12 to 15 मार्च 2026 करेंट अफेयर्स

यह 12 to 15 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के प्रस्ताव का नोटिस विपक्षी सांसदों ने दिया, इस पर न्यूनतम कितने सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं?
For the first time, Opposition MPs have submitted a notice for a motion to remove the Chief Election Commissioner; what is the minimum number of MPs’ signatures required for this?

a. लोकसभा 50, राज्यसभा 25
b. लोकसभा 100, राज्यसभा 50
c. लोकसभा 150, राज्यसभा 75
d. लोकसभा 200, राज्यसभा 100

Answer: b. लोकसभा 100, राज्यसभा 50

– संसद के बजट सत्र के दौरान मार्च 2026 में INDIA गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए नोटिस दिया।
– इस नोटिस पर कुल 193 सांसदों ने हस्ताक्षर किए, जिनमें लगभग 130 लोकसभा और 63 राज्यसभा सांसद शामिल हैं।
– यह भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार है जब किसी कार्यरत मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए औपचारिक नोटिस दिया गया।

—————
2. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के समान प्रक्रिया द्वारा पद से हटाया जा सकता है?
Under which article of the Constitution can the Chief Election Commissioner be removed from office through a procedure similar to that of a Supreme Court Judge?

a. अनुच्छेद 124
b. अनुच्छेद 324
c. अनुच्छेद 327
d. अनुच्छेद 356

Answer: b. अनुच्छेद 324 (अनुच्छेद 324(5) → CEC और Election Commissioners को हटाने की प्रक्रिया)

– यह भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार है जब किसी कार्यरत मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए औपचारिक नोटिस दिया गया।
– विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज में पक्षपातपूर्ण और भेदभावपूर्ण आचरण हुआ है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
– संसद के बजट सत्र के दौरान मार्च 2026 में INDIA गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए नोटिस दिया।
– इस नोटिस पर कुल 193 सांसदों ने हस्ताक्षर किए, जिनमें लगभग 130 लोकसभा और 63 राज्यसभा सांसद शामिल हैं।

क्‍यों हटाने का नोटिस
– INDIA गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस “दुर्व्यवहार और पक्षपात” (proved misbehaviour) के आरोपों के आधार पर दिया।
– विपक्ष का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने पद पर रहते हुए एक राजनीतिक दल के पक्ष में झुकाव दिखाया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता प्रभावित हुई।
– विपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग के कुछ निर्णयों से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे।
– मतदाता सूची के विशेष संशोधन (SIR : Special Intensive Revision) को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया कि इसमें अनियमितताएँ और राजनीतिक पक्षपात हुआ।
– नोटिस में कहा गया कि CEC का आचरण “proved misbehaviour” की श्रेणी में आता है, जो संवैधानिक रूप से उन्हें हटाने का आधार बन सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)
– मुख्य चुनाव आयुक्त भारत के निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के प्रमुख होते हैं।
– कार्य : लोकसभा, राज्य विधानसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव कराना, चुनाव प्रक्रिया की निगरानी, चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324(5) – निर्वाचन आयोग की स्थापना का जिक्र है।
– CEC को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की तरह होती है।
– प्रक्रिया : संसद में प्रस्ताव (Motion) लाया जाता है। दोनों सदनों में विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा पद से हटाया जाता है।
– संसद में नोटिस के लिए आवश्यक समर्थन : लोकसभा में कम से कम 100 सांसदों का समर्थन और राज्यसभा में कम से कम 50 सांसदों का समर्थन
– विशेष बहुमत का अर्थ : सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों का कम से कम 2/3 बहुमत।

अन्‍य चुनाव आयुक्‍त कैसे हटाया जा सकता है?
– अन्य चुनाव आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया अलग है।
– उन्हें राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।
– लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश आवश्यक होती है
– अर्थात् सरकार सीधे उन्हें नहीं हटा सकती।

—————-
3. भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्‍यों-UT में विधानसभा चुनाव की घोषणा की

– चुनाव आयोग ने 15 मार्च 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
– तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा।
– मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों-यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता हैं। यहां 824 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन राज्यों में 15 मार्च से ही आचार संहिता लागू हो गई है।

असम
– सीएम – हेमंत बिस्‍वा सरमा (BPJ)

केरल
– सीएम – पी विजयन (लेफ्ट गठबंधन)

पुडुचेरी
– सीएम – एन रंगास्‍वामी (AINRC – All India N.R. Congress)

तमिलनाडु
– सीएम – एमके स्‍टालिन (DMK)

पश्चिम बंगाल
– सीएम – ममता बनर्जी (TMC)

—————-
4. विश्व किडनी दिवस वर्ष 2026 में कब मनाया गया?
When was the World Kidney Day observed in the year 2026?

a. 9 मार्च
b. 12 मार्च
c. 11 मार्च
d. 14 मार्च

Answer: b. 12 मार्च (हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।)

2026 की थीम
– सभी के लिए किडनी का स्वास्थ्य – लोगों की देखभाल, धरती की सुरक्षा
– Kidney Health for All – Caring for People, Protecting the Planet

– विश्व किडनी दिवस (World Kidney day) हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।
– वर्ष 2026 में यह दिवस 12 मार्च को मनाया गया।

– इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2006 में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन ने की थी।

– किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों से है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा सा अंग रोजाना खून का चौथाई हिस्सा छानता यानी साफ करता है।
– इसके अलावा किडनी का काम शरीर से फालतू पानी, तरल पदार्थ को बाहर निकालना, जहरीले और गंदे पदार्थों को बहार निकालना है।

—————-
5. ईरान युद्ध के संदर्भ में अमेरिकी रक्षा मंत्री द्वारा “No Quarter” शब्द के प्रयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय बहस हुई, इस शब्‍द का क्‍या मतलब है?
An international debate arose regarding the U.S. Secretary of Defense’s use of the term “No Quarter” in the context of the Iran conflict; what does this term mean?

a. शत्रु सैनिकों को मार डालना, किसी को युद्धबंदी न बनाना
b. मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित गलियारा बनाना
c. दुश्मन सैनिकों को युद्धबंदी बनाकर सुरक्षित रखना
d. अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिकों की तैनाती

Answer: a. शत्रु सैनिकों को मार डालना, किसी को युद्धबंदी न बनाना

– अमेरिका-ईरान युद्ध की पृष्ठभूमि में अमेरिकी रक्षा मंत्री (वॉर सेक्रेटरी) द्वारा “No Quarter” शब्द के प्रयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय बहस शुरू हो गई।
– कई विशेषज्ञों और नेताओं ने कहा कि इस शब्द का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून (International Humanitarian Law) के संदर्भ में अत्यंत गंभीर है, क्योंकि इसका अर्थ युद्ध में कैदियों को न लेने और उन्हें मार देने से जुड़ा है।
– आधुनिक कूटनीति और सैन्य भाषा में इस शब्द का प्रयोग अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।

“No Quarter” का अर्थ
– युद्ध में दुश्मन सैनिकों को कैदी नहीं बनाया जाएगा, बल्कि उन्हें मार दिया जाएगा।
– अर्थात् यदि कोई सैनिक आत्मसमर्पण कर दे तब भी उसे जीवनदान नहीं दिया जाएगा।

सरल शब्दों में
– “Quarter देना” = दुश्मन को जीवित रहने देना / कैदी बनाना
– “No Quarter” = कोई दया नहीं, कोई कैदी नहीं। इसका मतलब है “Take no prisoners”

शब्द की उत्पत्ति (Origin)
– पुराने समय में युद्ध के बाद पकड़े गए सैनिकों को रहने के लिए स्थान (quarters) दिया जाता था।
– यदि कमांडर कहे कि No Quarter, तो इसका अर्थ था कि उन्हें रहने का स्थान नहीं दिया जाएगा, यानी उन्हें मार दिया जाएगा।
– कुछ विद्वानों के अनुसार “quarter” का अर्थ संबंध या व्यवहार भी होता था। इस अर्थ में “No Quarter” का मतलब है दुश्मन के साथ कोई समझौता नहीं।

इतिहास में “No Quarter” का प्रयोग
– यूरोपीय मध्यकालीन युद्ध (5वीं शताब्दी से 15वीं शताब्दी तक): किलों की घेराबंदी (siege warfare) में यदि कोई सेना लंबे समय तक आत्मसमर्पण नहीं करती थी, तो विजेता सेना “No Quarter” घोषित कर देती थी। उस स्थिति में शहर पर कब्ज़ा करने के बाद सैनिकों को मार दिया जाता था।
– कई युद्धों में लाल झंडा (Bloody Flag) फहराकर संकेत दिया जाता था कि “इस युद्ध में कोई दया नहीं दिखाई जाएगी।”
– समुद्री डाकू जहाजों पर कभी-कभी लाल झंडा उठाकर संकेत देते थे कि यदि विरोध किया गया तो कोई जीवित नहीं बचेगा।

अंतरराष्ट्रीय कानून में “No Quarter” प्रतिबंधित
– हेग कन्‍वेंशन (1907) के अनुसार: “यह विशेष रूप से निषिद्ध है कि यह घोषित किया जाए कि कोई दया नहीं दी जाएगी।”
– इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन लॉ (IHL) : श्मन सैनिक यदि आत्मसमर्पण करे, या घायल हो, या लड़ने में असमर्थ हो, तो उसे मारना युद्ध अपराध (War Crime) माना जाता है।
– इंटरनेशनल कमेटी ऑफ दी रेड क्रॉस (ICRC): इसके अनुसार “No Quarter” का अर्थ है कोई जीवित नहीं बचेगा। यह युद्ध की वैध पद्धति नहीं है। इसे आदेश देना या धमकी देना भी प्रतिबंधित है।

————–
6. अमेरिका द्वारा जिस खर्ग द्वीप (Kharg Island) पर मार्च 2026 में सैन्य हमला किया गया, वह किस देश का हिस्सा है?
Kharg Island, which was subjected to a military attack by the United States in March 2026, is part of which country?

a. चीन
b. ओमान
c. उत्‍तर कोरिया
d. ईरान

Answer: d. ईरान (ईरान का लगभग 90% तेल निर्यात इसी द्वीप से होता है)

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 14 मार्च को कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग द्वीप (Kharg Island) पर स्थित कई सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।
– यह हमला 2026 के अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान किया गया।
– अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार इस हमले में 90 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें मिसाइल भंडार, नौसैनिक खदान भंडार और अन्य सैन्य सुविधाएँ शामिल थीं।
– हालाँकि अमेरिका ने तेल निर्यात अवसंरचना (oil infrastructure) को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया।
– दरअसल, अमेरिका को भी खतरा है कि अगर उसने तेल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर निशाना बनाया, तो ईरान मध्‍य पूर्व के देशों के तेल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर हमला कर देगा, जिससे पूरी दुनिया में तेल को लेकर हाहाकर मच जाएगा।

खर्ग द्वीप क्यों महत्वपूर्ण है?
– खर्ग द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित है।
– ईरान के लगभग 90% तेल निर्यात इसी द्वीप से होते हैं।
– विश्लेषकों के अनुसार यदि यह द्वीप प्रभावित होता है तो ईरान की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ सकता है क्योंकि तेल उसका मुख्य राजस्व स्रोत है।

अमेरिका ने हमले का रणनीतिक उद्देश्य बताया –
– ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना
– स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में जहाजों पर हमलों को रोकना

खर्ग द्वीप से 90% तेल निर्यात होने का मतलब क्या है?
– इसका अर्थ यह नहीं है कि तेल का उत्पादन इसी द्वीप पर होता है।
– ईरान का अधिकांश तेल उत्पादन – खुज़ेस्तान (Khuzestan) प्रांत के स्थलीय तेल क्षेत्रों और फारस की खाड़ी के अपतटीय (offshore) तेल क्षेत्रों में होता है।
– खर्ग द्वीप इन क्षेत्रों से समुद्र में सिर्फ ~25–30 किमी दूर है।
– खर्ग द्वीप तेल निर्यात टर्मिनल (Oil Export Terminal) है।
– यहाँ पर पाइपलाइन के माध्यम से तेल पहुँचाया जाता है। बड़े स्टोरेज टैंक में तेल जमा किया जाता है। फिर सुपरटैंकर जहाज़ों में लोड करके निर्यात किया जाता है

यहीं से निर्यात क्यों होता है?
– यह गहरा समुद्री बंदरगाह है, यहाँ बड़े तेल टैंकर आसानी से आ सकते हैं।
– दरअसल, इराक और ईरान की सीमा के पास शत्त-अल-अरब (Shatt al-Arab) नदी का डेल्टा है।
– वहाँ भारी गाद (sedimentation) जहाज़ों के लिए उथला पानी की समस्या होती है।
– खर्ग द्वीप इस क्षेत्र से दूर है, इसलिए यहाँ नदी की गाद जमा नहीं होती और बंदरगाह स्थिर रहता है।

तो ओमान की खाड़ी के किनारे से क्‍यों नहीं निर्यात होता है?
– ईरान के तेल क्षेत्रों और ओमान की खाड़ी के तट के बीच ज़ाग्रोस पर्वत श्रृंखला है।
– इससे पाइपलाइन बनाना कठिन, लागत बहुत अधिक और रखरखाव मुश्किल है।
– इसलिए ऐतिहासिक रूप से तेल को फारस की खाड़ी की ओर भेजना आसान रहा।
– खर्ग द्वीप के पास प्राकृतिक रूप से गहरा समुद्र है, बहुत बड़े तेल टैंकर सीधे लोड हो सकते हैं।
– हालांकि ईरान ने जास्क (Jask) बंदरगाह (ओमान की खाड़ी) तक पाइपलाइन बनाकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बायपास करने की कोशिश की है।
– लेकिन वहाँ की क्षमता अभी खार्ग के मुकाबले बहुत कम है।

————–
7. इंडियन वेल्स ओपन 2026 (BNP Paribas Open) के पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
Who won the men’s singles title at the 2026 Indian Wells Open (BNP Paribas Open)?

a. कार्लोस अल्काराज़
b. जैनिक सिनर
c. डेनियल मेदवेदेव
d. नोवाक जोकोविच

Answer: b. जैनिक सिनर

– पुरुष एकल फाइनल में इटली के जैनिक सिनर ने रूस के ब्रदर्स मेदवेदेव को हराया

इंडियन वेल्‍स ओपन के बारे में
– इंडियन वेल्स ओपन एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट है जो हर साल Indian Wells में आयोजित किया जाता है। इसका आधिकारिक नाम ‘BNP पारिबास ओपन’ है।
– यह ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंटों में गिना जाता है।
– “इंडियन वेल्स” नाम भारत (India) से संबंधित नहीं है। यह नाम अमेरिका के शहर Indian Wells से आया है, जहाँ यह टेनिस टूर्नामेंट आयोजित होता है।
– 19वीं शताब्दी में यह क्षेत्र कोचेला घाटी के रेगिस्तानी इलाके में स्थित था।
– स्थानीय मूल अमेरिकी जनजातियाँ (Native American tribes) रहती थीं, जिन्‍हें 1492 में जब क्रिस्टोफर कोलंबस अमेरिका पहुंचे,“इंडियन” कहा। बाद में “रेड इंडियन्स”।
– इस इलाके में कुछ कुएँ (वेल्‍स) थे, जिनमें पानी का पानी था, इसी कारण इस स्थान को “इंडियन वेल्स” कहा जाने लगा, जिसका अर्थ है “भारतीय/मूल निवासी लोगों के कुएँ” ।

————–
8. इंडियन वेल्स ओपन 2026 के महिला एकल खिताब की विजेता कौन रहीं?
Who was the winner of the women’s singles title at the 2026 Indian Wells Open?

a. इगा स्वियाटेक
b. एलेना रिबाकिना
c. आर्यना सबालेंका
d. कोको गॉफ

Answer: c. आर्यना सबालेंका

– महिला एकल फाइनल में सुपरस्टार्स की आर्यना सबालेंका ने कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना को हराया।

————–
9. नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Action for Rivers celebrated?

a. 12 मार्च
b. 13 मार्च
c. 14 मार्च
d. 15 मार्च

Answer: c. 14 मार्च

2026 की थीम
– नदियों की रक्षा करें, लोगों की रक्षा करें।
– Protect Rivers, Protect People

– यह दिन नदियों की सुरक्षा, जल संसाधनों के संरक्षण और बांधों व अन्य जल परियोजनाओं से प्रभावित समुदायों के अधिकारों को उजागर करने के लिए समर्पित है।

उद्देश्य और महत्त्व
– इस दिवस का मुख्य उद्देश्य नदियों के संरक्षण की आवश्यकता को समझाना और जल संसाधनों की अवैध दोहन को रोकने के लिए वैश्विक जागरूकता फैलाना है।
– नदियाँ न केवल पेयजल का स्रोत हैं, बल्कि कृषि, बिजली उत्पादन, जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

चुनौतियाँ
– आज दुनिया भर की नदियाँ प्रदूषण, अतिक्रमण, अनियंत्रित औद्योगीकरण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं।
– बड़े बांधों और जल परियोजनाओं के कारण कई समुदायों को विस्थापन का सामना करना पड़ता है।
– भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और अन्य प्रमुख नदियाँ प्रदूषण से प्रभावित हैं, जिससे जल जीवन और मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

—————-
10. BCCI नमन अवॉर्ड समारोह 2026 में पॉली उमरीगर पुरस्‍कार (सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर – पुरुष) किसे दिया गया?
Who was awarded the Polly Umrigar Award (Best International Cricketer – Men) at the 2026 BCCI Naman Awards ceremony?

a. रोहित शर्मा
b. शुभमन गिल
c. विराट कोहली
d. जसप्रित बुमरा

Answer: b. शुभमन गिल

– उन्होंने 2023-24 अंतरराष्ट्रीय सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड मिला। उन्‍हें दूसरी बार यह अवॉर्ड मिला।
– BCCI (Board of Control for Cricket in India) हर साल भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नमन अवॉर्ड्स (Naman Awards) देता है।

2026 के प्रमुख विजेता
– सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी (पॉली उमरीगर पुरस्कार): शुबमन गिल
– सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर: स्मृति मंधाना

अन्य प्रमुख सम्मान
– सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी
– महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: मिताली राज

—————
11. BCCI नमन अवार्ड्स 2026 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) का पुरस्कार किसे मिला?
Who received the Best International Cricketer (Women) award at the BCCI Naman Awards 2026?

a. हरमनप्रीत कौर
b. मिताली राज
c. स्मृति मंधाना
d. दीप्ति शर्मा

Answer: c. स्मृति मंधाना

– उन्‍हें 2023-24 सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड मिला।
– स्मृति मंधाना को यह अवॉर्ड रिकॉर्ड पाँचवीं बार मिला है।

—————
12. पाई दिवस कब मनाया जाता है?
When is Pi Day celebrated?

a. 11 मार्च
b. 12 मार्च
c. 13 मार्च
d. 14 मार्च

Answer: d. 14 मार्च

– यह दिन गणितीय स्थिरांक Pi (π) के सम्मान में मनाया जाता है। 14 मार्च की तारीख (3/14) पाई के पहले तीन अंकों 3.14 का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इस दिन को विशेष रूप से चुना गया है।
– Pi (π) एक गणितीय स्थिरांक है, जो किसी वृत्त की परिधि (Circumference) और उसके व्यास (Diameter) के अनुपात को दर्शाता है।

—————–
13. ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2026 के विजेता कौन बने?
Who became the winner of the 2026 Australian Grand Prix?

a. जॉर्ज रसेल
b. किमी एंटोनेली
c. चार्ल्स लेक्लेर्क
d. मैक्स वेरस्टैपेन

Answer: a. जॉर्ज रसेल

– फॉर्मूला-1 ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री 2026 का आयोजन मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) के अल्बर्ट पार्क सर्किट में हुआ।
– इस रेस को ब्रिटेन के ड्राइवर जॉर्ज रसेल (मर्सिडीज) ने जीता।
– दूसरे स्‍थान पर किमी एंटोनेली (मर्सिडीज) रहे।

—————–
14. वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप T63 श्रेणी में गोल्ड मेडेल किसने जीता?
Who won the gold medal in the men’s high jump T63 category at the 2026 World Para Athletics Grand Prix?

a. अरविंद कुमार
b. राजेश वर्मा
c. शैलेश कुमार
d. अजय पासवान

Answer: c. शैलेश कुमार

– शैलेश ने पुरुषों की हाई जंप T63 श्रेणी में 1.84 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।
– यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित हुई थी।

—————-
15. भारत महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

– भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
– यह क्वालिफिकेशन हैदराबाद में हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सेमीफाइनल से भी पहले हुआ है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *