21 से 23 जून 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 21 से 23 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. पहली बार किस भारतीय को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का उपाध्यक्ष नियुक्‍त किया गया?
Which Indian was appointed as the Vice President of the Financial Action Task Force (FATF) for the first time?

a. मोहन अवसथी
b. विवेक अग्रवाल
c. अनुराग जैन
d. शशि प्रकाश गोयल

Answer: b. विवेक अग्रवाल

नोट – FATF प्रेसिडेंट : गाइल्स थॉमसन (यूनाइटेड किंगडम)
– दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली सबसे अहम संस्थाओं में से एक है।

विवेक अग्रवाल
– विवेक अग्रवाल को 2026-27 के लिए FATF का वाइस-प्रेसिडेंट (उपाध्‍यक्ष) जिम्‍मेदारी दी गई है।
– वह 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं।
– उन्‍होंने जाइल्स थॉमसन की जगह ली जो 1 जुलाई, 2025 से उपाध्यक्ष थे।
– विवेक अग्रवाल FATF में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर चुके हैं।
– वह फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) के निदेशक भी रह चुके हैं।
– इस दौरान उन्होंने आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय खुफिया से जुड़े मामलों पर काम किया।
– FATF की अध्यक्ष मेक्सिको की एलिसा डे अंडा माद्राजो हैं।
– कार्यकाल : आमतौर पर उपाध्यक्ष का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है, जबकि अध्यक्ष (President) का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।

FATF
– स्थापना: 1989 में पेरिस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इसकी स्थापना हुई थी।
– मुख्यालय (Secretariat): पेरिस (फ्रांस) में OECD (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) के मुख्यालय में ही इसका सचिवालय स्थित है।
– कुल 40 सदस्य हैं, जिनमें 38 देश (जैसे भारत, अमेरिका, ब्रिटेन) और 2 क्षेत्रीय संगठन (यूरोपीय आयोग और खाड़ी सहयोग परिषद) शामिल हैं। भारत 2010 में FATF का पूर्ण सदस्य बना था।

उद्देश्य : मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग,  सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार और उनके वित्तपोषण को रोकने का काम को रोकना।

————-
2. किस देश के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जून 2026 में इस्तीफे का ऐलान किया?
Which country’s Prime Minister Keir Starmer announced his resignation in June 2026?

a. यूनाइटेड किंगडम
b. जर्मनी
c. इटली
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: a. यूनाइटेड किंगडम

– ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने 26 जून 2026 को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।
– पिछले 10 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले छठे ब्रिटिश प्रधानमंत्री होंगे।
– उन्‍होंने घोषणा कि – वह लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
– कार्यवाहक पीएम के रूप में बने रहेंगे: उन्होंने तुरंत पद नहीं छोड़ा है। जब तक उनकी लेबर पार्टी अपना नया नेता (और देश का अगला प्रधानमंत्री) नहीं चुन लेती, तब तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री (Caretaker PM) के रूप में जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

इस्तीफे का कारण
– स्टार्मर ने 2024 में लेबर पार्टी को बड़ी चुनावी जीत दिलाई थी, लेकिन उसके बाद उनकी लोकप्रियता लगातार घटी है।
– हाल ही में हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनकी खुद की पार्टी के सांसदों और नेताओं (विशेषकर एंडी बर्नहैम की तरफ से मिली चुनौती) का दबाव उन पर बहुत ज्यादा बढ़ गया था।
– नया नेता चुनने की प्रक्रिया: नए नेता के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

ब्रिटेन को 7 साल में छठा प्रधानमंत्री मिलेगा
– पिछले 10 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले छठे ब्रिटिश प्रधानमंत्री होंगे।
– डेविड कैमरन : 2016 में ब्रेक्जिट जनमत संग्रह में हार के बाद डेविड कैमरन ने इस्तीफा दिया था।
– थेरेसा मे : उनके बाद प्रधानमंत्री बनीं थेरेसा मे संसद से ब्रेक्जिट समझौता पारित नहीं करा सकीं और 2019 में पद छोड़ना पड़ा।
– बोरिस जॉनसन : इसके बाद बोरिस जॉनसन ने कोविड लॉकडाउन के दौरान 2022 में इस्तीफा दिया।
– लिज ट्रस : जॉनसन के बाद लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन उनकी आर्थिक नीतियों से बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई। वह सिर्फ 49 दिन ही पद पर रह सकीं और अक्टूबर 2022 में इस्तीफा देना पड़ा।
– ऋषि सुनक : ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने, लेकिन बढ़ती महंगाई, आर्थिक चुनौतियों और आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार के बाद जुलाई 2024 में उन्होंने भी पद छोड़ दिया था।
– कीर स्टार्मर : अब कीर स्टार्मर के इस्तीफे के साथ ब्रिटेन को सात साल में छठा और 10 साल में सातवां प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है।

————–
3. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission-NSC) के नए अध्यक्ष कौन बने?
Who has become the new chairman of the National Statistical Commission (NSC)?

a. सत्येंद्र बहादुर सिंह
b. माधवन मुकुंद
c. डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय
d. शुचिता अवस्‍थी

Answer: c. डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय

– मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने 17 जून 2026 को डॉ. सैबल के नाम को मंजूरी दी।
– इससे पहले डॉ. सैबल भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
– उन्होंने अमेरिका के कनेक्टिकट विश्वविद्यालय से सांख्यिकी के क्षेत्र में पीएचडी और मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि ली।

NSC
– ये भारत सरकार का एक स्वायत्त (Autonomous) निकाय है।
– इसका उद्देश्य देश की आधिकारिक सांख्यिकी प्रणाली को मजबूत, विश्वसनीय और पारदर्शी बनाना है।
– इसकी स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी।

प्रमुख कार्य
– राष्ट्रीय स्तर पर सांख्यिकीय नीतियों पर सलाह देना।
– सरकारी आंकड़ों (जैसे जनसंख्या, रोजगार, कृषि, उद्योग आदि) की गुणवत्ता में सुधार करना।
– विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा एकत्र किए जाने वाले आंकड़ों में एकरूपता सुनिश्चित करना।
– सांख्यिकी संबंधी सुधारों की सिफारिश करना।
– आधिकारिक आंकड़ों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना।

————–
4. RBI ने किस बैंक के अंतरिम अध्यक्ष केकी मिस्त्री का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी जून 2026 में दिया?
RBI approved extension of the tenure of interim chairman of which bank, Keki Mistry, for three months till June 2026?

a. कर्नाटक बैंक
b. केनरा बैंक
c. एचडीएफसी बैंक
d. ICICI बैंक

Answer: c. एचडीएफसी बैंक

– केके मिस्त्री अब 18 सितंबर, 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे।
– केके मिस्त्री की नियुक्ति अतानु चक्रवर्ती के 18 मार्च 2026 को पद से इस्तीफा देने के बाद हुई है।
– शुरुआत में, RBI ने तीन महीने के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी, जो 19 जून, 2026 को समाप्त होने वाली थी।
– केके मिस्त्री लंबे समय तक भारत की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC (Housing Development Finance Corporation) के वाइस चेयरमैन एवं CEO रहे।
– उनका जन्‍म 7 नवंबर 1954, को मुंबई में हुआ।
– वे 1981 में HDFC से जुड़े।
– 2010 से HDFC Ltd. के Vice Chairman एवं CEO रहे।
– HDFC Ltd. के HDFC Bank में विलय (2023) के बाद बैंक के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक बने।

————–
5. बाटा इंडिया ने नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the new Managing Director (MD) and Chief Executive Officer (CEO) of Bata India?

a. गुंजन शाह
b. संजय राव
c. इप्सिता दासगुप्ता
d. जेसन चेन

Answer: b. संजय राव

– फुटवियर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड ने 18 जून 2026 को संजय राव की नियुक्ति की घोषणा की।
– MD के लिए उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 23 अगस्त 2031 तक चलेगा।
– वे गुंजन शाह का स्थान लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर उनका पद समाप्त हो जाएगा।
– बाटा इंडिया में शामिल होने से पहले, उन्होंने नाइकी में फ्रांस और बेनेलक्स क्षेत्र के लिए खुदरा विभाग के वरिष्ठ निदेशक के रूप में कार्य किया।
– उनके पास भारत, दक्षिण एशिया, चीन और यूरोप में वैश्विक खुदरा और उपभोक्ता व्यवसायों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

————–
6. न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का पहला मध्य एशियाई सदस्य देश कौन बना?
Which country became the first Central Asian member country of the New Development Bank (NDB)?

a. कज़ाकिस्तान
b. उज़्बेकिस्तान
c. ताजिकिस्तान
d. किर्गिज़स्तान

Answer: b. उज़्बेकिस्तान

– उज़्बेकिस्तान 5 जून, 2026 को औपचारिक रूप से NDB का शेयरधारक बन गया।
– यह घोषणा NDB के यूरेशियन क्षेत्रीय केंद्र के महानिदेशक एंड्री बोकारेव ने की।
– उज्बेकिस्तान NDB का 10वां सदस्य बन गया है।

NDB
– न्यू डेवलपमेंट बैंक को पहले ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक के नाम से जाना जाता था।
– ये ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) द्वारा स्थापित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है।
– इसकी स्थापना 2014 में उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से की गई थी।
– स्थापना ब्राज़ील के ‘फोर्टालेज़ा’ में हुए छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी।
– इसका मुख्यालय शंघाई, चीन में स्थित है।

सदस्य देश: ब्रिक्स के शुरुआती देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) के अलावा अब बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र और अल्जीरिया भी इसके पूर्ण सदस्य हैं।

उज़्बेकिस्तान
– राजधानी – ताशकंद
– राष्‍ट्रपति – शावकत मिर्ज़ियोयेव
– प्रधानमंत्री – अब्दुल्ला अरिपोव
– मुद्रा : मुद्रा उज़्बेक सुम

————–
7. 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर कौन बनीं?
Who became the first cricketer in the world to play 200th T20 International match?

a. हरमनप्रीत कौर
b. जेमिमा रोड्रिग्ज़
c. दीप्ति शर्मा
d. बेथ मूनी

Answer: a. हरमनप्रीत कौर

– भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमप्रीत कौर ने 21 जून 2026 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 200वां मैच खेला।
– न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
– जबकि मेंस क्रिकेट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) पहले और रोहित शर्मा (159 मैच) दूसरे स्थान पर हैं।
– यानि मेंस वूमेंस दोनों में हरमनप्रीत का स्‍कोर हाई है।

– हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान भी 200वां इंटरनेशनल मैच खेला।
– वे इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी प्लेयर बन गई।
– इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 220 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं।

T-20 में सबसे ज्‍यादा मैच
हरमनप्रीत- 200 (भारत)
सूजी बेटस- 184 (न्यूजीलैंड)
डैनी वायट हॉज- 183 (इंग्लैंड)
एलीसा पेरी- 177 (ऑस्ट्रेलिया)
स्मृति मंधाना- 169 (भारत)

————–
8. राष्‍ट्रपति ने जून 2026 में भारत के सॉलिसिटर जनरल पद पर किसकी पुनर्नियुक्ति की?
Who has been reappointed by the President as the Solicitor General of India in June 2026?

a. मदन बी. लोकुर
b. तुषार मेहता
c. एन. संतोष हेगड़े
d. सोली जहांगीर सोराबजी

Answer: b. तुषार मेहता

– कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने तुषार मेहता की 1 जुलाई 2026 से तीन साल के अतिरिक्त कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी। इसके बाद राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें उन्‍हें पुनर्नियुक्त किया।
– तुषार मेहता देश के दूसरे सर्वोच्च विधि अधिकारी के रूप में तीन साल के नए कार्यकाल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अपने पद पर बने रहेंगे।
– तुषार मेहता वर्ष 2018 में इस पद पर नियुक्त हुए थे।
– 2020 और 2023 में उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था।
– अब 2026 में तीसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया।
– तुषार मेहता सॉलिसिटर जनरल के रूप में लगभग आठ वर्ष पूरे कर चुके हैं। नए कार्यकाल के अंत तक इस पद पर 11 वर्ष पूरे करने वाले हैं। इससे वह देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले विधि अधिकारियों में से एक बन जाएंगे।

सॉलिसिटर जनरल के काम
– यह पद संवैधानिक न होकर एक वैधानिक पद है, जिसकी नियुक्ति केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
– यह देश के दूसरे सर्वोच्च कानून अधिकारी होते हैं, जो अटॉर्नी जनरल के अधीन काम करते हैं।
– इनका मुख्य काम केंद्र सरकार को कानूनी मामलों पर सलाह देना।
– सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष रखना होता है।
– अटॉर्नी जनरल के कार्यों में सहयोग करना और उनकी अनुपस्थिति में उनके कर्तव्यों का पालन करना।
– यदि भारत के राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत सुप्रीम कोर्ट से कोई कानूनी राय मांगते हैं, तो सरकार का प्रतिनिधित्व करना।
– संवैधानिक स्थिति: अटॉर्नी जनरल के विपरीत, सॉलिसिटर जनरल का पद संवैधानिक न होकर एक वैधानिक पद होता है。

अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी): आर वेंकटरमणी
– अटॉर्नी जनरल नियुक्त होने के लिए उस व्यक्ति में सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने की योग्यता (कम से कम पांच वर्षों तक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में या कम से कम दस वर्षों तक उच्च न्यायालय में अधिवक्ता) होनी चाहिए।
– यह पद संवैधानिक है।
– वह भारत सरकार के मुख्य कानूनी सलाहकार होते हैं।
– अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। वह राष्ट्रपति की इच्छा के अनुसार पद पर बने रहते हैं।

————–
9. वुल्फ प्राइज 2026 से किसे सम्‍मानित किया गया?
Who was awarded the Wolf Prize 2026?

a. पामेला सी. रोनाल्ड
b. प्रो. अशोक सेन
c. प्रोफेसर जैनेंद्र के जैन
d. प्रो. उर्वशी सिन्‍हा

Answer: c. प्रोफेसर जैनेंद्र के जैन (उनकी क्रांतिकारी खोज ‘कंपोजिट फर्मिओन्स’ के लिए)

– भारतीय मूल के वैज्ञानिक प्रोफेसर जैनेंद्र के. जैन को 18 जून 2026 को यह पुरस्‍कार दिया गया। यह सम्‍मान पाने वाले वह भारतीय मूल के पहले व्‍यक्ति हैं।
– प्राइज येरुशलम में आयोजित समारोह में इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने दिया।

जैनेंद्र के. जैन कौन हैं?
– 66 वर्ष के जैनेंद्र के. जैन राजस्थान के सांभर के रहने वाले हैं।
– दुनिया के दिग्गज सैद्धांतिक भौतिकविदों (Theoretical Physicists) में शुमार और ‘लोढ़ा थियोरेटिकल फिजिक्स इंस्टीट्यूट’ (LTPI) के फाउंडिंग डायरेक्टर हैं।
– IIT कानपुर से 1981 में डिग्री ली।
– न्‍यूयॉर्क की स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी से Ph.D की डिग्री ली।

क्‍यों मिला ये प्राइज?
– प्रोफेसर जैन को यह सम्मान उनकी क्रांतिकारी खोज ‘कंपोजिट फर्मिओन्स’ के लिए दिया गया है।
– यह क्वांटम भौतिकी की एक क्रांतिकारी अवधारणा है। इलेक्ट्रॉनों को अति-निम्न तापमान और अत्यधिक चुंबकीय क्षेत्रों में रखने पर, वे स्वयं को क्वांटम भंवरों (quantized vortices) से बांध लेते हैं। ये नए बने संयुक्त कण ‘कंपोजिट फर्मिओन्स’ कहलाते हैं।
– इस थ्योरी ने फिजिक्स की सबसे कठिन पहेलियों में से एक ‘फ्रैक्शनल क्वांटम हॉल इफेक्ट’ को सुलझाया।
– यह खोज प्रो. जैनेंद्र ने वर्ष 1989 में की थी, जब वे येल यूनिवर्सिटी में एक युवा रिसर्चर थे।

वुल्फ पुरस्कार
– विज्ञान और कला के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में से एक है।
– इसे इज़राइल स्थित ‘वुल्फ फाउंडेशन’ द्वारा 1978 से हर साल मानवता के कल्याण और देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों और कलाकारों को दिया जाता है।
– विज्ञान के क्षेत्र में यह पुरस्कार कृषि, गणित, रसायन, भौतिकी और चिकित्सा में दिया जाता है।
– कला के क्षेत्र में यह चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत और वास्तुकला में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है।

————–
10. भारतीय तटरक्षक बल ने पहला स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल (ACV) H-561 को बेड़े में शामिल किया, किस राज्‍य के शिपयार्ड में आयोजित समारोह में इसे शामिल किया?
The Indian Coast Guard inducted the first indigenous Air Cushion Vehicle (ACV) H-561 into its fleet at a shipyard in which state?

a. गुजरात
b. महाराष्ट्र
c. गोवा
d. तमिलनाडु

Answer: c. गोवा

– भारतीय तटरक्षक बल ने 18 जून 2026 को गोवा में पहला स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल (ACV) अपने बेड़े में शामिल कर लिया है।
– यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
– इस होवरक्राफ्ट को चोगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने गोवा स्थित अपने जहाज निर्माण संयंत्र में विकसित किया है।

क्या है खासियत?
– भारतीय तटरक्षक बल के लिए बनाए जा रहे 6 स्वदेशी होवरक्राफ्ट की श्रृंखला में H-561 पहला प्लेटफॉर्म है।
– ACV, एक अनोखा वाहन है जो शक्तिशाली लिफ्ट पंखों द्वारा उत्पन्न हवा के कुशन पर चलता है।
– होवरक्राफ्ट उथले पानी, कीचड़ के मैदान, रेतीले समुद्र के तट, मार्शलैंड्स, खाड़ियां
और तटीय आर्द्रभूमि पर चल सकते हैं।

————–
11. बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट 2026’ में भारतीय सेना ने हिस्‍सा लिया, यह किस देश में आयोजित हुआ?
Indian Army participated in the multinational military exercise ‘Khan Quest 2026’, it was held in which country?

a. कंबोडिया
b. रूस
c. मंगोलिया
d. चीन

Answer: c. मंगोलिया

– ‘खान क्वेस्ट 2026’ कब से कब तक : 20 जून से 3 जुलाई 2026
– कहां आयोजन : मंगोलिया की राजधानी उलानबटार के फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में
– कितने देशों की सेनाएं : 20 से ज्‍यादा देशों की सेनाएं
– युद्धाभ्‍यास का उददेश्‍य यूनाइटेड नेशंस चार्टर के चेप्‍टर-7 के तहत होने वाले पीस मिशन में दूसरे देशों की सेनाओं के साथ कॉर्डिनेशन बनाना है।
– इस युद्धाभ्‍यास में चेक पोस्ट स्थापित करना, संयुक्त गश्त करना, घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाना, नागरिकों की सुरक्षित निकालना, आईईडी रोधी कार्रवाई, प्राथमिक चिकित्सा और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने जैसे युद्धाभ्‍यास शामिल हैं।

‘खान क्वेस्ट’
– इस युद्धाभ्‍यास की शुरुआत वर्ष 2003 में अमेरिका और मंगोलिया के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य युद्धाभ्‍यास के रूप में हुई थी।
– बाद में वर्ष 2006 से इसे बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना युद्धाभ्‍यास का स्वरूप दिया गया था।
– तब से यह संयुक्त राष्ट्र मिशनों से जुड़े सैन्य प्रशिक्षण के लिए मंच बन गया।

मंगोलिया
– राजधानी: उलानबटार
– मुद्रा: तोगरोग (मुद्रा पर चंगेज खान और दामदिन सुखबातर का फोटो)
– राष्ट्रपति: उखनागिन खुरेलसुख
– प्रधानमंत्री: उचराल न्याम-ओसोर
– आबादी: 35.8 लाख
– भाषा: मंगोलियाई भाषा
– पड़ोसी देश: रूस, चीन

—————
12. मध्य प्रदेश के किस शहर की ‘खुरासानी इमली’ को GI टैग मिला?
‘Khurasani Tamarind’ from which city of Madhya Pradesh got the GI tag?

a. जबलपुर
b. मांडू
c. उज्जैन
d. इंदौर

Answer: b. मांडू (जिला :धार)

– ‘खुरासानी इमली’ मध्य प्रदेश के शहर मांडू में पाए जाने वाले बाओबाब पेड़ (एडनसोनिया डिजिटाटा) का फल है।
– मांडू को भारत में बाओबाब वृक्षों का सबसे बड़ा प्राकृतिक क्षेत्र माना जाता है।
– इसका मूल वृक्ष अफ्रीका का है और यह अपनी विशालकाय बनावट और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
– लगभग 600 वर्ष पहले (सल्तनत काल के दौरान) अफगान और अरब व्यापारियों द्वारा इसे भारत लाया गया था।
– उल्टा पेड़: यह पेड़ बिना पत्तियों के मौसम में ऐसा दिखाई देता है जैसे इसे उल्टा लगा दिया गया हो (जड़ें ऊपर और शाखाएं नीचे)।
– ये वृक्ष अपनी विशालकाय बनावट के कारण दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र है।
– इसकी मोटी संरचना हजारों लीटर पानी संग्रह कर सकती है।
– स्थानीय लोग इसे मांडू इमली के नाम से जानते हैं।
– स्वाद: सामान्य इमली की तरह खट्टी न होकर, इसका गूदा हल्के मीठे, तीखे और मलाईदार स्वाद वाला होता है।
– इसका गूदा विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज तत्वों से भरपूर होता है।
– पारंपरिक चिकित्सा में इसका उपयोग पेट संबंधी रोगों, कब्ज, दस्त, बुखार तथा शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है।
– इसके बीज और छाल भी औषधीय उपयोग में आते हैं।
– GI टैग मिलने से ये खास प्रजाति आदिवासी समुदायों के लिए कमाई का ज़रिया बनेगी जिन्होंने पीढ़ियों से इसे संजोकर रखा है।

————–
13. इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह 2026 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट 2025 पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
Who was awarded the Best Male Athlete 2025 award at the Indian Athletics Awards ceremony 2026?

a. देवेन्द्र झाझरिया
b. सचिन यादव
c. नीरज चोपड़ा
d. गुरिंदरवीर सिंह

Answer: c. नीरज चोपड़ा

– एथलेटिक्स फेडरेशन के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की ओर से ये आयोजन नई दिल्‍ली में 20 जून 2026 को हुआ।

– 28 वर्षीय नीरज चोपड़ा भारत के स्टार भाला फेंक (जेवलिन थ्रोएर) एथलीट हैं।
– उन्हें ये सम्मान दोहा डायमंड लीग 2026 के बाद मिला है, जहां उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था।
– इससे उन्होंने आगामी कामनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
– नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक (2020) गेम्स में गोल्‍ड और उसके बाद पेरिस (2024) में सिल्‍वर मेडल जीता था।

————–
14. इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह में सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट 2025 पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
Who was honoured with the Best Female Athlete 2025 award at the Indian Athletics Awards ceremony?

a. ज्‍योति याराजी
b. हिमा दास
c. पीवी सिंधु
d. पारुल चौधरी

Answer: d. पारुल चौधरी

– मेरठ की पारुल चौधरी ने 14 जून 2026 में फ्रांस में आयोजित 5000 मीटर दौड़ में 15 मिनट 04.26 सेकेंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
– पारुल ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
– 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ में 9 मिनट 12.46 सेकंड (यह रिकॉर्ड उन्होंने 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।
– इसमें पारुल को सिल्‍वर मेडल मिला था।
– इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।
– AFI ने पारुल को 10 लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।
– पारुल को वर्ष 2023 में अर्जुन अवॉर्ड और रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड भी दिया जा चुका है।

————–
15. इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह में ‘बेस्‍ट इमर्जिंग मेल प्‍लेयर’ किसे चुना गया?
Who was selected as the ‘Best Emerging Male Player’ at the Indian Athletics Awards ceremony?

a. शहनवाज खान
b. मुरली श्रीशंकर
c. जेस्विन एल्ड्रिन
d. लोकेश

Answer: a. शहनवाज खान

– 19 वर्षीय एथलीट शाहनवाज खान एक लॉन्ग जम्पर (लंबी कूद खिलाड़ी) हैं।
– उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के शाहनवाज ने 24वें नेशनल जूनियर फेडरेशन कप 2026 में 8.23 मीटर की छलांग लगाकर अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
– 2026 में हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्‍ड मेडल जीता।

————–
16. इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह में ‘बेस्‍ट इमर्जिंग फीमेल प्‍लेयर’ किसे चुना गया?
Who was selected as the ‘Best Emerging Female Player’ at the Indian Athletics Awards ceremony?

a. शैली सिंह
b. पूजा सिंह
c. एंसी सोजन
d. अंजू बॉबी जॉर्ज

Answer: b. पूजा सिंह

– 19 वर्षीय पूजा सिंह एक लॉन्ग जम्पर (लंबी कूद खिलाड़ी) हैं।
– हरियाणा (फतेहाबाद) की पूजा सिंह ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 1.93 मीटर की छलांग लगाकर 14 साल पुराना सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
– एशियाई चैंपियनशिप 2025 में गोल्‍ड मेडल जीता था।

इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स 2026 List
– वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट: पारुल चौधरी
– पुरुष एथलीट : नीरज चोपड़ा
– उभरती हुई एथलीट (महिला): पूजा (ऊंची कूद)
– उभरते हुए एथलीट (पुरुष): शाहनवाज खान (लंबी कूद)
– सर्वश्रेष्ठ कोच: परवीर सिंह (थ्रो)
– सर्वश्रेष्ठ प्रायोजक: रिलायंस फाउंडेशन
– लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: पीटी उषा, जीएस रंधावा, बहादुर सिंह चौहान, अंजू बॉबी जॉर्ज
– एथलेटिक्स को सर्वश्रेष्ठ समर्थन देने वाला राज्य: ओडिशा राज्य सरकार
– वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राज्य फेडरेशन: तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन
– वर्ष के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी अधिकारी: डॉ. कुलदीप सिंह

————–
17. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) नेशंस कप 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the International Hockey Federation (FIH) Nations Cup 2026 title?

a. चिली
b. अमेरिका
c. न्यूजीलैंड
d. भारत

Answer: d. भारत

– भारत ने 21 जून 2026 को हुए फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर दूसरी बार नेशंस कप जीता।
– इससे पहले भारत ने 2022 में टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीता था।
– इसके साथ ही भारत ने पहली बार प्रो लीग में जगह बनाई।
– मैच में न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की, लेकिन चौथे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर ने गोल कर भारत को बढ़त दिला दी।
– भारत की लालरेम्सियामी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

————–
18. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Yoga celebrated?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: a. 21 जून

वर्ष 2026 की थीम
– स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग
– Yoga for Healthy Ageing

21 जून को क्‍यों मनाया जाता है योग दिवस
– दरअसल, 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं।
– भारत ने इस दिन का प्रस्‍ताव वर्ष 2014 को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को दिया था, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया।
– इसके बाद वर्ष 2015 से दुनिया में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया।

—————
19. अंतर्राष्ट्रीय संक्रांति उत्सव दिवस कब मनाया गया?
When was International Solstice Celebration Day observed?

a. 18 June
b. 19 June
c. 20 June
d. 21 June

Answer: d. 21 June

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– वर्ष में दो संक्रांति होती हैं। ग्रीष्म संक्रांति 12 जून को और शीतकालीन संक्रांति 21 या 22 दिसंबर को।

गर्मियों की संक्रांति
– इसे आमतौर पर “ग्रीष्म संक्रांति” कहा जाता है।
– यह उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।
– दिल्ली में यह दिन लगभग 14 घंटे का होता है।
– दूसरी ओर सर्दियों की संक्रांति (आमतौर पर “शीतकालीन संक्रांति” के रूप में जाना जाता है, “सर्दियों का प्राथमिक दिन और वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है)।

—————-
20. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Olympic Day celebrated?

a. 21 जून
b. 22 जून
c. 23 जून
d. 24 जून

Answer: c. 23 जून

वर्ष 2026 की थीम
– आप ऐसा कर सकते हैं
– You Can Do This

– इसी दिन पेरिस के सोरबॉन में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की गई थी।
– पियरे डी कौबर्टिनए एक इतिहासकार थे, उन्‍होंने प्राचीन ओलंपिक खेलों को फिर से जीवंत करने के लिए 23 जून 1894 को रैली की थी। इसी की याद में हर साल इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– यह दिन खेल, स्वास्थ्य और एकजुटता का जश्न मनाने का दिन है।

नोट – पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्‍त 2024 तक होगा।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)
– मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड
– स्थापना: 23 जून 1894, पेरिस, फ्रांस
– प्रेसिडेंट: थॉमस बाक


PDF Download: Click here