12 to 14 नवंबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 12 to 14 नवंबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. NVIDIA के तत्कालीन CEO का नाम बताइए, जिन्होंने कथित जासूसी विवाद के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया?
Name the then-CEO of NVIDIA who resigned from his position amidst an alleged espionage controversy.

a. सत्या नडेला
b. जेनसेन हुआंग
c. सुंदर पिचाई
d. टिम कुक

Answer: b. जेनसेन हुआंग

– नवंबर 2026 में अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग को कथित जासूसी विवाद के बीच इस्‍तीफा देना पड़ा।
– यह मामला व्यक्तिगत संबंधों, चीन की कथित जासूसी, AI चिप्स के निर्यात, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़ा है।
– कंपनी की CFO (Chief Financial Officer) कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया।

क्या है पूरा मामला?
– जेनसेन हुआंग NVIDIA के सह-संस्थापक और लंबे समय तक CEO रहे हैं।
– अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हुआंग के संबंध एलिस हुआंग (Alice Huang) नामक एक चीनी व्यवसायी महिला से थे।
– एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी थीं।
– अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को कथित तौर पर संदेह था कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं।
– अमेरिकी अधिकारियों की आशंका थी कि इस संबंध का इस्तेमाल NVIDIA की तकनीक, AI चिप्स की आपूर्ति और व्यावसायिक निर्णयों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
– जेनसेन हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी, लेकिन जासूसी में शामिल होने की बात प्रमाणित नहीं हुई है।
– नोट – जेनसेन हुआंग या एलिस हुआंग के विरुद्ध जासूसी के आरोप में आपराधिक दोष सिद्ध होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जेनसेन हुआंग ने इस्तीफा क्यों दिया?
– 12 नवंबर 2026 को NVIDIA ने जेनसेन हुआंग के CEO, अध्यक्ष और निदेशक मंडल के सदस्य पद से इस्तीफे की घोषणा की।
– कंपनी की CFO (Chief Financial Officer) कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया।
– कंपनी के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच के लिए कानूनी फर्म Wachtell, Lipton, Rosen & Katz को नियुक्त किया।
– कंपनी ने कहा कि उसके पास इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के गोपनीय रहस्यों से समझौता हुआ है।

शेयरधारकों ने मुकदमा क्यों किया?
– NVIDIA और जेनसेन हुआंग के विरुद्ध अमेरिका में प्रस्तावित क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया गया।
– आरोप है कि कंपनी ने CEO के संबंधों और उनसे उत्पन्न संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की जानकारी शेयरधारकों से छिपाई।
– इससे निवेशकों को कंपनी के जोखिमों के बारे में गुमराह किया गया।
– इस विवाद के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

NVIDIA कंपनी के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्य
– स्थापना: 1993
– सह-संस्थापक: जेनसेन हुआंग, क्रिस मालाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम
– मुख्यालय: सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, अमेरिका
– प्रमुख क्षेत्र: GPU, सेमीकंडक्टर, AI कंप्यूटिंग
– प्रमुख उत्पाद: GPU और AI Accelerator

NVIDIA क्यों महत्त्वपूर्ण है?
– NVIDIA के GPU का उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल के प्रशिक्षण और संचालन में होता है।
– इसके चिप्स का उपयोग डेटा सेंटर, सुपरकंप्यूटर, रोबोटिक्स और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में किया जाता है।
– NVIDIA का CUDA प्लेटफॉर्म AI और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण है।
– यह वैश्विक AI प्रतिस्पर्धा में अमेरिका की प्रमुख कंपनियों में शामिल है।

इस विवाद का चीन-अमेरिका संबंधों से क्या संबंध है?
– यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और चीन के बीच सेमीकंडक्टर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है।
– अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन को उन्नत AI चिप्स के निर्यात पर प्रतिबंध और नियंत्रण लगाता रहा है।
– अमेरिका को आशंका है कि उन्नत AI चिप्स का उपयोग चीन सैन्य तकनीक, निगरानी और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने में कर सकता है।
– चीन अपनी घरेलू सेमीकंडक्टर क्षमता विकसित करने की कोशिश कर रहा है।
– NVIDIA जैसी कंपनियां चीन के बड़े बाजार में कारोबार बनाए रखना चाहती हैं।

————–
2. केंद्र सरकार ने किस राज्‍य के रनिवास टीले को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया?
Which state’s Ranivas Tila (mound) was declared a monument of national importance by the central government?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. झारखंड
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: a. बिहार

– केंद्र सरकार ने पूर्वी चंपारण ज़िले, बिहार के केसरिया स्थित रानीवास टीले को प्राचीन स्मारक तथा पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम (AMASR), 1958 के तहत राष्ट्रीय महत्त्व का पुरातत्त्वीय स्थल घोषित किया है।

रानीवास टीले के बारे में
– स्थान: केसरिया, पूर्वी चंपारण ज़िला, बिहार
– कानूनी संरक्षण: प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्त्वीय स्थल और अवशेष (AMASR) अधिनियम, 1958 की धारा 4(3) के तहत राष्ट्रीय महत्त्व का पुरातत्त्वीय स्थल घोषित
– महत्त्व: यह टीला प्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप के निकट स्थित है, जो बौद्ध धर्म से संबद्ध एक महत्त्वपूर्ण पुरातत्त्वीय स्थल है।

ऐतिहासिक और पुरातत्त्वीय महत्त्व
– अलेक्जेंडर कनिंघम का दौरा: भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) के प्रथम महानिदेशक अलेक्जेंडर कनिंघम ने वर्ष 1861 में केसरिया क्षेत्र का अन्वेषण किया था।
– उनके विवरण में एक प्राचीन बौद्ध स्थल का उल्लेख मिलता है, जिसमें एक मंदिर और बुद्ध की एक विशाल प्रतिमा थी।
– इस क्षेत्र में एक प्राचीन मठवासी प्रतिष्ठान से संबंधित पुरातत्त्वीय साक्ष्य मिले हैं, जिनमें दीवारें, कोठरियाँ, कमरे और गलियारे जैसी संरचनात्मक अवशेष शामिल हैं।

प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्त्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958
– उद्देश्य: राष्ट्रीय महत्त्व के प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातत्त्वीय स्थलों और अवशेषों के संरक्षण का प्रावधान करना।
– धारा 4: किसी पुरातत्त्वीय स्थल या स्मारक को राष्ट्रीय महत्त्व का घोषित करने की प्रक्रिया का प्रावधान करती है।
– संरक्षण: केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारकों और पुरातत्त्वीय स्थलों का रखरखाव एवं संरक्षण लागू कानूनी ढाँचे के तहत ASI द्वारा किया जाता है।
– प्रतिबंधित क्षेत्र: अधिनियम संरक्षित स्मारकों के आसपास निर्माण और अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित एवं विनियमित क्षेत्रों से संबंधित प्रावधानों के माध्यम से नियंत्रित करता है।

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI)
– स्थापना: वर्ष 1861
– संस्थापक एवं प्रथम महानिदेशक: अलेक्जेंडर कनिंघम
– प्रशासनिक मंत्रालय: संस्कृति मंत्रालय
– मुख्यालय: नई दिल्ली

बिहार में केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारक
– रानीवास टीले को शामिल किये जाने से पहले बिहार में ASI के अधीन 70 केंद्र द्वारा संरक्षित स्थल थे।
– रानीवास टीले को शामिल किये जाने के बाद यह संख्या 71 हो गई है।

————-
3. पद्म श्री पंडित मणिलाल नाग का निधन 9 नवंबर 2026 को हो गया, वे किस वाद्य यंत्र के प्रसिद्ध वादक थे?
Padma Shri Pandit Manilal Nag passed away on November 9, 2026; of which musical instrument was he a renowned player?

a. तबला
b. सितार
c. संतूर
d. सरोद

Answer: b. सितार

– पंडित मणिलाल नाग, एक मशहूर सितार वादक और बिष्णुपुर घराने के सबसे जाने-माने कलाकारों में से एक थे।
– उनका जन्म 16 अगस्त 1939 को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में हुआ था।
– पिता गोकुल नाग से सितार बजाना सीखा।
– मणिलाल नाग ने 1954 में अपना पहला स्टेज शो किया।
– उन्हें 2001 में हिंदुस्तान इंस्ट्रूमेंटेशन म्यूज़िक में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी से अवार्ड मिला।

ये मिले अवॉर्ड
– अलाउद्दीन पुरस्कार (पश्चिम बंगाल सरकार, 2012)
– बंग विभूषण (पश्चिम बंगाल सरकार, 2015)
– पद्म श्री (2020)

बिष्णुपुर घराना क्या है?
– हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूज़िक के एक रूप से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल के बांकुरा ज़िले के बिष्णुपुर से हुई थी, जो ध्रुपद स्टाइल के लिए मशहूर है।
– इसकी शुरुआत विष्णुपुर में मल्ल राजाओं के राज में हुई थी, जिनका नेतृत्व रामशंकर भट्टाचार्य कर रहे थे।

————-
4. ट्यूबरकुलोसिस (TB) से लड़ने में योगदान के लिए किस भारतीय संगठन को कोचोन प्राइज़ 2026 मिला?
Which Indian organization received the Kochon Prize 2026 for its contribution to the fight against tuberculosis (TB)?

a. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
b. मोलबायो डायग्नोस्टिक्स
c. REACH
d. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

Answer: c. REACH (रिसोर्स ग्रुप फॉर एजुकेशन एंड एडवोकेसी फॉर कम्युनिटी हेल्थ)

– टीबी के खिलाफ लड़ाई में मरीजों को सिर्फ दवाएं ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी सहारा देने की पहल को वैश्विक पहचान मिली है।
– REACH यह सम्मान पाने वाली भारत की पहली गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी संस्था बन गई है।
– इंडोनेशिया में 5 नवंबर 2026 को स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की बोर्ड बैठक में यह पुरस्कार दिया गया।
– इसे टीबी के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।
– रीच पिछले 27 वर्षों से टीबी प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। – संस्था ने मरीजों के इलाज के साथ उनकी सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक परेशानियों को भी अपनी कार्ययोजना में शामिल किया है।
– इसके लिए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, निजी स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और टीबी चैंपियंस के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
– संस्था की सह-संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. नलिनी कृष्णन, संस्था की निदेशक डॉ. रम्या अनंतकृष्णन ने इस उपलब्धि का श्रेय सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, टीबी नानबंस, टीबी चैंपियंस और मरीजों के परिवारों को दिया है।

————-
5. संयुक्त राष्ट्र (UN) की प्रशासनिक एवं बजटीय प्रश्न संबंधी सलाहकार समिति (ACABQ) के लिए किस भारतीय राजनयिक को चुना गया?
Which Indian diplomat was elected to the United Nations (UN) Advisory Committee on Administrative and Budgetary Questions (ACABQ)?

a. रुचिरा कंबोज
b. पी. हरीश
c. हरिश पर्वतनेनी
d. शिवानी गुप्ता

Answer: d. शिवानी गुप्ता

– ACABQ (Advisory Committee on Administrative and Budgetary Questions)
– शिवानी गुप्ता को वर्ष 2027–2029 तक के लिए चुना गया।
– समिति में 21 सदस्य हैं।
– शिवानी गुप्ता वर्ष 2018 की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।
– उनका कार्यकाल जनवरी 2027 से शुरू होगा।
– ACABQ के मुख्य कार्य: संयुक्त राष्ट्र के प्रशासनिक और बजटीय मामलों की समीक्षा करना तथा वित्तीय संसाधनों के उचित उपयोग पर सलाह देना।

————-
6. देश का पहला ईज ऑफ व्हीकल ओनरशिप इंडेक्स (EVOI) 2026 जारी किया गया, इसमें कौन सा राज्‍य टॉप पर है?
The country’s first Ease of Vehicle Ownership Index (EVOI) 2026 has been released; which state tops the list?

a. केरल
b. आंध्र प्रदेश
c. दिल्‍ली
d. तमिलनाडु

Answer: b. आंध्र प्रदेश

– ये इंडेक्‍स IndiaTech.org ने Consumer VOICE के साथ मिलकर जारी किया है।
– इस इंडेक्स के जरिए यह देखा जाता है कि किसी राज्य में आम लोगों के लिए गाड़ी खरीदना और उसका मालिक बनना कितना आसान है।
– इसमें 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया।
– EVOI में बताया गया कॉस्ट और अफॉर्डेबिलिटी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे कमजोर स्तंभ है।
– मैनुअल वेरिफिकेशन और अनौपचारिक शुल्कों के कारण पुरानी गाड़ियों के ट्रांसफर का वास्तविक खर्च VAHAN पर तय आधिकारिक शुल्क से 10 गुना तक ज्यादा हो जाता है।
– सर्वे में शामिल 39 फीसदी लोगों ने बताया कि बिक्री के बाद भी उनकी आरसी ट्रांसफर पेंडिंग थी।

इंडेक्‍स में ये बातें देखी जाती हैं:
– वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना कितना आसान है।
– गाड़ी खरीदने से जुड़ी सरकारी प्रक्रियाएं कितनी सरल हैं।
– वाहन मालिकों को मिलने वाली सुविधाएं कैसी हैं।
– वाहन से जुड़े नियमों और सेवाओं का पालन करना कितना सुविधाजनक है।

टॉप राज्‍य
– आंध्र प्रदेश 5.91 (10 में से) के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहा है।
– यानी इस दक्षिण राज्‍य में व्‍हीकल खरीदने और उसका मालिक बनने से जुड़ी प्रक्रियाएं तुलनात्मक रूप से अधिक सुविधाजनक हैं।
– केरल 5.74 के साथ दूसरे स्थान पर है।
– जबकि उत्तर प्रदेश का ओवरऑल स्कोर सबसे खराब रहा।
– स्टडी से पता चलता है कि राज्यों के बीच अलग-अलग पॉलिसी कैसे हैं।

राज्‍यों की रैंकिंग
1. आंध्र प्रदेश 5.91
2. केरल 5.74
3. तमिलनाडु 4.58
4. दिल्ली 4.58
5. कर्नाटक 4.30
6. गुजरात 4.16
7. मध्य प्रदेश 4.10
8. महाराष्ट्र 4.09
9. तेलंगाना 4.09
10. पंजाब 4.03
11. राजस्थान 3.97
12. हरियाणा 3.86
13. पश्चिम बंगाल 2.56
14. बिहार2.51
15. उत्‍तर प्रदेश 2.47

————-
7. भारत समिट 2026 का आयोजन 13 और 14 नवंबर को किस राज्‍य में आयोजित किया गया?
In which state was the India Summit 2026 held on November 13 and 14?

a. तेलंगाना
b. आंध्र प्रदेश
c. कर्नाटक
d. ओडिशा

Answer: a. तेलंगाना

– 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) में आयोजित किया गया।
– समिट में 70 देशों के पॉलिटिकल लीडर, बिज़नेस रिप्रेजेंटेटिव और सिविल सोसाइटी के सदस्य ग्लोबल चुनौतियों और इंटरनेशनल सहयोग पर चर्चा करने के लिए शामिल हुए।
– यह शिखर सम्मेलन तेलंगाना की कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
– थीम: ‘फोर्जिंग ए न्यू वर्ल्ड’ थी।
– प्रमुख विषय: लोकतंत्र, न्याय, जलवायु परिवर्तन, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), वैश्विक भू-राजनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग।

————-
8. नवंबर 2026 में इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) का 116वाँ सदस्य देश कौन बना?
Which country became the 116th member nation of the International Solar Alliance (ISA) in November 2026?

a. बारबाडोस
b. बहामास
c. जमैका
d. मालदीव

Answer: b. बहामास

– बहामास, (आधिकारिक नाम: बहामास राष्ट्रमंडल) अटलांटिक महासागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीपीय देश है।
– बहामास 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ISA के 9वें सत्र के दौरान ISA फ्रेमवर्क एग्रीमेंट में अपना परिग्रहण दस्तावेज़ जमा करके ISA का 116वाँ सदस्य देश बन गया।
– नए सदस्‍य देश का नाम कॉमनवेल्थ ऑफ द बहामास है।
– बहामास के हाई कमिश्नर, पीटर निकोलस सिमोनेट जूनियर ने ISA फ्रेमवर्क एग्रीमेंट का इंस्ट्रूमेंट ऑफ़ एक्सेसन, जॉइंट सेक्रेटरी, इकोनॉमिक डिप्लोमेसी और हेड ऑफ़ डिपॉज़िटरी, पीएस गंगाधर को सौंपा।

ISA क्या है?
– एक इंटरगवर्नमेंटल ऑर्गनाइज़ेशन है।
– जिसे सोलर एनर्जी डिप्लॉयमेंट को बढ़ावा देने और देशों के बीच सहयोग को मज़बूत करने के लिए बनाया गया है।
– यह पहल भारत और फ्रांस ने मिलकर 2015 में पेरिस में यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (COP21) के दौरान शुरू की थी।
– ISA फ्रेमवर्क एग्रीमेंट 6 दिसंबर 2017 को लागू हुआ।
– हेडक्वार्टर: गुरुग्राम (हरियाणा, भारत)

————-
9. ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के किस निशानेबाज ने ब्रॉज मेडल जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया?
Which Indian shooter won a bronze medal at the ISSF World Championships and secured a quota for the 2028 Los Angeles Olympics?

a. नीरज कुमार
b. स्वप्निल कुसाले
c. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
d. सरबजोत सिंह

Answer: a. नीरज कुमार

– 11 नवंबर 2026 को हुई चैंपियनशिप में नीरज ने मेडल जीता।
– नीरज ने कतर में चल रही ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में 346.5 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
– इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा ओलिंपिक कोटा है।
– इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर ओलिंपिक कोटा हासिल किया था।

ओलिंपिक कोटा?
– ओलिंपिक कोटा किसी देश को ओलिंपिक की किसी स्पर्धा में मिली जगह होती है।
– शूटिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी देश के लिए यह कोटा हासिल करते हैं।
– इसका मतलब है कि उस देश को संबंधित इवेंट में ओलिंपिक में हिस्सा लेने का एक स्थान मिल गया है।
– हालांकि, कोटा हासिल करने वाले खिलाड़ी का ओलिंपिक खेलना तय नहीं होता।
– देश की चयन प्रक्रिया के तहत यह तय किया जाता है कि उस कोटे पर कौन खिलाड़ी ओलिंपिक में हिस्सा लेगा।

————-
10. किस लेखक की बुक अलेक्जेंडर द ग्रेट की जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘Alexander: God, King, Man’ ने वर्ष 2026 का बैली गिफोर्ड पुरस्कार जीता?
Which author’s book, ‘Alexander: God, King, Man’—a work based on the biography of Alexander the Great—won the 2026 Baillie Gifford Prize?

a. विलियम डेलरिम्पल
b. एडमंड रिचर्डसन
c. पैट्रिक रैडेन कीफ
d. मैथ्यू स्वीट

Answer: b. एडमंड रिचर्डसन

– एडमंड रिचर्डसन की बायोग्राफी ‘अलेक्जेंडर: गॉड, किंग, मैन’ ने 4 नवंबर 2026 को नॉन-फिक्शन के लिए बैली गिफोर्ड प्राइज जीता। – ये अवॉर्ड लंदन में एक सेरेमनी में दिया गया।
– विजेता को 50,000 पाउंड (लगभग 60 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाती है।
– रिचर्डसन, लंदन के डरहम यूनिवर्सिटी में क्लासिक्स के प्रोफेसर हैं।
– बुक के प्रकाशक ब्‍लूमसबरी पब्लिशिंग है।

बुक के बारे में
– बुक यूनानी शासक सिकंदर महान के जीवन पर आधारित है।
– सिकंदर ने 336 ईसा पूर्व, मात्र 20 वर्ष की उम्र में मैसेडोनिया का सिंहासन संभाला था।
– उसने फारसी साम्राज्य सहित विशाल क्षेत्रों पर विजय प्राप्त की।
– उसका साम्राज्य प्राचीन यूनान से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप तक फैला था।
– 32 वर्ष की आयु में बेबीलोन में उसकी मृत्यु हो गई।
– लेखक ने इस पुस्तक पर एक दशक से अधिक समय तक रिसर्च किया।
– रिसर्च में 12 प्राचीन भाषाओं के ऐतिहासिक स्रोतों का उपयोग किया गया।
– आधुनिक तकनीक, पुरातात्विक खोजों और कंप्यूटर सिमुलेशन की मदद से सिकंदर के सैन्य अभियानों को समझने का प्रयास किया गया।
– पुस्तक में सिकंदर की उपलब्धियों के साथ उसके अभियानों से जुड़ी हिंसा और विनाश का भी वर्णन है।

बैली गिफोर्ड?
– इसकी शुरुआत वर्ष 1999 में सैमुअल जॉनसन पुरस्कार के नाम से हुई थी।
– वर्ष 2016 से इसे बैली गिफोर्ड द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।
– यह अंग्रेजी भाषा की उत्कृष्ट नॉन-फिक्शन पुस्तकों को दिया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
– वर्ष 2026 में विजेता का चयन 350 से अधिक पुस्तकों में से किया गया।
– प्राचीन इतिहास पर आधारित पुस्तक को पहली बार यह पुरस्कार मिला है।

————-
11. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2026 को क्रिकेट के किस फार्मेट से संन्यास ले लिया?
From which format of cricket did Indian fast bowler Mohammed Shami retire on November 6, 2026?

a. टेस्‍ट क्रिकेट
b. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)
c. टी 20
d. वनडे

Answer: a. टेस्‍ट क्रिकेट

– मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2013 को टेस्‍ट डेब्‍यू किया था।
– और इसी दिन टेस्ट छोड़ा।
– वे वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
– 36 वर्षीय शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे थे।
– जनवरी 2025 में उन्होंने टी-20 क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय वापसी की और फिर चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में चुने गए।
– न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच रहा।
– इसके बाद वे भारतीय टीम के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेले।
– मोहम्मद शमी का जन्म 3 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के सहसपुर अलीनगर गांव में हुआ।
– IPL में 2023 में गुजरात टाइटन्स (GT) के साथ खेले।
– 17 मैचों में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीता था।
– IPL 2026 में वे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के साथ खेले।

————-
12. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस राज्‍य में 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के स्मारक का उद्घाटन नवंबर 2026 में किया?
In which state did Union Home Minister Amit Shah inaugurate a memorial for the martyrs of the first war of independence of 1857 in November 2026?

a. बिहार
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: b. हरियाणा

– अमित शाह ने 5 नवंबर 2026 को हरियाणा के अंबाला में 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के स्मारक का उद्घाटन किया।
– इसका नाम1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का शहीद स्मारक है।
– यह मेमोरियल उन स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बनाया गया है जिन्होंने 1857 के विद्रोह में अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
– इसे भारत में पहले स्वतंत्रता संग्राम के तौर पर बड़े पैमाने पर याद किया जाता है।
– 22 एकड़ में ₹594 करोड़ से बने इस मेमोरियल में 22 गैलरी हैं।
– इन गैलरी में ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्स, पारंपरिक कला के रूप और मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी को मिलाकर आज़ादी की लड़ाई से जुड़ी घटनाओं और बलिदानों को दिखाया गया है।
– मेमोरियल में एक लाइट-एंड-साउंड शो भी है, जिसे 1857 के विद्रोह के खास पलों को फिर से दिखाने और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को समझाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

(हरियाणा)
राजधानी: चंडीगढ़
राज्‍यपाल: प्रोफेसर अशीम कुमार घोष
मुख्‍यमंत्री: नायब सिंह सैनी
आबादी: 2.54 करोड़
भाषा: हरियाणवी
पड़ोसी राज्य: पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़।

————-
13. विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Pneumonia Day celebrated?

a. 7 नवंबर
b. 11 नवंबर
c. 12 नवंबर
d. 15 नवंबर

Answer: c. 12 नवंबर

2026 की थीम
– निमोनिया नियंत्रण का एक नया युग
– A New Era of Pneumonia Control

– इसका उद्देश्य निमोनिया रोग से निपटने के लिए लोगों को जागरूक और शिक्षित करना है।
– विश्व निमोनिया दिवस पहली बार 12 नवंबर 2009 को मनाया गया था।
– इसे ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड न्यूमोनिया (Global Coalition against Child Pneumonia) के द्वारा मनाया जाता है।

निमोनिया क्या है?
– निमोनिया फेफड़ों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है।
– इससे पीड़ित होने पर फेफड़ों में पानी भर जाता है और उसमें सूजन आ जाती है।
– यह बीमारी एक या दोनों फेफड़ों में हो सकती है।
– निमोनिया के कारक मुख्यतः बैक्टीरिया और वायरस होते है।
– निमोनिया होने पर फेफड़ों की वायु थैली में हवा या मवाद भर जाता है।
– इस वजह से मरीज को खांसने और सांस लेने में परेशानी होती है।
– समय पर इसका इलाज न कराने पर मरीज की मौत भी हो सकती है।

————–
14. लोक सेवा प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
When is Public Service Broadcasting Day celebrated?

a. 10 नवंबर
b. 11 नवंबर
c. 12 नवंबर
d. 13 नवंबर

Answer: c. 12 नवंबर

– यह दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है।
– वर्ष 1947 में ऑल इंडिया रेडियो, दिल्ली के स्टूडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहली और एकमात्र यात्रा की स्मृति में यह दिन मनाया जाता है।

————–
15. विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) कब मनाया जाता है?
When is World Diabetes Day celebrated?

a. 13 नवंबर
b. 14 नवंबर
c. 15 नवंबर
d. 16 नवंबर

Answer: b. 14 नवंबर

2026 की थीम
– मधुमेह पर जल्द कार्रवाई
– Early action on diabetes

– विश्व मधुमेह दिवस पहली बार 1991 में इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बनाया था।

मधुमेह
– मधुमेह (Diabetes) अंधापन, गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा, स्ट्रोक आदि का प्रमुख कारण होता है।
– स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधि और तंबाकू के सेवन से बचने से मधुमेह को रोका जा सकता है।
– मधुमेह का इलाज समय पर दवा लेने और रेगुलर जांच और उपचार से किया जा सकता है या इसके परिणामों से बचा जा सकता है।


PDF Download: Click here