1st to 12th January 2022 Current Affairs

यह 1st January to 12th January 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अकेले दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली अश्‍वेत महिला का नाम बताएं, जो भारतीय मूल की ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी हैं?

a. कुमारी रेखा भारती
b. कैप्टन मनिषा पांडे
c. कैप्टन हरप्रीत चंडी
d. मिथलेश कुमारी

Answer: c. कैप्टन हरप्रीत चंडी

– उन्‍हें पोलर प्रीत के नाम से भी जाना जाता है।
– कैप्टन हरप्रीत ने दक्षिणी ध्रुव के लिए अकेले इस काम को पूरा किया।
– इसी के साथ वह ही वह पहली अश्‍वेत महिला बन गई।
– कैप्टन हरप्रीत ने अपने लाइव ब्लॉग पर इतिहास रचने की घोषणा की।
– कैप्टन हरप्रीत ने 3 जनवरी को 40वें दिन के अंत में कुल 700 मील (1127 KM) की यात्रा पूरी की।
– अपने ब्लॉग पोस्‍ट में कहा कि वे सभी किट के साथ पुल या स्‍लेज को खींचते हुए दक्षिणी ध्रुव पर पंहुचीं।
– दक्षिणी ध्रुव पर हरप्रीत ने शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान और लगभग 60 मील प्रति घंटे की हवाओं का सामना किया।
– 32 वर्ष की हरप्रीत चंडी वर्तमान में लंदन के क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से स्‍पोर्ट्स एंड एक्‍सरसाइज में मास्‍टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं।

दक्षिणी ध्रुव के बारे में-
– दक्षिणी ध्रुव पृथ्वी का सबसे दक्षिणी छोर है। यह अंटार्कटिका में है। जहां किसी प्रकार की आबादी नहीं है।
– यह बहुत ही ठंडा स्‍थान है और यहां बर्फिली हवाएं चलती हैं।
– दक्षिणी ध्रुव पर्वतीय महाद्वीप पर स्थित है जो बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है।
– यहां का न्‍यूनतम टेंपरेचर (-89.2 डिग्री) होता है।
– यहां सबसे ज्‍यादा पेंग्विन नामक उभयचर (amphibian) प्रजाति पाई जाती है।

ब्रिटेन
राजधानी: लंदन
प्राइम मिनिस्‍टर: बोरिस जॉनसन
मुद्रा: पौंड स्टर्लिंग

——————–
2. खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2022-2023 की मेजबानी कौन-सा राज्‍य करेगा?

a. राजस्‍थान
b. ओडिशा
c. मध्‍य प्रदेश
d. महाराष्‍ट्र

Answer: c. मध्‍य प्रदेश

– मध्‍य प्रदेश के भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2022-2023 का आयोजन किया जाना है।
– सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक में इसके आयोजन को मंजूरी दी।
– जिसमें अंतर्राष्‍ट्रीय खेल परिसर की स्‍थापना के लिए 50 एकड़ जमीन के आवंटन को भी स्‍वीकृति दी।
– पहले चरण के लिए 176.59 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
– जिससे भोपाल के नाथू बरखेड़ा गांव में इंटरनेशनल स्‍पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स बनेगा।
– दूसरे और तीसरे चरण के काम के लिए अलग-अलग धनराशि आवंटित की जाएगी।
– इन दोनों चरणों के समय, क्रिकेट स्‍टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
– अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के निर्माण के बाद इसके संचालन और रखरखाव पर कुल 15.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

– खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2023 में लगभग 25 इवेंट किए जाएंगे। जिसमें पांच पारंपरिक गेम भी शामिल हैं-
1- योग
2- मलखंब
3- थांग-ता
4- कलारियापट्टू
5- गतका

खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स-2021
– खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स-2021 का आयोजन हरियाणा के पंचकुला में 5 फरवरी से 14 फरवरी 2022 को किया जाएगा।
– जिसे वर्ष 2021 में स्‍थगित कर दिया था।
– खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स का यह चौथा संस्‍करण (edition) है।
– इन खेलों में 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे, सभी खिलाड़ी अंडर-18 होंगे।
– जिसमें 5072 एथलीट, 2,400 महिलाएं और 2,672 पुरुष शामिल हैं।
– खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स-2020 (तीसरा संस्‍करण) गुवाहाटी (असम) में आयोजित हुआ था।

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरूआत-
– भारत में खेल संस्‍कृति को पुनर्जीवित करने के लिए खेलो इंडिया गेम्‍स की शुरूआत की गई थी।
– सबसे पहला गेम इंदिरा गांधी स्टेटियम दिल्ली में 31 जनवरी 2018.
– दूसरा गेम महाराष्ट्र के पूणे में 9 जनवरी 2019.
– तीसरा गेम गुवाहाटी (असम) में जनवरी 2020.
– चौथा गेम (2021) हरियाणा के पंचकुला में फरवरी 2022 में आयोजित।

———————
3. रेलवे बोर्ड के नए सीईओ और चेयरमैन कौन हैं?

a. अभय कुमार शर्मा
b. विनय कुमार त्रिपाठी
c. अक्षय यादव
d. अविनाश प्रकाश

Answer: b. विनय कुमार त्रिपाठी

– उन्‍होंने सुनीत शर्मा की जगह ली जो 31 दिसंबर 2021 तक इस पद पर कार्यरत थे।
– विनय कुमार इससे पहले नॉर्थ-ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के जनरल मैनेजर भी थे।
– वह 1983 बैच के IRSEE ऑफिसर हैं।
– विनय कुमार त्रिपाठी 31 दिसंबर 2022 तक इस पद पर रहेंगे।

रेलवे बोर्ड का अध्‍यक्ष और सीईओ पद-
– रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सभी सदस्यों के प्रमुख होते हैं और वह रेलवे के सारे फ़ैसलों में शामिल होते हैं।
– इसके अलावा उनके पास रेलवे की सभी प्रोडक्शन यूनिट (कोच फ़ैक्ट्री), डीएफ़सीसीएल (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन लि.), रेल टेल जैसी रेलवे की पीएसयू की ज़िम्मेदारी होती है।

रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
– रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति ACC यानी अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ़ कैबिनेट करती है।

रेलवे के पहले सीईओ कौन थे
– वीके यादव। उन्‍हें सितंबर 2020 में सीईओ बनाया गया था।
– वीके यादव के बाद सुनीत शर्मा सीईओ बने थे और अब विनय कुमार त्रिपाठी सीईओ बने हैं।

——————–
4. भारत ने किस पड़ोसी देश में 99 ऑयल टैंक बनाने का फैसला किया?

a. चीन
b. बांग्‍लादेश
c. पाकिस्‍तान
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका

– भारत अब श्रीलंका में करीब 100 साल पुराने त्रिंकोमाली ऑयल फार्म को नए सिरे से बनाएगा।
– इस फार्म में 99 टैंक हैं।
– हर टैंक में 12 हजार किलोलीटर ऑयल स्टोर किया जा सकता है।
– दूसरे विश्व युद्ध के आसपास इसे ब्रिटेन ने बनवाया था।
– इस इलाके को ‘चाइना-बे’ यानी चीन की खाड़ी भी कहा जाता है।
– भारत ने बेहद सीक्रेट डिप्लोमैसी अपनाई और अब श्रीलंका के एनर्जी मिनिस्टर उदय गमनपिला और भारतीय विदेश मंत्रालय ने कन्फर्म कर दिया है कि कुछ ही दिन में भारत-श्रीलंका ऑयल टैंक फार्म डील पर दस्तखत करेंगे।

– खास बात यह है कि त्रिंकोमाली में चीन का एयरबेस भी है। इसका इस्तेमाल श्रीलंका की एयरफोर्स भी करती है। इस इलाके को ‘चाइना-बे’ कहा जाता है।
– इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने श्रीलंका की लंका इंडियन ऑयल कंपनी (LIOC) को मेंटेनेंस में मदद दी। LIOC साल 2003 से 15 टैंक्स संभाल रही है।
– एक ऑयल टैंक को तैयार करने पर करीब 20 लाख डॉलर खर्च आएगा। यह पैसा प्राईवेट सेक्टर से आएगा।

श्रीलंका
राष्‍ट्रपति: गोटाबाया राजपक्षे
प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे
राजधानी: श्री जयवर्धने कोट्टे

——————-
5. वर्ष 2022 में एविएशन एनालिटिक्स फर्म ‘सिरियम’ के अनुसार टॉप 10 ग्‍लोबल इंडेक्‍स में शामिल होने वाला भारत के पहले हवाई अड्डे का नाम बताएं?

a. Jaipur International Airport
b. Chennai International Airport
c. Lal Bahadur Shastri International Airport
d. Sardar Vallabhbhai Patel International Airport

Answer: b. Chennai International Airport

– चैन्‍नई एयरपोर्ट ने इस इंडेक्‍स में 8वां रैंक हासिल किया।
– “चेन्नई हवाई अड्डे के लिए, Cirium द्वारा विश्व स्तर पर विश्लेषण किए गए 70 मार्गों के लिए समय पर प्रस्थान 89.32 प्रतिशत है।
– चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के शीर्ष 10 बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक है जो ‘समय पर’ प्रस्थान सुनिश्चित करता है।
– शीर्ष हवाई अड्डे मियामी हवाई अड्डा, फुकुओका हवाई अड्डा हैं जोकि अमेरिका में स्थित हैं।
– तीसरे नंबर पर जापान का हानेडा हवाई अड्डा है।
– cirium यात्रा, वित्त, एयरोस्पेस और विमानन उद्योगों के लिए विमानन डेटा की पेशकश करने में विशेषज्ञता रखने वाला कमर्शियल कंपनी है।

cirium
स्‍थापना: 1918
सीईओ: मार्क केल्सी

———————–
6. जनवरी 2022 में UNSC की आतंकवाद विरोधी समिति (CTC) का अध्‍यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. विमल जालान
b. टी.एस तिरुमूर्ति
c. रॉबर्ट डिसूजा
d. जॉन केरी

Answer: b. टी.एस तिरुमूर्ति

– टी.एस तिरुमूर्ति यूएन में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि हैं।
– जिन्‍हें 1 जनवरी 2022 से अगले एक साल के लिए (UNSC-CTC) का अध्‍यक्ष बनाया।
– टी.एस तिरुमूर्ति ने 1985 में IFS में शामिल होने के बाद से उन्होंने कई पदों पर अपने देश की सेवा की है।

– वर्तमान में भारत 15 देशों के UNSC का एक अस्थायी सदस्य है।
– इसका दो वर्ष का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को पूरा होगा।
– आतंकवाद विरोधी समिति (CTC) का गठन साल 2001 में 9/11 के आतंकी हमलों के मद्देनजर किया गया था।

——————-
7. अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 102वां सदस्‍य देश कौन बना?

a. बारबाडोस
b. एंटीगुआ और बारबुडा
c. ग्रीस
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. एंटीगुआ और बारबुडा

– सौर-नेतृत्व वाले दृष्टिकोण के माध्यम से ग्‍लोबल एनर्जी संक्रमण (global energy transition) को उत्प्रेरित करने के लिए 4 जनवरी 2022 को एंटीगुआ और बारबुडा ISA में शामिल हुए।
– एंटीगुआ के PM गैस्टन ब्राउन ने ISA के ढांचे के समझौते पर हस्ताक्षर किए,
– जिससे इस समझौते में शामिल होने वाला वह 102वां सदस्‍य देश बन गया।

International Solar Alliance (ISA)
– सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पेरिस, फ्रांस में यूएन जलवायु परिवर्तन COP-21 के 21वें सत्र के समय वर्ष 2015 में भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से आईएसए की शुरुआत की गई थी।

एंटीगुआ और बारबुडा
राजधानी: सेंट जॉन्‍स
मुद्रा: पूर्वी कैरेबियाई डॉलर
प्रधानमंत्री: गैस्टन ब्राउन

——————–
8. ‘Sea Dragon’ किस तरह का बहुपक्षीय समुद्री युद्धाभ्‍यास है, जिसमें भारत सहित 6 देशों ने जनवरी 2022 में हिस्‍सा लिया?

a. एयरक्राफ्ट कॅरियर रोधी (Anti Aircraft Carrier)
b. पनडुब्बी रोधी (Anti Submarine)
c. विध्‍वंसक जहाज रोधी (Anti Destroyer Ship)
d. मिसाइल रोधी (Anti Missile)

Answer: b. पनडुब्बी रोधी (Anti Submarine)

– यह नेवल एक्‍सरसाइज प्रशांत महासागर (पैसेफिक ओसेन) में 5 जनवरी 2022 को आयोजित हुआ।
– इसमें 6 देश (अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया) की नेवल फोर्स ने हिस्‍सा लिया।
– इनमें से भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका क्वाड का हिस्सा हैं।

अभ्‍यास Sea Dragon के बारे में-
– इसे यूएस इंडो पैसिफिक कमांड ने शुरू किया था। अब यह मल्‍टीलैटरल (बहुपक्षीय) युद्धाभ्‍यास है।
– एक्‍सरसाइज मुख्‍य रूप से एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) ट्रेनिंग पर केंद्रित है।
– इस अभ्‍यास में नकली टारगेटों को ट्रैक और उसपर हमला किया जाता है।

चीन के मद्देनजर नेवल एक्‍सरसाइज
– चीन के साथ कुछ देशों के तनावपूर्ण संबंधों और हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना के बढ़ते प्रभावों के मद्देनजर यह अभ्यास महत्व रखता है।

इंडो पैसिफिक क्षेत्र किसे कहते हैं?
– हिंद महासागर (Indo Ocean) और प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के कुछ हिस्‍सों को जोड़कर जो समुद्र का एक हिस्‍सा बनना है, वही इंडो पैसिफिक क्षेत्र कहलाता है।
– इस महासागरों के जलग्रहण क्षेत्र में आने वाले देशों को इंडो पैसिफिक देश कहते हैं।
Note: इस क्षेत्र में दक्षिण चीन सागर भी आता है।

छह देशों के फोर्स बल-

अमेरिका- यूएस नेवी
भारत- इंडियन नेवी
ऑस्ट्रेलिया- रॉयल ऑस्‍ट्रेलियन एयर फोर्स
कनाडा- रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स
जापान- जापानी मैरीटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स
दक्षिण कोरिया- रिपब्लिक ऑफ कोरिया नेवी

———————
9. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नया महासचिव किसे नियुक्त किया?

a. झांग मिंग
b. राकेश शर्मा
c. बिमल जालान
d. विंग शू

Answer: a. झांग मिंग

– झांग मिंग चीन के राजनयिक हैं।
– झांग ने 1 जनवरी से तीन साल के कार्यकाल के लिए उज्बेकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री व्लादिमीर नोरोव से कार्यभार संभाला है।

SCO में आठ सदस्‍य देश हैं-
– भारत
– कजाकिस्‍तान
– चीन
– किर्गिज गणराज्‍य
– पाकिस्‍तान
– रूस
– ताजिकिस्‍तान
– उज्‍बेकिस्‍तान
– भारत और पाकिस्‍तान 2017 से शंघाई सहयोग संगठन में शामिल सदस्‍य देश है।

Shanghai Cooperation Organisation (SCO)
स्‍थापना: 15 जून 2001
मुख्‍यालय: बीजिंग, चीन

——————
10. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के नए एमडी और सीईओ कौन हैं?

a. विकास प्रकाश
b. अतुल कुमार गोयल
c. मोहित प्रतापसिंह
d. सोमा शंकर प्रसाद

Answer: b. अतुल कुमार गोयल

– नियुक्‍त करने की मंजूरी कैबिनेट की नियुक्ति समिति Appointments Committee of the Cabinet (ACC) ने दी।
– अतुल कुमार 1 फरवरी 2022 से एमडी और सीईओ पद को संभालेंगे।
– वह पीएनबी के वर्तमान एमडी और सीईओ मल्लिकार्जुन राव की जगह लेंगे।
– मल्लिकार्जुन राव का कार्यभार 31 जनवरी 2022 को समाप्‍त होगा।
– अतुल कुमार 31 दिसंबर 2024 तक इस पद कार्य करेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक
– एक भारतीय राष्ट्रीयकृत बैंक है।
– बैंक की स्थापना मई 1894 में हुई थी।
– इसका मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में स्थित है।

——————-
11. ‘ममता: बियॉन्‍ड 2021’ नामक पुस्‍तक के लेखक कौन हैं?

a. जयंत घोषाल
b. लवकुश कुमार
c. अरून पांडे
d. अतुल कुमार गोयल

Answer: a. जयंत घोषाल

– जयंत घोषाल एक पॉलिटिकल जर्नलिस्‍ट हैं।
– बुक के विमोचन की घोषणा पश्चिम बंगला की सीएम ममता बनर्जी के जन्‍मदिन (5 जनवरी 2022) पर की।
– इस बुक को हार्पर कॉलिन्‍स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा 24 जनवरी 2022 को प्रकाशित किया जाएगा।
– लेखक ने बुक में कुछ प्रमुख कारकों को बताया है, जिन्‍होंने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल चुनाव जिताया था।

– इस बुक के अनुवादक अरुणव सिन्‍हा हैं।

———————
12. सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने जनवरी 2022 में भारत के किस राज्‍य में पेपरलेस हाईकोर्ट का उद्घाटन किया?

a. गुजरात
b. केरल
c. दिल्‍ली
d. झारखंड

Answer: b. केरल

– इस पेपरलेस कोर्ट का उद्घाटन 1 जनवरी 2022 को किया।
– पहले स्‍टेप में चीफ जस्टिस के कक्ष समेत छह कोर्ट को स्‍मार्ट कोर्ट में बदला जाएगा।
– अब वकीलों को केस फाइल कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर उपलब्‍ध की जाएगी।
– इंडिया में अदालतें प्रतिवर्ष 11 मिलियन से अधिक कागज का इस्‍तेमाल करती हैं।
– अदालतों के पेपरलेस होने से करीब 110 करोंड़ कागजों की बचत होगी।
– इससे न केवल वृक्षों का संरक्षण होगा, बल्कि भारत में कार्बन का फैलाव भी रूकेगा।

केरल
सीएम: पिनाराई विजयन
राजधानी: तिरुवनन्तपुरम
राज्‍यपाल: आरिफ़ मोहम्मद ख़ान

———————
13. विश्व युद्ध अनाथ दिवस कब मनाया जाता है?

a. 4 January
b. 5 January
c. 6 January
d. 7 January

Answer: c. 6 January

– जिन बच्‍चों ने किसी संघर्ष के कारण अपने माता पिता को खो दिया है, उनकी दुर्दशा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

– विश्‍व युद्ध अनाथ दिवस को फ्रांसीसी संगठन शुरू किया था, दिवस का उद्देश्‍य संघर्ष में प्रभावित बच्‍चों की हेल्‍द करना है।

——————–
14. पारंपरिक नव वर्ष ‘लोसर महोत्‍सव’ किस केंद्र शासित प्रदेश में मनाया गया है?

a. जम्मू कश्‍मीर
b. लद्दाख
c. दिल्‍ली
d. पुदुचेरी

Answer: b. लद्दाख

– लोसर तिब्‍बती शब्द है जिसका अर्थ नया साल होता है।
– ये महोत्‍सव नव वर्ष की शुरूआत में मनाया जाता है।
– लोसर तिब्बती चंद्र कैलेंडर की शुरुआत से 15 दिनों का त्योहार है, जो तिब्बती कैलेंडर में 11 महीनों के पहले दिन को चिह्नित करता है।
– महोत्‍सव के दौरान किसी एक दिन लोग अरसे पुरानी परंपरा के अनुसार अपने परिवार के सदस्यों की कब्र पर जाकर उनकी आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
– त्‍योहार के शुरू के तीन दिन बेहद खास होते हैं।

Note- भारत के असम और सिक्किम राज्यों में भी ये त्यौहार मनाया जाता है।

लद्दाख के लोकप्रिय महोत्‍सव
– फ्यांग त्‍सेडुप महोत्‍सव
– दोस्‍मोचे महोत्‍सव
– हेमिस महोत्‍सव
– लोसर महोत्‍सव

———————
15. केंद्र सरकार ने जनवरी 2022 में किस केंद्र शासित प्रदेश को 25वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव की मेजबानी के लिए चुना?

a. पुदुचेरी
b. दिल्‍ली
c. लद्दाख
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: a. पुदुचेरी

– राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी 2022 तक पुदुचेरी में किया जाएगा।
– इस महोत्‍सव का आयोजन आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जाएगा।
– महोत्‍सव का उद्देश्य भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रज्वलित करना, एकजुट करना, प्रेरित करना और सक्रिय करना है।
– इस महोत्‍सव में पुदुचेरी के 500 युवा भाग लेंगे। और देशभर से लगभग 7000 युवाओं के हिस्‍सा लेने की संभावना है।
– सभी युवा 18 से 22 साल के होंगे।
– इस महोत्‍सव को वर्ष 1995 में राष्‍ट्रीय एकता शिविर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के तहत शुरू किया था।

Note: 25वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का विषय: सक्षम युवा, सशक्त युवा.

पुदुचेरी
राजधानी: पुदुचेरी
सीएम: एन. रंगास्वामी
उपराज्‍यपाल: तमिलिसाई सौंदराराजन (तेलंगाना की भी राज्‍यपाल हैं।)

———————
16. भारत के पहला राज्‍य का नाम बताएं, जो पूरी तरह से LPG सक्षम और धुआं मुक्‍त हुआ?

a. उत्तर प्रदेश
b. महाराष्‍ट्र
c. हिमाचल प्रदेश
d. असम

Answer: c. हिमाचल प्रदेश

– हिमाचल प्रदेश ने यह उपलब्धि उज्ज्वला योजना और गृहिणी सुविधा योजना की वजह से हासिल की।
– उज्ज्वला योजना धुएं से मुक्ति पाने के लिए और गृहिणी सुविधा योजना महिलाओं की मदद के लिए शुरू की थी।

हिमाचल प्रदेश को कितने फ्री गैस सिलेंडर
– उज्ज्वला योजना से 1.36 लाख फ्री घरेलू कनेक्‍शन दिए गए।
– गृहिणी सुविधा योजना से 3.23 लाख फ्री गैस सिलेंडर दिए गए।

– उज्ज्वला योजना को केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को शुरू किया।
– प्रदेश सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना को 26 मई 2018 को शुरू किया गया।

हिमाचल प्रदेश
राजधानी: शिमला (ग्रीष्‍मकाल) और धर्मशाला (शीतकालीन)
सीएम: जय राम ठाकुर
राज्‍यपाल: राजेंद्र अर्लेकर

———————-
17. जनवरी 2022 में किस देश ने छह माह के लिए यूरोपीय संघ परिषद की अध्‍यक्षता ग्रहण की?

a. फ्रांस
b. फिनलैंड
c. ऑस्ट्रिया
d. बेल्जियम

Answer: a. फ्रांस

– फ्रांस इस अध्‍यक्षता को 1 जनवरी 2022 से 30 जून 2022 तक जारी रखेगा।
– फ्रांस ने 13वीं बार यूरोपीय संघ अध्‍यक्षता संभाली है।
– यूरोपीय संघ की अध्‍यक्ष्‍ता के रूप में फ्रांस का आदर्श वाक्‍य ‘रिकवरी, स्‍ट्रेंथ, बिलॉंगइंग’ है।

यूरोपीय संघ परिषद का उद्देश्‍य-
– फ्रांस महाद्वीप के डिजिटलीकरण और जलवायु संरक्षण को सबसे आगे रखने के लिए कार्य करेगा।
– पेरिस अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यूरोपीय संघ को बढ़ावा देने, डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने और यूरोपीय संघ की बाहरी सीमाओं की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
– यूरोपीय संघ परिषद की बैठक साल में कम से कम दो बार ब्रुसेल्स की जस्टस लिपसियस बिल्डिंग में होती है, जो यूरोपीय संघ का कॉन्सीलियम है।

यूरोपीय संघ की परिषद
स्‍थापना: 1961

– यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन हैं।
– फ्रांस के वर्तमान राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं।

———————–
18. विश्‍व ब्रेल दिवस (World Braille Day) कब मनाया जाता है?

a. 3 January
b. 4 January
c. 5 January
d. 6 January

Answer: b. 4 January

– यह दिवस वर्ष 2019 से हर साल विश्‍व स्‍तर बनाया जाता है।
– इस दिवस का उद्देश्य ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

ब्रेल क्‍या है?
– ब्रेल एक ऐसी लिपि (script) है जिसका प्रयोग दृष्टिहीन और दृष्टि बाधित लोग पढ़ने, लिखने और समझने के लिये करते हैं।
– ब्रेल लिपि (script) में उभरे हुए बिन्दुओं के ज़रिये अक्षर और संख्या लिखे जाते हैं।
– इतना ही नहीं, ब्रेल लिपि (script) में संगीतीय, गणितीय और वैज्ञानिक प्रतीक व चिन्ह भी लिखे जाते हैं, ताकि बुक्स एंड मैगजीन भी स्पर्श के ज़रिये से पढ़ी जा सकें।
– इस व्‍यवस्‍था की खोज 200 साल पहले फ्रांस के विद्वान लुइ ब्रेल ने की थी।
– लुइ ब्रेल का जन्‍म 4 जनवरी 1809 को कूपवरे शहर में हुआ था।

Note:
– WHO के अनुसार, दुनिया भर में लगभग एक अरब लोग, निकट या दूर की नज़र की कमज़ोरी के साथ जीवन जी रहे हैं।
– यूएन महासभा अध्‍यक्ष: अब्‍दुल्‍ला शाहिद हैं।

——————
19. अंडर-19 एशिया कप 2021 की विजेता टीम कौन है?

a. इंडिया
b. श्रीलंका
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. इंग्‍लैंड

Answer: a. इंडिया

– इंडिया ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर विजय प्राप्‍त की।
– इसी के साथ इंडिया आठ बार एशिया का चैंपियन बना।
– पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने इस मैच में नौ विकेट खोकर 106 रन ही बनाएं।
– बारिश की वजह से मैच को 38-38 ओवर का कर दिया गया था।
– डकवर्थ लुइस नियम (डीएलएस) के तहत भारत को मैच जीतने के लिए 102 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।
– भारतीय बल्‍लेबाजों ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए आसानी से लक्ष्‍य का पीछा कर लिया।

Note:- डकवर्थ लुइस नियम का प्रयोग बारिश होने के वक्‍त किया जाता है।

– रशीद और हरनूर ने चार मैचों में क्रमशः 133 और 131 रन के साथ शीर्ष दो प्रमुख स्कोरर रहे।
– इंडिया टीम के उपकप्तान हरनूर सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
– विक्की ओसवाल को मैन ऑफ द मैच।

———————
20. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के महानिदेशक (DG) किसे नियुक्‍त किया?

a. वी.एस. पठानिया
b. विनय कुमार त्रिपाठी
c. राजेन्‍द्र प्रताप सिंह
d. रजत भाटिया

Answer: a. वी.एस. पठानिया

– वी.एस. पठानिया इंडियन कोस्‍ट गार्ड के 24वें महानिदेशक बने हैं।
– पठानिया ने कृष्‍णास्‍वामी नटराजन की जगह ली।
– नटराजन इस पद से रिटायर्ड हो चुके हैं।
– पठानिया ने नवंबर 2019 में अतिरिक्‍त महानिदेशक का पद और विशाखापत्तनम में तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) के रूप में पदभार संभाला।

वी.एस. पठानिया के बारें में-
– इससे पहले वह तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के रूप में तैनात थे।
– वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।
– भारतीय तटरक्षक बल की स्‍थापना 1 फरवरी 1977 हुई थी।

————————-
21. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 1 January
b. 2 January
c. 3 January
d. 4 January

Answer: a. 1 January

– डीआरडीओ की स्‍थापना वर्ष 1958 में की गई थी।
– इस साल DRDO का 64वां स्‍थापना दिवस मनाया गया।
– DRDO की स्‍थापना डिफेंस सेक्‍टर और रिसर्च कार्य को बढ़ाने के लिए 10 प्रयोगशालाओं के साथ की गई थी।
– डीआरडीओ अब कई मिलिट्री टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में कार्य करता है।
– जैसे विमान-विज्ञान, आयुध (armament), लड़ाकू वाहन, इंजीनियरिंग सिस्‍टम, मिसाइल, नौसेना प्रणाली, सिमुलेशन, साइबर, जीवन विज्ञान, इलेक्‍टॉनिक्‍स और डिफेंस के लिए अन्‍य टेक्‍नोलॉजीज आदि।

डीआरडीओ के टॉप मिसाइल
– प्रलय
– अग्नि प्राइम
– ब्रह्मोस
– पृथ्‍वी

Note:- डीआरडीओ के अध्‍यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी और मुख्‍यालय नई दिल्‍ली में स्थित है।

———————
22. मुंबई प्रेस क्‍लब ने वर्ष 2020 के लिए किस जर्नलिस्‍ट को ‘रेडइंक अवॉर्ड’ समारोह में ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्‍कार के लिए चुना?

a. विवेक कुमार
b. सौरभ शुक्‍ला
c. विजय सिंह
d. दानिश सिद्दीकी

Answer: d. दानिश सिद्दीकी (मरणोपरांत)

– सिद्दीकी को मरणोपरांत ये अवॉर्ड दिया गया।
– यह अवॉर्ड CJI एन वी रमना ने वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदान किया।
– उनकी पत्‍नी फेड्रिक सिद्दीकी ने अवॉर्ड को प्राप्‍त किया।

– वह अफगानिस्‍तान में वहां की सेना और तालिबान के बीच चल रहे संघर्ष को कवर कर रहे थे।
– 15 जुलाई 2021 को वह कंधार प्रांत के स्पिन बोल्‍डक शहर में अफगान सेना के साथ थे। तभी तालिबान के हमले में उनकी मौत हो गई।
– यह घटना पाकिस्‍तान की सीमा के पास हुई।

Note:- मुंबई प्रेस क्लब ने सीनियर जर्नलिस्‍ट प्रेम शंकर झा (83 साल) को ”उनके तीक्ष्ण और विश्लेषण संबंधी (sharp and analytical) लेखन के लंबे व विशिष्ट करियर के लिए” लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

– अवॉर्ड के 10वें संस्‍करण के जरिये दानिश और प्रेम शंकर झा के अतिरिक्‍त 12 श्रेणियों में कई अन्‍य जर्नलिस्‍टों को अवॉर्ड से सम्‍मानित किया।

रेड इंक अवॉर्ड्स क्‍या है?
– रेड इंक अवॉर्ड्स, जिसे भारतीय पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए रेड इंक अवॉर्ड के रूप में भी जाना जाता है।
– इसकी स्‍थापना वर्ष 2010 में की गई थी।

दानिश सिद्दिकी के बारे में
– उन्‍होंने वर्ष 2007 में उन्‍होंने जामिया मिल्लिया से मास कम्‍यूनिकेशन का कोर्स किया था।
– जर्नलिज्‍म के शुरुआती दौर में टीवी न्‍यूज करॉस्‍पांडेंट के तौर पर काम किया।
– वर्ष 2010 में इंटरनेशनल न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स से जुड़ गए।
– इसके बाद उन्‍होंने शानदार फोटो पत्रकारिता की।
– उन्‍हें वर्ष 2018 में फीचर फोटोग्राफी के लिए पुलित्‍जर पुरस्‍कार मिला। इस श्रेणी में यह पुस्‍कार जीतने वाले वह पहले भारतीय थे।
– पुलित्‍जर अवार्ड, उन्‍हें रोहिंग्‍या रिफ्यूजी क्राइसिस के फोटोग्राफ के लिए अपने साथी अदनान अबिदी के साथ मिला था।
– वर्ष 2020 में हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की बेबसी की तस्‍वीरों को कैमरे में कैद किया था।
– दिल्‍ली दंगों के दौरान उनकी खींची गई तस्‍वीर काफी चर्चा में आई।
– कोविड-19 के सेकेंड वेव के दौरान उनकी तस्‍वीरों ने दुनियाभर के लोगों को झकझोरकर रख दिया।
– वर्ष 2021 में दानिश सिद्दिकी रॉयटर्स में चीफ फोटोग्राफर बन चुके थे।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]