9 & 10 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 11 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 9 & 10 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 11 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. उत्‍तर भारत में मानसून के दौरान किस प्राकृतिक घटना की वजह से जबरदस्‍त बारिश का रिकॉर्ड जुलाई 2023 में टूट गया?
Due to which natural phenomenon during the monsoon in North India, the record of heavy rains was broken in July 2023?

a. पश्चिमी विक्षोभ
b. चक्रवात बिपरजॉय
c. भूकंप
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. पश्चिमी विक्षोभ

– भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया के कारण उत्तर पश्चिम भारत में तीव्र वर्षा हो रही है।
– इसकी वजह से दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश हुई?

– दिल्‍ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।
– दिल्ली में यमुना नदी का वॉटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया।
– जम्‍मू कश्‍मीर, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान में भारी बारिश का कहर है।
– हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू कश्‍मीर में कई पुल टूट चुके हैं।

क्‍या होता है पश्चिमी विक्षोभ
– एक तरह का उष्‍णकटिबंधीय तूफान है, जो भूमध्‍य सागर (मेडिटेरियन सी) के क्षेत्र से शुरू होता है।
– यह भारतीय उपमहाद्वीप में उत्‍तरी क्षेत्रों में आंधी और तूफान की वजह बनता है।
– यह वायुमंडल के ऊपरी सतहों में मेडिटेरियन सी, अटलांटिक महासागर और कैस्पियन सी से नमी लाकर अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में उत्‍तर भारत, पाकिस्‍तान और नेपाल में बरसा देता है।
– इसमें उठने वाले तूफान या जेट स्‍ट्रीम के चलते वायुमंडल में, साइक्‍लोजेनेसिस के अनुकूल परिस्थितियां उत्‍पन्‍न होने लगती हैं।
– यह एक्‍सट्रैटॉपिकल डिप्रेशन के गठन में मदद करती है।
– फिर धीरे-धीरे चक्रवात ईरान, अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के मध्‍य पूर्व से भारतीय उप-महाद्वीप में प्रवेश करता है।
– दरअसल, वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस एक गैर मानसूनी वर्षा का रूप है।
– यह पछुआ पवन से संचालित होता है।
– चूकि यह पश्चिम से आता है, इसलिए इसे पश्चिमी विक्षोभ कहते हैं।
– इसका ज्‍यादा प्रभाव हमारे यहां विंटर (सर्दियों) में होता है। जनवरी – फरवरी के मौसम में।
– हालांकि जुलाई 2023 में इसने मान‍सून के साथ मिलकर बारिश का कहर बरपा दिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट ‘स्टेटमेंट ऑन क्लाइमेट ऑफ इंडिया ड्यूरिंग 2022’ के अनुसार
– वर्ष 2022 में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन दूसरे सबसे बड़े मौत के कारण थे।

India Meteorological Department (IMD)
मुख्यालय: नई दिल्ली
स्थापना: 1875
डायरेक्टर जनरल: डॉ मृत्युंजय महापात्र

—————-
2. दूसरी बार ग्रीस के प्रधानमंत्री कौन बने?
Who became the Prime Minister of Greece for the second time?

a. कतेरीना सकेलारोपोलू
b. कॉन्स्टेंटिनो तसौलास
c. किरियाकोस मित्सोताकिस
d. प्रोकोपिस पावलोपोलोस

Answer: c. किरियाकोस मित्सोताकिस

ग्रीस
– राजधानी : एथेंस
– राष्‍ट्रपति : कैटरीना सकेलारोपोलू
– प्रधानमंत्री : किरियाकोस मित्सोटाकिस
– मुद्रा : यूरो
– पड़ोसी देश : तुर्किये, बुल्‍गारिया, नॉर्थ मेसेडोनिया, अल्‍बानिया

– न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के नेता किरियाकोस मित्सोताकिस ने चुनाव में शानदार जीत के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए ग्रीस के प्रधानमंत्री के रूप में 26 जून 2023 को शपथ ली।
– इससे पहले वे 2019 में प्रधानमंत्री बने थे।
– भारत की तरह ही ग्रीस में प्रधानमंत्री के पास मुख्‍य अधिकार होते हैं।
– वहां राष्‍ट्रपति का रोल भारतीय राष्‍ट्रपति की तरह ही है।

—————
3. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Who has been appointed as the chairman of the National Consumer Disputes Redressal Commission (NCDRC)?

a. जस्टिस एपी साही
b. जस्टिस दीपक कुमार मिश्रा
c. जस्टिस रमेश सिन्हा
d. जस्टिस अजय अग्रवाल

Answer: a. जस्टिस एपी साही

– पटना और मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एपी शाही को चार साल के लिए ये नई जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC)
– यह एक अर्ध-न्यायिक आयोग है जिसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act, 1986) के तहत 1988 में स्थापित किया गया था।
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली
– इसके अध्‍यक्ष सुप्रीम कोर्ट के जज या रिटायर्ड जज या हाईकोट के चीफ जस्टिस या रिटायर्ड चीफ जस्टिस हो सकते हैं।

—————
4. केंद्र सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) का कार्यवाहक अध्‍यक्ष जुलाई 2023 में किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed by the central government as the acting chairman of the National Green Tribunal (NGT) in July 2023?

a. जस्टिस विपुल मुखर्जी
b. जस्टिस एके गोयल
c. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
d. जस्टिस शेओ कुमार सिंह

Answer: d. जस्टिस शेओ कुमार सिंह

– वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने जस्टिस शेओ कुमार सिंह को NGT का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्‍त किया है।
– उनकी नियुक्‍ति पूर्व अध्‍यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल (एके गोयल) की जगह की गई है।
– वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) [राष्ट्रीय हरित अधिकरण]
– यह एनजीटी अधिनियम, 2010 के तहत स्थापित एक विशेष न्यायिक निकाय है।
– स्‍थापना – 18 अक्टूबर 2010
– यह एक विशेष अदालत है जो पर्यावरणीय विवादों को संभालती है और पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण से संबंधित मामलों का प्रभावी और शीघ्र निपटान प्रदान करती है।
– यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 से भी प्रेरणा लेता है जो भारत के नागरिकों को एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का आश्वासन देता है।
– इसके फैसले को 90 दिनों के भीतर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
– मुख्यालय : नई दिल्ली

NGT के उद्देश्‍य :
1. पर्यावरण, वन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित मामलों का प्रभावी और शीघ्र निपटान।
2. व्यक्तियों और संपत्तियों को पर्यावरण संबंधित किसी भी नुकसान के लिए राहत और मुआवजा देना।
3. विभिन्न पर्यावरणीय विवादों को संभालना जिनमें बहु-विषयक मुद्दे शामिल हैं।

—————
5. UN महासचिव के निमंत्रण पर भारत, ग्लोबल क्राइसिस रिस्पांस ग्रुप (GCRG) के चैंपियन ग्रुप में शामिल हुआ, यह ग्रुप किस मुद्दे पर काम करता है?
India has joined the Champion Group of the Global Crisis Response Group (GCRG), at the invitation of the UN Secretary-General, on which issue?

a. खाद्य सुरक्षा
b. ऊर्जा संकट
c. वित्त संकट
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और वित्त में परस्पर जुड़े संकट)

संजय वर्मा को बनाया गया GCRG का शेरपा
– विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा को GCRG के चैंपियंस ग्रुप में शामिल होने की प्रक्रिया के लिए शेरपा बनाया गया है।

वैश्विक संकट प्रतिक्रिया समूह (GCRG) के बारे में:
– जीसीआरजी की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने मार्च 2022 में की थी।
– उद्देश्य : यह 32 सदस्यीय ग्रुप है, जो फूड सिक्‍योरिटी, एनर्जी और फाइनेंसिंग की चुनौतियों से आगे निकलने और चल रहे संकटों के लिए हाई लेवेील राजनीतिक नेतृत्व सुनिश्चित करता है।
– इसकी देखरेख चैंपियंस ग्रुप द्वारा की जाती है, जिसमें बांग्लादेश, बारबाडोस, डेनमार्क, जर्मनी, इंडोनेशिया और सेनेगल के प्रतिनिधि शामिल हैं।
– GCRG के चैंपियंस ग्रुप को संयुक्त राष्ट्र के उप-महासचिव संचालन समिति का नेतृत्व करते हैं।

—————–
6. चीन ने किन दो धातु (मेटल) के निर्यात पर सख्‍ती कर दी, जिससे पूरी दुनिया में सेमीकंडक्‍टर निर्माण को लेकर चिंता जताई जा रही है?
China has tightened the export of which two metals, due to which concern is being raised about semiconductor manufacturing all over the world?

a. गैलियम और जर्मेनियम
b. आयरन और एल्युमिनियम
c. सोना और चांदी
d. लिथियम और आयरन

Answer: a. गैलियम और जर्मेनियम

– ये दोनों मेटल, सेमीकंडक्‍टर निर्माण के लिए उपयोग होने वाले मुख्‍य हिस्‍से हैं। इनके बिना कंप्‍यूटर, मोबाइल, कार, डिफेंस सिस्‍टम व अन्‍य उपकरणों के चिप नहीं बनाए जा सकते हैं।
– दुनिया के 80 प्रतिशत गैलियम और 60 प्रतिशत जर्मेनियम का उत्‍पादन चीन करता है।
– इसकी वजह से भारत सहित दुनिया के ज्‍यादातर देश में चिंता बढ़ गई है।

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का नतीजा यह सख्‍ती
– अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का नतीजा है कि चीन ने इन दोनों धातुओं के निर्यात पर सख्‍ती की है।
– चीन ने यह कदम उस वक्‍त लिया है जब अमेरिका एडवांस्‍ड माइक्रोप्रोसेसर चीन की पकड़ को नियंत्रित करने की कोशिशें की हैं।
– चीन की कॉमर्स मिनिस्‍ट्री ने कहा है कि 1 अगस्‍त 2023 से गैलियम व जर्मेनियम लेने के लिए स्‍पेशल लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ेगी।
– इन धातुओं के आयातकों व अंतिम उपयोगकर्ताओं की पहचान करनी होगी।
– यह बताना होगा कि इन धातुओं का उपयोग कैसे किया जाएगा।
– पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ा है।

क्‍यों जरूरी है गैलियम, इसका किस काम में होता है इस्‍तेमाल?
– गैलियम एक नरम, चांदी की तरह का धातु है।
– यह कम पिघलती है। कंप्‍यूटर, मोबाइल, कार, डिफेंस सिस्‍टम, माइक्रोवेव एम्पलीफायरों, सोलर सेल्‍स और एलईडी में किया जाता है।
– पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो फ्रीक्वेंसी एम्पलीफायर व एलईडी लाइटिंग में भी इस्‍तेमाल होता है।

जर्मेनियम क्‍यों जरूरी है ?
– यह थर्मल इमेजिंग कैमरों व नाइट विजन डिवाइसेज के लिए भी जरूरी होता है।
– इसका उपयोग इंफ्रारेड लाइट के ट्रांसमिशन, फाइबर ऑप्टिक कम्‍यूनिकेशन सिस्‍टम में प्रयोग होता है।
– ऑप्टिकल फाइबर में जर्मेनियम का उपयोग डोपेंट के रूप में होता है।
– चीन ने वर्ष 2022 में 94 मीट्रिक टन गैलियम का निर्यात किया है।

भारत पर क्‍या पड़ेगा असर ?
– चीन ऐसे वक्‍त में इन दो धातुओं पर सख्‍ती कर रहा है जब भारत सेमीकंडक्‍टर के मामले में आत्‍मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है।
– 2021 में इंडिया सेमीकंडटर मिशन की शुरूआत की थी।
– देश व विदेश की कंपनी को 80 हजार करोड़ का इनसेंटिव की घोषणा की थी।
– प्राथमिक सोर्स नहीं होने के कारण भारत दोनों धातुओं के आयात पर निर्भर है।
– भारत और अमेरिका के बीच जून 2023 में सेमीकंडक्‍टर उत्‍पादन को लेकर अहम डील की गई है।
– अमेरिका की चिप कंपनी माइक्रो टेक्‍नोलॉजी अगस्‍त में गुजरात में प्‍लांट लगाने जा रही है।
– भारत में 2030 तक सेमीकंडक्‍टर की खपत 9 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा की संभावना है।
– देश की तरक्‍की में 33 धातु की लिस्‍ट केन्‍द्र सरकार ने बनाई थी।
– इसमें 17 धातु दुर्लभ कैटेगरी में डाली गई। इसमें गैलियम व जर्मेनियम भी है।
– इन सामानों कि किल्‍लत से इन रॉ मैटेरियल की किल्‍लत हो सकती है। इससे सीधा प्रभाव पड़ सकता है।

सेमीकंडक्‍टर निर्माण में कौन से देश
1. ताइवान
2. दक्षिण कोरिया
3. जापान
4. अमेरिका
5. चीन

—————-
7. AIFF (आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन) पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2022-23 अवॉर्ड के विजेता कौन हैं?
Who is the winner of AIFF (All India Football Federation) Men’s Footballer of the Year 2022-23 Award?

a. सुनील छेत्री
b. लालियानजुआला छांगटे
c. नंदकुमार सेकर
d. नाओरेम महेश सिंह

Answer: b. लालियानजुआला छांगटे

– वे मिडफील्डर फुटबॉलर हैं। उन्‍हें 4 जुलाई 2023 को ये पुरस्‍कार दिया गया।
– वे मिजोरम के निवासी हैं।
– जेजे लालपेखलुआ (2016) के बाद लालियानजुआला छांगटे मिजोरम के दूसरे खिलाड़ी बने, जिन्होंने AIFF मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।

—————
8. AIFF वूमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर 2022-23 का पुरस्कार किसे दिया गया?
Who was awarded the AIFF Women’s Player of the Year 2022-23?

a. दलिमा छिब्बर
b. नगंगबम स्वीटी देवी
c. मनीषा कल्याण
d. सिल्‍वेरा

Answer: c. मनीषा कल्याण

– बाला देवी (तीन) और बेमबेम देवी (दो) के बाद मनीषा कल्याण दो या अधिक बार व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला फ़ुटबॉलर बन गई हैं।
– मनीषा कल्याण ने 2020-21 सीज़न में AIFF महिला इमर्जिंग फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार भी जीता था।

अन्‍य AIFF अवॉर्ड
– AIFF मेंस इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2022-23 : आकाश मिश्रा
– AIFF वूमेंस इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2022-23 : शिलजी शाजी
– AIFF पुरुष कोच ऑफ द ईयर 2022-23 : क्लिफोर्ड मिरांडा
– AIFF महिला कोच ऑफ द ईयर 2022-23 : प्रिया परथी वलप्पिल

—————
9. राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers’ Day) कब मनाया जाता है?
When is National Fish Farmers’ Day celebrated?

a. 7 जुलाई
b. 8 जुलाई
c. 9 जुलाई
d. 10 जुलाई

Answer: d. 10 जुलाई

– राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board – NFDB) के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग हर साल ये दिवस मनाते हैं।
– यह दिन वैज्ञानिक डॉ के एच अलीकुन्ही और डॉ एचएल चौधरी की याद में मनाया जाता है।
– जिन्होंने 10 जुलाई 1957 को भारतीय प्रमुख कार्पों की प्रेरित प्रजनन तकनीक का आविष्कार किया था।

—————
10. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किस अमेरिकी कंपनी के साथ लड़ाकू जेट विमानों के लिए इंजन बनाने का समझौता किया?
HAL signed an agreement with which American company to manufacture engines for fighter jets?

a. GE एयरोस्‍पेस
b. प्रैट एंड व्हिटनी
c. रोल्स रॉयस
d. इंजन एलायंस

Answer: a. GE एयरोस्‍पेस (जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्‍पेस)

– HAL ने अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने जून 2023 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों के लिए इंजन बनाने के समझौता पर हस्ताक्षर किया।
– यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हुआ।
– इस समझौते के बाद जेई एयरोस्पेस और एचएएल एक साथ मिलकर भारतीय वायु सेना के लिए जेट इंजन बनाएगी।
– दरअसल, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस ये दुनिया के वो देश हैं जिनके पास लड़ाकू विमानों में खास तरह के इंजन को बनाने की महारत हासिल है।

कौन सा इंजन भारत में बनेगा?
– भारत में GE-F414 इंजन का निर्माण होगा।
– यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट इंजन है।
– अमेरिका में इसका 30 सालों से इस्तेमाल हो रहा है।
– GE-F414 इंजन इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें फुल अथाॉरिटी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल FADEC सिस्टम लगा हुआ है।
– साथ ही लेटेस्ट एयरक्राफ्ट इग्नीशन सिस्टम भी लगा है। यह इंजन को काफी पावरफुल बनाता है। दूसरे इंजन के मुकाबले अधिक चलता है।
– ये इंजन भारत के हल्के लड़ाकू विमान (LCA) व तेजस में लगाए जाएंगे।

HAL
– यह भारतीय लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्‍टर निर्माता कंपनी है।
– इसकी स्‍थापना 22 December 1940 में हिन्‍दुस्‍तान एयरक्राफ्ट के नाम से हुई थी। बाद में 1964 में नाम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पड़ा।

—————-
11. पुस्‍तक ‘कलर्स ऑफ डिवोशन’ की लेखक का नाम बताएं?
Name the author of the book ‘Colors of Devotion’?

a. मनीषा कुमार
b. अनीता भरत शाह
c. निर्मला सीतारमण
d. जया शाह

Answer: b. अनीता भरत शाह

– इस पुस्‍तक में वल्लभ संप्रदाय के पुष्ती मार्ग की भारतीय दार्शनिक अवधारणाओं पर चर्चा है। इसमें पौराणिक पेंटिंग और वस्त्र का जिक्र है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *