21 to 23 अक्टूबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 21 to 23 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश ने मंगल ग्रह के चंद्रमा ‘फोबोस’ से मिट्टी और चट्टानों के सैंपल लाने के लिए (MMX) मिशन लॉन्च किया?
Which country launched the (MMX) mission to bring back samples of soil and rocks from Mars’ moon ‘Phobos’?

a. जापान
b. भारत
c. फ्रांस
d. जर्मनी

Answer: a. जापान

– जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने 20 अक्टूबर 2026 को तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से एच3 रॉकेट के जरिए ‘मार्स मून एक्सप्लोरेशन’ MMX अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
– इस मिशन में एक स्पेसक्राफ्ट मंगल तक जाएगा।
– वहां के चंद्रमा फोबोस पर एक छोटा रोवर उतारेगा।
– यह रोवर वहां की जमीन की जांच करेगा।
– स्पेसक्राफ्ट 10 ग्राम मिट्टी और पत्थरों के सैंपल लेकर धरती पर लौटेगा।
– मिशन के 2031 तक धरती पर पहुंचने का लक्ष्य है।
– वैज्ञानिक इस मिशन के जरिए पता लगाना चाहते हैं कि मंगल के दोनों चंद्रमा फोबोस और डीमोस कैसे बने।
– इस मिशन में जापान के साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी भी काम कर रहे हैं।
– इस मिशन पर करीब 578 मिलियन डॉलर खर्च हो रहे हैं।

MMX अंतरिक्ष यान के बारे में
– यह मंगल तक पहुंचने के बाद उसके चंद्रमा फोबोस के पास जाएगा।
– इसके बाद यह इडेफिक्स नाम का एक छोटा रोवर फोबोस की जमीन पर उतारेगा।
– इस रोवर को फ्रांस और जर्मनी ने मिलकर बनाया है।
– अब तक कई स्पेसक्राफ्ट मंगल पर भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई भी मंगल के चंद्रमा से मिट्टी और पत्थरों के सैंपल धरती पर नहीं ला पाया है।
– अगर जापान का यह मिशन सफल होता है, तो पहली बार मंगल के चंद्रमा से सैंपल धरती पर लाए जाएंगे।

कैसे बने मंगल के दोनों चंद्रमा?
– फोबोस करीब 22 किलोमीटर चौड़ा है।
– इसका आकार आलू जैसा है।
– वैज्ञानिक यह जानना चाहते हैं कि फोबोस और डीमोस कैसे बने।
– एक संभावना है कि मंगल से किसी बड़े अंतरिक्ष पिंड के टकराने के बाद निकले मलबे से ये दोनों चंद्रमा बने हों।
– दूसरी संभावना है कि ये छोटे अंतरिक्ष पिंड थे, जिन्हें मंगल ने अपने गुरुत्वाकर्षण से अपनी ओर खींच लिया।
– वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि फोबोस के सैंपल में मंगल ग्रह की मिट्टी और पत्थरों के निशान भी मिल सकते हैं।
– इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि मंगल के चंद्रमा कैसे बने और उनका इतिहास क्या है।

————–
2. वैश्विक भुखमरी सूचकांक (Global Hunger Index) 2026 में भारत की क्‍या रैंक है?
What is India’s rank in the Global Hunger Index 2026?

a. 102
b. 103
c. 104
d. 100

Answer: d. 100

– ग्लोबल हंगर इंडेक्स बताता है कि किसी भी देश में भुखमरी की स्थिति क्या है।
– 2026 की रिपोर्ट में भारत का स्‍कोर 100 अंकों में 24.1 है, जो भूख के स्तर की ‘गंभीर’ (severity) श्रेणी में आता है। इस आधार पर रैंकिंग 100 है।
– जिन देशों का GHI स्कोर कम होता है, उनकी रैंकिंग भी कम होती है यानी वहां के लोग कम भूखे हैं।
– चीन, रूस, UAE और कुवैत समेत 24 देश पहले नंबर पर हैं।

किसने रिपोर्ट जारी की
– आयरिश सहायता एजेंसी कंसर्न वर्ल्डवाइड और जर्मन संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ़ ने संयुक्‍त रूप से अक्टूबर 2026 को ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स जारी किया है।
– इस इंडेक्‍स के जरिए दुनिया में भूख और कुपोषण पर नजर रखी जाती है।

भारत की स्थिति वर्ष के अनुसार
– 2026 : 122 देशों में 100वीं रैंक
– 2025 : 123 देशों में 102वीं रैंक
– 2024: 127 देशों में 105वीं रैंक
– 2023: 125 देशों में 111वीं रैंक
– 2022: 121 देशों में 107वीं रैंक

महत्‍वपूर्ण आंकड़े
– अल्पपोषण (undernourished) : 9.8% आबादी
– पांच साल से कम उम्र के बच्चों में बौनापन (stunted): 29.3%
– पांच साल से कम उम्र के बच्चों में दुबलापन (wasted) : 19.0%
– पाँचवें जन्मदिन से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या : 2.7%

कैसे निकाला जाता है ग्लोबल हंगर इंडेक्स?
– यह इंडेक्‍स देशों के GHI स्कोर के माध्यम से निकाला जाता है।
GHI स्कोर के 4 इंडिकेटर-
1) अल्पपोषण (कुपोषण की वह स्थिति जिसमें पोषक तत्व गुण व मात्रा में शरीर के लिये पर्याप्त नहीं होते अल्पोषण कहलाती है)
2) चाइल्‍ड स्‍टंटिंग (पांच साल से कम उम्र के बच्चे जिनकी उम्र के हिसाब से लंबाई कम है, जो लंबे समय से कुपोषण को दर्शाता है)
3) चाइल्ड वेस्टिंग (पांच साल से कम उम्र के बच्चे जिनका वजन उनकी ऊंचाई के हिसाब से कम है, तीव्र कुपोषण को दर्शाता है)
4) बाल मृत्‍यु दर (पांच साल से कम उम्र के बच्‍चों की मृत्‍यु दर)

टॉप देश
– 24 देशों को एक ही टॉप रैंक दी गई है – चीन, रूस, आर्मीनिया, बेलारूस, बुल्गारिया, चिली, कोस्टा रिका, क्रोएशिया, एस्तोनिया, जॉर्जिया, हंगरी, कुवैत, लातविया, लिथुआनिया, मोंटेनेग्रो, उत्तर मैसेडोनिया, परागुआ, रोमानिया, सर्बिया, तुर्किये, UAE, उरुग्वे, उज़्बेकिस्तान
– पाकिस्तान की रैंकिंग 106 है। ये हमसे थोड़ा ही पीछे है।
– वहीं नेपाल 72, श्रीलंका 53 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर है। यानी इन देशों की हालत हमसे बेहतर है।
– भारत की रैंकिंग अपने पड़ोसी देशों श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश से पीछे है।

—————-
3. भारत में सितंबर 2026 में खुदरा महंगाई दर कितनी रही?
What was the retail inflation rate in India in September 2026?

a. 2.25%
b. 2.33%
c. 3.4%
d. 5.5%

Answer: d. 5.5%

– सितंबर 2026 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) बढ़कर 5.5% पर पहुंच गई।
– यह पिछले लगभग दो वर्षों (अक्टूबर 2024 के बाद) का उच्चतम स्तर है।
– खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में आई तेजी इस उछाल की मुख्य वजह रही है।
– खुदरा महंगाई दर का यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऊपरी सीमा 6% के करीब पहुंच गया है।
– खाद्य एवं पेय पदार्थ (Food & Beverages) वर्ग में मुद्रास्फीति अगस्त के 5.7% से उछलकर सितंबर में 7.4% हो गई।
– परिवहन क्षेत्र में महंगाई दर 5% दर्ज की गई, जिसमें लगातार पिछले 5 महीनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है।
– भोजन और परिवहन के दाम बढ़ने से ‘रेस्तरां और आवास सेवाओं’ के वर्ग में महंगाई बढ़कर 9.4% पर पहुंच गई है।
– पर्सनल केयर एवं अन्य वस्तुएं वर्ग में महंगाई 13.75% रही।

खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्‍टैटिस्‍टकल ऑफिस) {राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।

कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्‍य की महंगाई की गणना की जाती है।
– NSO सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए चयनित शहरी बाजारों (ऑनलाइन बाजारों सहित) और गांवों से वास्तविक समय के मूल्य डेटा एकत्र करता है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।
– उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर का नया आधार वर्ष 2024 है।

RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।

RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।

—————
4. सितंबर 2026 में थोक महंगाई दर कितनी रही?
What was the wholesale inflation rate in September 2026?

a. 2.83%
b. 3.81%
c. 11.4%
d. 2.21%

Answer: c. 11.4%

– सितंबर 2026 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index – WPI) पर आधारित महंगाई दर बढ़कर 11.4% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
– नई सीरीज (आधार वर्ष 2022-23) के ढाई साल के इतिहास में यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है, जबकि पुरानी सीरीज के आंकड़ों के लिहाज से यह 49 महीनों का उच्चतम स्तर है।
– खाद्य पदार्थों, ईंधन और निर्मित उत्पादों (Manufactured Goods) की बढ़ती कीमतों ने इस उछाल में मुख्य भूमिका निभाई है।

मुख्य आंकड़े
– ईंधन और बिजली (Fuel & Power): इस वर्ग में थोक महंगाई दर 25.85% दर्ज की गई।
– खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई अगस्त के 5.7% से बढ़कर सितंबर में 8.1% पर पहुंच गई।
– मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में थोक महंगाई 9.8% रही, जो नई सीरीज का अब तक का रिकॉर्ड स्तर है (अगस्त में यह 8.4% थी)।
– गैर-खाद्य प्राथमिक वस्तुएं: इस वर्ग में महंगाई दर 10.3% दर्ज की गई।

थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)

—————

—————-
5. रोटैक्स मैक्स चैलेंज 2026 की मिनी मैक्स श्रेणी का खिताब जीतकर दुनिया की सबसे कम उम्र की चैंपियन कौन बनीं?
Who became the world’s youngest champion by winning the Mini Max category title at the 2026 Rotax Max Challenge?

a. राजी दोषी
b. अर्शी गुप्ता
c. कोनराड ग्रैटर
d. रिया शर्मा

Answer: b. अर्शी गुप्ता

– अर्शी गुप्ता हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं।
– यह मुकाबला बेंगलुरु में आयोजित ‘फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया’ (FMSCI) RMC इंडिया नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप में 19 अक्टूबर 2026 को हुआ।
– वह उस दिन 10 वर्ष की हुई थीं।
– उन्होंने वर्ष 2025 में ‘माइक्रो मैक्स’ वर्ग का खिताब जीता था।
– लगातार दो वर्षों में अलग-अलग श्रेणियों में नेशनल चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
– वह इस श्रेणी को जीतने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की चालक और एशिया की एकमात्र महिला नेशनल कार्टिंग चैंपियन बन गईं।
– अर्शी नवंबर 2026 में पुर्तगाल में होने वाले रोटैक्स मैक्स ग्रैंड फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

FMSCI?
– FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India – फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया)
– भारत का राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट महासंघ है।
– माइक्रो मैक्स और मिनी मैक्स, रोटैक्स मैक्स चैलेंज कार्टिंग सीरीज की श्रेणियां हैं।

————–
6. डेनमार्क ओपन (बैडमिंटन) विमेंस सिंगल्स 2026 का खिताब लगातार दूसरी बार किसने जीता?
Who won the Denmark Open (badminton) women’s singles title for the second consecutive time in 2026?

a. आन से-यौंग
b. अकाने यामागुची
c. वांग झीयी
d. नोज़ोमी ओकुहारा

Answer: a. आन से-यौंग

– 24 वर्षीय आन से-यौंग, साउथ कोरिया की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
– विमेंस सिंगल्स में 18 अक्‍टूबर 2026 को हुए मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-23, 21-14, 21-18 से हराया।
– डेनमार्क के ओडेंस शहर में फाइनल हुआ।
– इस जीत के साथ ही यौंग ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टाइटल जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
– उनके टाइटल की संख्या 47 हो गई।
– उन्होंने इंडोनेशिया की सुसी सुसांती (46 टाइटल) के 29 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
– बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने इसकी पुष्टि की।
– आन से यौंग ने 2025 को भी टाइटल जीता था।

————–
7. डेनमार्क ओपन (बैडमिंटन) मेंस सिंगल्स 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 Denmark Open (badminton) men’s singles title?

a. एलेक्स लैनियर
b. एंडर्स एंटोनसेन
c. विक्टर लाई
d. लक्ष्‍य सेन

Answer: a. एलेक्स लैनियर

– 21 वर्षीय एलेक्स लैनियर, इस टूर्नामेंट में मेंस सिंगल्स का खिताब जीतने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी बने हैं।
– डेनमार्क के एसजेएफ बैंक एरिना में 18 अक्टूबर 2026 को हुए मुकाबले के फाइनल में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराया।

————–
8. डेनमार्क ओपन (बैडमिंटन) विमेंस डबल्स 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 Denmark Open (badminton) women’s doubles title?

a. ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद
b. पर्ली टैन और थिनाह मुरलीथरण
c. हिनाता सुजुकी और थिनाह मुरलीथरण
d. हिनाता सुजुकी और नाओ यामाकिता

Answer: b. पर्ली टैन और थिनाह मुरलीथरण

– पर्ली टैन और थिनाह मुरलीथरण, मलेशिया की खिलाड़ी हैं।
– फाइनल में जापान की हिनाता सुजुकी और नाओ यामाकिता की जोड़ी को 21-18, 21-11 से हराकर ये खिताब जीता।

————–
9. डेनमार्क ओपन (बैडमिंटन) मेंस डबल्स 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 Denmark Open (badminton) men’s doubles title?

a. आरोन चिया और सोह वूई यिक
b. फजर अल्फियान और सोह वूई यिक
c. फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी
d. मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और आरोन चिया

Answer: c. फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी

– फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल, इंडोनेशिया के खिलाड़ी हैं।
– फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी को 21-8, 21-14 से हराया।

————–
10. डेनमार्क ओपन (बैडमिंटन) मिक्‍सड डबल्स 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 Denmark Open (badminton) mixed doubles title?

a. फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग
b. हू पेंग रॉन और लाई पेई जिंग
c. हू पेंग रॉन और जियांग झेनबांग
d. जियांग झेनबांग और वेई याक्सिन

Answer: d. जियांग झेनबांग और वेई याक्सिन

– चीन के जियांग झेनबांग और वेई याक्सिन ने अपने ही देश की शीर्ष जोड़ी फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग को 21-18, 8-21, 21-16 से हराया।

विजेताओं की लिस्‍ट
– मेंस सिंगल्‍स: एलेक्स लैनियर (फ्रांस)
– विमेंस सिंगल्‍स: एन से-यंग (दक्षिण कोरिया)
– मेंस डबल्‍स: फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी (इंडोनेशिया)
– विमेंस डबल्‍स: पर्ली टैन और थिनाह मुरलीथरण (मलेशिया)
– मिक्‍सड डबल्‍स: जियांग झेनबांग और वेई याक्सिन (चीन)

————–
11. अंतर्राष्‍ट्रीय रसोइया दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Chefs Day celebrated?

a. 19 October
b. 20 October
c. 21 October
d. 22 October

Answer: b. 20 October

2026 की थीम
– खाद्य खोजकर्ता
– Food Explorers

– इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को स्वस्थ खाने के बारे में शिक्षित करना है।
– प्रसिद्ध मास्टर शेफ और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ्स सोसाइटीज (वर्ल्डशेफ्स) के पूर्व अध्यक्ष डॉ बिल गैलाघर ने 2004 में अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस की स्थापना की।

————–
12. वर्ल्ड हेल्थ समिट 2026 किस शहर में आयोजित किया गया?
In which city was the World Health Summit 2026 held?

a. पेरिस
b. नई दिल्‍ली
c. बर्लिन
d. कोलंबो

Answer: c. बर्लिन

विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2026
– स्थान: बर्लिन, जर्मनी
– कब : 11-13 अक्टूबर 2026
– थीम : संकट से लचीलेपन तक: स्वास्थ्य के लिए इनोवेशन
– देशों और क्षेत्रों की संख्या : 130

प्रमुख वित्तीय घोषणाएं और फंड आवंटन
– मृत शिशु जन्म (Stillbirths) रोकने के लिए $100 मिलियन: बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और वेलकम लीप ने एक संयुक्त पहल की घोषणा की। इसका लक्ष्य विकासशील देशों में अगले 10 वर्षों के भीतर मृत शिशु जन्म दर को 50% तक कम करना है।
– बांग्लादेश महिला स्वास्थ्य सेवा के लिए €250 मिलियन: यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) और बांग्लादेश सरकार के बीच 250 मिलियन यूरो का समझौता हुआ। इसका उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार करना और लगभग 4.7 करोड़ महिलाओं और लड़कियों को कैंसर जांच व गंभीर देखभाल सुविधाएं प्रदान करना है।

वैश्विक स्वास्थ्य रिपोर्ट और चेतावनी
– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और परमाणु युद्ध का जोखिम: द लैंसेट (The Lancet) कमीशन ने रिपोर्ट जारी कर चेतावनी दी कि AI का दुरुपयोग और संभावित परमाणु संघर्ष 21वीं सदी में मानव अस्तित्व और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक हैं।
– विज्ञान में गिरता जनविश्वास: वेलकम ग्लोबल मॉनिटर (Wellcome Global Monitor) की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें बताया गया कि महामारी (COVID-19) के बाद से वैश्विक स्तर पर विज्ञान और वैज्ञानिक जानकारियों पर लोगों का भरोसा कम हुआ है।
– महामारी की तैयारी (GPMB रिपोर्ट): ग्लोबल प्रिपेयर्डनेस मॉनिटरिंग बोर्ड ने भविष्य की महामारियों के जोखिमों की निगरानी, त्वरित चेतावनी प्रणालियों और टीकों के समान वितरण पर अंतिम दिशा-निर्देश जारी किए।

विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन क्‍या है?
– विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (World Health Summit) दुनिया के सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मंचों में से एक है। इसे वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं पर विचार-विमर्श करने और नीतियां तय करने के लिए आयोजित किया जाता है।
– WHO इसका आधिकारिक रणनीतिक साझेदार और सह-आयोजक है।
– वैश्विक थिंक-टैंक: इसमें दुनिया भर के स्वास्थ्य मंत्री, वैज्ञानिक, WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अधिकारी, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन जैसी गैर-सरकारी संस्थाएं और स्वास्थ्य शोधकर्ता एक साथ मंच साझा करते हैं।
– मुख्यालय/आयोजन स्थान: इसका आयोजन मुख्य रूप से हर साल अक्टूबर में बर्लिन (जर्मनी) में किया जाता है।

————-
13. ICC U19 विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी किन देशों को संयुक्‍त रूप से मिली?
Which countries have been jointly awarded the hosting rights for the 2027 ICC U19 Women’s T20 World Cup?

a. बांग्‍लादेश और नेपाल
b. बांग्‍लादेश और श्रीलंका
c. पाकिस्‍तान और भारत
d. नेपाल और श्रीलंका

Answer: a. बांग्‍लादेश और नेपाल

ICC U19 विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2027
– संस्करण : तीसरा
– कब से कब तक : 21 जनवरी से 6 फरवरी, 2027
– मेजबान देश : बांग्लादेश और नेपाल
– हिस्‍सा लेने वाली टीमें : 16
– कुल मैच : 41

मेजबान देश और स्थल
– बीर श्रेष्ठ शाहिद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम : चटगाँव : बांग्लादेश
– सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम : सिलहट : बांग्लादेश
– टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम : काठमांडू : नेपाल
– अपर मुलपानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड : काठमांडू : नेपाल

————–
14. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को कब तक के लिए जारी रखने की मंजूरी दी?
Until when did the Union Cabinet approve the continuation of the National Social Assistance Programme?

a. 2026-27
b. 2030-31
c. 2035-36
d. 2040-41

Answer: b. 2030-31

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को जारी रखने का फैसला किया।
– इसके लिए कुल परिव्यय 53,428 करोड़ रुपये है और यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी।
– नए प्रस्ताव में (i) योजना और उप-योजनाओं का नाम बदलना (ii) दिव्यांगजन पेंशन के लिए पात्रता मानदंड, कवरेज और सहायता दर में संशोधन और (iii) वृद्धजनों तथा विधवाओं के लिए पेंशन योजनाओं और परिवार लाभ योजना को उनके मौजूदा स्वरूप में जारी रखना शामिल था।
– ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को इस मंजूरी से सभी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 3.20 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

मौजूदा नाम स्वीकृत नाम
मुख्‍य योजना – राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) : प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना

उप योजना का नाम परिवर्तन
– इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS) : प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना
– इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS) : प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना
– इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना (IGNDPS) : प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना
– राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना : प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना

नोट – अन्नपूर्णा योजना का नाम नहीं बदला गया है। (ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो IGNOAPS के तहत पेंशन पाने के पात्र हैं लेकिन उन्हें किसी कारणवश पेंशन नहीं मिल पा रही है। उन्‍हें प्रति माह 10 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न (गेहूं/चावल))

————–
15. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) का नाम बदलकर क्‍या रखा?
What has the central government renamed the National Social Assistance Programme (NSAP) to?

a. प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना
b. प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना
c. प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना
d. प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना

Answer: c. प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना

– यह योजना गरीब और असहाय नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
– कब शुरू हुआ: 15 अगस्त 1995
– मंत्रालय: ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development)
– उद्देश्य: गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले वृद्धों, विधवाओं, दिव्यांगों और प्राथमिक कमाई वाले व्यक्ति की मृत्यु पर परिवारों को न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा (पेंशन और वित्तीय सहायता) देना।
– संवैधानिक आधार: यह संविधान के अनुच्छेद 41 (राज्य के नीति निदेशक तत्व) के तहत नागरिकों को सामाजिक सहायता देने के निर्देश का पालन करता है।

————–
16. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS) का नया नाम बताइए, जिसे केंद्र सरकार ने बदला?
What is the new name of the Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme (IGNOAPS), as changed by the central government?

a. प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना
b. नमो परिवार लाभ योजना
c. प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना
d. प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना

Answer: d. प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना

– पात्रता: 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के BPL श्रेणी के नागरिक।

सहायता राशि:
= 60 से 79 वर्ष: ₹200 प्रति माह (केंद्र) + राज्य सरकार का योगदान।
= 80 वर्ष या उससे अधिक: ₹500 प्रति माह (केंद्र) + राज्य सरकार का योगदान।

————–
17. केंद्र सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS) का नाम बदल दिया, नया नाम बताइए?
The central government has renamed the Indira Gandhi National Widow Pension Scheme (IGNWPS); what is the new name?

a. प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना
b. प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना
c. नमो परिवार लाभ योजना
d. नमो दिव्यांगजन पेंशन योजना

Answer: a. प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना

– पात्रता: 40 से 79 वर्ष की BPL विधवा महिलाएं।

सहायता राशि: ₹300 प्रति माह (केंद्र) + राज्य सरकार का योगदान। (80 वर्ष के बाद IGNOAPS के तहत ₹500)

————–
18. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना (IGNDPS) का नया नाम बताइए, जिसका नाम केंद्र सरकार ने परिवर्तित किया?
What is the new name of the Indira Gandhi National Disability Pension Scheme (IGNDPS), as changed by the central government?

a. राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना
b. प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना
c. प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना
d. प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना

Answer: b. प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना

योजना में कुछ और बदलाव हुए हैं
– दिव्यांगता प्रतिशत: पेंशन के लिए न्यूनतम दिव्यांगता सीमा 80% से घटाकर 40% (दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत) कर दी गई है।
– आयु सीमा में बदलाव: न्यूनतम 18 वर्ष की आयु सीमा समाप्त कर दी गई है और अब जन्म से ही पात्रता लागू होगी।

मासिक पेंशन राशि:
– 0 से 79 वर्ष की आयु के लिए: ₹375 प्रति माह
– 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के लिए: ₹625 प्रति माह

लाभार्थियों की संख्या
– इस संशोधन से योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 8.33 लाख से बढ़कर 27.48 लाख हो गई है।

————–
19. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का नया नाम क्‍या रखा?
What new name has the central government given to the National Family Benefit Scheme?

a. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम
b. राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
c. राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना
d. प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना

Answer: d. प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना

– पात्रता: BPL परिवार के मुख्य कमाने वाले व्यक्ति (18 से 59 वर्ष) की प्राकृतिक या दुर्घटना में मृत्यु होने पर।
– सहायता राशि: ₹20,000 की एकमुश्त सहायता राशि।

————–
20. अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Snow Leopard Day celebrated?

a. 22 अक्‍टूबर
b. 23 अक्‍टूबर
c. 24 अक्‍टूबर
d. 25 अक्‍टूबर

Answer: b. 23 अक्‍टूबर

– हिम तेंदुआ 12 देशों में पाया जाता है : भारत, नेपाल, भूटान, चीन, मंगोलिया, रूस, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान।
– हिम तेंदुए उन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहते हैं जो 18,000 फीट की ऊंचाई पर हैं, ज्यादातर ऊंची और ठंडी जगह पर।
– हिम तेंदुआ, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु है।


PDF Download: Click here