11 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 11 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

MODI 3.0 : किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला?

नरेन्द्र मोदी: प्रधान मंत्री और इसके प्रभारी –
– कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
– परमाणु ऊर्जा विभाग
– अंतरिक्ष विभाग
– सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किये गए हैं।

——
कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह
– रक्षा मंत्री

2. अमित शाह
– गृह मंत्री;
– सहकारिता मंत्री

3. नितिन जयराम गडकरी
– सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

4. जगत प्रकाश नड्डा
– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री;
– रसायन एवं उर्वरक मंत्री

5. शिवराज सिंह चौहान
– कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री;
– ग्रामीण विकास मंत्री

6. निर्मला सीतारमण
– वित्त मंत्री;
– कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री

7. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर
– विदेश मंत्री

8. मनोहर लाल
– आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री;
– विद्युत मंत्री

9. एच.डी. कुमारस्वामी
– भारी उद्योग मंत्री;
– इस्पात मंत्री

10. पीयूष गोयल
– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

11. धर्मेन्द्र प्रधान
– शिक्षा मंत्री

12. जीतन राम मांझी
– सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री

13. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
– पंचायती राज मंत्री;
– मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

14. सर्बानंद सोनोवाल
– पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री

15. वीरेंद्र कुमार
– सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

16. किंजरापु राममोहन नायडू (36 साल में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री का रिकॉर्ड बनाया)
– नागरिक उड्डयन मंत्री

17. प्रहलाद जोशी
– उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री;
– नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

18. जुएल ओराम
– जनजातीय मामलों के मंत्री

19. गिरिराज सिंह
– कपड़ा मंत्री

20. अश्विनी वैष्णव
– रेल मंत्री;
– सूचना एवं प्रसारण मंत्री;
– इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

21. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
– संचार मंत्री;
– पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री

22. भूपेन्द्र यादव
– पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

23. गजेन्द्र सिंह शेखावत
– संस्कृति मंत्री;
– पर्यटन मंत्री

24. अन्नपूर्णा देवी
– महिला एवं बाल विकास मंत्री

25. किरेन रिजिजू
– संसदीय कार्य मंत्री;
– अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

26. हरदीप सिंह पुरी
– पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

27. डॉ. मनसुख मंडाविया
– श्रम एवं रोजगार मंत्री;
– युवा मामले और खेल मंत्री

28. जी. किशन रेड्डी
– कोयला मंत्री;
– खान मंत्री

29. चिराग पासवान
– खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

30. सी.आर. पाटिल
– जल शक्ति मंत्री

—-
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. राव इंद्रजीत सिंह
– सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
– योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
– संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. डॉ. जितेंद्र सिंह:
– विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
– प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री;
– कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री;
– अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

3. अर्जुन राम मेघवाल:
विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
– संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. जाधव प्रतापराव गणपतराव
– आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. जयंत चौधरी
– कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार);
– शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

—-
राज्‍य मंत्री

1. जितिन प्रसाद
– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा
– इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2. श्रीपद येसो नाइक
– विद्युत मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. पंकज चौधरी: वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. कृष्ण पाल: सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. रामदास अठावले: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. राम नाथ ठाकुर: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. नित्यानंद राय: गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री।

8. अनुप्रिया पटेल
– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. वी. सोमन्ना
– जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

10. डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
– ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

11. प्रो. एसपी सिंह बघेल
– मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री

12. शोभा करंदलाजे
– सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री।

13. कीर्तिवर्धन सिंह
– पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री।

14. बी.एल. वर्मा
– उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

15. शांतनु ठाकुर
– बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

16. सुरेश गोपी
– पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. डॉ. एल. मुरुगन
– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

18. अजय टम्टा:
– सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

19. बंदी संजय कुमार
– गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. कमलेश पासवान
– ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. भागीरथ चौधरी:
– कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

22. सतीश चंद्र दुबे:
– कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

23. संजय सेठ: रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

24. रवनीत सिंह:
– खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

25. दुर्गादास उइके: जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

26. रक्षा निखिल खडसे
– युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

27. सुकांत मजूमदार
– शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

28. सावित्री ठाकुर
– महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

29. तोखन साहू
– आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

30. राज भूषण चौधरी
– जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
– भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

32. हर्ष मल्होत्रा
– कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

33. निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया
– उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

34. मुरलीधर मोहोल
– सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

35. जॉर्ज कुरियन
– अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री

36. पाबित्रा मार्गेरीटा
– विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री;
– कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

————-
2. केंद्रीय कैबिनेट के अब तक के सबसे युवा मंत्री का नाम बताएं?
Name the youngest minister ever in the Union Cabinet?

a. पेम्मासनी चंद्रशेखर
b. राम मोहन नायडू
c. भूपतिराजू श्रीनिवास
d. संजना जाटव

Answer: b. राम मोहन नायडू

– द हिन्‍दू समेत कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राम मोहन नायडू केंद्रीय कैबिनेट के इतिहास के सबसे युवा मंत्री हैं।
– वह TDP (तेलुगु देशम पार्टी) के लीडर हैं।
– आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे राम मोहन नायडू सबसे युवा केंद्रीय मंत्री बने हैं।
– वह अभी 36 साल के हैं।
– राम मोहन नायडू ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 3.27 लाख से अधिक मतों के भारी बहुमत से जीत हासिल की है।
– राम मोहन नायडू पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीडीपी नेता येरन नायडू के बेटे हैं।
– पिता येरन नायडू साल 1996 में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बने थे।
– अब 2024 में राम मोहन नायडू एनडीए गठबंधन की सरकार में मंत्री बन गए हैं और उन्होंने अपने पिता कारिकॉर्ड तोड़ दिया है।

————–
3. प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट ने पहली बैठक में किस योजना के तहत गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाने का फैसला लिया?
Under which scheme, in the first meeting of the cabinet during the third term of Prime Minister Modi, it was decided to build 3 crore houses for the poor?

a. प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना
b. मनरेगा
c. सूर्योदय योजना
d. प्रधानमंत्री आवास योजना

Answer: d. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)

– केंद्रीय कैबिनेट ने 10 जून 2024 को पहली बैठक में गरीबों के लिए तीन करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों बनाने को मंजूरी दी।
– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों और शहरों में बनने वाले इन घरों में टॉयलेट, बिजली, पानी और गैस कनेक्शन होगा।

2015-16 में योजना शुरू हुई थी
केंद्र सरकार ने वर्ष 2015-16 में इस योजना को शुरू किया थाा, ताकि पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं वाले घरों के निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जा सके।
– इस स्कीम के तहत पिछले 10 साल में कुल 4.21 करोड़ घर पहले ही बनाए जा चुके हैं।
– योजना के तहत घर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से आर्थिक मदद दी जाती है।

————–
4. सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 10 जून को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली, वह कौनसी वीं बार इस पद पर रहने वाले नेता बने?
Sikkim Chief Minister Prem Tamang took oath as Chief Minister on June 10, for which 50th time he became the leader to hold this post?

a. दूसरी
b. पहली
c. तीसरी
d. चौथी

Answer: a. दूसरी

– सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के संयोजक प्रेम सिंह तमांग ने 10 जून 2024 को दूसरी बार प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ली।
– वह राज्य में पीएस गोले के नाम से लोकप्रिय हैं।
– राजधानी गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सीएम पद की शपथ दिलाई।

– सिक्किम में 19 अप्रैल 2024 को हुए विधानसभा चुनाव हुए थे जिसके परिणाम 2 जून को आए।
– इसमें 56 वर्षीय प्रेम सिंह तमांग की पार्टी एसकेएम को 32 में से 31 सीट मिली थीं।
– विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ), जो 2019 तक लगातार 25 वर्षों तक राज्य की सत्ता पर बने हुए थे, उन्हें केवल एक सीट पर जीत मिली।

जेल से निकलकर सीएम बने तमांग
– एसडीएफ के मुख्‍यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग के कभी खास माने जाते थे प्रेम सिंह तमांग।
– तमांग ने उनसे बगावत करके वर्ष 2013 में एसकेएम पार्टी बनाई।
– वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने 10 सीटें जीती थीं।
– वर्ष 2016 में तमांग को 1994 से 1999 के बीच सरकारी पैसे की हेराफेरी का दोषी ठहराया गया था जिसके बाद उनकी सदस्‍यता रदद हो गई थी।
– वर्ष 2016 से 2018 तक जेल में रहे और इसके बाद चुनाव लड़ा और मुख्‍यमंत्री बने।

जनसंख्‍या : 5,40,493
भाषा: नेपाली, भूटिया और लेप्चा
पड़ोसी राज्‍य: पश्चिम बंगाल

—————
5. नॉर्वे शतरंज 2024 पुरुष वर्ग का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the Norway Chess 2024 men’s title?

a. मैग्नस कार्लसन
b. आर प्रज्ञानंदधा
c. फैबियानो कारुआना
d. हिकारू नाकामुरा

Answer: a. मैग्नस कार्लसन

– दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने 7 जून 2024 को चले मुकाबले में फैबियानो कारुआना को हराकर गेम का टाइटल अपने नाम कर लिया।
– विजेता बनने पर उन्हें लगभग 65000 डॉलर की इनामी राशि मिली।

महिला वर्ग का खिताब
– नॉर्वे शतरंज के महिला वर्ग में विश्व चैंपियन चीन की वेन्जून जू ने स्वीडन की पिया क्रैमलिंग को हराकर 14.5 अंक प्राप्त कर बढ़त बना ली।

—————
6. भारतीय नौसेना (Indian Navy) की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट कौन बन गई हैं?
Who has become the first woman helicopter pilot of the Indian Navy?

a. अनामिका बी राजीव
b. मोनिका राजन
c. अभिलाषा बराक
d. सरला मति

Answer: a. अनामिका बी राजीव

– सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव भारतीय नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गई हैं।
– अरक्कोणम, तमिलनाडु में INS रजाली पर 8 जून 2024 को पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी।
– इसमें अनामिका बी राजीव को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने ‘गोल्ड विंग्स’ से सम्मानित किया।
– अनामिका को सी किंग्स, HAL ध्रुव, चेतक और MH-60R सीहॉक्स जैसे हेलीकॉप्टर उड़ाने की परमिशन मिलेगी।

– नौसेना ने एक बयान में कहा, लैंगिक समावेशिता और महिलाओं के लिए करियर के अवसरों के विस्तार के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए, सब-लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव ने पहली महिला नौसेना हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में स्नातक करके इतिहास रचा।

फौज में पहली महिला पायलट
– इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट – अवनि चतुर्वेदी
– राफेल विमान की पहली महिला पायलट – शिवांगी सिंह
– इंडियन आर्मी की पहली महिला फाइटर पायलट – अभिलाषा बराक
– इंडियन नेवी की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट – अनामिका बी राजीव

फौज में पायलट कैसे बनते हैं?
– आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में एंट्री के लिए NDA, NCC Special Entry, AFCAT और CDS एग्‍जाम देना होता है।
– इनमें से कोई भी एग्‍जाम पास करने के बाद आप चाहें तो फाइटर पायलट भी बन सकते हैं।
– इसके लिए नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल से ग्रेजुएशन कोर्स करना होता है।
– तब फाइटर या ट्रांसपोर्ट या हेलिकॉप्‍टर पायलट बन सकते हैं।

नेवी चीफ-
एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार

—————
7. फ्रेंच ओपन 2024 में पुरुष सिंगल्स का खिताब किस खिलाड़ी के नाम रहा?
Which player won the men’s singles title at French Open 2024?

a. एलेक्जेंडर ज्वेरेव
b. कार्लोस अल्कारेज
c. कैस्पर रूड
d. यानिक सिनर

Answer: b. कार्लोस अल्कारेज

– स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन मेंस सिंगल के फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
– हालांकि फ्रेंच ओपन में यह पहला खिताब था।
– 9 जून 2024 को फाइनल मुकाबला हुआ।
– इसके साथ ही वह तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए।
– अल्कारेज ने वर्ष 2022 में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
– वर्ष 2023 में वह नोवाक जोकोविच को हराकर विम्बलडन टाइटल जीतने में कामयाब रहे थे।

– वर्ष 2004 के बाद ये पहला फ्रेंच ओपन फाइनल है जिसमें राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच या रोजर फेडरर नहीं खेल रहे थे।

पुरुष डबल्‍स का खिताब
– अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविकने फ्रेंच ओपन पुरुष युगल के फाइनल में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को 7-5, 6-3 से हराया।

कितने ग्रैंड स्लैम होते हैं?
1- ऑस्ट्रेलियन ओपन
2- फ्रेंच ओपन
3- विम्बलडन
4- यूएस ओपन

—————
8. फ्रेंच ओपन 2024 में महिला सिंगल्स का खिताब किस खिलाड़ी के नाम रहा?
Which player won the women’s singles title at French Open 2024?

a. कैटरीना सिनियाकोवा
b. जस्टिन हेनिन
c. जैस्मीन पाओलिनी
d. इगा स्वियातेक

Answer: d. इगा स्वियातेक

– वह पोलैंड की स्टार और वर्ल्‍ड नंबर वन प्‍लेयर हैं।
– उन्‍होंने 8 जून 2024 को इटली की जैस्मीन पाओलिनी को हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता।
– यह उनका चौथा फ्रेंच ओपन खिताब रहा। वह वर्ष 2020, 2022 और 2023 में चैंपियन बनी थीं।
– इसके अलावा इगा स्वियातेक 2022 में यूएस ओपन का खिताब भी जीत चुकी हैं।

फ्रेंच ओपन 2024 महिला डबल्‍स
– अमेरिका की कोको गौफ और चेक गणराज्‍य की कैटरीना सिनियाकोवा की जोडी ने इटली की सारा ईरानी और जैस्मीन पाओलिनी को हराकर महिला युगल खिताब जीता।
– अमेरिका की कोको गौफ का ये पहला महिला डबल्स ग्रैंडस्लैम का खिताब है।

—————
9. ISSF विश्व कप 2024 में (म्यूनिख में आयोजित) पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में किस भारतीय ने गोल्ड मेडल जीता?
Which Indian won the gold medal in the men’s 10m air pistol event at the ISSF World Cup 2024 (held in Munich)?

a. सिफत कौर
b. सरबजोत सिंह
c. नवनीत पांड्या
d. विजय चौहान

Answer: b. सरबजोत सिंह (22 वर्षीय)

– भारतीय शूटर सरबजोत सिंह ने 6 जून 2024 को ISSF विश्व कप 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्‍ड मेडल जीता।
– सरबजोत सिंह ने फाइनल में 242.7 अंक हासिल कर गोल्‍ड मेडल जीता।
– उन्‍होंने इस स्‍पर्धा में चीन के शुआईहांग बू को हराया।
– पिछले वर्ष भोपाल में विश्व कप के बाद यह सरबजोत का दूसरा व्यक्तिगत गोल्‍ड मेडल था।

नोट: इस चैंपियनशिप का आयोजन 31 मई से 8 जून 2024 तक म्यूनिख जर्मनी हुआ।

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF):
– ISSF राइफल, पिस्टल और शॉटगन (मिट्टी लक्ष्य) विषयों में ओलंपिक शूटिंग कार्यक्रमों और कई गैर-ओलंपिक शूटिंग खेल आयोजनों का शासी निकाय है।
– 1907 में इंटरनेशनल शूटिंग यूनियन के रूप में स्थापित, और फिर 1998 में अपना नाम बदलकर, ISSF किया।
– ISSF का मुख्यालय म्यूनिख, जर्मनी में और प्रेसिडेंट: लुसियानो रॉसी हैं।

—————
10. भारत और किन देशों व संघ ने बायोफार्मास्‍यूटिकल अलायंस बनाया?
India and which countries and union formed the Biopharmaceutical Alliance?

a. USA, दक्षिण कोरिया
b. जापान, यूरोपीय संघ (ईयू)
c. a और b दोनों
d. पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान

Answer: c. a और b दोनों (अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान, यूरोपीय संघ (ईयू)

– इस गठबंधन का उद्देश्‍य महामारी के दौरान दवाओं की कमी जैसी स्थितियों को रोकना है।
– भारत, दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने 6 जून 2024 को बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्र में एक लचीली आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण में संयुक्त प्रयास करने के लिए एक गठबंधन शुरू किया।
– यह घोषणा सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया में बायो इंटरनेशनल कन्वेंशन 2024 के दौरान आयोजित बायोफार्मास्युटिकल एलायंस की उद्घाटन बैठक में की गई।
– जो दुनिया की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल प्रदर्शनी है।
– बैठक में भाग लेने वाले देशों के सरकारी अधिकारी और जैव और फार्मास्युटिकल कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

नोट:
– बायोफार्मास्युटिकल एलायंस को कोविड-19 महामारी के दौरान अनुभव की गई दवा आपूर्ति की कमी के जवाब में लॉन्च किया गया था।

यूरोपीय संघ
– यूरोपीय संघ (ईयू) 27 सदस्य देशों का एक सुपरनैशनल राजनीतिक और आर्थिक संघ है जो मुख्य रूप से यूरोप में स्थित हैं।
– इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना, आर्थिक स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना, और शांति एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *