यह 29 & 30 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. केंद्र सरकार ने 21 “केरोसीन-फ्री” राज्यों/UT में घरेलू उपयोग के लिए PDS एवं चयनित पेट्रोल पंपों पर केरोसीन बिक्री की 60 दिनों की अनुमति दी है। यह इमरजेंसी निर्णय किस कानून/नियम के तहत लिया गया?
The Central Government has authorized the sale of kerosene for domestic use through the PDS and at select petrol pumps for a period of 60 days in 21 “kerosene-free” states/UTs. Under which law or rule was this emergency decision taken?
a. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955
b. पेट्रोलियम एक्ट, 1934 एवं पेट्रोलियम रूल्स, 2002
c. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
d. खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013
Answer: b. पेट्रोलियम एक्ट, 1934 एवं पेट्रोलियम रूल्स, 2002
– केंद्र सरकार ने 21 “केरोसीन-फ्री” राज्यों और UTs में राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर भी केरोसिन की बिक्री का फैसला किया।
– ताकि LPG की किल्लत के बीच घरेलू उपयोग जैसे – घर में खाना पकाने और रोशनी की ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
– सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी।
– हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी।
– इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा।
भारत सरकार ने इमरजेंसी कदम उठाया
– पेट्रोलियम एक्ट, 1934 के पेट्रोलियम रूल्स, 2002 के तहत सरकार ने यह इमर्जेंसी फैसला लिया।
– सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके।
– सरकार ने ये फैसला अमेरिका-इजराइल के ईरान संघर्ष के कारण लिया गया है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण भारत में LPG की कमी है।
– केंद्र सरकार लगातार मौजूदा हालात पर चिंता जता रही है।
– यह आदेश 29 मार्च 2026 से 60 दिनों तक या अगला आदेश आने तक लागू रहेगा
5 शर्तों के साथ मिलेगा केरोसिन
– केरोसिन का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने और रोशनी के लिए ही होगा
– एक पेट्रोल पंप पर 5,000 लीटर से ज्यादा स्टॉक नहीं रखा जाएगा
– सभी सुरक्षा नियमों और संचालन गाइडलाइन का पालन जरूरी होगा
– केरोसिन के स्टॉक, सप्लाई और वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा
– प्रशासन और संबंधित एजेंसियां कभी भी इसकी जांच कर सकती हैं
नियमों में क्या छूट दी गई
– केरोसिन बांटने वाले एजेंट और डीलरों को लाइसेंस लेने से छूट दी गई है
– टैंकरों से केरोसिन उतारने (सप्लाई) के नियम भी आसान किए गए हैं
– पेट्रोल पंपों पर केरोसिन स्टोर और वितरण की अस्थायी अनुमति दी गई है
सरकार बोली- कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक
– सरकार के अनुसार सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
– कुछ राज्यों में अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ और ज्यादा बिक्री देखने को मिली। सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की कमी नहीं है और लोगों से अपील की गई है कि घबराकर खरीदारी न करें।
केरोसिन और वैकल्पिक ईंधन पर जोर
– सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 48000 किलो लीटर (4 करोड़ 80 लाख लीटर) केरोसिन आवंटित किया है।
– LPG की मांग कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
– सरकार ने सिटी गैस कंपनियों को होटल, रेस्टोरेंट और कॉमर्शियल संस्थानों में PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
– औद्योगिक और कॉमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल औसत खपत की 80% गैस दी जा रही है।
पहले क्यों बंद किया गया था कैरोसीन?
– बिजली और LPG का विस्तार
– सब्सिडी और ब्लैक मार्केटिंग की समस्या
– पर्यावरण कारण
अब तक कैरोसीन का उपयोग कहां होता थ्ज्ञा
– रिफाइनरी से केरोसीन निकलना बंद नहीं हुआ था, बस PDS (राशन) वाला उपयोग कम/बंद हुआ था
– केरोसीन को अपग्रेड करके ATF (Aviation Turbine Fuel) बनाया जाता है। हवाई जहाजों में इस्तेमाल होता है।
– इंडस्ट्रियल उपयोग : छोटे उद्योग, भट्टियाँ, हीटिंग आदि में सॉल्वेंट/फ्यूल के रूप में
– एक्सपोर्ट : भारत कुछ केरोसीन/डेरिवेटिव्स को बाहर भी भेजता है
– ब्लेंडिंग/रिफाइनिंग : रिफाइनरी में इसे आगे प्रोसेस करके डीजल/अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में बदला जाता है
– कुछ क्षेत्रों में अभी भी सीमित मात्रा में गैर-PDS केरोसीन दिया जाता था
—————
2. किस टेक्सटाइल ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन 28 मार्च 2026 को हो गया?
Vijaypat Singhania, the former Chairman of which textile group, passed away on March 28, 2026?
a. अरविंद ग्रुप
b. रेमंड ग्रुप
c. बिड़ला ग्रुप
d. वर्धमान ग्रुप
Answer: b. रेमंड ग्रुप
– विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
– वह भारत के प्रमुख उद्योगपति और रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन थे।
– उन्होंने रेमंड को ग्लोबल टेक्सटाइल ब्रांड बनाया।
– उन्हें 2006 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिल चुका था।
– एक रिकॉर्डधारी एविएटर (aviator) भी थे
————–
3. किस पड़ोसी देश में नई सरकार बनते ही वहां के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पुलिस ने गिरफ्तार किया?
In which neighboring country was former Prime Minister K.P. Sharma Oli arrested by the police immediately after a new government was formed?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. श्रीलंका
d. भूटान
Answer: a. नेपाल
– पुलिस ने 28 मार्च 2026 को सुबह भक्तपुर के गुंडु स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया।
– यह कार्रवाई उस समय हुई, जब 27 मार्च को ही बालेन शाह ने नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है।
– यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है।
– इस मामले में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था GenZ प्रदर्शन
– नेपाल में 8 सितंबर को सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शन शुरू हुआ, जो हिंसक हो गया।
– प्रदर्शनकारियों ने सरकारी ‘ऑफिस सिंह’ दरबार को आग के हवाले कर दिया था।
– यहां PM ऑफिस भी था।
– हालात बिगड़ने पर काठमांडू समेत कई शहरों में कर्फ्यू लगाया गया।
– संसद ठप हो गई और प्रधानमंत्री ओली को इस्तीफा देना पड़ा।
– इस्तीफे के बाद ओली को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
– वहीं, गुस्साए Gen- Z ने पूर्व पीएम समेत कई मंत्रियों को पीटा।
– प्रदर्शनों में 77 लोगों की मौत हो गई थी।
– और अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ था।
गिरफ्तारी से पहले बैठक हुई
– इस मामले की जांच एक आयोग ने की थी, जिसकी अगुआई पूर्व जज गौरी बहादुर कार्की ने की।
– आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रदर्शन के दौरान हालात को संभालने में गंभीर लापरवाही हुई।
– रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पहले से मिली चेतावनी (इंटेलिजेंस) के बावजूद सही कदम नहीं उठाए, जिससे कई लोगों की जान चली गई।
– कई बड़े अफसरों (गृह सचिव, पुलिस और जांच एजेंसी के अधिकारी) पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।- 9 सितंबर की आगजनी, लूटपाट की दोबारा गहराई से जांच करने को कहा गया।
– जांच के लिए CCTV फुटेज, मोबाइल डेटा और डिजिटल सबूत इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
– कुछ सेना अधिकारियों पर भी सुरक्षा में चूक के लिए कार्रवाई की सिफारिश हुई है।
– जिन पुलिसकर्मियों और लोगों ने बहादुरी दिखाई, उन्हें सम्मान देने की बात भी कही गई है।
—————-
4. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को किसने किया?
Who inaugurated the first phase of Noida International Airport on March 28, 2026?
a. योगी आदित्यनाथ
b. नरेंद्र मोदी
c. अमित शाह
d. राजनाथ सिंह
Answer: b. नरेंद्र मोदी
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया।
– यह उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (जेवर) में स्थित है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के बाद दूसरा प्रमुख हवाई अड्डा है।
– क्षमता: पहले चरण में इसकी क्षमता 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष है, जिसे भविष्य के चरणों में बढ़ाकर 22.5 करोड़ किया जाएगा।
– निर्माण की जिम्मेदारी किसे – वर्ष 2020 में ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के साथ समझौता हुआ था
एक रनवे चालू, कुल 6 रनवे होंगे
– इस एयरपोर्ट के सभी 6 रनवे बनने की डेडलाइन वर्ष 2040 है।
– पहला चरण (Phase-I): 1 रनवे : 12 मिलियन (1.2 करोड़) यात्री/वर्ष
– दीर्घकालिक योजना: 6 रनवे तक विस्तार : 70 मिलियन (7 करोड़) यात्री/वर्ष क्षमता
– एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है।
– यहां भारत का सबसे बड़ा ‘लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब’ विकसित किया जा रहा है, जो उत्तर भारत के व्यापार के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
– यह देश का पहला ‘नेट जीरो एमिशन’ एयरपोर्ट बनने की राह पर है, जो पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।
MRO हब
– यहाँ भारत का एक बड़ा MRO (Maintenance, Repair, and Overhaul) सेंटर विकसित किया जा रहा है, जिससे विमानों की मरम्मत के लिए विदेशों पर निर्भरता कम होगी।
– भारत के लगभग 85% विमान MRO सेवाओं के लिए विदेश जाते हैं
– नोएडा एयरपोर्ट पर MRO सुविधा विकसित करने की योजना से
लागत में कमी होगी और एविएशन सेक्टर में आत्मनिर्भरता होगी
रैंकिंग का भ्रम: ‘एशिया में दूसरा’ क्यों कहा जाता है?
– क्षेत्रफल (Land Area): पूर्ण होने पर यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
– रनवे क्षमता: 6 रनवे के साथ, यह चीन के शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट के बाद एशिया का दूसरा ऐसा एयरपोर्ट बनेगा जिसमें इतने रनवे होंगे।
– यात्री क्षमता: इसकी अंतिम क्षमता 22.5 करोड़ (225 Million) यात्री प्रति वर्ष होगी, जो इसे वैश्विक स्तर पर शीर्ष हवाई अड्डों की श्रेणी में ला खड़ा करेगी।
—————
5. भारत में सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य कौन है?
Which state in India has the highest number of international airports?
a. महाराष्ट्र
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. उत्तर प्रदेश
Answer: d. उत्तर प्रदेश
– मार्च 2026 तक, उत्तर प्रदेश में पांच एयरपोर्ट हैं।
– यह विस्तार क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है।
– उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर केरल और तमिलनाडु हैं जहां 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।
– केरल में तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।
– तमिलनाडु में चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली और मदुरै एयरपोर्ट हैं।
– तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 3 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।
महाराष्ट्र के एयरपोर्ट
– छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई)
– डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नागपुर)
– पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट
– डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( नवी मुंबई)
उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट
– नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर)
– चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (लखनऊ)
– कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
– महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अयोध्या)
– लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट (वाराणसी)
—————
6. स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स 2026 में 14वीं बार दुनिया का बेस्ट एयरपोर्ट किसे चुना गया?
Which airport was named the world’s best for the 14th time at the Skytrax World Airport Awards 2026?
a. सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट
b. टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट (जापान)
c. इदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, (भारत)
d. हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट, (चीन)
Answer: a. सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट
– सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट अपने इनडोर वाटरफॉल, शानदार भोजन और यात्री सुविधाओं के लिए शीर्ष पर है।
– दक्षिण कोरिया के सियोल इंचियोन एयरपोर्ट को ‘विश्व का सबसे परिवार-अनुकूल एयरपोर्ट’ के रूप में मान्यता प्राप्त है।
– यह 2026 में दोहा हमाद एयरपोर्ट को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
– पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय तनाव के बीच, दोहा, हमाद 2026 रैंकिंग से बाहर हो गया।
– टोक्यो हानेडा और टोक्यो नारिता तीसरे और पांचवें स्थान पर हैं।
– दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट 28वें स्थान के साथ भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है।
2026 के टॉप 10 एयरपोर्ट
– सिंगापुर चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
– इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सियोल, दक्षिण कोरिया)
– टोक्यो हनेडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जापान)
– हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (चीन)
– नारिता इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टोक्यो, जापान)
– पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट (फ्रांस)
– लियोनार्डो दा विंची-फिउमिसिनो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (रोम, इटली)
– इस्तांबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (तुर्की)
– म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जर्मनी)
– वैंकूवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कनाडा)
—————
7. स्काईट्रैक्स 2026 की रैंकिंग में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रैंकिंग क्या है?
What is the ranking of Indira Gandhi International Airport in the Skytrax 2026 rankings?
a. 38वें
b. 28वें
c. 48वें
d. 18वें
Answer: b. 28वें
– स्काईट्रैक्स की 2026 के शीर्ष 100 एयरपोर्ट की सूची में चार भारतीय हैं।
– भारत की राजधानी नई दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28वें स्थान पर है।
– वर्ष 2025 में ये 32 रैंक पर था।
– यह भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट भी है।
– भारत के हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 43वें स्थान पर है।
– गोवा मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट 64वें और 66वें स्थान पर रहे।
– जो 2025 में 80वें और 73वें स्थान पर थे।
– बैंगलोर केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टॉप 100 में जगह बनाने से चूक गया।
– हालांकि, इसे भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय एयरपोर्ट का पुरस्कार मिला।
—————
8. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी गुरजंत ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से सन्यास ले लिया, उन्हें कौन सा सर्वोच्च खेल सम्मान मिला था?
Gurjant, a player for the Indian men’s hockey team, has retired from international hockey; which highest sporting honor did he receive?
a. ध्यानचंद पुरस्कार
b. अर्जुन अवॉर्ड
c. द्रोणाचार्य अवॉर्ड
d. पदमश्री
Answer: b. अर्जुन अवॉर्ड
– गुरजंत सिंह ने 27 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया पुरस्कार समारोह में संन्यास की घोषणा की।
– 31 वर्ष के गुरजंत सिंह ने भारतीय टीम के लिए 130 मैचों में 33 गोल किए। – वर्ष 2016 में लखनऊ में फाइनल में गोल करते हुए भारत की जूनियर विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
– वर्ष 2017 में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था।
– वे टोक्यो 2020 और पेरिस 2024, दोनों ही ओलंपिक में ब्रॉज मेडल जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।
– भारत को 2022 हांगझोऊ एशियाई खेलों में गोल्ड, 2017 एशिया कप में गोल्ड और कई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने में मदद की।
– 2021 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला।
– उनका जन्म 26 जनवरी 1995 को अमृतसर के खैलारा में हुआ था।
—————
9. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने किस पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया?
In honor of which former all-rounder did the Kolkata Knight Riders (KKR) retire his jersey number 12?
a. यूसुफ पठान
b. सुनील नरेन
c. आंद्रे रसेल
d. शाकिब अल हसन
Answer: c. आंद्रे रसेल
– आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी हैं।
– 2014 से 2025 तक IPL में KKR टीम का हिस्सा रहे।
– हालांकि उन्होंने 2012 और 2013 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी।
– KKR ने उनकी मशहूर जर्सी नंबर 12 को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया है, जिसे रसेल ने अपने लंबे IPL करियर के दौरान पहना था।
– वह 2014 और 2024 में KKR की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे।
– इसके अलावा, वह 2014-15 में चैंपियंस लीग T20 जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।
– नवंबर 2025 में उन्होंने IPL से संन्यास लिया।
– अब टीम के पावर कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
– उन्होंने 140 IPL मैचों में से 133 मैच सिर्फ KKR के लिए खेले।
—————
10. विश्व तपेदिक दिवस (World TB Day) कब मनाया जाता है?
When is World Tuberculosis Day observed?
a. 26 मार्च
b. 25 मार्च
c. 24 मार्च
d. 23 मार्च
Answer: c. 24 मार्च
2026 की थीम:
– हाँ! हम TB को खत्म कर सकते हैं!
– Yes! We can end TB!
– यह दिवस यूनाइटेड नेशन द्वारा घोषित है।
– TB बीमारी को खत्म करने के प्रयासों के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए ये दिन मनाया जाता है।
– 24 मार्च, 1882 को जर्मन फिजिशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट रॉबर्ट कॉच ने टीबी के बैक्टीरियम यानी जीवाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की थी।
– उनकी यह खोज टीबी के इलाज में मददगार साबित हुई।
– WHO के मुताबिक हर दिन, लगभग 4000 लोग टीबी से जान गंवाते हैं और 28,000 लोग इस बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।



