26 to 30 जून 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 26 to 30 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस देश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को ‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ में भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया?
In which country was India’s High Commissioner Dinesh Trivedi accorded the status of a Union Cabinet Minister by the Government of India in the ‘Table of Precedence’?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. भूटान
d. यूएसए

Answer: b. बांग्‍लादेश

कैबिनेट मंत्री का दर्जा क्या है?
– गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनेश त्रिवेदी को ‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ (Table of Precedence – वरीयता अनुक्रम) में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष स्थान दिया गया है।
– ध्यान दें: वरीयता अनुक्रम (ToP) भारत सरकार का एक आधिकारिक प्रोटोकॉल है, जो यह तय करता है कि सरकारी और कूटनीतिक स्तर पर किस पद के व्यक्ति का स्थान क्या होगा (जैसे राष्ट्रपति पहले स्थान पर, उपराष्ट्रपति दूसरे पर आदि)।

यह दर्जा किसलिए दिया गया है?
– केवल औपचारिक कार्यों के लिए: यह दर्जा केवल आधिकारिक प्रोटोकॉल, राजकीय समारोहों, बैठकों में बैठने की व्यवस्था और कूटनीतिक आवभगत के लिए है।
– व्यक्तिगत दर्जा : यह सम्मान विशेष तौर पर केवल ‘दिनेश त्रिवेदी’ को उनके कार्यकाल के लिए दिया गया है।
– कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं: उन्हें भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री की तरह नीतिगत फैसले लेने या केंद्रीय कैबिनेट बैठकों में वोट करने का अधिकार नहीं होगा।

————–
2. किस देश में PM मोदी ने अलडाब्रा जाइअन्ट कछुए को देखा, जो दुनिया का सबसे पुराना जीवित स्थलीय पशु है?
In which country did PM Modi see the Aldabra giant tortoise, the world’s oldest living land animal?

a. श्रीलंका
b. सेशेल्स
c. मालदीव
d. फ्रांस

Answer: b. सेशेल्स

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून, 2026 को सेशेल्स राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान की अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान अलडाब्रा जाइअन्ट कछुए को देखा।
– यह उद्यान अल्डाब्रा एटोल नामक द्वीप पर है।
– सेशेल्स में पाया जाने वाला एल्डब्रा विशाल कछुआ पृथ्वी पर सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली प्रजातियों में से एक है, जिनमें से कुछ कछुओं का इतिहास दो शताब्दियों से भी अधिक पुराना है।
– PM मोदी सेशेल्‍स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया और भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का स्मरणोत्सव में वहां पहुंचे थे।

नोट
– कई न्‍यूजपेपर में अलडाब्रा जाइअन्ट कछुए की जगह जोनाथन टोरटोइस का जिक्र किया है, जो गलत है। जोनाथन टोरटोइस, सेशेल्‍स में नहीं बल्कि क्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित एक सुदूर ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र सेंट हेलेना द्वीप (UK का विदेशी क्षेत्र) पर रहता है। हालांकि जोनाथन टोरटोइस को सेशेल्‍स से ही ले जाया गया था। जोनाथन टोरटोइस की अनुमानित आयु लगभग 194 वर्ष हो चुकी है।

अलडाब्रा जाइअन्ट कछुए के बारे में
– ये कछुए मुख्य रूप से हिंद महासागर में स्थित सेशेल्स देश के ‘अल्डाब्रा एटोल’ द्वीप समूह पर पाए जाते हैं।
– अल्डाब्रा एटोल एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो दुनिया के सबसे बड़े प्रवाल द्वीपों (Coral Atolls) में से एक है। इंसानी दखल से दूर होने के कारण यह इन कछुओं के लिए एक सुरक्षित स्वर्ग है।
– विशाल आकार: नर कछुओं का वजन औसतन 250 किलोग्राम (550 पाउंड) तक हो सकता है, जबकि कुछ का वजन 350 किलोग्राम तक भी रिकॉर्ड किया गया है।
– कवच (Shell): इनका ऊपरी कवच (Carapace) गहरे भूरे या काले रंग का एक भारी गुंबद जैसा होता है, जो इन्हें शिकारियों और तेज धूप से बचाता है।

————–
3. जून 2026 में किस देश के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय सशस्‍त्र बलों की टुकड़ी के साथ भारतीय नौसेना के दो जहाजों के साथ ने हिस्‍सा लिया?
In June 2026, two Indian Navy ships, along with an Indian Armed Forces contingent, participated in the 50th National Day celebrations of which country?

a. जर्मनी
b. सेशेल्‍स
c. यूएसए
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: b. सेशेल्‍स

– भारतीय सशस्‍त्र बलों की एक परेड टुकड़ी 29 जून को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया।
– भारतीय सेना के अनुसार, इस दल में असम रेजिमेंट के 32 जवान शामिल थे और इसका नेतृत्व कैप्टन आर्यन एच. देवोलेकर ने किया।
– फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट INS तरकश व INS इक्षक ने भी हिस्‍सा लिया।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इससे पहले किन देशों के समारोहों में टुकड़ी शामिल हुई
– भारतीय सेना नियमित रूप से प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समारोहों में भाग लेती रही है।
– 2023 में फ्रांस में आयोजित बैस्टिल डे परेड
– 2021 में बांग्लादेश में आयोजित विजय दिवस परेड
– 2015 और 2020 में रूस में आयोजित विजय दिवस परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया।

————-
4. सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित होने वाले पहले व्‍यक्ति कौन हैं?
Who is the first person to be honoured with Seychelles’ highest award, ‘Guardian of the Blue Horizon’?

a. विक्‍टर ओ ब्रायन
b. फ्रांस्‍वा ओलांद
c. नरेंद्र मोदी
d. पीटर बैक्री

Answer: c. नरेंद्र मोदी

– किसी विदेशी राष्ट्र से प्राप्त यह उनका 34वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
– यह पुरस्कार सर्वप्रथम 28 जून, 2026 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महासागर प्रबंधन, ब्लू इकोनॉमी और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके नेतृत्व को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया था।
– यह उपाधि किसने प्रदान की: सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने, मोदी की देश की राजकीय यात्रा के दौरान, जो राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।
– यह पुरस्कार दीर्घकालिक हरित नेतृत्व, अंतर्राष्ट्रीय जलवायु संगठनों (जैसे अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन) में योगदान, छोटे द्वीप विकासशील राज्यों की उन्नति और नीली अर्थव्यवस्थाको बढ़ावा देने को मान्यता देता है ।

————-
5. जून 2026 में किस देश के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि (Guest of Honour) के रूप शामिल हुए? 
In June 2026, which country’s 50th National Day celebrations did he attend as the Guest of Honour?

a. जर्मनी
b. सेशेल्‍स
c. यूएसए
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: b. सेशेल्‍स

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गए थे।
– वह इस बार सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयंती (Golden Jubilee / 50वीं वर्षगांठ) समारोह में शामिल होने गए थे।
– सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के विशेष निमंत्रण पर उन्हें इस ऐतिहासिक समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में आमंत्रित किया गया था। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।

इस यात्रा के अन्य मुख्य आकर्षण
– नेशनल परेड में भारतीय सेना: इस 50वें स्वतंत्रता दिवस परेड में असम राइफल्स और भारतीय नौसेना (Indian Navy) के मार्चिंग बैंड की टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत (INS तरकश और INS इक्षक) भी पोर्ट विक्टोरिया पहुँचे थे।
– 27 जून 2026 को विक्टोरिया (सेशेल्स की राजधानी) पहुँचने के बाद पीएम मोदी वहाँ के प्रसिद्ध ‘बोटैनिकल गार्डन’ गए थे।
– बड़ा पैकेज और समझौते: भारत ने सेशेल्स को ₹1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट (Line of Credit) दी है और दोनों देशों के बीच UPI पेमेंट, स्पेस टेक्नोलॉजी, मैरीटाइम सिक्योरिटी और कृषि को लेकर कई बड़े समझौते हुए हैं। भारत ने उन्हें एक मेड-इन-इंडिया फास्ट पेट्रोल वेसल (PS Lespwar) और 6 एम्बुलेंस भी गिफ्ट की हैं।

सेशेल्‍स के बारे में
– राजधानी: विक्टोरिया
– भौगोलिक स्थिति: यह पूर्वी अफ्रीका के तट से दूर हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का एक समूह (Archipelago) है।
– आबादी और क्षेत्रफल: यह अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश है (जनसंख्या लगभग 1 लाख)।
– मुद्रा : सेशेल्स रुपया
– राष्ट्रपति: डॉ. पैट्रिक हर्मिनी
– स्वतंत्रता: इसे 29 जून 1976 को यूनाइटेड किंगडम (UK) से आजादी मिली थी।
– भारत ने सेशेल्स की सुरक्षा के लिए कई मेड-इन-इंडिया डोर्नियर विमान, हेलीकॉप्टर और तेज गश्ती जहाज (जैसे PS Topaz, PS Lespwar) उपहार में दिए हैं। जून 2026 में भारत ने सेशेल्स को ₹1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट और UPI पेमेंट की सुविधा दी है।

————-
6. HDFC बैंक के नए अंशकालिक अध्यक्ष (part-time chairman) कौन नियुक्‍त हुए?
Who has been appointed as the new part-time chairman of HDFC Bank?

a. राजीव कुमार
b. अतानु वर्मा
c. संजय सिंह
d. राजेंद्र दास

Answer: a. राजीव कुमार

– HDFC बैंक के निदेशक मंडल ने 29 जून 2026 को राजीव कुमार को अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्‍त किया गया।
– उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
– राजीव कुमार, पूर्व वित्त सचिव और पूर्व मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त हैं।
– HDFC बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में उन्‍होंने केकी मिस्त्री की जगह ली।
– वह चार वर्षों के लिए HDFC बैंक के निदेशक भी नियुक्‍त किए गए हैं।

HDFC बैंक के बारे में
– पूरा नाम : Housing Development Finance Corporation Bank
– यह भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है।
– स्‍थापना: अगस्त 1994 (जनवरी 1995 में एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के रूप में कार्य करना शुरू किया)
– मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
– MD और CEO : शशिधर जगदीशन
– विशेष दर्जा: यह RBI द्वारा घोषित भारत के तीन D-SIBs (Domestic Systemically Important Banks) में से एक है (अन्य दो SBI और ICICI हैं)। इन्हें आम बोलचाल में “Too Big to Fail” (इतने बड़े कि डूब नहीं सकते) कहा जाता है।
– नोट : 1 जुलाई 2023 को HDFC बैंक के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव हुआ, जब इसकी पैरेंट कंपनी HDFC Limited (हाउसिंग फाइनेंस कंपनी) का विलय (Merger) सीधे HDFC बैंक में हो गया। इस विलय के बाद यह दुनिया के शीर्ष 4 सबसे मूल्यवान बैंकों की सूची में शामिल हो गया।

—————
7. खुफिया ब्यूरो (IB) के नए निदेशक कौन हैं, जिनकी नियुक्ति जून 2026 में हुई?
Who is the new Director of the Intelligence Bureau (IB), appointed in June 2026?

a. राजेश कुमार
b. महेश दीक्षित
c. अमित कुमार
d. विजय वर्मा

Answer: b. महेश दीक्षित

– इस नियुक्ति की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने दी।
– 30 जून 2026 को महेश दीक्षित ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) के नए निदेशक के तौर पर ज्‍वाइन किया।
– यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए है। इस स्वीकृति में अखिल भारतीय सेवा नियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सेवा विस्तार शामिल है।

महेश दीक्षित के बारे में
– वह आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
– नई नियुक्ति से पहले वह खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक थे।

खुफिया ब्यूरो (IB)
– स्‍थापना : 23 दिसंबर 1887 (138 वर्ष पूर्व)
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली
– किस मंत्रालय के अंतर्गत : गृह मंत्रालय
– IB में सबसे उच्‍च पद निदेशक का होता है।

————–
8. किस भारतीय न्यायविद को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण (ITLOS – International Tribunal for the Law of the Sea) का जज चुना गया?
Which Indian jurist was elected as a judge of the International Tribunal for the Law of the Sea (ITLOS)?

a. अजय कुमार सूद
b. विवेक अग्रवाल
c. पंचांग सिंह तोमर
d. डॉ. बिमल पटेल

Answer: d. डॉ. बिमल पटेल

– इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा की गई।
– ITLOS – International Tribunal for the Law of the Sea में उनके जज के रूप में चुना जाना भारत की अंतर्राष्ट्रीय कानूनी कूटनीति के लिए एक उपलब्धि मानी जा रही है।

ITLOS क्या है?
– यह समुद्री विवादों को सुलझाने के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय न्यायिक संस्था है।
– स्थापना: इसकी स्थापना 10 दिसंबर 1982 को संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक समझौते UNCLOS (United Nations Convention on the Law of the Sea) के तहत की गई थी। हालांकि, इसने औपचारिक रूप से 1994 में काम करना शुरू किया।
– इसे संयुक्त राष्ट्र (UN) के कन्वेंशन के तहत बनाया गया है, लेकिन यह सीधे तौर पर UN की कोई एजेंसी नहीं है। यह एक स्वतंत्र संस्था है, जिसके UN के साथ गहरे सहयोगी संबंध हैं।
– मुख्यालय: हैम्बर्ग, जर्मनी
– संरचना: ट्रिब्यूनल में कुल 21 स्वतंत्र जज होते हैं, जिन्हें दुनिया के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों से चुना जाता है।
– हालिया चर्चा: वर्तमान समय (2024-2026) में ITLOS जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन से समुद्र को होने वाले नुकसान (जैसे समुद्र का गर्म होना और एसिडिफिकेशन) को लेकर देशों की कानूनी जिम्मेदारियों पर अहम ‘एडवाइजरी ओपिनियन’ (सलाहकार राय) देने के कारण काफी चर्चा में रहा है।

————–
9. जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर (CMD) कौन बने?
Who has become the new Chairman and Managing Director (CMD) of General Insurance Corporation of India (GIC Re)?

a. विमल वर्मा
b. अजय कुमार
c. हितेश जोशी
d. राकेश दास

Answer: c. हितेश जोशी

– मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने हितेश जोशी को जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी री) CMD जून 2026 में नियुक्त किया।
– वह इससे पहले कार्यवाहक CMD के रूप में कार्यरत थे।

GIC Re का महत्व
– यह कंपनी बीमा कंपनियों का बीमा करती है।
– GIC Re का पूरा नाम GIC Reinsurance (पुनर्बीमा) है।
– दरअसल, जब साधारण बीमा कंपनियां (जैसे LIC, New India Assurance आदि) लोगों को बड़ा बीमा देती हैं, तो उनका खुद का रिस्क बहुत बढ़ जाता है।
– किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा या हादसे के वक्त इन कंपनियों को बहुत बड़ा क्लेम देना पड़ सकता है।
– इस रिस्क (जोखिम) को कम करने के लिए बीमा कंपनियां अपने रिस्क का एक हिस्सा GIC Re जैसी पुनर्बीमा कंपनी को ट्रांसफर (पास) कर देती हैं।

————–
10. किस फिनटेक कंपनी के संस्‍थापक कुणाल शाह को WhasApp का नया वैश्‍विक प्रमुख नियुक्‍त किया गया?
Kunal Shah, the founder of which fintech company, was appointed as the new global head of WhatsApp?

a. Razorpay
b. CRED
c. BharatPe
d. Groww

Answer: b. CRED

– मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा (Meta Platforms) ने एक भारतीय फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक और उद्यमी कुणाल शाह को WhatsApp का नया ग्लोबल हेड (CEO) नियुक्त किया है।
– उन्‍होंने विल कैथकार्ट की जगह ली।
– विल कैथकार्ट अब मेटा के भीतर एआई (AI) आधारित नए प्रोडक्ट्स डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मेटा का CRED में ₹8,550 करोड़ ($900 Million) का भारी निवेश
– इस नियुक्ति के साथ ही मेटा ने कुणाल शाह की कंपनी CRED में 900 मिलियन डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) के निवेश (Series H राउंड) की घोषणा की है।
– इस निवेश के बाद मेटा के पास CRED की करीब 20% हिस्सेदारी (Minority Stake) आ जाएगी।
– इस डील के साथ CRED का कुल वैल्यूएशन 4.5 बिलियन डॉलर (लगभग ₹38,000 करोड़) हो गया है।
– डेटा प्राइवेसी पर स्पष्टीकरण: CRED ने साफ किया है कि यह केवल एक वित्तीय निवेश है। मेटा को CRED के यूजर्स के वित्तीय डेटा का कोई एक्सेस नहीं मिलेगा और न ही मेटा को इसके बोर्ड में कोई सीट दी जाएगी।

—————
11. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर (CMD) कौन हैं?
Who is the new Chairman and Managing Director (CMD) of Steel Authority of India Limited (SAIL)?

a. डॉ. अलख प्रताप सिंह
b. डॉ. विजय मोहन मौर्य
c. डॉ. अशोक कुमार पांडा
d. विवेक सिंह राजा

Answer: c. डॉ. अशोक कुमार पांडा

SAIL के बारे में
– स्‍थापना : 24 जनवरी 1973
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– SAIL के पास अपनी खुद की लौह अयस्क (Iron Ore) खदानें हैं, जो झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में स्थित हैं। यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक इकाई है।

————–
12. IndiaAI मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन बने?
Who became the Chief Executive Officer (CEO) of the IndiaAI Mission?

a. जोसेफ विजय
b. अटल विजय सिंह
c. विजय कुमार भल्‍ला
d. सौरभ विजय

Answer: d. सौरभ विजय

– भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सीईओ सौरभ विजय को जून 2026 में IndiaAI का नया CEO नियुक्‍त किया गया।
– सौरभ विजय महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।
– जबकि सुदीप श्रीवास्तव IndiaAI मिशन के COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) बनाया गया है।

इंडियाएआई मिशन क्या है?
– स्‍थापना : मार्च 2024
– IndiaAI मिशन, भारत सरकार का ₹10,372 करोड़ का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
– इसका उद्देश्य भारत को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और वैश्विक लीडर बनाना है।
– यह मिशन भारत की विदेशी AI तकनीक पर निर्भरता को कम कर, देश में ही AI का बुनियादी ढांचा तैयार करने का एक बड़ा प्रयास है।

इंडियाएआई मिशन के 7 प्रमुख स्तंभ
– कंप्यूटिंग पावर: 10,000 से ज्यादा GPU के साथ सुपरकंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना।
– स्वदेशी नवाचार: भारतीय भाषाओं और जरूरतों के अनुकूल AI मॉडल (LLMs) विकसित करना।
– डेटासेट: स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को ट्रेनिंग के लिए सरकारी डेटा उपलब्ध कराना।
– स्किल डेवलपमेंट: युवाओं को AI में प्रशिक्षित करना और फेलोशिप देना।
– स्टार्टअप फाइनेंसिंग: डीप-टेक AI स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता देना।
– सुरक्षित AI: एथिकल और सुरक्षित AI (जैसे डीपफेक रोकथाम) के लिए गाइडलाइंस बनाना।
– एप्लीकेशन डेवलपमेंट: कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में AI का उपयोग बढ़ाना।

————–
13. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के 2026-27 कार्यकाल के लिए अध्‍यक्ष कौन हैं?
Who is the President of the Confederation of Indian Industry (CII) for the 2026-27 term?

a. राजीव मानी
b. विनोद बंसल
c. राकेश शर्मा
d. आर. मुकुंदन

Answer: d. आर. मुकुंदन

– आर. मुकुंदन, टाटा केमिकल्स के सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं।
– उन्होंने राजीव मेमानी का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।

CII के बारे में
– स्थापना: 1895 (तब इसे ‘Five Engineering Firms’ के रूप में स्थापित किया गया था, बाद में 1992 में इसका नाम बदलकर CII किया गया)।
– मुख्यालय : नई दिल्ली
– सदस्य : इसके 9,500 से अधिक प्रत्यक्ष सदस्य हैं (प्राइवेट और पब्लिक दोनों सेक्टर से, जिसमें SMEs और MNCs शामिल हैं) और अप्रत्यक्ष रूप से 3.6 लाख से अधिक उद्यम इससे जुड़े हैं।

————–
14. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नए चेयरमैन कौन हैं?
Who is the new Chairman of the Central Board of Film Certification (CBFC)?

a. विनोद सिंह राहत
b. अजय कुमार वर्मा
c. शशि शेखर वेम्पाती
d. राकेश कुमार राहेजा

Answer: c. शशि शेखर वेम्पाती

– केंद्र सरकार ने उन्‍हें मई 2026 में इस पद पर नियुक्‍त किया।
– कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
– उन्‍होंने प्रसून जोशी का स्थान लिया, जो प्रसार भारती के अध्यक्ष बन चुके हैं।
– शशि शेखर वेम्पाती काफी पहले प्रसार भारती के अध्‍यक्ष रह चुके हैं।

CBFC के बारे में
– पूरा नाम : Central Board of Film Certification (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड)
– यह भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक वैधानिक (Statutory) संस्था है।
– स्थापना: इसकी स्थापना सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 (Cinematograph Act, 1952) के तहत की गई थी।
– मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
– मुख्य कार्य : फिल्मों की स्क्रीनिंग और सर्टिफिकेट देना, कांट-छांट (Cuts) का सुझाव।
– नोट : OTT प्लेटफॉर्म्स (जैसे Netflix, Prime Video) वर्तमान में CBFC के दायरे में नहीं आते, वे डिजिटल मीडिया आचार संहिता (Information Technology Rules) के तहत स्व-नियमन (Self-Regulation) का पालन करते हैं।

सीबीएफसी के नए रेटिंग ग्रेड्स
सर्टिफिकेट : श्रेणी : विवरण
U : Unrestricted Public Exhibition : बिना किसी रोक-टोक के सभी आयु वर्ग के लिए।
UA 7+ : Parental Guidance : 7 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी।
UA 13+ : Parental Guidance : 13 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी।
UA 16+ : Parental Guidance : 16 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की सलाह जरूरी।
A : Adult : केवल 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए।
S : Specialised : केवल विशेष दर्शकों (जैसे डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि) के लिए।

————–
15. सऊदी अरब में भारत के नए राजदूत कौन नियुक्त हुए?
Who has been appointed as India’s new ambassador to Saudi Arabia?

a. विनोद
b. अजय
c. विपुल
d. विजय

Answer: c. विपुल

– अनुभवी राजनयिक विपुल को जून 2026 में सऊदी अरब में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया।
– इसे खाड़ी राष्ट्र के बढ़ते प्रभाव और पश्चिम एशिया में अस्थिर भू-राजनीतिक संकट को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पद के रूप में देखा जा रहा है।
– विपुल 1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। नई नियुक्ति से पहले वह कतर में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत थे।
वह काहिरा, कोलंबो, जिनेवा और दुबई में भारतीय दूतावासों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

————–
16. ओमान में भारत के नए राजदूत कौन बने?
Who has become India’s new ambassador to Oman?

a. प्रशांत पीसे
b. आलोक खंडे
c. वर्मा विजय
d. अजय विक्रम

Answer: a. प्रशांत पीसे

– वह 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं और वह गोदावर्थी वेंकट श्रीनिवास का स्थान लिया।

—————
17. किस खिलाड़ी ने अंजू बॉबी जॉर्ज के 22 वर्ष पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़कर 6.88 मीटर की छलांग का नया रिकॉर्ड बनाया?
Which athlete broke Anju Bobby George’s 22-year-old national record to set a new record with a jump of 6.88 meters?

a. रानी वर्मा
b. एंसी सोजन
c. ऋतु सिंह
d. विजया तोमर

Answer: b. एंसी सोजन

– एंसी सोजन एक भारतीय लंबी कूद की खिलाड़ी हैं और वह केरल के त्रिशूर से आती हैं।
– उन्‍होंने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 6.88 मीटर की शानदार छलांग लगाई।
– इसके साथ ही उन्होंने अंजू बॉबी जॉर्ज के 22 वर्षों से चले आ रहे 6.83 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
– अंजू बॉबी जॉर्ज ने पिछला रिकॉर्ड 2004 के एथेंस ओलंपिक के दौरान बनाया था।

—————-
18. किस टीम के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की? 
Cricketer Ben Stokes, who plays for which team, announced his retirement from international cricket?

a. न्यूजीलैंड
b. इंग्लैंड
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: b. इंग्लैंड

– उन्‍होंने जून 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्‍यास की घोषणा की।
– उनका आखिरी इंटरनेशन मैच इंग्‍लैंड के ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे रोथेसे टेस्ट था।
– इसके साथ ही लगभग 15 वर्षों तक चले उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया।
– वह इंग्लैंड पुरुष टेस्ट कप्तान के थे।

————–
19. छह फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने?
Who became the first player to score in six FIFA World Cups?

a. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
b. लियोनेल मेस्सी
c. सुनील छेत्री
d. डिएगो माराडोना

Answer: a. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

– वह फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने छह अलग-अलग फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में गोल किए हैं।
– उन्होंने यह उपलब्धि 2026 फीफा विश्व कप में पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर 5-0 की शानदार जीत के दौरान हासिल की।
– वह पुर्तगाली खिलाड़ी हैं।
– 41 वर्ष की आयु में भी रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

रोनाल्डो का छह विश्व कपों का सफर
– फीफा विश्व कप 2006
– फीफा विश्व कप 2010
– फीफा विश्व कप 2014
– फीफा विश्व कप 2018
– फीफा विश्व कप 2022
– फीफा विश्व कप 2026

—————-
20. फीफा विश्व कप में इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बने?
Who became the all-time highest goal-scorer in FIFA World Cup history?

a. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
b. लियोनेल मेस्सी
c. सुनील छेत्री
d. डिएगो माराडोना

Answer: b. लियोनेल मेस्सी

– लियोनेल मेस्सी ने जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस को पीछे छोड़ दिया।
– उन्‍होंने जून 2026 तब विश्व कप में कुल रिकॉर्ड 18 गोल किए।
– फ्रांस के किलियन म्बाप्पे ने 16 गोल करके इस दौड़ को और भी तीव्र कर दिया है।

मेस्सी ने कितने गोल किए
विश्व कप : गोल
2006 : 1
2010 : 0
2014 : 4
2018 : 1
2022 : 7
2026 : 5 (जून तक)
कुल : 18

फीफा विश्व कप 2026
– कब से कब तक : 11 जून से 19 जुलाई 2026
– संयुक्त मेजबान देश: USA, कनाडा और मैक्सिको
– टीमों का विस्तार: इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें भाग ले रही हैं (पहले 32 टीमें होती थीं)।

————–
21. कितने सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया?
How many MPs have been selected for the Sansad Ratna Award 2026?

a. 5
b. 10
c. 12
d. 20

Answer: c. 12

– इन पुरस्कारों की स्थापना 2010 में प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी।
– जूरी समिति ने 10 लोकसभा सांसदों, 2 राज्यसभा सांसदों और 4 संसदीय स्थायी समितियों का चयन करते हुए संसद रत्न पुरस्कार 2026 की घोषणा की।
– पहला पुरस्कार समारोह डॉ. कलाम द्वारा 2010 में शुरू किया गया था।

संसद रत्न पुरस्कार 2026 विजेता
– जगदंबिका पाल (उत्तर प्रदेश), लोकसभा
– पीपी चौधरी (राजस्थान), लोकसभा
– निशिकांत दुबे (झारखंड), लोकसभा
– डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र), लोकसभा
– प्रवीण पटेल (उत्तर प्रदेश), लोकसभा
– बिद्युत बरन महतो (झारखंड), लोकसभा
– लूम्बाराम चौधरी (राजस्थान), लोकसभा
– डॉ. हेमन्त विष्णु सावरा (महाराष्ट्र), लोकसभा
– स्मिता उदय वाघ (महाराष्ट्र), लोकसभा
– नरेश गणपत म्हस्के (महाराष्ट्र), लोकसभा
– डॉ मेधा विश्राम कुलकर्णी (महाराष्ट्र), राज्‍यसभा
– नरहरि अमीन (गुजरात), राज्‍यसभा

पुरस्कार जीतने वाली संसदीय समितियाँ
– कृषि समिति – डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में
– वित्त समिति – अध्यक्ष भर्तृहरि महताब
– ग्रामीण विकास और पंचायती राज समिति – सप्तगिरि शंकर उलाका की अध्यक्षता में
– कोयला एवं खान समिति – अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में

————–
22. अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of the Seafarer celebrated?

a. 23 जून
b. 24 जून
c. 25 जून
d. 26 जून

Answer: c. 25 जून

– यह दिवस वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था में नाविकों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
– नाविक दिवस पहली बार 2011 में मनाया गया था।

—————-
23. नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking observed?

a. 26 जून
b. 27 जून
c. 28 जून
d. 29 जून

Answer: a. 26 जून

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 1987 में घोषित किया था।
– नशीली दवाओं की समस्या एक जटिल मुद्दा है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है।
– बहुत से लोग जो नशीली दवाओं का उपयोग करते हैं उन्हें कलंक और भेदभाव का सामना करना पड़ता है, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को और नुकसान पहुंचा सकता है।

—————-
24. MSME (सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग) दिवस कब मनाया जाता है?
When is MSME (Micro, Small and Medium Enterprises) Day celebrated?

a. 26 जून
b. 27 जून
c. 28 जून
d. 29 जून

Answer: b. 27 जून

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2017 में इस दिवस को अपनाया था।
– पहला विश्व एमएसएमई दिवस 2018 में मनाया गया था।
– सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम (एमएसएमई) वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो 90% व्यवसायों और 60% से 70% रोजगार के लिए जिम्मेदार हैं।
– एमएसएमई हमारे समाज के सबसे कमजोर वर्ग को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान कर रहे हैं।

MSME (सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग) के बारे में

सूक्ष्म उद्योग (Micro Enterprise)
– यह MSME की सबसे शुरुआती और छोटी श्रेणी है। इसके तहत छोटे गृह उद्योग, स्टार्टअप्स और स्थानीय दुकानें आती हैं।
– निवेश की सीमा: प्लांट, मशीनरी या उपकरणों में निवेश ₹2.5 करोड़ तक
– टर्नओवर की सीमा: सालाना कुल बिक्री/टर्नओवर ₹10 करोड़ तक
– प्रमुख उदाहरण: बुटीक, किराना स्टोर, छोटे हस्तशिल्प (Handicraft) उद्योग, और लोकल रिपेयरिंग शॉप्स।

लघु उद्योग (Small Enterprise)
– जब कोई सूक्ष्म उद्योग थोड़ा बड़ा रूप ले लेता है, तो वह ‘लघु उद्योग’ की श्रेणी में आ जाता है।
– निवेश की सीमा: प्लांट और मशीनरी में निवेश ₹25 करोड़ तक
– टर्नओवर की सीमा: सालाना टर्नओवर ₹100 करोड़ तक
– प्रमुख उदाहरण: छोटी राइस मिल, बेकरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, छोटे गारमेंट गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स, और स्थानीय लॉजिस्टिक्स कंपनियां।

मध्यम उद्योग (Medium Enterprise)
– यह MSME सेक्टर की सबसे बड़ी श्रेणी है। इस स्तर पर कंपनियां बड़े पैमाने पर उत्पादन और रोजगार पैदा करती हैं।
– निवेश (Investment) की सीमा: प्लांट और मशीनरी में निवेश ₹125 करोड़ तक
– टर्नओवर की सीमा: सालाना टर्नओवर ₹500 करोड़ तक
– प्रमुख उदाहरण: ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्रियां, बड़ी फार्मास्यूटिकल्स (दवा) कंपनियां, और बड़ी आईटी (IT) सर्विस फर्में।

—————
25. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Statistics Day celebrated?

a. 27 June
b. 28 June
c. 29 June
d. 30 June

Answer: c. 29 June

वर्ष 2026 की थीम
– प्रशासनिक डेटा की क्षमता को अनलॉक करना
– Unlocking the Potential of Administrative Data

– यह दिवस प्रशांत चंद्र महालनोबिस जयंती पर मनाया जाता है।
– वह स्टटिस्टिक्स के जीनियस रहे हैं।
– उनका जन्‍म 29 जून 1893 को हुआ था।
– देश में जनगणना समेत अन्य सर्वे करने वाली संस्था इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट की स्थापना 1931 में महालनोबिस द्वारा ही की गई थी।
– 2007 में केंद्र सरकार ने 29 जून को सांख्यिकी दिवस मनाने का ऐलान किया था।
– सामाजिक-आर्थिक नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरूकता के लिए ये दिन मनाया जाता है।

—————
26. अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) कब मनाया जाता है?
When is the International Day of the Tropics celebrated?

a. 27 जून
b. 28 जून
c. 29 जून
d. 30 जून

Answer: c. 29 जून

– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2016 में घोषित किया था।
– उष्ण कटिबंध पृथ्वी का कर्क रेखा (Tropic of Cancer) और मकर रेखा (Tropic of Capricorn) के बीच का एक क्षेत्र है।

– दुनिया की कुल सतह का 40% हिस्सा होने के बावजूद, उष्णकटिबंधीय क्षेत्र सभी जैव विविधता का 80% होस्ट करते हैं। फिर भी, वे वनों की कटाई, जलवायु संकट और शहरीकरण के कारण पारिस्थितिकी तंत्र के नुकसान की सबसे तेज़ दर का सामना कर रहे हैं।
– इस दिवस का उद्देश्‍य राष्ट्रों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों और अवसरों को उजागर करते हुए उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की असाधारण विविधता का जश्न मनाता है।

————–
27. अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Parliamentarism Day observed?

a. 01 जुलाई
b. 30 जून
c. 28 जून
d. 27 जून

Answer: b. 30 जून

वर्ष 2026 की थीम
– मानवाधिकारों पर ध्यान केंद्रित करें
– Bring Human Rights into Focus

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा घोषित है।
– हर साल, 30 जून को अंतर्राष्ट्रीय संसदवाद दिवस मनाया जाता है, जो अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के गठन की स्मृति में समर्पित दिन है।
– आईपीयू की स्थापना लोकतांत्रिक शासन को बढ़ावा देने, जवाबदेही को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय संसदों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने के महान उद्देश्य के साथ की गई थी।

अंतर-संसदीय संघ [Inter-Parliamentary Union (IPU)]
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
– स्थापना: 1889

—————
28. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Asteroid Day celebrated?

a. 27 June
b. 28 June
c. 29 June
d. 30 June

Answer: d. 30 June

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– क्षुद्रग्रहों (Asteroids) और उनके प्रभाव से होने वाले संभावित खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

क्या होते हैं एस्टेरायड?
– एस्टेरायड छोटे चट्टान रूपी पिंड होते हैं, जो हमेशा सूरज के चारों ओर घूमते रहते हैं।
– एस्टेरायड सामान्य तौर पर मंगल और बृहस्पति गृह के बीच परिक्रमा करते हैं।
– हमारे सौर मंडल में हजारों की संख्या में एस्टेरायड मौजूद हैं।
– एस्‍टेरॉयड जब तक अंतरिक्ष में रहता है, तो इसे एस्‍टेरॉयड कहते हैं, लेकिन जैसे ही यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो इसे मीटीऑराइट कहा जाता है।

30 जून को ही क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– दरअसल, 30 जून 1908 की सुबह रूस के साइबेरिया क्षुद्रग्रह पृथ्‍वी के टकराने की घटना हुई थी।
– रूस के तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था।
– यहां पर मीटीऑराइट (उल्‍कापिंड – Asteroid), जो आग का बहुत बड़ा गोला बन गया था वह हवा में फट गया।
– इसने जापान के हिराशिमा एटॉमिक बम से 185 ग्रुना एनर्जी पैदा की थी।
– 1908 के विस्‍फोट ने साइबेरिया के 2000 स्‍क्‍वायर किलोमीटर के जंगल को नष्‍ट कर दिया था।
– बड़े इलाके का का जंगल जल गया।
– लगभग आठ करोड़ पेड़ गिर गए थे या समतल हो गए थे।
– तब धरती कांप उठी थी। 5 रिक्‍टर स्‍केल का भूकंप आया।
– 60 किलोमीटर दूर स्थित सिटी की खिड़कियां टूट गई थी।
– 500 किलोमीटर तक हलचल हुई थी।
– इस घटना के प्रतीक के तौर पर 30 जून को अंतरर्राष्‍ट्रीय क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) दिवस मनाया जाता है।

भारत में भी क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) से बनी झील है
– यह महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यहां पर एक स्‍टेरॉयड 50 हजार साल पहले गिरा था। उसकी रफ्तार 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– इससे गहरा गड्ढा हुआ और झील का निर्माण हो गया।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्‍यास (Diameter) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खारा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्‍सीजन सामान्‍य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।

एस्‍टेरॉयड से कितना खतरा
– भविष्य में हमारे ग्रह को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी चीज से है तो वो है एस्टेरॉयड।
– इसके बाद है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग।
– वर्ष 2013 में, एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और रूस के ऊपर फट गया, जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए, और व्यापक क्षति हुई।


PDF Download: Click here