यह 19 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया?
How many players were selected for the Arjuna Award 2025?
a. 17
b. 22
c. 26
d. 30
Answer: a. 17
– युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 18 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की।
– 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अर्जुन पुरस्कार के बारे में
– ‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन की भावना के लिए दिया जाता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1961 में की गई थी।
– सम्मान राशि 15 लाख रुपये नकद, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र मिलता है।
इस बार खेल रत्न पुरस्कार नहीं दिया गया
– खेल मंत्रालय ने इस वर्ष मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी एथलीट का नाम घोषित नहीं किया है।
– इससे पहले वर्ष 2014 में भी ऐसा हुआ था।
किसकी अध्यक्षता में चयन समिति
– केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत निम्नलिखित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है।
—————
2. अर्जुन अवॉर्ड 2025 विजेताओं के नाम?
Names of the 2025 Arjuna Award winners?
विजेता, खेल और राज्य/UT
1. तेजस्विन शंकर (ऊंची कूद-एथलेटिक्स) – दिल्ली
2. मोहम्मद अजमल वी (ट्रैक और फील्ड दौड़-एथलेटिक्स) – केरल
3. प्रियंका गोस्वामी (रेस वॉकिंग-एथलेटिक्स) – उत्तर प्रदेश (मेरठ)
4. ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन) – केरल (कन्नूर)
5. पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन) – तेलंगाना (हैदराबाद)
6. नरेंद्र (बाक्सिंग) – हरियाणा
7. विदित संतोष गुजराती (चेस) – महाराष्ट्र (नासिक)
8. दिव्या जितेंद्र देशमुख (चेस) – महाराष्ट्र (नागपुर)
9. धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग) – तेलंगाना (हैदराबाद)
10. लालरेमसियामी (हॉकी) – मिजोरम (कोलसिब)
11. सुरजीत (कबडडी) – हरियाणा
12. रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग) – राजस्थान (भरतपुर)
13. एकता भयान (क्लब थ्रो और भाला फ़ेंक – पैरा-एथलेटिक्स) – हरियाणा (हिसार)
14. अरविंद सिंह (रोइंग) – उत्तर प्रदेश (बुलंदशहर)
15. अखिल श्योराण (शूटिंग) – उत्तर प्रदेश (बागपत)
16. राजकुमार पाल (हॉकी) – उत्तर प्रदेश (गाज़ीपुर)
17. पूजा (कबड्डी) – हरियाणा
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. अर्जुन पुरस्कार 2025 के विजेताओं और उनके संबंधित खेलों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
खिलाड़ी : खेल
1) विदित संतोष गुजराती : शतरंज (Chess)
2) प्रियंका गोस्वामी : शूटिंग (Shooting)
3) ट्रीसा जॉली : बैडमिंटन (Badminton)
4) रुद्रांश खंडेलवाल : पैरा-शूटिंग (Para-Shooting)
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
(A) केवल 1 और 3
(B) केवल 1, 3 और 4
(C) केवल 2 और 4
(D) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (B) केवल 1, 3 और 4
व्याख्या:
– युग्म 2 गलत है क्योंकि प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स (रेसवॉक) से संबंधित हैं।
– शेष तीनों युग्म सही हैं।
—————
3. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025 विजेता का नाम बताइए?
Name the winner of the Arjuna Award (Lifetime) 2025 for outstanding performance.
a. सुनील छेत्री
b. पी.आर. श्रीजेश
c. आई अरुमैनायगम
d. महेंद्र सिंह धोनी
Answer: c. आई अरुमैनायगम
– यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है।
– साथ ही सक्रिय खेल करियर से रिटायर होने के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है।
आई. अरुमैनायगम के बारे में
– आई. अरुमैनायगम भारत के दिग्गज फुटबॉल प्लेयर हैं।
– उन्होंने पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्लब मोहन बागान के लिए फुटबॉल खेला है।
– 1962 के एशियाई खेलों में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
– भारतीय फुटबॉल में उनके शानदार योगदान और खेल से संन्यास लेने के बाद भी खेल को बढ़ावा देने के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी के तहत अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. फुटबॉल खिलाड़ी आई. अरुमैनायगम को खेल करियर से संन्यास के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में निरंतर योगदान के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025’ से सम्मानित किया गया है।
2. नियमित अर्जुन पुरस्कार 2025 की सूची में हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी और राजकुमार पाल दोनों के नाम शामिल हैं।
3. डेफ शूटिंग के क्षेत्र में धनुष श्रीकांत को अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर: (D) 1, 2 और 3
व्याख्या:
– उपर्युक्त तीनों कथन पूर्णतः सही हैं।
– आई. अरुमैनायगम (फुटबॉल) को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) दिया गया है।
– वहीं नियमित अर्जुन पुरस्कार 2025 में हॉकी से लालरेमसियामी व राजकुमार पाल और डेफ शूटिंग से धनुष श्रीकांत विजेता सूची में शामिल हैं।
—————
4. द्रोणाचार्य अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कोच 2025 (रेगुलर कैटेगरी) के कितने विजेता हैं?
How many winners are there for the Dronacharya Award for Outstanding Coaches 2025 (Regular Category)?
a. 7
b. 6
c. 5
d. 3
Answer: d. 3
– ये पुरस्कार उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करते हैं।
– और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं।
—————
5. द्रोणाचार्य अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कोच 2025 (रेगुलर कैटेगरी) के लिए किन्हें चुना गया?
Who was selected for the Dronacharya Award for Outstanding Coach 2025 (Regular Category)?
a. छोटे लाल यादव
b. नेहा नंदकुमार
c. परवीर सिंह
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (छोटे लाल यादव, नेहा नंदकुमार
और परवीर सिंह)
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी) लिस्ट
1. छोटे लाल यादव (रेसलिंग)
2. नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग)
3. परवीर सिंह (एथलेटिक्स – भाला फेंक और शॉट पुट )
—————
6. द्रोणाचार्य अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कोच 2025 (लाइफटाइम कैटेगरी) किन्हें मिला?
Who received the Dronacharya Award for Outstanding Coach 2025 (Lifetime Category)?
a. जसकीरत सिंह ग्रेवाल
b. धर्मेंद्र सिंह यादव
c. वीरेंद्र कुमार
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों (धर्मेंद्र सिंह यादव और वीरेंद्र कुमार )
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी)
1. धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग)
2. वीरेंद्र कुमार (रेसलिंग)
—————
7. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 के विजेता कौन है?
Who is the winners of the Rashtriya Khel Protsahan Puraskar 2025?
a. जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
b. ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड
c. आर्मी पैरालिंपिक नोड, पुणे
d. कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
Answer: c. आर्मी पैरालिंपिक नोड, पुणे
– यह पुरस्कार, उन कॉर्पोरेट संस्थाओं (सार्वजनिक/निजी) और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को दिया जाता है, जिन्होंने खेल संवर्धन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
– आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे ने विशेष रूप से पैरा-स्पोर्ट्स (दिव्यांग खेल) और पैरा-एथलीटों को प्रशिक्षित करने, सुविधाएं देने तथा आगे बढ़ाने में सराहनीय कार्य किया है।
—————
8. एशियाई जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2026 में ‘ओपन कैटेगरी’ का चैंपियन (गोल्ड मेडेल विजेता) कौन बना?
Who became the champion (gold medal winner) of the ‘Open Category’ at the Asian Junior Blitz Chess Championship 2026?
a. विग्नेश अद्वैत वेमुला
b. वीरेश शरणार्थी
c. नंदीश वी. एस
d. अक्षय बोरगांवकर
Answer: a. विग्नेश अद्वैत वेमुला
– आयोजक शहर: मुंबई, भारत
– स्थल: आईटीसी मराठा शेरटन (17-23 अगस्त 2026)
– प्रतिभागी देश: भारत, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मंगोलिया, ईरान सहित 15+ एशियाई देश
– मुख्य आकर्षण: 2026 के संस्करण में भारत ने ब्लिट्ज वर्ग के ओपन श्रेणी में तीनों पदक (गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज) जीतकर पूर्ण क्लीन स्वीप किया था।
ओपन वर्ग (Open Category)
पदक : विजेता खिलाड़ी : देश
– गोल्ड : विग्नेश अद्वैत वेमुला : भारत
– सिल्वर : वीरेश शरणार्थी : भारत
– ब्रॉन्ज : नंदीश वी. एस. : भारत
नोट – भारत के अक्षय बोरगांवकर चौथे स्थान पर तथा माधवेन्द्र प्रताप शर्मा पांचवे स्थान पर रहे।
—————-
9. एशियाई जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2026 में ‘गर्ल्स कैटेगरी’ का चैंपियन (गोल्ड मेडेल) कौन बना?
Who became the champion (gold medalist) in the ‘Girls’ Category’ at the Asian Junior Blitz Chess Championship 2026?
a. संनिधि भट
b. लाला शोहरादोवा
c. सरण्या देवी
d. शणमति श्री
Answer: c. सरण्या देवी
गर्ल्स वर्ग (Girls Category)
पदक : विजेता खिलाड़ी : देश
– गोल्ड : सरण्या देवी : भारत
– सिल्वर : लाला शोहरादोवा / प्रिषिता गुप्ता : तुर्कमेनिस्तान/भारत
– ब्रॉन्ज : संनिधि भट/ शणमति श्री : भारत
एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप
– एशिया के जूनियर खिलाड़ियों के लिए एक महाद्वीपीय शतरंज प्रतियोगिता है।
– शतरंज के ब्लिट्ज प्रारूप में कम समय दिया जाता है।
– और परिणाम अंकों के आधार पर तय होता है।
– साथ ही खिलाड़ियों के अंक बराबर होने पर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर भी निर्णय लिया जाता है।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —–
Q. एशियाई जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) इसका आयोजन नई दिल्ली, भारत में किया गया था।
2) ओपन वर्ग में भारत ने स्वर्ण, रजत और कांस्य – तीनों पदकों पर कब्जा जमाकर क्लीन sweep किया।
3) विग्नेश अद्वैत वेमुला ने ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर: (B) केवल 2 और 3
व्याख्या:
– कथन 1 गलत है क्योंकि इस चैंपियनशिप का आयोजन मुंबई (आईटीसी मराठा शेरटन) में हुआ था, न कि नई दिल्ली में।
– कथन 2 और 3 पूर्णतः सही हैं।
—————
10. विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) कब मनाया जाता है?
When is World Photography Day celebrated?
a. 18 अगस्त
b. 19 अगस्त
c. 20 अगस्त
d. 21 अगस्त
Answer: b. 19 अगस्त
वर्ष 2026 की थीम
– घर
– HOME
– थीम के बारे में : घर को केवल चार दीवारों के बजाय एक भावना, एक भौतिक स्थान, एक परिचित गली या शांति की अनुभूति के रूप में देखना
– विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत नौ जनवरी, 1839 को फ्रांस में हुई थी।
—————
11. विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) कब मनाया जाता है?
When is the World Mosquito Day observed?
a. 19 अगस्त
b. 20 अगस्त
c. 21 अगस्त
d. 22 अगस्त
Answer: b. 20 अगस्त
– इसका मुख्य मकसद लोगों को मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों और बचाव के प्रति जागरूक करना है।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, डेंगू फैलाने वाले वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है।
– विश्व मच्छर दिवस (20 अगस्त) के अवसर पर, इसने कहा कि 2023 तक 80 से अधिक देशों और क्षेत्रों में डेंगू के लगभग 6 मिलियन मामले और 7,000 से अधिक डेंगू से संबंधित मौतें दर्ज की गई हैं।



