24 & 25 अक्टूबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 24 & 25 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here


1. किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित ‘बाराटांग के कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स’ को यूनेस्‍को के विश्‍व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?

In which Union Territory is the ‘Baratang Karst-Mud-Volcano Complex’ located, which has been included in the UNESCO World Heritage tentative list?

a. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
d. लक्षद्वीप

Answer: a. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

– UNESCO में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने 20 अक्‍टूबर 2026 को इसकी घोषणा की।
– यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाराटांग द्वीप पर स्थित है।
– यहाँ चूना-पत्थर की गुफाएँ और सक्रिय मिट्टी के ज्वालामुखी हैं।
– यह दक्षिण एशिया का एकमात्र एक्टिव ज्वालामुखी है।
– स्थानीय लोग इन मिट्टी के ज्वालामुखियों को ‘जलकी’ पुकारते हैं।
– इसमें आग, लावा या गर्म खौलता पत्थर नहीं निकलता।
– जमीन के नीचे शेल (Shale) की परतों पर पड़ने वाले अत्यधिक दबाव के कारण मिट्टी, पानी और मीथेन गैस बाहर आती है।
– इसके छिद्रों से लगातार मीथेन गैस के बुलबुले उठते हैं।
– फूटने से पहले हल्की सी गैस लीक होने जैसी आवाज आती है।
– यहाँ का कीचड़ गर्म नहीं होता है।
– इस कॉम्प्लेक्स में मड वोल्केनो के साथ-साथ अद्भुत चूना पत्थर की गुफाएं और विशिष्ट कार्स्ट भू-आकृतियाँ भी शामिल हैं।
– बाराटांग द्वीप पर मड वोल्केनो कुल चार समूहों में फैले हैं, जिनमें कई छोटे वेंट हैं।
– इसके प्रस्तावित क्षेत्र का विस्तार लगभग 0.0123 वर्ग किलोमीटर (1.23 हेक्टेयर) है, जो जारवा क्रीक के पास आरक्षित वन क्षेत्र में है।
– लंबे समय तक शांत रहने के बाद, यहाँ के मड वोल्केनो वर्ष 2025 में फिर से सक्रिय हुए थे।

————-
2. किस केंद्र शासित प्रदेश के ‘अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी’ को यूनेस्‍को के विश्‍व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
Which Union Territory’s ‘Andaman Subduction Volcano’ has been included in the UNESCO World Heritage tentative list?

a. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
b. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
c. लक्षद्वीप
d. पुदुचेरी

Answer: b. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

– यह ज्वालामुखी क्षेत्र इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट के बर्मा माइक्रोप्लेट के नीचे धंसने (सबडक्शन) के कारण बना है।
– जब भारतीय प्लेट नीचे धंसती है, तो पृथ्वी के अंदर अत्यधिक दबाव और तापमान के कारण मैग्मा का निर्माण होता है, जो सतह पर ज्वालामुखी के रूप में प्रकट होता है।
– इस हेरिटेज साइट में बैरन आइलैंड और नार्कोंडम शामिल हैं, जो दो ज्वालामुखी द्वीप हैं और इनकी खासियतें बहुत अलग हैं।
– बैरन आइलैंड भारत का एकमात्र कन्फर्म्ड एक्टिव ज्वालामुखी है।
– इसकी ज्वालामुखी एक्टिविटी 1787 से रिकॉर्ड की गई है।
– 2025 और 2026 की शुरुआत में इसकी एक्टिविटी रिपोर्ट की गई है।
– आइलैंड का लैंडस्केप बार-बार होने वाले विस्फोटों से बना है।
– इसके आस-पास का पानी अपने समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है।
– दूसरी तरफ, नार्कोंडम एक जंगल वाला ज्वालामुखी द्वीप है।
– यह नार्कोंडम हॉर्नबिल का घर है, यह पक्षी दुनिया में और कहीं नहीं पाया जाता।
– इस द्वीप पर आने-जाने पर भी सख्त पाबंदियां हैं।
– इसलिए यह कोई रेगुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है।
– ये द्वीप ज्वालामुखी गतिविधि और अलग-थलग माहौल में बनने वाले इकोसिस्टम की स्टडी के लिए ज़रूरी हैं।

