यह 14 to 16 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. एआई इम्पैक्ट समिट 2026 किस शहर में आयोजित हुआ?
AI Impact Summit 2026 was held in which city?
a. पेरिस
b. लंदन
c. न्यूयार्क
d. नई दिल्ली
Answer: d. नई दिल्ली
एआई इम्पैक्ट समिट 2026

– कहां आयोजन : भारत मंडपम, नई दिल्ली
– कब से कब तक : 16 से 20 फरवरी 2026
– उद्घाटन किसने किया : PM नरेंद्र मोदी
– थीम : सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय
– कौन सा संस्करण : चौथा संस्करण (2023 में UK में, 2024 में सियोल {दक्षिण कोरिया}, 2025 में पेरिस और 2026 में नई दिल्ली में)
– वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है।
– वक्ता : 500 सत्रों में 3,000 से अधिक वक्ता शामिल, एआई प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप्स की 300 से अधिक प्रदर्शनियाँ और लाइव प्रदर्शन, ढाई लाख से अधिक आगंतुक
– पवेलियन : भारत और 13 अन्य देशों के पवेलियन
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के तीन मुख्य लक्ष्य
– एआई का लाभ उठाकर लोगों को सशक्त बनाना और इनोवेशन को बढ़ावा देना
– भारत को विश्व के लिए एआई सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करना
– कंप्यूट, डेटासेट और एल्गोरिदम तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना
किन देशों के राष्ट्राध्यक्षों की भागिदारी
– फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
– ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा
– स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेजोन,
– स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन,
– नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ़,
– UAE के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान,
– मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम,
– श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका,
– सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले,
– भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं।
– बोलीविया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, फिनलैंड, ग्रीस, गुयाना, कजाकिस्तान, लिकटेंस्टीन, सर्बिया और स्लोवाकिया के नेता
– इसके अलावा 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल
– संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
– गूगल के सुंदर पिचाई, ओपन एआई के सीईओ सैम अल्टमैन, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ
उद्घाटन के दौरान PM
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी, 2026 को कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के परिवर्तन में सबसे आगे है और एआई में इसकी प्रगति महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी दोनों को दर्शाती है।
– प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज एआई स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्यम सहित कई क्षेत्रों में बदलाव ला रहा है।
– वैश्विक स्तर पर सशक्त संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था, “हम पूरी दुनिया के डेटा को भारत में रखने के लिए आमंत्रित करते हैं!”
—————
2. एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम क्या है?
What is the theme of AI Impact Summit 2026?
a. AI हिताय, विश्व सुखाय
b. सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय
c. AI हेल्प अस
d. सबका साथ, सबका विश्वास
Answer: b. सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय
– कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा – शिखर सम्मेलन का विषय “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” है, जो मानव-केंद्रित प्रगति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
—————
3. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का नया आधार वर्ष क्या है?
What is the new base year of Consumer Price Index (CPI)?
a. 2021
b. 2022
c. 2023
d. 2024
Answer: d. 2024
– सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI – Ministry of Statistics and Program Implementation) ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI – consumer price Index) का नया आधार वर्ष 2024 किया है।
– इससे पहले आधार वर्ष 2012 था।
– नए आधार वर्ष पर आधारित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का पहला आंकड़ा 14 फरवरी 2026 को जारी किया गया, इसके अनुसार जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 2.75% रही।
CPI क्या होता है
– CPI मुद्रास्फीति, जो किसी दिए गए महीने में सैकड़ों वस्तुओं और सेवाओं के उपभोक्ता मूल्यों में पिछले वर्ष के उसी महीने की तुलना में हुए परिवर्तन को मापती है, देश में सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतक है।
– यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा निर्धारित ब्याज दरों के स्तर को सीधे प्रभावित करती है।
– RBI को मध्यम अवधि में 2-6% की सहनशीलता सीमा के भीतर, सीपीआई मुद्रास्फीति दर को 4% के लक्ष्य पर रखने का कानूनी दायित्व प्राप्त है।
– ऐसे में, यदि मुद्रास्फीति लगातार 4% से ऊपर देखी जाती है, तो RBI कैश की डिमांड को कमजोर करने और मुद्रास्फीति को नीचे लाने के लिए अपनी नीतिगत रेपो दर बढ़ा देता है।
क्यों किया गया बदलाव
– मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि मुद्रास्फीति के संकेत अब मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों से “अधिक सटीक रूप से मेल खाएंगे”।
नए CPI में 358 वस्तुएं और सेवाएं
– नई CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) में 358 वस्तुएं और सेवाएं शामिल हैं, जो पिछली बास्केट में 299 से अधिक हैं।
– इनमें एयरपॉड्स जैसी नई वस्तुओं को सीपीआई में जोड़ा गया है और ऑडियो कैसेट जैसी अप्रचलित वस्तुओं को हटा दिया गया है।
– खाद्य पदार्थों का भार 45.86% से घटकर 36.75% हो गया है।
– पहली बार ग्रामीण मकानों का किराया भी शामिल किया गया है।
– उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में खाद्य पदार्थों का भार थोक मूल्य सूचकांक (WPI) की तुलना में अधिक है।
CPI में वेटेज
– फूड और बेवरेजेज : 36.75
– पान, तंबाकू और मादक वस्तुएँ : 2.99
– कपड़े और जूते : 6.38
– घर, पानी, बिजली, गैस और दूसरे फ्यूल : 17.67
– फर्नीचर, घरेलू सामान और घर का सामान्य रखरखाव : 4.47
– स्वास्थ्य : 6.10
– ट्रांसपोर्ट : 8.80
– इंफॉर्मेशन व कम्युनिकेशन : 3.61
– मनोरंजन, खेल और संस्कृति : 1.52
– एजुकेशनल सर्विसेज : 3.33
– रेस्तरां और आवास सेवाएँ : 3.35
– पर्सनल केयर, सोशल प्रोटेक्शन और विविध वस्तुएं और सेवाएं : 5.04
—————-
4. भारत में जनवरी 2026 में खुदरा महंगाई दर कितनी रही?
What was the retail inflation rate in India in January 2026?
a. 1.25%
b. 1.33%
c. 0.71%
d. 2.75%
Answer: d. 2.75% (CPI के नए आधार वर्ष 2024 पर आधारित पहला सूचकांक)

– कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का नया आधार वर्ष (बेस ईयर) 2024 कर दिया गया है।
– नए आधार वर्ष पर आधारित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का पहला आंकड़ा 14 फरवरी 2026 को जारी किया गया।
– इसके अनुसार जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 2.75% रही।
– इससे पहले दिसंबर 2025 में खुदरा महंगाई दर 1.33% थी, जो 2012 के आधार वर्ष पर आधारित था।
खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्टैटिस्टकल ऑफिस) {राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।
कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्य की महंगाई की गणना की जाती है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।
महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
– महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का प्रभावी मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा।
– इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।
RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।
RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।
—————
5. जनवरी 2026 में थोक महंगाई दर कितनी रही?
What was the wholesale inflation rate in January 2026?
a. 0.83%
b. 1.81%
c. (-) 1.21%
d. (-) 2.21%
Answer: b. 1.81%
थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)
थोक महंगाई दर क्या होती है?
– यह महंगाई दर, थोक मूल्य सूचकांक (WPI – होलसेल प्राइस इंडेक्स) के आधार पर तैयार होती है।
– होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
– ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं।
(नोट – खुदरा महंगाई दर, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स से तय होता है)
—————
6. फीफा वर्ल्ड कप (2026) के लिए क्वालीफाई करने वाला जनसंख्या के हिसाब से सबसे छोटा देश कौन बना?
Who became the smallest country by population to qualify for the FIFA World Cup (2026)?
a. पनामा
b. हैती
c. कुराकाओ
d. कनाडा
Answer: c. कुराकाओ

– द्वीप देश कुराकाओ, 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला अब तक का कम आबादी वाला सबसे छोटा देश बन गया है।
– कुराकाओ – इस द्वीप की पूरी आबादी नरेंद्र मोदी स्टेडियम और ईडन गार्डन्स में समा सकती है और फिर भी लगभग 20,000 सीटें खाली रह जाएंगी।
कितनी आबादी
– कुराकाओ के केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जनवरी 2026 तक इस देश की जनसंख्या 156,115 थी।
– इससे पहले आइसलैंड, जिसकी जनसंख्या 350,000 से कुछ अधिक है, विश्व कप में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश था, जब उसने 2018 में रूस में आयोजित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था।
कुराकाओ
– नीदरलैंड साम्राज्य के भीतर एक घटक द्वीप देश है
– यह दक्षिणी कैरिबियन सागर में स्थित है। वेनेजुएला से लगभग 65 किमी की दूरी पर है।
– सम्राट : विलियम अलेक्जेंडर
– प्रधानमंत्री : गिलमार पिसास
– जनसंख्या : 156,115
– मुद्रा : कैरिबियन गिल्डर
—————
7. भारत ने वर्ष 2026 में गेहूं के निर्यात की अनुमति दी, इससे पहले किस वर्ष इस पर प्रतिबंध लगा था?
India allowed wheat exports in the year 2026, earlier it was banned in which year?
a. 2022
b. 2023
c. 2024
d. 2025
Answer: a. 2022
– केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 में 25 लाख मीट्रिक टन (LMT) गेहूं के साथ-साथ 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादों (जैसे – आटा, सूजी वगैरह) के निर्यात की अनुमति दे दी।
– इससे पहले सरकार ने मई 2022 में इस अनाज के शिपमेंट पर प्रतिबंध लगाया था।
– क्यों निर्यात खोला गया: घरेलू बाजारों को स्थिर करने और उत्पादकों को लाभकारी प्रतिफल सुनिश्चित करने के लिए
– केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में गेहूं की कम कीमतों और बेहतर उपलब्धता को देखते हुए इसके निर्यात की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
—————
8. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के नए परिसर का नाम क्या है?
What is the name of the new complex of the Prime Minister’s Office (PMO), Cabinet Secretariat and National Security Council Secretariat?
a. कर्तव्य भवन
b. सेवा तीर्थ
c. जन तीर्थ
d. पीएमओ
Answer: b. सेवा तीर्थ
– प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को सेंट्रल विस्टा परिसर में सिथत ‘सेवा तीर्थ’ में स्थानांतरित हो गया।
– इससे पहले रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक इमारत से ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में ये ऑफिस थे।
– प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर और दक्षिण ब्लॉक में स्थित भवन “ब्रिटिश साम्राज्य के प्रतीक के रूप में बनाए गए थे और इनका उद्देश्य भारत को सदियों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े रखना था”।
सेवा तीर्थ में तीन मुख्य इमारतें और कार्यालय
– सेवा तीर्थ-1 : प्रधानमंत्री कार्यालय
– सेवा तीर्थ-2 : कैबिनेट सचिवालय
– सेवा तीर्थ-3 : एनएसए तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय
—————
9. विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Women and Girls in Science observed?
a. 8 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 10 फरवरी
d. 11 फरवरी
Answer: d. 11 फरवरी
– इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2015 को की थी।
– पहली बार वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था।
– इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के योगदान को याद किया जाता है।
– साथ ही महिलाओं और लड़कियों को इस क्षेत्र के लिए प्रेरित किया जाता है।
————–
10. विश्व यूनानी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Unani Day celebrated?
a. 10 फरवरी
b. 11 फरवरी
c. 12 फरवरी
d. 13 फरवरी
Answer: b. 11 फरवरी
2026 की थीम
– यूनानी पद्धति में नवाचार और साक्ष्य
– Innovation and Evidence in Unani Practice
– प्रसिद्ध यूनानी विद्वान मोहम्मद अजमल खान (हकीम अजमल खान) की जयंती पर 11 फरवरी को यह दिवस मनाया जाता है।
– इस दिवस को भारत सरकार के AYUSH (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) मंत्रालय ने घोषित किया हुआ है।
– पहला विश्व यूनानी दिवस 11 फरवरी 2017 को आयोजित हुआ था।
– यह दिन यूनानी चिकित्सा पद्धति को मुख्यधारा में बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
—————
11. विलुप्त माना जाने वाला यूरेशियन ऊदबिलाव, किस केंद्र शासित प्रदेश में देखा गया जिसे उसका पैतृक आवास कहा जाता है?
The Eurasian otter, believed to be extinct, was spotted in which Union Territory, which is said to be its ancestral habitat?
a. लद्दाख
b. पुदुचेरी
c. चंडीगढ़
d. जम्मू-कश्मीर
Answer: d. जम्मू-कश्मीर
– नियंत्रण रेखा (LOC) को पार कर हिमालय में रहने वाला एक शांत और सुंदर जीव ऊदबिलाव इसे पार कर कश्मीर घाटी में अपने पैतृक आवासों में लौट रहा है।
– साक्ष्य से पुष्टि हुई है कि किशनगंगा नदी इस प्रजाति के लिए एक प्राकृतिक गलियारे का काम करती है।
– ताराबल के पास बार-बार देखे जाने से संकेत मिलता है कि ऊदबिलाव पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) और उत्तरी कश्मीर के गांवों के बीच स्वतंत्र रूप से तैर रहे हैं।
– और केरन और टीटवाल में सीमा पार कर रहे हैं।
सिंध नाले में सफलता
फोटोग्राफिक प्रमाण प्राप्त हुआ
– इस प्रजाति के पुनरुद्धार की सबसे महत्वपूर्ण पुष्टि गांदरबल के सिंध नाले से हुई।
– लगभग 50 वर्षों में पहली बार, वन विभाग को इस जानवर का प्रत्यक्ष फोटोग्राफिक प्रमाण प्राप्त हुआ है।
– रेंज अधिकारी फैजान अनवर मीर ने सुबह 10 बजे गुटलीबाग में एक किशोर ऊदबिलाव की स्पष्ट तस्वीर खींची, – जो निशाचर स्वभाव के लिए जानी जाने वाली इस प्रजाति के साथ एक दुर्लभ प्रत्यक्ष मुठभेड़ थी।
पारिस्थितिक पुनर्प्राप्ति की राह
– पर्यावरणविदों का तर्क है कि ऊदबिलाव सीमा के पास के स्वच्छ और दूरस्थ जलक्षेत्रों में शरण पा रहे हैं, लेकिन उनके पूर्व गढ़, जैसे कि वुलर झील, अभी भी प्रदूषण और अतिक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हैं। र्द्रभूमि में मछलियों की स्थिर आबादी वापस लौट आएगी।
—————
12. बिहार सरकार ने कितनी नदियों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई?
How many rivers did the Bihar government plan to revive?
a. 100
b. 200
c. 220
d. 260
Answer: d. 260
– बिहार में विलुप्त हो रही नदियों को पुनर्जीवित किया जाएगा।
– ऐसी 260 नदियों को पुन:जीवन देने के लिए कार्ययोजना बनेगी।
– जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 13 फरवरी को विधान परिषद में यह घोषणा की।
– विभाग की ओर से नदी गणना कराई जा रही है।
– इसके तहत हुए GIS सर्वे में राज्य में 600 से अधिक नदियों का पता चला है।
– इसमें से 340 ही अभी ज्ञात हैं।
– शेष नदियों को भी पुनर्जीवित करने की योजना विभाग की ओर से बनाई जा रही है।
– गाद के चलते मर रहीं नदियों के लिए नीति बनाई गई है।
– गाद प्रबंधन के लिए जल संसाधन और खनन विभाग मिलकर काम कर रहा है।
– यदि कोई व्यक्ति मिट्टी भराई के लिए नदी का गाद ले जाना चाहता है तो उसे नि:शुल्क दिया जाएगा। बस नदी की खुदाई मानक के हिसाब से होनी चाहिए।
—————
13. राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Productivity Day celebrated?
a. 12 फरवरी
b. 13 फरवरी
c. 15 फरवरी
d. 18 फरवरी
Answer: a. 12 फरवरी
वर्ष 2026 की थीम:
– क्लस्टर ग्रोथ इंजन के रूप में: MSMEs में प्रोडक्टिविटी को अधिकतम करना
– Clusters as Growth Engine: Maximizing Productivity in MSMEs
– राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC – National Productivity Council ) की स्थापना की याद में मनाया जाता है।
– इसे सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1960 के तहत 12 फरवरी, 1958 को रजिस्टर्ड किया गया था।
– यह एक स्वायत्त निकाय है जिसे भारत की उत्पादकता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था।
– यह दिन भारत जैसे विकासशील देश में बहुत महत्वपूर्ण है, जहाँ उद्यमिता और स्टार्टअप बढ़ रहे हैं।
– साथ ही, यह संगठनों और सरकारों को आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धी उद्योगों के निर्माण, नवाचार को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक सफलता के लिए बौद्धिक संपदा (आईपी) की सुरक्षा के लिए उत्पादकता-केंद्रित तरीकों को अपनाने के लिए एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है।
————–
14. राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह कब मनाया जाता है?
When is National Productivity Week celebrated?
a. 14-20 फरवरी
b. 11-17 फरवरी
c. 12-18 फरवरी
d. 10-17 फरवरी
Answer: c. 12-18 फरवरी
– हर साल 12 से 18 फरवरी तक उत्पादकता सप्ताह और 12 फरवरी को उत्पादकता दिवस मनाया जाता है।
—————




