12 June 2019 : Current Affairs PDF नोट्स हिन्दी में – Sarkari Job News

यह 12 June 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं। 12 June 2019 Current Affairs PDF.
1. अरब सागर से गुजरात की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान का नाम बताएं?
a. हिना
b. रोशनी
c. अमर
d. वायु
Answer: d. वायु
– ओडिशा में पिछले महीने ‘फोनी’ तूफान से मची तबाही के बाद अब पश्चिम में गुजरात पर ऐसे ही एक भयानक तूफान का खतरा मंडरा रहा है।
– इस बार तूफान का नाम भारत ने रखा है।
– दरअसल, अरब सागर में पैदा हुआ चक्रवाती तूफान ‘वायु’ महाराष्ट्र से उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ रहा है।
– यह 13 को सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है।
– भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी इसकी गति 90-95 किमी प्रति घंटा है.
– लेकिन सौराष्ट्र तट तक पहुंचते-पहुंचते यह 110 से 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगा.
——————–
2. 17वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर किसे बनाया गया है?
a. संतोष गंगवार
b. अजीत सिन्हा
c. वीरेंद्र कुमार
d. जयराम सिंह
Answer: c. वीरेंद्र कुमार
– 17वीं लोकसभा का सत्र 17 जून से होगा।
– भाजपा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।
– वह सदन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ ग्रहण करवाएंगे।
—————-
3. पूर्वोत्तर भारत का कौन सा राजनीतिक दल, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाले पहला दल बना?
a. असम गण परिषद
b. नेशनल पीपल्स पार्टी
c. नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस
d. बोडोलैंड पीपल्स फ्रांट
Answer: b. नेशनल पीपल्स पार्टी
– पूर्व लोकसभा स्पीकर पी.ए. संगमा ने इस पार्टी की स्थापना की थी।
– फिलहाल यह पार्टी मेघालय में सत्ता में है और संगमा के बेटे कोनराड संगमा सीएम हैं।
– हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के चलते एनपीपी ने राष्ट्रीय दल की मान्यता के लिए जरूरी शर्तों को पूरा किया था।
– इस दल को “पुस्तक” का निशान दिया गया है।
——————-
4. हाल ही में गिरीश कर्नाड का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
a. फिल्म
b. थिएटर
c. साहित्य
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (फिल्म, थिएटर व साहित्य)
– अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन 10 जून, 2019 को बंगलुरु में हुआ, वे 81 वर्ष के थे।
– उन्होंने हिंदी तथा दक्षिण भारतीय फिल्मों में कार्य किया। वे एक नाट्यकार भी थे।
– वह 1998 के ज्ञानपीठ पुरस्कार, 1974 के पद्म श्री और साहित्य के लिए 1992 के पद्म भूषण पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।
– गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई, 1938 को हुआ था।
——————
5. भारत ने लोथल में किस देश के साथ मिलकर राष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय की स्थापना करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. अमेरिका
b. जापान
c. पुर्तगाल
d. फ्रांस
Answer: c. पुर्तगाल
– लोथल गुजरात में है।
– यह सिन्धु घाटी सभ्यता में एक बंदरगाह नगर था।
– भारत में बनाया जाने वाला यह संग्रहालय पुर्तगाल के लिस्बन में स्थित संग्रहालय की तर्ज़ पर बनाया जायेगा।
– संग्रहालय से सम्बन्धी कार्य को केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय द्वारा सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जायेगा।
——————
6. हाल ही में आर.वी. जानकीरमण का निधन हुआ, वे किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
a. कर्नाटक
b. पुदुचेरी
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: b. पुदुचेरी
– उनका निधन 10 जून, 2019 को पुदुचेरी में हुआ।
– वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के वरिष्ठ नेता थे।
– वे 1996 से 2000 के बीच पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।
——————-
7. किस राज्य ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक सारथी वाहन लांच किये हैं?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. राजस्थान
d. कर्नाटक
Answer: d. कर्नाटक
– कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी ने शहर की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए “पिंक सारथी” नामक वाहन लांच किये हैं।
– यह वाहन बंगलोर मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से निर्भय स्कीम के तहत प्राप्त किये गये हैं।
– इसके लिए कारपोरेशन को केंद्र सरकार से 56.07 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
————–
8. भारत का पहला ‘सौर रसोई’ वाला गाँव कौन सा है?
a. बांचा
b. कांचा
c. बेतुल
d. राजौरी
Answer: a. बांचा
– बांचा गाँव मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में स्थित है।
– दरअसल इस गाँव 75 घर हैं, इन सभी घरों में भोजन बनाने के लिए सौर उर्जा से चलने वाले चूल्हे उपयोग किये जाते हैं।
– इस गाँव भोजन पकाने के लिए लकड़ी का उपयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता है, एलपीजी सिलिंडर का उपयोग भी न के बराबर है।
– IIT मुंबई की टीम ने विशेष सौर चूल्हे को डिजाईन किया है।
– अब ग्रामीणों को भोजन पकाने के लिए पेड़ काटने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।
– गाँव में सौर उपकरण की स्थापना का कार्य सितम्बर, 2017 में शुरू हुआ था।
———————
9. हाल ही में किस भारतीय को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का सदस्य चुना गया?
a. करन थपर
b. रोमिला थापर
c. अशोक थापर
d. गिरीश बनर्जी
Answer: b. रोमिला थापर
– रोमिला थापर जेएनयू से इतिहास की रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।
– उन्हें सम्राट अशोक तथा मौर्यकालीन युग के अध्ययन के लिए जाना जाता है।
– रोमिला थापर उन 1013 लोगों में से एक हैं, जिन्हें अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी की एनुअल स्प्रिंट मीटिंग में सदस्य चुना गया है।
– अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी अमेरिका की सबसे पुरानी सोसाइटीज में से एक है।
– इसकी स्थापना बेंजामिन फ्रेंक्लिन ने 1743 में की थी, इसका उद्देश्य उपयोगी ज्ञान को बढ़ावा देना था।
——————-
10. भारत का पहला डायनासोर संग्रहालय सह पार्क का उद्घाटन कहां हुआ है?
a. गुजरात
b. दिल्ली
c. बिहार
d. तमिलनाडु
Answer: a. गुजरात (महिसागर जिले के बालासिनोर कस्बे के रायोली गाँव में)
– गुजरात के महिसागर जिले के बालासिनोर कस्बे के रायोली गाँव में।
– यह देश का पहला ऐसा पार्क है और दुनिया का तीसरा पार्क है जो विभिन्न डायनासोर और जीवाश्म रिकॉर्ड के अवशेषों को प्रदर्शित करता है।
– संग्रहालय की दस गैलरी डायनासोर के मूल से विलुप्त होने तक के इतिहास को प्रदर्शित करती हैं, जो कि 65 मिलियन साल पहले मौजूद थे।
– टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड ने संग्रहालय का पूरा बुनियादी ढांचा तैयार किया है।
गुजरात के बारे में:
– राजधानी: गांधीनगर
– मुख्यमंत्री: विजय रुपानी
– राज्यपाल: ओम प्रकाश कोहली
Download Detail Notes of Current Affairs PDF – Click Here
Download One Liner Current Affairs PDF – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
News Source : The Hindu, The Indian Express, Dainik Jagran, Navbharat Times, Times of India & PIB.
12th June 2019 Current Affairs PDF