————-
3. किस राज्‍य के ‘सिरपुर सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य (Sirpur Cultural and Archaeological Landscape)’ को यूनेस्‍को के विश्‍व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया?
The ‘Sirpur Cultural and Archaeological Landscape’ of which state has been included in the UNESCO World Heritage tentative list?

a. राजस्‍थान
b. उत्‍तर प्रदेश
c. छत्तीसगढ़
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: c. छत्तीसगढ़

– छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी नदी के किनारे बसा सिरपुर, 5वीं और 12वीं सदी के बीच एक ज़रूरी बस्ती थी।
– इसके बचे हुए हिस्सों में हिंदू मंदिर, बौद्ध मठ और जैन इमारतें हैं!
– जो इसे इस इलाके के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास को समझने के लिए एक ज़रूरी जगह बनाती हैं।
– मशहूर स्मारकों में से एक लक्ष्मण मंदिर है!
– ये लक्ष्मण मंदिर ईंटों से बना है और अपने आर्किटेक्चरल डिज़ाइन और बारीक नक्काशी वाले दरवाज़े के लिए मशहूर है।
– सिरपुर के आर्कियोलॉजिकल अवशेष ये बताते हैं कि यह एक ऐसी बस्ती थी जहाँ सिर्फ़ धार्मिक स्मारकों का एक ग्रुप नहीं था, बल्कि घर, बाज़ार और क्राफ़्ट एक्टिविटी भी थीं।

Tentative World Heritage Site
– ये वे स्थल होते हैं जिन्हें किसी देश की सरकार द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि इन्हें भविष्य में UNESCO विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया जाए।
– इन्हें Tentative List में रखा जाता है।
– किसी स्थल को आधिकारिक वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट बनाने के लिए, पहले टेंटेटिव लिस्‍ट में होना अनिवार्य है।
– यह एक प्रारंभिक चरण होता है।

भारत के 78 अस्‍थाई विश्व धरोहर स्थल
1) मांडू के स्मारकों का समूह, मध्य प्रदेश : 03/07/1998
2) मट्टनचेरी पैलेस, एर्नाकुलम, केरल : 03/07/1998
3) बिष्णुपुर के मंदिर, पश्चिम बंगाल: 03/07/1998
4) श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर, पंजाब : 05/01/2004
5) असम में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य स्थित माजुली नदी द्वीप, असम : 02/03/2004
6) वाइल्ड ऐस अभयारण्य, लिटिल रण ऑफ कच्छ, गुजरात : 15/03/2006
7) नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश : 15/03/2006
8) डेजर्ट नेशनल पार्क, राजस्थान : 26/05/2009
9) न्योरा वैली राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिम बंगाल : 26/05/2009
10) भारत में सिल्क रोड के स्थल, विभिन्न राज्य : 20/01/2010
11) हैदराबाद के कुतुब शाही स्मारक : गोलकोंडा किला, कुतुब शाही मकबरे और चारमीनार, तेलंगाना : 10/09/2010
12) कश्मीर के मुगल उद्यान, जम्मू-कश्मीर : 13/12/2010
13) दिल्ली : एक विरासत नगरी, दिल्ली : 22/05/2012
14) बहाई उपासना स्थल, नई दिल्ली: 15/04/2014
15) चेत्तीनाड : तमिल व्यापारियों के गांवों के समूह, तमिलनाडु : 15/04/2014
16) भारत की पर्वतीय रेलों का विस्तार, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
17) हड़प्पा बंदरगाह-नगर लोथल के पुरातात्विक अवशेष, गुजरात : 15/04/2014
18) बुर्जहोम की नवपाषाण बस्ती, जम्मू-कश्मीर : 15/04/2014
19) एकाम्र क्षेत्र : मंदिर नगरी, भुवनेश्वर, ओडिशा : 15/04/2014
20) नारकोंडम द्वीप : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 15/04/2014
21) थेमबांग का किलाबंद गांव, अरुणाचल प्रदेश : 15/04/2014
22) सत्याग्रह स्थल : भारत के अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन के स्थल, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
23) पद्मनाभपुरम पैलेस, तमिलनाडु : 15/04/2014
24) चिलिका झील, ओडिशा : 15/04/2014
25) श्रीरंगपट्टनम द्वीप नगर के स्मारक, कर्नाटक : 15/04/2014
26) श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम, तमिलनाडु : 15/04/2014
27) अपातानी सांस्कृतिक परिदृश्य, अरुणाचल प्रदेश : 15/04/2014
28) भारत के विशिष्ट साड़ी बुनाई समूह, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
29) सेल्युलर जेल, अंडमान द्वीप समूह : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 15/04/2014
30) दक्कन सल्तनत के स्मारक और किले, विभिन्न राज्य : 15/04/2014
31) अयोहोल : बादामी : पट्टडकल : मंदिर वास्तुकला का विकास, कर्नाटक : 09/02/2015
32) उत्तरापथ, बादशाही सड़क, सड़क-ए-आज़म और ग्रैंड ट्रंक रोड के किनारे स्थित स्थल, विभिन्न राज्य : 15/04/2015
33) भारत का शीत मरुस्थलीय सांस्कृतिक परिदृश्य, हिमाचल प्रदेश : 15/04/2015
34) कीबुल लामजाओ संरक्षण क्षेत्र, मणिपुर : 11/03/2016
35) गारो हिल्स संरक्षण क्षेत्र, मेघालय : 26/07/2018
36) ओरछा का ऐतिहासिक समग्र परिसर, मध्य प्रदेश : 15/04/2019
37) सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश : 13/04/2021
38) भेड़ाघाट : लमेटाघाट, नर्मदा घाटी, मध्य प्रदेश : 13/04/2021
39) हायर बेनकल, महापाषाणकालीन स्थल, कर्नाटक : 13/04/2021
40) कांचीपुरम के मंदिर, तमिलनाडु : 13/04/2021
41) वाराणसी के ऐतिहासिक शहर का प्रतिष्ठित नदी तट, उत्तर प्रदेश : 13/04/2021
42) श्री वीरभद्र मंदिर और एकाश्म नंदी, लेपाक्षी, विजयनगर मूर्तिकला एवं चित्रकला परंपरा, आंध्र प्रदेश : 17/02/2022
43) जिंजकियेंग ज्री : जीवित जड़ पुलों के सांस्कृतिक परिदृश्य, मेघालय : 17/02/2022
44) भारत के कोंकण क्षेत्र के भू-आकृतिक चित्र : महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक : 17/02/2022
45) वडनगर : गुजरात का बहुस्तरीय ऐतिहासिक नगर, गुजरात : 13/12/2022
46) उनाकोटी, उनाकोटी पर्वतमाला, उनाकोटी जिले की शैल-कट मूर्तियां और उत्कीर्ण चित्र, त्रिपुरा : 13/12/2022
47) सूर्य मंदिर, मोढेरा और इसके आसपास के स्मारक, गुजरात : 13/12/2022
48) महाराष्ट्र के कोंकण तट के साथ स्थित तटीय किलेबंदी : क्रमिक नामांकन, महाराष्ट्र : 03/01/2024
49) धामनार का ऐतिहासिक समग्र परिसर, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
50) रामनगर, मंडला के गोंड स्मारक, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
51) भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
52) चंबल घाटी के शैलचित्र स्थल, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
53) खूनी भंडारा, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
54) ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश : 08/02/2024
55) बुंदेलों के महल-किले, मध्य प्रदेश : 11/02/2025
56) उत्तर भारत के गुप्तकालीन मंदिर : क्रमिक नामांकन, विभिन्न राज्य : 11/02/2025
57) चौंसठ योगिनी मंदिर : क्रमिक नामांकन, विभिन्न राज्य : 11/02/2025
58) मौर्य मार्गों के किनारे अशोक के शिलालेख स्थलों का क्रमिक नामांकन, विभिन्न राज्य : 11/02/2025
59) मुदुमल के महापाषाणकालीन मेनहिर, तेलंगाना : 11/02/2025
60) कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, छत्तीसगढ़ : 11/02/2025
61) सलखन जीवाश्म पार्क, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश : 04/06/2025
62) प्राकृतिक विरासत : वरकला, केरल : 27/08/2025
63) तिरुमला पहाड़ियों की प्राकृतिक विरासत, आंध्र प्रदेश : 27/08/2025
64) एर्रा मट्टी डिब्बालु की प्राकृतिक विरासत, आंध्र प्रदेश : 27/08/2025
65) मेघालयन युग की गुफाएं, मेघालय : 27/08/2025
66) सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत, कर्नाटक : 27/08/2025
67) पंचगनी और महाबलेश्वर के डेक्कन ट्रैप, महाराष्ट्र : 27/08/2025
68) नागा हिल ओफियोलाइट, नागालैंड : 27/08/2025
69) ओडिशा के बौद्ध त्रिभुज स्थलों का क्रमिक नामांकन, ओडिशा : 22/12/2025
70) अंडमान द्वीप समूह की औपनिवेशिक दंड बस्ती, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 22/05/2026
71) मध्य निकोबार द्वीप समूह में निकोबारी सांस्कृतिक निरंतरता, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह : 22/05/2026
72) शेखावाटी के चित्रित हवेली नगर, राजस्थान : 01/06/2026
73) रंगपुर : शिवसागर ऐतिहासिक समग्र परिसर, असम : 19/06/2026
74) बाघ गुफा चित्रकारी, धार, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
75) चंबल घाटी के मंदिर समूह : बटेश्वर, पदावली और ककर्मठ : मुरैना, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
76) उदयगिरि गुफाएं, विदिशा, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
77) गिन्नौरगढ़ किला, रायसेन, मध्य प्रदेश : 08/07/2026
78) सत्याग्रह स्थल, भारत और दक्षिण अफ्रीका में महात्‍मा गांधी के सत्‍याग्रह से जुड़े 9 स्थल: 03/10/2026
79) बाराटांग का कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स, अंडमान: 20/10/2026
80) अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी : 20/10/2026
81) सिरपुर सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य, छत्तीसगढ़ : 20/10/2026

—- प्रिलिम्‍स एग्‍जाम के लिए प्रश्‍न —-

Q. UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किए गए प्रमुख स्थलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1) अंडमान और निकोबार के बाराटांग द्वीप पर स्थित ‘कार्स्ट-मड-ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स’ दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय मिट्टी का ज्वालामुखी है, जहाँ का कीचड़ अत्यधिक गर्म खौलता हुआ और लावे से युक्त होता है।
2) ‘अंडमान सबडक्शन ज्वालामुखी’ क्षेत्र में भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन आइलैंड और दुर्लभ ‘नार्कोंडम हॉर्नबिल’ पक्षी का घर माना जाने वाला नार्कोंडम द्वीप शामिल हैं।
3) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित ‘सिरपुर सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य’ अपने प्राचीन बौद्ध मठों, जैन इमारतों और ईंटों से बने प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर के लिए जाना जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b) केवल 2 और 3

व्याख्या:
– कथन 1 गलत है: बाराटांग का मड वोल्केनो दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय मिट्टी का ज्वालामुखी तो है, लेकिन यहाँ का कीचड़ गर्म नहीं होता और न ही इससे कोई आग या लावा निकलता है। यहाँ जमीन के नीचे शेल (Shale) की परतों पर अत्यधिक दबाव के कारण मिट्टी, पानी और मीथेन गैस बाहर आती है।
– कथन 2 सही है: अंडमान सबडक्शन साइट में बैरन आइलैंड (भारत का एकमात्र कंफर्म्ड एक्टिव आग्नेय ज्वालामुखी) और नार्कोंडम द्वीप (जहाँ नार्कोंडम हॉर्नबिल पाया जाता है) दोनों शामिल हैं।
– कथन 3 सही है: सिरपुर (छत्तीसगढ़) 5वीं से 12वीं सदी के बीच एक प्रमुख धार्मिक केंद्र था, जहाँ हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के अवशेष मिले हैं। यहाँ का प्रसिद्ध ‘लक्ष्मण मंदिर’ ईंटों (Bricks) से निर्मित स्थापत्य कला का उत्कृष्ट नमूना है।

