यह 22 & 23 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने किस राज्य के कालिंजर किला को राष्ट्रीय भू-धरोहर (Geo-Heritage Site) का दर्जा दिया?
The Geological Survey of India has accorded the status of a National Geo-Heritage Site to the Kalinjar Fort in which state?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. बिहार
d. छत्तीसगढ़
Answer: a. उत्तर प्रदेश
– उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित कालिंजर किला अब राज्य का पहला राष्ट्रीय भू-धरोहर (Geo-Heritage Site) बन गया है।
– यह किला सिर्फ ऐतिहासिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
– यह किला “एपार्कीअन अनकन्फॉर्मिटी” (Eparchaean Unconformity) नामक दुर्लभ भूवैज्ञानिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है।
– यह संरचना पृथ्वी के इतिहास में करोड़ों नहीं, अरबों वर्षों के अंतराल को दर्शाती है।
– नीचे लगभग 2.5 अरब वर्ष पुरानी बुंदेलखंड ग्रेनाइट चट्टान है
– उसके ऊपर लगभग 1.2 अरब वर्ष पुरानी कैमूर सैंडस्टोन की परत मौजूद है
– प्राकृतिक चट्टानी संरचनाओं ने प्राचीन शासकों को मजबूत रक्षा प्रदान की, जिससे यह किला लगभग अजेय माना जाता था। – पहाड़ी पर स्थित यह किला कई राजवंशों और ऐतिहासिक युद्धों का साक्षी रहा है।
भू-विरासत स्थल?
– ऐसा स्थान जिसे उसकी विशिष्ट भूवैज्ञानिक संरचना और वैज्ञानिक महत्व के लिए मान्यता दी जाती है
– यह स्थल पृथ्वी के इतिहास, संरचना और प्राकृतिक प्रक्रियाओं के अध्ययन में महत्वपूर्ण होते हैं
—————
2. वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेजबानी किस देश को मिली?
Which country was awarded the hosting rights for the 2028 World Indoor Athletics Championships?
a. अमेरिका
b. भारत
c. पोलैंड
d. चीन
Answer: b. भारत
– ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में यह आयोजन होगा।
– पहली बार है जब वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को मिली है।
– भारत इस चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा।
– इससे पहले जापान, कतर और चीन इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुके हैं।
– यह टूर्नामेंट हर दो वर्ष में आयोजित होता है।
– इसकी शुरुआत 1985 में पेरिस से हुई थी।
– 2028 में होने वाला यह इसका 22वां संस्करण होगा।
2026 का एडीशन पोलैंड में होगा
– 2026 संस्करण टोरून (पोलैंड) में शुरू होने जा रहा है।
– लेकिन इसमें कोई भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेगा।
– भारत अब तक इस प्रतियोगिता में एक भी पदक नहीं जीत पाया।
– जबकि अमेरिका 270 पदकों के साथ सबसे सफल देश है।
—————
3. स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2026 के विजेता कौन बने?
Who was awarded the Stockholm Water Prize 2026?
a. सैंड्रा पोस्टेल
b. एंडिया रिनाल्डो
c. कावेह मदानी
d. डॉ. जैकलीन किंग
Answer: c. कावेह मदानी
– इस पुरस्कार को ‘जल का नोबेल’ कहा जाता है।
– कावेह मदानी संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (UNU-INWEH) के निदेशक हैं।
– वह ईरानी मूल के पर्यावरण वैज्ञानिक और संयुक्त राष्ट्र अधिकारी हैं।
– यह घोषणा 18 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस से पहले पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में की गई थी।
– 44 वर्षीय इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के प्राप्तकर्ता हैं।
– वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले संयुक्त राष्ट्र अधिकारी और पहले पूर्व राजनीतिज्ञ भी हैं।
—————
4. प्रतिष्ठित मार्क लिंटन हिस्ट्री प्राइज 2026 किसने जीता?
Who won the prestigious Mark Linton History Prize 2026?
a. जेन रोगोयस्का
b. के.एन. पणिक्कर
c. द तासी
d. विलियम डेलरिम्पल
Answer: d. विलियम डेलरिम्पल (पुस्तक ‘द गोल्डन रोड: हाउ एन्शिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड’ के लिए)
– विलियम डेलरिम्पल एक प्रसिद्ध स्कॉटिश (ब्रिटिश) इतिहासकार और लेखक हैं।
– उन्हें यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ‘द गोल्डन रोड: हाउ एन्शिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड’ के लिए दिया गया।
– यह पुरस्कार उन उत्कृष्ट ऐतिहासिक लेखनों को सम्मानित करता है, जो रिसर्च के साथ-साथ रोचक और प्रभावशाली प्रस्तुति भी देते हैं।
– डेलरिम्पल की पुस्तक प्राचीन वैश्विक आदान-प्रदान में भारत की केंद्रीय भूमिका को उजागर करती है।
– यह पुरस्कार प्रति वर्ष दिया जाता है और इसमें 10,000 अमेरिकी डॉलर की राशि शामिल होती है।
मार्क लिंटन हिस्ट्री प्राइज
– ये प्राइज, जे. एंथनी लुकास बुक प्राइज प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
– इसे Nieman Foundation तथा Columbia University द्वारा संचालित किया जाता है।
—————
5. विश्व कविता दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Poetry Day celebrated?
a. 24 मार्च
b. 23 मार्च
c. 22 मार्च
d. 21 मार्च
Answer: d. 21 मार्च
– वर्ष 1999 में पेरिस में हुए यूनेस्को के 30वें अधिवेशन में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिवस का उद्देश्य को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देना है।
————–
6. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Down Syndrome Day observed?
a. 22 मार्च
b. 21 मार्च
c. 23 मार्च
d. 20 मार्च
Answer: b. 21 मार्च
वर्ष 2026 की थीम
– अकेलेपन के विरुद्ध, साथ मिलकर
– Together Against Loneliness
– इस दिन को पहली बार वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र में मनाया गया था।
– मार्च का 21 वां दिन (वर्ष का तीसरा महीना) 21 वें गुणसूत्र के त्रिगुण (Chromosome triple) की विशिष्टता को इंगित (Indicated) करने के लिए चुना गया है जो डाउन सिंड्रोम का कारण बनता है।
– डाउन सिंड्रोम नाम, ब्रिटिश चिकित्सक जॉन लैंगडन डाउन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने इस सिंड्रोम के बारे में सबसे पहले 1866 में पता लगाया था।
डाउन सिंड्रोम-
– यह एक आनुवंशिक विकार (Genetic disorder) की श्रेणी में आता है।
– और यह विकासात्मक विकलांगता (developmental disability) का भी कारण बनता है।
– इस स्थिति के साथ पैदा होने वाले बच्चे को थायराइड या दिल से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
– डाउन सिंड्रोम में फिजिकल, मेंटल, और साइकोलॉजिकल लक्षण दिखाई देते हैं।
– फिजिकल पार्टः हाइपोटोनिया होता है यानी मसल्स टोन नहीं होते हैं, जिससे हाथ या पैर को उठाने में दिक्कत होती है. आंखों की बनावट ऊपर की तरफ़ होती है. नाक चपटी होती है. जीभ मोटी और बाहर होती है. सिर चपटा होता है, गर्दन छोटी होती है.कान छोटे होते हैं. हाथ छोटे, मोटे होते हैं. छोटी उंगली काफ़ी छोटी होती है
– मेंटल: जिन बच्चों को डाउन सिंड्रोम होता है उन बच्चों का IQ कम होता है.
—————
7. नीति आयोग ने 11 मार्च 2026 को राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI) 2026 जारी किया, जिसमें उत्कृष्ट ऋण प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन में कौन सा राज्य टॉप पर रहा?
NITI Aayog released the Fiscal Health Index (FHI) 2026 on March 11, 2026; which state topped the rankings in terms of excellent debt management and fiscal discipline?
a. ओडिशा
b. गोवा
c. झारखंड
d. केरल
Answer: a. ओडिशा
– नीति आयोग ने FHI का ये दूसरा संस्करण जारी किया।
– इसमें 2014-15 से 2023-24 तक राज्य के वित्त का विश्लेषणऋण प्रबंधन (Analysis of debt management) में दक्षता के कारण ओडिशा रैंकिंग में सबसे ऊपर है।
– ये दूसरी बार ओडिशा ने खुद को टॉप पर रखा है।
– जिसका मुख्य कारण कम राजकोषीय घाटा (जीएसडीपी का 1.7-2%) और मजबूत स्व-कर राजस्व है।
– उसके बाद गोवा और झारखंड का स्थान है।
– इन राज्यों ने मजबूत राजस्व जुटाने और ऋण पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया।
– गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, यूपी, कर्नाटक और एमपी टॉप 10 में शामिल हैं।
– छत्तीसगढ़, जो पिछले वित्तीय वर्ष में ‘अचीवर’ के रूप में दूसरे स्थान पर था, कमजोर वित्तीय स्थितियों के कारण ‘फ्रंट रनर्स’ श्रेणी में छठे स्थान पर खिसक गया।
– अरुणाचल प्रदेश (शीर्ष) और उत्तराखंड ने अच्छा प्रदर्शन किया।
– हरियाणा की रैंकिंग में भी पिछले साल के 14वें स्थान से इस साल 11वें स्थान पर सुधार हुआ है।
– 12वें स्थान पर रहे बिहार ने व्यय की गुणवत्ता में सुधार और राजस्व अधिशेष के माध्यम से मामूली सुधार हासिल किया।
– पंजाब, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल ‘महत्वाकांक्षी’ श्रेणी के साथ रैंकिंग में सबसे नीचे हैं।
– जो निरंतर घाटे और औसत राजस्व वृद्धि से लगातार वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।
मूल्यांकन के आधार
– राजस्व जुटाना (raising revenue)
– व्यय की गुणवत्ता (quality of expenditure)
– राजकोषीय विवेक (fiscal prudence)
– ऋण प्रबंधन (Debt Management)
– ऋण स्थिरता (debt sustainability)
– बिहार “महत्वाकांक्षी” से “प्रदर्शनकर्ता” की श्रेणी में आ गया है।
कर्नाटक और तेलंगाना “अग्रणी” से “प्रदर्शनकर्ता” की श्रेणी में खिसक गए।
तमिलनाडु को “आकांक्षी” समूह में डाल दिया गया है।
—————-
8. कपड़ा निर्यात के मामले में शीर्ष राज्य कौन रहा?
Which state ranked first in terms of textile exports?
a. जयपुर
b. तमिलनाडु
c. सूरत
d. नागपुर
Answer: b. तमिलनाडु
– तमिलनाडु ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए गारमेंट एक्सपोर्ट 7,997.17 मिलियन डॉलर रहा।
– जो पिछले चार वर्षों की तुलना में 29.12 प्रतिशत की वृद्धि है।
– 2020-21 में, तमिलनाडु का गारमेंट एक्सपोर्ट 6,193 मिलियन डॉलर रहा।
– भारत के निर्यात में तमिलनाडु का हिस्सा 21.84 प्रतिशत है।
– राष्ट्रीय आयात-निर्यात व्यापार विश्लेषण रिकॉर्ड के आंकड़ों के अनुसार, भारत से एक्सपोर्ट किए गए वस्त्रों का मूल्य 36,610 मिलियन डॉलर था।
– जिसमें से तमिलनाडु का हिस्सा 7,997.17 मिलियन डॉलर था।
– गुजरात ने 5,646.01 मिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
– जबकि महाराष्ट्र 3,831.29 मिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
—————-
9. किस राज्य में केंचुए की एक नई प्रजाति ड्राविडा वज़ानिया की खोज की गई?
In which state was a new species of earthworm, *Drawida wajania*, discovered?
a. बिहार
b. तेलंगाना
c. असम
d. केरल
Answer: d. केरल
– रिसर्चर्स की एक टीम ने केरल के त्रिशूर जिले में स्थित पीची-वझानी वाइल्डलाइफ सेंचुरी के वझानी बांध क्षेत्र से नई प्रजाति की पहचान की।
– दक्षिण, दक्षिणपूर्व और पूर्वी एशियाई क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले ड्राविडा वंश और मोनिलिगास्ट्रिडे परिवार से केंचुआ संबंधित है।
– इस रिसर्च में क्राइस्ट कॉलेज, इरिंजलकुडा के जूलोजी डिपार्टमेंट के पशु वर्गीकरण और इकोलॉजी सेंटर के राजेंद्रन मेनन अर्द्रा, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोट्टायम के उन्नत पर्यावरण अध्ययन और सतत विकास केंद्र के एस. प्रशांत नारायणन शामिल रहे।
– इस केंचुए को डी. वझानिया प्रजाति बारवेली प्रजाति समूह की सदस्य बताया।
– इस समूह में अब सात प्रजातियाँ शामिल हो गई हैं।
– पश्चिमी घाट के राज्यों में, केरल में ड्रॉविडा प्रजातियों की संख्या सबसे अधिक है।
– अब तक 31 प्रजातियां दर्ज की गई हैं, जिनमें से 16 इसी राज्य में हैं।
भारत में केंचुओं की सबसे अधिक विविधता
– भारत विश्व के उन देशों में से एक है जहाँ केंचुओं की सबसे अधिक विविधता पाई जाती है।
– यहाँ लगभग 71% वंश और 89% प्रजातियाँ केवल यहीं पाई जाती हैं। – भारत में केंचुओं की सबसे अधिक विविधता पश्चिमी घाट और पश्चिमी तट के मैदानी इलाकों में पाई जाती है।
– जहाँ देश में सभी केंचुओं की प्रजातियों का करीब 58.4% हिस्सा मौजूद है।
—————-
10. ऑस्कर और बाफ्टा के लिए नामांकित किस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भारत में रिलीज के लिए अस्वीकार कर दिया?
Which Oscar and BAFTA-nominated film was rejected by the Central Board of Film Certification (CBFC) for release in India?
a. ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’
b. ‘बोंग’
c. ‘सिनर्स’
d. ‘मार्टी सुप्रीम’
Answer: a. ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’
– फिल्म के भारतीय वितरक मनोज नंदवाना ने 19 मार्च 2026 को जानकारी दी।
– फिल्म में 5 वर्ष की बच्ची हिंद रजब की सच्ची कहानी दिखाई गई है।
– जनवरी 2024 में गाजा सिटी से भागते समय उसकी कार पर हमला हुआ था।
– 12 दिन बाद उसका शव उसके परिवार और दो वालंटियर्स के साथ मिला था।
– फिल्म में हिंद रजब की असली आवाज का इस्तेमाल किया गया है।
– 23 मिनट की डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा है।
– ट्यूनीशियाई फिल्म निर्माता और ऑस्कर नामांकित कौथर बेन हानिया ने इसे निर्देशित किया है।
– CBFC ने इस आधार पर इनकार किया कि फिल्म से भारत-इजराइल संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
– फिल्म का प्रीमियर सितंबर 2025 में वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे ग्रैंड ज्यूरी प्राइज मिला।
– इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया।
—————-
11. वर्ष 2026 में विश्व निद्रा दिवस कब मनाया गया?
When was World Sleep Day celebrated in the year 2026?
a. 12 मार्च
b. 13 मार्च
c. 14 मार्च
d. 20 मार्च
Answer: d. 20 मार्च
– यह दिवस हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है।
2026 की थीम
– अच्छी नींद लें, बेहतर जीवन जिएँ।
– Sleep Well, Live Better
– पूरे विश्व में नींद के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।
– इसका मकसद है दुनिया के लोगों को नींद के महत्व के प्रति जागरूक बनाना, जिससे उन्हें समझ आ सके कि जीवन में नींद कितने मायने रखती है।
—————
12. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Forests celebrated?
a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च
Answer: c. 21 मार्च
वर्ष 2026 की थीम
– वन और अर्थव्यवस्थाएँ
– Forests and economies
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने 28 नवंबर 2012 को प्रस्ताव पारित करते हुए हर साल 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिन को विश्व में वनों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– हर साल 13 मिलियन हेक्टेयर से अधिक वन नष्ट हो जाते हैं।
– जंगलों को लगातार काटने से जानवरों से विषाणु हमारे सम्पर्क में आते हैं।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार दुनिया भर की संक्रामक बीमारियों में से 60 प्रतिशत बीमारियां जानवरों के सम्पर्क में आने से फैलती हैं।



