31 मार्च & 1 अप्रैल 2026 करेंट अफेयर्स

यह 31 मार्च और 1 April 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किन यूरोपीय देशों ने ईरान युद्ध के लिए इजरायल जा रहे अमेरिकी मिलिटरी विमानों के लिए एयर स्‍पेस बंद या ओवरफ्लाइट रोक दिया?
Which countries closed their airspace or blocked overflights for U.S. military aircraft heading to Israel for the war with Iran?

a. स्पेन और फ्रांस
b. स्‍पेन और न्‍यूजीलैंड
c. फ्रांस और पोलैंड
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. स्पेन और फ्रांस

– फ्रांस, स्पेन और इटली ने अमेरिकी सैन्य अभियानों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे NATO सहयोगियों के बीच दरार साफ दिख रही है।

स्पेन (Spain): एयरस्पेस पूरी तरह बंद
– अपडेट (30 मार्च 2026): स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने घोषणा की है कि स्पेन का हवाई क्षेत्र (Airspace) उन अमेरिकी विमानों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा जो ईरान के खिलाफ युद्ध या हमलों में शामिल हैं।
– कारण: स्पेन ने इस युद्ध को “अवैध और अन्यायपूर्ण” करार दिया है।
– अतिरिक्त प्रतिबंध: स्पेन ने अमेरिका को अपने ‘रोटा’ (Rota) और ‘मोरॉन’ (Morón) सैन्य अड्डों का उपयोग भी इस युद्ध के लिए करने से मना कर दिया है।
– ट्रम्प ने स्पेन के इस फैसले के बाद मैड्रिड (स्पेन) के साथ व्यापारिक संबंधों में कटौती करने की धमकी दी है।

फ्रांस (France): हथियारों की सप्लाई रोकी
– अपडेट (31 मार्च 2026): फ्रांस ने उन इजरायली और अमेरिकी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है जो इजरायल के लिए सैन्य रसद (Weapons & Supplies) ले जा रहे थे।
– फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस इस क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ने (Escalation) में योगदान नहीं देना चाहता। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रांस का हवाई क्षेत्र “मृत्यु के व्यापार” (Trade of death) के लिए इस्तेमाल नहीं होगा।
– रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस ने विशेष रूप से उन अमेरिकी कार्गो विमानों (C-17 Globemaster) को रास्ता देने से मना कर दिया जो जर्मनी स्थित अमेरिकी ठिकानों से हथियार लेकर इज़रायल जा रहे थे।
– ट्रम्प की प्रतिक्रिया: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर फ्रांस की आलोचना करते हुए उसे “Unhelpful” (असहयोगी) कहा और चेतावनी दी कि वाशिंगटन इस व्यवहार को याद रखेगा।

इटली (Italy): सैन्य बेस के इस्तेमाल पर रोक
– अपडेट (मार्च का अंतिम सप्ताह): इटली ने सिसिली स्थित सिगोनेला (Sigonella) एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य विमानों को उतरने की अनुमति देने से मना कर दिया।
– कारण: इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने कहा कि मौजूदा द्विपक्षीय संधियाँ अमेरिका को बिना अनुमति के इस तरह के युद्ध अभियानों के लिए बेस का उपयोग करने की इजाजत नहीं देतीं। इटली ने कहा कि ऐसे किसी भी अभियान के लिए संसद की मंजूरी अनिवार्य है।

इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
– US Power Projection: अमेरिका को अब अपने विमानों को घुमाकर (जैसे ब्रिटेन या अन्य रास्तों से) ले जाना होगा, जिससे ईंधन और समय दोनों ज्यादा खर्च होंगे।
– NATO में फूट: यह पहली बार है जब प्रमुख यूरोपीय सहयोगी ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के साथ खड़े होने के बजाय अपनी संप्रभुता का उपयोग कर उसे रोक रहे हैं।
– इजरायल के लिए चुनौती: इजरायल के लिए हथियारों की “Supply Line” लंबी और कठिन हो गई है।

—————–
2. एशिया का पहला देश, जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागू किया?
The first country in Asia to impose a ban on social media for children under the age of 16?

a. भारत
b. ऑस्‍ट्रेलिया
c. चीन
d. इंडोनेशिया

Answer: d. इंडोनेशिया (दुनिया का पहला देश ऑस्‍ट्रेलिया है, लेकिन एशिया का पहला देश इंडोनेशिया है)

– इंडोनेशिया ने 28 मार्च 2026 से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया।
– इसमें यूटयूब, टिकटॉक, इंस्‍टाग्राम, फेसबुक और X (ट्विटर) शामिल हैं।

इंडोनेशिया का सोशल मीडिया बैन: मुख्य बिंदु
– आयु सीमा: 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अब सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना पाएंगे और न ही इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर पाएंगे।
– प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स: इसमें YouTube, TikTok, Instagram, Facebook, X (Twitter), Threads, Bigo Live और Roblox जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
– उद्देश्य: सरकार का मुख्य लक्ष्य बच्चों को साइबर बुलिंग, डिजिटल एडिक्शन (लत), ऑनलाइन धोखाधड़ी और अश्लील सामग्री से बचाना है।
– प्रभाव: इस फैसले से इंडोनेशिया के लगभग 7 करोड़ बच्चे प्रभावित होंगे।
– सोशल मीडिया कंपनियों को अब अपनी प्रणालियों में बदलाव करना होगा ताकि 16 साल से कम उम्र के यूजर्स की पहचान की जा सके और उन्हें ब्लॉक किया जा सके। पालन न करने पर कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है।

वैश्विक संदर्भ (Global Context)
– इंडोनेशिया ने यह कदम ऑस्ट्रेलिया के नक्शेकदम पर चलते हुए उठाया है।
– ऑस्ट्रेलिया दिसंबर 2025 में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला दुनिया का पहला देश बना था।
– इंडोनेशिया अब एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया (Southeast Asia) में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।
– अन्‍य देश जैसे स्पेन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम सहित कुछ अन्य देश भी बच्चों की सोशल मीडिया तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए उपाय कर रहे हैं या उन पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि अनियंत्रित सोशल मीडिया सामग्री के संपर्क में आने से उन्हें नुकसान पहुंच रहा है।

इंडोनेशिया
– राष्ट्रपति: प्रबोवो सुबिआंतो
– राजधानी: जकार्ता
– भाषा: बहासा इंडोनेशिया
– मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया
– आबादी: 28.5 करोड़
– पड़ोसी देश: मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी और तिमोर-लेस्ते।

————–

3. केंद्र सरकार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का नया प्रमुख किसे नियुक्‍त किया?
Whom has the Central Government appointed as the new head of the Directorate General of Civil Aviation (DGCA)?

a. अमृत लाल मीणा
b. राजीव बंसल
c. वीर विक्रम यादव
d. राजेंद्र रघुवंशी

Answer: c. वीर विक्रम यादव

– केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने 31 मार्च 2026 को वीर विक्रम यादव को DGCA (डायरेक्‍टर जनरल सिविल एविएशन) का नया चीफ नियुक्‍त किया।
– उन्‍हें फैज अहम किदवई की जगह नियुक्‍त किया गया है।
– किदवई के कार्यकाल के दौरान दिसंबर 2025 में इंडिगो की हजारों फ्लाईट रुक गई थी। इसके बाद पहले इंडिगो के CEO चेंज हुए इसके बाद किदवई को ट्रांसफर कर दिया गया।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)
– यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत भारत का प्रमुख नियामक (Regulatory) निकाय है।
– विधिक स्थिति (Statutory Status): इसे विमान (संशोधन) विधेयक, 2020 के तहत वैधानिक दर्जा दिया गया है। यह अब भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत कार्य करता है।

DGCA का कार्य
– हवाई जहाजों का पंजीकरण और हवाई अड्डों का प्रमाणीकरण।
– पायलटों, विमान रखरखाव इंजीनियरों (AME) और एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों को लाइसेंस जारी करना।
– हवाई सुरक्षा मानकों का निर्धारण और लागू करना।
– विमान दुर्घटनाओं की जांच करना (2250 किलोग्राम से कम वजन वाले विमानों के लिए, ज्‍यादा वजन वाले विमान की जांच AAIB {Aircraft Accident Investigation Bureau} करता है)।
– ICAO (International Civil Aviation Organization) के साथ समन्वय करना।

—————
4. एयरलाइन कंपनी ‘इंडिगो’ के नए CEO कौन बनें?
Who has become the new CEO of the airline company ‘IndiGo’?

a. पीटर एल्बर्स
b. विनोद कनन
c. विलियम वॉल्श
d. कैम्पबेल विल्सन

Answer: c. विलियम वॉल्श

– इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के बोर्ड ने 31 मार्च, 2026 को विलियम वाल्श के नाम की घोषणा की।
– विलियम वॉल्श, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IAG) के डायरेक्टर जनरल भी हैं। 31 जुलाई 2026 को उनका कार्यकाल पूरा होगा।
– अगस्त तक इंडिगो जॉइन कर सकते हैं।
– यह फैसला पिछले CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के कुछ ही हफ्तों बाद लिया गया है।
– वॉल्श पहले ब्रिटिश एयरवेज और IAG के CEO भी रह चुके हैं।

————–
5. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन 30 अप्रैल 2026 को हो गया, जो भारतीय मूल के थे?
The former President of which country—who was of Indian origin—passed away on April 30, 2026?

a. सूरीनाम
b. गुयाना
c. ब्राजील
d. नेपाल

Answer: a. सूरीनाम

– दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम वर्तमान राष्ट्रपति जेनिफर सिमंस ने चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के निधन की पुष्टि की।
– संतोखी एक इंडो-सूरीनामी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे।
– उनके पूर्वज 19वीं सदी के दौरान बिहार से वहाँ जाकर बस गए थे।
– उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ भी संस्कृत में ली।
– उन्हें ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया था।
– 67 वर्ष के संतोखी 2020 से 2025 तक सूरीनाम के राष्ट्रपति रहे।
– वह ‘प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी’ के अध्यक्ष थे।
– अपने कार्यकाल के दौरान उन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) समर्थित कई कड़े आर्थिक सुधार लागू किए।
– राष्ट्रपति बनने से पहले वह पुलिस कमिश्नर और न्याय मंत्री रह चुके थे।
– उन्होंने 1982 में सरकार के 15 प्रमुख आलोचकों की हत्या के मामले की जांच की और इसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
– इसी मामले में पूर्व राष्ट्रपति डेसी बॉउटर्स को 2019 में दोषी ठहराया गया था।

सूरीनाम
– राजधानी: पारामारिबो
– भाषा: डच
– मुद्रा: सूरीनामी डॉलर
– आबादी: 6.5 लाख (2026)
– पड़ोसी देश: गुयाना, फ्रेंच गुयाना, ब्राजील।

—————
6. किस पड़ोसी देश के सैन्य प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए इस्‍तीफा दे दिया, जिन्होंने 2021 में तख्तापलट का नेतृत्व किया था?
The military chief of which neighboring country—who led a coup in 2021—has resigned to contest the presidential election?

a. पाकिस्‍तान
b. म्यांमार
c. बांग्‍लादेश
d. श्रीलंका

Answer: b. म्यांमार

– मिन आंग ह्लाइंग, ने 30 मार्च 2026 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में खड़े होने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
– यह कदम 2021 के तख्तापलट के बाद म्यांमार में पहली बार चुनाव के बाद उठाया गया है।
– ह्लाइंग ने फरवरी 2021 में आंग सान सू की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट किया था, जिसके बाद से म्यांमार में भीषण गृहयुद्ध चल रहा है। उन्‍होंने जुंटा सरकार बनाई थी, जिसका नेतृत्‍व खुद कर रहे थे।
– संसदीय चुनाव होने के बाद अब वह राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं।
– 69 वर्षीय जनरल ने 2011 से म्यांमार के सशस्त्र बलों की कमान संभाली थी।
– जनरल ये विन यू को नई सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।

म्यांमार
राष्ट्रपति: विन मिंट विन मिंट
राजधानी: नेपीडॉ
भाषा: बर्मी
मुद्रा: बर्मी क्यात (ममके)
आबादी: 5.51 करोड़
पड़ोसी देश: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, लाओस, तंजानिया, बांग्लादेश और भारत।

—————-
7. वर्ष 2026 में राजस्थान स्‍थापना दिवस कब मनाया गया?
When was Rajasthan Foundation Day celebrated in the year 2026?

a. 19 मार्च
b. 30 मार्च
c. 29 मार्च
d. 28 मार्च

Answer: a. 19 मार्च (2026 से पहले यह दिवस 30 मार्च को मनाया जाता था, लेकिन राज्‍य सरकार ने हिन्‍दू पंचांग के आधार पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को दिवस मनाने का फैसला किया, इसलिए 19 मार्च)

2026 की थीम
– विरासत, गौरव और नए संकल्प का उत्सव

30 मार्च की जगह 19 मार्च को क्‍यों?
– इस साल (2026) आधिकारिक समारोह 19 मार्च को आयोजित किया गया था क्योंकि राज्य सरकार ने इसे हिंदू कैलेंडर (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अनुसार मनाने का निर्णय लिया था। हालांकि, ऐतिहासिक रूप से यह 30 मार्च ही रहता है।
– राजस्थान की स्‍थापना वर्ष 30 मार्च 1949 में हुई थी।
– इस दिन जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसी बड़ी रियासतों का विलय होकर ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ (Greater Rajasthan) बना था। इसी दिन को मुख्य रूप से राजस्थान के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– राजस्थान का एकीकरण कुल 7 चरणों में पूरा हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों के विलय में मुख्य भूमिका निभाई थी।
– यह राज्य अपने भव्य किलों, शाही विरासत और रंग-बिरंगी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। – क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य भी है।
– स्वतंत्रता से पहले राजस्थान को ‘राजपूताना’ कहा जाता था, जिसका अर्थ है ‘राजपूतों की भूमि’।

—————-
8. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस एक अप्रैल को मनाया जाता है, इसकी स्‍थापना कब हुई थी?
The Foundation Day of the Reserve Bank of India (RBI) is celebrated on April 1st; when was it established?

a. 1934
b. 1935
c. 1937
d. 1949

Answer: b. 1935

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस
– 1 अप्रैल, 1935 को RBI की स्थापना हुई थी।
– इसकी स्थापना हिल्टन यंग कमीशन (Hilton Young Commission) की सिफारिशों पर की गई थी।
– यह भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत बनाया गया था।
– शुरुआत में इसका मुख्यालय कोलकाता में था, जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।
– 1 जनवरी, 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया, जिसके बाद यह पूरी तरह भारत सरकार के स्वामित्व में आ गया।

—————
9. उत्कल दिवस (ओडिशा दिवस) कब मनाया जाता है?
When is Utkal Divas (Odisha Day) celebrated?

a. 1 अप्रैल
b. 2 अप्रैल
c. 3 अप्रैल
d. 4 अप्रैल

Answer: a. 1 अप्रैल

– 1 अप्रैल, 1936 को उड़ीसा (अब ओड़िशा) को भाषाई आधार पर एक अलग प्रांत बनाया गया था।
– यह बिहार और उड़ीसा प्रांत से अलग होकर बना था

—————
10. भारत में ‘नया वित्त वर्ष’ (New Financial Year)
The ‘New Financial Year’ in India

– भारत में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलता है।
– भारत ने 1867 में ब्रिटिश सरकार के अनुसार 1 अप्रैल को वित्त वर्ष के रूप में अपनाया था। इससे पहले भारत का वित्त वर्ष 1 मई से 30 अप्रैल तक होता था।
– L.K. झा समिति (1984): इस समिति ने वित्त वर्ष को बदलकर 1 जनवरी (कैलेंडर वर्ष) करने का सुझाव दिया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।
– बजट के आवंटन और सरकारी योजनाओं का कार्यान्वयन इसी दिन से प्रभावी होता है।

—————
11. मियामी ओपन 2026 का एकल पुरुष खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the men’s singles title at the 2026 Miami Open?

a. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
b. टेलर फ्रिट्ज़
c. जिरी लेहेका
d. यानिक सिनर

Answer: d. यानिक सिनर

– मुकाबला 29 मार्च 2026 को फ्लोरिडा (US) के मियामी गार्डन्स स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में खेला गया।
– इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया।
– इस जीत के साथ ही 24 वर्षीय सिनर ने ‘सनशाइन डबल’ भी पूरा किया।

—————-
12. मियामी ओपन 2026 का महिला एकल खिताब दूसरी बार किस खिलाड़ी ने जीता?
Which player won the Miami Open 2026 women’s singles title for the second time?

a. आर्यना सबालेंका
b. कोको गॉफ
c. इगा स्वियाटेक
d. जेसिका पेगुला

Answer: a. आर्यना सबालेंका

– विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी अरिना सबालेंका ने 29 मार्च 2026 को हुए फाइनल मुकाबले में ये जीत हासिल की।
– बेलारूस की अरिना ने अमेरिका की कोको गॉफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया।
– इगा स्वियातेक के बाद सबालेंका ‘सनशाइन डबल’ पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
– यह उनका लगातार दूसरा मियामी ओपन खिताब है।
– इससे पहले एश्ले बार्टी (2019 और 2021) और सेरेना विलियम्स (2013 से 2015) ही लगातार यह टूर्नामेंट जीत पाई थीं।


PDF Download: Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *