29 और 30 सितम्बर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 29 और 30 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here


1. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें वार्षिक सत्र में भारत की ओर से किसने संबोधन किया?

Who addressed the 81st annual session of the United Nations General Assembly (UNGA) on behalf of India?

a. नरेंद्र मोदी
b. राजनाथ सिंह
c. एस जयशंकर
d. राहुल गांधी

Answer: c. एस जयशंकर

– वार्षिक सत्र, वह अवसर जब प्रत्येक देश अपने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पूरी दुनिया के सामने अपना आधिकारिक पक्ष रखता है।
– भारत की ओर से अलग-अलग वर्षों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री ने UNGA में भारत का पक्ष रखा है।
– विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA के 81वें वार्षिक सत्र को 25 सितंबर 2026 को संबोधित किया।
– यह संबोधन न्‍यूयार्क स्थित संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में हुआ।

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा
– स्थापना: 1945 (संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत)
– मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
– सदस्यता: वर्तमान में कुल 193 सदस्य देश शामिल हैं।
– विशेषता: यह UN का एकमात्र ऐसा अंग है जिसमें सभी सदस्य देशों को समान प्रतिनिधित्व और समान वोट (1 देश = 1 वोट) का अधिकार प्राप्त है।
– नोट: सुरक्षा परिषद (UNSC) के विपरीत, महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव सदस्य देशों पर कानूनी रूप से बाध्यकारी (Legally Binding) नहीं होते, बल्कि वे वैश्विक जनमत और नैतिक दबाव का प्रतिनिधित्व करते हैं।

————–
2. बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ का आयोजन कहां हुआ?
Where was the multinational air exercise ‘Tarang Shakti-2026’ held?

a. अहमदाबाद, गुजरात
b. चंडीगढ़, पंजाब
c. जोधपुर, राजस्थान
d. कारगिल, लद्दाख

Answer: c. जोधपुर, राजस्थान

हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026
– कब : 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026
– कहां : जोधपुर वायुसेना स्टेशन, जोधपुर, राजस्थान
– कौन सा संस्‍करण : दूसरा संस्‍करण (पहला 2024 में हुआ था)
– आयोजक : इंडियन एयर फोर्स
– कितने देश शामिल हुए : 8 देश
– युद्धाभ्‍यास में शामिल देश : भारत (मेजबान देश), USA, फ्रांस, UAE, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश

आसमान में गरजे ये “फाइटर”
– अमेरिका के छह पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट F-35 (जो पहली बार भारत में किसी हवाई अभ्यास में हिस्सा लिया)
– सात फ्रांसीसी राफेल
– UAE के छह F-16 जेट, MRTT, KC-135
– ऑस्ट्रेलिया का C-130 विमान
– भारत के फाइटर जेट सुखोई, तेजस, मिराज-2000, राफेल

————-
3. भारत और किस देश के बीच समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण आयोजित हुआ, जिसमें इंडियन नेवी के INS त्रिशूल ने हिस्‍सा लिया?
The 24th edition of the maritime exercise ‘Varuna’ was held between India and which country, with the participation of the Indian Navy’s INS Trishul?

a. अमेरिका
b. फ्रांस
c. ब्रिटेन
d. ऑस्ट्रेलिया

Answer: b. फ्रांस (आयोजन सितंबर 2026 में फ्रांस के टूलॉन में हुआ)

– द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ का 24वां संस्करण 22 सितंबर, 2026 को फ्रांस के टूलॉन में हुआ।
– इस एक्‍सरसाइज में तट और समुद्र दोनों पर क्रॉस-डेक दौरे, परिचालन संबंधी बातचीत और खेल गतिविधियां हुईं।
– इस एक्‍सरसाइज का उद्देश्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और दोनों देशों की नेवी को सक्षम बनाना है।

————–
4. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) का जहाज ‘शौनक’ किस मिशन के तहत सितंबर 2026 में चेन्नई से पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) पहुंचा?
Under which mission did the Indian Coast Guard (ICG) ship ‘Shaunak’ reach Perth (Australia) from Chennai in September 2026?

a. समुद्री अभ्यास ‘वरुण’
b. क्‍वाड एट सी शिप ऑब्‍जॉर्वर मिशन
c. मालाबार नौसैनिक अभ्यास
d. इंद्र नौसैनिक अभ्यास

Answer: b. क्‍वाड एट सी शिप ऑब्‍जॉर्वर मिशन (QUAD-at-Sea Ship Observer Mission)

– भारतीय तटरक्षक बल (ICG) जहाज ‘शौनक’ ने ‘क्‍वाड एट सी शिप ऑब्‍जॉर्वर मिशन’ में हिस्‍सा लिया।
– क्वाड में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल हैं।
– मिशन का उद्देश्य समुद्री अभियानों की आपसी समझ को बढ़ाना और क्वाड के चारों देशों के बीच पेशेवर संबंध स्थापित करना है।
– “शौनक ” भारतीय तटरक्षक बल का एक पोत है जिसका उपयोग परिचालन तैनाती और प्रशिक्षण संबंधी यात्राओं के लिए किया जाता है।
– चेन्नई से पर्थ तक की इस यात्रा के दौरान यह पोत क्वाड के चारों सदस्य देशों के साथ एक बहुराष्ट्रीय पर्यवेक्षक मिशन का हिस्सा बना।

————–
5. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का चेयरपर्सन किसे नियुक्‍त किया गया?
Who has been appointed as the Chairperson of the Central Board of Secondary Education (CBSE)?

a. मनदीप के. भंडारी
b. बी. पी. खंडेलवाल
c. प्रदीप कुमार सिन्‍हा
d. विनय मुरलीधर

Answer: a. मनदीप के. भंडारी

– केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 25 सितंबर 2026 मनदीप के भंडारी को CBSE का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया।
– 52 वर्षीय मनदीप के. भंडारी 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– वह एजीएमयूटी कैडर से आते हैं। इस कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

कुछ महीने में 3 चेयरमैन बदले
– मई 2026 तक राहुल सिंह CBSE के चेयरमैन थे।
– 2 जून को ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बीच सरकार ने उन्हें हटा दिया था।
– फिर IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
– 2 जुलाई को उन्हें MHA में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया।
– लेकिन CBSE अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार उनके पास बना रहा।
– सितंबर 2026 में मनदीप भंडारी को नियुक्‍त कर दिया।
– दरअसल, 13 मई को CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था।
– इस बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन (OSM सर्विस) पर चेक की गई थीं।
– रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों को लेकर शिकायत की।
– विवाद बढ़ा और पूरे मामले की जांच शुरू की गई।

————–
6. विश्‍व हृदय दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Heart Day celebrated?

a. 25 सितंबर
b. 26 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 29 सितंबर

Answer: d. 29 सितंबर

2026 की थीम
– कोई भी ज़रूरी जानकारी न चूकें
– Don’t Miss a Beat

– यह दिन विश्व हृदय महासंघ (World Heart Federation) द्वारा आयोजित किया जाता है।
– इसका उद्देश्य हृदय रोगों और स्ट्रोक के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

तथ्‍य
– हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, हृदय औसत जीवनकाल में लगभग 2.5 अरब बार धड़कता है, जिससे शरीर के हर हिस्से में लाखों गैलन रक्त पहुँचता है ।
– द लैंसेट का कहना है कि भारत में, हृदय संबंधी बीमारियाँ मृत्यु और विकलांगता का प्रमुख कारण हैं। भारतीयों में हृदय रोग महामारी की विशेषता उच्च सापेक्ष जोखिम भार, कम उम्र में बीमारी का शुरू होना, मृत्यु दर में वृद्धि और समय से पहले होने वाली मौतों में वृद्धि है।
– विश्व आर्थिक मंच और हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की 2014 की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि 2012 से 2030 के बीच हृदय रोग के कारण भारत को लगभग 2.17 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान होगा।

हृदय क्या है और यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
– हृदय एक मस्‍कुलर ऑर्गन (पेशीय अंग) है जो आपके पूरे शरीर में रक्त पंप करता है और उसे ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्रदान करता है।
– यह समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि आपके सभी अंगों और ऊतकों को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक संसाधन मिलें।

हृदय रोग के लिए प्रमुख जोखिम कारक क्या हैं, और मैं अपने जोखिम का आकलन कैसे कर सकता हूँ?
– हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारकों में उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा, मधुमेह, पारिवारिक इतिहास और गतिहीन जीवनशैली शामिल हैं।
– आप स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई चिकित्सा जाँच और जोखिम मूल्यांकन उपकरणों के माध्यम से अपने जोखिम का आकलन कर सकते हैं।

स्वस्थ आहार हृदय के स्वास्थ्य पर किस प्रकार प्रभाव डालता है, तथा स्वस्थ हृदय के लिए मुझे किन खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए या उनसे बचना चाहिए?
– एक स्वस्थ आहार हृदय स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।
– अपने आहार में फल, सब्ज़ियाँ, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें।
– स्वस्थ हृदय के लिए संतृप्त वसा, ट्रांस वसा, अतिरिक्त नमक और अतिरिक्त शर्करा से बचें या उन्हें सीमित करें।

स्वस्थ हृदय बनाए रखने के लिए कितना व्यायाम अनुशंसित है?
– प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट मध्यम-तीव्रता वाले एरोबिक व्यायाम या 75 मिनट तीव्र-तीव्रता वाले व्यायाम करने का लक्ष्य रखें, साथ ही दो या अधिक दिनों में मांसपेशियों को मज़बूत बनाने वाली गतिविधियाँ भी करें।
– तेज़ चलना, तैरना और साइकिल चलाना जैसी गतिविधियाँ फायदेमंद होती हैं।

कोलेस्ट्रॉल क्या है और इसका हृदय स्वास्थ्य से क्या संबंध है? मैं इसे कैसे नियंत्रित कर सकता हूँ?
– कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त में मौजूद एक मोम जैसा पदार्थ है। एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है।
– हृदय के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को अपनाकर इसे नियंत्रित करें।

————–
7. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Translation Day celebrated?

a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्‍टूबर

Answer: c. 30 सितंबर

2026 की थीम
– भाषाई विविधता और भाषाई अधिकार
– Linguistic Diversity and Language Rights

– यह दिवस भाषाई विविधता, संवाद और अंतरसंस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
– 1953 में International Federation of Translators (FIT) ने पहली बार इस दिन को मनाना शुरू किया।
– दरअसल, 30 सितम्बर को सेंट जेरोम (St. Jerome) का निधन हुआ था, जिन्हें बाइबिल का अनुवाद करने वाला महान विद्वान और अनुवादकों का संरक्षक संत (Patron Saint of Translators) माना जाता है।
– 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने आधिकारिक रूप से 30 सितम्बर को “International Translation Day” घोषित किया।

————–
8. केंद्र सरकार ने सितंबर 2026 में भारतीय बंदरगाह अधिनियम, 2025 की धारा 73 के तहत किन बंदरगाहों को ‘मेगा पोर्ट’ का दर्जा दिया?
Which ports were granted ‘Mega Port’ status by the Central Government in September 2026 under Section 73 of the Indian Ports Act, 2025?

a. दीनदयाल पोर्ट
b. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
c. पारादीप पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट
b. उपरोक्‍त सभी

Answer: b. उपरोक्‍त सभी (दीनदयाल पोर्ट, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, पारादीप पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट)

– यह दर्जा 25 सितंबर को भारतीय बंदरगाह अधिनियम के तहत उच्च माल ढुलाई क्षमता और दक्षता के आधार पर पांच वर्ष के लिए दिया गया है।
पारादीप पोर्ट
– भारत के ओडिशा राज्य के जगतसिंहपुर जिले में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित एक प्रमुख और प्राकृतिक गहरे पानी का बंदरगाह है।
– भारत के पूर्वी तट पर “मेगा पोर्ट” का दर्जा प्राप्त करने वाला एकमात्र पोर्ट बन गया है।
– पारादीप पोर्ट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 156.45 मिलियन टन कार्गो (माल) संभालकर अपना अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक रिकॉर्ड बनाया था।

‘मेगा पोर्ट’
– एक वैधानिक और प्रशासनिक श्रेणी है जो उन अत्यधिक क्षमता वाले पोर्ट को दी जाती है, जो बहुत बड़े पैमाने पर माल (कार्गो) संभालते हैं।
– और वैश्विक व्यापार में रणनीतिक भूमिका निभाते हैं।
– भारतीय बंदरगाह अधिनियम के तहत मेगा पोर्ट का दर्जा मिलने के लिए पोर्ट को सालाना कम से कम 150 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडलिंग क्षमता रखनी होती है।

दीनदयाल बंदरगाह
– यह गुजरात के पश्चिमी तट पर कच्छ की खाड़ी में स्थित एक प्रमुख ज्वारीय बंदरगाह है।
– यह थोक, तरल और सामान्य कार्गो की आवाजाही के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
– सरकार द्वारा मेगा पोर्ट के वर्गीकरण के लिए 150 मिलियन मीट्रिक टन (MMT+) से अधिक वार्षिक कार्गो क्षमता का बेंचमार्क तय किया गया है। – दीनदयाल पोर्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 में 160.11 MMT कार्गो हैंडल करके देश के प्रमुख (सरकारी) बंदरगाहों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
– यह महाराष्ट्र में मुंबई के दक्षिण में स्थित भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है।
– यह अत्याधुनिक ऑटोमेटेड सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म से सुसज्जित देश का सबसे आधुनिक पोर्ट माना जाता है।
– यह पोर्ट भारत के प्रमुख बंदरगाहों में कुल कंटेनरीकृत कार्गो वॉल्यूम का लगभग 50% हिस्सा संभालता है।

मुंद्रा पोर्ट
– यह अडानी समूह द्वारा संचालित भारत का सबसे बड़ा निजी और सबसे व्यस्त कमर्शियल बंदरगाह है।
– यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और देश में कोयले के आयात का प्रमुख केंद्र है।
– मुंद्रा पोर्ट ने सरकार द्वारा निर्धारित वार्षिक कार्गो हैंडलिंग के लिए 150 मिलियन मीट्रिक टन के मानकों को पूरा किया है।

————–
9. किस राज्‍य सरकार ने सितंबर 2026 में राज्य के 358 तालुकों में से 265 तालुकों को सूखा घोषित किया?
Which state government declared 265 out of the state’s 358 talukas as drought-affected in September 2026?

a. गुजरात
b. राजस्‍थान
c. महाराष्ट्र
d. ओडिशा

Answer: c. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र सरकार ने 26 सितंबर, 2026 को राज्य के 358 तालुकों में से 265 में सूखा घोषित करने वाला एक सरकारी संकल्प (GR) जारी किया।
– क्योंकि राज्य में लंबे समय तक बारिश की कमी के कारण फसलों को नुकसान हुआ था।
– राज्य में 1 जून से 18 सितंबर 2026 के बीच 755.9 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य बारिश 932.3 मिमी होनी चाहिए थी।
– यानी बारिश में 18.8% की कमी रही।
– यह सूखा राज्य के 32 जिलों में फैला हुआ है।
– सबसे ज्यादा प्रभावित तालुके यवतमाल, जलगांव, अहिल्यानगर, नांदेड़, अमरावती और नागपुर आदि हैं।
– कम बारिश के कारण खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था.
– राज्य सरकार ने कई राहत उपायों की घोषणा की है, जिनमें फ़सल ऋण का पुनर्गठन, ज़मीन के लगान में छूट, खेती से जुड़े ऋणों की वसूली को टालना और खेती के पंपों के लिए बिजली बिल में छूट शामिल है।

————-
10. किस समुद्र में सितंबर 2026 में चक्रवात जैसी स्थिति को सोशल मीडिया पर ‘अर्नब’ कहा गया, जिसे भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे चक्रवात न मानते हुए यह नाम खारिज कर दिया?
In which ocean did a cyclone-like situation in September 2026 get dubbed ‘Arnab’ on social media—a name rejected by the India Meteorological Department (IMD) as it did not classify the system as a cyclone?

a. अरब सागर
b. बंगाल की खाड़ी
c. प्रशांत महासागर
d. भूमध्य सागर

Answer: b. बंगाल की खाड़ी

– बंगाल की खाड़ी में सितंबर 2026 में चक्रवाती तूफान जैसी स्थिति बनी, लेकिन इसे मौसम विभाग ने चक्रवात की परिभाषा के बाहर का बताया। इसलिए इसका नाम भी आधिकारिक तौर पर नहीं रखा गया।
– यह चक्रवात जैसी स्थिति शुरू होने के साथ ही कमजोर पड़ गई थी। हालांकि यह भारत से टकराया और आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए।
– इसके बाद उत्‍तर और मध्‍य भारत के कई राज्‍यों में भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।

अर्नब नाम कहां से आया
– दरअसल, चक्रवाती तूफानों के नाम पहले से ही रख दिए जाते हैं। पूरी लिस्‍ट बनकर तैयार रहती है। जैसे ही अगला चक्रवाता आता है और वह चक्रवात की परिभाषा के अनुकूल होता है, उसका नाम रख दिया जाता है।
– इसी वजह से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया वेबसाइट पर इसे ‘अर्नब’ कहा गया, जिसे बाद में IMD ने खारिज कर दिया।
– IMD ने कहा ‘अर्नब’ नाम का कोई चक्रवाती तूफान अस्तित्व में नहीं आया है।
– बंगाल की खाड़ी में बना यह वेदर सिस्टम सिर्फ एक ‘डीप डिप्रेशन यानी गहरा दबाव था।
– IMD नियमों के मुताबिक, किसी भी तूफान को यह नाम तभी दिया जाता है जब हवाओं की गति 63 किमी/घंटे की चक्रवाती सीमा को पार कर जाए।
– चूंकि यह सिस्टम उस तीव्रता तक नहीं पहुंचा, इसलिए इसे आधिकारिक तौर पर यह नाम नहीं मिला

हिन्‍द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– तूफान का नाम रखने की व्‍यवस्‍था संयुक्‍त राष्‍ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) / ESCAP (एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग) पैनल द्वारा बनी हुई है।
– हिन्द महासागर क्षेत्र 13 देश चक्रवाती तूफानों का नाम तय करते हैं।
– इन देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन शामिल हैं।
– ये 13 देश पहले से ही नाम का लिस्‍ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है।
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है.

चक्रवाती तूफान कैसे बनते हैं?
– जब समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तब चक्रवाती तूफान उठता है।
– यहां सवाल होगा कि समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र क्‍या होता है और यह कैसे बनता है?
– इसके लिए ग्‍लोबल वार्मिंग जिम्‍मेदार है।
– जब समुद्र का तापमान बढ़ता है या कहें कि जब समुद्र गर्म होना शुरू होता है, तो उसकी गर्मी से हवा ऊपर उठती है और उस खाली जगह (इससे एक वैक्‍युम सा क्षेत्र) को भरने के लिए आस-पास की हवा दौड़ती है। इसी को कम दबाव का क्षेत्र कहते हैं।
– चूकि समुद्र बहुत विशाल होते हैं, तो इसलिए यह प्रक्रिया बहुत विशाल होती जाती है।
– गर्म हवा ऊपर चली तो जाती है और बड़े इलाके से हवा यहां आती, लेकिन ऊपर उठने वाली हवा भी ठंडी होती है, क्‍योंकि जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाएंगे, तो तापमान कम होता जाता है।
– ऐसे में ऊपर की हवा, जो ठंडी हो चुकी है वह भी नीचे आना चाहती है और यह तूफान में बदल जाता है।
– हवा बहुत तेजी से घूमती है।

दुनिया के हर इलाके में अलग नामों से साइक्‍लोन
अमेरिका – हरिकेन / टॉरनेडो
कैरेबियन सी – हरिकेन
चाइना सी – टाइफून
हिन्‍द महासागर – ट्रॅपिकल साइक्‍लोन
जापान – टाइफू
नॉर्दर्न ऑस्‍ट्रेलिया – विली विलीज
फिलीपींस – बगुइयो

—————
11. एशियन गेम्स 2026 में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में किस टीम को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता?
Which team did India’s men’s kabaddi team defeat in the final to win the gold medal at the 2026 Asian Games?

a. जापान
b. दक्षिण कोरिया
c. ईरान
d. बांग्लादेश

Answer: c. ईरान

– भारत ने 26 सितंबर 2026 को हुए मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराया।
– पुरुष टीम ने एशियन गेम्स में लगातार 10वीं बार मेडल जीता।
– 1990 से लेकर अब तक पुरुष टीम ने कुल 10 मेडल जीते हैं।

—————
12. एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की कबड्डी टीम ने फाइनल में किस टीम को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता?
Which team did the women’s kabaddi team defeat in the final to win the gold medal at the 2026 Asian Games?

a. जापान
b. दक्षिण कोरिया
c. ईरान
d. बांग्लादेश

Answer: c. ईरान

– भारत ने 26 सितंबर 2026 को हुए मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराया।
– कबड्डी में भारत को एक ही दिन में दो मेडल मिले।

—————
13. एशियन गेम्स 2026 में पुरुष मैराथन में भारत के लिए सिल्‍वर मेडल किसने जीता?
Who won the silver medal for India in the men’s marathon at the 2026 Asian Games?

a. प्रवीण कुमार
b. अविनाश साबले
c. ताजेंद्रपाल सिंह तूर
d. सावन बरवाल

Answer: d. सावन बरवाल

– हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 26 सितंबर, 2026 को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
– 28 वर्षीय सावन ने 42.195 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे, 11 मिनट और 37 सेकंड में पूरी की।
– एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला है।
– इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में भारत ने इस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था।
– मैराथन दौड़ 42 किलोमीटर की होती है, जबकि हाफ मैराथन 21.097 किलोमीटर होती है।

—————
14. केंद्र सरकार ने किन पूर्वोत्‍तर राज्य के अधिकांश हिस्से को 1 अक्टूबर 2026 से छह महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया?
Which Northeastern state had most of its areas declared a ‘disturbed area’ by the Central Government for six months, effective from October 1, 2026?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. मणिपुर
c. नागालैंड
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– गृह मंत्रालय (MHA) ने 25 सितंबर, 2026 को अधिसूचना जारी की।
– MHA के आदेश के अनुसार, इन राज्‍यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई और उसके आधार पर यह निर्णय लिया गया।
– मणिपुर राज्य के 13 निर्दिष्ट पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर, पूरे राज्य को सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 के तहत “अशांत क्षेत्र” घोषित कर दिया है।
– राज्य में अफरा-तफरी अधिनियम (AFSA) का विस्तार कर दिया है।
– मणिपुर के कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष और हिंसा 3 मई, 2023 से चल रही है।

13 थाना क्षेत्र कौन-से हैं?
– इफाल, लैंफल, सिटी, सिंगजामेई, पाटसोई, वांगोई, पोरोम्पैट, हिंगांग, इरिलबुंग, थौबल, बिष्णुपुर, काकचिंग।

– नगालैंड राज्‍य के नौ जिलों में AFSPA जारी रहेगा।
– दीमापुर, न्यूलैंड (निउलैंड), चुमौकेदिमा, मोन, किफिरे (किफायर), नोकलाक, फेक, पेरेन और मेलुरी।
– इसके अलावा कोहिमा, मोकोकचुंग, लोंगलेन्ग, वोखा और ज़ुन्हेबोतो के 21 पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले विशिष्ट इलाके भी इसके दायरे में शामिल हैं।
– अरुणाचल प्रदेश में, तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों में और असम की सीमा से लगे नामसाई जिले के नामसाई, महादेवपुर और चौकहम पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विस्तारित किया गया है।
– अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में AFSPA लगाने का कारण इन क्षेत्रों में सक्रिय सशस्त्र उग्रवादी समूहों की आवाजाही, हिंसा, और जबरन वसूली (extortion) की घटनाओं का जारी रहना।

AFSPA?
– पूरा नाम Armed Forces (Special Powers) Act, 1958 यानी सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 है।
– यह कानून ऐसे क्षेत्रों में लागू किया जाता है जिन्हें सरकार “अशांत क्षेत्र” घोषित करती है, जहां सुरक्षा की स्थिति गंभीर मानी जाती है।

AFSPA के तहत क्या शक्तियां मिलती हैं?
– कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग करने की शक्ति।
– कुछ परिस्थितियों में बिना वारंट गिरफ्तारी।
– कुछ परिस्थितियों में बिना वारंट तलाशी।
– हथियारों या विस्फोटक आदि के इस्तेमाल से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने की विशेष शक्ति।
– कुछ मामलों में सैन्यकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए – केंद्र सरकार की पूर्व अनुमति का प्रावधान।

क्यों लगाया जाता है?
– जब किसी क्षेत्र में विद्रोह, सशस्त्र हिंसा या गंभीर सुरक्षा चुनौती के कारण सामान्य प्रशासन के लिए स्थिति संभालना कठिन माना जाता है, तब क्षेत्र को “अशांत क्षेत्र” घोषित करके AFSPA लागू किया जा सकता है।

कौन किसी क्षेत्र को “अशांत” घोषित कर सकता है?
– केंद्र सरकार
– राज्य का राज्यपाल
– केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासक।


PDF Download: Click here