यह 30 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. किस देश ने दरियाई घोड़ों को ‘कोकीन हिप्पो’ का नाम देते हुए जैव विविधता के लिए खतरा बताकर इनमें से 80 को मारने का फैसला किया?
Which country decided to cull 80 hippopotamuses—dubbing them “cocaine hippos”—on the grounds that they pose a threat to biodiversity?
a. पेरु
b. कोलंबिया
c. ब्राजील
d. पनामा
Answer: b. कोलंबिया
– कोलंबियाई सरकार ने 80 दरियाई घोड़ों को मारने के शब्द को इथुनेशिया (इच्छामृत्यु) नाम दिया है।
– दरअसल, 1980 के दशक में कुख्यात ड्रग तस्कर पाब्लो एस्कोबार में अवैध रूप से बहुत सारे ऐसे जानवर दुनियाभर से मंगवाए, जो कोलंबिया के नहीं थी।
– जब एस्कोबार मारा गया, तो जानवरों को चिडि़याघरों और दूसरे देशों में वापस भेज दिया गया। लेकिन चार हिप्पो को जंगल में छोड़ दिया गया।
– इन्हीं चार हिप्पो की संतानों से उत्पन्न ढ़ाई सौ से ज्यादा जानवर कोलंबिया के मैग्डालेना नदी बेसिन में तेजी से बढ़े हैं।
– अगर हिप्पो को अभी नहीं मारा गया, तो 2035 तक उनकी संख्या बढ़कर 1,500 हो सकती है।
– हिप्पो दक्षिण अमेरिका के मूल निवासी नहीं हैं।
– दरियाई घोड़े मुख्य रूप से शाकाहारी होते हैं और प्रतिदिन लगभग 40 किलोग्राम (पाउंड) छोटी घास चरते हैं।

कोलंबिया क्यों मारना चाहता है?
– कोलंबिया की पर्यावरण मंत्री इरेन वेलेज़ ने हिप्पो को इच्छामृत्यु देने के फैसले का बचाव करते हुए नसबंदी और स्थानांतरण जैसे प्रयासों का हवाला दिया, जो “महंगे और अप्रभावी” साबित हुए थे।
– कोलंबिया अफ्रीका के बाहर एकमात्र ऐसा देश है जहाँ जंगली दरियाई घोड़ों की आबादी पाई जाती है।
– दलदली परिस्थितियों के अनुकूल होने के कारण, इनकी आबादी अफ्रीका के बाहर सबसे बड़े जंगली हिप्पो झुंड के रूप में विकसित हो गई है।
– कोलंबियाई सरकार ने इन्हें आक्रामक प्रजाति घोषित किया है।
– ये देशी जैव विविधता के लिए खतरा हैं, स्थानीय जीवों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, जलीय पारिस्थितिक तंत्र को बदलते हैं।
– और नदी तटों पर रहने वाले मछुआरा समुदायों पर भी हमला करते हैं।
– तीन टन के जानवरों के झुंड को दूसरी जगह ले जाना लाखों डॉलर का खर्च है।
कोलंबिया
– राजधानी: बोगोटा
– राष्ट्रपति: गुस्तावो पेट्रो
– मुद्रा: कोलंबियाई पेसो
– भाषा: स्पेनिश
– आबादी: 5.39 करोड़
– पड़ोसी देश: वेनेजुएला, ब्राजील, पेरू, इक्वाडोर और पनामा
—————
2. किस भारतीय वन्यजीव बचाव, उपचार और पुनर्वास केंद्र ने 80 दरियाई घोड़ों को ‘आजीवन देखभाल’ का प्रस्ताव दिया, जिन्हें कोलंबिया में मारने का फैसला हुआ है?
Which Indian wildlife rescue, treatment, and rehabilitation center has offered ‘lifelong care’ to 80 hippopotamuses that have been slated for culling in Colombia?
a. वाइल्डलाइफ एसओएस
b. जामनगर लाइफ
c. वनतारा
d. जंगलतारा
Answer: c. वनतारा
– गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी के 3,500 एकड़ के वन्यजीव बचाव, उपचार और पुनर्वास केंद्र, वंतारा द्वारा जानवरों को “आजीवन देखभाल” प्रदान करने के प्रस्ताव कोलंबियाई सरकार को दी है।
– वनतारा का संचालन रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत अंबानी के नेतृत्व में होता है।
– हालांकि, कोलंबियाई दरियाई घोड़ों को भारत में स्थानांतरित करने से रसद, पारिस्थितिकी, जलवायु और नैतिक चिंताएं उत्पन्न होती हैं। वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने पहले भी यह सवाल उठाया है कि क्या गुजरात की गर्म और शुष्क परिस्थितियां दरियाई घोड़ों जैसी प्रजातियों के लिए उपयुक्त हैं, जो नम पारिस्थितिक तंत्र में पनपती हैं।
– संरक्षणवादी और दक्कन कंजर्वेशन फाउंडेशन के संस्थापक इंद्रजीत घोरपड़े का मानना है कि यह मुद्दा केवल व्यक्तिगत जानवरों को बचाने से कहीं अधिक व्यापक है। वे कहते हैं, “संरक्षण के लिए नैतिक स्व-नियमन आवश्यक है। हजारों प्रजातियां दुर्लभ, लुप्तप्राय या संकटग्रस्त (आरईटी) प्रजातियां हैं। इन पर ध्यान केंद्रित करना होगा, साथ ही साथ खराब हो चुके पारिस्थितिक तंत्रों और आवासों को पुनर्जीवित और प्राकृतिक रूप से पुनर्स्थापित करना भी। प्राथमिकता प्रजातियों को बचाने की होनी चाहिए, न कि व्यक्तियों को।”
—————
3. उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का नाम बताएं, जिसका उद्धाटन PM मोदी ने किया?
Name the longest expressway in Uttar Pradesh that was inaugurated by PM Modi.
a. यमुना एक्सप्रेस वे
b. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे
c. गंगा एक्सप्रेस वे
d. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
Answer: c. गंगा एक्सप्रेस वे

– नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को यूपी के हरदोई में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।
– 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।
– इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी। पहले नेशनल हाइवे से जाने में 11-12 घंटे लगते थे।
– लागत : 37,350 करोड़ रुपए की लागत से 5 साल में तैयार हुआ है।
– इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था, जिसकी लंबाई 340 किमी है।
फाइटर जेट के लिए एयरस्ट्रिप
– एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की लैंडिंग के लिए शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है।
– यह देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप है।
– इससे बरेली के त्रिशूल एयरबेस, आगरा एयरबेस और हिंडन एयरबेस को फायदा होगा।
– यूपी देश का पहला राज्य है जहां तीन एक्सप्रेस-वे पर एयर स्ट्रिप हैं। पहला आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, दूसरा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और तीसरा गंगा एक्सप्रेस वे। हालांकि यमुना एक्सप्रेस वे पर भी एयरफोर्स के विमान ने 2015 में टचडाउन किया था।

इन 12 जिलों से होकर गंगा एक्सप्रेस वे
– मेरठ
– हापुड़
– बुलंदशहर
– अमरोहा
– संभल
– बदायूं
– शाहजहाँपुर
– हरदोई
– उन्नाव
– रायबरेली
– प्रतापगढ़
– प्रयागराज
—————
4. किस पश्चिम एशियाई देश को परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के 34 उपाध्यक्षों में से एक चुना गया?
Which West Asian country was elected as one of the 34 Vice-Presidents of the Nuclear Non-Proliferation Treaty (NPT)?
a. बहरीन
b. ईरान
c. इराक
d. भारत
Answer: b. ईरान
– सम्मेलन के अध्यक्ष और वियतनाम के राजदूत दो हुंग वियेत ने बताया कि ईरान का नाम ‘गुटनिरपेक्ष देशों के ग्रुप’ की तरफ से आया था।
– अप्रैल 2026 में न्यूयॉर्क में शुरू हुए 11वें परमाणु अप्रसार संधि (NPT) समीक्षा सम्मेलन (Review Conference) में ईरान को उपाध्यक्ष चुना गया है।
– इस सम्मेलन के लिए कुल 34 उपाध्यक्ष (Vice-Presidents) चुने जाते हैं, जो विभिन्न क्षेत्रीय समूहों (जैसे गुटनिरपेक्ष देश, पश्चिमी देश और पूर्वी यूरोपीय समूह) का प्रतिनिधित्व करते हैं। ईरान का नामांकन गुटनिरपेक्ष देशों के समूह (Non-Aligned Group) की ओर से किया गया था।
– इस ग्रुप में भारत समेत 100 से भी ज्यादा देश हैं।
– यह कॉन्फ्रेंस पांच वर्ष में एक बार होती है।
– अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों ने ईरान को उपाध्यक्ष बनाने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि ईरान खुद परमाणु संधि के नियमों के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहा है, इसलिए उसे इस पद पर बैठना “अपमानजनक” है।
NPT क्या है?

– परमाणु अप्रसार संधि (Non-Proliferation Treaty – NPT) एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है।
– इसे 1968 में हस्ताक्षरित किया गया था और यह 1970 में लागू हुई थी। वर्तमान में दुनिया के लगभग 191 देश इसके सदस्य हैं।
– इसका उद्देश्य पांच मान्यता प्राप्त परमाणु-सशस्त्र देशों (अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन) से परे परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकना है, साथ ही शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग को बढ़ावा देना और निरस्त्रीकरण को आगे बढ़ाना है।
– भारत ने आज तक इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। भारत का मानना है कि यह संधि “भेदभावपूर्ण” है क्योंकि यह 5 देशों को परमाणु हथियार रखने की अनुमति देती है और बाकी दुनिया पर प्रतिबंध लगाती है।
– UN के 195 में से 191 देश इस संधि का हिस्सा हैं।
– भारत, पाकिस्तान, इजराइल और दक्षिण सूडान इसमें शामिल नहीं हैं।
– 5 देशों को आधिकारिक परमाणु ताकत माना गया है। अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस।
– बाकी सभी देशों को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं है।
– इन सब चीजों की निगरानी परमाणु ऊर्जा निगरानी संगठन (IAEA) करता है।
NPT का दूसरा मकसद नाकाम हो रहा
– समस्या यह है कि संधि का हथियार कम करने वाला हिस्सा लगभग फेल माना जा रहा है।
– विशेषज्ञों के मुताबिक बड़े देश अपने परमाणु हथियार घटाने के बजाय उन्हें और आधुनिक बना रहे हैं, खासकर चीन।
– साथ ही, कुछ का कहना है कि नियम सभी देशों पर बराबर लागू नहीं होते, जिससे छोटे देशों में नाराजगी बढ़ रही है।
– चार देश (भारत, पाकिस्तान, इजराइल और दक्षिण सूडान) शुरू से ही इस संधि का हिस्सा नहीं बने।
– उत्तर कोरिया पहले इसमें शामिल था।
– लेकिन 2003 में बाहर निकल गया और बाद में परमाणु परीक्षण भी किए।
ईरान ने 1968 में संधि पर हस्ताक्षर किए
– ईरान ने 1968 में ही इस संधि पर हस्ताक्षर कर दिए थे।
– लेकिन 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद उसका परमाणु कार्यक्रम विवादों में आ गया।
– हालांकि ईरान अभी भी NPT का हिस्सा है, लेकिन उस पर लगातार आरोप लगते रहे हैं कि वह इसके नियमों की भावना का उल्लंघन कर रहा है।
—————-
5. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने?
Who became the first batsman to complete 9,000 runs in the Indian Premier League (IPL)?
a. श्रेयस अय्यर
b. के एल राहुल
c. विराट कोहली
d. रोहित शर्मा
Answer: c. विराट कोहली

– विराट कोहली IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हैं।
– RCB ने 27 अप्रैल 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया था।
– विराट कोहली ने इसी मैच की आखिरी गेंद पर में अपने 9000 रन पूरे कर लिए।
– इसी मैदान पर उनके नाम का पवेलियन भी है।
– दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा उनसे 1829 रन पीछे हैं।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
– विराट कोहली – 9012 रन
– रोहित शर्मा – 7183 रन
– शिखर धवन – 6769 रन
– डेविड वार्नर – 6565 रन
– केएल राहुल– 5580 रन
—————-
6. भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर कौन बनीं?
Who became India’s first transgender cricket umpire?
a. साइशा शिंदे
b. मनु बेबो
c. अंजलि लामा
d. ऋतिका श्री
Answer: d. ऋतिका श्री
– तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने ‘स्टेट पैनल अंपायर’ परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
– पहली बार परीक्षा आवेदन में पुरुष और महिला के अलावा थर्ड जेंडर का कॉलम भी रखा।
– 31 वर्षीय ऋतिका श्री एक ट्रांसजेंडर महिला हैं।
– जो 2021 से सलेम और कोयंबटूर सर्किट में अंपायरिंग कर रही हैं।
– ऋतिका तमिलनाडु की पहली ट्रांसजेंडर अंपायर हैं।
– उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।
– इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर, वह मोहाली के एक कॉल सेंटर में काम कर रही थीं।
– तभी IPL देखते हुए उन्हें अंपायरिंग का शौक लग गया।
– उन्हें कोयंबटूर में क्रिकेट वेन्यू में एंट्री से मना कर दिया गया था।
– उन्होंने 15 से अधिक मैचों में अंपायरिंग की है।
– 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कानूनी तौर पर ‘तीसरे लिंग’ के रूप में मान्यता दी थी।
————–
7. भारतीय सेना बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘PRAGATI’ की मेजबानी करेगी, इसमें कितने देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे?
The Indian Army will host the multilateral military exercise ‘PRAGATI’; military delegations from how many countries will participate in it?
a. 11
b. 12
c. 13
d. 14
Answer: a. 11 (भारत सहित 12)

प्रगति (PRAGATI) का पूरा नाम
– Partnership of Regional Armies for Growth and Transformation in the Indian Ocean Region)
– ‘हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय सेनाओं की साझेदारी’
अभ्यास के बारे में
– कब से कब तक : 18 से 31 मई 2026
– पश्चिम एशिया के तनाव के बीच भारतीय सेना मेघालय के उमरोई में विदेशी प्रशिक्षण नोड में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’ की मेजबानी करेगी।
– इस अभ्यास का उद्देश्य रक्षा सहयोग को मजबूत करना, और भाग लेने वाले देशों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है।
– यह अभ्यास उमरोई स्थित ‘फॉरेन ट्रेनिंग नोड’ में आयोजित किया जाएगा, जो पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण केंद्र है।
—————
8. किस देश ने अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति की तस्वीर वाले खास पासपोर्ट जारी करने का फैसला किया?
Which country decided to issue special passports featuring the President’s photograph on the 250th anniversary of its independence?
a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. यूएसए
d. यूनाइटेड किंगडम
Answer: c. यूएसए
– USA के विदेश विभाग ने 28 अप्रैल 2026 को ये जानकारी दी।
– लिमिटेड एडिशन नए डिजाइन वाले अमेरिकी पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।
– साथ ही इसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का गोल्डन सिग्नेचर भी होगा।
– वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से इन पासपोर्ट्स की शुरुआत होगी।
– वहां व्यक्तिगत रूप से पासपोर्ट रिन्यू कराने वालों को यही डिफॉल्ट पासपोर्ट मिलेगा।
‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ की तस्वीर होगी
– पासपोर्ट के पीछे के कवर पर जॉन ट्रंबुल की पेंटिंग ‘डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस’ की तस्वीर होगी।
– यह मशहूर पेंटिंग 1776 के उस पल को देखाती है जब अमेरिकी नेताओं ने पहली बार स्वतंत्रता का दस्तावेज कांग्रेस (अमेरीकी संसद) में पेश किया था।
– यह पेंटिंग अमेरिकी इतिहास का प्रतीक मानी जाती है।
– अभी जो अमेरिकी पासपोर्ट जारी होते हैं, उनके अंदर के फ्रंट कवर पर पर्सी मोरन की पेंटिंग होती है, जिसमें फ्रांसिस स्कॉट की फोर्ट मैकहेनरी पर हमले के बाद की सुबह दिखाई गई है।
– इसी घटना से अमेरिकी राष्ट्रगान लिखे जाने की प्रेरणा मिली थी।
आमतौर पर पासपोर्ट में राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ी तस्वीरें होती हैं
– पासपोर्ट में किसी मौजूदा राष्ट्रपति की तस्वीर लगाना आम बात नहीं है।
– ज्यादातर देशों में पासपोर्ट को एक न्यूट्रल और स्थायी पहचान दस्तावेज माना जाता है, इसलिए उसमें राजनीति से दूरी रखी जाती है।
– आमतौर पर इसके पन्नों पर राष्ट्रीय प्रतीक, ऐतिहासिक जगहें या संस्कृति से जुड़ी तस्वीरें होती हैं।
– अमेरिका में भी अब तक यही परंपरा रही है।
– वहां पासपोर्ट के अंदर फोर्ट मैकहेनरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों या आजादी से जुड़े विजुएलस दिखाए जाते हैं।
– किसी राष्ट्रपति की तस्वीर को शामिल करना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
– इससे पहले, अमेरिका के फ्लोरिडा में पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर भी राष्ट्रपति ट्रम्प के नाम पर रखने का प्रस्ताव पेश किया गया था।
– इसके अलावा अमेरिकी करेंसी पर भी ट्रम्प के सिग्नेचर आने की बात कही गई है।
—————-
9. अंग्रेजी भाषा दिवस कब मनाया जाता है?
When is English Language Day celebrated?
a. 24 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 22 अप्रैल
d. 21 अप्रैल
Answer: b. 23 अप्रैल
– संयुक्त राष्ट्र (यूएन) हर साल 23 अप्रैल को अंग्रेज़ी भाषा दिवस मनाता है।
– यह दिन विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और मृत्यु की तारीख दोनों के रूप में मनाया जाता है।
– शेक्सपियर अंग्रेज़ी भाषा के सबसे प्रसिद्ध नाटककार थे और आधुनिक अंग्रेज़ी पर उनका काफ़ी प्रभाव था।
– दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा अंग्रेजी है।
—————-
10. इंटरनेशनल जैज दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Jazz Day celebrated?
a. 28 अप्रैल
b. 29 अप्रैल
c. 30 अप्रैल
d. 01 मई
Answer: c. 30 अप्रैल
– अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को मनाया जाता है ताकि जैज़ संगीत और विश्वभर में लोगों को एकजुट करने, शांति को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करने में इसकी भूमिका को उजागर किया जा सके।
– यूनेस्को द्वारा 2011 में घोषित यह दिवस 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है, और 2026 में इसकी 15वीं वर्षगांठ अमेरिका के शिकागो में एक विशेष ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट के साथ मनाई जाएगी।



