यह 26 & 27 मई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. 11वीं क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक (मई 2026 में) का आयोजन कहाँ किया गया?
Where was the 11th Quad Foreign Ministers’ Meeting (in May 2026) held?
a. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
b. टोक्यो, जापान
c. नई दिल्ली, भारत
d. वाशिंगटन, अमेरिका
Answer: c. नई दिल्ली, भारत (यह बैठक नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित की गई थी)
– 11वीं क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की मीटिंग मई 2026 में नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आयोजित की गई।
– चारों सदस्य देशों ने समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक समझौतों (Initiatives) पर हस्ताक्षर किए हैं।
– इस बैठक में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने हिस्सा लिया।

क्वाड के बारे में
– यह चार प्रमुख लोकतांत्रिक देशों — भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक रणनीतिक मंच है।
– इसकी शुरुआत पहली बार 2007 में हुई थी, लेकिन 2017 में इसे नए सिरे से सक्रिय और मजबूत किया गया।
– मुख्य उद्देश्य: हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित कूटनीतिक माहौल को बढ़ावा देना।
– रणनीतिक संतुलन: हालांकि यह कोई सैन्य गठबंधन (Military Alliance) नहीं है, लेकिन यह क्षेत्र में चीन के बढ़ते आर्थिक और सैन्य दबदबे को संतुलित करने का काम करता है।
– सहयोग के प्रमुख क्षेत्र: वर्तमान में यह समूह समुद्री सुरक्षा (Maritime Security), जलवायु परिवर्तन, क्रिटिकल मिनरल्स, 6G टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और आपदा राहत जैसे वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम कर रहा है।
—————-
2. क्वाड देशों द्वारा समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शुरू की गई नई निगरानी पहल का नाम क्या है?
What is the name of the new surveillance initiative launched by the Quad nations to strengthen maritime security?
a. इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कोलैबोरेशन (IPMSC)
b. ब्लू वाटर सिक्योरिटी मिशन
c. क्वाड नेवी अलायंस 2026
d. इंडो-पैसिफिक कोस्ट गार्ड एसोसिएशन
Answer: a. इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कोलैबोरेशन (IPMSC)

– इस नई पहल के तहत चारों देश समुद्र में आपातकालीन स्थितियों और राहत कार्यों के लिए आपस में सूचनाएं और डेटा साझा करेंगे।
– क्वाड देशों की इस नई समुद्री निगरानी योजना का शुरुआती फोकस हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) की सुरक्षा को मजबूत करना है।
—————-

—————-
3. क्वाड देशों ने ‘पैसिफिक आइलैंड फोरम’ के सभी देशों को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने के लिए किस नेटवर्क को बिछाने की प्रतिबद्धता जताई?
Which network have the Quad nations pledged to lay in order to digitally secure all countries of the ‘Pacific Islands Forum’?
a. 6G सैटेलाइट नेटवर्क
b. अंडरसी केबल नेटवर्क (Undersea Cable)
c. ओपन वायरलेस नेटवर्क
d. सोलर पावर्ड ब्रॉडबैंड
Answer: b. अंडरसी केबल नेटवर्क (Undersea Cable)
– यह फैसला मई 2026 में आयोजित क्वार्ड विदेश मंत्रियों की मीटिंग में हुआ।
– समुद्र के भीतर बिछने वाले इन केबलों के जरिए प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों को सुरक्षित और मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी।
पैसिफिक आइलैंड फोरम (PIF)

– यह प्रशांत महासागर के द्वीप देशों का एक प्रमुख और सबसे बड़ा अंतर-सरकारी क्षेत्रीय संगठन है।
– इसका मुख्य सचिवालय सुवा, फिजी (Suva, Fiji) में स्थित है। कुल 18 सदस्य शामिल हैं।
– तीन मुख्य भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया है: मेलानेशिया, माइक्रोनेशिया और पोलिनेशिया)
पैसिफिक आइलैंड फोरम (PIF) चर्चा में क्यों है?
– भू-राजनीतिक खींचतान (Geopolitics): हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान (यानी क्वाड देश) इस फोरम के देशों के साथ अपने संबंध बहुत मजबूत कर रहे हैं।
– जलवायु परिवर्तन (Climate Change): इस फोरम के अधिकांश छोटे द्वीप देश समुद्र का जलस्तर बढ़ने के कारण डूबने के कगार पर हैं, इसलिए यह संगठन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ सबसे मुखर आवाज है।
—————
4. क्वाड देशों द्वारा शुरू की गई ‘AI-ENGAGE’ पहल का संबंध मुख्य रूप से किस क्षेत्र से है?
Which sector is the ‘AI-ENGAGE’ initiative, launched by the Quad nations, primarily related to?
a. अंतरिक्ष अनुसंधान (Space Research)
b. आधुनिक कृषि (Modern Agriculture)
c. साइबर सुरक्षा (Cyber Security)
d. कोयला खनन (Coal Mining)
Answer: b. आधुनिक कृषि (Modern Agriculture)
– AI-ENGAGE का पूरा नाम : एडवांसिंग इनोवेशन फॉर एंपावरिंग नेक्स्टजेन एग्रीकल्चर (Advancing Innovations for Empowering NextGen Agriculture)

– यह फैसला मई 2026 में आयोजित क्वार्ड विदेश मंत्रियों की मीटिंग में हुआ।
– इस पहल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स का उपयोग करके किसानों को बेहतर फसल उपज और खाद्य सुरक्षा के साधन दिए जाएंगे।
– कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ‘AI-ENGAGE’ पहल के तहत छह इंटनेशनल रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 6 मिलियन डॉलर से अधिक के पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
– इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और सेंसिंग के जरिए किसानों को बेहतर फसल उपज और खाद्य सुरक्षा के साधन दिए जाएंगे।
—————-
5. ‘क्वाड पोर्ट्स ऑफ द फ्यूचर पार्टनरशिप’ के तहत किस देश में बंदरगाह इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनी?
In which country was a pilot project planned to strengthen port infrastructure under the ‘Quad Ports of the Future Partnership’?
a. पलाऊ (Palau)
b. फिजी (Fiji)
c. किरिबाती (Kiribati)
d. पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea)
Answer: b. फिजी (Fiji)
– यह फैसला मई 2026 में आयोजित क्वार्ड विदेश मंत्रियों की मीटिंग में हुआ।
– इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रमुख समुद्री गलियारों (Corridors) में व्यापार को बढ़ावा देना और बंदरगाहों की क्षमता को बढ़ाना है, जिसकी शुरुआत फिजी से की जा रही है।
यह प्रोजेक्ट क्या है?
– यह क्वाड देशों की एक शुद्ध गैर-सैन्य, आर्थिक और बुनियादी ढांचा (Infrastructure) विकास पहल है।
– उद्देश्य: इसके तहत फिजी के मौजूदा बंदरगाहों (Ports) को आधुनिक बनाना, उनकी माल उठाने की क्षमता को बढ़ाना और वहां डिजिटल व भौतिक सुरक्षा को मजबूत करना है।
– कनेक्टिविटी: इसके साथ ही क्वाड देश पूरे प्रशांत क्षेत्र को अंडरसी इंटरनेट केबल्स से भी जोड़ रहे हैं, जिसका मुख्य केंद्र भी फिजी ही बनेगा।
फिजी के बारे में
– यह दक्षिण प्रशांत महासागर में ओशिनिया के हिस्से, मेलानेशिया में स्थित एक द्वीपसमूह देश है।
– राजधानी – सुवा
– राष्ट्रपति – नाइकामा लालबलवु
– प्रधानमंत्री – सितिवेनी रुबिका
– मुद्रा – फ़िजियन डॉलर
फिजी को ही क्यों चुना गया?
– भौगोलिक दृष्टि से फिजी की स्थिति प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में बिल्कुल वैसी ही है, जैसी किसी शहर में मेन चौराहे की होती है। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, एशिया और अमेरिका को जोड़ने वाले समुद्री व्यापार मार्गों के ठीक बीच में स्थित है। यदि क्वाड को पूरे प्रशांत द्वीप देशों (Pacific Island Nations) में अपनी पहुंच बनानी है, तो फिजी उसका सबसे आदर्श प्रवेश द्वार (Gateway) है।
– चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकना
—————
6. क्वाड विदेश मंत्रियों के बीच प्रमुख समझौते –
Key Agreements Among Quad Foreign Ministers
क्वाड देशों के बीच प्रमुख समझौतों पर सहमति बनी:
1. समुद्री और ट्रांसनेशनल सुरक्षा (Maritime and Transnational Security)
– IPMSC की शुरुआत: क्वाड भागीदारों ने पहली बार ‘इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम सर्विलांस कोलैबोरेशन’ (IPMSC) पहल शुरू की है। इसका शुरुआती ध्यान हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) पर होगा, जहाँ देश अपनी समुद्री निगरानी क्षमताओं और सूचनाओं को साझा करेंगे।
– IPMDA का विस्तार: ‘इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप फॉर मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस’ (IPMDA) के तहत अब एक ‘कॉमन ऑपरेटिंग पिक्चर’ (COP) विकसित की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र को वास्तविक समय (Real-time) की समुद्री जानकारी मिल सकेगी।
– भारत करेगा मेजबानी: अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने के लिए भारत अगले ‘क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन’ की मेजबानी करेगा।
– आतंकवाद विरोधी अभ्यास: सितंबर 2025 में भारत द्वारा ड्रोन रोधी कार्यशालाओं की मेजबानी के बाद, अब जून 2026 में ऑस्ट्रेलिया में राज्य-प्रायोजित आतंकवाद और मानव रहित हवाई वाहनों (UAVs) पर केंद्रित एक ‘टेबलटॉप अभ्यास’ आयोजित।
2. आर्थिक समृद्धि और ऊर्जा सुरक्षा (Economic Prosperity and Security)
– क्रिटिकल मिनरल्स फ्रेमवर्क: एक नए ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव फ्रेमवर्क’ की घोषणा की गई है, जो महत्वपूर्ण खनिजों के खनन, प्रसंस्करण (Processing) और रीसाइक्लिंग के लिए निवेश और आर्थिक नीतियों में समन्वय स्थापित करेगा।
– फिजी में पोर्ट विकास: क्वाड देशों ने फिजी सरकार के साथ मिलकर वहां के बंदरगाह बुनियादी ढांचे (Port Infrastructure) को आधुनिक बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
– अंडरसी केबल नेटवर्क: प्रशांत द्वीप देशों की डिजिटल सुरक्षा के लिए क्वाड ने बुनियादी ढांचा तैयार किया है, जिसके तहत वर्ष 2026 तक ‘पैसिफिक आइलैंड फोरम’ (PIF) के सभी देशों को सुरक्षित अंडरसी केबल्स से जोड़ दिया जाएगा।
3. महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियां (Critical and Emerging Technology)
– पलाऊ में 5G और भविष्य का 6G रोडमैप: फरवरी 2026 में पलाऊ (Palau) में ‘ओपन रैन’ (Open RAN) के तहत भरोसेमंद सप्लायर्स का चयन पूरा कर लिया गया है, जिससे वहां सुरक्षित 4G/5G कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा, क्वाड देश अब 6G मानकों के विकास पर मिलकर काम करेंगे।
– डिजिटल आइडेंटिटी गाइड: सीमा पार व्यापार और तकनीकी तालमेल को आसान बनाने के लिए डिजिटल पहचान मानकों पर एक तकनीकी “ट्रांसलेशन गाइड” बनाई जाएगी।
– AI-ENGAGE (आधुनिक कृषि): कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ‘AI-ENGAGE’ पहल के तहत छह इंटनेशनल रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 6 मिलियन डॉलर से अधिक के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और सेंसिंग के जरिए किसानों को बेहतर फसल उपज और खाद्य सुरक्षा के साधन दिए जाएंगे।
4. मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR)
– स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद: सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल और बीमारियों के प्रकोप से निपटने के लिए क्वाड देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र के स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षण और उपकरण दे रहे हैं, जिसकी कुल कीमत 50 मिलियन डॉलर से अधिक है।
– वर्ष 2025 में होनोलूलू में हुए अभ्यास और वर्किंग ग्रुप की बैठक के बाद इस क्षेत्र में आपदा राहत क्षमताओं को काफी मजबूत किया गया है।
—————-
7. क्वाड विदेश मंत्रियों की मीटिंग के बाद भारत ने किस देश के साथ “क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) और रेयर अर्थ्स (दुर्लभ मृदा तत्वों) के खनन और प्रोसेसिंग में आपूर्ति की सुरक्षा” फ्रेमवर्क पर सिग्नेचर किए?
With which country did India sign a framework on “securing the supply of critical minerals and rare earths in mining and processing” following the meeting of the Quad Foreign Ministers?
a. जापान
b. ऑस्ट्रेलिया
c. जापान
d. यूएसए
Answer: d. यूएसए

– उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों के खनन, प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना और इस क्षेत्र में चीन के एकाधिकार को कम करनी की कोशिश है।
फ्रेमवर्क
– रूपरेखा समझौते (फ्रेमवर्क) का नाम : India-US Framework on “Securing of Supply in the Mining and Processing of Critical Minerals and Rare Earths”
– भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने 26 मई 2026 को नई दिल्ली में “क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) और रेयर अर्थ्स (दुर्लभ मृदा तत्वों) के खनन और प्रोसेसिंग में आपूर्ति की सुरक्षा” पर एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय रूपरेखा समझौते (Framework) पर हस्ताक्षर किए।
– इस फ्रेमवर्क का सीधा मतलब यह है कि खनिजों को जमीन से निकालने (Mining) के बाद, उन्हें इस्तेमाल के लायक बनाने यानी रिफाइन और प्रोसेस करने के चरण में कच्चे माल की सप्लाई न रुके और कोई एक देश अपनी दादागिरी न चला सके।
– इस रणनीतिक समझौते पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री (Secretary of State) मार्को रुबियो ने हस्ताक्षर किए।
भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते तकनीकी व रणनीतिक संबंध:
– यह समझौता दोनों देशों के बीच चल रहे अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक सहयोगों की कड़ी में एक और बड़ा कदम है:
1) पैक्स सिलिका (Pax Silica): भारत हाल ही में 20 फरवरी 2026 को अमेरिका के नेतृत्व वाली ‘पैक्स सिलिका’ (Pax Silica) पहल का हस्ताक्षरकर्ता बना है।
2) AI ऑपर्च्युनिटी पार्टनरशिप: दोनों देशों ने इसके साथ ही “भारत-अमेरिका एआई ऑपर्च्युनिटी पार्टनरशिप” पर एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए हैं।
3) फोर्ज (FORGE) पहल: भारत और अमेरिका ‘फोरम ऑन रिसोर्स जियोस्ट्रेटेजिक एंगेजमेंट’ (FORGE) पहल के तहत भी एक-दूसरे के रणनीतिक साझेदार हैं।
—————-
8. किस देश के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कोलकाता में ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ का दौरा किया, जो चर्चा में रहा?
Which country’s Foreign Minister Marco Rubio visited the ‘Mother House’, the headquarters of the ‘Missionaries of Charity’ in Kolkata, which was in the news?
a. यूएसए
b. ऑस्ट्रेलिया
c. जापान
d. यूनाइटेड किंगडम
Answer: a. यूएसए
– भारत में, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनका उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ उन संबंधों को सुधारना था जो राष्ट्रपति ट्रम्प के टैरिफ एजेंडा, चीन के प्रति नरम रुख और पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के परिणामस्वरूप खराब हो गए हैं।
मदर हाउस का दौरा
– अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन 23 मई 2026 को कोलकाता पहुंचे।
– उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत मध्य कोलकाता स्थित सेंट टेरेसा की संस्था ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ का दौरा करके की।
– करीब एक घंटे तक मदर हाउस में रुकने और वहां ननों (सिटर्स) से मुलाकात करने के बाद, रुबियो ने इसी संस्था द्वारा संचालित अनाथालय ‘निर्मला शिशु भवन’ का भी दौरा किया।
क्यों चर्चा में है यह दौरा?
– अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब भारत में FCRA कानून में बदलाव के लिए एक नया विधेयक लाने की तैयारी चल रही है।
– चिंता जताई जा रही है कि इन संशोधनों से मिशनरीज ऑफ चैरिटी सहित भारत में काम कर रहे ईसाई संगठनों के लिए विदेशी फंड हासिल करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
– साथ ही, इसके तहत उनकी संपत्तियों को जब्त किए जाने का जोखिम भी बढ़ सकता है।
– इस दौरे से ठीक पहले अमेरिकी कांग्रेस सदस्य क्रिस स्मिथ ने विदेश मंत्री रुबियो से अपील की थी कि वे भारत सरकार पर इन संशोधनों को वापस लेने का दबाव बनाएं।
————–
9. महान संगीतकार सन्नी रोलिंस का संबंध किस वाद्य यंत्र से था, जिनका निधन 25 मई 2026 को हो गया?
Which musical instrument was the great musician Sonny Rollins associated with, who passed away on May 25, 2026?
a. ट्रम्पेट (तुहरी)
b. पियानो
c. टेनर सेक्सोफोन
d. गिटार
Answer: c. टेनर सेक्सोफोन (सेक्सोफोन का एक प्रकार)

– जैज़ संगीत के ‘बैचैन जीनियस’ कहे जाने वाले दिग्गज टेनर सैक्सोफोन वादक सन्नी रोलिंस का 25 मई, 2026 को निधन हो गया।
– उनकी उम्र 95 वर्ष थी। जन्म 7 सितंबर 1930 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित हार्लेम में हुआ था। हार्लेम को उस दौर में अफ्रीकी-अमेरिकी संस्कृति और जैज़ संगीत का एक बहुत बड़ा केंद्र माना जाता था।
– रोलिंस को उनके अनूठे टोन, बेजोड़ रचनात्मकता और प्रयोगधर्मिता के लिए जाना जाता था।
– वह ‘बीबॉप युग’ (bebop era) के आखिरी जीवित दिग्गजों में से एक थे।
————–
10. किस राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के कारण प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी मिली?
In which state were the Pradhans entrusted with the responsibilities of administrators due to a delay in the three-tier Panchayat elections?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. मध्य प्रदेश
d. हरियाणा
Answer: b. उत्तर प्रदेश
– यूपी में पहली बार ग्राम प्रधानों को प्रशासक पद की जिम्मेदारी दी गई है।
– त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के कारण ग्राम पंचायतों की बागडोर ग्राम प्रधानों के हाथ में ही रखे जाने का निर्णय मई 2026 में लिया गया।
– दरअसल, 26 मई 2026 को ग्राम प्रधानों का पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म हो गया। दरअसल, वर्ष 2021 में कुल 58195 ग्राम पंचायत प्रधान निर्वाचित हुए थे और उनकी पहली बैठक 27 मई 2021 को हुई थी। ऐसे में ग्राम प्रधानों का पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया।
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह फैसला किया गया है।
————–
11. किस देश में भातरवंशी मां-बेटे परवीन रानी और तुषार ने अलग-अलग क्षेत्रीय परिषदों का मेयर का चुनाव जीता?
In which country did the Indian-origin mother-son duo, Parveen Rani and Tushar, win mayoral elections in different regional councils?
a. ब्राजील
b. ऑस्ट्रेलिया
c. जर्मनी
d. ब्रिटेन
Answer: d. ब्रिटेन

– ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय मूल के मां-बेटे ने इतिहास रच दिया।
– इंग्लैंड की दो अलग-अलग नगर परिषदों में दोनों ने मेयर पद पर जीत हासिल की।
– 23 साल के तुषार ने बोरहमवुड टाउन काउंसिल में सबसे युवा मेयर बनने का रिकॉर्ड बनाया तो उनकी मां परवीन रानी हर्ट्समीयर बरो काउंसिल की कमान संभालेंगी।
– नवनिर्वाचित मेयर तुषार के पिता सुनील दहिया ने मीडिया को बताया कि उनका परिवार वर्ष 2013 में रोहतक से ब्रिटेन शिफ्ट हुआ।
————–
12. वर्ष 2030 तक चंद्रमा पर ‘मानवयुक्त चंद्र मिशन’ भेजने का लक्ष्य रखने वाला भारत का पड़ोसी देश कौन-सा है?
Which of India’s neighboring countries aims to send a ‘manned lunar mission’ to the Moon by the year 2030?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. चीन
d. म्यांमार
Answer: c. चीन
– चीन साल 2030 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
– इसी कड़ी में चीन ने 24 मई 2026 को अपने एक अंतरिक्ष यात्री को रिकॉर्ड एक साल की अवधि के लिए तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong Space Station) भेजा।
– इस स्पेसक्राफ्ट का नाम शेनझोउ-23 है।
– चीनी अंतरिक्ष इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा मिशन होगा, जिससे वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने वाले इंसानों के शरीर में होने वाले शारीरिक बदलावों का अध्ययन करने में मदद मिलेगी।
– तीनों यात्रियों में से कोई एक सदस्य तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पूरे एक साल तक रुकेगा।
– इनमें ऐ अंतरिक्ष यात्री हांगकांग की पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर ली जियायिंग हैं, जो चीन के किसी अंतरिक्ष मिशन में भाग लेने वाली हांगकांग की पहली अंतरिक्ष यात्री बनीं।
अमेरिका और चीन में छिड़ी ‘मून रेस’
– चीन की यह गतिविधि ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और चीन के बीच चंद्रमा पर पहुंचने की होड़ (Moon Race) तेज हो गई है।
– अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) वर्ष 2028 तक चंद्रमा पर मानव भेजने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जो चीन के 2030 के लक्ष्य से दो साल आगे है।
————-
13. अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Missing Children’s Day Observed?
a. 22 मई
b. 23 मई
c. 24 मई
d. 25 मई
Answer: d. 25 मई
—————-
14. विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा इबोला वायरस को ‘ग्लोबल हेल्थ कंसर्न’ घोषित करने के बाद पहली बार भारत कि किस शहर में इस वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया?
In which Indian city did a suspected case of the Ebola virus surface for the first time after the World Health Organization declared it a ‘Global Health Concern’?
a. दिल्ली
b. बेंगलुरु
c. मुंबई
d. हैदराबाद
Answer: b. बेंगलुरु (कर्नाटक की राजधानी)
– 26 मई 2026 को बेंगलुरु में इबोला के एक संदिग्ध मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की गई है।
– युगांडा की एक 28 वर्षीय महिला में शरीर में दर्द सहित हल्के लक्षण विकसित हुए थे, जिसके बाद उसे एक होटल से राज्य द्वारा संचालित महामारी रोग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।
– यह महिला कुछ दिन पहले ही युगांडा से अहमदाबाद की यात्रा करके बेंगलुरु आई थी।
– हालांकि हवाई अड्डे पर जांच के दौरान उनमें कोई लक्षण नहीं दिखे, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने इबोला प्रभावित क्षेत्र से उनकी यात्रा के इतिहास के कारण उन पर नजर रखना जारी रखा।
– संदिग्ध मरीज का नमूने एकत्र कर पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) को भेजे गए हैं।


