12 से 15 जून 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 12 से 15 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केंद्र सरकार ने 31वां सेना प्रमुख (Army chief) किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed as the 31st Army Chief by the Central Government?

a. धीरज सेठ
b. पुष्पेंद्र सिंह
c. एन. एस. राजा सुब्रमणि
d. जनरल उपेंद्र वर्मा

Answer: a. धीरज सेठ

– केंद्र सरकार ने 13 जून 2026 को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के लिए उनकी नियुक्ति की मंजूरी दी।
– धीरज सेठ को उपेंद्र द्विवेदी की जगह नियुक्ति किया गया है, जिनकी रिटायरमेंट तारीख 30 जून 2026 है।
– आर्मी चीफ का कार्यकाल : तीन वर्ष की सेवा या 62 वर्ष की उम्र तक, जो भी पहले हो।
– इससे पहले धीरज सेठ उप सेना प्रमुख के पद पर थे। उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को यह पद संभाला था।

40 साल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं
– दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन ली।
– वह दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) रह चुके हैं।
– वह उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने पश्चिमी मोर्चे पर दो प्रमुख ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व किया है।
– उन्होंने अंगोला में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, सेना मुख्यालय और सेना के क्षमता विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी है।

सेना बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं सेठ
– धीरज सेठ के पिता लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ भारतीय सेना में एडजुटेंट जनरल के पद से 1997 में रिटायर हुए थे।
– जनरल कृष्ण मोहन सेठ ने सेना की दो बड़ी और अहम टुकड़ियों XXI स्ट्राइक कोर और III कोर की कमान भी संभाली थी।

————–
2. सड़क हादसों में मृत गृहिणियों के लिए बीमा मुआवजे पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए, घर संभालने वाली महिलाओं को क्या दर्जा दिया?
While giving its verdict on insurance compensation for housewives who died in road accidents, what status did the Supreme Court give to women who manage the house?

a. राष्ट्र निर्माता (Nation builder)
b. परिवार निर्माता (Family builder)
c. परिवार की मुखिया (Head of the family)
d. कर्ता धर्ता (Key decision-maker)

Answer: a. राष्ट्र निर्माता (Nation builder)

गृहिणियों के मुआवजे पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
– नया नियम: जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच ने तय किया कि सड़क हादसे में गृहिणी की मौत पर उनके काम की कीमत कम से कम ₹30,000 प्रति महीना (₹3.6 लाख सालाना) मानी जाएगी। यह राशि ‘प्रणय सेठी’ मामले के नियमों के अलावा होगी।
– बदलाव: पहले ट्रिब्यूनल राज्यों के न्यूनतम वेतन (जो बहुत कम था) को आधार मानकर ‘काल्पनिक आय’ तय करते थे। अब सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों के काम को एक अलग और स्पष्ट मुआवजा श्रेणी माना है।

कोर्ट की मुख्य बातें:
– गृहिणी का योगदान अमूल्य है, वह अगली पीढ़ी तैयार करती है। किसी पेशेवर से तुलना करके इसे कम नहीं आंका जा सकता।
– मुआवजा तय करते समय महिला की उम्र, शिक्षा, स्किल और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी देखा जाए।
– मुआवजा न तो लॉटरी जैसा हो और न ही इतना कम कि मजाक बने।
– समय सीमा व निर्देश: सड़क दुर्घटना के दावों का निपटारा 1 साल के भीतर होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से खुद इसकी निगरानी करने को कहा है।

किस मामले में आया फैसला? (बैकग्राउंड)
– केस: नवंबर 2001 में पंजाब की ‘रेशमा’ नामक महिला की सड़क हादसे में मौत हुई थी। ट्रिब्यूनल के बाद दिसंबर 2024 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ₹8 लाख से ज्यादा का मुआवजा दिया। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो कोर्ट ने फैसले में 2 दशक (20 साल) से ज्यादा की देरी पर कड़ी आपत्ति जताई।

—————
3. दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन 12 जून 2026 को हो गया, वह पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वाली किस महिला शूटर के कोच भी थे?
Veteran shooter Jaspal Rana passed away on June 12, 2026. He was also the coach of which female shooter who won a double medal at the Paris Olympics?

a. ईशा सिंह
b. मनु भाकर
c. मेहुली घोष
d. राही सरनोबत

Answer: b. मनु भाकर

– भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज खिलाड़ी और कोच Jaspal Rana का 11 जून 2026 की रात नई दिल्ली में 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
– वे हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF विश्व कप से लौटे थे। वापसी के दौरान उड़ान में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
– जसपाल राणा, शूटर मनु भाकर के कोच थे।
– मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा (सरबजोत सिंह के साथ) में ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली एथलीट हैं।

एशियाई खेलों में उपलब्धि
– 1994 के Asian Games (हिरोशिमा) में स्वर्ण पदक जीता।
– 2006 के Asian Games (दोहा) में 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीते।
– एशियाई खेलों में भारत को शूटिंग में बड़ी पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे।

कॉमनवेल्थ खेलों में उपलब्धि
– 1994, 1998, 2002 और 2006 के कॉमनवेल्थ खेलों में कुल 15 पदक जीते।
– पदकों का विवरण: 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य

कोच के रूप में योगदान
– मनु भाकर की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
– भारतीय पिस्टल शूटिंग टीम के हाई-परफॉर्मेंस कोच रहे।
– युवा निशानेबाजों को तैयार करने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

पुरस्कार एवं सम्मान
– अर्जुन पुरस्कार (1994): मात्र 18 वर्ष की आयु में प्राप्त
– पद्मश्री (1997): कम आयु में पद्मश्री पाने वाले खिलाड़ियों में शामिल
– द्रोणाचार्य पुरस्कार (2020): उत्कृष्ट कोचिंग योगदान के लिए।

नोट – वे 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे।

—————
4. PM नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल आयोजित हुई, इसका विषय क्‍या था?
The 11th Governing Council of NITI Aayog was held under the chairmanship of PM Narendra Modi, what was its theme?

a. समावेशी मानव विकास
b. विकसित भारत
c. विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास
d. 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास

Answer: d. 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास

– बैठक में 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक शामिल हुए।
– प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया था कि विकसित भारत की परिकल्पना राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह प्रत्येक राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव के लिए एक सामूहिक मिशन बननी चाहिए।
– “2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास” विषय रखने का उददेश्‍य देश के हर नागरिक के समग्र विकास और कल्याण को सुनिश्चित करना है, चाहे वह किसी भी आयु वर्ग, क्षेत्र, लिंग या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से संबंधित हो।

बैठक में समावेशी मानव विकास के लिए चार प्रमुख स्तंभों पर विशेष ध्यान दिया गया।
– मजबूत मानव पूंजी
– भविष्य के लिए तैयार कौशल
– उत्पादक रोजगार और उद्यमिता आधारित विकास
– स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ बेहतर जीवन स्तर।

—————-
5. दुनिया के पहले खरबपति (trillionaire) कौन बने?
Who became the world’s first trillionaire?

a. एलन मस्‍क
b. जेफ बेजोस
c. लैरी पेज
d. मार्क ज़करबर्ग

Answer: a. एलन मस्‍क

– एलन मस्‍क, एयरोस्‍पेस कंपनी स्पेसएक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा उत्पादन और बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला और सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक हैं।
– जून 2026 में स्पेसएक्स की सार्वजनिक लिस्टिंग के बाद उन्‍होंने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का इतिहास रचा।
– इस दौरान उनका नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गया।
– एयरोस्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी के शेयरों की कीमत में स्टॉक मार्केट में डेब्यू के दौरान भारी उछाल आया।
– मस्क की नेटवर्थ में अचानक 274 अरब डॉलर का उछाल आ गया है।
– इसने कंपनी के मूल्यांकन को 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक तक पहुंचा दिया।

135 डॉलर प्रति शेयर IPO के प्राइस बैंड
– एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिकी बाजार में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया है।
– रिकॉर्ड तोड़ IPO ने सऊदी अरामको द्वारा वर्ष 2019 में स्थापित पिछले बेंचमार्क को तोड़ दिया है।
– स्पेसएक्स के IPO ने न केवल अरामको के मूल्यांकन को पीछे छोड़ दिया बल्कि अपने सार्वजनिक प्रस्ताव के माध्यम से काफी अधिक पूंजी भी जुटाई।

————–
6. भारत में मई 2026 में खुदरा महंगाई दर कितनी रही?
What was the retail inflation rate in India in May 2026?

a. 2.25%
b. 2.33%
c. 3.4%
d. 3.93%

Answer: d. 3.93%

खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation)
– महंगाई में उछाल: देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
– मई का आंकड़ा: मई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई, जो कि अप्रैल में 3.48% थी।
– RBI टारगेट के करीब: पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई दर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 4% के लक्ष्य (टारगेट) के बेहद करीब पहुंची है।
– कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (CPI) का नया आधार वर्ष (बेस ईयर) 2024 है।

खाद्य महंगाई दर (Food Inflation)
– बढ़ोतरी की मुख्य वजह: इस बार भी खुदरा महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खाने-पीने की चीजों (खाद्य पदार्थों) के दामों में आई तेजी है।
– कंज्यूमर फूड इन्फ्लेशन: मई में कंज्यूमर फूड इन्फ्लेशन बढ़कर 4.78% हो गया, जो अप्रैल में 4.20% पर था।
– ग्रामीण बनाम शहरी क्षेत्र: शहरों के मुकाबले ग्रामीण भारत में खाद्य महंगाई दर ज्यादा दर्ज की गई है:
– ग्रामीण इलाके: मई में फूड इन्फ्लेशन 4.85% रहा।
– शहरी केंद्र: मई में यह आंकड़ा 4.66% रहा।

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस) {राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।
– NSO सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए चयनित 1,407 शहरी बाजारों (ऑनलाइन बाजारों सहित) और 1,465 गांवों से वास्तविक समय के मूल्य डेटा एकत्र करता है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।

RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।

RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्‍त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।

—————
7. मई 2026 में थोक महंगाई दर कितनी रही?
What was the wholesale inflation rate in May 2026?

a. 2.83%
b. 3.81%
c. 9.68%
d. 2.21%

Answer: c. 9.68%

– भारत की थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI – Wholesale Price Index) आधारित महंगाई मई 2026 में 9.68% रही।
– मई में थोक महंगाई 43 महीने में सबसे ज्यादा है।
– जनवरी 2026 में यह लगभग 1.8% थी, यानी लगातार वृद्धि।

वृद्धि के कारण
– महंगाई बढ़ने की वजह रोजमर्रा की जरूरत के सामान और फ्यूल के दाम बढ़ना है। इसके अलावा अनाज और तेल भी महंगा हुआ है।
– दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच साढ़े तीन महीने से तनाव है। स्थितियां सामान्य नहीं हुईं तो महंगाई और बढ़ सकती है।
– यह आगे चलकर यह CPI (Retail inflation) को भी प्रभावित कर सकता है

रोजाना जरूरत के सामान, फ्यूल और पावर के दाम बढ़े
– रोजाना की जरूरत वाले सामानों (प्राइमरी आर्टिकल्स) की महंगाई 3.78% से बढ़कर 4.99% हो गई।
– खाने-पीने की चीजों (फूड इंडेक्स) की महंगाई 3.11% से बढ़कर 4.49% पर पहुंच गई है।
– फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर 24.89% से बढ़कर 30.33% हो गई है।
– मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 6.68% से बढ़कर 7.48% रही।

थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

थोक महंगाई दर क्या होती है?
– यह महंगाई दर, थोक मूल्‍य सूचकांक (WPI – होलसेल प्राइस इंडेक्‍स) के आधार पर तैयार होती है।
– होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
– ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं।
– थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 22.62% और फ्यूल एंड पावर 13.15% होती है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर, कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स से तय होता है)

————–
8. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (जून 2026) में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, तो रेपो रेट कितना है?
RBI did not make any change in the repo rate in the bi-monthly monetary policy review (June 2026), then what is the repo rate?

a. 4.25%
b. 5.01%
c. 5.25%
d. 5.57%

Answer: a. 5.25%

– भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने जून 2026 की समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है।
– विकास दर अनुमान में संशोधन: वर्ष 2026-27 के लिये अनुमानित वास्तविक GDP विकास दर को 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है।

पिछली बार कब घटाया गया था रेपो रेट
– दिसंबर 2025 में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 25 बेसिस प्‍वाइंट घटाकर रेपो रेट को 5.50% से 5.25%कर दिया था।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

Note: 6 सदस्‍यीय मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्यक्ष – आरबीआई गवर्नर (संजय मल्‍होत्रा)

—————
9. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 को कवर करने वाली भारत की एकमात्र महिला फोटो जर्नलिस्‍ट कौन हैं?
Who is the only female photojournalist from India to cover the FIFA World Cup 2026?

a. राधिका
b. दयानिया सिंह
c. अनीता अस्‍थाना
d. गीतिका तालुकदार

Answer: d. गीतिका तालुकदार

– वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 को कवर करने वाली भारत की एकमात्र महिला फोटो जर्नलिस्ट बनी हैं।
– फीफा वर्ल्ड कप 2026 गीतिका के करियर का लगातार तीसरा पुरुष फीफा वर्ल्ड कप है, जिसे वह ऑन-ग्राउंड कवर कर रही हैं। इससे पहले वह फीफा आयोजनों को भी कवर कर चुकी हैं: पुरुष फीफा वर्ल्ड कप: 2018 (रूस) और 2022 (कतर) तथा महिला फीफा वर्ल्ड कप: 2019 (फ्रांस) और 2023 (ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड)

गीतिका तालुकदार के बारे में
– उनका का जन्म अरुणाचल प्रदेश में हुआ था और वे असम की रहने वाली हैं।
– गीतिका तालुकदार मूल रूप से किसी एक विशिष्ट मीडिया हाउस की स्थायी कर्मचारी के बजाय एक स्वतंत्र (Freelance) स्पोर्ट्स फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम करती हैं।
– भारतीय मीडिया टीम का प्रतिनिधित्व: फीफा वर्ल्ड कप 2026 और ओलंपिक जैसे बड़े वैश्विक आयोजनों के लिए उन्हें ‘भारतीय मीडिया टीम’ के हिस्से के रूप में FIFA और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा सीधे आधिकारिक मान्यता दी गई है।

फीफा वर्ल्‍ड कप के बारे में
– फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के तीन देशों में संयुक्त रूप से किया जा रहा है: USA, मेक्सिको और कनाडा
– टूर्नामेंट की मुख्य और पहली ओपनिंग सेरेमनी मेक्सिको में हुई, लेकिन इसके बाद बाकी दोनों मेजबान देशों ने भी अपने पहले मैचों से ठीक पहले अपनी-अपनी सेरेमनी आयोजित कीं।

—————
10. ‘ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026’ सम्मान पाने वाले पहले भारतीय कलाकार कौन बने?
Who became the first Indian artist to receive the ‘Grand Sand Master Cup 2026’ honour?

a. मनीषा स्‍वर्णकार
b. सुदर्शन पटनायक
c. मधुरेंद्र कुमार
d. मानस साहु

Answer: b. सुदर्शन पटनायक

– ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक को रूस में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव में 11 जून को ये अवार्ड दिया गया।
– यह सम्मान उन्हें सैंड आर्ट के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और ग्लोबल वार्मिंग विषय पर बनाई गई प्रभावशाली रेत की मूर्ति के लिए दिया गया।
– रूस की जनरल डायरेक्टर अलेना अलेक्जेंड्रोवना ने ग्रैंड सैंड मास्टर कप और मेडल दिया।
– इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में विभिन्न देशों के 12 प्रमुख सैंड स्कल्प्टरों ने भाग लिया।
– सुदर्शन पटनायक, सामाजिक तथा पर्यावरणीय मुद्दों पर सार्थक संदेश देने के लिए सैंड आर्ट को प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।

इसके लिए मिला अवॉर्ड
– उन्‍हें 3 मीटर ऊंची रेत की मूर्ति पृथ्वी के दो विपरीत स्वरूपों को दर्शाने के लिए मिला है। एक ओर पर्यावरणीय क्षरण से प्रभावित सूखी और क्षतिग्रस्त धरती को दिखाया गया है, जबकि दूसरी ओर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से आशा का संदेश दिया गया है।

————–
11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 से 18 जून 2026 तक किन दो देशों की यात्रा की?
Which two countries did Prime Minister Narendra Modi visit from 13 to 18 June 2026?

a. स्विट्जरलैंड
b. स्लोवाकिया
c. फ्रांस
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (फ्रांस और स्लोवाकिया)

फ्रांस
– फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारतीय PM को अतिथि के तौर पर बुलाया गया।
– नरेंद्र मोदी 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। उन्‍होंने ‘इंडिया इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
– पीएम की 14 – 15 जून को स्लोवाकिया की यात्रा हुई। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।
– 16 जून को वापस फ्रांस लौटे। फिर 17 जून को एवियन शहर में G7 समिट में हिस्सा लिया।

भारत इनोवेट्स?
– ‘भारत इनोवेट्स’ शिक्षा मंत्रालय की नया ग्लोबल इनोशिएटिव है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस इनोवेशन साल के उद्घाटन के दौरान की थी।
– इसका उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप, IITs, IISc, विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों को वैश्विक निवेशकों, कंपनियों, विश्वविद्यालयों और रिसर्च संगठनों से जोड़ना है।

फ्रांस
– राजधानी : पेरिस
– राष्‍ट्रपति : इमैनुएल मैक्रों
– प्रधानमंत्री : सेबेस्टियन लेकोर्नू
– मुद्रा: यूरो

स्लोवाकिया
– राजधानी : ब्रातिस्लावा
– राष्‍ट्रपति : पीटर पेलेग्रिनी
– प्रधानमंत्री : रॉबर्ट फिको

————–
12. किस देश के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर केन विलियमसन ने 12 जून, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?
Which country’s former captain and cricketer Kane Williamson announced his retirement from international cricket on June 12, 2026?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. साउथ अफ्रीका
c. न्यूजीलैंड
d. इंग्‍लैंड

Answer: c. न्यूजीलैंड

– न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज 35 वर्षीय केन विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 378 मैच खेले।
– न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के टेस्ट दौरे पर है।
– विलियमसन ने इस सीरीज के बीच में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
– अब वह सीरीज के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

————–
13. सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन (SFWSC) 2026 में किस भारतीय व्हिस्की ब्रांड ने जीत हासिल की?
Which Indian whisky brand won the San Francisco World Spirits Competition (SFWSC) 2026?

a. पॉल जॉन
b. रॉयल टाइगर
c. डी ‘यावोल वोर्टेक्स
d. ‘जियानचंद इंडियन सिंगल माल्ट’

Answer: d. ‘जियानचंद इंडियन सिंगल माल्ट’

– जम्मू-स्थित देवंस मॉडर्न ब्रेवरीज की ‘जियानचंद इंडियन सिंगल माल्ट’ ने प्रतियोगिता का सबसे प्रतिष्ठित डबल गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
– इसी ब्रांड की ‘जियानचंद मनशा’ (पीटेड संस्करण) ने सिल्वर मेडल जीता।
– SFWSC में Double Gold तब दिया जाता है जब जजों का पूरा पैनल किसी स्पिरिट को स्वतंत्र रूप से Gold रेटिंग देता है।

– भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की एक ऐसी व्हिस्की है जिसका उत्पादन भारत में माल्टेड जौ से एक ही डिस्टिलरी में किया जाता है।

सैन फ्रांसिस्को विश्व स्पिरिट्स प्रतियोगिता
– SFWSC संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाली एक वैश्विक स्पिरिट प्रतियोगिता है।
– इसमें निर्णायक मंडल द्वारा ब्लाइंड टेस्टिंग के माध्यम से स्पिरिट्स का मूल्यांकन किया जाता है।
– गोल्ड, सिल्वर और डबल गोल्ड जैसे मेडल दिए जाते हैं।

—————
14. विश्‍व बाल श्रम विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Day Against Child Labour celebrated?

a. 11 जून
b. 12 जून
c. 13 जून
d. 14 जून

Answer: b. 12 जून

वर्ष 2026 की थीम
– बाल मज़दूरी के लिए रेड कार्ड: बच्चों के लिए सही माहौल, बड़ों के लिए अच्छा काम
– Red Card to Child Labour: Fair play for children, decent work for adults

– यह दिवस इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) की ओर से घोषित है।
– बाल श्रम बच्चों को शिक्षा और अवसर से वंचित करता है और वयस्कों के रूप में एक अच्छी आय और स्थिर रोजगार हासिल करने में बाधा डालता है।
– बाल श्रम बच्चों से उनकी मासूमियत, उनके अधिकारों और सामान्य बचपन को छीन लेता है क्योंकि उन्हें कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और अक्सर आघात का शिकार होना पड़ता है।

—————-
15. अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Albinism Awareness Day observed?

a. 11 जून
b. 12 जून
c. 13 जून
d. 14 जून

Answer: c. 13 जून

वर्ष 2026 की थीम
– गर्व से अपनी त्वचा पर — सभी स्किन टोन का जश्न मनाते हुए
– Proudly in my skin — celebrating all skin tones

ऐल्बिनिज़म क्या है?
– यह एक दुर्लभ तथा वंशानुगत रोग है।
– इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा, बाल तथा आँखों में आंशिक या पूर्ण रूप से मेलेनिन पिगमेंट नहीं होता।
– ऐल्बिनिज़म किसी भी महिला-पुरुष अथवा नस्ल के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है।
– इसका इलाज नहीं है।
– त्वचा में मेलेनिन न होने के कारण प्रभावित व्यक्ति सनबर्न तथा स्‍किन कैंसर से पीड़ित हो सकता है।
– अल्बिनिज्म से प्रभावित व्यक्ति की त्वचा पर सफ़ेद धब्बे होते हैं अथवा कई बार पूर्ण त्वचा ही सफ़ेद हो जाती है।
– इसके कारण अल्बिनिज्म से पीड़ित लोगों को कई प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

—————
16. किस राज्‍य सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू की?
Which state government launched the Priyadarshini free bus travel scheme for women and transgender persons?

a. बिहार
b. केरलम
c. झारखंड
d. राजस्‍थान

Answer: b. केरलम

– केरलम सरकार ने 15 जून 2026 को प्रियदर्शिनी मुफ्त बस यात्रा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।
– इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
– यात्रा के दौरान यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETM) के माध्यम से जारी किया गया शून्य-मूल्य (Zero-Value) टिकट प्रदान किया जाएगा।
– योजना में लगभग 3,125 साधारण केएसआरटीसी बसें शामिल हैं।

केरलम
– राजधानी : तिरुवनंतपुरम
– सीएम : राजेंद्र अर्लेकर
– गवर्नर : वीडी सतीशान

—————
17. किस राज्‍य सरकार ने राज्य के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की?
Which state government announced free education from KG to PG in all government educational institutions of the state?

a. ओडिशा
b. केरल
c. झारखंड
d. राजस्‍थान

Answer: a. ओडिशा

– ओडिशा ने 12 जून 2026 को सरकारी संस्थानों में केजी (किंडरगार्टन) से पीजी (पोस्‍ट ग्रेजएशन) तक निःशुल्क शिक्षा की योजना की घोषणा की।
– ओडिशा में पहले से ही सरकारी संस्थानों में कक्षा 10 तक शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध है।
– नई योजना के तहत इस सुविधा का विस्तार उच्च माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक किया जाएगा।
– राज्य सरकार के अनुसार, इस नीति से 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलने की संभावना है।

—————
18. किस कानून के तहत केंद्र सरकार ने NEET एग्‍जाम को लेकर भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर जून 2026 में अस्थायी रोक लगा दिया गया?
Under which law did the Central Government temporarily ban the use of the Telegram messaging app in India in June 2026 in connection with the NEET examination?

a. भारतीय न्याय संहिता, 2023
b. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024
c. दूरसंचार अधिनियम, 2023
d. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A

Answer: d. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A

– नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुरोध पर, केंद्र सरकार ने भारत में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को 16 से 22 जून 2026 (एक सप्‍ताह) तक प्रतिबंधित कर दिया है।

किस कानून के तहत प्रतिबंध लगाया गया?
– NTA ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है।
– यह रोक 22 जून 2026 तक रहेगी। हालांकि आदेश कब से लागू होगा, इसकी तारीख नहीं दी गई है।

NEET री-एग्जाम डेट
– 21 जून
– इस एग्‍जाम की वजह से सरकार ने एग्जाम के बाद भी टेलीग्राम को अपना मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
– यानी भारत में टेलीग्राम पर पहले से भेजे गए मैसेज 30 जून तक एडिट नहीं हो पाएंगे।
– दरअसल, NTA के मुताबिक कुछ लोग टेलीग्राम का इस्तेमाल परीक्षाओं में पेपर लीक होने के फर्जी सबूत बनाने के लिए करते रहे हैं।
– ऐसे मामलों को रोकने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के बारे में
– शुरुआत : 2013
– फाउंडर : पावेल ड्यूरोव और निकोलाई ड्यूरो
– इस्‍तेमाल : चैट, फोटो, वीडियो और फाइल शेयर भेजने की सुविधा
– यूजर्स : दुनिया भर में हर महीने करीब 100 करोड़ लोग यूजर

टेलीग्राम के प्रमुख फीचर्स
– चैनल : एक व्‍यक्ति या संस्‍था लाखों लोगों तक एकतरफा मैसेज भेज सकती है।
– ग्रुप : एक ग्रुप में 2 लाख तक सदस्‍य जोड़े जा सकते हैं।
– बड़ी फाइल शेयरिंग : यूजर 2 जीबी तक की फाइल भेज सकते हैं।
– मैसेज एडिट और डिलीट : भेजे गए मैसेज को बाद में बदला या हटाया जा सकता है।
– क्‍लाउड स्‍टोरेज : चैट और फाइलें किसी भी डिवाइस को एक्‍सेस की जाा सकती हैं।
– सीक्रेट चैट : एंड-टू-एंड एन्‍क्रिप्‍शन वाली निजी चैट की सुविधा
– बॉट्स : ऑटोमेटेड अकाउंट, जो जानकारी देने, क्विल कराने या अन्‍य सेवाएं देने का काम करते हैं।
– यूजरनेम आधारित संपर्क : फोन नंबर शेयर किए बिना भी लोग एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं।

विवाद क्‍यों
– नीट एग्‍जाम से पहले कई फर्जी ‘पेपर लीक’ चैनल एक्टिव पाए गए।
– ठग, छात्रों और अभिभावकों से हजारों से लाखों रुपए मांग रहे थे।
– मैसेज एडिट फचर का इस्‍तेमाल कर परीक्षा के बाद फर्जी पेपर लीक के सबूत बनाए जाते थे।
– अहमदाबाद में एक रैकेट का पता चला जो आठ टेलीग्राम चैनल चला रहा था, जांच में करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन का पता चला।


PDF Download: Click here