यह 4 और 5 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. किस पड़ोसी देश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया?
The Foreign Minister of which neighboring country, Khalilur Rahman, was elected as the President of the 81st session of the United Nations General Assembly (UNGA)?
a. पाकिस्तान
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
Answer: c. बांग्लादेश
– बांग्लादेश के तत्कालीन विदेश मंत्री खलीलुर रहमान को जून 2026 में UNGA के 81वें सत्र का अध्यक्ष चुना।
– वह UNGA की अध्यक्ष और जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री एनालेना बेरबाक से पदभार ग्रहण करेंगे। एनालेना संयुक्त राष्ट्र के 80 साल के इतिहास में केवल पांचवीं महिला अध्यक्ष बनी थी।

2 जून को हुआ चुनाव
– अध्यक्ष पद के लिए 2 जून 2026 को UN मुख्यालय के महासभा हॉल में चुनाव हुआ।
– इसमें खलीलुर ने साइप्रस के उम्मीदवार राजदूत एंड्रियास एस काकौरिस को हराया।
– काकौरिस को 91 वोट, जबकि खलीलुर रहमान को 99 वोट मिले।
– UNGA का 81वां सत्र 8 सितंबर, 2026 को शुरू होगा।
– अध्यक्ष का चुनाव सदस्य देशों द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल के लिए किया जाता है।
– रहमान ने फरवरी 2026 में बांग्लादेश के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
पहले भी बांग्लादेश के विदेश मंत्री रह चुके हैं अध्यक्ष
– बांग्लादेश ने आखिरी बार 1986-87 में यह प्रतिष्ठित पद संभाला था।
– जब तत्कालीन विदेश मंत्री हुमायूं रशीद चौधरी को 41वीं महासभा का अध्यक्ष चुना गया था।

—–
संयुक्त राष्ट्र के 6 अंग
1. महासभा (General Assembly)
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
– सदस्य: सभी 193 देश (सभी को 1 वोट का समान अधिकार)
– मुख्य कार्य: वैश्विक मुद्दों, बजट और नए सदस्यों को शामिल करने पर चर्चा व वोटिंग करना।
2. सुरक्षा परिषद (Security Council)
3. आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC)
4. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ)
5. ट्रस्टशिप काउंसिल (Trusteeship Council)
6. सचिवालय (Secretariat)
नोट – महासभा (बहस के लिए), सुरक्षा परिषद (शांति और सेना के फैसलों के लिए), ECOSOC (विकास के लिए), न्यास परिषद (अब बंद है), ICJ (अदालत), और सचिवालय (ऑफिस का काम संभालने के लिए)
—–
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?
– अध्यक्ष (President) का चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है। इसमें किसी एक देश का दबदबा न रहे, इसके लिए बारी-बारी (Rotation) और वोटिंग का नियम अपनाया जाता है।
– क्षेत्रीय रोटेशन का नियम: अफ्रीका (African States), एशिया-प्रशांत (Asia-Pacific States), पूर्वी यूरोप (Eastern European States, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन (Latin American and Caribbean States), पश्चिमी यूरोप और अन्य देश (Western European and Other States)
– नियम: हर साल पहले से तय होता है कि अगला अध्यक्ष किस ग्रुप से बनेगा। उदाहरण के लिए, यदि एक वर्ष अध्यक्ष एशिया-प्रशांत से है, तो अगले वर्ष वह लैटिन अमेरिका या अफ्रीका से होगा। इससे सभी महाद्वीपों को बराबर प्रतिनिधित्व मिलता है। लेकिन यह मूल UN चार्टर का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसे बाद में प्रतिनिधित्व सुधारों के लिए अपनाया गया।
—————
2. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 2027-28 कार्यकाल के लिए चुने गए पाँच नए अस्थायी सदस्य देश कौन हैं?
Which are the five new non-permanent member countries elected to the United Nations Security Council (UNSC) for the 2027-28 term?
a. ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, किर्गिस्तान, जिम्बाब्वे तथा त्रिनिदाद और टोबैगो
b. जर्मनी, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, किर्गिस्तान, जिम्बाब्वे
c. जापान, पुर्तगाल, किर्गिस्तान, जिम्बाब्वे तथा त्रिनिदाद और टोबैगो
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, किर्गिस्तान, जिम्बाब्वे तथा त्रिनिदाद और टोबैगो
– नवनिर्वाचित पांचों देश 1 जनवरी 2027 से अपना दो वर्षीय कार्यकाल शुरू करेंगे।
– वे डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
क्षेत्रीय समूह और चुना गया देश
– अफ्रीकी समूह (African Group) : जिम्बाब्वे
– एशिया-प्रशांत समूह (Asia-Pacific Group) : किर्गिज़स्तान
– लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन समूह (GRULAC) : त्रिनिदाद और टोबैगो
– पश्चिमी यूरोपीय एवं अन्य समूह (WEOG) : ऑस्ट्रिया और पुर्तगाल
(नोट: संयुक्त राष्ट्र के पांचवें समूह यानी ‘पूर्वी यूरोपीय समूह’ के लिए इस वर्ष चुनाव नहीं था, क्योंकि उसकी सीट के चुनाव अगले वर्ष चक्र के अनुसार होंगे।)
जर्मनी के लिए शर्मनाक हार
– यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल जर्मनी इस चुनाव में पर्याप्त समर्थन जुटाने में असफल रहा।
– सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के लिए हुए मतदान में जर्मनी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. ऐसा उसके साथ पहली बार हुआ है।
– जर्मनी इससे पहले छह बार सुरक्षा परिषद का सदस्य रह चुका है।
—–
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बारे में?
– यह संयुक्त राष्ट्र के छह अंगों में से है।
– UNSC शांति और सुरक्षा बनाए रखने की महत्वपूर्ण संस्था है।
– 15 सदस्यीय परिषद में पांच स्थायी सदस्य होते हैं (संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस)।
– इन पांच देशों को वीटो का विशेष अधिकार प्राप्त है।
– इसके अलावा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं, जिन्हें क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर दो वर्षों के लिए चुना जाता है।
भौगोलिक कोटा (Regional Distribution)
– दुनिया के सभी हिस्सों को बराबर मौका मिले, इसके लिए इन 10 सीटों को क्षेत्रीय समूहों में विभाजित किया गया है:
1) पश्चिमी यूरोप और अन्य देश समूह (WEOG): 2 सीटें
2) पूर्वी यूरोप और अन्य देशों का समूह: 1 सीट
3) लैटिन अमेरिका और कैरेबियन समूह (GRULAC): 2 सीटें
4) अफ्रीका समूह : 3 सीटें
5) एशिया-प्रशांत समूह: 2 सीटें
मतदान प्रक्रिया (Voting & Special Majority)
– वोटिंग कौन करता है: महासभा के सभी 193 सदस्य देश गुप्त मतदान (Secret Ballot) के जरिए वोट डालते हैं।
– दो-तिहाई (2/3) बहुमत की अनिवार्यता: UNSC का अस्थाई सदस्य बनने के लिए किसी भी देश को महासभा (UNGA) में मौजूद और वोटिंग करने वाले देशों का दो-तिहाई बहुमत हासिल करना जरूरी होता है।
UNSC में भारत
– भारत अब तक कुल 8 बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थायी सदस्य रह चुका है। भारत का पिछला कार्यकाल वर्ष 2021-2022 में था।
– भारत ने पहले ही आधिकारिक तौर पर वर्ष 2028-29 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है।
————–
3. इनमें से कौन सा देश पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सदस्य चुना गया?
Which of these countries was elected as a non-permanent member of the UNSC for the first time?
a. ऑस्ट्रिया
b. पुर्तगाल
c. किर्गिज़स्तान
d. जिम्बाब्वे
Answer: c. किर्गिज़स्तान
– 3 जून 2026 को हुए चुनाव में किर्गिज़स्तान पहली बार UNSC का अस्थायी सदस्य चुना गया।
– उसका दो वर्षीय कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा।
– इसे उसकी कूटनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
– वह एशिया-प्रशांत समूह (Asia-Pacific Group) से चुना गया।
किर्गिजस्तान (यह सेंट्रल एशियन कंट्री है)
– राजधानी : बिश्केक
– राष्ट्रपति : सादिर जापारोव
– मुद्रा : किर्गिज़स्तानी सोम
– पडोसी देश : कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन
—————
4. कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री पद की शपथ किसने ली?
Who took the oath as the 25th Chief Minister of Karnataka?
a. रामालिंगा रेडडी
b. डीके शिवकुमार
c. एमबी पाटिल
d. जी परमेश्वर
Answer: b. डीके शिवकुमार

– कांग्रेस लीडर डीके शिवकुमार ने 3 जून 2026 को राजधानी बेंगलुरु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
– राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शपथ दिलाई।
– इससे पहले यहां के सीएम सिद्धारमैया थे, जिन्होंने 28 मई को इस्तीफा दे दिया था। वह 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे।
कर्नाटक
– राजधानी – बेंगलुरु
– भाषा: कन्नड़
– आबादी: 7.30 करोड़ (2026)
– पड़ोसी राज्य: महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल
————–
5. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Environment Day celebrated?
a. 4 जून
b. 5 जून
c. 6 जून
d. 7 जून
Answer: b. 5 जून
– विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम : जलवायु कार्रवाई (Climate Action)
दिवस के बारे में
– World Environment Day की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में की गई थी , जो मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के उद्घाटन दिवस के साथ मेल खाता था – पर्यावरणीय मुद्दों पर केंद्रित पहला प्रमुख वैश्विक शिखर सम्मेलन।
– 1973 में अपनी स्थापना के बाद से इस आयोजन का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा किया जाता रहा है।
————–
6. विश्व पर्यावरण दिवस 2026 (5 जून) का मेजबान देश कौन है?
Which country is the host of World Environment Day 2026 (June 5)?
a. भारत
b. फ्रांस
c. कनाडा
d. अजरबैजान
Answer: d. अजरबैजान (बाकू शहर में आयोजन)
– विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम : जलवायु कार्रवाई (Climate Action)
– हर साल एक मेजबान देश तय किया जाता है।
अजरबैजान
– राजधानी : बाकू
– राष्ट्रपति : इल्हाम अलीयेव
– प्रधानमंत्री: अली असदोव
– मुद्रा: मनत
– पड़ोसी देश : रूस, जॉर्जिया, अर्मेनिया, ईरान
– विवाद – आर्मीनिया और अज़रबैजान के बीच मुख्य विवाद नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र पर नियंत्रण को लेकर है, जो एक जातीय और क्षेत्रीय संघर्ष है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह क्षेत्र अज़रबैजान का हिस्सा माना जाता था, लेकिन यहां ऐतिहासिक रूप से आर्मीनियाई मूल के लोगों का बहुमत था। 1990 के दशक के युद्ध के बाद इस क्षेत्र और आसपास के जिलों पर आर्मीनिया का नियंत्रण हो गया। इसके बाद वर्ष 2020 में 44 दिनों तक चले भीषण युद्ध में अज़रबैजान ने काफी क्षेत्रों पर दोबारा कब्जा कर लिया।
————–
7. लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष सी. कश्यप का निधन 4 जून 2026 को हो गया, वह किस विशेषज्ञ के तौर पर प्रसिद्ध थे?
Former Lok Sabha Secretary-General Subhash C. Kashyap passed away on June 4, 2026; as an expert in which field was he renowned?
a. संगीत
b. खेल
c. संविधान
d. विज्ञान
Answer: c. संविधान

– लोकसभा के पूर्व महासचिव और संविधान विशेषज्ञ सुभाष सी. कश्यप का 4 जून, 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
– वह 97 वर्ष के थे।
– वह पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति का हिस्सा थे, जिसका गठन एक साथ चुनाव कराने के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने के लिए किया गया था।
– उन्होंने 100 से अधिक पुस्तकें लिखीं थी।
– उनकी प्रसिद्ध कृतियों में ‘आवर पार्लियामेंट’ और ‘आवर कॉन्स्टिट्यूशन’ जैसी पुस्तकें शामिल हैं।
– उन्होंने 1983 से 1990 तक लोकसभा के महासचिव के रूप में कार्य किया।
————-
8. फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन 4 जून 2026 को हो गया, वह किस बोर्ड / संगठन के पूर्व प्रमुख थे?
Filmmaker Pahlaj Nihalani passed away on June 4, 2026. Of which board or organization was he the former chief?
a. भारतीय प्रेस परिषद
b. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC)
c. प्रसार भारती
d. राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC)
Answer: b. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC)
– वह 2015 से 2017 तक CBFC के चीफ रहे हैं। हालांकि वह इस पद पर विवादों में रहे।
– पहलाज निहलानी की बतौर प्रोड्यूसर पहली डेब्यू मूवी ‘हथकड़ी’ है, जो वर्ष 1982 में रिलीज़ हुई थी।
ये मूवीज कीं प्रोडयूस
– ‘हथकड़ी’ (1982)
– इल्जाम (1986)
– आग ही आग (1987)
– गुनाहों का फैसला (1988)
– पाप की दुनिया (1988)
– मिटटी और सोना (1989)
– शोला और शबनम’ (1992)
– ‘आंखें’ (1993)
– ‘अंदाज’ (1994)
– ‘तलाश’ (2003)
– ‘रंगीला राजा’ (2019)
—————
9. अर्थ प्राइज 2026 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of the Earth Prize 2026.
a. विवान छावछारिया
b. एरियाना अग्रवाल
c. अव्याना मेहता
d. उपरोक्त तीनों
Answer: d. उपरोक्त तीनों

– भारतीय छात्रों के एक समूह, विवान छावछारिया, एरियाना अग्रवाल और अव्याना मेहता ने पानी से सूक्ष्म प्लास्टिक (माइक्रो प्लास्टिक) निकालने की एक कम लागत वाली विधि विकसित करने के लिए अर्थ प्राइज 2026 जीता है।
– विजेताओं के नाम की घोषणा 1 जून 2026 को की गई।
– इन किशोरों ने इमली के बीज के पाउडर से एक जैव-अपघटनीय (Biodegrable) सामग्री तैयार की है!
– ये सामग्री दूषित पानी में मौजूद छोटे प्लास्टिक कणों से चिपक सकती है।
– परीक्षणों में, प्लास-स्टिक नामक इस इनोवेशन ने पानी में हानिकारक रसायन मिलाए बिना उन सूक्ष्म प्लास्टिक कणों को फंसाने की क्षमता दिखाई है जिन्हें फिल्टर अक्सर नहीं पकड़ पाते।
– विजेता का चयन सार्वजनिक मतदान के माध्यम से किया गया।
– दुनिया भर से लगभग 23,000 लोगों ने मत डाले।
– टीम ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया।
– द अर्थ प्राइज से 12,500 अमेरिकी डॉलर का अनुदान प्राप्त हुआ।
अर्थ प्राइज़
– द अर्थ प्राइज (The Earth Prize) किशोरों (13 से 19 वर्ष की आयु) के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरण स्थिरता (Environmental Sustainability) प्रतियोगिता है।
– इसका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना और उन्हें पुरस्कृत करना है।
– आयोजक: यह जिनेवा, स्विट्जरलैंड स्थित द अर्थ फाउंडेशन (The Earth Foundation) द्वारा संचालित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
—————
10. अंडमान और निकोबार थिएटर कमांड के नए ‘कमांडर इन चीफ’ (CINCAN) जून 2026 में कौन नियुक्त हुए?
Who was appointed as the new ‘Commander-in-Chief’ (CINCAN) of the Andaman and Nicobar Theatre Command in June 2026?
a. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी
b. एयर मार्शल साजू बालकृष्णन
c. वाइस एडमिरल तरुण सोबती
d. लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह
Answer: a. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी

– वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने 1 जून 2026 को अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।
– उन्होंने वाइस एडमिरल अजय कोचर का स्थान लिया, जिन्होंने 25 मई 2026 को कमान छोड़ दी। अजय कोचर अब नेवी स्टाफ के वाइस चीफ बने हैं।
– वाइस एडमिरल मैकार्थी 1 जुलाई 1989 को नेवी में कमीशन हुए थे।
थिएटर कमांड सिस्टम
– थिएटर कमांड सिस्टम का उद्देश्य तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल लाना है।
– तीनों सेनाओं की जगह अलग-अलग कमांडर की बजाय इसमें तीनों सेनाओं के लिए एक कमांडर होता है।
– एक जॉइंट कमांड को थिएटर कमांड कहते है।
– इसकी स्थापना कारगिल युद्ध के बाद रक्षा सुधारों की समीक्षा के बाद वर्ष 2001 में की गई थी।
भारत में कितने सर्विस कमांड?
– वर्तमान में भारत में दो जॉइंट सर्विस कमांड है।
– पहला अंडमान एंड निकोबार कमांड (ANC) और दूसरा स्ट्रैटिजिक फोर्सेज कमांड (SFC)
– हालांकि, थिएटर कमांड सिस्टम के सिद्धांत के आधार पर, ANC एकमात्र ऐसा कमांड सिस्टम है जो सेना, नौसेना और वायुसेना का संचालन करता है।
– स्ट्रैटिजिक फोर्सेज कमांड (SFC) भारत की परमाणु संपत्ति का ख्याल रखता है और युद्ध से जुड़े क्रियाकलापों से संबंध नहीं रखता है।
अंडमान और निकोबार कमान (ANC)
– वर्ष 2001 में स्थापित, ANC पोर्ट ब्लेयर में स्थित है और इसका नेतृत्व तीनों सेवाओं के अधिकारी बारी-बारी से करते हैं।
– ANC दक्षिण पूर्व एशिया और मलक्का जलडमरूमध्य में भारत के रणनीतिक हितों को कवर करता है।
– यह भारत को हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में प्रवेश करने वाले चीनी वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों पर ‘चोक-पॉइंट’ (Choke-point) निगरानी की क्षमता प्रदान करता है।
—————
11. वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति का नाम बताइए, जिन्होंने जून 2026 में भारत की यात्रा की?
Name the acting President of Venezuela who visited India in June 2026.
a. मारिया कोरीना मचाडो
b. सिबेलिस विलेगास
c. पाउला हेनाओ
d. डेल्सी रोड्रिगेज
Answer: d. डेल्सी रोड्रिगेज
– वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ 3 से 7 जून, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहीं।
– इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना था।
– रोड्रिगेज़ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भारतीय नेताओं के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की।

वेनेजुएला
– विशेषज्ञों का कहना है कि यह देश अमेरिकी उपनिवेश की तरह काम कर रहा है।
– यह तब से हुआ जब 3 जनवरी 2026 को वेनेजुएला की राजधानी कराकास में अमेरिकी ने सैन्य अभियान करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था।
– अमेरिका, मादुरो और उनकी पत्नी मारिया कोरीना मचाडो को उठाकर ले गया था। अमेरिकी जेल में बंद हैं और उन पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आरोपों के मामले चल रहे हैं।
– वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित (Proven) तेल भंडार है, जो लगभग 303 अरब बैरल माना जाता है। यह विश्व के कुल प्रमाणित तेल भंडार का लगभग 17% है।
– अधिकांश तेल भारी (Heavy Crude) और अतिभारी (Extra-Heavy Crude) है, जिसे निकालना और रिफाइन करना महंगा पड़ता है।
– जब से निकोलस मादुरो को अमेरिका उठाकर ले गया है, तब से अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल राजस्व पर विशेष नियंत्रण व्यवस्था बनाई।
– मेरिकी लाइसेंस के तहत PDVSA के साथ होने वाले कुछ लेन-देन में भुगतान U.S. Treasury-controlled accounts (अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा नियंत्रित खातों) में जमा करने की शर्त रखी गई थी।
————–
12. किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने रिटायरमेंट के चार वर्ष बाद वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रोफेशनल टेनिस में वापसी की?
Which female tennis player made a comeback to professional tennis via a wild card four years after retiring?
a. मारिया शारापोवा
b. स्टेफी ग्राफ
c. सेरेना विलियम्स
d. सानिया मिर्जा
Answer: c. सेरेना विलियम्स

– विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) टूर ने 1 जून 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका की खिलाड़ी सेरेना की वापसी की घोषणा की।
– 44 वर्षीय सेरेना विलियम्स ने लंदन में होने वाले क्वींस क्लब ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट में डबल्स खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड स्वीकार किया है।
– क्वींस क्लब टूर्नामेंट 8 जून से शुरू होगा।
– सेरेना ने आखिरी बार 2022 US ओपन में खेला था।
– उस समय उन्होंने टेनिस को अलविदा कहते हुए कहा था कि वह रिटायरिंग शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं।
– सेरेना ने 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब और 14 युगल खिताब जीते हैं।
————–
13. आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Innocent Children Victims of Aggression observed?
a. 4 जून
b. 5 जून
c. 6 जून
d. 7 जून
Answer: a. 4 जून
– संयुक्त राष्ट्र (UN) दुनिया भर में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के शिकार बच्चों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है।
– दरअसल, 1982 को इजराइल की हिंसा में फिलिस्तीन और लेबनान के बच्चों को युद्ध की हिंसा का शिकार होना पड़ा था और फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र से इस बारे में कदम उठाने का आग्रह किया था। इसी के बाद यह दिवस घोषित किया गया।
– वर्ष 2022 में युद्ध और आक्रामकता की वजह से 8,630 बच्चे मारे गए।
————–
14. विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Bicycle Day celebrated?
a. 01 जून
b. 02 जून
c. 03 जून
d. 04 जून
Answer: c. 03 जून
2026 की थीम – हरियाली भरे भविष्य के लिए साइकिल चलाना
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल 2018 में आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी।
– विश्व साइकिल दिवस हमें याद दिलाता है कि साइकिल केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, स्वच्छ, समावेशी और टिकाऊ जीवनशैली की दिशा में पहला कदम है।


