13 Jan 2022 Current Affairs, 14 January 2022 Current Affairs, 15 January 2022 Current Affairs, 12th January 2022 Current Affairs, 14 January 2022 2021 Current Affairs, Current Affairs 13 January 2022, 15 January 2022 2021 Current Affairs, 15 January 2022 2021 Current Affairs, 15 January 2022 2021 Current Affairs, 14

यह 13 to 15 January 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इसरो के नए चेयरमैन और स्‍पेस डिपार्टमेंट के सचिव कौन हैं?

a. राजा कुमार
b. पीएलएन राजू
c. एस सोमनाथ
d. ए राजारजन

Answer: c. एस सोमनाथ

– के. सिवन 14 जनवरी 2022 को इस पद से रिटायर हुए।
– केंद्र सरकार की कैबिनेट की अप्वॉइंटमेंट कमेटी एस सोमनाथ को इसरो का चेयरमैन और स्‍पेस डिपार्टमेंट का सेक्रेटरी नियुक्‍त किए जाने की स्‍वीकृति दी है।
– रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे।
– वह इससे पहले विक्रम साराभाई स्‍पेस सेंटर (VSSC) के निदेशक थे। यह केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है।

एस सोमनाथ
– डॉ. सोमनाथ का जन्‍म जुलाई 1963 में हुआ था।
– उन्‍होंने केरल विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
– फिर उन्होंने बैंगलोर के इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
– उन्‍होंने वर्ष 1985 में इसरो से काम करना शुरू किया था।
– वह अपने करियर के शुरुआती दौर में ही PSLV के लिए बनाई गई टीम के लीडर थे।
– इस टीम के काम की वजह से पीएसएलवी को दुनिया भर के सूक्ष्म उपग्रहों के लिए अत्यधिक मांग वाला लांचर बना दिया।
– एस सोमनाथ ने GSLV Mk-III लॉन्चर (जियोसिंक्रोनल सैटेलाइट लांच व्हीकल) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कई विषयों के एक्‍सपर्ट
– एस सोमनाथ लॉन्च व्हीकल डिजाइनिंग जानते हैं।
– उन्होंने लॉन्च व्हीकल सिस्टम इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल डिजाइन, स्ट्रक्चरल डायनेमिक्स, इंटीग्रेशन डिजाइन और प्रक्रियाओं, मैकेनिज्‍म डिजाइन और पायरोटेक्निक में विशेषज्ञता हासिल की है।

स्‍पेस इंडस्‍ट्री के लिए एस सोमनाथ का नजरिया
– वह इंडियन स्‍पेस इंडस्‍ट्री को प्राइवेट कंपनियों की हिस्‍सेदारी के पक्षधर हैं। उनका कहना है कि स्‍पेस इंडस्‍ट्री में बिजनेस के अवसर प्राइवेट कंपनी को देना चाहिए, ताकि जिस तरह टेलिकॉम और एयरलाइंस क्षेत्र में बदलाव हुए हैं, वो स्‍पेस इंडस्‍ट्री में भी हो सकें।

इसरो
स्‍थापना : 15 अगस्‍त 1969.
पहले चेयरमैन : विक्रम साराभाई
नए चेयरमैन : एस सोमनाथ
हेडक्‍वार्टर : बेंगलुरू (कर्नाटक)

——————–
2. पत्रकार कमाल खान का निधन 14 जनवरी 2022 को हो गया, वह किस न्‍यूज चैनल से जुड़े थे?

a. NDTV
b. Aaj Tak
c. Zee News
d. ABP News

Answer: a. NDTV

– वह NDTV के साथ तीन दशकों से जुड़े थे और अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।
– उन्हें समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्‍ट और विश्‍वसनीय आवाजों में से एक पत्रकार माना जाता था।
– वह 61 साल के थे।
– 14 जनवरी 2022 की सुबह हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
– उनकी पत्‍नी रुचि भी पत्रकार हैं।

——————–
3. केंद्र सरकार ने किस निजी टेलीकॉम कंपनी के 35.8 प्रतिशत हिस्‍से का मालिक बनने का फैसला किया?

a. Jio
b. Airtel
c. Tata Docomo
d. Vi

Answer: d. Vi

– Vi देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।
– दरअसल, वोडाफोन आयडिया की फाइनेंशियल कंडीशन बेहद खराब है और वह बकाया राशि नहीं चुका पा रही है।
– इस कंपनी पर 1.7 लाख करोड़ रुपए का स्‍पेक्‍ट्रम और AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू) बकाया है। यह कंपनी इसका ब्‍याज भी नहीं दे पा रही है।
– कर्ज संकट का सामना कर रही वोडाफोन-आइडिया के बोर्ड ने सरकार को चुकाए जाने वाले 16,000 करोड़ रुपये के ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने का फैसला किया।
– अब वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने इसपर सहमति जता दी है और कहा है कि 16 हजार करोड़ ब्‍याज के बदले सरकार 35.8% हिस्से की मालिक होगी।
– इस स्थिति में अब केंद्र सरकार इस कंपनी की सबसे बड़ी हिस्‍सेदार हो जाएगी।
– वोडाफोन पीएलसी की हिस्सेदारी कंपनी में 44.39% से घटकर 28.5% पर आ जाएगी।
– जबकि आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी 27.66 से घटकर 17.8% पर आ जाएगी।

क्या होता है एजीआर:
– एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) एक तरह की यूजेज और लाइसेंसिग फीस है।
– ये फीस संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा लिया जाता है। दूरसंचार विभाग पिछले कई सालों का बकाया मांग रहा है, जिसे देने में टेलीकॉम कंपनियां आनाकानी कर रही थीं।
– हालांकि, साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब टेलीकॉम कंपनियों पर बकाया रकम देने का दबाव बढ़ गया था।

टेलीकॉम सेक्टर के लिए राहत क्यों?
– ताकि देश में दो से अधिक टेलीकॉम कंपनियां बची रहें और स्वस्थ प्रतियोगिता के जरिए ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलती रहे।
– वोडाफोन-आइडिया में अब बड़े निवेशक दिलचस्पी नहीं ले रहे, इसलिए कंपनी के पास कर्ज की रकम चुकाने की कोई गुंजाइश नहीं थी।
– इसी वजह से अक्टूबर 2021 से पहले ही टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को दूरसंचार राहत पैकेज प्राप्त करने के लिए कई विकल्पों की पेशकश की थी।
– इसमें से एक विकल्‍प, चार साल के लिए ब्‍याज को इक्विटी में बदलने का भी था।

——————–
4. केंद्र सरकार ने ‘टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्‍ट्र’ पर AGR ब्‍याज के 850 करोड़ रुपए के बदले कितनी हिस्‍सेदारी लेने का फैसला किया?

a. 9.5 प्रतिशत
b. 19.5 प्रतिशत
c. 29.5 प्रतिशत
d. 39.5 प्रतिशत

Answer: a. 9.5 प्रतिशत

– सरकार ने Vi की तरह ही टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्‍ट्र में भी हिस्‍सेदारी लेने का तय किया है।

सरकार ने क्‍या कहा
– केंद्र सरकार का कहना है कि ज्यादा हिस्सेदारी होने के बाद भी इसे सरकारी कंपनी नहीं बनाया जाएगा। न ही इसके बोर्ड के मेंबर के रूप में सरकारी प्रतिनिधि होंगे।
– जब वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज की स्थिति स्थिर हो जाएगी, यानी इसका कर्ज और सब कुछ सही रास्ते पर आ जाएगा, तब सरकार इसमें से निकलने की योजना बनाएगी।

——————–
5. ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2022’ (पहली तिमाही) के अनुसार दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट में भारत की रैंकिंग बताएं?

a. 11
b. 83
c. 90
d. 106

Answer: b. 83

– पावरफुल पासपोर्ट का मतलब कि बिना वीजा के सिर्फ पासपोर्ट के जरिए ही किस देश के लोग कितने देशों में जा सकते हैं।
– इस इंडेक्‍स को हर तिमाही को ऑर्गनाइजेशन हेनली एंड पार्टनर्स जारी करता है।

मजबूत हुआ हमारा पासपोर्ट
– पिछले इंडेक्‍स (2021) में भारतीय पासपोर्ट 90वें पायदान पर था। इस बार (2022) यह 83वें पायदान पर है।
– इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में सात पायदान का सुधार हुआ है।
– भारतीय नागरिक 60 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

रैंक – देश – कितने देशों में वीजा की जरूरत नहीं
1. जापान, सिंगापुर – 192 देश
2. जर्मनी, साउथ कोरिया – 190 देश
3. फिनलैंड, इटली, लक्‍जमबर्ग – 189 देश
4. ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस नीदरलैंड्स, स्‍वीडन – 188 देश
5. आयरलैंड, पुर्तगाल – 187 देश
6. बेल्जियम, न्‍यूजलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूएसए, यूके – 186 देश
7. ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, ग्रीस, माल्‍टा – 185 देश
8. पोलैंड, हंगरी – 183 देश
9. लिथिुआनिया – 182 देश
10. एस्‍टोनियास, लताविया, स्‍नोवानिया – 181 देश

खराब प्रदर्शन
रैंकिग में उत्तर कोरिया का पासपोर्ट 104, सोमालिया का 106 और यमन का 107वें पायदान पर है। जबकि, पाकिस्तानी पासपोर्ट की रैंकिंग 108वीं हैं। पाकिस्तानी नागरिक सिर्फ 31 देशों में ही वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।

——————-
6. जल मेट्रो परियोजना (Water Metro Project) वाला भारत का पहला शहर कौन बना?

देश में पहली बार किस शहर में ‘जल मेट्रो परियोजना’ (Water Metro Project) शुरू हुई?

a. कोच्‍ची
b. चेन्‍नई
c. लखनऊ
d. भोपाल

Answer: a. कोच्‍ची

– कोच्‍ची, केरल का एक शहर है।
– यह खास तरह की नौका (बोट) है, जो अंदर और बाहर से मेट्रो ट्रेन की तरह दिखती है।
– मेट्रो बोट 50 सीटों वाली है और पूरी तरह से एयरकंडीशंड है। यह बैटरी से चलती है।
– पहली मेट्रो बोट का नाम मुजिरिस रखा गया है। यह नाम मुजिरिस ईसा पूर्व प्रथम शताब्‍दी के वक्‍त के बंदरगाह का था। यह कोच्‍ची में ही था और यहां से मसालों का कारोबार होता था। इसके माध्यम से अरब, रोमन, यूनानी, चीनी और यहूदी व्यापारी समुद्री मार्ग से कारोबार करते थे।

वाटर मेट्रो परियोजना
– इसकी अनुमानित लागत 747 करोड़ रुपए है।
– इसे कोच्चि वाटर मेट्रो लिमिटेड (Kochi Water Metro Ltd- KWML) संचालित कर रहा है।
– वाटर मेट्रो परियोजना के हिस्से के रूप में आने वाले वर्षों में 23 घाटों को अन्य 55 छोटे घाटों पर मेंट्रो स्‍टेशन की तरह व्‍यवस्‍था होगी।

कोच्‍ची
– कोच्‍ची में नेवल बेस है और कोचिन शिप यार्ड है। कोचिन शिप यार्ड में ही भारत के पहले स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट कॅरियर विक्रांत बना है।
– इस एयरक्राफ्ट कॅरियर का टेस्‍ट चल रहा है।

केरल
– राजधानी: तिरुवनंतपुरम;
– राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान;
– मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन।

——————-
7. गीता गोपीनाथ की जगह IMF के नए मुख्‍य अर्थशास्‍त्री कौन बने?

a. रघुराम राजन
b. अरुंधति भट्टाचार्य
c. रॉबर्ट डिसूजा
d. पियरे-ओलिवियर गौरींचस

Answer: d. पियरे-ओलिवियर गौरींचस

– वह फ्रेंच इकोनॉमिस्‍ट हैं और 24 जनवरी 2022 को IMF में चीफ इकोनॉमिस्‍ट को पद्भार ग्रहण करेंगे।
– इससे पहले भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ इस पद पर कार्यरत थीं। उनका कार्यकाल समाप्‍त हो गया है।
– गीता गोपीनाथ IMF में फर्स्‍ट डिप्‍टी डायरेक्‍टर (प्रथम उप निदेशक) के तौर पर 21 जनवरी को ज्‍वाइन करेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
गठन: 27 दिसंबर 1945
मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी., यूएसए
सदस्य देश: 190
प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

——————-
8. सुप्रीम कोर्ट ने ‘PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक’ की जांच के लिए किसकी अध्‍यक्षता में कमेटी बनाई?

a. एमएम खानविलकर
b. इंदु मल्होत्रा
c. अशोक भूषण
d. विक्रम सिंह

Answer: b. इंदु मल्होत्रा

– वह सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज हैं।
– वह पहली ऐसी महिला अधिवक्ता थीं जो वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश 27 अप्रैल, 2018 को बनीं थी। करीब तीन साल की सेवा के बाद वह 21 मार्च 2021 को रिटायर हो गईं।
– सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्‍यीय कमेटी बनाई है।
– इसकी अध्‍यक्षता जस्टिस इंदु मल्‍होत्रा करेंगी।
– अन्‍य सदस्‍य – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के IG, चंडीगढ़ के DGP, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और पंजाब के एडिशनल डीजीपी (सिक्‍योरिटी) शामिल हैं।

PM की सुरक्षा चूक
– मामला 5 जनवरी का है। जब PM मोदी पंजाब में चुनावी रैली को संबोधित करने फिरोजपुर जा रहे थे।
– रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया, जिससे प्यारेआणा गांव के फ्लाईओवर पर उनके काफिले को 15 से 20 मिनट के लिए रुकना पड़ा।
– इसके बाद वह बठिंडा वापस लौट आए।
– गृह मंत्रालय ने इसे गंभीर चूक बताया था। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसे सुरक्षा में चूक मानने से इनकार कर दिया था।
– मामले में केंद्र व पंजाब सरकार की ओर से अलग-अलग कमेटी गठित की गई थी, लेकिन दोनों को एक-दूसरे की कमेटी पर भरोसा नहीं था। तब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा।

कमेटी की जिम्‍मेदारी
– यह पूछताछ करने के लिए कि सुरक्षा उल्लंघन के लिए सभी कौन जिम्मेदार हैं और किस हद तक उपचारात्मक उपाय आवश्यक हैं।
– भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, यह सुनिश्चित करते हुए संवैधानिक पदाधिकारियों की सुरक्षा पर सुझाव दें।

सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस – एनवी रमन्‍ना

——————
9. महाराष्‍ट्र सरकार ने 12वें भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 से किसे सम्‍मानित किया?

a. विवेक अग्निहोत्री
b. राजामौली
c. हर्षाली मल्होत्रा
d. सलमान खान

Answer: c. हर्षाली मल्होत्रा

– वह 2015 की फिल्‍म बजरंगी भाईजान में भूमिका निभाकर प्रसिद्ध हुई थी।
– फिल्म में उनके सराहनीय प्रदर्शन और भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से पुरस्कार मिला।
– 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यह अवॉर्ड दिया गया।

———————
10. भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्‍टर कौन बने?

a. भरत सुब्रमण्‍यम
b. आशीष भार्गव
c. राजेंद्र अर्लेकर
d. विनोद कुमार

Answer: a. भरत सुब्रमण्‍यम

– वह मात्र चेन्नई के रहने वाले हैं और मात्र 14 वर्षीय खिलाड़ी हैं।
– उन्होंने जनवरी 2022 में इटली के कैटोलिका में एक टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टर का खिताब पाया।

70वां: राजा ऋत्विक (तेलंगाना)
71वां: संकल्प गुप्ता (महाराष्ट्र)
72वां: मित्रभा गुहा (पश्चिम बंगाल)

———————–
11. झांसी रेलवे स्‍टेशन का नाम बदलकर क्‍या कर दिया गया?

a. वीरांगना लक्ष्‍मीबाई रेलवे स्‍टेशन
b. भानु प्रताप रेलवे स्‍टेशन
c. वीरांगना झलकारी बाई रेलवे स्‍टेशन
d. अहिल्‍या बाई होल्‍कर रेलवे स्‍टेशन

Answer: a. वीरांगना लक्ष्‍मीबाई रेलवे स्‍टेशन

– इस रेलवे स्‍टेशन का नाम बदलने की घोषणा सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने की।
– यूपी सरकार की तरफ से 30 दिसंबर को ही नोटिफिकेश भी जारी कर रेलवे स्‍टेशन के नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा।
– केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मिल गई।
– एक बार कार्यकारी आदेश के बाद नाम परिवर्तन को मंजूरी मिलने के बाद, रेल मंत्रालय स्टेशन का कोड बदल देता है।
– इससे पहले भी यूपी सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कर दिया था।
– फैजाबाद रेलवे स्टेशन (Faizabad Railway station) को अयोध्या कैंट कर दिया था।

——————–
12. किस राज्‍य में स्थित ‘सोमगो लेक’ और ‘नाथूला बॉर्डर’ को जोड़ने वाली सड़क का नाम नरेंद्र मोदी मार्ग रखा गया, जिसे पहले जवाहर लाल नेहरू मार्ग के नाम से जाना जाता था?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. सिक्किम
c. मिजोरम
d. उत्‍तराखंड

Answer: b. सिक्किम

– यह सड़क करीब 19.51 किलोमीटर की लंबी है।
– राज्‍यपाल गंगा प्रसाद ने इसका उद्घाटन किया।
– 20 दिसंबर 2021 को मार्ग का नाम बदले जाने का प्रस्‍ताव ग्राम सभा में रखा गया था। और इसे सभी की सम्मति से मंजूर कर लिया।
– इस सड़क का निर्माण कार्य बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की ओर से किया गया।

सिक्किम
राजधानी: गंगटोक
मुख्‍यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग

Border Roads Organisation (BRO)
स्‍थापना: 7 मई 1960
हेडक्‍वाटर: नई दिल्‍ली
महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी

——————–
13. इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन (FIA) के पहले गैर-यूरोपीय अध्‍यक्ष कौन हैं?

a. वीरेंद्र कुमार
b. असिफ खान
c. मोहम्‍मद बेन सुलेयन
d. राकेश सिंघल

Answer: c. मोहम्‍मद बेन सुलेयन

– वह संयुक्‍त अरब अमीरात के हैं।
– उन्‍होंने रिटायर्ड अध्‍यक्ष जीन टॉड की जगह ली।
– बेन सुलेयम, अरब दुनिया के प्रमुख मोटरस्‍पोर्ट्स में से एक हैं।
– FIA का अध्‍यक्ष बनते ही इस महीने वह फॉर्मूला वन में सबसे पावरफुल व्‍यक्ति बन गए।
– FIA फॉर्मूला वन, वर्ल्ड रैली चैंपियनशिप, वर्ल्ड एंड्योरेंस और फॉर्मूला ई सहित अन्य सीरीज की शासी निकाय है।

इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन (FIA)
हेडक्‍वाटर: पेरिस, फ्रांस
स्‍थापना: 20 जून 1904

———————–
14. RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल किस बैंक के उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त हुए?

a. वर्ल्‍ड बैंक
b. एशियन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इस्‍वेस्‍टमेंट बैंक
c. एशियन डेवलपमेंट बैंक
d. न्‍यू डेवलपमेंट बैंक

Answer: b. एशियन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इस्‍वेस्‍टमेंट बैंक (AIIB)

– उनके फरवरी 2022 से कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
– इस बैंक के 104 देश सदस्‍य हैं।
– मुख्‍यालय बीजिंग (चीन) में है।
– इसका सबसे बड़ा शेयरहोल्‍डर चीन है।
– बैंक के अध्यक्ष: जिन लिकुन हैं।
– यह बैंक एशिया में इकोनॉमिक और सोशल ग्रोथ के लिए वर्ष 2016 में बनाया गया था।

उर्जित पटेल
– वह AIIB के पांच उपाध्यक्षों में से एक होंगे।
– उर्जित पटेल, 4 सितंबर 2016 से 10 दिसंबर 2018 तक RBI के गवर्नर रह चुके हैं।

———————-
15. बेस्ट मोशन पिक्‍चर (ड्रामा) का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2022 किस मूवी को मिला?

a. वेस्ट साइड स्टोरी
b. द पॉवर ऑफ़ द डॉग
c. टिक, टिक… बूम
d. बेलफास्ट

Answer: b. द पॉवर ऑफ़ द डॉग

– यह अवॉर्ड समारोह अमेरिका में आयोजित होता है और दुनिया में प्रतिष्ठित है।

मोशन पिक्चर श्रेणी में विजेताओं की सूची:
बेस्ट फिल्म (ड्रामा) – द पॉवर ऑफ़ द डॉग
बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल/ कॉमेडी) – वेस्ट साइड स्टोरी
बेस्ट एक्टर (ड्रामा) – रिचर्ड विलियम्स के रूप में किंग रिचर्ड के लिए विल स्मिथ
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) – ल्यूसिले बॉल के रूप में रिकार्डो होने के लिए निकोल किडमैन
बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल/ कॉमेडी) – टिक, टिक … बूम! के लिए एंड्रयू गारफील्ड जोनाथन लार्सन के रूप में
बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल/ कॉमेडी) – वेस्ट साइड स्टोरी के लिए रेचल जेग्लर मारिया वास्केज़ के रूप में
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पीटर गॉर्डन के रूप में द पॉवर ऑफ़ द डॉग के लिए कोडी स्मिट-मक्फी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – अनीता के रूप में वेस्ट साइड स्टोरी के लिए एरियाना डेबोस
बेस्ट डायरेक्टर – द पॉवर ऑफ़ द डॉग के लिए जेन कैंपियन
बेस्ट स्क्रीनप्ले – बेलफास्ट के लिए केनेथ ब्रनाघ
बेस्ट ओरिजनल स्कोर- ड्यून के लिए हंस ज़िमर
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग – “नो टाइम टू डाय” (बिली इलिश और फिनीस ओ’कोनेल) – नो टाइम टू डाय
बेस्ट एनिमेशन फिल्म – एनकैंटो
बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म – ड्राइव माय कार (जापान)


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account