21 to 24 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 21 to 24 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. ISRO ने रॉकेट और सैटेलाइट निर्माण का कार्य मुख्य रूप से किस क्षेत्र को सौंपने का निर्णय लिया है?
To which sector has ISRO primarily decided to entrust the task of rocket and satellite manufacturing?

a. विदेशी कंपनियों को
b. निजी क्षेत्र को
c. रक्षा मंत्रालय को
d. भारतीय रेलवे को

Answer: b. निजी क्षेत्र को

रॉकेट-सैटेलाइट बनाना छोड़ेगा इसरो: अब प्राइवेट कंपनियों के हाथ में होगी भारत के अंतरिक्ष की कमान
– भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम अपने अब तक के सबसे बड़े बदलाव के लिए तैयार हो रहा है।
– निजी क्षेत्र (प्राइवेट सेक्टर) के आगे आने से इसरो (ISRO) अब रॉकेट और आम सैटेलाइट (उपग्रह) बनाने के काम से धीरे-धीरे पीछे हटेगा।
– इसरो का पूरा ध्यान अब अनुसंधान (Research), विकास (Development) और बड़े अंतरिक्ष मिशनों पर होगा।
– इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य भारत की स्पेस इकोनॉमी (अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था) को मौजूदा 8 अरब डॉलर से बढ़ाकर 2033 तक 44 अरब डॉलर बनाना है।

इन-स्पेस’ (IN-SPACe) के चेयरमैन ने कहा
– ‘बिजनेस टुडे’ के समिट में ‘इन-स्पेस’ (IN-SPACe) के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका ने बताया कि यह बदलाव शुरू हो चुका है। इससे इसरो को उन नई तकनीकों, वैज्ञानिक मिशनों और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलेगा, जिन्हें निजी कंपनियां खुद नहीं बना सकतीं।
– उन्‍होंने कहा- “आगे चलकर इसरो कोई भी लॉन्च व्हीकल (रॉकेट) नहीं बनाएगा। यह सारा काम प्राइवेट सेक्टर या सरकारी कंपनियां करेंगी।”

रॉकेट बनाने की कमान अब प्राइवेट कंपनियों के पास:
– छोटे रॉकेट SSLV की तकनीक और उत्पादन का अधिकार पहले ही बोली प्रक्रिया (Bidding) के जरिए HAL को दिया जा चुका है।
– अब भारत के सबसे भरोसेमंद रॉकेट्स PSLV और LVM3 को भी प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी है। इस बोली में सरकारी कंपनियों को हिस्सा लेने की इजाजत नहीं होगी, ताकि पूरी तरह प्राइवेट सेक्टर आगे आ सके।

इसरो का नया रोल:
– इसरो अब निर्माता (Manufacturer) की जगह सिर्फ रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) पर फोकस करेगा।
– नई तकनीक तैयार होने और परिपक्व (Mature) होने के बाद, इसरो उसे व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए प्राइवेट कंपनियों को सौंप देगा। इसरो अब तक 120 तकनीकें प्राइवेट सेक्टर को ट्रांसफर कर चुका है।

नया लॉन्च सेंटर और डिफेंस ऑर्डर:
– सरकार एक नए लॉन्च सेंटर का संचालन भी प्राइवेट इंडस्ट्री को सौंपने की योजना बना रही है, जिसके ऑपरेटर का फैसला अगले 4-5 महीनों में हो जाएगा।
– रक्षा विभाग (Department of Defence) ने प्राइवेट कंपनियों को 31 सैटेलाइट्स का ऑर्डर पहले ही दे दिया है, जबकि इसरो इसी कार्यक्रम के तहत 21 और सैटेलाइट बनाएगा।

ओनरशिप मॉडल:
– भारत अब ऐसे बिजनेस मॉडल को बढ़ावा दे रहा है जहाँ प्राइवेट कंपनियों के पास खुद के सैटेलाइट्स होंगे और वे उनके डेटा और सर्विसेज को बेचकर कमाई करेंगी।

————–
2. भारत में ‘नेशनल स्‍पेस डे’ कब मनाया जाता है?
When is ‘National Space Day’ celebrated in India

a. 14 जुलाई
b. 17 अगस्‍त
c. 23 अगस्‍त
d. 20 अगस्‍त

Answer: c. 23 अगस्‍त

2026 की थीम:
– विकसित भारत की ओर: इनोवेशन, सहयोग और ग्लोबल स्पेस लीडरशिप की आकांक्षा
– Towards Viksit Bharat: Innovating, Collaborating and Aspiring to Global Space Leadership

– यह दिवस पहली बार 2024 में आयोजित किया गया था। घोषणा 2023 में हुई थी।

यह दिवस 23 अगस्‍त को क्‍यों मनाया जाता है?
– क्योंकि भारत ने 23 अगस्‍त 2023 को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।
– इस दिन चंद्रयान-3 मिशन ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी।
– इस लैंडिंग के साथ ही भारत, चांद पर स्‍पेसक्राफ्ट की सॉफ़्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया।
– चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना।

इसरो (ISRO)
– पूरा नाम: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation – ISRO).
– स्थापना: 15 अगस्त 1969
– मुख्यालय: बेंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित.
– वर्तमान अध्यक्ष: डॉ. वी. नारायणन (14 जनवरी 2025 से पदभार संभाला).
– मुख्य उद्देश्य: अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी का विकास करना; स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में योगदान, जैसे संचार, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन और अन्वेषण.

प्रमुख उपलब्धियां:
– आर्यभट्ट (1975): भारत का पहला उपग्रह.
– चंद्रयान-1 (2008): चंद्रमा पर पानी की खोज.
– मंगलयान (2013): मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचने वाला पहला – एशियाई मिशन.
– चंद्रयान-3 (2023): चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग.

– परियोजनाएं: गगनयान (भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन, 2025-26 लक्ष्य); आदित्य-एल1 (सूर्य अध्ययन मिशन); NISAR (नासा के साथ पृथ्वी अवलोकन मिशन).

————-
3. लुसाने डायमंड लीग 2026 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which athlete won the Lausanne Diamond League 2026 title?

a. नीरज चोपड़ा
b. रुमेश पथिराजे
c. एंडरसन पीटर्स
d. कर्टिस थॉम्पसन

Answer: b. रुमेश पथिराजे (श्रीलंका के खिलाड़ी)

– श्रीलंका के 23 वर्षीय जेवलिन थ्रो प्‍लेयर रुमेश पथिराजे ने 88.14 मीटर के साथ गोल्‍ड मेडेल जीता।
– स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में स्थित स्टेड ओलंपिक डे ला पोंटेस स्टेडियम में 20 और 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग का आयोजन हुआ।
– यह प्रतियोगिता डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला नहीं थी, बल्कि फाइनल से पहले का एक चरण (लेग) थी।
– भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर 28 वर्षीय नीरज चोपड़ा, 88.05 मीटर भाला फेंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्‍हें सिल्‍वर मेडेल मिला।

————–
4. लुसाने डायमंड लीग 2026 में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कौन सा पदक जीता?
Which medal did Indian athlete Neeraj Chopra win at the 2026 Lausanne Diamond League?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सिल्‍वर

– यह नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
– श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने गोल्‍ड मेडेल जीता।
– ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
– पथिराज और पीटर्स 23 और 22 अंक अर्जित करके डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
– एक और डायमंड लीग प्रतियोगिता है जिसमें पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा भी शामिल है – यह प्रतियोगिता 27 अगस्त को ज्यूरिख में होगी।

नीरज ने कब जीती ये लीग
– नीरज चोपड़ा ने वर्ष 2022 में डायमंड लीग का खिताब जीता था।
– 2023, 2024 और 2025 में दूसरे स्थान पर रहे थे।

—————
5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगस्‍त 2026 में किस केंद्र शासित प्रदेश में हाईकोर्ट की एक नई पीठ (बेंच) स्थापित करने को मंजूरी दी?
The Union Cabinet approved setting up a new bench of the High Court in which Union Territory in August 2026?

a. जम्मू-कश्मीर
b. लद्दाख
c. पुदुचेरी
d. चंडीगढ़

Answer: b. लद्दाख

– केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अगस्‍त 2026 में लद्दाख में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट की एक नई बेंच स्थापित करने को मंजूरी दे दी।
– लद्दाख के दुर्गम भू-भाग और कठिन मौसम के कारण नागरिकों को न्याय के लिए श्रीनगर या जम्मू जाना पड़ता था। नई पीठ से समय और आर्थिक लागत में भारी कमी आएगी।

—————
6. सरला पुरस्कार 2026 के लिए किस प्रसिद्ध ओडिया कवि को चयनित किया गया?
Which renowned Odia poet was selected for the Sarala Puraskar 2026?

a. देवदास छोटराय
b. अपर्णा मोहंती
c. डॉ. आशुतोष परिदा
d. पद्मजा पाल

Answer: c. डॉ. आशुतोष परिदा

– डॉ. आशुतोष परिदा, ओडिया कवि, निबंधकार और CSIR-IMMT के पूर्व वैज्ञानिक हैं।
– उनके कविता संग्रह ‘विश्वास दे पृथ्वी’ के लिए उन्‍हें ये प्रतिष्ठित 47वां सरला पुरस्कार दिया जा रहा है।
– इस पुरस्कार में 7 लाख रुपये नकद, एक ताम्र पट्टिका और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
– पुरस्कार समारोह 25 अक्टूबर 2026 को भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया जाएगा।
– सरला पुरस्कार के अंतिम चयन के लिए सात पुस्तकों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

सरला पुरस्कार
– ये ओडिशा का एक प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है।
– इसे वर्ष 1980 में इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPaCT) द्वारा शुरू किया गया था।
– यह पुरस्कार हर साल ओडिया साहित्य में बेहतरीन योगदान देने वाले लेखकों को दिया जाता है।

—————
7. माहे श्रेणी का देश का तीसरा एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट नेवी को सौपा गया, इसका नाम बताएं?
The country’s third Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft of the Mahe class has been handed over to the Navy; name it.

a. मंगरोल
b. अरनाला
c. माहे
d. आंद्रोत

Answer: a. मंगरोल

– मंगरोल, 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित तीसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW-SWC) जहाज है।
– इसे 21 अगस्त, 2026 को कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा नेवी को सौंपा गया।
– यह वाटरजेट की मदद से संचालित होता है, इसलिए यह उथले और तटीय जल में उच्च गतिशीलता के लिए उपयुक्त है।
– मंगरोल को पानी के अंदर होने वाले हमलों का मुकाबला करने के लिए विकसित की गई विभिन्न तकनीकों से सुसज्जित किया गया है।
– इसमें तारपीडो, पनडुब्बी रोधी रॉकेट, रडार प्रणालियाँ
और सोनार प्रणालियां हैं।
– सोनार और रडार प्रणालियों के उपयोग से, यह जहाज विभिन्न निगरानी और पता लगाने के अभियान चला सकता है।
– इसके पानी के भीतर स्थित हथियारों का उपयोग पनडुब्बी शत्रु पर हमला करने के लिए किया जा सकता है।
– इससे पहले नेवी में INS माहे, INS मालवन शामिल हुआ था।
– अब मंगरोल को इंडियन नेवी को सौंपा गया है। ट्रायल के बाद यह नेवी में कमीशन होगा।

मंगरोल की क्षमताएं
– पानी के नीचे निगरानी
– पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू)
– तटीय जलक्षेत्र में संचालन
– निम्न तीव्रता समुद्री संचालन (LIMO)
खदान युद्ध

मंगरोल नाम कैसे पड़ा?
– मंगरोल का नाम गुजरात के मंगरोल नामक स्थान के कारण पड़ा है।
– मंगरोल शहर गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित है।
– यह एक तटीय शहर और एक छोटा बंदरगाह है।
– इस शहर में एक बंदरगाह है और यह समुद्री मछली पकड़ने के लिए जाना जाता है।

पुरानी विरासत को भी आगे बढ़ा रहा
– ये पुराने INS मंगरोल की विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो नेवी का एक नौसैनिक माइनस्वीपर था।
– जिसे 2004 में सेवामुक्त कर दिया गया था।

माहे श्रेणी के जहाज
INS माहे (24 नवंबर, 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल)
INS मालवान (22 जुलाई 2026 को कमीशन)
INS मंगरोल (21 अगस्त 2026 को कमीशन)
INS माल्पे
INS मूल्की
INS मगदाला
INS मछलीपट्टनम
INS अजय

————–
8. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कितने वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवा के उपयोग को प्रतिबंधित किया?
For children below what age did the Ministry of Health restrict the use of fixed-dose combination (FDC) medicines containing chlorpheniramine maleate and phenylephrine hydrochloride?

a. चार वर्ष
b. पांच वर्ष
c. छह वर्ष
d. सात वर्ष

Answer: a. चार वर्ष

– केंद्र सरकार ने यह निर्णय विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सिफारिशों के बाद लिया।
– सरकार ने कहा कि इस तरह के मिश्रण का उपयोग चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

किस कानून के तहत सरकार का कदम
– औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 (Drugs and Cosmetics Act, 1940) की धारा 26A के तहत यह अधिसूचना जारी की गई है।
– धारा 26A केंद्र सरकार को जनहित में किसी भी दवा के निर्माण, बिक्री या वितरण को विनियमित करने, प्रतिबंधित करने या रोकने की शक्ति प्रदान करती है।

नियामक संस्थाएं (Regulatory Bodies Involved):
– DTAB (ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड): भारत में दवाओं के विनिर्देशन और सुरक्षा पर सरकार की सर्वोच्च तकनीकी सलाहकार संस्था।
– SEC (सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी): स्वास्थ्य मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति जिसने सुरक्षा जोखिमों का अध्ययन किया।

अब अनिवार्य चेतावनी देनी होगी
– दवा निर्माताओं को पैकेज, इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर अनिवार्य रूप से लिखना होगा: “Fixed Dose Combination shall not be used in children below four years of age.”

दवा सामग्री, उनके उपयोग और दुष्प्रभाव

1) क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट (Chlorpheniramine Maleate):
– कार्य: यह एक एंटीहिस्टामाइन (Antihistamine) है, जिसका उपयोग बहती नाक, छींकने और एलर्जी के लक्षणों को रोकने में होता है।
– सामान्य दुष्प्रभाव: सुस्ती/नींद, मुंह व गले का सूखना, चक्कर आना, कब्ज।
– गंभीर दुष्प्रभाव: सांस लेने में कठिनाई, अनियमित हृदय गति, मानसिक भ्रम।

2) फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड (Phenylephrine Hydrochloride):
– कार्य: यह एक डिकंजेस्टेंट (Decongestant) है, जो बंद नाक और वायुमार्ग की सूजन को कम करता है।
– सामान्य दुष्प्रभाव: सिरदर्द, जी मिचलाना, बेचैनी, चक्कर।
– गंभीर दुष्प्रभाव: उच्च रक्तचाप (Hypertension), सीने में दर्द, धड़कन तेज होना।

————–
9. किस प्रदेश सरकार ने दो बार 180 दिन के मातृत्व अवकाश को मंजूरी के साथ मातृत्व अवकाश के लिए दो वर्ष के अंतराल की बाध्यता को समाप्त कर दिया?
Which state government approved two spells of 180-day maternity leave and abolished the mandatory two-year gap requirement for maternity leave?

a. उत्‍तराखंड
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: b. उत्तर प्रदेश

– उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 अगस्‍त 2026 को कैबिनेट बाई सरकुलेशन संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी।
– अभी तक बच्चों के जन्म पर 180 दिनों तक का मातृत्व अवकाश लेने के लिए नियमों में यह व्यवस्था रही है कि दूसरे बच्चे पर मातृत्व अवकाश तभी मिलेगा जब पहले बच्चे पर लिए गए मातृत्व अवकाश के समाप्त होने से न्यूनतम दो वर्ष गुजर चुके हों।
– इस व्यवस्था के चलते कई महिला कार्मिकों के सामने दूसरी बार मां बनने पर मातृत्व अवकाश को लेकर दिक्कत हो रही थी।
– ऐसे में प्रतिबंध को समाप्त करने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी।
– कोर्ट ने कहा था कि यदि महिला कर्मचारी सेवा नियमों के तहत दूसरी संतान के लिए मातृत्व अवकाश की पात्र है, तो केवल दो वर्ष का अंतर न होने के आधार पर उसका आवेदन खारिज नहीं किया जा सकता।
– सरकार के इस मातृत्व अवकाश का लाभ बच्‍चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा।

————–
10. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में भारत की किस महिला युगल जोड़ी ने ब्रॉज मेडल जीता?
Which Indian women’s doubles pair won a bronze medal at the 2026 World Badminton Championships?

a. त्रिशा जॉली और पीवी सिंधु
b. गायत्री गोपीचंद और उन्नति हुड्डा
c. त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद
d. पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा

Answer: c. त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद

– चैंपियनशिप, नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।
– प्रतियोगिता 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चली।
– भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 22 अगस्‍त 2026 को हुए सेमीफाइनल में हार गईं।
– उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग ने 18-21, 21-13, 21-8 से हराया।
– भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स कैटेगरी में मेडल मिला है।
– इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने ब्रॉन्ज दिलाया था।
– त्रिसा-गायत्री उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गईं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर जगह बनाई है।

पहला मेडल 1983 में मिला
– भारत को पहला मेडल (ब्रॉन्ज) 1983 में प्रकाश पादुकोण ने दिलाया था।
– एकमात्र गोल्ड पीवी सिंधु ने जीता है।
– भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल-16
– गोल्ड 1
– सिल्वर 4
– ब्रॉन्ज 11

————–
11. चीन के वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स 2026 में 100 मीटर की दौड़ 9.39 सेकंड में पूरी कर किस रोबोट ने उसैन बोल्ट के 9.58 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा?
Which robot surpassed Usain Bolt’s world record of 9.58 seconds by completing the 100-meter dash in 9.39 seconds at China’s World Humanoid Robot Games 2026?

a. ‘लाइटनिंग’
b. इलेक्ट्रो
c. अमेका
d. एटलस

Answer: a. ‘लाइटनिंग’

– चीन की राजधानी बीजिंग में 22 अगस्‍त 2026 से 5 दिवसीय ‘दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनायड रोबोट गेम्स’ शुरू हुए।
– चीन की सिंहुआ यूनिवर्सिटी की ‘तियानझुओ’ टीम द्वारा विकसित ‘लाइटनिंग’ नाम के ह्यूमनाइड रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकेंड में पूरी कर ली।
– इस रोबोट ने जमैका के एथलीट, उसैन बोल्ट के 2009 में बनाए 100 मीटर दौड़ के 9.58 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
– वर्ष 2025 में इसी प्रतियोगिता में रोबोट का बेस्ट टाइम 21.50 सेकेंड था, जो अब घटकर आधे से भी कम रह गया है।
– इसके अलावा तिएनकुंग रोबोट ने हाई जंप में 2.88 मी. पार कर रिकॉर्ड बनाया।
– इंसानों का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 2.45 मी. है।
– दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनायड रोबोट गेम्स टूर्नामेंट में 16 देशों की 666 टीमों और 2,056 रोबोट्स हिस्सा ले रहे हैं। – इनके बीच 51 अलग-अलग इवेंट्स के तहत 1,301 मुकाबले खेले जाएंगे।
– इनमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और जूडो शामिल हैं।

————–
12. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए कितने विजेताओं को चयनित किया गया?
How many winners were selected for the National Teachers’ Award 2026?

a. 48
b. 49
c. 50
d. 46

Answer: a. 48

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस, 5 सितंबर, को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी।
– समारोह में पुरस्कार विजेता द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य को डॉक्यूमेंट्री के जरिए दिखाया जाएगा।
– राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश के बेहतरीन शिक्षकों के अनूठे योगदान को सम्मानित करना है।
– चयनित 48 विद्यालय शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से हैं।
– 26 पुरुष और 22 महिलाएँ हैं।

ये हैं विजेताओं के नाम और राज्‍य
नाम संगठन का राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

1. जे प्रकाश राव ए और एन द्वीप
2. राजेश कौलुरी आंध्र प्रदेश
3. एमएस। याकू तम अरुणाचल प्रदेश
4. राजेश बोरदोलोई असम
5. खुशबू कुमारी बिहार
6. पुष्पा प्रसाद बिहार
7. राधा राजेश सीआईएससीई
8. संगीता यादव सीबीएसई
9. रवि जायसवाल चंडीगढ़
10. सुनीता यादव छत्तीसगढ
11. पटेल पूर्णिमा मोहनलाल दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
12. सुमन गोयल दिल्ली
13. एमडी. जफर आलम मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय
14. महादेव हनुमंत शिंदे गोवा
15. नितिनकुमार महेंद्रकुमार पाठक गुजरात
16. अनिल कौशिक हरियाणा
17. मंजरी वी महाजन हिमाचल प्रदेश
18. मोहम्मद अयाज़ रैना जम्मू और कश्मीर
19. मुनमुन भट्टाचर्जी झारखंड
20. रत्नकुमारी एस कर्नाटक
21. अमुथा जे केंद्रीय विद्यालय संगठन, मदुरै
22. मनीषा खेत्रपाल केंद्रीय विद्यालय संगठन
23. सुनील कुमार केपी केरल
24. मोहम्मद मुस्तफा कुमाल लद्दाख
25. अर्चना शुक्ला मध्य प्रदेश
26. शैलेंद्र प्रताप सिंह मध्य प्रदेश
27. कविता नरसिंगराव गिट्टे महाराष्ट्र
28. कुंडा जयवंत बछव महाराष्ट्र
29. वांगलेम्बम गोबिन सिंह मणिपुर
30. लालनुमवी मिजोरम
31. आर रोनाल्ड मेरु नगालैंड
32. वैभव वसंतराव कुलकर्णी नवोदय विद्यालय समिति
33. पादराज उमाकांत नायक ओडिशा
34. गणेशन एस, पुदुचेरी
35. दिनेश कुमार पंजाब
36. डॉ. दिव्येंदु सेन राजस्थान
37. डॉ. वर्तिका गुलत राजस्थान
38. शिवप्रसाद अरविंद तिंगरे, सैनिक स्कूल सतारा
39. सुषमा तमांग सिक्किम
40. थंगा राज एम तमिलनाडु
41. भवानी बोम्पेल्ली तेलंगाना
42. रंजन देबनाथ त्रिपुरा
43. डॉ. रेनू त्रिपाठी उत्‍तर प्रदेश
44. डॉ. इफ़्तखार खान उत्‍तर प्रदेश
45. शालिनी कुशवाहा उत्‍तर प्रदेश
46. गबर सिंह उत्तराखंड
47. पलाश चौधरी पश्चिम बंगाल
48. शांतनु पात्रा पश्चिम बंगाल

————–
13. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizen Day) कब मनाया जाता है?
When is World Senior Citizen Day celebrated?

a. 21 अगस्‍त
b. 22 अगस्‍त
c. 23 अगस्‍त
d. 24 अगस्‍त

Answer: a. 21 अगस्‍त

– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।
– यह दिवस वृद्ध लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, जैसे कि उम्र के साथ गिरते स्वास्थ्य और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और समर्थन, सम्मान और वरिष्ठों नागरिकों की उपलब्धियों को सम्मनित और उन्हें पहचानने के लिए मनाया जाता है।
– 21 अगस्त 1988 को संयुक्त राज्य में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया।

————–
14. इला-बंसीधर पांडा कला सम्मान 2026 के लिए किन्‍हें चयनित किया गया?
Who has been selected for the Ila-Bansidhar Panda Art Award 2026?

a. अर्चना नायक
b. दामोदर बेहरा
c. गुरु दुर्गा चरण रणबीर
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (दामोदर बेहरा और गुरु दुर्गा चरण रणबीर)

– इला-बंसीधर, ओडिशा के कला और संस्कृति के क्षेत्र में आजीवन उत्कृष्टता के लिए प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
– इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट इसे देता है।
– वर्ष 2026 के लिए यह सम्मान ओडिसी नृत्य गुरु पद्मश्री दुर्गा चरण रणबीर, मूर्तिकार तथा कला शिक्षक दामोदर बेहरा को दिए जाने की घोषणा की गई है।
– इसकी पुरस्‍कार राशि 2.5 लाख रुपये है।

—————
15. तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भूमिकाओं के प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस शंकरमंची जानकी का निधन हो गया, उन्‍हें किस नाम से जाना जाता था?
Shankaramanchi Janaki, a renowned actress known for her roles in Tamil, Telugu, Malayalam, and Kannada films, has passed away; by what name was she known?

a. सावित्री जानकी
b. जमुना जानकी
c. वासुकी जानकी
d. सौकार जानकी

Answer: d. सौकार जानकी

– चेन्‍नई निवासी 94 वर्ष की सौकार जानकी ने 1950 में तेलुगु फिल्म ‘सौकार’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी।
– इसी फिल्म की सफलता के बाद उनके नाम के साथ ‘सौकार’ जुड़ गया।
– अपने सात दशकों से ज्यादा के करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की 400 से अधिक फिल्मों में काम किया।
– भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
– इसके अलावा उन्हें कलैमामणि और नंदी पुरस्कार भी मिले थे।

—————
16. विश्व गुजराती भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Gujarati Language Day celebrated?

a. 24 अगस्‍त
b. 23 अगस्‍त
c. 22 अगस्‍त
d. 21 अगस्‍त

Answer: a. 24 अगस्‍त

– यह दिवस गुजरात के महान लेखक ‘वीर नर्मद’ की जयंती के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है?
– कवि वीर नर्मद को गुजराती भाषा का निर्माता माना जाता है।
– वीर नर्मद का जन्म 24 अगस्त, 1833 को गुजरात के सूरत में हुआ था।


PDF Download: Click here