Sample 28 to 29 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 28 & 29 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश के राजा हेराल्‍ड पंचम का निधन 28 अगस्‍त 2026 को हो गया?
The King of which country, Harald V, passed away on August 28, 2026?

a. फ्रांस
b. इटली
c. नॉर्वे
d. स्‍वीडेन

Answer: c. नॉर्वे

– नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
– हेराल्ड यूरोप के सबसे उम्रदराज सम्राट थे।
– इस लोकप्रिय राजा ने राजपरिवार का आधुनिकीकरण किया, लेकिन हाल के समय में पदत्याग करने वाले अन्य वृद्ध सम्राटों के नक्शेकदम पर चलने से इनकार कर दिया था।
– यूरोप के अन्य शाही घरानों की तरह, नॉर्वे के सम्राट की भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक है।
– जनवरी 1991 में अपने ब्रिटिश मूल के पिता, राजा ओलाव पंचम की मृत्यु के बाद हैराल्ड का राज्याभिषेक हुआ और उन्होंने अपने देश में तेल और गैस आधारित आर्थिक उछाल के दौरान शासन किया।
– मई 2026 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे यात्रा के दौरान किंग हेराल्‍ड पंचम से मुलाकात की थी।

————
2. नॉर्वे के नए राजा अगस्‍त 2026 में कौन बने?
Who became the new King of Norway in August 2026?

a. ओलाव पंचम
b. हाकॉन अष्टम
c. फॉकेंन पंचम
d. राजेंद्र अष्‍ठम

Answer: b. हाकॉन अष्टम (Haakon VIII)

– हाकॉन नॉर्वे के आधुनिक राजतंत्र के चौथे राजा हैं, जिसकी नियुक्ति 1905 में स्वीडन से देश की स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद हुई थी।
– हाकॉन ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के परपोते के परपोते (great-great-great-grandson) हैं।
– इसी साल हाकॉन की पत्नी मेटे-मारिट, जो अब नॉर्वे की रानी हैं, ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कई वर्षों तक संबंध रखने के लिए माफी मांगी है।

नॉर्वे का राजतंत्र
– नॉर्वे एक संवैधानिक राजतंत्र है। इसकी राजशाही का इतिहास मध्यकालीन नॉर्वे तक जाता है।
– 1905 में स्वीडन से संघ समाप्त होने के बाद नॉर्वे स्वतंत्र राजतंत्र बना और डेनमार्क के प्रिंस कार्ल को राजा चुना गया, जिन्होंने हाकोन सप्तम के नाम से शासन किया। उस वक्‍त जनमत-संग्रह हुआ था, जिसमें भारी बहुमत ने राजतंत्र के पक्ष में मतदान किया।
– राजा राष्ट्राध्यक्ष रहे, लेकिन शासन जनता द्वारा चुनी गई संसद और सरकार के हाथों में रहा।
– किंग हेराल्ड पंचम ने 1991 में सिंहासन संभाला।
– उनके निधन के बाद हाकॉन अष्टम अगस्‍त 2026 में उनकी जगह ली।
– राजतंत्र में राजा मुख्यतः औपचारिक और संवैधानिक भूमिका निभाते हैं, जबकि वास्तविक राजनीतिक शक्तियाँ संसद और निर्वाचित सरकार के पास होती हैं।
– प्रधानमंत्री सरकार का नेतृत्व करते हैं।
– नॉर्वे की राजशाही वंशानुगत है।

नॉर्वे
– राजधानी : ओस्‍लो
– राजा : हाकॉन VIII
– प्रधानमंत्री : जोनास गहर स्टोरे
– मुद्रा : नॉर्वेजियन क्रोन
– आबादी : 56 लाख
– पड़ोसी देश : स्‍वीडन, फिनलैंड, रूस
– नॉर्वे 4 अप्रैल 1949 को नाटो (NATO) के संस्थापक सदस्य देशों में से एक है।

————
3. अगस्त 2026 में किस महासागर में एक साथ चार तूफान सक्रिय रहे, जो लगभग 8 साल बाद ऐसी स्थिति बनी?
In August 2026, in which ocean were four storms active simultaneously, a situation that occurred after almost 8 years?

a. प्रशांत महासागर
b. हिंद महासागर
c. बंगाल की खाड़ी
d. आर्कटिक महासागर

Answer: a. प्रशांत महासागर

– पश्चिमी प्रशांत महासागर में इस समय एक साथ चार नाम वाले तूफान एक्टिव हुए।
– इनके नाम सौडेल, नारा, गैनारी और अत्सानी हैं।
– इससे पहले नवंबर 2024 में एक साथ चार तूफान एक्टिव थे।
– 24 अगस्‍त 2026 के नक्‍शे में इन चारों सिस्‍टम के केंद्र टोंकिन की खाड़ी से फिलीपींस के पूर्व और जापान के दक्षिण में समुद्र क्षेत्र तक फैले हुए हैं।
– गैनारी चीन के फुजियान के पास पहुंच रहा था।
– नारा टोंकिन की खाड़ी में बना हुआ था।
– सौडेल जापान के दक्षिण क्षेत्र में समुद्र में मजबूत हो रहा था।
– आतसानी फिलीपींस के पूर्व में बना।
– सौडेल सबसे ताकतवर है।

————–
4. बिहार सरकार ने स्‍कूली छात्रों को शिक्षा में ऑनलाइन सहायता के लिए कौन सा ऐप लॉन्‍च किया?
Which app did the Bihar government launch to provide online educational support to school students?

a. सम्राट एजुकेशन साथी
b. शिक्षा सहायक मित्र
c. अनहद शिक्षा साथी
d. बिहार विद्या साथी

Answer: d. बिहार विद्या साथी

– मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 25 अगस्‍त 2026 को ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप का शुभारंभ किया।
– इस प्लेटफॉर्म का लाभ राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के करीब तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।
– इस एप के जरिए विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
– कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे।
– छात्र छात्रा अपनी पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर वन-टू-वन संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
– करीब 75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे।
– कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को सभी विषयों में सहायता मिलेगी।
– कक्षा 11वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम स्‍टूडेंटस को बिहार बोर्ड के साथ JEE और NEET की तैयारी के लिए डिजिटल स्‍टडी मटीरियल एवं लाइव ट्यूटर सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
– AI टूल्स की मदद से विद्यार्थियों की कॉन्सेप्ट लर्निंग को और बेहतर किया जाएगा।

————–
5. केंद्र सरकार ने किस राज्‍य से प्‍याज की कम रेट में आपूर्ति करने के लिए ‘कंदा एक्सप्रेस’ सेवा चलाई?
From which state did the Central Government launch the ‘Kanda Express’ service to supply onions at lower rates?

a. गोवा
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. महाराष्ट्र

Answer: d. महाराष्ट्र

– प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए महाराष्ट्र के नासिक से 800 टन प्याज ‘कंदा एक्सप्रेस’ के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है।
– इसके अलावा चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी के लिए भी प्याज भेजा जा रहा है।
– देश के कई हिस्सों समेत दिल्ली-एनसीआर में प्याज की कीमतें 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं।
– ‘कंदा एक्सप्रेस’ की प्याज को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा।
– इन उपभोक्ता केंद्रों के लिए भेजा जा रहा प्याज महाराष्ट्र के नासिक में रखे गए बफर स्टॉक का हिस्सा है।
– कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए इस स्टॉक को बाजार में उतारा जा रहा है।

2025 में देश भर में भेजा गया था 88 हजार टन प्याज
– प्याज की ढुलाई को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘कांदा एक्सप्रेस’ पहल 2024-25 में शुरू की गई थी।
– वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 12,000 टन बफर स्टॉक वाला प्याज 14 रेलवे रेक के जरिए पांच शहरों में भेजा गया था।
– वित्त वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 86 रेक हो गया।
– इसके जरिए देश के 16 प्रमुख शहरों में 88,000 टन प्याज भेजा गया।

बफर स्टॉक?
– प्याज का बफर स्टॉक केंद्र सरकार का रणनीतिक भंडार है।
– इसे मुख्य रूप से आपूर्ति कम होने पर कीमतों में तेज बढ़ोतरी से बाजार को बचाने के लिए तैयार किया जाता है। – सरकार मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत प्याज उत्पादक राज्यों में इसका भंडार रखती है।
– सरकार ने 2026 के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक रखा है।

————–
6. फिल्म निर्देशक “कुकु” कोहली का 25 अगस्त 2026 को निधन हो गया, बतौर डायरेक्‍टर उनकी पहली मूवी कौन सी थी?
Film director “Kuku” Kohli passed away on August 25, 2026; what was his debut film as a director?

a. हकीकत
b. ‘फूल और कांटे’
c. सुहाग
d. अनाड़ी नंबर 1

Answer: b. ‘फूल और कांटे’

– 77 वर्ष के कुकु कोहली को दिल का दौरा पड़ा।
– उन्होंने वर्ष 1991 में सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बतौर निर्देशक शुरुआत की थी।
– यह उस दौर की सबसे चर्चित एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक बन गई।
– इस फिल्म ने अजय देवगन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया।
– उनकी अन्य फिल्मों में ‘सुहाग’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘अनाड़ी नंबर 1’ (1999) और ‘वो तेरा नाम था’ (2004) शामिल हैं।
– बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी उनकी पत्‍नी हैं।

————–
7. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day against Nuclear Tests observed?

a. 28 अगस्त
b. 29 अगस्त
c. 30 अगस्त
d. 31 अगस्त

Answer: b. 29 अगस्त

– इस दिन का उद्देश्य परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।

————–
8. राष्‍ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Sports Day celebrated?

a. 28 अगस्‍त
b. 29 अगस्‍त
c. 30 अगस्‍त
d. 31 अगस्‍त

Answer: b. 29 अगस्‍त

– हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है।

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Whale Shark Day observed?

a. 31 अगस्‍त
b. 30 अगस्‍त
c. 29 अगस्‍त
d. 28 अगस्‍त

Answer: b. 30 अगस्‍त

– व्‍हेल शार्क के महत्‍व और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍हेल शार्क दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।
– व्हेल शार्क (राइनकोडोन टाइपस) पृथ्वी पर सबसे बड़ी मछली है और समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में कीस्टोन प्रजाति है।
– इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 18 मीटर और वज़न 21 टन तक हो सकता है।

————–
10. ग्रैंड चेस टूर (GCT) टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
Who is the first Indian to win the Grand Chess Tour (GCT) title?

a. डी. गुकेश
b. आर. प्रज्ञानानंद
c. अर्जुन एरिगैसी
d. विदित गुजराती

Answer: b. आर. प्रज्ञानानंद

– चेन्नई के 21 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने अगस्‍त 2026 में ग्रैंड चेस टूर (GCT) 2026 जीत लिया।
– उन्होंने फाइनल में विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हराया।
– यह मुकाबला अमेरिका के सेंट लुइस शहर में आयोजित हुआ था। प्रज्ञानानंद ने यह मुकाबला 15-13 के कुल स्कोर से जीता।
– प्रज्ञानानंद यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

—————
11. किस देश में तैनात 210 भारतीय शांति सैनिकों को वर्ष 2026 में संयुक्‍त राष्‍ट्र पदक प्राप्‍त हुआ?
In which country were the 210 Indian peacekeepers deployed who received the United Nations Medal in 2026?

a. DRC कांगो
b. तंजानिया
c. दक्षिण सूडान
d. दक्षिण अफ्रीका

Answer: c. दक्षिण सूडान

– दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने 17 अगस्त, सोमवार को इस पुरस्कार की घोषणा की।
– दक्षिण सूडान में UNMISS के साथ सेवारत कुल 210 भारतीय शांति सैनिकों को असाधारण सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक प्राप्त हुए हैं, जिनमें छह महिलाएं और सात स्टाफ अधिकारी शामिल हैं।
– पुरस्‍कार विजेता – कुल 210 भारतीय शांति सैनिक, 6 महिला शांति रक्षक, 7 कर्मचारी अधिकारी

नोट – भारत संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मिशनों को 155 महिलाओं सहित 4,200 से अधिक सैन्य और पुलिस कर्मी प्रदान करता है।


PDF Download: Click here