यह 1 से 3 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. प्रशांत महासागर में स्थित दुनिया के किस तीसरे सबसे छोटे द्वीपीय देश ने अपना नाम बदलकर ‘रिपब्लिक ऑफ नाओएरो’ किया?
Which of the world’s third-smallest island nations, located in the Pacific Ocean, changed its name to the ‘Republic of Naoero’?
a. पापुआ न्यू गिनी
b. पलाऊ
c. नौरू
d. टोंगा
Answer: c. नौरू
– संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी अपने रिकॉर्ड में नया नाम लागू कर दिया है।
– द्वीपीय देश का कहना है कि ‘नाओएरो’ उसका असली नाम है, जबकि ‘नौरू’ विदेशी लोगों की सुविधा के लिए प्रचलन में आया था।
– अब सरकार का मानना है कि समय आ गया है कि देश दुनिया के सामने अपनी मूल पहचान के साथ जाना जाए।
– यहाँ के लोगों को नौरुआन के बजाय देई-नाओएरो के नाम से जाना जाएगा।
– नाओएरो, ओशिनिया के माइक्रोनेशिया क्षेत्र में भूमध्य रेखा के पास स्थित है।
– 1970 के दशक में फॉस्फेट के भारी भंडार के कारण ये देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाता था।
– नाओएरो इक्कीसवीं सदी का आठवां देश बन गया है जिसने अपना नाम बदला है।

1968 में संप्रभु गणराज्य बना
– 19वीं सदी के आखिर तक नाउरू एक छोटा-सा द्वीप था, जहां 12 स्थानीय जनजातियां रहती थीं।
– यहां कोई आधुनिक सरकार या सेना नहीं थी।
– लोगों का जीवन मछली पकड़ने, नारियल की खेती और समुद्र से मिलने वाले संसाधनों पर निर्भर था।
– 1888 में जर्मनी ने हस्तक्षेप कर द्वीप पर नियंत्रण स्थापित किया।
– 1914 में ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा कर लिया।
– नाओएरो को 31 जनवरी 1968 को पूर्ण स्वतंत्रता मिली और यह एक संप्रभु गणराज्य बन गया।
क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया के सबसे छोटे देश
– वेटिकन सिटी: क्षेत्रफल मात्र 0.44 वर्ग किमी है। यह रोम (इटली) के अंदर स्थित दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश है।
– मोनाको: क्षेत्रफल लगभग 2.02 वर्ग किमी है। यह फ्रांस के पास स्थित है, जो अपने शानदार कैसीनो और लग्जरी जीवन के लिए प्रसिद्ध है।
– नाओएरो: क्षेत्रफल 21 वर्ग किमी है। यह प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा द्वीपीय देश है।
– तुवालू: क्षेत्रफल 26 वर्ग किमी है। यह भी प्रशांत महासागर में बसा एक द्विपीय राष्ट्र है।सैन मारिनो: क्षेत्रफल 61 वर्ग किमी है। यह चारों तरफ से इटली से घिरा हुआ दुनिया का सबसे पुराना गणतंत्र है।
– लिकटेंस्टाइन: क्षेत्रफल 160 वर्ग किमी है। यह यूरोप में स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित है।
इन 8 देशों ने बदले नाम
– पुराना नाम : नया नाम-वर्ष
– इस्ट तिमोर : तिमोर लेस्ते-2002
– केप वर्डे : काबो वर्डे-2012
– चेक रिपब्लिक : चेकिया-2016
– स्वाजीलैंड : इस्वातिनी-2018
– मैसेडोनिया : नॉर्थ मैसेडोनिया-2019
– हॉलैंड : नीदरलैंड-2020
– टर्की : तुर्किए-2022
– नौरू : नाओएरो-2026
रिपब्लिक ऑफ नाओएरो
– पुराना नाम : नौरू
– राजधानी : कोई नहीं
– राष्ट्रपति : डेविड अदेआंग
– क्षेत्रफल: 21.5 वर्ग किमी
– भाषा: नाउरआन और अंग्रेजी
– आबादी: 12 हजार
– मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
————–
2. ग्लाव झील को किस राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया?
Glav Lake was declared the first Ramsar site of which state?
a. नगालैंड
b. असम
c. मणिपुर
d. अरुणाचल प्रदेश
Answer: d. अरुणाचल प्रदेश
– ग्लाव झील, अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में कामलांग टाइगर रिजर्व और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के भीतर स्थित है।
– यह अरुणाचल प्रदेश का पहला रामसर स्थल है।
– यह घोषणा केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 3 अगस्त, 2026 को की।
– ‘ग्लाव झील’ भारत का 101वां रामसर स्थल है।

ग्लाव झील
– यह समुद्र तल से 1,168 मीटर की ऊंचाई पर लगभग 8 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली मीठे पानी की एक सुंदर झील है।
– यह बारहमासी पहाड़ी धाराओं से पोषित होती है।
– यहां 150 से अधिक पेड़ और 49 ऑर्किड प्रजातियां पाई जाती हैं।
– यह क्लाउडेड लेपर्ड, व्हाइट-बेलीड हेरोन और अन्य कई दुर्लभ जीवों का प्राकृतिक आवास है।
वेटलैंड किसे कहते हैं?
– यह ऐसी नम भूमि (wetland) होती है, जहां बारिश के समय पानी जमा होता है। साथ ही इस क्षेत्र में पक्षियों की बड़ी संख्या में प्रजाति भी पाई जाती है।
– पिछले वर्षों में कई साइट को रामसर साइट में शामिल किया गया है इसके संरक्षण के लिए यूनेस्को मदद देता है।
रामसर स्थल क्यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं।
– यह 1975 में लागू हुई।
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि।
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है।
भारत के 101 रामसर स्थल (4 अगस्त 2026 तक)
1. अस्थमुड़ी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, उड़ीसा
4. भोज वेटलैंड्स, मप्र
5. चंदेरटल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, उड़ीसा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकेरा वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना एनपी, राजस्थान
13. केशोपुर-मियां सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती आगरा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग डैम झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समसपुर पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सांडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवर, उत्तर प्रदेश
31. सस्तमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसार-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरिरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, यूपी
36. वेम्बनाड कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन कंजर्वेशिन रिजर्व, उत्तराखंड
39. काबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूरसरोवर), उत्तर प्रदेश (आगरा)
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. ‘स्तार्तासापुक त्सो’ और ‘त्सो कर’ झील, लद्दाख
43. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, हरियाणा
44. भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य, हरियाणा
45. थोल झील वन्यजीव अभ्यारण, गुजरात
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र, गुजरात
47. हैदरपुर वेटलैंड, उत्तर प्रदेश
48. खिजादिया बर्ड सेंचुरी, गुजरात
49. बखिरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, उत्तर प्रदेश
50. करीकिली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
51. पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु
52. पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु
53. पाला वेटलैंड, मिजोरम
54. साख्य सागर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
55. कूनथनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
56. सतकोसिया गॉर्ज, ओडिशा
57. नंदा झील, गोवा
58. ‘गल्फ ऑफ मन्नार मरीन बायोस्फीयर रिजर्व’, तमिलनाडु
59. रंगनाथितु पक्षी अभ्यारण्य, कर्नाटक
60. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
61. वेलोड पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
62. सिरपुर वेटलैंड, मध्य प्रदेश
63. वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
64. उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
65. तंपारा झील, ओडिशा
66. हीराकुंड जलाशय, ओडिशा
67. अंशुपा झील, ओडिशा
68. यशवंत सागर, मध्य प्रदेश
69. चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य, तमिलनाडु
70. सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, तमिलनाडु
71. वडुवूर पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
72. कांजीरकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
73. ठाणे क्रीक, महाराष्ट्र
74. हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
75. शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व, जम्मू और कश्मीर
76. अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
77. अघानाशिनी अभ्यारण्य, कर्नाटक
78. मगदी केरे संरक्षण रिजर्व, कर्नाटक
79. कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
80. लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन, तमिलनाडु
81. नागी पक्षी अभयारण्य, बिहार
82. नकटी पक्षी अभयारण्य, बिहार
83. नंजरायन पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
84. काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
85. तवा जलाशय, मध्य प्रदेश
86. सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
87. थेरथंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
88. खेचोपलरी वेटलैंड, सिक्किम
89. उधवा झील, झारखंड
90. मेनार वेटलैंड कॉम्प्लेक्स, राजस्थान (उदयपुर)
91. खीचन वेटलैंड, राजस्थान (जोधपुर)
92. गोकुल जलाशय, बिहार (बक्सर)
93. उदयपुर झील, बिहार (पश्चिम चंपारण)
94. गोगाबिल झील, बिहार (कटिहार)
95. कोपरा जलाशय, छत्तीसगढ़ (बिलासपुर)
96. सिलीसेढ़ झील, राजस्थान (अलवर)
97. पटना पक्षी विहार, उत्तर प्रदेश (एटा)
98. चारी-ढांड, गुजरात (कच्छ)
99. शेखा झील उत्तर प्रदेश (अलीगढ)
100. जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य, सुरहा ताल (उत्तर प्रदेश)
101. ग्लाव झील, लोहित जिला (अरुणाचल प्रदेश)
————–
3. लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 किसे दिया गया?
Who was awarded the Lokmanya Tilak National Award 2026?
a. पराग जैन
b. महेश दीक्षित
c. तपन डेका
d. अजीत डोभाल
Answer: d. अजीत डोभाल
– अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) हैं।
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1 अगस्त 2026 को पुणे में अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
– तिलक स्मारक ट्रस्ट ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में लंबे समय से दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया।
पुरस्कार क्यों मिला?
– अजीत डोभाल ने अतीत में मिजोरम, सिक्किम, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।
– उन्होंने इस्लामाबाद और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में राजनयिक भूमिका भी निभाई है।
– डोभाल भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले NSA हैं।
– भारत-चीन सीमा वार्ता में भारत के विशेष प्रतिनिधि भी रहे हैं।
– डोकलाम गतिरोध को सुलझाने के लिए हुए कूटनीतिक प्रयासों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
कब शुरू हुआ था यह सम्मान?
– लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1983 में हुई थी।
– पुरस्कार हर वर्ष 1 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने देश की प्रगति और विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
– यह सम्मान सबसे पहले समाजवादी नेता एस. एम. जोशी को दिया गया था।
– अब तक यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा वरिष्ठ नेता शरद पवार सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया जा चुका है।
————–
4. किस पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक को ‘कॉस्पर विक्रम साराभाई मेडल’ 2026 से सम्मानित किया गया?
Which first Indian woman scientist was honoured with the ‘COSPAR Vikram Sarabhai Medal’ 2026?
a. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम
b. डॉ. क्रिस्टीन
c. राजेश्वरी चटर्जी
d. डा. जानकी
Answer: a. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम
– 58 वर्षीय अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम, खगोल भौतिकीविद् (Astrophysicist) हैं।
– उनका रिसर्च तारकीय आबादी, तारा समूहों और आकाशगंगा के विकास के क्षेत्र को दर्शाता है।
– वह बेंगलुरु स्थित भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) की निदेशक हैं।
– साथ ही नैनो और सॉफ्ट मैटर साइंसेज केंद्र (CENS) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालती हैं।
अवॉर्ड कब मिला?
– विक्रम साराभाई पदक उन्हें 3 अगस्त 2026 को इटली के फ्लोरेंस में चल रही 46वीं कॉस्पार वैज्ञानिक सभा के दौरान प्रदान किया गया।
– इसके साथ ही वे यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक और चौथी भारतीय बन गईं।
– यह अंतर्राष्ट्रीय पदक विकासशील देशों के वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
इन चार भारतीय को मिला अवॉर्ड
– यूआर राव 1996
– गुरबक्स सिंह लखिना 2014
– अनिल भारद्वाज 2024
– अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम 2026
COSPAR
– पूरा नाम : Committee on Space Research
– अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संघ है जो अंतरिक्ष अनुसंधान के विकास में योगदान देता है।
COSPAR विक्रम साराभाई पदक
– ये अवॉर्ड, COSPAR और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
– इसे अंतरिक्ष विज्ञान या अंतरिक्ष अनुसंधान में उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैज्ञानिकों को सम्मानित करने हेतु 1990 में शुरू किया गया था।
डॉ. विक्रम साराभाई
– डॉ. विक्रम साराभाई भारत के महान वैज्ञानिक और अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक थे।
– उन्हें ISRO की स्थापना और देश के अंतरिक्ष विज्ञान को नई दिशा देने का श्रेय दिया जाता है।
————–
5. डॉ. डीवाई पाटिल (ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल) का निधन 4 अगस्त 2026 को हो गया, वह किन राज्यों के राज्यपाल रह चुके थे?
Dr. D.Y. Patil (Dnyandeo Yashwantrao Patil) passed away on August 4, 2026; of which states had he served as Governor?
a. त्रिपुरा
b. बिहार
c. पश्चिम बंगाल
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल)
– 90 वर्ष के डॉ. पाटिल ने डी. वाई. पाटिल ग्रुप की शुरुआत की, जिसके तहत आज देशभर में 182 से ज्यादा कॉलेज और स्कूल, 7 डीम्ड यूनिवर्सिटी और कई अस्पताल चल रहे हैं।
– पाटिल वर्ष 1967 से 1978 तक महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (विधायक) रहे।
– वर्ष 2009 से 2013 तक त्रिपुरा के राज्यपाल रहे।
– 2012 से 2014 तक बिहार के राज्यपाल रहे।
– 2014 से कुछ समय के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
– शिक्षा और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
– वह महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक सतेज (बंटी) पाटिल के पिता थे।
————–
6. किस पूर्वोत्तर राज्य में जुलाई 2026 में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई, जिसके चलते वहां 80 से ज्यादा मौतें हो गईं?
In which Northeastern state did a flood situation arise in July 2026 due to the overflowing of several rivers, including the Brahmaputra, resulting in more than 80 deaths?
a. मेघालय
b. असम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. सिक्किम
Answer: b. असम

– असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 से ज्यादा हो गई।
– राज्य में करीब तीन लाख लोग प्रभावित हैं।
– असम के शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन समेत सात जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।
– इससे 21 राजस्व परिक्षेत्र और 622 गांव प्रभावित हैं।
– राज्य में 21,523.08 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।
– 11 हजार से अधिक मवेशी बह गए, जबकि 17 हजार अन्य पशु प्रभावित हुए हैं।
– कई स्थानों पर तटबंध, सड़कें, मकान, स्कूल और अन्य सार्वजनिक ढांचे भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
– आर्मी, एयरफोर्स, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं और नागरिक स्वयंसेवकों समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में लगातार जुटी हुई हैं।
– बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले में मोबाइल फोन संपर्क बनाए रखने के लिए ‘इंट्रा-सर्किल रोमिंग’ (ICR) सुविधा को बढ़ा दिया गया।
————–
7. भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कब डेब्यू किया था?
Indian batter Ajinkya Rahane has announced his retirement from international cricket; when did he make his international debut for India?
a. 2013
b. 2012
c. 2011
d. 2010
Answer: c. 2011
– 38 वर्षीय अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को भावुक होते हुए कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का यही सही समय है।
– उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेले।
– उनका आखिरी टेस्ट 20-24 जुलाई 2023 के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा।
– वनडे का आखिरी मुकाबला 16 फरवरी 2018 को सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला।
– जबकि टी-20 में आखिरी बार 28 अगस्त 2016 को खेला।
– रहाणे IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
– IPL में 2 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं।
————–
8. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के योद्धा और आधुनिक जंगल युद्ध प्रणाली के शिल्पकार बसंत कुमार का निधन, 29 जुलाई 2026 को हो गया, उन्हें कौन से सम्मान मिले थे?
Basant Kumar, a veteran of the 1971 India-Pakistan War and the architect of modern jungle warfare tactics, passed away on July 29, 2026; what honors did he receive?
a. पदमश्री
b. अति विशिष्ट सेवा पदक
c. विशिष्ट सेवा पदक
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों (अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक)
– 77 वर्ष के बसंत कुमार आधुनिक जंगल युद्ध प्रणाली के शिल्पकार ब्रिगेडियर (रिटा) रहे।
– रिटायरमेंट के बाद छत्तीसगढ़ में काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज की स्थापना की थी।
– उनके दोनों बेटे वर्तमान में भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं।
– इंदौर में जन्मे बसंत कुमार पंवार दिसंबर 1969 में मराठा लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में कमीशंड अधिकारी बने।
– 1971 के युद्ध के दौरान 95 माउंटेन ब्रिगेड के अधीन सेवा देते हुए उन्होंने कमालपुर और बक्शीगंज में दुश्मन के ठिकानों पर हमलों का नेतृत्व किया।
– वर्ष 2004 में उन्होंने पहले भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ की निगरानी भी की।
– उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया।
– सेना से रिटायरमेंट के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया था।
– अगस्त 2005 में उन्होंने उत्तर बस्तर के कांकेर में काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज (CTJWC) की स्थापना की।
————-
9. विश्व रेंजर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Ranger Day celebrated?
a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई
Answer: d. 31 जुलाई
– यह दिवस ड्यूटी के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों को याद करने और और दुनिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए रेंजर्स के प्रयासों की जागरूकता के लिए मनाया जाता है।
रेंजर्स कौन हैं?
– रेंजर का काम प्रकृति का संरक्षण करना होता है।
– वन विभाग में रेंजर पद होता है, जो जंगल में घूमकर वन संपदा और जानवरों की रक्षा करता है।
—————
10. विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Lung Cancer Day observed?
a. 31 July
b. 1 August
c. 2 August
d. 3 August
Answer: b. 1 August
– फेफड़ों के कैंसर से संबंधित चुनौतियों और खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
– प्राथमिक जोखिम कारक तंबाकू का सेवन है, जो लगभग 85% फेफड़ों के कैंसर के मामलों से जुड़ा है।
फेफड़ों के कैंसर को कैसे रोकें?
– धूम्रपान छोड़े।
– सेकेंड हैंड स्मोकिंग से बचें।
– स्वस्थ आहार बनाए रखें।
– नियमित रूप से व्यायाम करें।
– किसी भी तरह के जहरीले रसायनों के संपर्क में आने से बचें।
————–
11. पूर्व जस्टिस मनमोहन सिंह लिबरहान का निधन 2 अगस्त 2026 को हो गया, वह किस आयोग के अध्यक्ष थे?
Former Justice Manmohan Singh Liberhan passed away on August 2, 2026; of which commission was he the chairman?
a. लिबरहान आयोग
b. नानावती आयोग
c. कोठारी आयोग
d. शाह आयोग
Answer: a. लिबरहान आयोग (उन्हें 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस की जांच करने के लिए नियुक्त किया गया था)
– 87 वर्षीय एमएस लिबरहान, मद्रास और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।
– उन्होंने 1964 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी प्रैक्टिस की।
– एमएस लिबरहान ने एक सदस्यीय लिबरहान आयोग की अध्यक्षता की, जिसे अयोध्या में 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच के लिए नियुक्त किया गया था।
– आयोग ने 17 साल बाद 6 दिसंबर, 1992 को कार सेवकों द्वारा बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
– और इस तरह यह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले जांच आयोगों में से एक बन गया।
————–
12. इंडिगो एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अगस्त 2026 में कौन बने?
Who became the Chief Executive Officer (CEO) of IndiGo Airlines in August 2026?
a. अजय सिंह
b. विली वॉल्श
c. कैंपबेल विल्सन
d. पीटर एल्बर्स
Answer: b. विली वॉल्श
– विली वॉल्श ने 3 अगस्त 2026 को चार्ज लिया।
– इंडिगो ने मार्च 2026 में उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी।
– उन्होंने पीटर एल्बर्स का स्थान लिया, जिन्होंने 10 मार्च 2026 को सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था।
– विली वॉल्श, 31 जुलाई 2026 तक इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के महानिदेशक पद पर रहे।
– अपने करियर की शुरुआत 1979 में एर लिंगस में एक कैडेट पायलट के रूप में की थी।
– उन्होंने एर लिंगस और ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ के रूप में भी कार्य किया है।
इंडिगो
– भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है।
– 430 से अधिक विमानों का संचालन करती है।
– हर रोज 2,200 उड़ानें 95 से अधिक घरेलू और 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक संचालित करती है।
————–
13. डीसी ओपन (टेनिस) 2026 महिला वर्ग का खिताब किसने जीता?
Who won the women’s title at the 2026 DC Open (tennis)?
a. एलेक्सांद्रा ईला
b. जेसिका पेगुला
c. मैनी पैकियाओ
d. यान आंग पुसो
Answer: a. एलेक्सांद्रा ईला
– फिलीपींस की 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी एलेक्सांद्रा ईला ने 3 अगस्त 2026 को हुए फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-0 से हराया।
– ये एलेक्सांद्रा का पहला WTA खिताब है।
– इसके साथ ही वह WTA सिंगल्स खिताब जीतने वाली फिलीपींस की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।
डीसी ओपन
– इसे मुबाडाला डीसी ओपन कहा जाता है।
– अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित होने वाला एक प्रतिष्ठित और वार्षिक पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट है।
– यह हर साल जुलाई और अगस्त के महीनों में आउटडोर हार्ड कोर्ट खेला जाता है।
————–
14. डीसी ओपन (टेनिस) 2026 पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता?
Who won the men’s title at the 2026 DC Open (tennis)?
a. बेन शेल्टन
b. टॉमी पॉल
c. टेलर फ्रिट्ज
d. राफेल जोडर
Answer: c. टेलर फ्रिट्ज
– संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के टेनिस खिलाड़ी, टेलर फ्रिट्ज ने स्पेन के राफेल जोडर को हराया।
– यह टेलर फ्रिट्ज के करियर का 11वां खिताब था।
————–
15. कैबिनेट सचिव का नाम बताइए, जिनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने अगस्त 2026 में एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया?
Name the Cabinet Secretary, whose tenure was extended by one year by the Central Government in August 2026?
a. राजीव गौबा
b. अजय कुमार भल्ला
c. गोविंद मोहन
d. टीवी सोमनाथन
Answer: d. टीवी सोमनाथन

– टीवी सोमनाथन को 10 अगस्त 2024 को दो वर्षीय कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।
– अब वे 30 अगस्त, 2026 के बाद एक और वर्ष के लिए इस पद पर बने रहेंगे।
– केंद्रीय मंत्रीमंडल की नियुक्ति समिति ने उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाने का फैसला लिया।
– वह तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सोमनाथन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी हैं।
कैबिनेट सचिव पद के बारे में
– कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) भारत के नागरिक प्रशासन का सबसे शीर्ष पद है। यह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और देश की संपूर्ण लोक सेवाओं (Civil Services) का सर्वोच्च प्रशासनिक पद होता है।
– रिपोर्टिंग: कैबिनेट सचिव सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं।
कैबिनेट सचिव की प्रमुख भूमिकाएं और जिम्मेदारी
– प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सलाहकार: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल के मुख्य प्रशासनिक सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं।
– मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रमुख: यह पद कैबिनेट सचिवालय (Cabinet Secretariat) के प्रशासनिक प्रमुख का होता है, जो कैबिनेट और उसकी विभिन्न समितियों को सचिवीय सहायता प्रदान करता है।
– मंत्रालयों के बीच समन्वय: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के बीच नीतिगत समन्वय (Policy Coordination) स्थापित करना और अंतर-मंत्रालयी मतभेदों को सुलझाना इनकी मुख्य जिम्मेदारी है।
– सिविल सर्विसेज बोर्ड के पदेन अध्यक्ष: वे सिविल सर्विसेज बोर्ड (Civil Services Board), सीनियर सिलेक्शन बोर्ड और नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी (NCMC) के अध्यक्ष (Ex-officio Chairman) होते हैं।
– संकट प्रबंधन: देश में किसी भी बड़ी राष्ट्रीय आपदा या आपातकालीन स्थिति के समय कैबिनेट सचिव ही उच्च स्तरीय राहत व समन्वय समिति का नेतृत्व करते हैं।
————-
16. केंद्रीय गृह सचिव का नाम बताइए, जिनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने अगस्त 2026 में एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया?
Name the Union Home Secretary, whose tenure was extended by one year by the Central Government in August 2026?
a. गोविंद मोहन
b. अजय कुमार भल्ला
c. टी.वी. सोमनाथन
d. राजीव गौबा
Answer: a. गोविंद मोहन
– उन्हें पिछली बार 22 अगस्त, 2024 को देश का गृह सचिव बनाया गया था।
– अब केंद्र सरकार ने एक वर्ष का कार्यकाल बढ़ा दिया है।
– अब वह गृह मंत्रालय में गृह सचिव के रूप में 22 अगस्त, 2027 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक पद पर रहेंगे।
– वह सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।



