14%
– पिछड़ा वर्ग + अत्‍यन्‍त पिछड़ा वर्ग + SC + ST : 84.48%
– मंडल आयोग, जिसने 1980 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, ने पूरे देश में ओबीसी आबादी का हिस्सा 52% रखा था।

बिहार में कितना आरक्षण शिक्षा और नौकरियों में मिल रहा है
– अति पिछड़ा वर्ग (EBC) : 18%
– पिछड़ा वर्ग (BC) : 12%
– पिछड़ा वर्ग + अत्‍यन्‍त पिछड़ा वर्ग आरक्षण = 30 प्रतिशत

नोट
– हिंदू अगड़ी जातियां (ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत, कायस्थ) कुल सिर्फ 11.6%
– पिछड़ी (ओबीसी) जातियां 63.1%
————–
10. ‘बिहार जाति आधारित गणना’ के अनुसार राज्‍य में किस जाति की जनसख्‍ंया सबसे ज्‍यादा है?
According to ‘Bihar caste based survey’, which caste has the largest population in the state?

a. यादव
b. रविदास
c. ब्राह्मण
d. कुर्मी

Answer: a. यादव (1.86 करोड़ आबादी) {बिहार की कुल आबादी का 14.26%}

किस जाति की कितनी आबादी
जाति : आबादी (प्रतिशत में)
– यादव : 14.26% : 1.86 करोड़
– दुसाध (पासवान) : 5.31% : 69.43 लाख
– रविदास : 5.2% : 68.69 लाख
– कुशवाहा (कोइरी) : 4.2% : 55.06 लाख
– ब्राह्मण : 3.65% : 47.81 लाख
– राजपूत : 3.45% : 45.10 लाख
– मुसहर : 3.08% : 40.35 लाख
– कुर्मी : 2.87% : 37.62 लाख
– भूमिहार : 2.86% : 37.50 लाख
– मल्‍लाह : 2.60% : 34.10 लाख
– बनिया : 2.31% : 30.26 लाख
– कानू : 2.21% : 28.92 लाख
– प्रजापति (कुम्‍हार) : 1.40% : 18.34 लाख
– बढ़ई : 1.45% : 18.95 लाख
– पासी : 0.98% : 12.88 लाख
– कायस्‍थ : 0.60% : 7.85 लाख

नोट
– हिंदू अगड़ी जातियां (ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत, कायस्थ) कुल सिर्फ 11.6%
– पिछड़ी (ओबीसी) जातियां 63.1%

—————-
—————-
11. शास्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार 2023 के लिए किसे चुना गया?
Who has been selected for SASTRA Ramanujan Award 2023?

a. युनकिंग टैंग
b. नीना गुप्ता
c. केके शैलजा
d. रुइक्सियांग झांग

Answer: d. रुइक्सियांग झांग (Ruixiang Zhang)

– रुइक्सियांग झांग (32) को शास्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है।
– उन्हें यह पुरस्कार दिसंबर, 2023 में शास्त्र (SASTRA) यूनिवर्सटी में आयोजित सम्‍मेलन में दिया जाएगा।
– उन्हें यह सम्‍मान गणित में उनके उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए मिला।
– वर्ष 2022 का शास्त्र रामानुजन पुरस्कार, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले, अमेरिका में सहायक प्रोफेसर युनकिंग टैंग को मिला।

शास्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार
– इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2005 में तमिलनाडु की सनमुघा आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च एकेडमी (SASTRA) द्वारा की गई।
– यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने और श्रीनिवास रामानुजन की खोज से जुड़े काम में नई खोज करने के लिए दिया जाता है।
– यह पुरस्कार 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को वार्षिक रूप से प्रस्तुत किया जाता है।
– पुरस्कार में 10,000 डॉलर का कैश प्राइज दिया जाता है।

—————
12. भारत में किस क्रांति के जनक डॉ. एमएस स्‍वामीनाथन का निधन 28 सितंबर 2023 को हो गया?
Dr. MS Swaminathan, the father of which revolution in India, passed away on 28 September 2023?

a. नीली क्रांति
b. मिसाइल क्रांति
c. हरित क्रांति
d. सफेद क्रांति

Answer: c. हरित क्रांति

– डॉ. एमएस स्‍वामीनाथन का पूरा नाम मनकोम्‍बु संबासिवन स्वामीनाथन है।
– वह प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत में हरित क्रांति के जनक थे।
– वह 98 वर्ष के थे।

‘हरित क्रांति’ की सफलता के लिए कार्य
– डॉ. स्वामीनाथन ने ‘हरित क्रांति’ की सफलता के लिए दो केंद्रीय कृषि मंत्रियों, सी. सुब्रमण्यम (1964-67) और जगजीवन राम (1967-70 और 1974-77) के साथ मिलकर काम किया।
– यह एक कार्यक्रम था, जिसने रासायनिक-जैविक प्रौद्योगिकी के अनुकूलन के माध्यम से गेहूं और चावल के उत्पादन में भारी उछाल का मार्ग प्रशस्त किया।

गेहूं की उच्‍च पैदावार में अहम योगदान
– वर्ष 1960 के अकाल के हालात के समय डॉ. स्‍वामीनाथन ने अमेरिकी साइंटिस्‍ट नॉर्मन बोरलॉग और अन्‍य कई साइंटिस्‍टों के साथ मिलकर गेहूं और चावल की अधिक उपज वाली किस्‍में (HYV) के बीज डेवलप किए थे।

उन्‍हें कौन से अवॉर्ड मिले?
– 1965 में चेकोस्‍लोवाक एकेडमी ऑफ साइंसेज से मेडल
– 1967 में पद्म श्री पुरस्कार
– 1971 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
– 1972 में पद्म भूषण पुरस्कार
– 1986 में अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन वर्ल्‍ड साइंस अवॉर्ड
– 1987 में वर्ल्‍ड फूड सेफ्टी अवॉर्ड
– 1989 में पद्म विभूषण पुरस्कार
– 1991 में टायलर अवॉर्ड

————–
13. T20I (टी-20 इंटरनेशनल) में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली टीम कौन बनी?
Who became the team scoring the most runs in T20I (T-20 International)?

a. भारत
b. नेपाल
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. अफगानिस्‍तान

Answer: b. नेपाल

– 19वें एशियन गेम्‍स में यह रिकॉर्ड 27 सितंबर 2023 बना।
– नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 रन बनाए।
– इसी के साथ नेपाल पुरुष T20I में 300 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई।
– नेपाल एक पारी में सबसे ज्‍यादा 26 छक्‍के लगाने वाली टीम भी गन गई।

————–
14. 19वें एशियन गेम्‍स में नेपाल ने किस टीम को 273 रनों से हराकर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया?
In the 19th Asian Games, Nepal created a world record for the biggest win in T-20 International by defeating which team by 273 runs?

a. भारत
b. नेपाल
c. मंगोलिया
d. अफगानिस्‍तान

Answer: c. मंगोलिया

– नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 रन बनाए।
– जवाब में मंगोलिया 13.1 ओवर में 41 रन पर ऑलआउट हो गई।

—————-
15. टी-20 इंटरनेशनल में किस खिलाड़ी ने सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाकर, भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया?
Which player broke the record of Indian player Yuvraj Singh by scoring the fastest half century in T-20 International?

a. ऋतुराज गायकवाड़
b. दीपेंद्र सिंह ऐरी
c. कुशल मल्‍ला
d. शिवम दूबे

Answer: b. दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल)

– युवराज सिंह ने वर्ष 2007 टी-20 वर्ल्‍ड कप में 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी। इस मैच में उन्‍होंने लगातार 6 छक्‍के भी लगाए थे।
– दीपेंद्र ने यह रिकॉर्ड 27 सितंबर 2023 को एशियन गेम्‍स 2023 में तोड़ा।

T-20I में सबसे तेज हाफ सेंचुरी

—————
16. टी-20 इंटरनेशनल में किस खिलाड़ी ने सबसे तेज सेंचुरी बनाकर, रिकॉर्ड अपने नाम किया?
Which player made the record by scoring the fastest century in T-20 International?

a. शिवम दूबे
b. दीपेंद्र सिंह ऐरी
c. कुशल मल्‍ला
d. ऋतुराज गायकवाड़

Answer: c. कुशल मल्‍ला (नेपाल)

– यह रिकॉर्ड 27 सितंबर 2023 को एशियन गेम्‍स 2023 में बना।

T-20I में सबसे तेज सेंचुरी

—————-
17. किस राज्‍य सरकार ने सितंबर 2023 में मुख्‍यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना लॉन्‍च की?
Which state government launched the Mukhyamantri Nirman Shramik Pension Yojana in September 2023?

a. राजस्‍थान
b. छत्तीसगढ़
c. मणिपुर
d. उत्तर प्रदेश

Answer: b. छत्तीसगढ़

– इस योजना को छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने लॉन्‍च किया।
– इस योजना के तहत, 10 साल के लिए रजिस्‍टर्ड रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले निर्माण श्रमिकों को जीवन भर 1,500 रुपये प्रति माह की पेंशन सहायता मिलेगी।

————–
18. किस राज्‍य सरकार ने वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए 15 पॉइंट विंटर एक्‍शन प्‍लान की घोषणा की?
Which state government announced 15 point winter action plan to fight air pollution?

a. उत्तर प्रदेश
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. दिल्‍ली

Answer: d. दिल्‍ली

– दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29 सितंबर को यह घोषणा की।
– इस प्‍लान में पराली जलाने, वाहन प्रदूषण, खुले में जलाने और धूल प्रदूषण को नियंत्रित करना शामिल है।
– इसमें कुछ मौजूदा प्रतिबंधों को लागू करने के लिए विशेष टीमों के गठन का भी आह्वान किया गया है।
– इस साल बायो – डीकंपोजर का उपयोग 5 हजार एकड़ कृषि भूमि पर किया जाएगा।
– वर्ष 2019 से हर साल सर्दियों की शुरूआत से पहले शीतकालीन कार्य योजनाओं की घोषणा करते रहे हैं।

बायो-डीकंपोजर क्‍या है?
– बायो-डीकंपोजर एक माइक्रोबियल तरल स्प्रे है।
– इसे जब धान की पराली पर छिड़का जाता है, तो यह इसे इस तरह से तोड़ देता है कि इसे आसानी से मिट्टी में अवशोषित किया जा सकता है।
– और किसानों को पराली जलाने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।


PDF Download: Click here

1 Comment

  1. Sir Bihar me SC aur BC ki jansankhya apne dono ka 3.54 crore bataye hai kya yeh data sahi .Ap ise correct karne ka kast kare.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *