11 & 12 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 13 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 11 & 12 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 13 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. जून 2023 में देश में खुदरा मुद्रास्फीति (inflation) कितनी रही?
What was the retail inflation in the country in June 2023?

a. 3.81%
b. 3.91%
c. 4.11%
d. 4.81%

Answer: d. 4.81%

– जून 2023 में खुदरा महंगाई दर तीन महीने के हाई लेवेल 4.81% पर पहुंच गई।
– जबकि पिछले महीने (मई 2023) में यह 4.31% था।
– इसकी बड़ी वजह खाद्य पदार्थ अनाज, दालें, दूध और टमाटर जैसी वस्तुएँ की बढ़ी हुई कीमतें हैं।
– जून में टमाटर 150 रुपए किलोग्राम था, जो जुलाई में 200 रुपए किलोग्राम तक पहुंच गया है।
– हालांकि खुदरा महंगाई दर खुदरा मुद्रास्फीति RBI की ऊपरी सीमा से नीचे है।
– RBI के अनुसार महंगाई दर की आदर्श स्थिति चार प्रतिशत होनी चाहिए। हालांकि यह दो प्रतिशत ऊपर या दो प्रतिशत नीचे तक जा सकता है।

कैसे तय होता है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस)
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

थोक महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

—————
2. ग्लोबल फायरपावर (GFP) की ‘सैन्य ताकत रैंकिंग 2023’ में पहले स्‍थान पर कौन सा देश है?
Which country has topped the Global Firepower (GFP) ‘Military Strength Ranking 2023’?

a. भारत
b. रूस
c. चीन
d. USA

Answer: d. USA

– दुनियाभर की सैन्य शक्तियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने साल 2023 की रैंकिंग जारी की है।

—————
3. ग्लोबल फायरपावर (GFP) की ‘सैन्य ताकत रैंकिंग 2023’ में भारत का स्‍थान बताएं?
What is the rank of India in the ‘Military Strength Ranking 2023’ of Global Firepower (GFP)?

a. 2
b. 3
c. 4
d. 5

Answer: c. 4

सबसे शक्तिशाली सेनाओं वाले 10 देश –
1. अमेरिका
2. रूस
3. चीन
4. भारत
5. यूनाइटेड किंगडम
6. दक्षिण कोरिया
7. पाकिस्तान
8. जापान
9. फ्रांस
10. इटली

– इस सूची में शीर्ष चार देश वैसे ही बने हुए हैं जैसे वे ग्लोबल फायरपावर सूची में 2022 में थे।
– भारत लगातार चौथे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है।
– हालांकि, ब्रिटेन पिछले साल आठवें स्थान से बढ़कर इस साल पांचवें स्थान पर आ गया है।

– ‘सैन्य ताकत सूची 2023’ में दुनिया के सबसे कमजोर सैन्य बल वाले देश भी शामिल हैं।
– इसमें भूटान और आइसलैंड शामिल हैं।

भारत और पड़ोसी के पास कितने हथियार
देश : भारत : पाकिस्‍तान : चीन
सैनिक : 14,50,000 : 6,54,000 : 20,00,000
कुल एयरक्राफ्ट : 2,210 : 1,413 : 3,166
फाइटर जेट : 577 : 363 : 1,199
हेलीकॉप्‍टर : 807 : 322 : 913
अटैक हेलीकॉप्‍टर : 36 : 58 : 281
टैंक : 4,614 : 3,742 : 4,950
तोपखना : 3,311 : 3,345 : 1,434
नौसेना का बेड़ा : 295 : 114 : 730
एयरक्राफ्ट कैरियर : 2 : 0 : 2
पनडुब्‍बी : 18 : 9 : 78

—————
4. किस देश में बैस्टिल डे समारोह के लिए भारत के तीनों सेनाओं के जवान और विमान हिस्‍सा लेने पहुंचे?
In which country did the soldiers and planes of all the three armies of India come to participate in the Bastille Day celebrations?

a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. चीन
d. ब्रिटेन

Answer: b. फ्रांस

– बैस्टिल दिवस समारोह 14 जुलाई को होता है।
– बैस्टिल दिवस समारोह में पीएम मोदी विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के तौर पर शामिल होंगे।
– इसके परेड में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बल हिस्सा लेने पहुंचे।
– बैस्टिल डे पर होने वाले फ्लाईपास्ट में भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमान और दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भाग लेंगे।
– यह फ्रांसीसी सैन्य परेड 1880 से पेरिस में प्रत्येक वर्ष 14 जुलाई की सुबह आयोजित की जाती है।
– यह दुनिया के सबसे पुराने नियमित सैन्य परेडों में से एक है।

फ्रांसीसी क्रांति और बैस्टिल जेल की कहानी
– यह दुनिया की सबसे पुरानी सैन्य परेड में से एक है।
– दरअसल, लुई सोलहवें (Louis XVI) के शासनकाल के दौरान फ्रांस जबरदस्त आर्थिक संकट का सामना कर रहा था।
– वर्ष 1789 में जनता ने राजा के खिलाफ विद्रोह कर दिया।
– राजा के आदेश पर क्रांतिकारियों और नागरिकों को गिरफ्तार करके बैस्टिल जेल में रखा जाता था।
– इन कैदियों को अपने सजा के खिलाफ कहीं भी अपील करना का अधिकार नहीं था।
– फ्रांसिसी क्रांति के दौरान ये जेल एक कठोर शासन का प्रतीक बन गया।
– फ्रांसीसी क्रांति (French Revolution) के दौरान 14 जुलाई, 1789 को बढ़ी तादाद में फ्रांस की जनता बैस्टिल जेल के बाहर जमा हुई।
– जनता ने जेल पर हमला बोल दिया और जेल में मौजूद सात कैदियों को छुड़ा लिया गया।
– यह घटना फ्रांस की क्रांति में घटी एक काफी महत्वपूर्ण घटना थी। ये घटना राजशाही शासन के अंत के तौर पर देखा जाता है।

फ्रांस
प्रेसिडेंट – इमैनुएल मैक्रों
राजधानी – पेरिस
मुद्रा – यूरो

—————
5. बैस्टिल डे समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय नौसेना का कौन सा युद्धपोत फ्रांस पहुंचा?
Which warship of the Indian Navy reached France to participate in the Bastille Day celebrations?

a. INS मैसूर
b. INS तलवार
c. INS दिल्‍ली
d. INS चेन्‍नई

Answer: d. INS चेन्‍नई

– भारत ने समुद्री सुरक्षा साझेदारी का एक संदेश देते हुए INS चेन्‍नई को फ्रांस भेजा है।

भारतीय सीडीएस – जनरल अनिल चौहान
इंडियन आर्मी चीफ – जनरल मनोज पांडे
इंडियन नेवी चीफ – एडमिरल आर हरी कुमार
इंडियन एयरफोर्स चीफ – एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी

—————
6. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Population Day celebrated?

a. 10 जुलाई
b. 11 जुलाई
c. 12 जुलाई
d. 13 जुलाई

Answer: b. 11 जुलाई

– जनसंख्या नियंत्रण करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
– दरअसल, 11 जुलाई 1987 को दुनिया की जनसंख्या 5 अरब हो गई थी।
– इस पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने चिंता जताई और इसके बाद 11 जुलाई 1989 को बढ़ती आबादी को काबू करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
– इसके साथ ही पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।
– अब भारत, दुनिया का सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश है।

—————
7. विश्‍व पेपर बैग दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Paper Bag Day celebrated?

a. 11 जुलाई
b. 12 जुलाई
c. 13 जुलाई
d. 14 जुलाई

Answer: b. 12 जुलाई

– नोट: एक अमेरिकी आविष्कारक फ्रांसिस वोले ने 1852 में पहली पेपर बैग मशीन बनाई थी।

—————
8. विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप 2023 में भारत ने कितने गोल्‍ड मेडेल जीते?
How many gold medals did India win in the World Archery Youth Championship 2023?

a. 4
b. 5
c. 6
d. 7

Answer: c. 6

– विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप का आयोजन 3 जुलाई-9 जुलाई 2023 तक आयरलैंड के लिमरिक में हुआ।
– इसमें 58 विभिन्न देशों के कुल 518 तीरंदाजों ने हिस्‍सा लिया।
– भारत ने छह स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित 11 मेडल्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

– भारत की U21 तीरंदाजी टीम का नेतृत्व कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश जावकर और प्रगति ने किया
– U18 तीरंदाजी टीम का नेतृत्व 17 वर्षीय महिला कंपाउंड तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी ने किया।

U21प्रतिस्पर्धा में भारतीय पदक विजेता:
तीरंदाज प्रतिस्पर्धा : पदक
– प्रियांश : कंपाउंड पुरुषों का व्यक्तिगत : स्वर्ण
– पार्थ सालुंखे : पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व : स्वर्ण
– अवनीत कौर और प्रियांश : कंपाउंड मिश्रित टीम : स्वर्ण
– अवनीत कौर, परनीत कौर और प्रगति : कंपाउंड महिला टीम : स्वर्ण
– पार्थ सालुंखे और रिद्धि : रिकर्व मिश्रित टीम : कांस्य
– भजन कौर : महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व : कांस्य

U18 प्रतिस्पर्धा में भारतीय पदक विजेता:
तीरंदाज प्रतिस्पर्धा : पदक
– ऐश्वर्या शर्मा, अदिति गोपीचंद स्वामी और एकता रानी : कंपाउंड महिला टीम : स्वर्ण
– अदिति गोपीचंद स्वामी : कंपाउंड महिलाएँ व्यक्तिगत : स्वर्ण
– मानव गणेशराव जाधव,पवन गाट और गणेश मणिरत्नम : कंपाउंड पुरुषों की टीम : रजत
– ऐश्वर्या शर्मा और मानव गणेशराव जाधव : कंपाउंड मिश्रित टीम : कांस्य
– उज्जवल धामा, गोल्डी मिश्रा और अगस्त्य सिंह : रिकर्व पुरुष टीम : कांस्य

वर्ष 2025 में तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप कहां होगी –
विन्निपेग, कनाडा

————–
9. पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी का नाम बताएं, जिसने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप के ‘रिकर्व श्रेणी’ में गोल्‍ड मेडेल जीता?
Name the first Indian male player, who won the gold medal in the ‘recurve event’ of the World Archery Youth Championships?

a. पार्थ सालुंखे
b. भजन कौर
c. पवन गाट
d. इनमे से कोई नहीं

Answer: a. पार्थ सालुंखे

– पार्थ सालुंखे युवा विश्व चैंपियनशिप (रिकर्व श्रेणी) में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने। वे महाराष्ट्र के हैं।
– उन्होंने रिद्धि के साथ रिकर्व मिश्रित टीम में कांस्य पदक भी जीता।

————–
10. 34वें अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (IBO) में किन भारतीयों ने गोल्‍ड मेडेल जीते?
Which Indians won gold medals in the 34th International Biology Olympiad (IBO)?

a. ध्रुव आडवाणी, ईशान पेडनेकर
b. मेघ छाबड़ा, रोहित पांडा
c. राकेश बघेल, विश्‍वास लक्ष्‍मण
d. a और b

Answer: d. a और b (ध्रुव आडवाणी, ईशान पेडनेकर, मेघ छाबड़ा और रोहित पांडा)

– 34वें अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (IBO) का आयोजन 2-11 जुलाई तक अल ऐन, संयुक्त अरब अमीरात में हुआ।
– इसमें भारतीय छात्र टीम ने अभूतपूर्व ऑल-गोल्ड प्रदर्शन करते हुए पहली बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
– भारत और सिंगापुर अग्रणी देशों के रूप में उभरे, जिन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक हासिल किए।

संख्‍या : नाम : मैडल : स्टेट
1. ध्रुव आडवाणी : गोल्ड : बेंगलुरु, कर्नाटक
2. ईशान पेडनेकर : गोल्ड : कोटा, राजस्थान
3. मेघ छाबड़ा : गोल्ड : जालना, महाराष्ट्र
4. रोहित पांडा : गोल्ड : रिसाली, छत्तीसगढ़

– अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड 2024 के लिए मेजबान: कजाकिस्तान।

—————
11. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) का 42वां स्‍थापना दिवस कब मनाया गया?
When was the 42nd Foundation Day of National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) celebrated?

a. 10 जुलाई, 2023
b. 11 जुलाई, 2023
c. 12 जुलाई, 2023
d. 13 जुलाई, 2023

Answer: c. 12 जुलाई, 2023

थीम: NABARD: 42 Years of Rural Transformation

नाबार्ड के बारे में
– स्‍थापना : 1982
– नाबार्ड एक राष्ट्रीय बैंक है।
– यह कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों को वित्तीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करता है।

—————
12. विश्‍व मलाला दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Malala Day celebrated?

a. 11 जुलाई
b. 12 जुलाई
c. 13 जुलाई
d. 14 जुलाई

Answer: b. 12 जुलाई

– यह दिवस हर साल मलाला यूसुफजई के जन्‍मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र ने महिला शिक्षा की वकालत करने वाली युवती को सम्मानित करने के लिए इस दिन को मलाला दिवस के रूप में चिह्नित करने के लिए नामित किया है।

मलाला के बारे में
– लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली मलाला पर तालिबानियों ने 9 अक्टूबर 2012 को गोली चलाई गई थी।
– इसके बाद युसुफ मलाला ने लिंग अधिकारों के लिए वकालत की, उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था मलाला फंड की स्थापना की है।
– जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करती थी साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर “I Am Malala” नामक पुस्तक की सह-लेखिका भी है।
– उन्हें पाकिस्तान सरकार ने पहली बार साल 2012 में राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– वर्ष 2014 में, वह 17 साल की उम्र में बाल अधिकारों के लिए अपने प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बन गईं।

————–
13. ITC लिमिटेड के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) कौन बने?
Who became the new Chairman and Managing Director (CMD) of ITC Limited?

a. संजीव पुरी
b. राकेश महाजन
c. विवेक वर्मा
d. अवनि मौर्य

Answer: a. संजीव पुरी

– ITC लिमिटेड के निदेशक मंडल ने संजीव पुरी को पांच साल के लिए कंपनी का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
– ITC लिमिटेड तंबाकू उत्‍पाद निर्माण, फूड प्रोसेसिंग, खुदरा बिक्री और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों की एक विविध श्रृंखला शामिल है।

आईटीसी का पूरा नाम: इंडियन टोबैको कंपनी
– स्थापना: 24 अगस्त 1910


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *