13 & 14 जून 2023 करेंट अफेयर्स – 12 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 13 & 14 जून 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 12 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. वैश्‍विक दासता सूचकांक 2023 (Global Slavery Index 2023) के अनुसार दुनिया में कितने लोग आधुनिक दासता / गुलामी के शिकार हैं?
According to the Global Slavery Index 2023, how many people in the world are victims of modern slavery?

a. 1.25 करोड़ / 12.5 million
b. 4.96 करोड़ / 49.6 million
c. 8.23 करोड़ / 80 million
d. 10 करोड़ / 100 million

Answer: b. 4.96 करोड़ / 49.6 million

ग्‍लोबल स्‍लेवरी इंडेक्‍स 2023 को किसने जारी किया?
– इस सूचकांक को वाक फ्री (मानवाधिकार संगठन), इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने जून 2023 में जारी किया।
– इस सूचकांक में वर्ष 2021 के आंकड़े हैं। इसमें 160 देशों की स्थिति के बारे में जिक्र है।
– Global Slavery Index 2023 पांचवां संस्‍करण है।

दुनिया में आधुनिक दासता की स्थिति
– दुनिया भर में 4.96 करोड़ (49.6 million) लोग आधुनिक गुलामी दासता के शिकार हैं।
– इसका मतलब दुनिया में प्रत्येक 160 लोगों में से एक व्यक्ति आधुनिक दासता का शिकार है।
– इनमें 2.8 करोड़ (28 मिलियन) जबरन श्रम और 2.2 करोड़ (22 मिलियन) जबरन विवाह से पीड़ित हैं।
– कुल पांच करोड़ आधुनिक गुलामों में बच्‍चों की संख्‍या 1.2 करोड़ (12 मिलियन) हैं।
– पिछले पांच वर्षों में आधुनिक गुलामी में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आधुनिक दासता / गुलामी (modern slavery) क्‍या होती है?
– वैश्‍विक दासता सूचकांक 2023 के अनुसार, “आधुनिक गुलामी” शोषण (exploitation) की स्थितियों को संदर्भित करता है।
– आधुनिक दासता, शोषण (exploitation) के अलग अलग रूप हैं। जैसे – किसी भी व्‍यक्ति को धमकी, हिंसा, जबरन श्रम, जबरन विवाह, ऋण बंधन, यौन शोषण, मानव तस्करी और बच्चों की बिक्री व शोषण।
– इस दौरान आधुनिक गलामी का शिकार व्यक्ति धमकी, हिंसा, जबरदस्ती, धोखे या शक्ति के दुरुपयोग के कारण काम से न तो मना कर सकता है और न ही छोड़ सकता है।
– आधुनिक गुलामी, लोगों, समुदायों और समाज के लिये विनाशकारी हैं।
– यह मानवाधिकारों का उल्लंघन करती है। सामाजिक एकजुटता को नष्ट करती है। आर्थिक विकास में बाधा पहुंचाती है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।
– संघर्ष, आतंकवाद व संगठित अपराध में भी बढ़ावा मिलता है। इससे वैश्विक सुरक्षा व स्थिरता के लिये खतरा है।

आधुनिक दासता/गुलामी पर संयुक्‍त राष्‍ट्र का रुख
– यूनाइटेड नेशंस के SDG (सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल्‍स) 8.7 में कहा गया है कि जबरन श्रम को खत्म, मानव तस्करी, बाल सैनिकों की भर्ती, बाल श्रम, निषेध और उन्मूलन के लिए तत्काल प्रभावी उपाय किया जाए। वर्ष 2025 के अंत तक बाल श्रम को पूरी तरह खत्‍म किया जाए।

क्‍या कारण है इसके?
– प्रमुख रूप से कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन, सशस्त्र संघर्ष, कमजोर शासन बताया जा रहा है।

सूचकांक पर विवाद
– ग्लोबल अलायंस अगेंस्ट ट्रैफिक इन वीमेन (GAATW) की अंतर्राष्ट्रीय समन्वयक बंदना पटनायक का कहना है कि आधुनिक दासता की एक सार्वभौमिक, विश्वसनीय गणना संभव नहीं है, क्योंकि आधुनिक दासता की कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत परिभाषा नहीं है।
– “‘आधुनिक गुलामी’ एक बनी-बनाई अवधारणा है जिसकी कोई अंतरराष्ट्रीय कानूनी परिभाषा नहीं है और वास्तव में, इस सूचकांक में उपयोग की जाने वाली परिभाषा साल-दर-साल बदल गई है।

————-
2. वैश्‍विक दासता सूचकांक 2023 में किस देश की रैंकिंग 1 है, जहां प्रति हजार आबादी पर सबसे ज्‍यादा आधुनिक दासता के शिकार लोग हैं?
Which country has been ranked 1st in the Global Slavery Index 2023 with the highest number of victims of modern slavery per thousand of the population?

a. सऊदी अरब
b. इरिट्रिया
c. भारत
d. नॉर्थ कोरिया

Answer: d. नॉर्थ कोरिया

ग्‍लोबल स्‍लेवरी इंडेक्‍स में टॉप 10 देश

आबादी में प्रति हजार आधुनिक गुलामी के आधार पर रैंक
रैंक, देश : प्रति हजार आधुनिक गुलाम, कुल आधुनिक गुलाम
1. नॉर्थ कोरिया : 104.6 : 26,96,000
2. इरिट्रिया : 90.3 : 3,20,000
3. मॉरिटानिया : 32.0 : 1,49,000
4. सऊदी अरब : 21.3 : 74,000
5. तुर्किये : 15.6 : 13,20,000
6. तजाकिस्तान : 14.0 : 1,33,000
7. संयुक्त अरब अमीरात : 13.4 : 1,32,000
8. रूस : 13.0 : 18,99,000
9. अफ़ग़ानिस्तान : 13.0 : 5,05,000
10. कुवैत : 13.0 : 55,000

आबादी में प्रति हजार सबसे कम आधुनिक गुलाम
रैंक, देश : प्रति हजार आधुनिक गुलाम, कुल आधुनिक गुलाम
160. स्विट्ज़रलैंड 0.5 : 4,000
159. नॉर्वे : 0.5 : 3,000
158. जर्मनी : 0.6 : 47,000
157. नीदरलैंड : 0.6 : 10,000
156. स्वीडन : 0.6 : 6,000
155. डेनमार्क : 0.6 : 4,000
154. बेल्जियम : 1.0 : 11,000
153. आयरलैंड : 1.1 : 5,000
152. जापान : 1.1 : 1,44,000
151. फिनलैंड : 1.4 : 8,000

————-
3. वैश्‍विक दासता सूचकांक 2023 (Global Slavery Index 2023) के अनुसार भारत में कितने लोग आधुनिक दासता / गुलामी के शिकार हैं?
According to the Global Slavery Index 2023, how many people in India are victims of modern slavery?

a. 1.1 करोड़ / 11 million
b. 1.5 करोड़ / 15 million
c. 2.1 करोड़ / 25 million
d. 5.1 करोड़ / 50 million

Answer: a. 1.1 करोड़ / 11 million

– वैश्‍विक दासता सूचकांक 2023 (Global Slavery Index 2023) के अनुसार भारत में एक करोड़ 10 लाख लोग आधुनिक दासता / गुलामी के शिकार हैं।
– यह संख्‍या दुनिया में सबसे ज्‍यादा है। मतलब कि दुनिया के सबसे ज्‍यादा आधुनिक गुलाम भारत में हैं।
– G20 देशों में भी आधुनिक दासता सबसे ज्‍यादा भारत में है।

आधुनिक गुलामों की आधी संख्‍या G20 देशों के
– कमजोर श्रमिक सुरक्षा वाले देशों से 468 बिलियन अमेरिकी डॉलर के उत्पादों के आयात के कारण आधुनिक दासता रहे लोगों में से आधी संख्या G20 देशों से है।
– पारदर्शिता नहीं होने के कारण जबरन मजदूरी से जुड़ी उत्‍पाद जैसे कच्चे माल का आयात, निर्माण, पैकिंग और इसे पहुंचाना शामिल है।
– रिपोर्ट के अनुसार हाई रिस्‍क वाले प्रोडक्‍ट जैसे कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ताड़ का तेल, सौर ऊर्जा के पैनलों के आयात के साथ जबरन मजदूरी मानव तस्करी तथा बाल श्रम भी शामिल है।

क्‍या तरीका है मूल्‍यांकन का ?
– राजनीतिक अस्थिरता, असमानता, बुनियादी जरूरतों की कमी, आपराधिक न्याय तंत्र, आंतरिक संघर्ष और विस्थापन जैसे कारकों ने एक राष्ट्र की आधुनिक दासता की स्थिति को दर्शया है।

क्‍या हैं सुझाव ?
– Global Slavery Index सरकारों और व्यवसायों को आधुनिक दासता से जुड़ी वस्तुओं तथा सेवाओं को आयात करने से रोकने के लिये उपायों व कानूनों को लागू करने की वकालत करता है। जलवायु परिवर्तन स्थिरता योजनाओं में दासता-विरोधी उपायों, बच्चों की शिक्षा, बाल विवाह से संबंधित नियमों को कड़ा का सुझाव भी देता है।

—————
4. मई 2023 में खुदरा महंगाई दर घटकर 25 महीने के निचले स्‍तर पर आ गई, यह कितनी रही?
Retail inflation in May 2023 came down to a 25-month low, how much was it?

a. 3.25%
b. 4.25%
c. 5.25%
d. 6.25%

Answer: b. 4.25%

– मई 2023 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति (महंगाई) दर घटकर 25 महीने के निचले स्तर 4.25% पर आ गई है।
– ऐसा खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट के कारण बताया जा रहा है।
– खाद्य, फ्यूल और अनाज की महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है
– कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के टॉलरेंस बैंड 2-6 प्रतिशत के भीतर रही है.
– अप्रैल 2023 में महंगाई दर 4.70 प्रतिशत थी।

खुदरा महंगाई दर के आंकड़े किसने जारी किए – NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑर्गेनाइजेशन)
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।
– केंद्रीय राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) – राव इंद्रजीत सिंह

नोट – मई 2022 में खुदरा महंगाई दर 7.4 प्रतिशत थी।

कैसे तय होता है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।

————–
5. फ्रेंच ओपन 2023 का पुरुष एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the men’s singles title of French Open 2023?

a. पीट सम्‍प्रास
b. नोवाक जोकोविच
c. राफेल नडाल
d. कैस्‍पर रूड

Answer: b. नोवाक जोकोविच

– नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब 11 जून 2023 को अपने नाम कर लिया।
– वे सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी
– ये उनका तीसरा फ्रेंच ओपन है।
– पहली बार वर्ष 2016 में ये खिताब जीता था। उसके बाद 2021 और अब 2023 में जीता।
– नोवाक जोकोविच का यह 23वां ग्रैंडस्लैम है।

————–
6. सबसे ज्‍यादा ग्रैंड स्‍लैम जीतने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड (जून 2023 तक) किसके नाम है?
Who holds the record (as of June 2023) of the player who has won the most Grand Slams?

a. पीट सम्‍प्रास
b. नोवाक जोकोविच
c. राफेल नडाल
d. कैस्‍पर रूड

Answer: b. नोवाक जोकोविच

– फ्रेंच ओपन 2023 खिताब जीतते ही नोवाक जोकोविच दुनिया के सबसे ज्‍यादा ग्रैंड स्‍लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
– नोवाक जोकोविच ने जून 2023 तक 23वां ग्रैंडस्लैम जीत लिया।
– इस मामले में उन्‍होंने स्पेन के राफेल नडाल (22 ग्रैंडस्‍लैम) को पीछे छोड़ दिया है।
– नोवाक जोकोविच ने 3 बार फ्रेंच ओपन, 6 बार विंबलडन, 4 बार US ओपन और रिकॉर्ड 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।

ग्रैंड स्‍लैम : फ्रेंच ओपन, विंबलडन, US ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन

————–
7. टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ‘फ्रेंच ओपन 2023’ के महिला सिंगल्स का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the women’s singles title of Tennis Grand Slam tournament ‘French Open 2023’?

a. क्रिस ईवेंट
b. स्‍टेफी ग्राफ
c. इगा स्वोटेक
d. कैरोलीना मुकोवा

Answer: c. इगा स्वोटेक

– 10 जून 2023 को हुए मुकाबले में पौलेंड की इगा स्विटेक ने शानदार जीत दर्ज की। यह उनका तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब है।
– उन्होंने चेक रिपब्लिक की कैरोलीना मुकोवा को हराया।
– इसके अलावा एक बार इगा यूएस ओपन भी जीत चुकी हैं।

– इगा स्वोटेक से पहले तीन बार फ्रेंच ओपन खिताब इन खिलाडि़यों ने जीता था – मोनिका सेलेस, सेरेना विलियम्‍स, जस्टिन हेनिन, स्‍टेफी ग्राफ, क्रिस ईवेंट, अरांटेक्स सांचेज़ विकारियो।

————–
8. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का निधन 12 जून 2023 को हो गया?
Which country’s former Prime Minister Silvio Berlusconi passed away on 12 June 2023?

a. इराक
b. न्‍यूजीलैंड
c. इटली
d. पापुआ न्‍यू गिनी

Answer: c. इटली

– वह 86 वर्ष के थे। वे इटली के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्‍यक्ति थे।
– उन्होंने चार बार, 1994 से 1995, 2001 से 2006 और 2008 से 2011 में इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
– द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इटली का सबसे विवादित नेता कहा जाता है, वर्ष 2017 में यह एक सैक्स स्कैंडल में भी फंस चुके थे, भ्रष्‍टाचार के आरोप लग चुके थे।

इटली
– राजधानी – रोम
– पीएम – जियोर्जिया मेलोनी
– राष्‍ट्रपति – सर्जियो मैटरेला
– मुद्रा – यूरो

—————
9. विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) कब मनाया जाता है?
When is World Blood Donor Day celebrated?

a. 13 June
b. 14 June
c. 15 June
d. 16 June

Answer: b. 14 June

वर्ष 2023 की थीम:
– रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन बांटो, बार-बार बांटो
– Give blood, give plasma, share life, share often

– विश्व रक्तदाता दिवस उन व्यक्तियों की सराहना करता है जो जीवन बचाने के लिए निःस्वार्थ रूप से रक्तदान करते हैं।
– WHO द्वारा आयोजित इस दिन का उद्देश्य नियमित रक्तदान के महत्व और सुरक्षित रक्त आपूर्ति की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

—————
10. FIFA अंडर 20 विश्व कप 2023 फुटबॉल खिताब किस देश की टीम ने जीता?
Which country’s team won the FIFA U-20 World Cup 2023 football title?

a. उरूग्वे
b. इटली
c. भारत
d. ब्राजील

Answer: a. उरूग्वे

– उरुग्‍वे ने इटली को 1-0 से हराकर पहली बार अंडर 20 फुटबॉल वर्ल्‍ड कप जीत लिया।
– फाइनल मैच इटली में आयोजित हुआ।
– टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता।

—————
11. लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के नए अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के लिए किसे चुना?
Who has been selected by the PESB as the new Chairman and MD (CMD) of Container Corporation of India (CONCOR)?

a. आनंद स्‍परूप
b. राकेश अस्‍थाना
c. संजय स्वरूप
d. विवेक मल्‍होत्रा

Answer: c. संजय स्वरूप

– कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR), रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक कंपनी है।
– यह भारत की सबसे बड़ी कंटेनर परिवहन कंपनी है, जिसका देश भर में 61 आईसीडी / सीएफएस (कंटेनर फ्रेट स्टेशन) का नेटवर्क है।
– यह 1,200 इंजनों और 10,000 वैगनों के बेड़े का भी संचालन करता है।

————–

12. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का तांडव शुरू
Orgy of cyclonic storm Biparjoy begins

– तूफान को ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश ने दिया है। इसका मतलब ‘विपत्ति’ या ‘आपदा’ होता है।
– अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय 15 जून की शाम तक यह कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा।
– इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
– गुजरात सरकार ने कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में 7 जिलों से 30 हजार लोगों को निकालकर शेल्टर होम में भेजा है।
– कच्छ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। आज से तीन दिनों के लिए सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

– यह 1982 के बाद से अरब सागर में मानसून से पहले के समय में आया चौथा सबसे लंबे समय तक टिकने वाला चक्रवात है।
– इससे आशंका जताई जा रही है कि मानसून उत्‍तर भारत पहुंचने में देर होगी।
– आम तौर पर शांत रहने वाला अरब सागर अब बार-बार आने वाले चक्रवातों का स्थान बनता जा रहा है, जिसकी वजह ग्लोबल वार्मिंग है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *