यह 24 & 25 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. ‘सुपर अल नीनो’ किस महासागर से संबंधित जलवायु घटना है, जिसका असर भारत पर भी दिख रहा है?
‘Super El Nino’ is a climate phenomenon related to which ocean, whose impact is also visible on India?
a. अटलांटिक महासागर
b. हिंद महासागर
c. प्रशांत महासागर
d. आर्कटिक महासागर
Answer: c. प्रशांत महासागर
– अल नीनो की वजह से 2026 में जून तक बारिश सामान्य से लगभग 43% कम रही।
– केंद्र सरकार ने आकलन किया है कि 315 जिले संवेदनशील हैं और 12 राज्यों के 111 जिले खराब सिंचाई सुविधाओं के कारण विशेष रूप से प्रभावित हैं।
अल नीनो और ला नीना का अंतर
– अल नीनो प्रशांत महासागर के पानी के असामान्य रूप से गर्म होने की घटना है जिससे भारत में सूखा पड़ता है, जबकि ला नीना इसके विपरीत पानी के अत्यधिक ठंडा होने की घटना है जिससे भारत में भरपूर बारिश होती है।
सुपर अल नीनो क्या है?
– सामान्यता, अल नीनो प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र (Equatorial Pacific Region) में समुद्र की सतह के तापमान में असामान्य वृद्धि की घटना है।
– जब यह तापमान विसंगति सामान्य से +2°C या उससे अधिक हो जाती है, तो इसे ‘सुपर अल नीनो’ या ‘वेरी स्ट्रॉन्ग अल नीनो’ कहा जाता है।
– यह अल नीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO – El Nino Southern Oscillation) चक्र का चरम रूप है। इतिहास में 1982-83, 1997-98 और 2015-16 में ऐसे विनाशकारी सुपर अल नीनो देखे गए हैं।
सुपर अल नीनो क्यों होता है?

– सामान्य दिनों में ‘व्यापारिक हवाएं’ (Trade Winds) प्रशांत महासागर में गर्म पानी को पूर्व (पेरू तट) से पश्चिम (इंडोनेशिया/ऑस्ट्रेलिया) की ओर धकेलती हैं।
– लेकिन अल नीनो के दौरान ये हवाएं बेहद कमजोर हो जाती हैं या उल्टी दिशा में बहने लगती हैं।
– परिणामस्वरुप, पश्चिम का गर्म पानी (Warm Pool) पूर्व की ओर स्थानांतरित हो जाता है, जिससे पेरू के तट के पास समुद्र का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है।
– वैश्विक ऊष्मीकरण (Global Warming) के कारण महासागरों का बेसलाइन तापमान बढ़ने से अब यह सामान्य से अधिक तीव्र होकर ‘सुपर अल नीनो’ में बदल जाता है।
सुपर अल नीनो कब होता है?
– यह कोई निश्चित कैलेंडर घटना नहीं है, बल्कि हर 3 से 7 साल के अंतराल पर अनियमित रूप से घटित होती है।
– आमतौर पर यह प्रक्रिया गर्मियों (मार्च-अप्रैल) में शुरू होती है और सर्दियों (दिसंबर-जनवरी) में अपने चरम (Peak) पर पहुंचती है।
दुनिया पर सुपर अल नीनो का प्रभाव

– चूंकि वायुमंडल आपस में जुड़ा हुआ है, प्रशांत महासागर की यह हलचल वैश्विक जेट स्ट्रीम और वेदर पैटर्न को बदल देती है (जिसे वैज्ञानिक भाषा में टेलीकनेक्शन – Teleconnections कहते हैं):
– सूखा और वनों की आग: ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में भीषण सूखा पड़ता है और जंगलों में आग (जैसे इंडोनेशिया के बुशफायर) की घटनाएं बढ़ती हैं।
– अत्यधिक बाढ़: दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी देशों (जैसे पेरू, इक्वाडोर) और दक्षिणी अमेरिका (USA) में भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ आती है।
– समुद्री पारिस्थितिकी को नुकसान: पेरू के तट पर ‘अपवेलिंग’ (Upwelling – नीचे से पोषक तत्वों का ऊपर आना) रुक जाती है, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी एंकोवी (Anchovy) मछली का कारोबार ठप हो जाता है और बड़े पैमाने पर कोरल ब्लीचिंग (प्रवाल विरंजन) होती है।
—-
भारत पर सुपर अल नीनो का प्रभाव
अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
– मानसून में कमी और खरीफ फसल संकट
– खाद्य मुद्रास्फीति (Food Inflation)
पर्यावरण पर प्रभाव
– जल संकट और भूजल की कमी
– तीव्र लू (Severe Heatwaves)
————-
2. 25 जून को इनमें से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
Which of these days is celebrated on 25 June?
a. बलिदान दिवस
b. आपातकाल दिवस
c. संविधान हत्या दिवस
d. सिख दंगे विरोधी दिवस
Answer: c. संविधान हत्या दिवस
– दरअसल 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी।
– यह 21 मार्च 1977 यानी 21 महीने तक लागू रहा था।
– भाजपा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाती है।
– इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया।
————–
3. किस राज्य के इंदौरी मालवी आलू को GI टैग मिला?
Indori Malvi potato of which state got GI tag?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश
Answer: a. मध्य प्रदेश
– 13 जून 2026 को ये दिया गया।
– इंदौरी मालवी आलू में शर्करा (शुगर) और स्टार्च (स्टार्च) की मात्रा बहुत कम होती है।
– ये सफ़ेद रंग का होता है।
– तलने के बाद भी इसका रंग प्राकृतिक रूप से सफेद बना रहता है, जिससे यह चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ के लिए सबसे उत्तम है।
– यह आलू फाइबर, विटामिन (C और B6), पोटेशियम, और कार्बोहाइड्रेट का एक प्रमुख स्रोत है।
– कम स्टार्च के कारण यह बड़ी फूड-प्रोसेसिंग कंपनियों (जैसे- पेप्सिको, आईटीसी, और मैक्केन) की पहली पसंद है।
– इंदौर के मशहूर स्ट्रीट फूड जैसे पोहा, आलू चाट, आलू बड़ा और खोपरा पेटिस में इसी आलू का इस्तेमाल किया जाता है।
————-
4. मध्य प्रदेश के किस इलाके की सर्दियों के व्यंजन ‘गराड़ू’ को GI टैग मिला?
‘Garadu’, a winter delicacy from which region of Madhya Pradesh, got the GI tag?
a. बुंदेलखंड
b. मालवा
c. उज्जैन
d. निमाड़ क्षेत्र
Answer: b. मालवा
– रतलाम जिले में उगाए जाने वाले गराड़ू, इलाके के खास मौसम, मिट्टी और पारंपरिक खेती के तरीकों की वजह से खाने के शौकीनों के बीच लोकप्रिय हैं।
– गराड़ू स्टार्च वाला कंद है।
– गराड़ू को आमतौर पर डीप-फ्राई किया जाता है।
– और मसालों व थोड़े से नींबू के रस के साथ परोसा जाता है।
————–
5. किस जिले और राज्य के क्षेत्र सैलाना के बालम खीरे को GI टैग मिला?
Balam cucumber of Sailana region of which district and state got GI tag?
a. लुधियाना, पंजाब
b. रागगढ़, छत्तीसगढ़
c. रतलाम, मध्य प्रदेश
d. पिथौरागढ़, उत्तराखंड
Answer: c. रतलाम, मध्य प्रदेश
– सैलाना बालम ककड़ी (बालम खीरा) अपनी बेहतरीन गुणवत्ता, खास स्वाद और बड़े आकार के लिए जानी जाती है।
– यह मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र, विशेष रूप से रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र की प्रमुख पारंपरिक फसल है।
– यह अपनी अत्यधिक नमी और लाजवाब स्वाद के लिए पसंद की जाती है।
– GI टैग मिलने से स्थानीय आदिवासी किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर दाम और पहचान मिलेगी।
————–
6. किस केंद्रीय राज्य मंत्री ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद जून 2026 में केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया?
Which Union Minister of State resigned from the Union Council of Ministers in June 2026 after completion of his term in the Rajya Sabha?
a. जॉर्ज कुरियन
b. श्रीपाद येसो नाइक
c. बी. एल. वर्मा:
d. सतीश चंद्र दुबे
Answer: a. जॉर्ज कुरियन
– केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने 23 जून 2026 को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।
– हालांकि, इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है।
– 65 वर्षीय जॉर्ज कुरियन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर थे।
– वह अगस्त 2024 से मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे।
– बतौर राज्यसभा सांसद 21 जून को ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ था।
– कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेताओं में एक हैं।
– माना जा रहा है कि हाल ही में केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नहीं मिला।
भाषणों का मलयालम में ट्रांसलेशन करते रहे
– जॉर्ज कुरियन केरल के प्रमुख ईसाई संप्रदाय सीरो-मालाबार कैथोलिक चर्च से आते हैं।
– चुनावी दौरों के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में ट्रांसलेशन भी करते रहे हैं।
ये कहता है संविधान
– संविधान के अनुच्छेद 75(5) के मुताबिक सांसद न रहने पर भी कोई व्यक्ति 6 माह तक मंत्री रह सकता है।
– यानि राज्यसभा सदस्यता खत्म होने के बाद भी जॉर्ज कुरियन तुरंत मंत्री पद नहीं खोते। इस दौरान उन्हें लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य बनना होता।
– 6 महीने में सांसद नहीं बनने पर मंत्री पद छोड़ना पड़ता।
—————
7. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल स्कोरर बनने का रिकॉर्ड जून 2026 में किस खिलाड़ी ने बनाया?
In June 2026, which player created the record of becoming the highest goal scorer in the history of FIFA World Cup?
a. जोनाथन ताह
b. लियोनल मेसी
c. लुटारो मार्टिनेज
d. मिरोस्लाव क्लोजा
Answer: b. लियोनल मेसी
– अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 22 जून 2026 को फुटबॉल वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रिया के खिलाफ पहले अपना 17वां गोल दागा।
– उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजा (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ा।
– और फिर मैच के आखिरी में एक और गोल कर इसे 18 तक पहुंचा दिया।
– 38 वर्षीय लियोनल मेसी अब लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
– उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो के रिकॉर्ड की बराबरी की।
– साथ ही लियोनल मेस्सी ने अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ते हुए विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का खिताब भी हासिल कर लिया है।
– रोनाल्डो ने यह उपलब्धि 2018 में 33 वर्ष की आयु में हासिल की थी।
– मेस्सी ने अर्जेंटीना की जर्सी में अपनी 11वीं हैट्रिक भी लगाई।
– और रोनाल्डो के 10 हैट्रिक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक हैट्रिक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
————–
8. केंद्र सरकार ने तेल रिफाइनिंग कंपनी ‘चेन्नई पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड’ (CPCL) को इनमें से कौन सा दर्जा दिया?
Which of the following status was given by the Central Government to the oil refining company ‘Chennai Petroleum Corporation Limited’ (CPCL)?
a. नवरत्न
b. महानरत्न
c. निजी महारात्न
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. नवरत्न
– CPCL देश की 28वीं नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बन गई है।
– वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद CPCL अब उन चुनिंदा सरकारी कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्हें निवेश, विस्तार और फंड जुटाने जैसे कई अहम फैसले लेने में ज्यादा स्वायत्तता मिलती है।
– यह कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 में करीब ₹59,400 करोड़ का सालाना कारोबार दर्ज कर चुकी है।
नवरत्न’ का दर्जा
– भारत सरकार द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSE) को उनके उत्कृष्ट वित्तीय प्रदर्शन और बाज़ार में मज़बूत स्थिति के आधार पर दिया जाने वाला एक विशेष सम्मान है।
– यह दर्जा कंपनियों को वैश्विक स्तर पर विस्तार करने और बड़े निवेश संबंधी निर्णय लेने की पूर्ण वित्तीय और परिचालन स्वायत्तता देता है।
– नवरत्न कंपनियों को केंद्र सरकार की पूर्व स्वीकृति के बिना किसी एक परियोजना पर अपनी कुल संपत्ति का 15% या ₹1,000 करोड़ तक का निवेश करने का पूरा अधिकार होता है।
– ये कंपनियां बिना सरकारी अनुमति के घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त उद्यम (Joint Ventures), रणनीतिक गठबंधन (Strategic Alliances) और पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां स्थापित कर सकती हैं।
– यह दर्जा कंपनी की बाज़ार साख को बढ़ाता है, जिससे उन्हें वैश्विक बाज़ार में बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रूप में उभरने में मदद मिलती है।
– यह दर्जा प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कंपनी के पास पहले से मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा होना चाहिए।
– पिछले 5 वर्षों में से कम से कम 3 वर्षों में कंपनी की समझौता ज्ञापन (MoU) रेटिंग ‘उत्कृष्ट’ या ‘बहुत अच्छी’ होनी चाहिए।
————–
9. भौतिक विज्ञानी फ्रांस्वा एंगलर्ट का निधन 18 जून 2026 को हो गया, उन्हें किस खोज के लिए 2013 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार पीटर हिग्स के साथ संयुक्त रूप से मिला था?
Physicist François Englert died on June 18, 2026. He was jointly awarded the 2013 Nobel Prize in Physics with Peter Higgs for the discovery of which of these?
a. ब्लैक होल के सिद्धांत के लिए
b. क्वांटम उलझाव के लिए
c. गुरुत्वाकर्षण तरंगों की खोज के लिए
d. हिग्स बोसॉन कण की खोज से जुड़े सिद्धांत के लिए
Answer: d. हिग्स बोसॉन कण की खोज से जुड़े सिद्धांत के लिए
– 93 वर्षीय फ्रांस्वा एंगलर्ट ने 1964 में रॉबर्ट ब्राउट के साथ मिलकर उस सैद्धांतिक तंत्र को विकसित किया था, जो यह बताता है कि मूलभूत कणों को द्रव्यमान (mass) कैसे प्राप्त होता है।
– यह भविष्यवाणी ‘हिग्स बोसोन’ (गॉड पार्टिकल) की खोज का मुख्य आधार बनी।
– इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 2013 में ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– उनका जन्म 6 नवंबर 1932 को बेल्जियम के एटर्बीक में हुआ था।
‘हिग्स बोसोन’ (गॉड पार्टिकल) के बारे में
– हिग्स फील्ड (Higgs Field): एंगलर्ट और हिग्स ने प्रस्ताव दिया कि पूरे ब्रह्मांड में एक अदृश्य ऊर्जा क्षेत्र व्याप्त है। जब बुनियादी कण (जैसे क्वार्क और इलेक्ट्रॉन) इस क्षेत्र से गुजरते हैं, तो वे इसके साथ परस्पर क्रिया (Interaction) करते हैं। इस इंटरेक्शन के कारण ही कणों में ‘जड़त्व’ या द्रव्यमान (Mass) उत्पन्न होता है। जो कण इस फील्ड से जितना अधिक टकराता है, वह उतना ही भारी हो जाता है (जैसे फोटॉन इससे बिल्कुल नहीं टकराता, इसलिए वह द्रव्यमान-रहित है)।
– हिग्स बोसॉन (Higgs Boson): यह हिग्स फील्ड का ही क्वांटम कण (Excitation) है। इसे आम बोलचाल में ‘गॉड पार्टिकल’ कहा गया, क्योंकि इसके बिना ब्रह्मांड में किसी भी पिंड, तारे या जीवन का अस्तित्व संभव नहीं था।
महाप्रयोग: CERN और पुष्टि
– सैद्धांतिक रूप से तो यह बात 1964 में कह दी गई थी, लेकिन इसे साबित करने में लगभग 48 साल लग गए।
– 4 जुलाई 2012 को जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में स्थित CERN (यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन) की दुनिया की सबसे बड़ी मशीन LHC (लार्ज हैड्रॉन कोलाइड) के दो प्रमुख प्रयोगों ATLAS और CMS ने 125-126 GeV द्रव्यमान वाले एक नए उप-परमाणु कण की खोज की पुष्टि की, जो हिग्स बोसॉन ही था।
– लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) में हिग्स बोसोन कण को सीधे तौर पर देखना संभव नहीं है, बल्कि इसके क्षय (Decay) के बाद बनने वाले अन्य उप-परमाणु कणों के पैटर्न से इसकी उपस्थिति प्रमाणित की जाती है।
नोबेल पुरस्कार (2013) और नियम
– वर्ष 2013 में फ्रांस्वा एंगलर्ट और पीटर हिग्स को संयुक्त रूप से फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
– रॉबर्ट ब्राउट को क्यों नहीं मिला: रॉबर्ट ब्राउट का निधन 2011 में ही हो गया था। नोबेल पुरस्कार के नियमों के अनुसार, यह सम्मान मरणोपरांत नहीं दिया जाता है, इसलिए वह इस पुरस्कार से वंचित रह गए, हालांकि एंगलर्ट हमेशा अपने शोध में ब्रौट के योगदान को सर्वोपरि मानते थे।
————-
11. अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Widows Day observed?
a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून
Answer: c. 23 जून
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में मान्यता दी थी।
क्यों अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस?
– विधवाओं की दशा को सुधारने और उन्हें अवसर देने के लिए जागरूता के लिए यह दिवस आयोजित होता है।
– दरअसल, विधवाएँ, विशेष रूप से विकासशील देशों में, अक्सर अपने पतियों की मृत्यु के बाद भेदभाव, सामाजिक अलगाव और आर्थिक कठिनाई का अनुभव करती हैं।
– उन्हें संपत्ति विरासत में लेने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचने और कार्यबल में भाग लेने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और कई विधवाएं और उनके बच्चे गरीबी और हाशिए के चक्र में फंस गए हैं।



