15 से 17 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 15 से 17 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. द्विवार्षिक एयरो इंडिया शो का 16वां संस्करण किस शहर में आयोजित होना तय हुआ है?
In which city is the 16th edition of the biennial Aero India show scheduled to be held?

a. मुंबई
b. बेंगलुरु
c. दिल्‍ली
d. पटना

Answer: b. बेंगलुरु (फरवरी 2027 में लाहांका स्थित वायुसेना स्टेशन में)

– कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, इस पांच दिवसीय आयोजन का मेजबान शहर बना रहेगा।
– यह शहर 1993 से एयरो इंडिया शो आयोजन का स्थल रहा है।
– फरवरी 2025 में एयरो इंडिया के पिछले संस्करण के समापन के बाद से, ऐसी अफवाहें थीं कि यह शो येलाहांका स्थित वायु सेना स्टेशन से कहीं और स्थानांतरित हो जाएगा। लेकिन इन अफवाहों पर विराम लग गया।
– आज यह एशिया का सबसे बड़ा वायुप्रदर्शन है।
– एयर शो के पिछले संस्करण (2025) में 90 से अधिक देशों के 930 प्रदर्शकों ने भाग लिया था।

————–
2. 15 अगस्‍त 2026 को देशवासियों ने कौन सा वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया?
Which Independence Day did the countrymen celebrate on August 15, 2026?

a. 80वां
b. 77वां
c. 78वां
d. 79वां

Answer: a. 80वां

– भारत 15 अगस्‍त 1947 को आजाद हुआ था।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार प्राचीन लाल किले की प्राचीर से अपना संबोधन दिया।
– राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान प्रधानमंत्री के साथ भारतीय सेना की अधिकारी कैप्टन सोनिया सिंह चौहान मौजूद थीं।
– इस दौरान राष्‍ट्रगान और राष्‍ट्रगीत गाया गया।

————–
3. 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्‍त 2026) की थीम बताइए?
What is the theme for the 80th Independence Day (15 August 2026)?

a. ‘वंदे मातरम् के 150 साल‘
b. ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’
c. ‘विकसित भारत 2047‘
d. ‘विकसित भारत‘

Answer: b. ‘वंदे मातरम् के 150 साल और ‘विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति

– पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम भी गाया गया।

स्‍वतंत्रा दिवस पर यह थीम क्‍यों रखी?
– वंदे मातरम् के 2026 में 150 वर्ष पूरे होने का अवसर है।
– इसलिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में इसे शामिल करके स्वतंत्रता आंदोलन के ऐतिहासिक योगदान को याद किया जा रहा है।
– 2047 में भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा।
– सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है।
– भारत की बड़ी युवा आबादी को इस लक्ष्य की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति माना जाता है।
– इसलिए युवाओं की शिक्षा, कौशल, नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जोर दिया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के विशिष्ट अतिथि
– PM विश्वकर्मा योजना के 100 लाभार्थी
– युवा नवोन्मेषी एवं स्टार्टअप से जुड़े युवा
– विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी
– ग्रामीण विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोग
– किसान एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि
– महिला एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े प्रतिनिधि
– विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिक

————–
4. 80वें स्‍वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने भारत के विकास के लिए सप्‍तधारा की चर्चा की, यह क्‍या है?
On the 80th Independence Day, PM Modi spoke about ‘Saptadhara’ for India’s development; what is it?

a. मैन्युफैक्चरिंग पावर, कृषि और फूड प्रोसेसिंग
b. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, गतिशक्ति, रक्षा शक्ति
c. ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी, सॉफ्ट पावर
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

सप्तधारा: विकसित भारत के लिए सात धाराएँ
– इसका अर्थ विकास की सात धाराएँ

सात धाराएँ इस प्रकार हैं:
– मैन्युफैक्चरिंग पावर
– कृषि और फूड प्रोसेसिंग
– टेक्नोलॉजी और इनोवेशन
– गतिशक्ति
– रक्षा शक्ति
– ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी
– सॉफ्ट पावर

स्‍वतंत्रता दिवस पर PM मोदी की प्रमुख घोषणा

मिशन/पहल प्रमुख घोषणा/लक्ष्य
– AI प्रशिक्षण मिशन: अगले वर्ष 1 करोड़ युवाओं को AI का प्रशिक्षण
– मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
– राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज मिशन: बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान, विशेष रूप से ओलंपिक की तैयारी
– सेमीकंडक्टर मिशन: 1–2 वर्षों में 7–8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य
– न्यूक्लियर एनर्जी मिशन : वर्ष 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता 100 GW करने का लक्ष्य
– समुद्र मंथन मिशन: समुद्र के भीतर ऊर्जा व खनिज संसाधनों की खोज और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
– आधुनिक सिविल डिफेंस नेटवर्क: देशभर में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना

————–
5. राष्‍ट्रपति ने 80वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर कितने वीरता पुरस्‍कारों की घोषणा की?
How many gallantry awards did the President announce on the eve of the 80th Independence Day?

a. 77
b. 76
c. 75
d. 78

Answer: d. 78

– रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी।
– इनमें से 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे।

80वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर वीरता पुरस्कारों की लिस्ट
– 9 कीर्ति चक्र (7 मरणोपरांत)
– 1 शौर्य चक्र के लिए बार
– 19 शौर्य चक्र (1 मरणोपरांत)
– 36 सेना मेडल (वीरता), (5 मरणोपरांत, इनमें 5 बार)
– 3 नौसेना मेडल (वीरता)
– 5 वायु सेना मेडल (वीरता)

देश के सर्वोच्‍च वीरता पुरस्‍कार : युद्धकालीन और शांतिकाल
– युद्धकालीन सर्वोच्‍च वीरता पुस्‍कार : परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र
– शांतिकाल सर्वोच्‍च वीरता पुरस्‍कार : अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र
– अन्‍य वीरता पुरस्‍कार : सेना पदक, नौसेना पदक, वायु सेना पदक

बार शब्द का मतलब?
– गैलेंट्री अवॉर्ड्स में बार शब्द का मतलब एक ही वीरता पुरस्कार उसी व्यक्ति को दोबारा मिलना होता है।
– यानी विजेता को दोबारा की गई वीरता के लिए मूल पदक के साथ अलग से मान्यता दी जाती है।
– मान लीजिए किसी सैन्य अधिकारी को शौर्य चक्र मिला।
– बाद में उसने फिर असाधारण वीरता दिखाई, जिसके लिए उसे दोबारा शौर्य चक्र दिए जाने की पात्रता बनती है।
– ऐसे में उसे दूसरा शौर्य चक्र देने के बजाय मूल शौर्य चक्र के साथ एक ‘बार’ दिया जाता है।

9 कीर्ति चक्र विजेता
1. लेफ्टिनेंट कर्नल मानेओ फ्रांसिस पीएफ, एससी – 21 पैरा (विशेष बल), सेना
2. मेजर जितेंद्र राठी – 2 पैरा (विशेष बल), सेना
3. हवलदार गजेंद्र सिंह – द्वितीय पैरा (विशेष बल), सेना (मरणोपरांत)
4. जगबीर सिंह – मुख्य कांस्टेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस (मरणोपरांत)
5. जसवंत सिंह – स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस (मरणोपरांत)
6. बलविंदर सिंह – स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस (मरणोपरांत)
7. तारिक अहमद हुसैन – स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस (मरणोपरांत)
8. बशीर अहमद – मुख्य कांस्टेबल (मरणोपरांत)
9. सुनील कुमार – इंस्पेक्टर (एसटीएफ) (मरणोपरांत)

प्रमुख शौर्य चक्र विजेता (2026)
1. मेजर परमवीर, गढ़वाल राइफल्स, 36 राष्ट्रीय राइफल्स, सेना
2. मेजर तरुण वासुदेवन, इंजीनियर कोर, 57 राष्ट्रीय राइफल्स, सेना
3. मेजर केशव कुमार, 12 डोगरा, सेना
4. मेजर गौरव सिंह ब्रिजवाल, 21 ग्रेनेडियर्स, सेना
5. मेजर विपीन कुमार (कोर ऑफ सिग्नल, 11 राष्ट्रीय राइफल्स, सेना)
6. नायब सूबेदार शंकर राम, 3 असम राइफल, सेना
7. नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट, 21 पैरा (विशेष बल, सेना)
8. हवलदार जगतार सिंह, 4 पैरा (विशेष बल, सेना)
9. लांस नायक नरेंद्र सिंधु, राजपूताना राइफल्स, 9 राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत, सेना)
10. लांस नायक कपिल देव, (डोगरा रेजिमेंट, 11 राष्ट्रीय राइफल्स, सेना)
11. सिपाही जसविंदर सिंह, (7 सिख लाइट इन्फैंट्री, सेना)
12. लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार (नौसेना)
सेना
13. स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार, फ्लाइंग (पायलट), वायु सेना
14. धीरज सिंह कटोच, डीवाईएसपी, गृह मंत्रालय
15. अजय सिंह चिब, निरीक्षक, गृह मंत्रालय
16. सुखवीर सिंह, उप विशेष निदेशक, गृह मंत्रालय
17. नियाज़ अहमद, सहायक उप-निरीक्षक, गृह मंत्रालय
18. अंजनी कुमार, डिप्टी कमांडेंट, गृह मंत्रालय
19. दीपक साह, कांस्टेबल गृह मंत्रालय

– इसके अलावा राष्ट्रपति ने 89 प्रशस्ति पत्रों को भी मंजूरी दी इनमें भारतीय सेना के 75, भारतीय नौसेना के 4 और भारतीय वायु सेना के 10 जवान शामिल हैं।

————–
6. भारत सरकार ने टीवी चैनलों के लिए प्रति घंटे विज्ञापनों की अधिकतम कितनी अवधि की सीमा हटाने का निर्णय लिया है?
What is the maximum duration of advertisements per hour for TV channels for which the Government of India has decided to remove the limit?

a. 12 मिनट
b. 17 मिनट
c. 20 मिनट
d. 10 मिनट

Answer: a. 12 मिनट

– केंद्र सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए प्रति घंटे अधिकतम 12 मिनट के विज्ञापन प्रसारण की सीमा हटाने का फैसला किया है।
– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 14 अगस्‍त 2026 को इसकी जानकारी दी।
– मंत्रालय के मुताबिक, प्रसारण क्षेत्र में हुए बदलावों को देखते हुए विज्ञापन अवधि से जुड़े मौजूदा नियमों की समीक्षा की गई है।
– यह बदलाव केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन के जरिए किया जाएगा।
– मौजूदा नियमों के तहत टीवी चैनल एक घंटे में 12 मिनट से अधिक विज्ञापन नहीं दिखा सकते।
– इसमें 10 मिनट तक व्यावसायिक विज्ञापन और दो मिनट तक चैनल का अपना प्रचार शामिल है।
– यह सीमा केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमों के नियम 7(11) के तहत लागू है।
– सरकार के नए फैसले के बाद इसी प्रावधान में बदलाव किया जाएगा।
– जब वर्ष 2006 में विज्ञापन की यह सीमा लागू की गई थी, तब देश में केवल 62 टीवी चैनल थे।
– अब इनकी संख्या 900 से अधिक हो चुकी है।
– टीवी प्रसारण क्षेत्र में काफी बदलाव आया है और भारत में चैनलों के लिए विज्ञापन आय का प्रमुख स्रोत है।
– इसके अलावा डिजिटल मीडिया पर विज्ञापनों की अवधि को लेकर ऐसी कोई समान सीमा नहीं है।
– ऐसे में पारंपरिक टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया के बीच प्रतिस्पर्धा का स्तर समान नहीं था।

– सरकार का कहना है कि नियमों में बदलाव का उद्देश्य निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और कारोबार करना आसान बनाना है।

————–
7. केंद्र सरकार ने अगस्‍त 2026 में कितने स्मारकों को केंद्रीय संरक्षित स्थलों की सूची से हटा दिया है?
How many monuments did the Central Government remove from the list of centrally protected sites in August 2026?

a. 17
b. 18
c. 19
d. 20

Answer: b. 18

– केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2021 से संरक्षित स्मारकों की सूची से इन 18 स्मारकों को हटा दिया है।
– क्योंकि अब ये प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के प्रावधानों के अनुसार वे अब राष्ट्रीय महत्व के नहीं रह गए थे।
– अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की देखरेख और रखरखाव में 3,688 केंद्रीय संरक्षित स्मारक/स्थल हैं।
– संस्कृति मंत्रालय ने यह भी बताया भारत ने जून 2026 तक विदेशी देशों से 662 ऐतिहासिक कलाकृतियाँ वापस प्राप्त की हैं।
– इनमें से 589 कलाकृतियाँ संयुक्त राज्य अमेरिका से प्राप्त की गई हैं।

संरक्षित स्मारक
– वे स्थल जिन्हें प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष (एएमएएसआर) अधिनियम, 1958 के तहत राष्ट्रीय महत्व का घोषित किया गया है।

संरक्षित स्मारक सूची से ये हटाए गए
1. निकोलसन स्‍टेच्‍यु एंड प्‍लेटफार्म, दिल्ली
2. कोस मीनार नं 13, मुजेसर, गुरुग्राम, हरियाणा
3. कोस मीनार शाहाबाद, करनाल, हरियाणा
4. बछाऊन किले के शिलालेख, सतना (मध्य प्रदेश)
5. बारा खंबा कब्रिस्तान (दिल्ली)
6. इंचला वाली गुमटी, मुबारकपुर कोटला, (दिल्ली)
7. 12वीं शताब्दी का मंदिर बारां, (राजस्थान)
8. जयपुर किले के शिलालेख, (राजस्थान)
9. कुंतुबरी एरिया – 13/16 नालिस द्वाराहाट, अल्मोड़ा, (उत्तराखंड)
10. प्राचीन इमारतों के अवशेष वाला प्राचीन बरगद का उपवन
भरनली, गाजीपुर, (उत्तर प्रदेश)
11. बंद कब्रिस्तान, कटरा नाका, बांदा, (उत्तर प्रदेश)
12. रंगून में गनर बर्किल की समाधि, झांसी, (उत्तर प्रदेश)
13. कब्रिस्तान, गौघाट, लखनऊ, (उत्तर प्रदेश)
14. ज़हरैला रोड पर माइल 6 और 8 पर कब्रिस्तान, लखनऊ, (उत्तर प्रदेश)
15. लखनऊ-फैज़ाबाद रोड पर मील 3, 4 और 5 पर स्थित मक़बरे (उत्तर प्रदेश)
16. तीन छोटे लिंग मंदिरों के अवशेष, मिर्जापुर, (उत्तर प्रदेश)
17. तेलिया नाला बौद्ध अवशेष, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश)
18. ट्रेजरी बिल्डिंग पर लगी पट्टिका, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश)

————–
8. किस दक्षिण पूर्व एशिया देश में 15 अगस्‍त 2026 को 7.7 तीव्रता का जबरदस्‍त भूकंप आया, जिसमें 50 से ज्‍यादा मौतें हुईं?
In which Southeast Asian country did a massive earthquake with a magnitude of 7.7 strike on August 15, 2026, resulting in more than 50 deaths?

a. इंडोनेशिया
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. पूर्वी तिमोर

Answer: a. इंडोनेशिया

– इसका केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे था।
– पहले भूकंप के बाद इलाके में कई आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए।
– इनमें 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के झटके शामिल थे।
– शुरुआत में कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी जिसे कुछ घंटे बाद हटा लिया गया।

इंडोनेशिया में इतने भूकंप क्यों आते हैं?
– इंडोनेशिया करीब 17,500 द्वीपों का देश है।
– ये द्वीप प्रशांत महासागर के उस इलाके में हैं, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।
– वहां पर यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट दक्षिण की ओर खिसक रही हैं।
– इंडियन-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट उत्तर की ओर खिसक रही है. फिलिपीन्स प्लेटपश्चिम की तरफ जा रही है।
– अब इन तीनों प्लेटों में टकराव या खिसकाव की वजह से ज्वालामुखियों में विस्फोट होता रहता है।
– अगर समुद्र के नीचे तेज भूकंप आए और उससे समुद्र का पानी अचानक ऊपर-नीचे हो जाए, तो सुनामी आ सकती है।

इंडोनेशिया
राजधानी: जकार्ता
राष्ट्रपति: प्रबोवो सुबियांतो
भाषा: बहासा इंडोनेशिया
मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया
पड़ोसी देश: मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी, तिमोर-लेस्ते।

————–
9. विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) कब मनाया जाता है?
When is World Elephant Day celebrated?

a. 12 अगस्‍त
b. 10 अगस्‍त
c. 09 अगस्‍त
d. 08 अगस्‍त

Answer: a. 12 अगस्‍त

– इस दिवस का उद्देश्‍य एशियाई व अफ्रीकी हाथियों के बारे में बताने या जागरूकता फैलाना है।
– यह 12 अगस्‍त 2012 को पहली बार अंतर्राष्‍ट्रीय गज दिवस के रूप में मनाया गया था।
– दुनियाभर के एशियाई हाथियों में सबसे ज्‍यादा 60 प्रतिशत हाथी भारत में ही है।
– देश में पहली बार 2017 में हाथियों की गणना हुई थी, तब 30000 हाथी जंगलों में रह रहे थे।

————–
10. विश्व अंगदान दिवस (Organ Donation Day) कब मनाया जाता है?
When is World Organ Donation Day celebrated?

a. 14 अगस्‍त
b. 13 अगस्‍त
c. 12 अगस्‍त
d. 11 अगस्‍त

Answer: b. 13 अगस्‍त

– अंग दान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस मनाया जाता है।

अंगदान दिवस: इतिहास और महत्व
– अंग प्रत्यारोपण का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत से ही चला आ रहा है, जिसमें इसके विकास के महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं।
– पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण 1954 में हुआ था , जब रोनाल्ड ली हेरिक ने अपने समान जुड़वां भाई को किडनी दान की थी, जो डॉ. जोसेफ मरे द्वारा की गई एक अभूतपूर्व प्रक्रिया थी।

नोट : भारत में राष्ट्रीय अंगदान दिवस 27 नवंबर को मनाया जाता है।

—————
11. ‘विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस’ कब मनाया जाता है?
When is ‘Partition Horrors Remembrance Day’ celebrated?

a. 15 अगस्त
b. 14 अगस्त
c. 13 अगस्त
d. 12 अगस्त

Answer: b. 14 अगस्त

– इस दिवस को पहली बार वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया था।
– यह दिवस भारत-पाकिस्‍तान के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और कष्टों को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

————–
12. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (अगस्‍त 2026) में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, तो रेपो रेट कितना है?
RBI did not make any change in the repo rate in the bi-monthly monetary policy review (August 2026), then what is the repo rate?

a. 4.25%
b. 5.01%
c. 5.25%
d. 5.57%

Answer: c. 5.25%

– भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अगस्‍त 2026 की समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है।

पिछली बार कब घटाया गया था रेपो रेट
– दिसंबर 2025 में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 25 बेसिस प्‍वाइंट घटाकर रेपो रेट को 5.50% से 5.25%कर दिया था।
– उसके बाद से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।
– उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर का नया आधार वर्ष 2024 है।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

Note: 6 सदस्‍यीय मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्यक्ष – RBI गवर्नर (संजय मल्‍होत्रा)


PDF Download: Click here