यह 16 & 17 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड 2026 किसने जीता?
Who won the Oscar Award 2026 for Best Film?
a. अनोरा
b. वेपन्स
c. मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
d. वन बैटल आफ्टर अनदर
Answer: d. वन बैटल आफ्टर अनदर
– इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर पॉल थॉमस एंडरसन हैं और प्रोड्यूसर एडम सोमनर, सारा मर्फी और पॉल थॉमस एंडरसन हैं।

– यह ऑस्कर अवार्ड्स का 98वां संस्करण था।
– लॉस एंजिलिस (USA) के डॉल्बी थिएटर में 15 मार्च 2026 को अवॉर्ड समारोह आयोजित हुआ।
– ऑस्कर 2026 की मेजबानी एमी विनिंग राइटर, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन ‘कॉनन ओ’ब्रायन’ ने किया।
– फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड का ऑफिशियली नाम ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है, लेकिन ये ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ नाम से ज्यादा फेमस है।
फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के बारे में
– इस फिल्म का डायरेक्शन पॉल थॉमस एंडरसन ने किया।
– यह थॉमस पिंचन के 1990 के उपन्यास वाइनलैंड से प्रेरित है।
– इस फिल्म ने 83वें गोल्डन ग्लोब्स में चार ऑवॉर्ड, 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स में छह पुरस्कार जीता था।
– यह फिल्म एक पूर्व विद्रोही और उसकी बेटी की कहानी बताती है जो एक अव्यवस्थित अमेरिका में जीवन यापन करने की कोशिश करते हैं। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन और चेस इंफिनिटी ने अभिनय किया है।
भारतीय फिल्म का क्या हुआ?
– इस साल, 98वें अकादमी पुरस्कारों में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने के बावजूद, नीरज घायवान की “होमबाउंड” अंतिम पांच में शामिल नहीं हो पाई।
– भारत में प्रतिवर्ष लगभग 2,000 फिल्में बनती हैं, लेकिन इतिहास में कभी भी ऑस्कर के प्रतिष्ठित बेस्ट फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं मिल सका है।
– हां, अलग – अलग कैटगरी जैसे, शॉर्ट फिल्म, म्युजिक, साउंड मिक्सिंग, मूल गीत में ऑस्कर जीत चुके हैं।
—————
2. 98वें ऑस्कर समारोह 2026 में किस फिल्म को सर्वाधिक 6 अवॉर्ड मिले?
Which film got maximum 6 awards in Oscar ceremony 2026?
a. मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
b. दी गर्ल हू क्रायड पर्ल्स
c. वन बैटल आफ्टर अनदर
d. ऑल द एम्प्टी रूम्स
Answer: c. वन बैटल आफ्टर अनदर
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते ये 6 अवॉर्ड
– बेस्ट फिल्म : वन बैटल आफ्टर अनदर
– बेस्ट डायरेक्टर : पॉल थॉमस एंडरसन
– बेस्ट राइटिंग (एडेप्टेड स्क्रीनप्ले) : पॉल थॉमस
– बेस्ट कास्टिंग : कासांद्रा
– बेस्ट एडिटिंग : एंडी जर्गैंसन
– बेस्ट सपोटिंग : एक्टर सीन पेन
—————
3. 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 2026 में किसे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला?
Who got the Best Actor award at the 98th Oscar Awards ceremony 2026?
a. किलियन मर्फी
b. माइकल बी. जॉर्डन
c. रॉबर्ट डॉनी
d. एड्रियन ब्रॉडी
Answer: b. माइकल बी. जॉर्डन (फिल्म ‘सिनर्स’)

– वह लीड एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाले छठे अश्वेत एक्टर बन गए हैं।
– माइकल बी. जॉर्डन सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं।
फिल्म के बारे में
– इस फिल्म का निर्देशन रयान कूग्लेर ने किया है।
– फिल्म ‘सिनर्स’ की कहानी 1930 के दशक पर आधारित है, जिसमें माइकल बी. जॉर्डन जुड़वां भाइयों स्मोक और स्टैक का डबल रोल निभाते हैं।
– दोनों भाई पहले वर्ल्ड वॉर के बाद साउथ अमेरिका लौटते हैं और एक ज्यूक जॉइंट खोलते हैं।
– लेकिन जल्द ही छोटे से शहर पर वैम्पायरों का हमला हो जाता है और कहानी रोमांचक मोड़ लेती है।
—————-
4. बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड 2026 किसे मिला?
Who got the Oscar Award for Best Actress 2026?
a. जेसी बकली
b. मिकी मैडिसन
c. दीपिका पादुकोण
d. जेनिफर लॉरेंस
Answer: a. जेसी बकली (फिल्म ‘हैमनेट’)

– उन्होंने फिल्म ‘हैमनेट’ में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है।
– इस जीत के साथ वह यह अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं।
– जेसी बकले सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में उन्होंने खुद गाने भी गाए हैं। आज के समय में वह हॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
—————-
5. 98वें ऑस्कर समारोह 2026 में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड किसे मिला?
Who received the Best Director award at the 98th Oscars ceremony in 2026?
a. जोआचिम ट्रायर
b. पॉल थॉमस एंडरसन
c. क्लोई झाओ
d. जोश सफ्डी
Answer: b. पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

– उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने छह पुरस्कार जीतकर सबसे बड़ी जीत हासिल की।
– यह एंडरसन का पहला ऑस्कर पुरस्कार था।
– वह बूगी नाइट्स , मैग्नोलिया , देयर विल बी ब्लड और फैंटम थ्रेड जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
—————-
6. ऑस्कर 2026 Winners की लिस्ट

– बेस्ट पिक्चर : वन बैटल आफ्टर अनदर
– बेस्ट एक्टर : माइकल बी. जॉर्डन (सिनर्स)
– बेस्ट एक्ट्रेस : जेसी बकली (हैमनेट)
– बेस्ट डायरेक्टर : पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
– बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म : सेंटिमेंटल वैल्यू
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : एमी मैडिगन (वेपन्स)
– बेस्ट एडिटिंग : एंडी जर्गैंसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
– बेस्ट सिनेमैटोग्रफी : ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ (सिनर्स)
– बेस्ट राइटिंग (एडेप्टेड स्क्रीनप्ले) : पॉल थॉमस (वन बैटल आफ्टर अनदर)
– बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म : Kpop डीमन हंटर्स
– बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म : दी गर्ल हू क्रायड पर्ल्स
– बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले : सिनर्स
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म : मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म : ऑल द एम्प्टी रूम्स
– बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म : मिस्टर नोबडी अगेन्स्ट पुतिन
– ओरिजिनल सॉन्ग : गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स)
—————-
7. किस भारतीय एक्ट्रेस को ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 2026 में अवॉर्ड प्रस्तुत करने (प्रेजेंटर) का जिम्मा मिला?
Which Indian actress got the responsibility of presenting the award at the Oscar Awards ceremony 2026?
a. दीपिका पादुकोण
b. प्रियंका चोपड़ा
c. आलिया भट्ट
d. ऐश्वर्या राय
Answer: b. प्रियंका चोपड़ा

– दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2026 (98th Academy Awards) में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अवॉर्ड प्रस्तुत करने (Presenter) की भूमिका निभाई।
– प्रियंका चोपड़ा जोनास और जेवियर बार्डेम ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया। यह अवॉर्ड ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को दिया गया।
– वह इस समारोह में हॉलीवुड के बड़े सितारों रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, ग्वेनेथ पॉल्ट्रो और पॉल मेस्कल के साथ मंच पर दिखी।
– ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ।
– इस समारोह को इस वर्ष भी प्रसिद्ध कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन (Conan O’Brien) होस्ट किया।
दूसरी बार प्रेजेंटर
– हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर मंच से जुड़ीं।
– इससे पहले भी उन्होंने 2016 के ऑस्कर समारोह में अवॉर्ड प्रस्तुत किया था।
—————
—————
# साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 #

—————
8. हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 किसे मिला?
Who received the Sahitya Akademi Award 2025 for Hindi language?
a. बद्री नारायण
b. हृषिकेश मल्लिक
c. अर्जुन चावला
d. ममता कालिया
Answer: d. ममता कालिया (संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए)
– साहित्य अकादेमी ने 16 मार्च 2026 को मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 की घोषणा की।
ममता कालिया की पुस्तक के बारे में
– ‘जीते जी इलाहाबाद’ किताब ममता कालिया का संस्मरण है।
– इसमें लेखिका ने इलाहाबाद में बिताए गए अपने शुरुआती दिनों को याद किया है।
– इस किताब में उन्होंने अपने रानीमंडी के मकान, लोकनाथ के स्वाद और चौक समेत पुराने शहर के बारे में अलग-अलग अंदाज में लिखा है।
– इसके अलावा ममता कालिया ने उस दौर के लेखकों और उनके तौर-तरीकों को भी अपनी किताब में विस्तार दिया है।

साहित्य अकादेमी
– बोर्ड के अनुसार मुख्य साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता को एक उत्कीर्ण तांबे की प्लेट, शॉल और एक लाख रुपये की राशि दी जाती है।
– यह राष्ट्रीय साहित्य संस्थान है और संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ऑटोनोमस ऑर्गेनाइजेशन है।
– स्थापना : 12 मार्च 1954.
– मुख्यालय : नई दिल्ली
– अध्यक्ष (President) : माधव कौशिक
24 भाषाओं में ही क्यों अवॉर्ड
– क्योंकि यह संस्था भारत के भाषाई और साहित्यिक बहुलवाद को मान्यता देती है।
– मान्यता प्राप्त भाषाएँ: 22 भाषाएं आठवीं अनुसूची की हैं, और अंग्रेजी तथा राजस्थानी को अकादेमी ने विशेष मान्यता दी है। जो भारत के भाषाई परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
– इस 24-भाषाओं के ढांचे का उद्देश्य स्थानीय और क्षेत्रीय साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
नोट – साहित्य अकादमी से पुरस्कृत लेखकों के लिए 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन होगा।
—————
9. अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 किसे मिला?
Who received the Sahitya Akademi Award 2025 for English Language?
a. नवतेज सरना
b. अनुराधा रॉय
c. नीलम सरन गौर
d. खालिद हुसैन
Answer: a. नवतेज सरना (‘क्रिमसन स्प्रिंग’ – उपन्यास के लिए)

– वह पूर्व राजनयिक और अंग्रेजी लेखक हैं।
– यह उपन्यास जलियांवाला बाग हत्याकांड के haunting (पीछा करने वाली) यादों को गहराई और मानवीयता के साथ फिर से जीवंत करता है, जो उस दुखद दिन से हमेशा के लिए बदल गई जिंदगियों को आवाज देता है।
—————
10. 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 की पूरी लिस्ट
पुरस्कारों का वर्गीकरण (कुल 24 भाषाओं में):
– 8 काव्य संग्रह
– 4 उपन्यास
– 6 लघुकथा संग्रह
– 2 निबंध
– 2 संस्मरण
भाषा : पुस्तक एवं विधा, लेखक
– हिंदी : जीते जी इलाहाबाद (संस्मरण), ममता कालिया
– अंग्रेजी : क्रिमसन स्प्रिंग (उपन्यास), नवतेज सरना
– संस्कृत : प्रस्थानचतुष्टये ब्रह्मघोषः (कविता), महामहोपाध्याय साधु भद्रेशदास
– उर्दू : सफर जारी है (कविता), प्रितपाल सिंह बेताब
– मैथिली : धात्री पात सन गाम (संस्मरण), महेन्द्र
– असमिया : कड़ि खैलर साधु (उपन्यास), दवब्रत दास
– बांग्ला : श्रेष्ठ कबिता (कविता), प्रसून बंद्योपाध्याय
– बोडो : दोंने लामाः मोनसे गाथोन (उपन्यास), सहायसुलि ब्रह्म
– डोगरी : ‘ठाकुर’ सतसई (कविता, दोहे), खजूर सिंह ‘ठाकुर’
– गुजराती : भट्टखडकी (कविता), योगेश वैद्य
– कन्नड : दडा सेरिसु तंदे (कहानी), अमरेश नुगडोणी
– कश्मीरी : नजदावनेकी पॉट अलाव (कविता), अली शैदा
– कोंकणी : कोंकणी काव्यें : रुपां आनी रूपका (आलोचनात्मक निबंध), हेनरी मेंडोनका (एच्चेम पेरनाळ)
– मलयालम : मायामानुश्यर (उपन्यास), एन. प्रभाकरन
– मणिपुरी : कंगलमद्रीब इत (कहानी), हाओबम नलिनि
– मराठी : काळयानिळ्या रेषा (आत्मकथा), राजू बाविस्कर
– नेपाली : नेपाली पारम्परिक संस्कृति र सभ्यताको ढुकुटी (निबंध), प्रकाश भट्टराई
– ओड़िआ : पदपुराण (कविता), गिरिजाकुमार बलियारसिंह
– पंजाबी : सेफ्टी किट (कहानी), जिंदर
– राजस्थानी : भरखमा (कहानी), जितेंद्र कुमार सोनी
– संताली : मिड बिर्ना चेनने साओन इनाग सागई (कहानी), सुमित्रा सोरेन
– सिंधी : वाघू (कहानी), भगवान अटलानी
– तमिल : तमिल सिरुकथैयिन थडंगल (साहित्यिक आलोचना), सा. तमिलसेलवन
– तेलुगु : अनिमेष (कविता), नंदिनी सिद्धरेड्डी
—————
11. इस्लामोफोबिया से मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day to Combat Islamophobia observed?
a. 13 मार्च
b. 14 मार्च
c. 15 मार्च
d. 16 मार्च
Answer: c. 15 मार्च
– संयुक्त राष्ट्र ने इस्लामोफोबिया से लड़ने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना की थी।
– इस्लामोफ़ोबिया मुसलमानों के ख़िलाफ़ और उनके प्रति तर्कहीन भय या घृणा का पूर्वाग्रह है।
– 15 मार्च को इसलिए चुना गया था क्योंकि यह क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार (न्यूज़ीलैंड) की बरसी है, जिसमें 51 लोग मारे गए थे।
UN में भारत का संबोधन
– UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने ‘इस्लामोफ़ोबिया से लड़ने के लिए इंटरनेशनल डे’ के मौक़े पर UN में संबोधन किया।
– उन्होंने कहा – “रमज़ान के पवित्र महीने पर सभी को बधाई। मेरा डेलीगेशन इस्लामोफ़ोबिया से लड़ने के लिए इंटरनेशनल डे मनाने के लिए UN मेंबरशिप में शामिल होकर खुश है।
– मेरा डेलीगेशन धर्म के नाम पर हिंसा और नफ़रत की कड़ी निंदा करता है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। एक ऐसे देश के तौर पर जहाँ दुनिया के लगभग हर बड़े धर्म को मानने वाले शांति से साथ रहते हैं और एक ऐसा देश जिसने हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म जैसे चार बड़े दुनिया के धर्मों को जन्म दिया है, भारत किसी भी दूसरे देश से ज़्यादा, धार्मिक भेदभाव से मुक्त दुनिया की ज़रूरत को अच्छी तरह समझता है। ‘सर्व धर्म समभाव’ की सोच, जिसका मतलब है सभी धर्मों का बराबर सम्मान, भारत के लिए जीने का सभ्य तरीका रहा है और इसी ने भारतीय संविधान के सेक्युलर मूल्यों को प्रेरित किया है।”
—————
12. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Consumer Rights Day celebrated?
a. 10 मार्च
b. 15 मार्च
c. 20 मार्च
d. 30 मार्च
Answer: b. 15 मार्च
2026 की थीम
– सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता
– Safe Products, Confident Consumers
– विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पहली बार 1983 में मनाया गया था। यह दिन अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी द्वारा 15 मार्च 1962 को अमेरिकी कांग्रेस को दिए गए ऐतिहासिक भाषण से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने चार मौलिक उपभोक्ता अधिकारों पर प्रकाश डाला था।