—————
4. सुप्रीम कोर्ट ने किस अनुच्‍छेद के तहत इंटरनेट का इस्तेमाल बच्चों का मौलिक अधिकार बताकर, इसे उससे दूर रखने को बेतुका कहा?
Under which article did the Supreme Court declare the use of the internet a fundamental right for children, and term the act of keeping them away from it as absurd?

a. केवल अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 21 और 19(1)(a)
c. केवल अनुच्छेद 32
d. अनुच्छेद 25 और 26

Answer: b. अनुच्छेद 21 और 19(1)(a)

– दरअसल सुप्रीम कोर्ट में 15 अक्‍टूबर 2026 को जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस बनाम एस. हरिश एवं अन्य’ मामले की सुनवाई चल रही थी।
– मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से संबंधित अवैध सामग्री (CSEAM) के प्रसार को रोकने और उसे हटाने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने से संबंधित था।
– तब इस मामले में जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि‍ इंटरनेट का उपयोग करना प्रत्येक व्यक्ति, बच्चों सहित, का मौलिक अधिकार है।
– यह अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 और अनुच्छेद 19(1)(a) से जुड़ा है।
– कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका होगा।
– इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं है।
– ऐसी रोक से बच्चे कम सुरक्षित वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।
– कोर्ट ने बच्चों के CSEAM (बच्चों के यौन शोषण से संबंधित अवैध सामग्री) को पहचानने और हटाने की व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया।
– सोशल मीडिया कंपनियों को भी ऐसा कंटेंट हटाने के दो घंटे के भीतर पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल को रिपोर्ट देनी होगी।
– कहा, केंद्र सरकार को जरूरत पड़ने पर आईटी कानून और नियमों में बदलाव भी करने होंगे।

बच्‍चों के‍ लिए इंटरनेट बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की दलीलें
– पढ़ाई का बड़ा जरिया
– बैन से सुरक्षा की गारंटी नहीं
– ज्‍यादा असुरक्षित वेबसाइटों का खतरा
– निजी जानकारी पर खतरा।

बच्‍चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर कोर्ट के सुझाव
– अकाउंट प्राइवेट रखें
– अनजान लोगों से संपर्क सीमित करें।
– विज्ञापनों कंटेंट पर नियंत्रण
– छोटे बच्‍चों के लिए चाइल्‍ड मोड
– माता पिता की सहमति जरूरी।
– स्कूली पढ़ाई में शामिल हो ऑनलाइन सुरक्षा
– नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) और राज्य की शैक्षिक संस्थाएं बाल मनोवैज्ञानिकों, शिक्षकों और अभिभावक विशेषज्ञों की मदद से पढ़ाई की सामग्री तैयार करें।

अश्लील सामग्री से जुड़े मामले बढ़े
– गृह मंत्रालय की ओर से 29 जुलाई 2025 को लोकसभा में पेश NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, बच्चों की अश्लील तस्वीरों और वीडियो से जुड़े मामले 2018 में 44 थे।
– जो 2022 में बढ़कर 1,171 हो गए।
– यानी 26.6 गुना बढ़े।
– वहीं, बच्चों के खिलाफ दर्ज साइबर अपराध के मामले 2018 में 232 थे, जो 2022 में बढ़कर 1,823 हो गए।
– हालांकि, केंद्र ने 2022 के बाद का डेटा रिलीज नहीं किया।

अनुच्छेद 21
– अनुच्छेद 21 भारतीय संविधान के भाग III में मौलिक अधिकार है।
– यह जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित है।
– इसके तहत किसी व्यक्ति को विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित किया जा सकता है।
– यह अधिकार भारतीय नागरिकों और विदेशियों, दोनों को प्राप्त है।

अनुच्छेद 19(1)(a)
– अनुच्छेद 19(1)(a) भारतीय संविधान के भाग III में मौलिक अधिकार है।
– यह सभी भारतीय नागरिकों को वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है।
– इसके अंतर्गत बोलने, लिखने, अपने विचार व्यक्त करने और प्रेस की स्वतंत्रता जैसे अधिकार शामिल हैं।
– यह अधिकार अनुच्छेद 19(2) के तहत निर्धारित उचित प्रतिबंधों के अधीन है।

–— प्रिलिम्‍स एग्‍जाम के लिए प्रश्‍न —-

Q. भारत में इंटरनेट एक्सेस के अधिकार के बारे में इन बातों पर गौर करें:

1) इंटरनेट एक्सेस करने और इस्तेमाल करने का अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।
2) सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि इंटरनेट एक्सेस करने का फंडामेंटल राइट एब्सोल्यूट है और पब्लिक ऑर्डर या बच्चों की सेफ्टी के लिए इस पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती।

ऊपर दिए गए बयानों के बारे में, इनमें से कौन सा सही है?
(a) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं और कथन 2, कथन 1 का सही स्पष्टीकरण है।
(b) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं और कथन 2, कथन 1 का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) कथन 1 सही है लेकिन कथन 2 गलत है।
(d) कथन 1 गलत है लेकिन कथन 2 सही है।

सही उत्‍तर : (c) कथन 1 सही है लेकिन कथन 2 गलत है।

व्‍याख्‍या:
– कथन 1 सही है। सर्वोच्च न्यायालय ने 15 अक्टूबर को माना कि “इंटरनेट तक पहुंच और उसका उपयोग करने का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है ।” न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और केवी चंद्रन की पीठ ने कहा कि बच्चे, “अपनी उम्र के बावजूद, समान अधिकारों का आनंद लेते हैं”, और यह कि “हमारे बच्चों की सुरक्षा और उनकी स्वतंत्रता एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं। हमारे बच्चे दोनों के हकदार हैं।
– कथन 2 सही नहीं है। इंटरनेट से जुड़े अधिकार पूरी तरह से लागू नहीं हैं। जहाँ लागू हो, वहाँ कानूनी, ज़रूरी और आनुपातिकता सहित संवैधानिक ज़रूरतों के तहत पाबंदियाँ लगाई जा सकती हैं।

————–
5. किस पूर्व एशियाई उच्च पर्वतीय पठारी क्षेत्र में 22 अक्‍टूबर 2026 को 7.0 तीव्रता का भूकंप आया जिससे 16 लोगों की मौत हो गई?
In which East Asian high-mountain plateau region did a 7.0-magnitude earthquake occur on October 22, 2026, resulting in the deaths of 16 people?

a. ताजिकिस्तान
b. तिब्‍बत
c. चीन
d. म्‍यांमार

Answer: b. तिब्‍बत

– तिब्बत आधिकारिक तौर पर एक स्वतंत्र देश नहीं है, चीन का एक स्वायत्त क्षेत्र है।
– तिब्‍बत के भूकंप का केंद्र नागक्यू शहर के बाछेन काउंटी था।
– यह जमीन से 10 किलोमीटर से भी कम गहराई पर आया।
– यह जगह तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 400 किलोमीटर दूर है।
– भूकंप में 65 लोग घायल हुए हैं।
– 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
– चीन के भूकंप निगरानी केंद्र के मुताबिक, मुख्य भूकंप के बाद अब तक 413 आफ्टरशॉक्स यानी छोटे झटके दर्ज किए गए हैं।
– शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप से 339 घर भी ढह गए हैं।
– तिब्बत दुनिया के उन इलाकों में शामिल है, जहां भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है।

कब कब आए भूकंप
– जनवरी 2025 में तिब्बत के तिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 400 लोगों की मौत हुई थी।
– जबकि पड़ोसी नेपाल में 13 लोगों की जान गई थी।
– वर्ष 2010 में पड़ोसी चीनी प्रांत छिंगहाई के युशू में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
– 2,698 लोगों की मौत हुई और करीब 300 लोग लापता हुए थे।
– 26 अगस्त 2026 को नेपाल सीमा के पास पहाड़ से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था।
– इस आपदा में 43 लोगों की मौत हुई थी।

बार-बार भूकंप क्यों आते हैं?
– जमीन के नीचे दो बड़ी प्लेटें हैं। भारत की प्लेट और यूरेशिया की प्लेट।
– भारत की प्लेट धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रही है और यूरेशिया की प्लेट को धक्का दे रही है।
– दबाव की वजह से जमीन के नीचे की चट्टानों में हलचल होती है।
– जब चट्टानें अचानक खिसकती हैं, तो जमीन हिलने लगती है।
– इससे ही भूकंप कहते हैं।
– तिब्बत में जमीन के नीचे मौजूद दरारों में दबाव जमा होता रहता है। – इसलिए यहां बार-बार भूकंप आते हैं।

तिब्‍बत
– किस देश का स्‍वायत्‍त क्षेत्र : चीन
– भाषा: तिब्बती भाषा
– निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री: पेंपा त्सेरिंग
– मुद्रा: चीनी युआन
– आबादी: 36.5 लाख
– पड़ोसी देश: भारत, नेपाल, भूटान और म्यांमार।

————–
6. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के नए चेयरमैन अक्‍टूबर 2026 में कौन बने?
Who became the new Chairman of Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) in October 2026?

a. नीलकंठ मिश्रा
b. इयान टायलर
c. सुनील कुमार
d. अरुण कुमार सिंह

Answer: c. सुनील कुमार

– सरकार ने 22 अक्टूबर 2026 को सुनील कुमार को नियुक्त किया।
– 58 वर्षीय सुनील कुमार, ONGC के मेहसाणा एसेट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और एसेट मैनेजर हैं।
– वह अरुण कुमार सिंह की जगह लेंगे, जिनका बढ़ा हुआ कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है।
– सुनील कुमार 7 दिसंबर को चार्ज लेंगे।
– वे 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे।
– रिटायरमेंट के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर काम करना भी शामिल है।

————-
7. पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के मेजबान शहर का नाम बताइए?
Name the host city for the first Commonwealth Kabaddi Championship in 2026.

a. अहमदाबाद
b. जयपुर
c. पणजी
d. चंडीगढ़

Answer: a. अहमदाबाद

– आयोजक : इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन (IKF) की मंज़ूरी से, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (AKFI) द्वारा
– कब से कब : 23 से 31 अक्टूबर 2026
– कहां : अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
– कितने देश : 13 देश के 400 से ज़्यादा खिलाड़ी
– इसे आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स में कबड्डी को आधिकारिक तौर पर शामिल कराने के प्रयास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

हिस्‍सा लेने वाले देश
– भारत
– श्रीलंका
– बांग्लादेश
– नाइजीरिया
– केन्या
– तंजानिया
– कनाडा
– सिंगापुर
– मलेशिया
– युगांडा
– इंग्लैंड
– स्कॉटलैंड
– ऑस्ट्रेलिया

————-
8. तिल दिवस (mole day) कब मनाया जाता है?
When is Mole Day celebrated?

a. 22 अक्‍टूबर
b. 23 अक्‍टूबर
c. 24 अक्‍टूबर
d. 25 अक्‍टूबर

Answer: b. 23 अक्‍टूबर

– यह दिवस सभी रसायन विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के बीच लोकप्रिय है।
– Mole पदार्थ का SI मात्रक है।
– यह इंटरनेशनल सिस्‍टम ऑफ यूनिट्स का बेस यूनिट है।
– किसी पदार्थ का एक मोल उसकी वह मात्रा है, जिसमें उतने ही कण उपस्थित होते हैं।

————-
9. भारत और किस देश के बीच नौसैनिक अभ्‍यास कोंकण-26 आयोजित हुआ?
Between India and which other country was the naval exercise ‘Konkan-26’ held?

a. ऑस्‍ट्रेलिया
b. जापान
c. यूनाइटेड किंगडम
d. यूएसए

Answer: c. यूनाइटेड किंगडम (8–15 अक्टूबर 2026 तक ब्रिटेन के प्लायमाउथ के तट पर आयोजित हुआ)

– कब से कब तक : 08-15 अक्टूबर 2026
– कहां : प्लायमाउथ, UK
– किस युद्धपोत ने हिस्‍सा लिया : स्टेल्थ फ्रिगेट INS त्रिशूल
– यह एक्सरसाइज है जो भारत और UK में बारी-बारी से होती है।

—- प्रिलिम्‍स एग्‍जाम के लिए —-

Q. ‘अभ्यास कोंकण-26’ (Exercise Konkan-26) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1) यह भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) की नौसेनाओं के बीच आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय अभ्यास है, जिसका आयोजन अक्टूबर 2026 में ब्रिटेन के प्लायमाउथ तट पर किया गया।
2) इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य ने भाग लिया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (a) केवल 1

व्याख्या:
– कथन 1 सही है: अभ्यास कोंकण भारत और UK के बीच बारी-बारी से आयोजित होने वाला एक नौसैनिक अभ्यास है। इसका 2026 संस्करण (कोंकण-26) 8 से 15 अक्टूबर 2026 तक प्लायमाउथ, यूके में आयोजित हुआ।
– कथन 2 गलत है: इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट INS त्रिशूल (INS Trishul) ने भाग लिया था, न कि INS विक्रमादित्य ने।

————-
10. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष 2026 का नोबेल पुरस्कार के लिए किन्हें संयुक्त रूप से चुना गया?
Who have been jointly selected for the 2026 Nobel Prize in the field of Economics?

a. रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड
b. राज चेट्टी और माइकल वुडफोर्ड
c. रॉबर्ट ई. हॉल और राज चेट्टी
d. माइकल वुडफोर्ड और माइकल क्रेमर

Answer: a. रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड

– क्‍यों मिला : ‘मैक्रोइकॉनॉमिक स्टेबलाइजेशन के माइक्रोइकॉनॉमिक आधारों’ पर उनके शोध और मॉडल विकसित करने के लिए’
– रॉबर्ट ई. हॉल कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और माइकल वुडफोर्ड न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
– स्वीडिश रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 12 अक्टूबर, 2026 को इन दोनों अमेरिकी अर्थशास्‍त्री के नाम घोषणा की।
– दोनों अर्थशास्त्रियों को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
– उनके द्वारा तैयार आर्थिक मॉडल दुनिया भर की सरकारों और केंद्रीय बैंकों को बाजार के उतार-चढ़ाव, महंगाई और आर्थिक झटकों से निपटने और नीतियां तैयार करने में मदद करते हैं।
– उनकी रिसर्च से समझाया, मंदी में नौकरियां क्यों घटती हैं, महंगाई रोकना मुश्किल क्यों होता है।
– दोनों को 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी 11.5 करोड़ रुपए की राशि बराबर बांटी जाएगी।

अर्थशास्त्र का नोबेल बाकी पुरस्कारों से अलग
– अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की मूल वसीयत में शामिल नहीं था।
– स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने 1968 में इसकी शुरुआत की थी। – इसका आधिकारिक नाम ‘अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार’ है।
– यह पुरस्कार ऐसे शोध को सम्मान देता है, जिसने अर्थव्यवस्था को समझने या उससे जुड़े फैसले लेने के तरीकों में अहम योगदान दिया हो।

————-
11. विश्व पोलियो दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Polio Day celebrated?

a. 25 अक्‍टूबर
b. 24 अक्‍टूबर
c. 23 अक्‍टूबर
d. 22 अक्‍टूबर

Answer: b. 24 अक्‍टूबर

– पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

– विश्व पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
– वह अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी।
– डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में 12 अप्रैल को पोलियो से बचाव की दवा को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था।
– पोलियो अक्सर संक्रमित व्यक्ति के मल के माध्यम से फैलता है, जो दूषित भोजन और पानी, खराब स्वच्छता आदि के माध्यम से अन्य लोगों के संपर्क में आ सकता है। इसलिए टीकाकरण के साथ-साथ हाथ धोने, पीने के पानी को उबालकर पीने, छह महीने से कम उम्र के बच्चों को केवल स्तनपान कराने आदि के महत्व के बारे में भी लोगों को बताया गया।


PDF Download: Click here