Bihar Budget Special Year 2024-25 (Hindi)

यह बिहार बजट विशेष वर्ष 2024-25 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. बजट 2024-25 में बिहार सरकार ने कितने रुपए के खर्च का लक्ष्‍य रखा है?
In the budget 2024-25, the Bihar government has set a target of spending how many rupees?

a. 2.37 लाख करोड़ रुपए
b. 2.46 लाख करोड़ रुपए
c. 2.78 लाख करोड़ रुपए
d. 2.90 लाख करोड़ रुपए

Answer: c. 2.78 लाख करोड़ रुपए (2,78,725 करोड़)

– बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 फरवरी 2024 को राज्य के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया।
– यहां के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

– वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट: 2.78 लाख करोड़
– पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट: 2.61 लाख करोड़
– पिछले बजट की तुलना में अंतर: 16,840 करोड़

# बजट में आय (Income) का लक्ष्‍य: 2.78 लाख करोड़
– राजस्व प्राप्तियां (Revenue Receipts): 2.78 लाख करोड़
– पूंजीगत प्राप्तियां (Capital Receipts): 52 हजार करोड़ (इसमें 51688 करोड़ नया लोन और 439 करोड़ लोन की वसूली है)

# बजट में खर्च (Expenditure) का लक्ष्‍य: 2.78 लाख करोड़
– राजस्व खर्च (Revenue Expenditure): 2.25 लाख करोड़
– पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure): 53 हजार करोड़

नोट – खर्च को इस प्रकार भी बता सकते हैं:
– योजना व्‍यय (Scheme Expenditure): एक लाख करोड़
– स्थापना और प्रतिबद्धता व्यय (Establishment & Commitment Expenditure): 1.78 लाख करोड़

—————
2. बिहार के प्रमुख विभागों को बजट आवंटन और कुल बजट का प्रतिशत

– शिक्षा विभाग: 52,639 करोड़, 18.89%
– स्‍वास्‍थ्‍य विभाग: 14,932 करोड़, 5.36%
– ग्रामीण विकास विभाग: 14,296 करोड़ 5.13%
– ऊर्जा विभाग: 11,422 करोड़, 4.10%
– नगर विकास और आवास विभाग: 11,298 करोड़, 4.05%
– पंचायती राज विभाग: 11,025 करोड़, 3.96%
– ग्रामीण कार्य विभाग: 9,532 करोड़, 3.42%
– सामाजिक कल्‍याण विभाग: 8238 करोड़, 2.96%
– पथ निर्माण विभाग: 5702 करोड़, 2.05%
– जल संसाधन विभाग: 4,398 करोड़, 1.58%
– कृषि विभाग: 3600 करोड़, 1.29%
– खेल विभाग: 183 करोड़, 0.07%

नोट – इसके अतिरिक्‍त कई विभागों को बजट आवंटन हुआ है।

—————

—————-
3. बिहार सरकार ने बजट 2024-25 में राज्य के राजकोषीय घाटे (Fiscal deficit) का लक्ष्‍य GSDP का कितना प्रतिशत रखा है?
Bihar government has set the target of state’s fiscal deficit as what percent of GSDP in the budget 2024-25?

a. 0.47%
b. 1.98%
c. 2.47%
d. 2.98%

Answer: d. 2.98%

– वर्तमान मूल्‍य के आधार पर बिहार का सकल राज्‍य घरेलू उत्‍पाद (GSDP) 9.76 लाख करोड़ होने का अनुमान है।
– राजकोषीय घाटा GSDP का 2.98 प्रतिशत (29 हजार करोड़ रुपए) रहने का अनुमान है।
– यह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित ऋण अधिसीमा 3.50 प्रतिशत से कम है।

Fiscal Deficit = Total Non Debt Expenditure- Total Non Debt Receipts

– Total Non Debt Expenditure मतलब बिना ऋण का कुल खर्च (Expenditure)
– Total Non Debt Receipts मतलब बिना ऋण की Revenue Receipts और Capital Receipts

– कुल व्यय (Total Expenditure) में से राजस्व प्राप्तियाँ, ऋणों की वसूली एवं ऋणों की वापसी (Total Non Debt Receipts) को घटाने के बाद जो राशि बचती है उसे राजकोषीय घाटा कहा जाता है।

—————
4. बजट 2024-25 में बिहार सरकार ने राज्य के ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GSDP) के ग्रोथ रेट का लक्ष्‍य कितना प्रतिशत रखा है?
In the budget 2024-25, the Bihar government has set a target of what percent of the state’s Gross State Domestic Product (GSDP) growth rate?

a. 9.8%
b. 10.7%
c. 11.6%
d. 15.5%

Answer: d. 15.5%

– बिहार लागतार उच्‍च आर्थिक विकास दर हासिल करने वाले राज्‍यों में से एक है।

—————-
5. बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2023-24) के अनुसार 2022-23 में बिहार के सकल राज्‍य घरेलू उत्‍पाद (GSDP) की वृद्धि कितनी रही?
According to the Bihar Economic Survey (2023-24), what was the growth of the Gross State Domestic Product (GSDP) of Bihar in 2022-23?

a. 3.2%
b. 10.64%
c. 8.68%
d. 11.49%

Answer: b. 10.64%

– आधार वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्‍य पर वित्‍त वर्ष 2022-23 में सकल राज्‍य घरेलू उत्‍पाद (GSDP) में 10.64 प्रतिशत की जबरदस्‍त वृद्धि हुई।
– जबकि इस दौरान (2022-23) में देश का सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7.24 प्रतिशत थी। मतलब कि देश की तुलना में बिहार राज्‍य ज्‍यादा तेजी से प्रगति कर रहा है।
– बिहार की अर्थव्‍यवस्‍था ने भारत के तमाम राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में सबसे तेज गति (10.64%) से आर्थिक विकास किया।
– दूसरे स्‍थान पर असम है, जहां विकास दर 10.2 प्रतिशत रही।
– तीसरे स्‍थान पर दिल्‍ली का स्‍थान है, जहां 9.2 प्रतिशत विकास दर दर्ज की गई।

2022-23 में GSDP (स्थिर मूल्‍य पर)
– वित्‍त वर्ष 2022-23 का GSDP (आधार वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्‍य पर) : 4.42 लाख करोड़
– जबकि वास्‍तविक मूल्‍य पर इसी अवधि में GSDP: 7.51 लाख करोड़
– 2024-25 में GSDP अनुमान (आधार वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्‍य पर): 7.5 लाख करोड़

रुपए में GSDP (वास्‍तविक मूल्‍य के आधार पर):
– 2024-25 : 9.76 लाख करोड़
– 2023-24 : 8.58 लाख करोड़
– 2022-23 : 7.51 लाख करोड़

GSDP में तेज वृद्धि की वजह
– पशुधन, मत्‍स्‍यखेट और जलकृषि (फिशरीज और एक्‍वाकल्‍चर), खनन, विद्युत, गैस, जलापूर्ति, जन उपयोगी सेवाएं, भंडारण, एयर ट्रांसपोर्ट, फाइनेंशियल सर्विसेज और लोक प्रशासन में तेज वृद्धि रही।

—————

————-

6. बिहार बजट 2024-25 के अनुसार राज्‍य पर कितना सार्वजनिक ऋण है?
According to Bihar Budget 2024-25, how much public debt does the state have?

a. 2,97,908 करोड़
b. 1,97,908 करोड़
c. 97,908 करोड़
d. 7,908 करोड़

Answer: a. 2,97,908 करोड़

– 2024-25 में बकाया सार्वजनिक ऋण 297908 करोड़ रुपये होने का अनुमान है जो 9,76,514 करोड़ रुपये के जीएसडीपी (वास्‍तवितक मूल्‍य) का 30.51% है।
– 2024-25 में सार्वजनिक खाते में देयता सहित कुल ऋण 3,48,370 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 9,76,514 करोड़ रुपये के जीएसडीपी का 35.67% है।

– The outstanding public debt is estimated at Rs. 297908 crore in 2024-25 which is 30.51% of GSDP of Rs. 976514 crore.
– Total debt including liability in public account estimate is Rs. 348370 crore in 2024-25 which is 35.67% of GSDP of Rs. 976514 crore

—————
7. बजट 2024-25 में बिहार सरकार ने सात निश्‍चय-2 की योजनाओं के लिए कितनी रकम का प्रावधान किया?
How much amount has Bihar Government made provision for seven Nishchay-2 schemes in Budget 2024-25?

a. 2040 करोड़
b. 5040 करोड़
c. 8040 करोड़
d. 15040 करोड़

Answer: b. 5040 करोड़

बिहार सरकार के 7 निश्‍चय-2
1. युवा शक्ति-बिहार की प्रगति
2. सशक्त महिला- सक्षम महिला
3. स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव
4. सुलभ संपर्कता
5. सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा
6. स्वच्छ शहर-विकसित शहर
7. हर खेत तक सिंचाई का पानी

—————
8. सरकारी नौकरी
– मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एक साल के अंदर 8 लाख नियुक्तियां पूरी करेंगे। पांच लाख नियुक्तियां हो चुकी हैं। हम अपने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का लक्ष्‍य हर हाल में प्राप्‍त करेंगे।
– 67,735 पुलिस कर्मियों के पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *