12 & 13 अप्रैल 2026 करेंट अफेयर्स

यह 12 & 13 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. शांति वार्ता विफल होने के बाद किस देश ने ईरान के सभी बंदरगाहों और उससे निकलने वाले जहाजों की नाकेबंदी करने की घोषणा की?
Which country announced a blockade of all of Iran’s ports and ships departing from them following the failure of peace talks?

a. इजरायल
b. फ्रांस
c. यूएसए
d. तुर्की

Answer: c. यूएसए

– अमेरिकी सेना ने घोषणा की है कि वह 13 अप्रैल 2026 से ईरान के सभी खाड़ी बंदरगाहों की नाकेबंदी (blockade) करेगी।
– रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में समुद्री यातायात पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए उठाया गया है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्से के वितरण के लिए जिम्मेदार है।
– यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले सभी देशों के जहाजों पर निष्पक्ष रूप से लागू होगी।
– हालांकि, अमेरिका ने यह स्पष्ट किया है कि वह गैर-ईरानी बंदरगाहों तक जाने वाले या वहां से आने वाले जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में आवागमन की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डालेगा।
– यह निर्णय पाकिस्तान (इस्लामाबाद) में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद लिया गया है।

होर्मुज की नाकाबंदी
– दूसरी ओर, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेगी और ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रास्ते में रोक लिया जाएगा और जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है।
– ट्रम्प ने कहा कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी। अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर युद्ध खत्म करने के लिए कार्रवाई करेगा।
– दूसरी ओर ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।

चीन को धमकी
– ट्रम्प ने चीन को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा।

ट्रम्प यह भी संकेत दे रहे हैं 
– मतलब यह है कि जो जहाज़ ईरान की मंज़ूरी से निकलेंगे, उन्हें अमेरिका रोकेगा और जो ईरान की मंज़ूरी से नहीं निकलेंगे, उन्हें ईरान रोकेगा.
– उधर, इज़रायल ने युद्ध शुरू करने के लिए अपने सैनिकों को तैयार करने के लिए आदेश दिया है. ईरान ने भी कहा है कि उसकी भी तैयारी है.
– पाकिस्तान ने अपने हज़ारों सैनिकों और दर्ज़नों लड़ाकू विमान सऊदी अरब भेज दिया है. आगे वाली लड़ाई में पाकिस्तान समझौते के अनुसार सऊदी अरब के साथ खड़ा होगा.
– इस समझौते में तुर्की भी शामिल होगा. इज़रायल और तुर्की के बीच तनाव बढ़ रहा है. तुर्की अनेक देशों की तरह इज़रायल के तुष्टिकरण का प्रयास हमेशा किया है, अभी भी कर रहा है. लेकिन इज़रायल को न केवल ग्रेटर इज़रायल बनाना है, बल्कि उन सभी मुस्लिम देशों को कमज़ोर करना है, जो उसे रोक सकते हैं.
– तो, मिस्र भी फ़ायरिंग लाइन में है और सऊदी, तुर्की, पाकिस्तान आदि देश भी.
– खाड़ी के छोटे देश सऊदी अरब को नापना चाहते हैं. सऊदी और ईरान एक-दूसरे को नापना चाहते हैं. तुर्की सबको नापना चाहता है.

—————
2. किस यूरोपीय देश ने युवा पुरुषों को देश छोड़ने (3 महीने से ज्‍यादा के लिए) से पहले सशस्‍त्र बलों से अनुमति का कानून लागू किया?
Which European country enacted a law requiring young men to obtain permission from the armed forces before leaving the country (for more than three months)?

a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. पोलैंड
d. ब्रिटेन

Answer: b. जर्मनी

– पश्चिम एशिया में तनाव के बीच यूरोपीय देश जर्मनी ने 17-45 आयुवर्ग के पुरुषों पर देश छोड़ने के मामले में पाबंदियां लगाई हैं।
– इस देश ने ‘कन्सक्रिप्शन एक्ट’ (Wehrpflichtgesetz) की धारा 3 (Section 3) में संशोधन किया है।
– इसके अनुसार अब 17 से 45 वर्ष की आयु के पुरुषों को 3 महीने से अधिक समय के लिए विदेश जाने पर बुंडेसवेहर (German Armed Forces) से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
– यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू किया गया है।
– सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में सेना की संख्या बढ़ाई जाए।
– फिलहाल जर्मनी की सेना में करीब 1.84 लाख सैनिक हैं।
– जिसे बढ़ाकर 2035 तक 2.55 से 2.70 लाख तक करने की योजना है।

पहले क्या था
– यह नियम केवल तभी लागू होता था जब देश में ‘तनाव’ (State of Tension) या ‘रक्षा की स्थिति’ (State of Defense) घोषित हो।
– अब क्या है: इसे अब शांति काल (Peacetime) में भी अनिवार्य बना दिया गया है।
– हालांकि 2011 से पहले अनिवार्य सैन्य सेवा लागू थी, जिसमें ढील दे दी गई थी।

18 वर्ष के युवाओं के लिए ‘अनिवार्य प्रश्नावली’
– जनवरी 2026 से, जर्मनी के सभी 18 वर्ष के पुरुषों को एक डिजिटल प्रश्नावली (Questionnaire) भेजी जा रही है।
– इसमें उनसे उनकी फिटनेस, शिक्षा और सैन्य सेवा में रुचि के बारे में पूछा जाता है।
– पुरुषों के लिए इस फॉर्म को भरकर वापस भेजना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
– महिलाओं के लिए यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है।

विवाद का असली कारण
– जर्मनी में इस कानून को लेकर ‘चुप्पी’ में बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि विपक्षी दलों और नागरिकों का मानना है कि चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ (Friedrich Merz) की सरकार धीरे-धीरे अनिवार्य सैन्य सेवा (जो 2011 में बंद कर दी गई थी) को पिछले दरवाजे से वापस ला रही है।
– अखबारों की भूमिका: ‘फ्रैंकफर्टर रुंडशाउ’ (Frankfurter Rundschau) ने ही सबसे पहले इस बात को उजागर किया कि कैसे एक “प्रशासनिक संशोधन” के नाम पर नागरिकों की आवाजाही की स्वतंत्रता पर सैन्य नियंत्रण बढ़ाया जा रहा है।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
– विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोप में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच जर्मनी अपनी सुरक्षा नीति को मजबूत कर रहा है। कुछ विश्लेषकों ने यह भी कहा है कि जर्मनी नाटो में एक अहम भूमिका निभाता है, इसलिए उसे अपनी रक्षा क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।
– इस नियम को लेकर कुछ लोगों ने चिंता भी जताई है कि इससे नागरिकों की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है।

जर्मनी
राजधानी: बर्लिन
राष्ट्रपति: फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर
चांसलर: फ्रेडरिक मर्ज़
भाषा: जर्मन
मुद्रा: यूरो
आबादी: 8.36 करोड़
पड़ोसी देश: डेनिश, पोलैंड, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, लक्ज़मबर्ग, बेल्जियम और नीदरलैंड!

—————-
3. साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला कौन बनीं?
Who became the first woman from India—and the second in the world—to reach the Mount Everest Base Camp by bicycle?

a. अमिता
b. प्रेमलता अग्रवाल
c. रजनी नेगी
d. दिव्या सिंह

Answer: d. दिव्या सिंह

– गोरखपुर की दिव्या सिंह ने 24 मार्च 2026 को साइकिल से 17,560 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर ये रिकार्ड बनाया।
– दिव्या सिंह पिपरौली ब्लॉक के बनौड़ा गांव की हैं।
– वह पेशे से शिक्षक हैं, लेकिन साइक्लिंग और ट्रैकिंग उनका जुनून है।
– दिव्या सिंह ने 16 मार्च को काठमांडू से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की।
– उन्होंने सलेरी, सुरखे, फॉकडिंग, सागरमाथा नेशनल पार्क, नामचे बाजार, डीबोचे, फिरचे, लोबुचे और गोरखशेप जैसे ऊंचाई वाले और कठिन रास्तों से होते हुए एवरेस्ट बेस कैंप तक का सफर तय किया। – यह पूरा सफर 14 दिन में पूरा हुआ।

बर्फ, बारिश- ठंड ने बढ़ाई परेशानी
– इस यात्रा के दौरान मौसम सबसे बड़ी चुनौती रहा।
– लगातार बर्फबारी और बारिश होती रही, कई बार पूरे दिन यही स्थिति बनी रही।
– तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं और दिन में भी तापमान माइनस में चला जाता था।
– कई जगह रास्ता इतना खराब था कि उन्हें साइकिल को कंधे पर उठाकर चलना पड़ा।
– ऊंचाई बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की कमी भी महसूस होने लगी। – सांस लेने में दिक्कत होती थी और हृदय गति 120 प्रति मिनट तक पहुंच जाती थी।
– दिव्या सिंह ने हार नहीं मानी और रोजाना 10 से 12 घंटे तक साइक्लिंग करती रहीं।

—————-
4. ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का 5 अप्रैल 2026 को निधन हो गया, वह किस देश के मिसाइल डिजाइनर थे?
Alexander Leonov, a prominent scientist associated with the BrahMos missile project, passed away on April 5, 2026. From which country was he a missile designer?

a. रूस
b. भारत
c. अमेरिका
d. फ्रांस

Answer: a. रूस

– 74 वर्ष के लियोनोव, NPO माशिनोस्ट्रोएनिया (NPOMASH) के CEO और चीफ डिजाइनर थे।
– जो भारत-रूस की ब्रह्मोस एयरोस्पेस का प्रमुख साझेदार है।
– लियोनोव को रूस की ज़िरकॉन मिसाइल के डिज़ाइन का श्रेय दिया जाता है – यह एक जहाज-आधारित हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।
– जिसे सतह और जमीनी लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया है।
– यह 3K22 मिसाइल प्रणाली का हिस्सा है, जिसे जनवरी 2023 में सेवा में शामिल किया गया था।
– इसके अलावा उन्होंने ग्रेनिट, वल्कन और बास्टियन जैसे मिसाइल और कोस्टल डिफेंस सिस्टम्स के विकास में भी भूमिका निभाई थी।

—————
5. भारत ने गहरे समुद्र के जीवों के लिए इनमें से किस रेफरल सेंटर को अपना पहला राष्ट्रीय भंडार नामित किया?
Which of these referral centers did India designate as its first national repository for deep-sea organisms?

a. भावसागर
b. नवसागर
c. उदयसागर
d. राजसागर

Answer: a. भावसागर (यह रेफरल सेंटर केरल के कोच्चि में है।)

– पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने समुद्री जीव संसाधन एवं पारिस्थितिकी केंद्र (CMLRE) के ” भावसागर ” रेफरल सेंटर को आधिकारिक तौर पर गहरे समुद्र के जीवों के लिए राष्ट्रीय भंडार के रूप में नामित किया है।
– यह पदनाम भारत की गहरे समुद्र अनुसंधान क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।
– “भावसागर” रेफरल सेंटर एक वैज्ञानिक केंद्र के रूप में कार्य करता है।
– इसमें 3,500 से अधिक वैज्ञानिक रूप से पहचाने गए और भौगोलिक रूप से कलेक्टिव नमूनों का विशाल संग्रह है।
– यह रेफरल सेंटर केरल के कोच्चि में है।

किस कानून के तहत
– जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत “भावसागर” रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र के जीवों के लिए राष्ट्रीय भंडार के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।
– यह केंद्र को भारत की विशाल गहरे समुद्र की जैविक विरासत के संरक्षण, अध्ययन और प्रलेखन के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुविधा के रूप में स्थापित करता है।
– पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन के अनुसार, “‘भावसागर’ को राष्ट्रीय भंडार के रूप में मान्यता देना भारत की नीली अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।

गहरा समुद्र क्या है और इसका क्या महत्व है?
– गहरा समुद्र पृथ्वी पर सबसे पुराना और सबसे बड़ा जैव-समूह है । यह सामान्यतः लगभग 200 मीटर से नीचे के महासागरीय क्षेत्रों को संदर्भित करता है , जो गोधूलि क्षेत्र से लेकर अगाध मैदानों और गहरे समुद्र तल तक फैला हुआ है।
– यह पृथ्वी के रहने योग्य स्थान का लगभग 90-95% हिस्सा है। हाल के तकनीकी विकास ने इसके पारिस्थितिक और जलवायु संबंधी महत्व के बारे में हमारी समझ को काफी हद तक बढ़ाया है।
– कम तापमान, अत्यधिक परिवेशी दबाव, सूर्य के प्रकाश की अनुपस्थिति और संसाधनों की कम उपलब्धता के बावजूद, गहरे समुद्र में अद्वितीय पारिस्थितिक तंत्रों की एक श्रृंखला में जीवन की प्रचुरता पाई जाती है।
– पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव-जंतु, जिनमें मानव जीवन भी शामिल है, गहरे समुद्र पर निर्भर हैं। गहरे समुद्र की धाराएँ पृथ्वी के चारों ओर ऊष्मा का पुनर्वितरण करती हैं, जिससे वैश्विक मौसम प्रणालियाँ संचालित होती हैं। ठंडे, ऊपर उठते जल समुद्र की सतह पर पोषक तत्वों का पुनर्जनन करते हैं और महत्वपूर्ण समुद्री खाद्य श्रृंखलाओं को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
– गहरे समुद्र में पाए जाने वाले प्रवाल और स्पंज समुदाय सूक्ष्मजीवों और अन्य यौगिकों के बड़े पैमाने पर अप्रयुक्त स्रोत हैं जिनका उपयोग दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और अन्य व्यावसायिक उत्पादों में किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कोविड-19 के निदान और प्रसार को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रसिद्ध पीसीआर परीक्षण गहरे समुद्र में पाए जाने वाले हाइड्रोथर्मल वेंट में मौजूद एक सूक्ष्मजीव से पृथक किए गए एंजाइम का उपयोग करके विकसित किया गया था।

—————-
6. विश्व पार्किंसंस दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Parkinson’s Day observed?

a. 11 अप्रैल
b. 12 अप्रैल
c. 13 अप्रैल
d. 14 अप्रैल

Answer: a. 11 अप्रैल

– पार्किंसन रोग, मस्तिष्क के उस हिस्से की बीमारी के कारण होता है जो गतिविधि को समन्वित करने में मदद करती है. यह मूवमेंट संबंधी एक डिसऑर्डर है. इसमें हाथ या पैर से दिमाग तक पहुंचने वाली नसें काम करने में असमर्थ हो जाती हैं. इसमें व्यक्ति का हाथ पर से नियंत्रण बहुत कम हो जाता है
– पार्किंसंस बीमारी के दौरान लोग आमतौर पर भुलक्कड़ हो जाते हैं।
– यह दिवस लंदन के डॉ जेम्स पार्किंसन के जन्मदिन का प्रतीक है, जो पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पार्किंसंस रोग के लक्षणों वाले छह व्यक्तियों का व्यवस्थित रूप से वर्णन किया था।
– इसके अलावा अप्रैल का महीना पार्किंसंस जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है।

—————-
7. किस पड़ोसी देश में खसरा से कई मौतें और 7,500 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आने के बाद वहां आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू किया गया?
In which neighboring country was an emergency vaccination campaign launched following multiple deaths and the reporting of over 7,500 suspected cases of measles?

a. पाकिस्‍तान
b. श्रीलंका
c. चीन
d. बांग्लादेश

Answer: d. बांग्लादेश

– बांग्लादेश ने 5 अप्रैल, 2026 को दस लाख से अधिक बच्चों को लक्षित करते हुए एक आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू किया।
– स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में खसरा से अब तक 17 पुष्ट मौतें हुई हैं, 113 संदिग्ध मौतें और 7,500 से अधिक संदिग्ध संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
– स्वास्थ्य मंत्रालय के नेतृत्व में यूनिसेफ, WHO और गावी (वैक्सीन गठबंधन) के सहयोग से ये अभियान चलाया गया।
– देश के स्वास्थ्य मंत्री सरदार शखावत हुसैन बकुल ने बताया कि आपात टीकाकरण अभियान पहले ‘सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों’ में चलाया जाएगा। – 30 सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों की पहचान कर ली है।

खसरा (Measles) के बारे में
– संक्रामक रोग: यह रुबेओला वायरस से फैलने वाली एक अत्यधिक संक्रामक सांस की बीमारी है।
– प्रमुख लक्षण: तेज बुखार, खांसी और बहती नाक के बाद शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं।
– बचाव का तरीका: इससे बचने का एकमात्र और सबसे प्रभावी उपाय MMR वैक्सीन (टीकाकरण) है।
– गंभीरता: समय पर इलाज न मिलने पर यह निमोनिया और मस्तिष्क में सूजन जैसी गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है।

बांग्‍लादेश
राजधानी: ढाका
राष्ट्रपति: मोहम्मद शहाबुद्दीन
प्रधानमंत्री: तारिक रहमान
भाषा: बांग्‍ला
मुद्रा: बांग्लादेशी टका
आबादी: 17 करोड़
पड़ोसी देश: भारत और म्यांमार।

—————
8. मशहूर गाय‍िका आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल 2026 को हो गया, उन्‍हें इनमें से कौन से अवॉर्ड मिल चुके थे?
Renowned singer Asha Bhosle passed away on April 12, 2026; which of the following awards had she received?

a. पद्म विभूषण
b. दादा साहब फाल्के पुरस्कार
c. महाराष्ट्र भूषण
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (पद्म विभूषण (2008), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (2000), महाराष्ट्र भूषण (2021)

– सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।
– 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
– आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ।
– उनका जन्‍म 8 सितंबर 1933 को हुआ था।
– आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं।
– जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।

12,000 से ज्यादा गाने गाए
– आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए।
– उनके गाने ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ आज भी लोकप्रिय हैं।

आशा भोसले को प्रमुख नागरिक और राष्ट्रीय सम्मान
– पद्म विभूषण (2008): भारत सरकार द्वारा दिया गया दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान।
– दादा साहब फाल्के पुरस्कार (2000): भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान।
– महाराष्ट्र भूषण (2021): महाराष्ट्र सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार।

आशा भोसले को प्रमुख फिल्मी पुरस्कार
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : 2 बार (फिल्म ‘उमराव जान’ – 1981 और ‘इजाजत’ – 1986 के लिए)
– फिल्मफेयर अवार्ड्स : 7 बार ‘सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका’ (कुल 18 नॉमिनेशन)
– फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट : 2001 में विशेष योगदान के लिए।
– IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट : 2002 में सिनेमा में उनके योगदान हेतु।

आशा भोसले को अंतरराष्ट्रीय और अन्य रिकॉर्ड
– गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: 2011 में उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे अधिक (हजारों) गाने रिकॉर्ड करने वाली गायिका के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
– बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट (2002): अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके संगीत के प्रभाव के लिए।
– ग्रैमी नॉमिनेशन: वह ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय गायिका भी रहीं।
– डॉक्टरेट की मानद उपाधि: उन्हें अमरावती विश्वविद्यालय और जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा डी.लिट (D.Litt) की उपाधि प्रदान की गई।

—————
9. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पद से हटाने का महाभियोग नोटिस दिया था, जिसे खारिज कर दिया गया?
Under which article of the Constitution did the opposition parties submit an impeachment notice to remove the Chief Election Commissioner (CEC) from office—a notice that was subsequently rejected?

a. अनुच्छेद 324
b. अनुच्छेद 124
c. अनुच्छेद 327
d. अनुच्छेद 356

Answer: a. अनुच्छेद 324 (अनुच्छेद 324(5)

– विपक्षी दलों की ओर से यह प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए लाया गया था।
– महाभियोग प्रस्ताव के इस प्रस्ताव पर 193 सांसदों (लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63) ने हस्ताक्षर किए थे।
– उसका नोटिस 12 मार्च 2026 को राज्यसभा सभापति को सौंपा गया था।
– जिसे 6 अप्रैल 2026 को लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा चेयरमैन की ओर से खारिज कर दिया गया।
– यह पहली बार था, जब किसी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया था।
– लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा, यह फैसला भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत दिए गए प्रस्ताव की सूचना पर लिया गया।
– इस प्रस्ताव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई थी।
– सदस्यों को जानकारी दी जाती है कि 12 मार्च 2026 की तारीख का एक प्रस्ताव नोटिस दिया गया था।
– उन्होंने कहा, इस पर लोकसभा के 130 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे।
– यह नोटिस संविधान के अनुच्छेद 324(5) और अनुच्छेद 124(4) के साथ-साथ 2023 के कानून और 1968 के न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के तहत दिया गया था।
– इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने की मांग की गई थी।
– यह नोटिस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा गया था।
– सभी मुद्दों की निष्पक्ष तरीके से जांच की गई।
– इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया। जो अधिकार उन्हें न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 की धारा 3 के तहत मिले हैं।
– लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव नोटिस को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

क्या है महाभियोग की प्रक्रिया?
– मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह ही होती है।
– इसके लिए ‘साबित दुर्व्यवहार’ या ‘अक्षमता’ को आधार बनाना होता है।
– यह प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है।
– इसे पास कराने के लिए सदन के कुल सदस्यों के बहुमत और मौजूद व वोट देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।

इंडिया अलायंस के कम्युनिस्टों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को “दुर्व्यवहार और बहिष्कार” (दुर्व्यवहार साबित) का नोटिस हटाने
के आधार पर नोटिस दिया।
– आयोग का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने पद पर रहते हुए एक राजनीतिक दल के पक्ष में हस्ताक्षर किए और चुनाव आयोग के सचिव प्रभावित हुए।
– नामांकन ने कहा कि चुनाव आयोग के कुछ निर्णयों से निर्वाचन प्रक्रिया की कार्मिकता पर सवाल उठेगा।
– कलाकार सूची के विशेष संशोधन (SIR: विशेष गहन संशोधन) को लेकर दावेदार ने आरोप लगाया कि इसमें कलाकार और राजनीतिक पूर्वाग्रह हुए।
– नोटिस में कहा गया है कि सीईसी का आचरण “दुर्व्यवहार साबित हुआ” श्रेणी में आता है, जिसे संवैधानिक रूप से हटाया जा सकता है।

—————-
10. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Safe Motherhood Day celebrated?

a. 11 अप्रैल
b. 12 अप्रैल
c. 13 अप्रैल
d. 14 अप्रैल

Answer: a. 11 अप्रैल

यह दिन राष्ट्रपिता मोहन दास करम चंद गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती भी है।
– 2003 में, व्हाइट रिबन एलायंस की पहल पर, भारत सरकार ने 11 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस की घोषणा की थी।


PDF Download: Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *