Chhattisgarh Budget 2022-23 Current Affairs

यह Chhattisgarh Budget 2022-23 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2022-23 में कितने रुपए के खर्च का लक्ष्‍य रखा है?

a. 1.04 लाख करोड़ रुपए
b. 1.12 लाख करोड़ रुपए
c. 1.13 लाख करोड़ रुपए
d. 1.14 लाख करोड़ रुपए

Answer: a. 1.04 लाख करोड़ रुपए

– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 09 मार्च, 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया।

# बजट में आय (Income) का लक्ष्‍य : 1.04 लाख करोड़
– राजस्व प्राप्तियां (Revenue Receipts): 89.07 हजार करोड़
– पूंजीगत प्राप्तियां (Capital Receipts): 14.9 हजार करोड़

इनकम के स्रोत (in percentages)
– State Own Tax Revenue: 28%
– Non Tax Revenue: 15%
– Capital Receipts: 14%
– Transfers from Govt.of India: 43%

खर्च के स्रोत (in percentages)
– Salaries & Allowances: 26%
– Pension and Retirement Benefits: 7%
– Interest Payments (on borrowings made): 7%
– Subsidies: 7%
– Grant-in-Aid: 26%
– Capital Works: 15%
– Others: 12%

—————-
2. देश में पहली बार किस मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करने के लिए गोबर से बने ब्रीफकेस का इस्‍तेमाल किया?

a. नीतीश कुमार
b. भूपेश बघेल
c. मनोहर लाल खट्टर
d. उद्धव ठाकरे

Answer: b. भूपेश बघेल

– छत्‍तीसगढ़ के चीफ मिनिस्‍टर भूपेश बघेल ने 9 मार्च 2022 को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया।
– इस दौरान बघेल के हाथ में मौजूद एक ब्रीफकेस था।
– यह ब्रीफकेस गोबर से बना हुआ है, जिसे लेकर बघेल ने बजट पेश किया।
– इस ब्रीफकेस पर संस्कृत में ‘गोमय वसते लक्ष्मी’ लिखा था, जिसका अर्थ गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।

बजट के लिए ब्रीफकेस का चलन
– आम तौर पर इससे पहले अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री चमड़े या जूट से बने ब्रीफकेस का इस्तेमाल बजट की प्रति लाने के लिए करते रहे हैं।
– हालांकि, देश में ऐसा पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने बजट लाने लिए गोबर से बने ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया है।

कैसे बना गोबर का ब्रीफकेस
– इस ब्रीफकेस को रायपुर गोकुल धाम गौठान में काम करने वाली महिला स्वंय सहायता समूह ‘एक पहल’ की महिलाओं ने तैयार किया है
– इसे गोबर पाउडर, चूना पाउडर, मैदा, लकड़ी एवं ग्वार गम के मिश्रण को परत दर परत लगाकर 10 दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया है।

—————-
3. छत्तीसगढ़ सरकार ने ने बजट 2022-23 में ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GSDP) के ग्रोथ रेट का लक्ष्‍य कितना प्रतिशत रखा है?

a. 8.8%
b. 8.9%
c. 9.2%
d. 9.9%

Answer: c. 9.2%

– वर्ष 2022-23 के लिए छत्तीसगढ़ की GSDP की ग्रोथ रेट का लक्ष्य 9.2% रखा गया है।
– 2022-23 (मौजूदा कीमतों पर) के लिए छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद GSDP 4,38,478 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
– वर्ष 2021-22 में GSDP 4,00,061 करोड़ रुपए था।

—————
4. छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2022-23 में राज्य के राजकोषीय घाटे (Fiscal deficit) का लक्ष्‍य GSDP का कितना प्रतिशत रखा है?

a. 1.33%
b. 2.33%
c. 3.33%
d. 4.33%

Answer: c. 3.33%

– रकम में राजकोषीय घाटा 14.5 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

—————–
5. वर्ष 2022-23 में विभागवार बजट प्रावधान (मुख्य 10 विभाग)

– School Education: 16.5 thousand crore
– Agriculture: 9.2 thousand crore
– Panchayat and Rural Development: 8.8 thousand crore
– Public Works: 6.6 thousand crore
– Home: 5.7 thousand crore
– Energy: 5.2 thousand crore
– Food & Civil Supplies: 5.1 thousand crore
– Public Health and Family Welfare: 4.7 thousand crore
– Urban Administration and Development: 3.8 thousand crore
– Water Resources: 3.3 thousand crore

—————
6. मुख्य घोषणाएं

– इस बजट से राज्‍य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना भी बहाल हो गई है।
– राज्य कैडर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू हो गई।
– छत्तीसगढ़ के मूल निवासी सभी बच्चों से प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया गया है।
– अभी एक लाख 73 हजार पद रिक्त हैं। इसपर भर्ती होगी।
– स्‍थानीय विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की राशि 2 करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ किया गया।
– राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना के तहत 6 हजारा करोड़ रुपए। इसके तहत प्रति एकड़ अधिकतम 10 हजार रुपए की सहायता किसानों को दी जाती है।

डिस्ट्रिक स्ट्राइक फोर्स
– बस्तर संभाग में कार्यरत सहायक आरक्षकों को वेतन भत्तों तथा पदोन्नति का लाभ देने के लिये ’’डिस्ट्रिक स्ट्राइक फोर्स’’ नाम से नवीन कैडर का गठन किया जायेगा।

————


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *