17 & 18 फरवरी 2026 करेंट अफेयर्स

यह 17 & 18 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. बांग्‍लादेश के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
Who became the new Prime Minister of Bangladesh?

a. शेख मुजिबुर
b. तारिक रहमान
c. शफीकुर रहमान
d. अजीम अख्‍तर

Answer: b. तारिक रहमान (बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी {BNP} के चीफ)

– तारिक रहमान ने 17 फरवरी 2025 को बांग्‍लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
– उम्र 60 वर्ष है। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के पुत्र हैं।
– वह पिछले 35 वर्षों में बांग्‍लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री हैं।
– इसी के साथ संसदीय चुनाव में चुने गए सांसदों ने भी शपथ ली।
– बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 300 सीटों वाली जातीय संसद में 200 से अधिक सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। (नोट: बांग्‍ला भाषा में जातीय का मतलब राष्‍ट्रीय होता है)

हिन्‍दू और बौद्ध सांसद मंत्री बने


– हिन्‍दू धर्म से जुड़े निताई रॉय चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
– वहीं ​बौद्ध धर्म के एडवोकेट दीपेन दीवान को भी मंत्री बनाया गया है।

जुलाई चार्टर
– हालाकि BNP ने अपने सांसदों को सिर्फ संसद के लिए शपथ ली। कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल मेंबर के सदस्य के तौर पर कोई शपथ नहीं लिया।
– 12 फरवरी को हुए चुनाव में लोगों ने सांसद चुनने के साथ-साथ ‘जुलाई चार्टर’ पर जनमत संग्रह में भी वोट दिया था।
– इसमें 62% लोगों ने ‘हां’ में वोट दिया।
– जुलाई चार्टर के मुताबिक नई संसद 180 दिनों के लिए संविधान सभा की तरह काम करेगी।
– इस अवधि में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं में बदलाव का अधिकार होगा।
– पार्टी का कहना है कि चार्टर तैयार करते समय उनसे सलाह नहीं ली गई थी। जुलाई चार्टर पूरी तरह लागू हो गया, तो प्रधानमंत्री की ताकत काफी हद तक घट सकती है। इस चार्टर का मकसद एकाधिकार खत्म करना और संतुलन बनाना है।
– जुलाई चार्टर के तहत PM के लिए जीवनभर कुल 10 साल (या अधिकतम दो टर्म) की सख्त टर्म लिमिट लगाई गई है, ताकि कोई लंबे समय तक सत्ता में न रह सके।
– PM पार्टी चीफ के पद के साथ नहीं रह सकता, इमरजेंसी घोषणा के लिए कैबिनेट और विपक्षी लीडर की लिखित सहमति जरूरी होगी, प्रेसिडेंट की भूमिका मजबूत होगी, जैसे कई स्वतंत्र संस्थाओं के प्रमुखों की नियुक्ति में प्रेसिडेंट को ज्यादा स्वतंत्र अधिकार मिलेंगे, जो पहले PM के प्रभाव में थे।
– बाइकैमरल संसद (उपरी सदन) बनने से PM-केंद्रित नीचली सदन के फैसलों पर कंट्रोल लगेगा और कई संस्थाओं के लिए अलग सेलेक्शन कमिटी बनेंगी, जिससे PM का एकतरफा नियंत्रण कम होगा।

तारिक रहमान के बारे में
निर्वासन और विवाद
– 2007 के राजनीतिक संकट के बाद वे विदेश (मुख्यतः लंदन) में रहे।
– उन पर भ्रष्टाचार और 2004 के ढाका ग्रेनेड हमले से जुड़े मामलों में आरोप लगे; उन्होंने आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।
– लंबे समय तक अनुपस्थिति के बावजूद वे पार्टी के “कार्यवाहक चेयरमैन” के रूप में सक्रिय रहे।

2025-26 में वापसी और नेतृत्व
– 25 दिसंबर 2025 को वे लंदन से लौटे।
– 2026 के आम चुनाव में BNP की जीत के साथ वे राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लौटे।
– 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी ने उन्हें संभावित प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित किया।
– उन्हें वह राजनीतिक शुरुआत मिल गई, जो उन्हें 2006 के अंत में बांग्लादेश में व्याप्त राजनीतिक अनिश्चितता के कारण नहीं मिल पाई थी, जिसके चलते वे अपना पहला संसदीय चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि
– यह चुनाव 2024 में हुए जनआंदोलन और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद पहला बड़ा राष्ट्रीय चुनाव था।
– हसीना की पार्टी आवामी लीग इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए।
– तारिक रहमान लंबे समय तक विदेश में रहे थे, लेकिन इस चुनाव के जरिए उन्होंने जबरदस्त वापसी की।

नेता विपक्ष से विदेश सचिव ने मुलाकात की


– बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अध्यक्ष डॉ. शफीकुर रहमान को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है।
– 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनावों में बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रही।
– भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने डॉ. शफीकुर रहमान से मुलाकात की।

————-
2. बांग्‍लादेश के नए PM तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से किसने प्रतिनिधित्‍व किया?
Who represented India at the swearing-in ceremony of Bangladesh’s new PM Tariq Rahman?

a. राष्‍ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. लोकसभा अध्‍यक्ष
d. गृह मंत्री

Answer: c. लोकसभा अध्‍यक्ष (ओम बिड़ला)

– इस समारोह में भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल शामिल हुए।
– भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, उनकी मौजूदगी दोनों देशों की दोस्ती और लोकतंत्र के प्रति सम्मान को दिखाती है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन मुंबई में पहले से तय कार्यक्रमों के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो सके।
– भारतीय लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने “प्रधानमंत्री का एक व्यक्तिगत पत्र प्रधानमंत्री रहमान को सौंपा है, जिसमें उनकी शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं और उन्हें जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया गया है।”
– दरअसल, युनुस की अंतरिम सरकार के दौरान दोनों देशों के संबंध बुरी तरह कमजोर हो गए थे, और अब उन्हें फिर से संवारने की जरूरत है।
– बिरला ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र के निर्माण के प्रयासों में सहयोग देने के लिए तत्पर है।”

————–
3. तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री का चुनाव फिर से किसने जीता?
Who won the election for the post of Prime Minister of the Tibetan Government in Exile again?

a. पेनपा त्सेरिंग
b. केलसांग दोरजी
c. त्सेरिंग फुंटसोक
d. दोरजी नापू

Answer: a. पेनपा त्सेरिंग

– हिमाचल प्रदेश (भारत) के धर्मशाला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (CTA) के चुनाव आयोग ने 14 फरवरी, 2026 को नतीजों की घोषणा की।
– वर्तमान सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है।
– त्सेरिंग को कुल 61.025 प्रतिशत वोट मिले, जिसके बाद उन्हें सीधे 17वें काशाग (मंत्रिमंडल) के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
– चुनाव में 103 उम्मीदवार थे, जिसमें मुख्य मुकाबला त्सेरिंग और औकात्सांग के बीच रहा।
– इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दुनिया के कुल 51,140 तिब्बती मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तीन पारंपरिक प्रांतों में 30-30 उम्मीदवार चुने
– संसद के लिए भी उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है।
– तिब्बत के तीन पारंपरिक प्रांतों से 30-30 उम्मीदवार चुने गए हैं।
– इसके अतिरिक्त, बौद्ध और बोन धर्म के संप्रदायों सहित अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से 6-6 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।
– ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्षेत्र से 3 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

तिब्बत का चुनाव भारत में क्यों हुआ?
– तिब्बती चुनाव भारत में इसलिए होते हैं क्योंकि तिब्बती नेतृत्व 1959 से भारत में निर्वासन (Exile) में रह रहा है।
– 1959 में दलाई लामा चीन के खिलाफ विद्रोह के बाद तिब्बत छोड़कर भारत आ गए।
– भारत सरकार ने उन्हें और हजारों तिब्बती शरणार्थियों को शरण दी।
– तब से तिब्बती निर्वासित सरकार का मुख्यालय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में है।
– इसी प्रशासन को Central Tibetan Administration (CTA) कहा जाता है।
– इसलिए जो चुनाव हुए, वे “तिब्बत देश” में नहीं बल्कि निर्वासन में रह रहे तिब्बतियों की सरकार के लिए हुए।

तिब्बत की वास्तविक प्रशासनिक स्थिति (Ground Reality) क्या है?
– तिब्बत वर्तमान में चीन के नियंत्रण में है।
– चीन इसे आधिकारिक रूप से Tibet Autonomous Region (TAR) कहता है।
– यह क्षेत्र People’s Republic of China का एक स्वायत्त क्षेत्र है।
– वास्तविक प्रशासन, सुरक्षा, सेना, नीति-निर्माण — सब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण में है।
– यानी तिब्बत पर वास्तविक (de facto) नियंत्रण चीन का है।

निर्वासन में सरकार (Government-in-Exile)
– भारत स्थित CTA खुद को तिब्बती जनता का लोकतांत्रिक प्रतिनिधि मानता है।
– इसका प्रमुख “सिक्योंग” (Sikyong) कहलाता है — अभी पेनपा त्सेरिंग।
– इनके पास तिब्बत की भूमि पर कोई प्रशासनिक नियंत्रण नहीं है।
– यह मुख्यतः: तिब्बती शरणार्थियों के कल्याण, संस्कृति और भाषा संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बत मुद्दे को उठाने का काम करता है।
– यानी यह “प्रतीकात्मक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व” है, न कि क्षेत्रीय शासन।

क्या यह चीन के खिलाफ समानांतर सरकार है?
– चीन CTA को वैध सरकार नहीं मानता।
– बीजिंग का स्पष्ट रुख है कि: तिब्बत चीन का आंतरिक मामला है। दलाई लामा “अलगाववादी” हैं। निर्वासित चुनावों का चीन की संप्रभुता से कोई संबंध नहीं।

तिब्‍बत पर भारत की भूमिका क्या है?
– भारत, दलाई लामा और तिब्बती शरणार्थियों को मानवीय आधार पर शरण देता है।
– लेकिन आधिकारिक रूप से तिब्बत को चीन का हिस्सा मानता है।
– CTA को “सरकार” के रूप में राजनयिक मान्यता नहीं देता।
– यह भारत-चीन संबंधों का संवेदनशील पहलू है।

————–
4. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (फरवरी 2026) की रैंकिंग में भारत किस स्‍थान पर है?
What is India’s rank in the Henley Passport Index (February 2026)?

a. 80
b. 75
c. 70
d. 84

Answer: b. 75 (इससे पहले जनवरी 2026 की रैंकिंग में भारत 80वें स्‍थान पर था)

– भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
– जनवरी में जारी रैंकिंग में भारत 80वें स्थान पर था।
– यानी हाल ही में इसमें 5 स्थानों का सुधार हुआ है।
– जबकि वर्ष 2025 में यह 85वें स्थान पर था।
– भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 56 देशों में वीजा-फ्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है।
– हेनले पासपोर्ट इंडेक्स वर्ष में कई बार जारी होता है।
– वर्ष 2006 में भारत 71वें पायदान पर था, जो उसकी अब तक की सबसे अच्छा पोजिशन थी।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का स्‍थान
– जनवरी 2026 : 80 रैंक
– अक्‍टूबर 2025 : 85 रैंक
– जुलाई 2025 : 77 रैंक
– जनवरी 2025 : 85 रैंक

पड़ोसी देशों की रैंकिंग
– अफगानिस्‍तान: 101
– पाकिस्‍तान: 97
– नेपाल: 95
– बांग्‍लादेश: 93
– श्रीलंका: 91
– म्‍यांमार: 88
– चीन: 56
– भूटान: 83

भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश
– बारबाडोस, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स, बुस्र्न्दी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप समूह, कुक द्वीप समूह, ज़िबूटी, डोमिनिका, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, जमैका, जॉर्डन
कजाखस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाओ (चीन का एसएआर), मेडागास्कर, मलावी, मलेशिया, मालदीव, मार्शल द्वीपसमूह, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, नियू, पलाऊ द्वीप समूह, फिलिपींस, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, श्रीलंका
सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन्स, तंजानिया, थाईलैंड, गाम्बिया, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालू, वानुअतु, ज़िम्बाब्वे, मोंटेसेराट, मलेशिया।

पासपोर्ट मजबूत होने का मतलब
– उस देश के लोग ज्यादा देशों में बिना पहले से वीजा लिए जा सकते हैं।
– ऐसे पासपोर्ट पर वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या ई-वीजा की सुविधा मिलती है।
– वीजा के लिए कम कागजी काम और कम इंतजार करना पड़ता है।
– विदेश घूमने, पढ़ाई करने या बिजनेस ट्रिप पर जाना आसान हो जाता है।
– यह दिखाता है कि दूसरे देश उस देश के नागरिकों पर भरोसा करते हैं।

पासपोर्ट
– पासपोर्ट किसी सरकार से जारी वह डॉक्यूमेंट होता है जो इंटरनेशनल यानी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके होल्डर की पहचान कराता है और राष्ट्रीयता को वेरिफाई करता है।
– इसके जरिए आप एक देश से दूसरे देश की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स
– यह हेनले एंड पार्टनर्स नामक कंपनी जारी करती है।
– इस इंडेक्स को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा के आधार पर बनाया जाता है, जिसे हेनली एंड पार्टनर्स की रिसर्च टीम पेश करती है।

————-
5. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (फरवरी में जारी) के अनुसार दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में पहला स्थान किसे मिला?
According to the Henley Passport Index 2026 (released in February), which country has been ranked first in the list of the most powerful passports in the world?

a. इटली
b. फ्रांस
c. सिंगापुर
d. अमेरिका

Answer: c. सिंगापुर

– 2026 की रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर है।
– सिंगापुर के पासपोर्ट ने वर्ष 2024, 2025 में भी टॉप पर जगह बनाई थी।
– सिंगापुर का पासपोर्ट रखने वालों को 227 देशों और क्षेत्रों में से 192 जगहों पर बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति मिलती है।
– दूसरे स्थान पर जापान और साउथ कोरिया हैं।
– जिनके नागरिक 187 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं।
– तीसरे स्थान पर स्वीडन और UAE हैं, जहां से 186 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलती है।
– अमेरिका की रैंक 10 है।
– उसके नागरिक 179 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

————–
6. FIDE फ्रीस्टाइल विश्व चैम्पियनशिप का खिताब किसने जीता?
Who won the FIDE Freestyle World Championship title?

a. मैग्नस कार्लसन
b. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
c. फैबियानो कारुआना
d. हैंस नीमन

Answer: a. मैग्नस कार्लसन

– नॉर्वे के चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने 15 फरवरी 2026 को जर्मनी में हुए तीसरे गेम में ये जीत हासिल की।
– अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को हराकर पहले आधिकारिक एफआईडीई फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियन बन गए।

————-
7. डेविड जे. फारबर का निधन 7 फरवरी, 2026 को हो गया, उन्‍हें इंटरनेट को लेकर उन्‍हें इनमें से क्‍या कहा जाता है?
David J. Farber died on February 7, 2026, which of the following is he known for regarding the Internet?

a. फादर ऑफ द इंटरनेट
b. ग्रैन्ड्फादर ऑफ द इंटरनेट
c. सन ऑफ इंटरनेट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. ग्रैन्ड्फादर ऑफ द इंटरनेट

– 91 वर्ष के डेविड जे. फारबर जापान में रहते थे।
– उन्होंने ARPANET (आधुनिक इंटरनेट का पूर्ववर्ती) की नींव रखी थी।
– उन्होंने इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) विकसित करने वाले छात्रों का मार्गदर्शन किया और कंप्यूटर नेटवर्किंग की नींव रखी।
– डेविड जे. फारबर ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया और कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में काम किया।
– 2018 से वे केइओ यूनिवर्सिटी, जापान में पढ़ा रहे थे।

करियर की शुरुआत बेल लेबोरेटरीज़ में की
– फ़ार्बर ने अपने करियर की शुरुआत 1950 के दशक के मध्य में बेल लेबोरेटरीज़ में की।
– उनके शुरुआती शोध का ध्यान कंप्यूटिंग सिस्टम को दूरसंचार से जोड़ने पर केंद्रित था, जिसने नेटवर्क संचार की नींव रखी।
– ऐसे समय में जब डेटा का आदान-प्रदान सीमित था, उन्होंने परस्पर जुड़े सिस्टम की वकालत की जो आज के इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर में विकसित हुए।

ARPANET के बारे में
– यह दुनिया का पहला पैकेट-स्विचिंग आधारित कंप्यूटर नेटवर्क था, जिसने आगे चलकर इंटरनेट की नींव रखी।
– ARPANET ने यह साबित किया कि कंप्यूटरों को वैश्विक स्तर पर जोड़ा जा सकता है। नेटवर्क विकेन्द्रीकृत (decentralized) हो सकता है। सूचना का आदान-प्रदान तेज़ और सुरक्षित तरीके से संभव है।
– इसे अमेरिका के रक्षा विभाग की एजेंसी ARPA (बाद में DARPA) ने 1960 के दशक के अंत में विकसित कराया।
– ARPANET ने Packet Switching तकनीक का उपयोग किया।
– डेटा को छोटे-छोटे “पैकेट्स” में बांटकर अलग-अलग रास्तों से भेजा जाता था।
– अगर एक रास्ता बंद हो जाए, तो पैकेट दूसरे रास्ते से पहुँच सकते थे।
– यही सिद्धांत आज के इंटरनेट की भी बुनियाद है।

ARPANET की बड़ी उपलब्धियां
– ई-मेल (Email) का जन्म 1971 में इसी नेटवर्क पर हुआ।
– अलग-अलग कंप्यूटर सिस्टम के बीच संवाद संभव हुआ।
– 1983 में ARPANET ने TCP/IP प्रोटोकॉल अपनाया — यही आधुनिक इंटरनेट का तकनीकी आधार है।
– बाद में 1990 में ARPANET को औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया, लेकिन तब तक यह इंटरनेट में विकसित हो चुका था।

फादर ऑफ द इंटरनेट – विंट सर्फ
– विंट सर्फ को फादर ऑफ दी इंटरनेट, इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने इंटरनेट के मूल नियम (protocols) विकसित किए, जिनकी वजह से दुनिया भर के कंप्यूटर आपस में बात कर सकते हैं।
– विंट सर्फ ने बॉब काह्न के साथ मिलकर 1970 के दशक में TCP/IP (Transmission Control Protocol / Internet Protocol) बनाया।
– जब ARPANET चल रहा था, तब अलग-अलग नेटवर्क में सीधे संवाद नहीं कर पाए थे। टीसीपी/आईपी ने “नेटवर्क का नेटवर्क” की अवधारणा दी – यानी कई अलग-अलग नेटवर्क मिलकर एक वैश्विक इंटरनेट बना सकते हैं।

————-
8. T20 क्रिकेट में 700 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले गेंदबाज कौन बने?
Who became the first bowler to reach the 700-wicket mark in T20 cricket?

a. मैथ्यू कुहनेमैन
b. जसप्रीत बुमराह
c. राशिद ख़ान
d. ट्रैविस हेड

Answer: c. राशिद ख़ान

– राशिद ख़ान अफगानिस्तान के कप्तान हैं।
– उन्होंने यह उपलब्धि 15 फरवरी 2026 को दिल्ली में UAE के ख़िलाफ़ T20 विश्व कप मैच में मोहम्मद अरफ़ान को आउट करके हासिल की।
– मैच से पहले राशिद के नाम 699 विकेट थे।
– उन्होंने 16वें ओवर में अरफ़ान को हिट विकेट कराकर 700वां विकेट लिया। – जो इस मैच में उनका आख़िरी ओवर भी था।

————-
9. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Radio Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

थीम 2026 :
– रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: AI एक टूल है, आवाज़ नहीं
– Radio and Artificial Intelligence: AI is a tool, not a voice

– इसी दिन वर्ष 1945 को यूनाइटेड नेशंस रेडियो से पहली बार प्रसारण हुआ था।
– इसका उद्देश्य रेडियो को बढ़ावा देना है।
– साथ ही लोगों को इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
– इसकी घोषणा वर्ष 2011 में यूनेस्को ने की थी।
– वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया था।

————–
10. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और बिहार सरकार ने किन क्षेत्रों में एक बिलियन डॉलर से ज्‍यादा के सहयोग प्रस्‍ताव पर विचार-विमर्श किया?
In which areas did the ADB and the Bihar government discuss cooperation proposals worth over one billion dollars?

a. व्‍यापक बौद्ध सर्किट विकास, जल संसाधन और कृषि रूपांतरण परियोजना
b. व्‍यापक कौशल विकास परियोजना,
c. शहरी बुनियादी ढांचा और लचीलापन परियोजना, ऊर्जा और स्‍वास्‍थ्‍य व शिक्षा
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (i. व्‍यापक बौद्ध सर्किट विकास, ii. जल संसाधन और कृषि रूपांतरण परियोजना, iii. व्‍यापक कौशल विकास परियोजना, iv शहरी बुनियादी ढांचा और लचीलापन परियोजना, v. ऊर्जा और vi. स्‍वास्‍थ्‍य व शिक्षा)

– बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एडीबी (एशियाई विकास बैंक) के साथ फरवरी 2026 में सहयोग प्रस्‍ताव पर विचार-विमर्श हुआ।
– एडीबी, एक बिलियन डॉलर से ज्‍यादा के प्रस्‍ताव पर बिहार सरकार को मदद करेगा।
– एडीबी (एशियाई विकास बैंक) बिहार को जल संसाधन, कृषि, ऊर्जा समेत छह सेक्टर में मदद करेगा।
– वह शहरों के बुनियाद ढांचे के विकास के साथ-साथ कौशल विकास, बौद्ध सर्किट और स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में भी सहयोग करेगा।

इन परियोजनाओं पर चर्चा
i. व्‍यापक बौद्ध सर्किट विकास,
ii. जल संसाधन और कृषि रूपांतरण परियोजना,
iii. व्‍यापक कौशल विकास परियोजना,
iv शहरी बुनियादी ढांचा और लचीलापन परियोजना,
v. ऊर्जा
vi. स्‍वास्‍थ्‍य व शिक्षा

————–
11. भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian National Women’s Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

– यह दिन सरोजिनी नायडू की जयंती पर मनाया जाता है।
– उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।

सरोजिनी नायडू के उपनाम
1. नाइटिंगेल ऑफ इंडिया
2. भारत कोकिला

– सरोजिनी नायडू का भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा था।
– वर्ष 1925 में सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थी।
– वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थी।
– सरोजिनी नायडू ने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया था।

नोट – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *