यह 1 और 2 मई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. सावधान! आपके मोबाइल पर ‘इमरजेंसी अलर्ट’, घबराएँ नहीं, यह सिर्फ एक टेस्ट है
– राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) 2 मई को देशव्यापी ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का परीक्षण किया।
– इस अभ्यास के दौरान दिल्ली-एनसीआर सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में मोबाइल फोन पर इमर्जेंसी मैसेज भेजे गए।
परीक्षण की मुख्य बातें:
– उद्देश्य: आपदा के समय नागरिकों तक त्वरित और सटीक सूचना पहुँचाने वाली प्रणाली की प्रभावशीलता की जाँच करना।
– क्या होगा: मोबाइल यूजर्स को एक नोटिफिकेशन प्राप्त होता है, जिसके साथ एक तेज आवाज (बीप) सुनाई दे सकती है या फोन वाइब्रेट हो सकता है।
– क्षेत्र: यह परीक्षण दिल्ली-एनसीआर और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में किया गया। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्रों और चुनावी राज्यों को इस परीक्षण से बाहर रखा गया है।
अधिकारी क्या कहते हैं?
– अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक टेस्ट मैसेज है और इसका उद्देश्य वास्तविक आपात स्थिति का संकेत देना नहीं है।
– इस अभ्यास का लक्ष्य संचार प्रणालियों की तैयारी में सुधार करना है ताकि भविष्य में किसी वास्तविक आपदा के दौरान समय रहते लोगों की जान बचाई जा सके।
– NDMA ने आम जनता से आग्रह किया है कि मोबाइल पर अलर्ट मिलने पर पैनिक न करें और न ही घबराएँ। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि संकट के समय देश का संचार तंत्र पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहे।
————-
2. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में भारत की रैंकिंग क्या है?
What is India’s ranking in the World Press Freedom Index 2026?
a. 150
b. 157
c. 151
d. 152
Answer: b. 157

– भारत 180 देशों की सूची में 157वें स्थान पर खिसक गया।
– 2025 में भारत 151वीं रैंक पर था।
– भारत के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ यानी प्रेस की आजादी मुश्किलों में है।
– इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जॉर्जिया की मीडिया को भारतीय मीडिया से ज्यादा आजादी है।
– रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सर्वेक्षण किए गए आधे से ज्यादा देशों की स्थिति कठिन या बहुत गंभीर कैटेगरी में है।
– यह सभी 180 देशों में की गई स्टडी का 25 सालों में भारत का सबसे निचला स्तर है।
– यानि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में प्रेस की आजादी की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में और बिगड़ी है।
– यूरोप जैसे महाद्वीप इस लिस्ट में टॉप पर है, इसके बावजूद वहां भी पत्रकारों के लिए हालात मुश्किल होते जा रहे हैं।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में भारत की इस गिरावट की वजहें:
1) स्वतंत्र मीडिया का न्यायिक उत्पीड़न (judicial harassment):
– RSF ने पत्रकारों के खिलाफ मानहानि और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे आपराधिक कानूनों के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताई है।
– संगठन का कहना है कि इस तरह के कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल पत्रकारों को डराने और स्वतंत्र आवाजों को कुचलने के लिए एक हथियार के रूप में किया जा रहा है।
2) राजनीतिक दबाव का बढ़ना और सत्तावादी प्रवृत्तियों की मजबूती:
– RSF ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि वैश्विक स्तर पर मीडिया पर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है।
– और भारत भी इस वैश्विक प्रवृत्ति से अछूता नहीं है।
– फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, RSF ने चेतावनी दी है कि ‘कानून का शासन ढह रहा है और यह पत्रकारिता के बढ़ते अपराधीकरण की ओर इशारा करता है।
भारत में इस गिरावट का मीडिया और लोकतंत्र पर असर
– सबसे तात्कालिक और खतरनाक असर पत्रकारों के बीच बढ़ता डर और सेल्फ-सेंसरशिप है।
– जब पत्रकारों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई, गिरफ्तारी या उत्पीड़न की खबरें आती हैं, तो इससे एक ‘चिलिंग इफेक्ट’ पैदा होता है।
– पत्रकार अपनी जान और नौकरी जाने के डर से संवेदनशील मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने से बचने लगते हैं, जिससे जनता तक सच्ची और जरूरी खबरें नहीं पहुंच पातीं।
जवाबदेही तय करने वाली संस्था का कमजोर होना
– एक स्वतंत्र प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह सरकार की जवाबदेही तय करती है।
– भ्रष्टाचार को उजागर करती है और सार्वजनिक बहस को जिंदा रखती है
– एक देश के रूप में भारत की वैश्विक छवि एक जीवंत लोकतंत्र की है।
– प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में लगातार गिरती रैंकिंग इस छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाती है।
पड़ोसी देशों की रैंकिंग
– नेपाल : 87
– श्रीलंका : 134
– भूटान : 150
– बांग्लादेश : 152
– पाकिस्तान : 153
– चीन : 178
– अफ़गानिस्तान : 175
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स?
– यह एक सालाना रैंकिंग है, जिसे गैर-सरकारी संगठन ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (RSF) 2002 से जारी कर रही है।
– यह इंडेक्स दुनिया भर के 180 देशों में पत्रकारों और मीडिया संस्थानों की स्वतंत्रता की स्थिति का कैलकुलेशन करता है।
– इसके नतीजे सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और मानवाधिकार संगठनों की नीतियों और स्थितियों के मूल्यांकन के लिए उपयोग किए जाते हैं।
इन संकेतकों पर बनी है रिपोर्ट
– राजनीतिक संदर्भ (political context)
– कानूनी ढांचे (legal framework)
– संपादकीय स्वतंत्रता (editorial freedom)
– पत्रकारों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न (Violence and harassment against journalists)
————-
3. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2026 में कौन सा देश शीर्ष पर है?
Which country tops the World Press Freedom Index 2026?
a. नॉर्वे
b. डेनमार्क
c. यूएसए
d. जर्मनी
Answer: a. नॉर्वे
– यह इंडेक्स ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (RSF) ने जारी किया है।
– RSF का कहना है कि सूचकांक से पता चलता है कि दुनिया के कई हिस्सों में पत्रकारिता की स्थिति में चिंताजनक गिरावट आई है।
– हालांकि कुछ जगहों पर इसमें सुधार भी हुआ है।
– नॉर्वे 92.72 के स्कोर के साथ टॉप पर है।
– जिसके बाद नीदरलैंड और एस्टोनिया का स्थान है।
– सबसे निचले पायदान पर सऊदी अरब, ईरान, चीन, उत्तर कोरिया और इरिट्रिया हैं।
– अमेरिका सात पायदान नीचे गिरकर 64वें स्थान पर आ गया है।
– 2022 से इस सूचकांक में देश के अंक 14 गिर चुके हैं।
शीर्ष 10 देश
देश : ग्लोबल स्कोर
1) नॉर्वे : 92.72
2) नीदरलैंड : 88.92
3) एस्टोनिया : 88.54
4) डेनमार्क : 88.47
5) स्वीडन : 87.61
6) फ़िनलैंड : 86.22
7) आयरलैंड : 85.93
8) स्विट्जरलैंड : 84.83
9) लक्ज़मबर्ग : 84.14
10) पुर्तगाल : 83.71
महत्वपूर्ण देश और रैंक
– यूएसए: 55
– यूनाइटेड किंगडम: 23
– फ्रांस: 21
– जर्मनी: 10
– रूस: 162
– सऊदी अरब: 166
– ऑस्ट्रेलियन किंगडम: 39
————-
4. किस देश ने भारत को 14 मिलियन डॉलर मूल्य की 657 प्राचीन और दुर्लभ कलाकृतियां भारत को लौटाईं?
Which country returned 657 ancient and rare artifacts worth $14 million to India?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. जापान
c. संयुक्त राज्य अमेरिका
d. नेपाल
Answer: c. संयुक्त राज्य अमेरिका
– अमेरिका के मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय ने तस्करी की जांच के बाद इन कलाकृतियों को भारत को वापस करने की घोषणा की थी।
– 657 प्राचीन वस्तुएं तीन चरणों में सौंपी गईं।
– सबसे पहले 612 वस्तुएं नवंबर 2024 में, 26 वस्तुएं जुलाई 2025 में।
– 19 वस्तुएं 28 अप्रैल, 2026 को मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी एल्विन एल ब्रैग जूनियर ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक समारोह में भारत की महावाणिज्यदूत राजलक्ष्मी कदम की उपस्थिति में वापस कीं।
– ये सभी आर्टफेक्ट इंटरनेशल तस्कर गिरोह कई वर्षों तक स्मगल कर अमेरिका ले गए थे।
– इन मूर्तियों की वापसी इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क से जुड़ी एक बड़ी सांस्कृतिक चोरी का खुलासा करती है।
– अमेरिकी अधिकारियों ने तस्कर सुभाष कपूर और नैन्सी वीनर से जुड़े आपराधिक गिरोहों की जांच के दौरान इन कलाकृतियों को बरामद किया था।
इन कलाकृतियों की हुई तस्करी
– कलाकृतियों में अवलोकितेश्वर की एक कांस्य प्रतिमा भी शामिल है।
– सिंह-पंखों वाले सिंहासन पर उत्कीर्ण दोहरे कमल के आधार पर विराजमान हैं।
– यह मूर्ति 1939 में लक्ष्मण मंदिर के पास मिले कांस्य के विशाल भंडार का हिस्सा थी।
– 1952 तक रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के संग्रह में शामिल हो गई थी।
– बाद में इसे संग्रहालय से चुरा लिया गया और 1982 तक अमेरिका में तस्करी कर ले जाया गया।
– एक और बरामद कलाकृति लाल बलुआ पत्थर से बनी बुद्ध की प्रतिमा है।
– 75 लाख डॉलर की इस प्रतिमा को सुभाष कपूर द्वारा न्यूयॉर्क में तस्करी करके लाया गया था।
————-
5. गुजरात का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is Gujarat’s Foundation Day celebrated?
a. 4 मई
b. 30 अप्रैल
c. 2 मई
d. 1 मई
Answer: d. 1 मई
– 1 मई 2026 को गुजरात का 66वां स्थापना दिवस है।
– गुजरात सरकार इस दिन को ‘ गुजरात गौरव दिवस ‘ के रूप में भी मनाती है।
– 2026 की थीम: गर्वित गुजरात: विरासत से विकास तक” (गर्वित गुजरात: विरासत से विकास तक)
– 1 मई 1960 बॉम्बे राज्य से अलग गुजराती भाषी राज्य बना था।
– रवि शंकर महाराज ने गुजरात राज्य की स्थापना की।
– जीवराज मेहता पहले मुख्यमंत्री बने।
————-
6. किन दो भारतीय संरक्षणवादियों को व्हिटली पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया?
Which two Indian conservationists were awarded the Whitley Award 2026?
a. पूर्णिमा पाठक
b. बरखा सुब्बा
c. परवीन शेख
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों (बरखा सुब्बा और परवीन शेख)
– यह पुरस्कार “ग्रीन ऑस्कर” के रूप में भी जाना जाता है।
– इसे ब्रिटेन स्थित चैरिटी संस्था व्हिटली फंडर फॉर नेचर (व्हिटली फंड फॉर नेचर – डब्ल्यूएफएन) देती है।
– यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्राउंड लेवल पर जमीनी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
परवीन शेख

– वह महाराष्ट्र निवासी परवीन बॉम्बे बास्केटबॉल सोसाइटी (बीएनएचएस) के साथ एक वैज्ञानिक के रूप में काम करती हैं।
– क्यों मिला : लुप्तप्राय भारतीय स्किमर (Indian Skimmer) के संरक्षण के लिए। उन्होंने चंबल नदी के किनारे स्थानीय समुदायों को शामिल करके स्किमर पक्षियों के घोंसले के स्थलों की रक्षा के लिए एक मॉडल विकसित किया।
– उनकी ‘गार्जियंस ऑफ द स्किमर’ पहल से इस क्षेत्र में पक्षियों की आबादी 2017 में लगभग 400 से बढ़कर 2025 तक लगभग 1,000 हो गई।
– भारतीय स्किमर पक्षी की पहचान उसकी चमकीली नारंगी चोंच और पानी के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़कर मछलियों को पकड़ने की आदत से होती है।
– भारत में इस पक्षी की विश्व की 90% से अधिक आबादी पाई जाती है।
बरखा सुब्बा

– वह दार्जिलिंग स्थित फेडरेशन ऑफ सोसाइटीज फॉर एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन (एफओएसईपी) की वैज्ञानिक सलाहकार हैं।
– क्यों मिला : हिमालयी सैलामैंडर के संरक्षण के लिए। हिमालयी सैलामैंडर को हिमालयी न्यूट भी कहते हैं। यह भारत का एकमात्र दुर्लभ और प्राचीन उभयचर (amphibian) जीव है, जो छिपकली जैसा दिखता है।
– यह मुख्य रूप से दार्जिलिंग, डिवीजन और उत्तर-पूर्व के ठंडे, स्वच्छ पहाड़ी झरनों के जंगलों में 1200-2550 मीटर की गहराई पर पाया जाता है।
– स्थानीय रूप से “पानी चेपारा” (जल छिपकली) भी कहा जाता है।
————-
7. सात वर्षीय तैराक ईशान ने भारत और किस देश के बीच ‘पाक स्ट्रेट’ को पार कर बहुत कम उम्र में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?
Seven-year-old swimmer Ishan set a new world record at a very young age by crossing the ‘Palk Strait’—the stretch of water situated between India and which other country?
a. पाकिस्तान
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
Answer: b. श्रीलंका

– झारखंड के रांची के 7 वर्षीय तैराक ईशान ने 29 किलोमीटर लंबी पाक जलडमरूमध्य की तैराकी 9 घंटे और 50 मिनट में पूरी करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।
– ईशान ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुष्कोडी तक का रास्ता तय किया।
– यह उपलब्धि 30 अप्रैल, 2026 को हासिल की गई।
– इस उपलब्धि के लिए उन्हें यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम द्वारा सबसे कम उम्र के और सबसे तेज़ पाल्क स्ट्रेट तैराक का विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र दिया गया।
– इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ईशान ने रांची के धुर्वा बांध पर प्रतिदिन 4 से 5 घंटे अभ्यास किया।
————–
8. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन बने?
Who has become the new Chairman and Managing Director (CMD) of Hindustan Aeronautics Limited (HAL)?
a. राहुल वीरा
b. राहुल बॅटिया
c. रवि के
d. सुनील नारायण
Answer: c. रवि के
– रवि के ने 1 मई 2026 को चार्ज लिया।
– उन्होंने डॉ. डीके सुनील की जगह ली है, जो 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
– रवि के HAL में निदेशक (संचालन) के पद पर कार्यरत थे।
– कंपनी को ‘महारत्न’ का दर्जा दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
– वह कार्यकारी निदेशक और एलसीए तेजस डिवीजन के महाप्रबंधक रह चुके हैं।
– उनके कार्यकाल में इंडियन एयरफोर्स को 180 एलसीए तेजस और इंडियन आर्मी और एयरफोर्स को 156 एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति से जुड़े अनुबंध हुए।
– रवि के ने कर्नाटक के मालनाड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।
– IIM अहमदाबाद और फ्रांस के IAS, टूलूज के पूर्व छात्र हैं।
– वे मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लिमिटेड के बोर्ड में नामित निदेशक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
————-
9. एक मई 2026 को किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है?
Which state’s Foundation Day is celebrated on May 1, 2026?
a. केरलम
b. असम
c. महाराष्ट्र
d. कर्नाटक
Answer: c. महाराष्ट्र
– 2026 की थीम: विरासत, प्रगति और भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण।
– महाराष्ट्र दिवस बॉम्बे राज्य के विभाजन से मराठी भाषी लोगों के लिए अलग-अलग राज्य की याद में मनाया जाता है।
– 1 मई 1960 को बॉम्बे पुनर्निर्देशन अधिनियम के तहत मुंबई को राजधानी, महाराष्ट्र और गुजरात दो अलग राज्य बनाये गये।
————–
10. दुनिया की पहली महिला आर्कबिशप कौन बनीं?
Who became the world’s first female Archbishop?
a. मैरीथक्कावल्ली डेविड
b. मैरिलीन हॉफेट
c. सारा मुल्लाली
d. रिन्वी नोएल
Answer: c. सारा मुल्लाली
– 63 वर्षीय सारा मुल्लाली 1400 साल में पहली बार कैंटरबरी की महिला आर्कबिशप बनीं।
– इंग्लैंड के चर्च के 1400 साल लंबे इतिहास में पहली बार एक महिला को वहां के सबसे बड़े धार्मिक पद पर नियुक्त किया गया है।
– वह दुनिया के 85 मिलियन से अधिक मजबूत एंग्लिकन समुदाय के मुख्य चर्च का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।
– आर्कबिशप मुल्लाली 25 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाली चार दिवसीय यात्रा के दौरान पोप से मिलीं।
– आर्कबिशप बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।
सारा मुल्लाली?
– सारा मुल्लाली अपने करियर की शुरुआत में नर्स थी।
– उन्होंने कैंसर के मरीजों की देखभाल की।
– इसके बाद में एक बड़े अस्पताल में नर्सिंग डायरेक्टर बनीं।
– 37 वर्ष की उम्र में इंग्लैंड की सबसे युवा चीफ नर्सिंग ऑफिसर बनीं।
– वर्ष 2001 में उन्होंने पुजारी (priest) बनने का फैसला किया।
– 2004 में उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी।
– धीरे-धीरे चर्च में काम करते हुए आगे बढ़ती गईं।
– आर्कबिशप से पहले वो लंदन की बिशप रही हैं।
बिशप और आर्कबिशप में अंतर
– बिशप और आर्कबिशप दोनों कैथोलिक चर्च में समान आध्यात्मिक शक्तियाँ (पवित्र आदेश) वाले बिशप होते हैं।
– एक बिशप एक सामान्य धर्मप्रांत (डायोसीज़) का प्रमुख होता है।
– जबकि आर्कबिशप एक विशाल, महत्वपूर्ण धर्मप्रांत (आर्चडीओसीज़) का नेतृत्व करता है।
चर्च ऑफ इंग्लैंड?
– Church of England ब्रिटेन का राजकीय चर्च है।
– 1500 के दशक में Henry VIII ने रोमन कैथोलिक चर्च से अलग होकर इसे स्थापित किया था।
– आज भी ब्रिटेन का राजा (इस समय Charles III) इसका सर्वोच्च प्रमुख माना जाता है।
– वहीं, कैंटरबरी का आर्कबिशप दुनिया भर के एंग्लिकन ईसाइयों
का आध्यात्मिक नेता होता है।
– कैंटरबरी (कैंटरबरी) मुख्य रूप से इंग्लैंड के केंट (केंट) काउंटी में एक ऐतिहासिक गिरजाघर शहर (कैथेड्रल सिटी) स्थित है।
—————
11. अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस या मई दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Labour Day or May Day celebrated?
a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई
Answer: a. 1 मई
2026 की थीम
– स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना
– Ensuring a Healthy Psychosocial Working Environment
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के बारे में
– यह दिवस वर्ष 1880 से 1890 में श्रमिक आंदोलन के पहले उत्सवों की याद में मनाया जाता है।
– इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है।
– यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी है।
– दरअसल मजदूर दिवस की जड़े अमेरिका में 1886 में हुए एक श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हैं।
– आज जो रोजाना काम करने के 8 घंटे निर्धारित हैं और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी का अधिकार है, वो सब इसी आंदोलन की देन है।
– दरअसल, 1880 का दशक अमेरिका समेत विभिन्न पश्चिमी देशों में औद्योगीकरण का दौर था। इस दौरान मजदूरों से 15-15 घंटे काम लिया जाता है।
—————
12. चर्चा में रही ‘नेवल एंटी-शिप मिसाइल-शॉर्ट रेंज’ (NASM-SR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
Consider the following statements with reference to the ‘Naval Anti-Ship Missile-Short Range’ (NASM-SR), which has been in the news:
1) यह भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हवा से लॉन्च की जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल प्रणाली है।
2) इसका सफल परीक्षण एक नौसैनिक हेलीकॉप्टर से ‘साल्वो लॉन्च’ के रूप में किया गया था।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
a) केवल 1
b) केवल 2
c) 1 और 2 दोनों
d) न तो 1 और न ही 2
Answer: c) 1 और 2 दोनों
– रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रक्षा क्षमता में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ‘नेवल एंटी-शिप मिसाइल-शॉर्ट रेंज’ (NASM-SR) का सफलतापूर्वक पहला ‘साल्वो लॉन्च’ परीक्षण किया।
– ओडिशा के तट पर एक नौसैनिक हेलीकॉप्टर से किए गए इस परीक्षण ने भारत की समुद्री युद्ध क्षमता को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है।
तीव्र प्रहार और सटीक निशाना
– इस परीक्षण की सबसे बड़ी विशेषता इसका ‘साल्वो’ प्रारूप था, जिसमें एक ही हेलीकॉप्टर से बेहद कम अंतराल पर दो मिसाइलें दागी गईं।
– मिसाइलों ने अपनी ‘वॉटरलाइन हिट’ क्षमता का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को सटीक तरीके से भेदा।
– चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में रडार और टेलीमेट्री जैसे उन्नत उपकरणों के माध्यम से मिशन के सभी मानकों की पुष्टि की गई।
NASM-SR मिसाइल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, जिसमें शामिल हैं:
– सॉलिड प्रोपल्शन बूस्टर: जो लंबी दूरी तक कुशल उड़ान सुनिश्चित करता है।
– नेविगेशन: फाइबर-ऑप्टिक जायरोस्कोप-आधारित प्रणाली।
– डेटा लिंक: उच्च-बैंडविड्थ वाला दो-तरफा संचार और सटीक सीकर तकनीक।
————–
13. विश्व टूना दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Tuna Day celebrated?
a. 1 मई
b. 2 मई
c. 3 मई
d. 4 मई
Answer: b. 2 मई
– यूनाइटेड नेशंस ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।
– ताकि टूना नामक मछली के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
– टूना मनुष्यों के लिए भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है क्योंकि टूना मछली में ओमेगा 3, विटामिन बी 12, प्रोटीन और अन्य खनिज़ों जैसे कई समृद्ध गुण होते हैं।



