7 & 8 अप्रैल 2026 करेंट अफेयर्स

यह 7 & 8 अप्रैल 2026 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किसकी मध्‍यस्‍थता में ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी?
Under whose mediation was a two-week ceasefire agreed upon between Iran and the United States?

a. भारत
b. पाकिस्‍तान
c. तुर्की
d. मिस्र

Answer: b. पाकिस्‍तान

– अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बन गई है।
– ट्रम्प ने ईरान की दस शर्तों पर बात मंज़ूर की, शाहबाज़ शरीफ़ का इस्तेमाल इज़्ज़त बचाने के लिए किया।
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।
– सीजफायर से पहले ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी।

ट्रंप ने कहा
– ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है।
– उन्होंने कहा- हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने के लिए जरूरी होगा।
– ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि कर दी है।
– ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि आगे की बातचीत 11 अप्रैल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी।
– ईरान ने दो हफ्ते के लिए होर्मुज खोलने की जानकारी दी और अपने नागरिकों से कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय एकता बनाए रखना और जीत का जश्न पूरी ताकत से जारी रखें।

सीजफायर कैसे हुआ, क्‍या होगा
– न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह डील पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के दखल के बाद संभव हो पाई।
– पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया।
– समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा।
– इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।
– यह सीजफायर लेबनान समेत अन्य क्षेत्रों पर भी लागू होगा। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच 10 अप्रैल को औपचारिक बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुरू होगी।

ईरान ने अमेरिका को 10 पाइंट का प्लान भेजा
– ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पाइंट का प्लान भेजा है। उन्होंने कहा कि इस पर आगे बातचीत की जा सकती है।
– वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसका 10 पॉइंट प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
– काउंसिल के मुताबिक यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत बताया है।

ईरान का अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान
1. हमले पूरी तरह बंद हों
2. सभी सैंक्शन हटाए जाएं
3. फ्रीज किए गए एसेट्स वापस मिलें
4. जंग का स्थायी अंत: सिर्फ सीजफायर नहीं, बल्कि युद्ध पूरी तरह खत्म करने की शर्त रखी गई।
5. अमेरिकी सेना की वापसी : ईरान ने मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से सेना हटाने की मांग की।
6. नुकसान की भरपाई : जंग में हुए नुकसान के लिए आर्थिक मुआवजा या पुनर्निर्माण की व्यवस्था मांगी गई।
7. हॉर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल : ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की शर्त रखी।
8. सुरक्षित आवाजाही, लेकिन शर्तों के साथ : जहाजों को हॉर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, लेकिन यह ईरानी सेना के समन्वय में होगी।
9. प्रति जहाज फीस का प्रस्ताव : ईरान ने प्रस्ताव रखा कि हर जहाज से करीब 20 लाख डॉलर फीस ली जाएगी, जिसे ओमान के साथ साझा किया जाएगा।
10. क्षेत्रीय संघर्ष भी खत्म हों : लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले समेत क्षेत्रीय तनाव खत्म करने की मांग भी शामिल है।

2 हफ्ते खुला रहेगा हॉर्मुज स्ट्रेट
– अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के तहत अगले 2 हफ्तों तक हॉर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा।
– ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि इस दौरान जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।
– यानी हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली शिपिंग ‘कंट्रोल्ड ट्रांजिट’ के तहत होगी।
– जंग के दौरान इस समुद्री मार्ग पर शिपिंग लगभग ठप हो गई थी, जिससे वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई थी। अब इसके खुलने से सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।
– ईरान के प्रस्ताव के अनुसार, इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज से करीब 20 लाख डॉलर शुल्क लिया जाएगा, जिसे ओमान के साथ शेयर किया जाएगा।
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले हॉर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की शर्त रखी थी, जिसके बाद यह सीजफायर डील संभव हो पाई।
– होर्मुज खोलने के फैसले का असर बाजारों पर भी दिखा है। तेल की कीमतों में 15-16% तक गिरावट आई है।
– हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और हालात को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।

सीजफायर के ईरान में जश्न मनाने सड़कों पर उतरे लोग
– अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर की खबर सामने आते ही ईरान की राजधानी तेहरान में जश्न का माहौल बन गया है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और खुशी जाहिर की।
– लोगों ने ईरान के झंडे लहराए और जश्न मनाया। कई लोग हाथों में पोस्टर और तस्वीरें लिए हुए थे। जश्न के दौरान लोगों ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीरें भी उठाईं। खामेनेई की मौत जंग के पहले दिन 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में हुई थी।
– लगातार 40 दिन तक चले तनाव और हमलों के बाद सीजफायर की खबर से लोगों में राहत और उत्साह का माहौल है।

PAK ने US-ईरान को बातचीत के लिए इस्लामाबाद बुलाया
– प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐलान किया कि दोनों देशों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमने-सामने बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।
– शरीफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अमेरिका और ईरान, अपने सहयोगी देशों के साथ, तत्काल प्रभाव से सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सीजफायर लेबनान समेत सभी क्षेत्रों में लागू होगा।
– उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता का मकसद सभी विवादों का स्थायी समाधान निकालना है। पाकिस्तान को उम्मीद है कि यह पहल क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता लाने में मदद करेगी।

ट्रम्प ने ईरान के विदेश मंत्री का सीजफायर बयान शेयर किया
– ट्रम्प ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर शेयर किया है। इस बयान में 2 हफ्ते के सीजफायर समझौते और होर्मुज को खोलने की पुष्टि की गई है।
– अराघची ने अपने बयान में पाकिस्तान और उसके नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सशस्त्र सेनाएं भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देंगी।

ईरानी सुप्रीम लीडर ने हमले रोकने के आदेश दिए
– सीजफायर समझौते के बाद ईरान ने हमले रोकने के आदेश दिए हैं। ट्रम्प के सीजफायर ऐलान के करीब 2 घंटे बाद ईरान के सुप्रीम लीडर ने सभी सैन्य यूनिट्स को फायरिंग रोकने का आदेश दिया है।
– ईरान के सरकारी न्यूज चैनल IRIB पर पढ़े गए बयान में कहा गया कि सभी सैन्य शाखाएं सुप्रीम लीडर के निर्देशों का पालन करें और तुरंत फायरिंग बंद करें।
– हालांकि, बयान में यह भी कहा गया कि यह जंग का अंत नहीं है, बल्कि एक अस्थायी कदम है। इसके बावजूद सभी सैन्य इकाइयों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

————–
2. येस बैंक के नए प्रबंध निदेशक (MD) और सीईओ (CEO) कौन बने?
Who has become the new Managing Director (MD) and CEO of Yes Bank?

a. प्रशांत कुमार
b. विनय मुरलीधर टोनसे
c. दीपक चाहर
d. राहुल तेवतिया

Answer: b. विनय मुरलीधर टोनसे

– निजी क्षेत्र के यस बैंक ने विनय मुरलीधर टोंसे को तीन साल के लिए नियुक्‍त किया।
– उनकी नियुक्ति 6 अप्रैल 2026 को हुई।
– उन्‍होंने प्रशांत कुमार की जगह ली है, जिनका कार्यकाल पांच अप्रैल को पूरा हो गया।
– टोंसे को बैंकिंग क्षेत्र में साढ़े तीन दशक से अधिक का अनुभव है। – उन्होंने ट्रेजरी, खुदरा बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, अंतरराष्ट्रीय परिचालन और परिसंपत्ति प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम किया है।
– वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

(Yes Bank)
मुख्यालय: मुंबई
स्थापना: 2003

————–
3. एयर इंडिया के CEO ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अप्रैल 2026 में पद छोड़ दिया, उनका नाम बताएं?
The CEO of Air India stepped down in April 2026, before completing his five-year tenure. Name him.

a. पीटर एल्बर्स
b. विली वाल्श
c. कैंपबेल विल्सन
d. डेविड हेडली

Answer: c. कैंपबेल विल्सन

– एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने 6 अप्रैल 2026 को इस्‍तीफा दिया।
– उनका कार्यकाल सितंबर 2027 तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
– इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
– विल्सन ने जुलाई 2022 में कार्यभार संभाला था।
– उनका इस्‍तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब एयर इंडिया पिछले कुछ समय से नुकसान झेल रही है।
– वर्ष 2025 में हुए विमान हादसे के बाद उस पर नियामक एजेंसियों की निगरानी भी बढ़ गई है।
– इससे कंपनी की छवि और संचालन पर असर पड़ा है।
– कैंपबेल विल्सन ने सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी स्कूट के CEO के रूप में कार्य करने के बाद, 2022 में एयर इंडिया के CEO का पदभार संभाला।
– उनके कार्यकाल के दौरान विस्तारा का एअर इंडिया में सफल विलय हुआ।

—————
4. विश्व की पहली ऐसी तीरंदाजी चैंपियन कौन बनीं, जिसने हाथ-पैर की गंभीर अक्षमता (Quadruple Amputee/Limbless) के बावजूद वर्ल्‍ड पैरा-तीरंदाजी सीरीज 2026 में गोल्‍ड मेडेल जीता?
Who became the world’s first archery champion to win a gold medal at the 2026 World Para Archery Series despite having a severe limb impairment (being a quadruple amputee/limbless)?

a. पायल नाग
b. वर्षा देवी
c. प्रीति पाल
d. अवनि लेखरा

Answer: a. पायल नाग

– ओडिशा की 18 वर्ष की पायल ने 4 अप्रैल 2026 को बैंकॉक में विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में वर्ल्‍ड चैंपियन शीतल देवी को 139-136 से हराकर गोल्‍ड मेडल जीता है।
– बलांगीर जिले में दिहाड़ी मजदूर के घर जन्मी पायल नाग को आठ साल की उम्र में बिजली का झटका लगा, जिससे उनके सभी हाथ-पैर चले गए।
– इस घटना के बाद उन्होंने कुछ समय अनाथालय में बिताया।
– जहां उन्होंने असाधारण साहस के साथ धीरे-धीरे अपना जीवन फिर से संवारा।
– उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ तब आया जब मुंह से पेंटिंग करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया।
– पायल की तीरंदाजी प्रतिभा को कोच कुलदीप कुमार वेदवान ने पहचाना और उन्हें कटरा स्थित माता वैष्णो देवी श्राइन तीरंदाजी अकादमी में ले आए।
– पायल ने एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए कृत्रिम हाथ का उपयोग करके एक अनूठी शूटिंग विधि विकसित की।
– वह इस कृत्रिम हाथ की सहायता से धनुष को स्थिर रखती है।
– कंधे और मुंह के साथ ट्रिगर तंत्र का यूज करके डोरी खींचती है।
– विश्व पैरा सीरीज में नौ देशों के तीरंदाजों के बीच, भारत ने सात गोल्‍ड, पांच सिल्‍वर और चार ब्रॉज मेडल जीते।

————–
5. असम के फुटबॉलर गिल्बर्टसन संगमा का निधन 4 अप्रैल 2026 को हो गया, उन्‍हें राज्‍य का कौन सा सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान मिला था?
Assamese footballer Gilbertson Sangma passed away on April 4, 2026; which of the state’s highest civilian honors had he received?

a. असम सौरभ पुरस्कार
b. असम सौरव
c. खेल रत्‍न
d. असम वैभव

Answer: a. असम सौरभ पुरस्कार

– 71 वर्ष के संगमा ‘मैन ऑफ गोल्डन बूट’ के नाम से मशहूर थे।
– वर्ष 1975 में इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम में चुने गए।
– उन्‍होंने इंडोनेशिया और थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
– खेल में उनके योगदान के लिए वर्ष 2022 में असम सौरभ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– ये राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

————–
6. ISRO ने किस केंद्र शासित प्रदेश में ‘मिशन मित्र’ (मिशन फॉर इंटिग्रेटेड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन) शुरू किया?
In which Union Territory did ISRO launch ‘Mission Mitra’ (Mission for Integrated Technology Research and Application)?

a. जम्मू-कश्मीर
b. लद्दाख
c. चंडीगढ़
d. पुदुचेरी

Answer: b. लद्दाख

– ISRO ने 4 अप्रैल 2026 को लेह में मिशन मित्र शुरू किया।
– ‘मिशन मित्र’ गगनयान जाने वाले यात्रियों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग के लिए है।
– ये 9 अप्रैल तक लेह में 3500 से 5000 मीटर की ऊंचाई पर चलेगा।
– इस मिशन में लेह में मंगल (मार्स) और चंद्रमा जैसा एनवायरनमेंट तैयार किया गया है।
– ट्रेनिंग के लिए जमीन पर ही ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सपोर्ट सिस्टम बनाया है।
– एस्‍ट्रोनॉट्स के लिए हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी), कम टेम्परेचर और अकेले रहने जैसा एनवायरनमेंट होगा।

(लद्दाख)
राजधानी: लेह और कारगिल
लेफ्टिनेंट गवर्नर: विनय कुमार सक्सेना
आबादी: 3 लाख
पड़ोसी राज्‍य: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश।

————–
7. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का विजेता कौन रहा?
Who was the winner of the Khelo India Tribal Games 2026?

a. झारखंड
b. ओडिशा
c. कर्नाटक
d. छत्तीसगढ़

Answer: c. कर्नाटक

– कर्नाटक ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
– उद्घाटन संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3,800 खिलाड़ियों ने नौ खेल विधाओं में हिस्सा लिया।
– कुल 106 गोल्‍ड मेडल दिए गए।.
– स्‍वीमिंग में राज्य ने 15 गोल्‍ड मेडल अपने नाम किए।
– एथलेटिक्स में 5 और कुश्ती में 3 गोल्‍ड मेडल जीते।
– कर्नाटक के मणिकांत एल 8 गोल्‍ड और 1 सिल्‍वर मेडल के साथ खेलों के सबसे सफल खिलाड़ी रहे।
– ओडिशा सभी छह प्रतियोगी खेलों में कम से कम एक गोल्‍ड मेडल जीतने वाला एकमात्र राज्य रहा।

1) कर्नाटक : 23 गोल्‍ड, 8 सिल्‍वर और 7 ब्रॉन्‍ज
2) ओडिशा : 21 गोल्‍ड, 15 सिल्‍वर और 21 ब्रॉन्‍ज
3) झारखंड : 16 गोल्‍ड, 8 सिल्‍वर और 11 ब्रॉन्‍ज

नोट
– मेजबान छत्तीसगढ़ ने कुल 3 गोल्‍ड, 10 सिल्‍वर और 6 ब्रॉज मेडल जीतकर नौवां स्थान हासिल किया।

————–
8. किस देश की ओलंपिक और विश्व बैडमिंटन चैंपियन कैरोलिना मारिन ने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया?
From which country is Olympic and World Badminton Champion Carolina Marín, who has retired from badminton?

a. जापान
b. फ़्रांस
c. पुर्तगाल
d. स्पेन

Answer: d. स्पेन

– 32 वर्षीय मारिन ने दर्द की गंभीर चोट (एसीएल लिगामेंट) के कारण सन्‍यास ले लिया।
– मारिन ने 2016 में रियो डी जनेरियो में गोल्‍ड मेडल जीता था।
– वह ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली यूरोपीय महिला खिलाड़ी बनीं।
– वह तीन वर्ल्‍ड चैंपियनशिप (2014, 2015, 2018) जीतने वाली पहली महिला भी थीं।
– रिकॉर्ड 66 सप्ताह तक नंबर 1 रैंकिंग पर रहीं और रिकॉर्ड सात यूरोपीय चैंपियनशिप जीतीं।
– उन्होंने 2019 और 2021 के बाद चोट का सामना किया, जिसके कारण वह 2021 टोक्यो ओलंपिक में खेल नहीं पाई थीं।

————–
9. विश्‍व स्वास्‍थ्‍य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Health Day celebrated?

a. 7 अप्रैल
b. 6 अप्रैल
c. 5 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: a. 7 अप्रैल

2026 की थीम
– स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकर। विज्ञान के साथ खड़े हों
– Together for health. Stand with science

– विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के स्थापना दिवस पर मनाया जाता है।
– WHO की स्‍थापना इसी दिन 1948 में हुई थी।
– WHO एक स्वायत्त संगठन है जो वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के तहत काम करता है।
– विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में जिन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

—————
10. नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने कौन सा पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उद्देश्‍य रक्षा, अर्धसैनिक बलों और सरकारी कर्मचारियों के लिए होम लोन की प्रक्रिया को आसान बनाना है?
Which portal did the National Housing Bank (NHB) launch with the objective of simplifying the home loan process for defense personnel, paramilitary forces, and government employees?

a. गृह सज्‍जा
b. गृह सुगम
c. गृह आवेदन
d. गृह निर्माण

Answer: b. गृह सुगम

– नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने 26 मार्च 2026 को ‘गृह सुगम पोर्टल’ लॉन्च किया है।
– इस पहल के तहत पात्र व्यक्ति अब अपने कार्यस्थल से ही डिजिटल माध्यम से होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे बैंकों या वित्तीय संस्थानों में जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
– यह पहल ‘Housing for All’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।


PDF Download: Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *