यह 18 to 20 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (अक्टूबर 2026) की रैंकिंग में भारत किस स्थान पर है?
What is India’s rank in the Henley Passport Index (October 2026)?
a. 84
b. 80
c. 76
d. 74
Answer: a. 84 (इससे पहले फरवरी 2026 की रैंकिंग में भारत 75वें स्थान पर था)
– नई रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट एक स्थान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर आ गया है।
– इस रैंकिंग पर अल्जीरिया और मॉरिटानिया भी भारत के साथ हैं।
– 9 अक्टूबर 2026 को ये हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी हुआ।
– वर्ष 2025 में भारतीय पासपोर्ट 85वें स्थान पर था।
– पासपोर्ट की रैंकिंग केवल अपने देश के वीजा-मुक्त गंतव्यों की संख्या पर निर्भर नहीं करती, बल्कि अन्य देशों के पासपोर्ट की स्थिति में बदलाव से भी प्रभावित होती है।
– इसलिए भारत की रैंकिंग 85वें से 84वें स्थान पर पहुंची!
– लेकिन यात्रा की सुविधा वाले गंतव्यों की संख्या दो कम हो गई।
– भारतीय पासपोर्ट धारक अब बिना पूर्व वीजा के 55 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
– जबकि 2025 में 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते थे।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का स्थान
– अक्टूबर 2026 : 84
– फरवरी 2026 : 75 रैंक
– जनवरी 2026 : 80 रैंक
– अक्टूबर 2025 : 85 रैंक
– जुलाई 2025 : 77 रैंक
– जनवरी 2025 : 85 रैंक
पड़ोसी देशों की रैंकिंग
– अफगानिस्तान: 106
– पाकिस्तान: 100
– नेपाल: 99
– बांग्लादेश: 99
– श्रीलंका: 97
– म्यांमार: 94
– चीन: 62
– भूटान: 91
पासपोर्ट मजबूत होने का मतलब
– उस देश के लोग ज्यादा देशों में बिना पहले से वीजा लिए जा सकते हैं।
– ऐसे पासपोर्ट पर वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या ई-वीजा की सुविधा मिलती है।
– वीजा के लिए कम कागजी काम और कम इंतजार करना पड़ता है।
– विदेश घूमने, पढ़ाई करने या बिजनेस ट्रिप पर जाना आसान हो जाता है।
– यह दिखाता है कि दूसरे देश उस देश के नागरिकों पर भरोसा करते हैं।
पासपोर्ट
– पासपोर्ट किसी सरकार से जारी वह डॉक्यूमेंट होता है जो इंटरनेशनल यानी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके होल्डर की पहचान कराता है और राष्ट्रीयता को वेरिफाई करता है।
– इसके जरिए आप एक देश से दूसरे देश की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स
– यह हेनले एंड पार्टनर्स नामक कंपनी जारी करती है।
– इस इंडेक्स को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा के आधार पर बनाया जाता है, जिसे हेनली एंड पार्टनर्स की रिसर्च टीम पेश करती है।
—————
2. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (अक्टूबर में जारी) के अनुसार दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में पहला स्थान किसे मिला?
According to the Henley Passport Index 2026 (released in October), which passport ranked first on the list of the world’s most powerful passports?
a. जापान
b. सिंगापुर
c. स्वीडन
d. फ्रांस
Answer: b. सिंगापुर
– सिंगापुर पिछले कई वर्षों की इंडेक्स में टॉप पर बना हुआ है।
– इसके पासपोर्ट धारक बिना पहले से वीजा प्राप्त किए 193 गंतव्यों की यात्रा कर सकते हैं।
टॉप 5 देश और कितने देशों में फ्री वीजा
1) सिंगापुर: 193
2) जापान, साउथ कोरिया, UAE: 188
3) स्वीडन: 187
4) बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे और स्पेन: 186
5) ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड : 185
————
3. किस राज्य में स्थित सौज झील को वैश्विक रामसर स्थल की सूची में शामिल किया गया?
Sauj Lake, located in which state, has been included in the list of global Ramsar sites?
a. बिहार
b. उत्तराखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान
Answer: c. उत्तर प्रदेश (मैनपुरी जिले की किशनी तहसील में स्थित)
– यह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की किशनी तहसील में स्थित है।
– पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 15 अक्टूबर 2026 को इसके रामसर स्थल में शामिल होने की घोषणा की।
– भारत में रामसर स्थलों की संख्या अब 103 हो गई है।
– उत्तर प्रदेश का यह 14वां रामसर स्थल है।
सौज झील
– ये एक मीठे पानी की झील है, जो गंगा नदी के बाढ़ के मैदानों में कृषि भूमि से घिरी हुई है।
– यह वेटलैंड परिसर का हिस्सा है।
– और समन बर्ड सेंचुरी के निकट स्थित है।
– यहां 30,000 से अधिक जलपक्षियों को देखा गया है।
– इस वेटलैंड में पवित्र कमल (नेलुम्बो न्यूसीफेरा) और जंगली गन्ना (सैकरम स्पोंटेनम) के प्लांट मिलते हैं।
– जो वन्यजीवों को भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं।
– इसे बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा एक महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र (आईबीए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
– इस वेटलैंड में पाई जाने वाली कुछ प्रजातियों में लुप्तप्राय सारस क्रेन और ग्रेटर स्पॉटेड ईगल हैं।
– यहां 96 पक्षी प्रजातियां, 19 मछली और 7 सरीसृप प्रजातियां पाई जाती हैं।
उत्तर प्रदेश के रामसर स्थलों की सूची (अक्टूबर 2026 तक)
1) ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरोरा तक) (2005): बुलंदशहर/अमरोहा (सबसे बड़ा)
2) नवाबगंज पक्षी अभयारण्य (शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभयारण्य) (2019): उन्नाव
3) पार्वती अर्गा पक्षी अभयारण्य (2019): गोंडा
4) समसपुर पक्षी अभयारण्य (2019): रायबरेली
5) सांडी पक्षी अभयारण्य (2019): हरदोई
6) समन पक्षी अभयारण्य (2019): मैनपुरी
7) सरसाई नवार झील (2019): इटावा
8) सुर सरोवर (कीथम झील) (2020): आगरा
9) बखीरा वन्यजीव अभयारण्य (2021): संत कबीर नगर
10) हैदरपुर आर्द्रभूमि (2021): मुजफ्फरनगर/बिजनौर
11) पटना पक्षी अभयारण्य (2026): एटा (सबसे छोटा)
12) शेखा झील पक्षी अभयारण्य (2026): अलीगढ़
13) जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (2026): बलिया
14) सौज झील (2026): मैनपुरी
वेटलैंड किसे कहते हैं?
– यह ऐसी नम भूमि (wetland) होती है, जहां बारिश के समय पानी जमा होता है। साथ ही इस क्षेत्र में पक्षियों की बड़ी संख्या में प्रजाति भी पाई जाती है।
– पिछले वर्षों में कई साइट को रामसर साइट में शामिल किया गया है इसके संरक्षण के लिए यूनेस्को मदद देता है।
रामसर स्थल क्यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं।
– यह 1975 में लागू हुई।
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि।
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है।
————-
4. किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित सुखना झील को वैश्विक रामसर स्थल की सूची में शामिल किया गया?
In which union territory is Sukhna Lake, which has been included in the list of global Ramsar sites, located?
a. लद्दाख
b. जम्मू कश्मीर
c. पंजाब
d. चंडीगढ़
Answer: d. चंडीगढ़
– यह चंडीगढ़ का एक मात्र वेटलैंड है।
– सुखना झील, एक कृत्रिम जलाशय और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक क्षेत्र है।
– इसका निर्माण वर्ष 1958 में सुखना चो नदी पर बांध बनाकर किया था।
– ये लगभग 565 एकड़ में फैली हुई है।
– यहाँ स्थानीय और ‘सेंट्रल एशियन फ्लाईवे’ से आने वाले कई प्रवासी पक्षी देखे जाते हैं।
– कॉमन पोचार्ड, पलाश फिश ईगल और काली तालाब कछुआ जैसी दुर्लभ प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
– यह शहर के पास स्थित होने के साथ जल प्रवाह को नियंत्रित करने, मिट्टी के जमाव को रोकने और जैव विविधता के संरक्षण में अहम भूमिका निभाती है।
भारत में 103 रामसर स्थल (20 अक्टूबर 2026 तक)
1. अष्टमुडी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, ओडिशा
4. भोज वेटलैंड्स, मध्य प्रदेश
5. चंद्रताल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, ओडिशा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकरसर वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान
13. केशोपुर-मियानी सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोलेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नलसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मधमेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी विहार, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती अर्गा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग बांध झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सैंडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवार, उत्तर प्रदेश
31. सस्थमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसर-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरीरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, उत्तर प्रदेश
36. वेम्बनाड-कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन संरक्षण रिजर्व, उत्तराखंड
39. कबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूर सरोवर), उत्तर प्रदेश (आगरा)
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. स्टार्टसापुक त्सो और त्सो कार झीलें, लद्दाख
43. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, हरियाणा
44. भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य, हरियाणा
45. थोल झील वन्यजीव अभयारण्य, गुजरात
46. वाधवाना वेटलैंड, गुजरात
47. हैदरपुर वेटलैंड, उत्तर प्रदेश
48. खिजादिया पक्षी अभयारण्य, गुजरात
49. बखिरा वन्यजीव अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
50. करिकिली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
51. पल्लीकरनई मार्श रिजर्व वन, तमिलनाडु
52. पिचावरम मैंग्रोव, तमिलनाडु
53. पाला वेटलैंड, मिजोरम
54. सख्य सागर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
55. कूंथनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
56. सतकोसिया
57. नंदा झील, ओडिशा 58.
मन्नार की खाड़ी समुद्री जीवमंडल अभ्यारण्य, तमिलनाडु
59. रंगनथिट्टू पक्षी अभयारण्य, कर्नाटक
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
61. वेलोडे पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
62. सिरपुर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
63. वेदानथंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
64. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
65. तम्पारा झील, ओडिशा
66. हीराकुंड जलाशय, ओडिशा
67. अनसुपा झील, ओडिशा
68. यशवंत सागर, मध्य प्रदेश
69. चित्रांगुड़ी पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
70. सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
71. वडुवुर पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
72. कांजीरनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
73. ठाणे क्रीक, महाराष्ट्र
74. ह्यगम वेटलैंड संरक्षण रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
75. शालबुघ वेटलैंड संरक्षण रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
76. अनेकेरे (अंकसमुद्र) पक्षी संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
77. अघनाशिनी मुहाना, कर्नाटक
78. मगदी केरे संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
79. कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
80. लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन, तमिलनाडु
81. नागी पक्षी अभयारण्य, बिहार
82. नकटी पक्षी अभयारण्य, बिहार
83. नंजरायण पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
84. काझुवेली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
85. तवा जलाशय, मध्य प्रदेश
86. सक्काराकोट्टई पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
87. थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
88. खेचियोपलरी वेटलैंड, सिक्किम
89. उधवा झील, झारखंड
90. मेनार वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, राजस्थान (उदयपुर)
91. खीचन वेटलैंड, राजस्थान (जोधपुर)
92. गोकुल जलाशय, बिहार (बक्सर)
93. उदयपुर झील, बिहार (पश्चिमी चंपारण)
94. गोगाबिल झील, बिहार (कटिहार)
95. कोपरा जलाशय, छत्तीसगढ़ (बिलासपुर)
96. सिलीसेढ़ झील, राजस्थान (अलवर)
97. पटना पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश (एटा)
98. छारी-ढांड वेटलैंड, गुजरात (कच्छ)
99. शेखा झील, उत्तर प्रदेश (अलीगढ़)
100. जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य, सुरहा ताल (उत्तर प्रदेश)
101. ग्लेव झील, लोहित जिला (अरुणाचल प्रदेश)
102. सौज झील, (उत्तर प्रदेश)
103. सुखना झील, (चंडीगढ़)
————–
5. किस भारतीय अमेरिकी ने 3M यंग साइंटिस्ट चैलेंज 2026 जीता?
Which Indian American won the 3M Young Scientist Challenge 2026?
a. राजी दोषी
b. शिरीश
c. लीन फैन
d. गीतांजलि राव
Answer: a. राजी दोषी
– अमेरिका के कनेक्टिकट के फार्मिंगटन की 13 वर्षीय राजी दोषी के नाम की घोषणा 14 अक्टूबर, 2026 को की गई।
– उन्हें 25,000 डॉलर का पुरस्कार, एक ट्रॉफी और “अमेरिका की शीर्ष युवा वैज्ञानिक 2026” का खिताब मिला।
क्यों मिला अवार्ड ?
– राजी ने शैवाल (Algae) और प्राकृतिक खनिज एरागोनाइट की मदद से एक ऐसी प्रणाली विकसित की, जिसका उद्देश्य समुद्री जल में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) के प्रभाव को कम करना और महासागरों की अम्लता घटाना है।
– इससे समुद्री जीवों, विशेषकर मूँगे और शंख बनाने वाले जीवों की रक्षा में मदद मिल सकती है।
3M यंग साइंटिस्ट चैलेंज
– प्रतियोगिता का आयोजन 3M और डिस्कवरी एजुकेशन द्वारा किया गया था।
– इसका फाइनल 12 और 13 अक्टूबर को सेंट पॉल, मिनेसोटा स्थित 3M के वैश्विक मुख्यालय में हुआ।
– दोषी स्टैनफोर्ड ऑनलाइन हाईस्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं।
– फ्लोरिडा के सारासोटा की आयशा आसिफ ने दूसरा स्थान। – कैलिफोर्निया के सैन डिएगो की शार्वी महाजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
– दोनों को 1,000 डॉलर का पुरस्कार मिला।
————-
6. नेपाल में भारत का राजदूत (Ambassador) किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as India’s Ambassador to Nepal?
a. दिनेश त्रिवेदी
b. सुधाकर दलेला
c. संतोष झा
d. अभय ठाकुर
Answer: b. सुधाकर दलेला
– 16 अक्टूबर 2026 को विदेश मंत्रालय (MEA) ने ये नियुक्ति की।
– सुधाकर दलेला, 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।
– वे इससे पहले भूटान में भारत के राजदूत रह चुके हैं।
– सुधाकर दलेला, ब्रिक्स 2026 में भारत के शेरपा भी रहे।
– इसके अलावा IBSA और I2U2 जैसे समूहों में भी भारत के शेरपा बने।
————–
7. सांकू को किस केंद्र शासित प्रदेश का आठवां जिला घोषित किया गया?
Sanku was declared the eighth district of which Union Territory?
a. जम्मू कश्मीर
b. पुदुचेरी
c. लद्दाख
d. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
Answer: c. लद्दाख
– लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 16 अक्टूबर 2026 को इस नए जिले की घोषणा की।
– अगस्त 2026 में ही लद्दाख के पांच नए जिले घोषित किए थे।
– सांकू, कारगिल जिले की सुरु घाटी में स्थित है।
– और इसे कारगिल से अलग करके बनाया गया है।
– नए जिले में सांकू, जीएम पोरे, टीएसजी और तैसूरु तहसीलें शामिल हैं।
– सांकू को अपनी अलग लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) भी मिलेगी, जिसके चुनाव बाद में कराए जाएंगे।
ये हैं लद्दाख के आठ जिले
– लेह
– कारगिल
– शाम
– नुब्रा
– ज़ांस्कर
– द्रास
– चांगथांग
– सांकू
2019 में केंद्र शासित प्रदेश बना था लद्दाख
– अगस्त, 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया गया था। इस अनुच्छेद के अंतर्गत पूर्ववर्ती व तत्कालीन राज्य जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था।
– आर्टिकल के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया।
– लद्दाख वर्ष 2019 में परिसीमन के बाद नया केंद्र शासित प्रदेश बना।
लद्दाख
राजधानी: लेह
भाषा: लद्दाख़ी
आबादी: 3.06 लाख (2026)
पड़ोसी राज्य: हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर।
————–
8. नोबेल शांति पुरस्कार 2026 की विजेता का नाम बताइए, जो भारतीय मूल की न्यायविद् हैं?
Name the winner of the 2026 Nobel Peace Prize, who is a jurist of Indian origin.
a. नावी पिल्लई
b. नीरू चड्ढा
c. इंदिरा जयसिंह
d. करुणा नंदी
Answer: a. नावी पिल्लई
{अवॉर्ड क्यों मिला : युद्ध अपराध और नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया है।}
– दक्षिण अफ्रीका में जन्मीं नावी पिल्लई ने रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों की मदद की थी।
– नोबेल समिति ने कहा कि दुनिया में युद्ध और संघर्ष बढ़ रहे हैं।
– ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना और उसे मजबूत करना बेहद जरूरी है।
– 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है।
नावी के इन दो फैसलों ने दुनिया को हिलाया था
1- बलात्कार को नरसंहार का हिस्सा माना
– वर्ष 1998 में रवांडा के ताबा शहर के मेयर जीन-पॉल अकायेसू को तुत्सी समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा में भूमिका के लिए नरसंहार का दोषी ठहराया।
– नावी पिल्लै उन तीन जजों में शामिल थीं, जिन्होंने इस फैसले पर हस्ताक्षर किए।
2. मीडिया केस में नफरत फैलाने वालों को सजा
– वर्ष 2003 में रवांडा नरसंहार के दौरान नफरत फैलाने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने के मामले में मीडिया से जुड़े तीन लोगों को दोषी ठहराया।
– इनमें रेडियो स्टेशन के संस्थापकों में शामिल फर्डिनेंड नाहिमाना, रेडियो स्टेशन की शुरुआती समिति के सदस्य जीन-बोस्को बारायाग्विजा और अखबार ‘कांगुरा’ के संपादक हसन नगेजे शामिल थे।
– नावी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (ICTR) की जज थीं।
– इस मामले की सुनवाई करने वाली पीठ की अध्यक्षता कर रही थीं।
मंडेला समेत राजनीतिक कैदियों की मदद की
– 1973 में पिल्लै ने याचिका दायर कर रॉबेन आइलैंड जेल में बंद राजनीतिक कैदियों को वकीलों की मदद लेने का अधिकार दिलाया।
– इनमें नेल्सन मंडेला भी शामिल थे।
– हालांकि कैदी के तौर पर उनकी मंडेला से कभी मुलाकात नहीं हुई।
– 1995 में जब मंडेला राष्ट्रपति बने तो उन्होंने नवी पिल्लै को दक्षिण अफ्रीका के हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी।
– वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली गैर-श्वेत महिला थीं।
कौन हैं नावी पिल्लै?
– नवी पिल्लै का जन्म 23 सितंबर 1941 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था।
– उनका परिवार भारतीय तमिल मूल का है।
– उनके दादा 1890 के दशक में भारत से बंधुआ मजदूर बनकर दक्षिण अफ्रीका गए थे।
– वहां वे गन्ने के खेतों में काम करते थे।
– नवी पिल्लै ने डरबन विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की।
– 1963 में ग्रेजुएशन और 1965 में कानून की डिग्री हासिल की।
– हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर और डॉक्टरेट की पढ़ाई की।
– 1967 में उन्होंने नेटाल प्रांत में अपनी लॉ फर्म शुरू की।
– रंगभेद के दौर में कोई भी फर्म उन्हें नौकरी देने को तैयार नहीं थी।
– ऐसे में उन्होंने खुद की फर्म खोलकर वकालत शुरू की।
– वह ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं।
शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों?
– नोबेल के बाकी पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं, लेकिन शांति का नोबेल नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है।
– 1895 में अपनी वसीयत में अल्फ्रेड नोबेल ने तय किया था कि शांति पुरस्कार का फैसला नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति करेगी।
– उस समय स्वीडन और नॉर्वे एक ही राजा के अधीन थे।
– नोबेल ने यह नहीं बताया था कि शांति पुरस्कार के लिए उन्होंने नॉर्वे को ही क्यों चुना।
– नोबेल की 1896 में मौत हुई और 1901 से पुरस्कार दिए जाने लगे।
– 1905 में दोनों देश अलग हो गए, लेकिन नोबेल की वसीयत में शांति पुरस्कार के लिए नॉर्वे को दी गई जिम्मेदारी जारी रही।
– इसी वजह से आज भी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और अर्थशास्त्र के नोबेल स्वीडन में, जबकि शांति का नोबेल नॉर्वे में दिया जाता है।
————-
9. वर्ष 2026 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के विजेता का नाम बताइए?
Name the winner of the 2026 Nobel Prize in Literature.
a. क्रिस्टिना रिवेरा गार्जा
b. ऐन कार्सन
c. मार्गरेट एटवुड
d. आनंदा देवी
Answer: b. ऐन कार्सन (कनाडा की लेखिका और कवयित्री)
– ऐन कार्सन, को ऐसी रचनाओं के लिए सम्मानित किया है, जिनमें उन्होंने पुराने यूनानी-रोमन साहित्य को आज की जिंदगी, प्यार, रिश्तों और दुख से जोड़ा।
कार्सन की चर्चित किताबें
– ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ रेड: ए नॉवेल इन वर्स’।
– नॉक्स
– द ब्यूटी ऑफ द हसबैंड।
कौन हैं एनी?
– कार्सन का जन्म 1950 में कनाडा के टोरंटो में हुआ था।
– उन्होंने प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य की पढ़ाई की।
– 1981 में उन्होंने इसी विषय पर अपनी डॉक्टरेट की थीसिस प्रकाशित की।
————-
10. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर 2026 को हो गया, उन्हें किस नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था?
Bollywood actor Nana Patekar passed away on October 8, 2026; which civilian honor had he been awarded?
a. पद्म विभूषण
b. पद्म भूषण
c. पद्मश्री
d. भारत रत्न
Answer: c. पद्मश्री
– नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था।
– 75 वर्षीय नाना पाटेकर का निधन गोवा के पणजी में दिल का दौरा पडने से हुआ।
– उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
– ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं।
– वे भारतीय सिनेमा के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, और सर्वश्रेष्ठ खलनायक (विलेन)—तीनों श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।
तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
– फिल्म ‘परिंदा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार
– 1995: फिल्म ‘क्रांतिवीर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
– 1997: फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार
चार फिल्मफेयर पुरस्कार
– ‘परिंदा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
– ‘अंगार’ (1992) के लिए सर्वश्रेष्ठ विलेन
– ‘क्रांतिवीर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
– (अन्य एक फिल्मफेयर पुरस्कार सहायक/विलेन श्रेणी में)
अन्य अवार्ड
– पद्म श्री: (2013)
– राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार: (2013)
– महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार
– फिल्मफेयर मराठी पुरस्कार।
————-
11. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने किस एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
Which airport did the Uttar Pradesh Cabinet approve a proposal to rename ‘Narendra Modi International Airport’?
a. मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (गोवा)
b. शेख उल-आलम इंटरनेशनल एयरपोर्ट
c. कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
d. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Answer: d. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
– उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2026 में यह घोषणा की।
– यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित है।
– यह दूसरा मामला है , जब किसी सार्वजनिक प्रतिष्ठान का नाम मोदी के नाम पर रखा जाएगा।
– 24 फरवरी, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद में क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया था।
– पीएम मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया था।
– एयरपोर्ट के पहले फेज में 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। – यहां से हर वर्ष करीब 1.2 करोड़ यात्री सफर करेंगे।
– इस एयरपोर्ट का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को सेवाएं प्रदान करना है।
– यह दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पूरक होगा।
– एयरपोर्ट का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत चल रहा है।
– विकासकर्ता यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) है। – यह कंपनी स्विट्जरलैंड स्थित ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
– उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परियोजना विकास कंपनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAAL) है।
————–
12. भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को किस देश ने अपना सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया?
Which country announced that it would confer its highest civilian award for bravery upon Indian pilot Captain Smit Machhar?
a. इज़राइल
b. अमेरिका
c. भारत
d. सउदी अरब
Answer: a. इज़राइल
– इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने 8 अक्टूबर 2026 को घोषणा की।
– यह पुरस्कार तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई एक घटना के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा।
– 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए इज़राइल पर हमले के बाद राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक की स्थापना की थी।
– यह पदक उन नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने दूसरों की जान बचाने में असाधारण साहस दिखाया।
————–
13. विश्व सफेद छड़ी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World White Cane Day celebrated?
a. 13 अक्टूबर
b. 14 अक्टूबर
c. 15 अक्टूबर
d. 16 अक्टूबर
Answer: c. 15 अक्टूबर
2026 की थीम
– दृष्टि का न होना, विज़न का न होना नहीं है।
– A lack of sight is not a lack of vision
– यह दिवस दृष्टिबाधित के लिए समर्पित हैं।
– इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दृष्टि बाधित बच्चों में जोश और उमंग भरना है।
– सफेद छड़ी एक ऐसा उपकरण है जो नेत्रहीन लोगों को सड़कों पर चलने में मदद करता है।
– यह उपयोगकर्ता के कौशल और प्रतिभा, गतिशीलता और स्वतंत्रता का भी प्रतीक है।
– आजकल सफेद छड़ियों के कई प्रकार उपलब्ध हैं. इनमें साधारण सफेद छड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक छड़ियां भी शामिल हैं. इलेक्ट्रॉनिक छड़ियों में सेंसर लगे होते हैं जो बाधाओं का पता लगाते हैं और ध्वनि या कंपन के माध्यम से उपयोगकर्ता को सूचित करते हैं.
————–
14. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Food Day celebrated?
a. 13 अक्टूबर
b. 14 अक्टूबर
c. 15 अक्टूबर
d. 16 अक्टूबर
Answer: d. 16 अक्टूबर
वर्ष 2026 की थीम:
– आज नवाचार करें। कल को समृद्ध बनाएं
– Innovate today. Nourish tomorrow
– 1945 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (UN FAO) के स्थापना दिवस की याद में हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
– FAO संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भुखमरी की समाप्ति के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है।
– यह दिवस विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष के द्वारा मनाया जाता है।
————-
15.किस देश में भारतीय दूतावास ने भारत से जुड़ी जानकारी और दूतावास की सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुँचाने के लिए एक AI अवतार देवी का शुभारंभ किया?
In which country did the Indian Embassy launch an AI avatar named ‘Devi’ to make information about India and embassy services easily accessible to the public?
a. थाईलैंड
b. तुर्किए
c. मलेशिया
d. इंडोनेशिया
Answer: d. इंडोनेशिया
– इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ‘देवी’ (Dewi) नामक एक AI अवतार लॉच किया।
– यह वर्चुअल गाइड भारतीय संस्कृति, यात्रा, छात्रवृत्ति, व्यवसाय, निवेश के अवसर और कांसुलर सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए बनाया गया है।
————–
16. नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) का स्थापना दिवस (NSG Raising Day) कब मनाया जाता है?
When is the Raising Day of National Security Guards (NSG) celebrated?
a. 15 अक्टूबर
b. 16 अक्टूबर
c. 17 अक्टूबर
d. 18 अक्टूबर
Answer: b. 16 अक्टूबर
– नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) का स्थापना दिवस (NSG Raising Day) 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।
– NSG Commando Force को 16 अक्टूबर 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के समय बनाया गया था।
————-
17. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day for the Eradication of Poverty celebrated?
a. 16 अक्टूबर
b. 17 अक्टूबर
c. 18 अक्टूबर
d. 19 अक्टूबर
Answer: b. 17 अक्टूबर
वर्ष 2026 की थीम
– सभी के लिए सुरक्षित घर
– Safe Homes for All
– इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में, विशेष रूप से विकासशील देशों में गरीबी और गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा घोषित किया।
————–
18. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026 (15-17 आयु वर्ग में) का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the Wildlife Photographer of the Year 2026 award (in the 15–17 age category)?
a. कोला नाइम
b. कोनराड ग्रैटर
c. आर्ट वोल्फ
d. निक निकोल्स
Answer: b. कोनराड ग्रैटर
– जर्मनी के फोटोग्राफर कॉनराड ग्रैटर की विजेता पिक्चर का नाम “बर्ड सॉग पेंटिंड इन लाइट” नाम है।
– इस पिक्चर में जर्मनी के बाडेन-वुर्टेमबर्ग में सुबह के समय अंगूर के बाग में गाते हुए एक नर ब्लैकबर्ड (काली चिड़िया) को दिखाया गया है।
– वो ये गाना मादा को आकर्षित करने के लिए गाते हैं।
————–
19. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026 (‘अपने परिवेश में जानवर’ श्रेणी में) का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the Wildlife Photographer of the Year 2026 award (in the ‘Animals in their Environment’ category)?
a. जेम्स लेविन
b. निक निकोल्स
c. ब्रायन
d. आर्ट वोल्फ
Answer: a. जेम्स लेविन
– जेम्स लेविन, ब्रिटेन के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में वे केन्या में रहकर अपनी फोटोग्राफी करते हैं।
– उन्होंने जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में कैद किया।
– उनकी इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में एक युवा नर हाथी पानी के कुंड पर ज़ेबरा पर पानी छिड़कता हुआ दिखाई दे रहा है।
– उन्होंने तेज रोशनी को कम करने और स्वप्निल प्रभाव पैदा करने के लिए इन्फ्रारेड-कन्वर्टेड कैमरे का इस्तेमाल किया।
—————
20. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026 (10 वर्ष से कम उम्र की श्रेणी में) का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the Wildlife Photographer of the Year 2026 award (in the under-10 category)?
a. अर्शदीप सिंह
b. एमिली डेविस
c. श्रेयोवी मेहता
d. एंड्रेस डोमिंगुएज ब्लैंकों
Answer: b. एमिली डेविस
– एमिली डेविस ने इंग्लैंड के सरे स्थित अपने बगीचे में अपने पिता के स्मार्टफोन से अपनी विजेता तस्वीर खींची।
– इस तस्वीर में एक साधारण कार्डर भौंरा फूल पर उतरने की तैयारी करते हुए अपने पंख फड़फड़ाता है।
– भौंरा लगभग स्थिर दिखाई देता है।
– और यही इस तस्वीर का मुख्य उद्देश्य है।
– यह क्षण पल भर का होता है।
—————-
21. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026 (व्यस्क वर्ग) का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the Wildlife Photographer of the Year 2026 (adult category) award?
a. फेडरिको वेरोनेसी
b. राधिका रामासामी
c. मरीना कानो
d. एंडी राउज़
Answer: a. फेडरिको वेरोनेसी
– फेडरिको, इटली के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं।
– उन्हें ये अवार्ड ‘द आफ्टर मैथ’ नामक तस्वीर के लिए मिला है,
– ये नामीबिया की हुआब नदी घाटी में एक मादा हाथी द्वारा अपने मृत बच्चे को ले जाते हुए खींची गई एक मार्मिक तस्वीर है।
– फेडेरिको ने इस तस्वीर को “जानवरों की भावनाओं और संवेदनाओं की गहराई और जटिलता को उजागर करने वाली” बताया।
– ये पहली बार हुआ है युवा और व्यस्क दोनों कैटेगरी में ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर के लिए ये अवार्ड मिला।
—————-
22. ‘वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ 2026 युवा वर्ग का पुरस्कार किसने जीता?
Who won the ‘Wildlife Photographer of the Year’ 2026 award in the youth category?
a. ऑस्कर व्हिटफील्ड
b. विद्यान आर हेब्बर
c. लासे कुरकेला
d. एमोस नाचम
Answer: a. ऑस्कर व्हिटफील्ड
– 14 वर्षीय ब्रिटिश फोटोग्राफर ऑस्कर व्हिटफील्ड के नाम एलान 14 अक्टूबर 2026 को किया गया।
– व्हिटफील्ड ज़िम्बाब्वे में रहते हैं।
– उन्होंने “लेबर ऑफ लव” नामक एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के लिए यह पुरस्कार जीता।
– इस तस्वीर में ज़िम्बाब्वे के जाम्बेजी राष्ट्रीय उद्यान में एक गोबर भृंग (dung beetle) को रेत पर अपने शरीर से काफी बड़े गोबर के गोले को धकेलते हुए (लुढ़काते हुए) दिखाया गया है।
– व्हिटफील्ड ने जमीन पर लेटकर कीड़े की आंखों के स्तर से तस्वीर खींची।
– वन्यजीव फोटोग्राफी जानवरों को उनके प्राकृतिक वातावरण में रिकॉर्ड करती है।
ये देते हैं पुरस्कार
– लंदन स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय ‘वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता का आयोजन करता है।
– 2026 में इस प्रतियोगिता में 121 देशों और क्षेत्रों से 65,403 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो एक रिकॉर्ड संख्या है।
————–
23. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2026 (व्यवहार: अकशेरुकी श्रेणी में) का पुरस्कार किस भारतीय ने जीता?
Which Indian won the Wildlife Photographer of the Year 2026 award (in the ‘Behaviour: Invertebrates’ category)?
a. सीताराम राउल
b. सुधीर शिवराम
c. रथिका रामास्वामी
d. अपरूपा डे
Answer: a. सीताराम राउल
– सीताराम राउल की विजेता पिक्चर का नाम “Shifting Sand” है।
– सीताराम ने भारत के थार रेगिस्तान में बिच्छुओं की तलाश में रातें बिताईं।
– उन्होंने अंधेरे में कई बिच्छुओं को शिकार करते देखा।
– सूरज निकलने और तापमान बढ़ने पर बिच्छुओं को गर्मी से बचने के लिए बाहर निकलना पड़ा।
– एक बिच्छू रेत में गड्ढा खोद रहा था, इसी मूमेंट को राउल ने कैमरे में कैद कर पुरस्कार जीता।



