3 और 4 मई 2026 करेंट अफेयर्स

यह 3 और 4 मई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केंद्र सरकार ने ‘प्रसार भारती’ का नए चेयरमैन किसे नियुक्‍त किया?
Whom has the Central Government appointed as the new Chairman of Prasar Bharati?

a. राकेश शर्मा
b. प्रसून जोशी
c. अशोक वाजपेई
d. नवनीत कुमार

Answer: b. प्रसून जोशी

– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मई 2026 में प्रख्यात गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया।
– वह इससे पहले 2017 से 2026 तक मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
– प्रसार भारती के अध्‍यक्ष का पद दिसंबर 2025 से खाली था। उस वक्‍त नवनीत कुमार सहगल ने इस्‍तीफा दे दिया था।

प्रसार भारती
– प्रसार भारती को ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन ऑफ इण्डिया के नाम से भी जाना जाता है।
– यह भारत की सार्वजनिक प्रसारण संस्था है।
– स्थापना – 23 नवंबर 1997
– मुख्यालय – नई दिल्ली

प्रसार भारती के अध्यक्ष की नियुक्ति कैसे होती है
– उप राष्ट्रपति के नेतृत्व वाली कमेटी, प्रसार भारती के अध्यक्ष का नाम सेलेक्ट करती है।
– सेलेक्टड नाम को राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है।
– सिलेक्शन कमेटी की सिफारिशों के बाद राष्ट्रपति प्रसार भारती के अध्‍यक्ष का चुनाव करते हैं और केंद्र सरकार को भेजते हैं।
– इसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय नियुक्ति का आदेश जारी करता है।

————–
2. केंद्र सरकार ने मई 2026 में RBI का नया डिप्‍टी गवर्नर किसे नियुक्‍त किया?
Who was appointed by the Central Government as the new Deputy Governor of RBI in May 2026?

a. रोहित जैन
b. बिल्डरलाल पुरोहित
c. राधाकृष्ण माथुर
d. टी. रबी शंकर

Answer: a. रोहित जैन

– रोहित जैन की नियुक्ति 3 मई 2026 से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।
– इससे पहले वह RBI में एग्‍जेक्‍यूटिव डायरेक्‍टर के पद पर कार्यरत थे।
– उन्होंने पूर्व डिप्‍टी-गवर्नर टी. रबी शंकर का स्थान लिया।

RBI की संरचना
– RBI में कुल चार डिप्‍टी-गवर्नर होते हैं, जो विभिन्न विभागों जैसे मौद्रिक नीति (Monetary Policy), वित्तीय बाजार विनियमन (Financial Markets Regulations), बैंकिंग पर्यवेक्षण (Banking Supervision) और विनियमन (Regulations) का प्रभार संभालते हैं।
– गवर्नर : संजय मल्‍होत्रा
– हेडक्‍वार्टर: मुंबई (महाराष्ट्र)

डिप्‍टी गवर्नर
– एम. राजेश्वर राव
– स्वामीनाथन जे
– डॉ. पूनम गुप्ता
– रोहित जैन

कानून
– आरबीआई अधिनियम 1934 के तहत गवर्नर और डिप्‍टी-गवर्नरों की नियुक्ति केंद्रीय सरकार द्वारा की जाती है।
– यह वित्तीय स्थिरता और मौद्रिक नीति से जुड़ा है।

—————
3. भारत के रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) कौन बने?
Who became India’s Controller General of Defence Accounts (CGDA)?

a. रमेश तालेकर
b. अनुग्रह नारायण दास
c. अरुण सिन्‍हा
d. वीपी श्रीवास्‍तव

Answer: b. अनुग्रह नारायण दास

– अनुग्रह नारायण दास ने 1 मई 2026 को चार्ज लिया।
– वह वर्ष 1991 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

CGDA?
– यह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत महत्वपूर्ण पद होता है, जो देश के बड़े वित्तीय ढांचे को संभालता है।
– इसकी मुख्य जिम्मेदारी रक्षा खातों और भुगतान का प्रबंधन, रक्षा व्यय का ऑडिट करना, वित्तीय अनुशासन, रक्षा खरीद प्रक्रियाओं में सहयोग देना, बजट आवंटन और उपयोग पर सलाह देना है।

————-

4. केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण’ (NCLT) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the new Chairperson of the National Company Law Tribunal (NCLT) by the Central Government?

a. अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल
b. दिलीप भोसले
c. ए.एम. खानविलकर
d. रामलिंगम सुधाकर

Answer: a. अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल

– अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज हैं।
– केंद्र सरकार ने 29 अप्रैल, 2026 को अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।
– वह चार्ज लेने की तिथि से पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए या 67 वर्ष की आयु प्राप्त तक, जो भी पहले हो, अपनी सेवा देंगे।
– अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल की पदोन्नति महत्वपूर्ण है क्योंकि NCLT के अध्यक्ष का पद हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस को दिया जाता रहा है।
– ग्रेवाल इस पद पर नियुक्त होने वाले हाईकोर्ट के पहले सीनियर जज हैं, जो होईकोर्ट के चीफ जस्टिस नहीं बने थे।

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्‍यूनल (NCLT)
– NCLT भारत में कंपनियों से संबंधित विवादों, दिवालियापन (Insolvency) और विलय (Mergers) के मामलों को सुलझाने वाला एक विशेष अर्ध-न्यायिक निकाय (Quasi-judicial body) है।
– स्थापना और आधार: NCLT का गठन 1 जून 2016 को वी. बालकृष्ण एराडी समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया था।
– यह ट्रिब्‍यूनल, कंपनीज एक्‍ट, 2013 के तहत काम करता है और कॉर्पोरेट मामलों में न्याय दिलाने के लिए प्रमुख मंच है।
– प्रमुख कार्य: यह मुख्य रूप से [दिवाला और दिवालियापन संहिता (IBC), 2016] के तहत दिवालियापन की कार्यवाही का प्रबंधन करता है। इसके अलावा, यह कंपनी अधिनियम के तहत विलय, अधिग्रहण, और कुप्रबंधन (Oppression & Mismanagement) के मामलों को भी संभालता है।
– संरचना: इसमें न्यायिक और तकनीकी सदस्य होते हैं, जिन्हें कॉर्पोरेट कानून और वित्त का अनुभव होता है।
– अपील (Appellate Tribunal): NCLT के फैसलों के खिलाफ [राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT)] में अपील की जा सकती है।

NCLT की शक्तियां और कार्यक्षेत्र
– मामलों की सुनवाई: कंपनियों से संबंधित दीवानी (Civil) प्रकृति के विवाद
– समन्स और साक्ष्य: गवाहों को बुलाने और दस्तावेज़ प्रस्तुत करने का आदेश देने की शक्ति।
– दंड: आदेशों का पालन न करने पर जुर्माना या दंड लगाने का अधिकार
– पुनर्गठन: कंपनियों के विलय या पुनर्गठन (Reconstruction) को मंजूरी देना।

————–
5. 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI), गोवा का फेस्टिवल डायरेक्टर किसे नियुक्‍त किया गया?
Who was appointed as the Festival Director of the 57th International Film Festival (IFFI), Goa?

a. शाहरुख खान
b. आशुतोष गोवारिकर
c. आशुतोष राणा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. आशुतोष गोवारिकर

– यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव नवंबर 2026 में गोवा में आयोजित किया जाएगा
– आशुतोष गोवारिकर मशहूर फिल्म निर्देशक हैं।

IFFI 2026 के बारें में
– International Film Festival of India एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में से एक है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1952 में हुई थी।
– यह महोत्सव भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नेशनल फिल्‍म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और इंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाता है।
– इसमें दुनियाभर के फिल्ममेकर्स, कलाकार और सिनेमा प्रेमी एक साथ आते हैं।

————–
6. दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (DMIL) का पहला CEO किसे नियुक्‍त किया गया?
Who was appointed as the first CEO of Delhi Metro International Limited (DMIL)?

a. विनोद साहनी
b. अजय वर्मा
c. राजेश कप्‍तान
d. संजय जमुआर

Answer: d. संजय जमुआर

– DMIL, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की एक नई शाखा है।
– इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली से बाहर एवं विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं तथा संचालन का विस्तार करना है। खासतौर पर भारत और विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं के साथ-साथ उनके संचालन और रखरखाव के काम भी करना है।

नोट – DMIL के चेयरमैन : डॉ. विकास कुमार

————-
7. जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?
Who is the brand ambassador for Census 2027?

a. आशुतोष राणा
b. प्रियंका चोपड़ा
c. सुदर्शन पटनायक
d. अक्षय कुमार

Answer: c. सुदर्शन पटनायक

– भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
– गृह मंत्रालय ने यह ऐलान किया।
– भूमिका: नागरिकों को 16वीं राष्ट्रीय जनगणना में भाग लेने के लिए शिक्षित और संगठित करना।
– सुदर्शन पटनायक ओडिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित रेत कलाकार हैं।
– उन्हें कला को सामाजिक जागरूकता और अभियानों के साथ जोड़ने के लिए भी व्यापक रूप से पहचाना जाता है।
– उन्‍हें 2014 में पद्म श्री पुरस्कार भी मिल चुका है।

नोट – जनगणना 2027 अभियान के आधिकारिक शुभंकर “प्रगति” (महिला) और “विकास” (पुरुष) हैं।

————-
8. डिजो कप्पन का निधन 1 मई, 2026 को हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?
Dijo Kappan passed away on May 1, 2026. What was he known for?

a. पर्यावरणविद
b. राज्‍यसभा सांसद
c. सामाजिक कार्यकर्ता
d. खिलाड़ी

Answer: c. सामाजिक कार्यकर्ता

– 68 वर्ष के सामाजिक कार्यकर्ता दिजो कप्पन का अक्टूबर 2025 में तिरुवनंतपुरम एक कार एक्‍सीडेंट में घायल हो गए थे, तब से उनका इलाज चल रहा था।
– भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले कप्पन उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता पर केंद्रित अपने सक्रिय कार्यों के लिए जाने जाते थे।
– 1988 में उन्होंने उपभोक्ता शिक्षा केंद्र की स्थापना की, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं और किसानों के अधिकारों की रक्षा करना था।
– उन्होंने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बीमा दावों की अनुमति देने में आने वाली बाधाओं के खिलाफ एक लंबी लड़ाई का नेतृत्व किया था।
– वह सबरी रेलवे केंद्रीय कार्य परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

————–
9. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने देश की पहली पेपरलेस राज्‍य न्यायपालिका (State Judiciary) इनमें से किसे घोषित किया?
Which of the following did the CJI declare as the country’s first paperless State Judiciary?

a. बिहार
b. केरलम
c. सिक्किम
d. मिजोरम

Answer: c. सिक्किम

– पेपरलेस राज्‍य न्यायपालिका से मतलब जहां अदालती कार्यवाही (फाइलिंग, सुनवाई, रिकॉर्ड) में कागज का उपयोग न के बराबर होता है और सभी कार्य पूरी तरह से डिजिटल (ई-फाइलिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के रूप में मिलते हैं।
– CJI सूर्यकांत ने 1 मई 2026 को सिक्किम की राजधानी गंगटोक के धार्मिक भवन में प्रौद्योगिकी और न्यायिक शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में यह घोषणा की।
– यह दो दिवसीय सम्मेलन सिक्किम हाईकोर्ट द्वारा, सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया।
– CJI ने कहा कि सिक्किम का पेपरलेस न्यायपालिका बनना केवल एक राज्य की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक दिशा दिखाने वाला कदम है।
– ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत अदालतों का कामकाज आनलाइन हो रहा है, जिससे पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ी हैं।

सिक्किम
– राजधानी: गंगटोक
– राज्‍यपाल: ओम प्रकाश मथुरा
– मुख्‍यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग

————–
10. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Press Freedom Day observed?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 5 मई

Answer: c. 3 मई

2026 की थीम
– शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण: मानवाधिकार, विकास और सुरक्षा के लिए प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा
– Shaping a Future at Peace: Promoting Press Freedom for Human Rights, Development, and Security

– विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पहली बार यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन की सिफारिश के बाद 1993 में मनाया गया था।
– यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता के मूलभूत सिद्धांतों का सम्मान करने और उन्हें बरकरार रखने का एक महत्वपूर्ण दिन है।
– यह दिवस लोगों को एक लोकतांत्रिक समाज में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है।

विश्‍व प्रेस स्‍वतंत्रता सूचकांक 2026
– भारत की रैंक : 157

————-
11. कोयला खनिक दिवस (Coal miner’s day) कब मनाया जाता है?
When is Coal miner’s day celebrated?

a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई

Answer: d. 4 मई

– कोयला खनिकों के प्रयासों को सम्मान देने के लिए हर साल 4 मई को कोयला खनिक दिवस (Coal Miners Day) मनाया जाता है।
– भारत में कोयला खनन उद्योग 1774 में शुरू हुआ था।
– उस वक्‍त ईस्ट इंडिया कंपनी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरने वाली दामोदर नदी के किनारे आसनसोल और दुर्गापुर में रानीगंज कोयला क्षेत्र में खनन शुरू किया था।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *