15 & 16 अप्रैल 2026 करेंट अफेयर्स

यह 15 & 16 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. सम्राट चौधरी, बिहार के कौन से वें मुख्‍यमंत्री बने?
Samrat Choudhary has been sworn in as the ____ Chief Minister of Bihar?

a. 22वें
b. 23वें
c. 24वें
d. 25वें

Answer: c. 24वें

– BJP लीडर ‘सम्राट चौधरी’ 15 अप्रैल 2026 को बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए।
– राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
– सम्राट चौधरी, बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री हैं।
– सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वह 20 साल बिहार के CM रहे।

सम्राट चौधरी के बारे में
– उन्‍हें अपने पिता शकुनी चौधरी से विरासत में सियासत मिली।
– सम्राट चौधरी ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज लालू प्रसाद यादव की आरजेडी से किया था और जेडीयू से होते हुए 8 साल पहले बीजेपी में एंट्री किए थे।
– आरजेडी और जेडीयू में रहते हुए सम्राट चौधरी विधायक और मंत्री जरूर बने, लेकिन राजनीतिक बुलंदी बीजेपी में हासिल की।
– सम्राट जिस तेजी के साथ आगे बढ़े कि तमाम बीजेपी नेताओं को पीछे छोड़ दिया।
– वह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राजनीतिक शुरुआत
– राजनीति में एंट्री: 1990
– भाजपा से पहले: RJD, JDU

कॅरियर टाइमलाइन
– RJD का दौर: 990 के दशक में शुरुआत
– 1999: कृषि मंत्री (राबड़ी सरकार) बने, कम उप्र पर विवाद
– 2014: JDU का दौरः नीतीश के साथ जुड़े, शहरी विकास मंत्री (मांझी सरकार) बने
– 2017: भाजपा में एंट्री
– 2019: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बने
– 2021: पंचायती राज मंत्री
– मार्च 2023: BJP प्रदेश अध्यक्ष
– जनवरी 2024: डिप्टी CM
– 20 नवंबर 2025: दोबारा डिप्टी CM बने, गृह मंत्री भी
– 15 अप्रैल 2026: मुख्‍यमंत्री बने

—–
क्र.,मुख्यमंत्री का नाम,कार्यकाल (प्रथम),पार्टी
1. श्रीकृष्ण सिंह,1946 – 1961,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2. दीप नारायण सिंह,1961 – 1961,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3. बिनोदानंद झा,1961 – 1963,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. कृष्ण बल्लभ सहाय,1963 – 1967,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5. महामाया प्रसाद सिन्हा,1967 – 1968,जन क्रांति दल
6. सतीश प्रसाद सिंह,1968 – 1968,शोषित दल
7. बी.पी. मंडल,1968 – 1968,शोषित दल
8. भोला पासवान शास्त्री,1968 – 1968,कांग्रेस (निर्वाचित)
9. हरिहर सिंह,1969 – 1969,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10. दरोगा प्रसाद राय,1970 – 1970,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11. कर्पूरी ठाकुर,1970 – 1971,सोशलिस्ट पार्टी
12. केदार पांडे,1972 – 1973,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13. अब्दुल गफूर,1973 – 1975,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
14. जगन्नाथ मिश्र,1975 – 1977,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15. राम सुंदर दास,1979 – 1980,जनता पार्टी
16. चंद्रशेखर सिंह,1983 – 1985,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
17. बिंदेश्वरी दुबे,1985 – 1988,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18. भागवत झा आजाद,1988 – 1989,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19. सत्येंद्र नारायण सिन्हा,1989 – 1989,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20. लालू प्रसाद यादव,1990 – 1997,जनता दल
21. राबड़ी देवी,1997 – 2005,राष्ट्रीय जनता दल
22. नीतीश कुमार,2000 – 2026 (बीच में जीतन राम मांझी),जद (यू) / समता पार्टी
23. जीतन राम मांझी,2014 – 2015,जद (यू)
24. सम्राट चौधरी,2026 – वर्तमान,भारतीय जनता पार्टी

 

—————
2. बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री, अप्रैल 2026 में कौन बने?
Who became the Deputy Chief Minister of Bihar in April 2026?

a. विजय कुमार चौधरी
b. बिजेंद्र प्रसाद यादव
c. अवध नारायण सिंह
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव)

– बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है।

विजय कुमार चौधरी
– विजय कुमार चौधरी साल 2005 में जेडीयू में शामिल हुए।
– 2010 से वो समस्तीपुर की सरायरंजन सीट से लगातार जीतते रहे हैं।
– वह नीतीश मंत्रिमंडल में भी मंत्री रह चुके हैं. उन्हें नीतीश कुमार का विश्वासपात्र सहयोगी माना जाता है।
– पिछली सरकार में उनके पास चार विभागों की ज़िम्मेदारी थी- जल संसाधन, संसदीय कार्य, आईपीआरडी और भवन निर्माण
– उन्होंने 1982 में पिता की मृत्यु के बाद राजनीति में एंट्री ली थी उनके पिता कांग्रेस विधायक थे।
– उन्होंने शुरुआत में कांग्रेस के टिकट पर दलसिंहसराय सीट जीती थी

बिजेंद्र प्रसाद यादव
– बिजेंद्र प्रसाद यादव 2005 से लगातार बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं.
– वह सुपौल सीट से जीतते रहे हैं. वो नीतीश सरकार के सबसे उम्रदराज़ मंत्री रहे हैं. वो जयप्रकाश नारायण के सहयोगी रह चुके हैं.
– नीतीश सरकार में वो ऊर्जा और वित्त मंत्री रहे. उनको बिहार में बिजली की स्थिति बेहतर करने का योगदान दिया जाता है।

————–
3. किस राजनेता के पास 10 बार मुख्‍यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है, जिन्‍होंने 20 वर्ष तक इस पद पर रहकर अप्रैल 2026 में इस्‍तीफा दिया?
Which politician holds the record for becoming Chief Minister 10 times, having served in this position for 20 years before resigning in April 2026?

a. ललथनहवला
b. नवीन पटनायक
c. गेगोंग अपांग
d. नीतीश कुमार

Answer: d. नीतीश कुमार (बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री)

– नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल 2025 को बिहार के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया।
– वह अब राज्यसभा सदस्य हैं। वह 20 साल बिहार के CM रहे।
– इस्‍तीफे के बाद BJP के सम्राट चौधरी ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश कुमार के मुख्‍यमंत्री कार्यकाल के बारे में
– आखिरी बार 20 नवंबर 2025 को जदयू नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
– वह देश में वह एकमात्र राजनेता है, जिन्‍होंने इस मामले में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था।
– 2000 – NDA के समर्थन से पहली बार 7 दिन के CM बने।
– 2005 – 2010 : NDA के समर्थन से CM
– 2010 – 2013 : NDA के समर्थन से CM
– 2013 – 2014 : NDA के समर्थन से CM
– 2015 – 2017 : महागठबंधन (राजद +) के समर्थन से CM
– 2017 – 2020 : NDA के समर्थन से CM
– 2020 – 2022 : NDA के समर्थन से CM
– 2022 – 2024 : महागठबंधन (राजद +) के समर्थन से CM
– 2024 – 2025 : NDA के समर्थन से CM
– 2025 – 2026 : NDA की सरकार में 20 नवंबर 2025 से 14 अप्रैल 2026 तक CM

सबसे ज्‍यादा बार CM पद की शपथ का रिकॉर्ड
1. नीतीश कुमार (बिहार) : 10 बार (करीब करीब 20 साल)
2. वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM) और जयललिता (तमिलनाडु की पूर्व CM) : 6 बार (क्रमश: 21 साल और 14 साल)

सबसे ज्‍यादा समय तक CM का रिकॉर्ड
1. पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम) : 5 बार में कुल 24 साल 166 दिन
2. नवीन पटनायक (ओडीशा CM) : 5 बार में लगभग 24 साल
3. ज्‍योति बसु (पश्चिम बंगाल) : 5 बार में कुल 23 साल 137 दिन
4. गेगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश) : 5 बार में कुल 22 साल 250 दिन
5. ललथनहवला (मिजोरम) : 5 बार में कुल 22 साल 60 दिन

————–
4. किस राज्‍य ने सभी लाइसेंसी रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी जानना अनिवार्य किया, भाषा नहीं आने पर लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे?
Which state has made it mandatory for all licensed rickshaw and taxi drivers to know Marathi, stipulating that their licenses will be revoked if they do not know the language?

a. कर्नाटक
b. महाराष्ट्र
c. गोवा
d. तेलंगाना

Answer: b. महाराष्ट्र

– राज्‍य के कैबिनेट मंत्री प्रताप सरनाइक ने 14 अप्रैल 2026 को बयान जारी किया, 1 मई से महाराष्ट्र में सभी लाइसेंसी रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी जानना अनिवार्य होगा।
– इसके लिए मोटर परिवहन विभाग के 59 क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
– ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि चालक मराठी पढ़- लिख सकते हैं या नहीं।
– मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि जिन चालकों को मराठी का बुनियादी ज्ञान नहीं होगा, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
– सरनाइक ने बताया कि लाइसेंस जारी करने के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य करने वाला नियम पहले से ही लागू है।
– लेकिन इसका व्यापक रूप से उल्लंघन किया जा रहा है।
– कहा, जिस क्षेत्र में व्यवसाय करते हैं, वहां की भाषा सीखना हर किसी का कर्तव्य है।
– अपनी मातृभाषा पर गर्व करना महत्वपूर्ण है, लेकिन वहां काम करते समय राज्य की भाषा का सम्मान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
– उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल चालकों तक ही सीमित नहीं रहेगी।
– स्थापित नियमों की अनदेखी करते हुए गलत तरीके से लाइसेंस जारी करने के दोषी पाए जाने वाले परिवहन अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र
राजधानी: मुंबई
राज्‍यपाल: जिष्णु देव वर्मा
मुख्‍यमंत्री: देवेंद्र फडणवीस
भाषा: मराठी
पड़ोसी राज्‍य: गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा।
दादरा और नगर हवेली और दमन और बस्ती। (केंद्र शासित प्रदेश)

—————
5. किस राज्‍य में शिक्षा विभाग ने ‘सार्थक नाम अभियान’ शुरू करने के आदेश जारी किए, जिससे बच्‍चों के पुराने और अटपटे नाम बदले जा सकते हैं?
In which state did the Education Department issue orders to launch the ‘Sarthak Naam Abhiyan’ (Meaningful Name Campaign), under which children’s old and awkward names can be changed?

a. छत्तीसगढ़
b. राजस्‍थान
c. मध्‍य प्रदेश
d. झारखंड

Answer: b. राजस्‍थान

– दरअसल, घसीटाराम, नाहर, नन्नूमल, शैतान, खोजाराम…ये कुछ ऐसे नाम हैं, जो स्कूलों के रजिस्टर में दर्ज रहते हैं।
– कई बार सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ‘अटपटे’ और ‘अर्थहीन-अजीब’ नामों के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।
– ऐसे नामों को लेकर राजस्‍थान के शिक्षा विभाग ने नई पहल की है।
– अब ऐसे स्टूडेंट्स को नया और सार्थक नाम मिल सकेगा।
– विभाग ने ऐसे 2950 नामों की लिस्ट तैयार की है, जिसे पेरेंट्स को दिखाया जाएगा। – इसमें 1541 छात्राओं के और 1409 छात्रों के नाम शामिल हैं।
– इन नामों के साथ इनके अर्थ भी बताए गए हैं।
– स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के जरिए पेरेंट्स को इस मुहिम के प्रति जागरूक करें।
– शिक्षकों को नि‍र्देश दिए वे उन बच्चों की पहचान करें, जिनके नाम अर्थहीन हैं।
– और उनके माता-पिता को सकारात्मक नाम रखने के फायदे बताएं।
– शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा ये स्‍वैच्छिक होगा।
– किसी पर नाम परिवर्तन करने का दबाव नहीं बनाया जाएगा।

रिकॉर्ड में कैसे होगा बदलाव?
– पहली क्लास में एडमिशन के समय ही पेरेंट्स को लिस्ट दिखाकर नाम चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
– जो छात्र पहले से पढ़ रहे हैं, उनके लिए निर्धारित नियमों के तहत आवेदन करना होगा।
– विभाग के अधिकारी इस अभियान की प्रगति की निगरानी करेंगे।

राजस्‍थान
राजधानी: जयपुर
राज्‍यपाल: हरिभाऊ किसानराव बागड़े
मुख्‍यमंत्री: भजन लाल शर्मा
भाषा: राजस्थानी
पड़ोसी राज्‍य: पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश।

————–
6. पुथांडु क्‍या है, जो खासतौर पर तमिलनाडु में मनाया जाता है?
What is Puthandu, which is celebrated specifically in Tamil Nadu?

a. फसल उत्सव
b. रंगों का त्योहार
c. दीपों का त्योहार
d. तमिल नव वर्ष

Answer: d. तमिल नव वर्ष

– यह अप्रैल माह के मध्‍य में मनाया जाता है।
– वर्ष 2026 में ये 14 अप्रैल को मनाया गया।
– पुथांडु, तमिल कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
– इस दिन संक्रांति का क्षण सुबह 09:39 बजे होगा।
– जो सूर्य के ‘मेश’ (मेष राशि) में प्रवेश को दर्शाता है।
– पुथांडु को ‘वरुषा पिरप्पु’ भी कहा जाता है।
– यह नवीनीकरण और सकारात्मकता का त्योहार है, जिसमें लोग भविष्य का स्वागत आशावाद और उत्साह के साथ करते हैं।
– लोग एक खास व्यंजन बनाते हैं, जिसे ‘मैंगो पचड़ी’ कहा जाता है।
– यह व्यंजन जीवन के विभिन्न स्वादों—जैसे मीठा, खट्टा, कड़वा और तीखा—को दर्शाता है, और साथ ही यह जीवन के विविध अनुभवों का भी प्रतीक है।
– परिवार के लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं, एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

पुथांडु का इतिहास
– यह उत्सव सौर चक्र पर भी आधारित है, इसे तब मनाया जाता है जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, जो एक नए चक्र की शुरुआत का प्रतीक है।
– पुथांडु के संदर्भ संगम साहित्य में मिलते हैं, जो तमिल परंपरा में इसके लंबे समय से चले आ रहे महत्व को दर्शाते हैं।
– यह कृषि चक्रों से भी जुड़ा रहा है, जो वसंत ऋतु और ताज़ी फ़सलों का प्रतीक है।

—————
7. केंद्र सरकार ने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को बढ़ाकर कितने करने का विधेयक तैयार किया?
The Central Government has drafted a bill to increase the current number of 543 Lok Sabha seats to how many?

a. 750
b. 850
c. 800
d. 950

Answer: b. 850

– केंद्र सरकार संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 जल्‍द पास कराने की तैयारी कर रही है।
– सीटों में बढ़ोत्‍तरी 2011 की जनगणना के आधार पर होगी। जबकि इससे पहले सरकार ने कानून पास किया हुआ था कि अगली जनगणना (2027) के आधार पर परिसीमन होंगे। इसके बावजूद सरकार संवधिान संशोधन के जरिए महिला आरक्षण बताते हुए जल्‍दीबाजी में ऐसा करना चाह रही है।

ये हैं तीन नए विधेयक
संविधान (131वां संशोधन) विधेयक
– यह विधेयक लोकसभा में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करने का है।
– नए ढांचे में राज्यों को 815 सीटें आवंटित की जाएंगी।
– जबकि केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें आरक्षित की जाएंगी।
– ये बदलाव 2029 के आम चुनावों से लागू होने की संभावना है।
– इसमें प्रावधान है कि लोकसभा की सीटें मौजूदा राज्‍यों की लोकसभा सीटों के अनुपात में ही बढ़ाई जाए।

परिसीमन विधेयक, 2026 (Bill 108)
– यह जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों के आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों के विभाजन के लिए एक परिसीमन आयोग के गठन का प्रावधान करता है।
– आयोग में सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश अध्यक्ष होंगे।

केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 (Bill 109)
– यह विधेयक पुडुचेरी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कानूनों में संशोधन करता है।
– ताकि उन्हें नए परिसीमन नियमों और महिला आरक्षण (संविधान के अनुच्छेद 334A) के अनुरूप बनाया जा सके।
– इसके तहत पुडुचेरी में नामांकित सदस्यों की संख्या बढ़ाकर पांच करने का प्रस्ताव है, जिनमें से दो महिलाएं होंगी।

—————
8. विश्व चगास रोग दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Chagas Disease Day observed?

a. 14 अप्रैल
b. 15 अप्रैल
c. 16 अप्रैल
d. 17 अप्रैल

Answer: a. 14 अप्रैल

– वर्ल्‍ड हेल्‍थ एसेंबली ने इस दिवस को वर्ष 2019 में घोषित किया था।
– इस बीमारी को अमेरिकन ट्रिपैनोसोमियासिस भी कहते हैं।
– यह बीमारी ट्रायटोमाइन नामक परजीवी के शरीर में प्रवेश से होती है।
– कीट के काटने से यह परजीवी मनुष्‍य के शरीर में प्रवेश कर सकता है।

WHO
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
– महानिदेशक: टेड्रोस एडनॉम

—————-
9. बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती कब मनाई जाती है?
When is Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti celebrated?

a. 10 मार्च
b. 14 अप्रैल
c. 15 अप्रैल
d. 20 जून

Answer: b. 14 अप्रैल

– अंबेडकर जयंती , जिसे भीम जयंती के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बी. आर. अंबेडकर की स्मृति में 14 अप्रैल को मनाई जाती है।
– यह अंबेडकर का जन्मदिन है, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था।
– भारत में कुछ लोग उनके जन्मदिन को समानता दिवस के रूप में भी मनाते हैं।
– डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद के उन्मूलन और दलितों, पिछड़ों व महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।
– वह भारतीय संविधान के ड्रॉफ्टिंग कमेटी की अध्‍यक्ष थे और उन्‍हें संविधान निर्माता कहा जाता है।
– अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में, 14 अक्टूबर 1956 को उन्होंने लाखों समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया, जिसे उन्होंने समानता और मानवता का मार्ग माना।
– “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।” — यह उनका सबसे प्रभावशाली मंत्र था, जो आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है।

————–
10. हंगरी का आम चुनाव 2026 किसके नेतृत्‍व वाले राजनीतिक दल ने जीता?
Which political party, and under whose leadership, won the 2026 Hungarian general election?

a. केरोली ग्रोज
b. विक्टर ओर्बन
c. पीटर मग्यार
d. पीटर मेडग्‍येस

Answer: c. पीटर मग्यार

– हंगरी में विक्टर ओर्बन पिछले 16 सालों से सत्ता पर काबिज थे। वह ट्रंप के सपोर्टर माने जाते हैं।
– इन्‍हें केंद्र-दक्षिणपंथी ‘तिस्जा’ पार्टी के युवा नेता पीटर मग्यार ने शिकस्त दी है।
– चुनाव में तिस्जा पार्टी ने 199 सीटों वाली विधायिका में 138 सीटें जीतकर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है।

ओर्बन की हार की वजह
– विक्टर ओर्बन को यूरोप और अमेरिका के रूढ़िवादी एक ‘अनुदार लोकतंत्र’ के मास्टरमाइंड के रूप में देखा जाता है।
– इस बार वो जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रहे, इसकी वजह आर्थिक सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय अलगाव को बताया जा रहा है।
– कई यूरोपीय नेताओं को उम्मीद है कि अब यूरोपीय संघ के भीतर हंगरी की टकराव वाली भूमिका खत्म होगी।
– इससे युद्ध से प्रभावित यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो ($105 बिलियन) के उस कर्ज का रास्ता साफ हो सकता है, जिसे ओर्बन ने रोक रखा था।

(हंगरी)
राजधानी: बुडापेस्ट
राष्ट्रपति: तामस सुलयोक
आबादी: 95.9 लाख
मुद्रा: हंगेरियन फ़ोरिंट
भाषा: हंगेरियन
पड़ोसी देश: ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, रोमानिया, सर्बिया, क्रोएशिया और स्लोवेनिया।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *