यह 3 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के तहत भारतीय सामान पर अमेरिका कितना टैरिफ लगाएगा?
Under the India-US trade deal, how much tariff will the US impose on Indian goods?
a. 20%
b. 18%
c. 16%
d. 0%
Answer : b. 18%

—————-
2. भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के तहत डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार अमेरिकी निर्यात पर भारत में कितना टैरिफ लगेगा?
According to Donald Trump, what tariff will be imposed on American exports to India under the India-US trade deal?
a. 20%
b. 18%
c. 16%
d. 0%
Answer : b. 0%
– भारत और अमेरिका के बीच आखिरकार महीनों से चल रहे व्यापार समझौते पर 2 फरवरी 2026 को सहमति बन गई है।
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है और 25% जुर्माने को समाप्त कर दिया है। मतलब कि टैरिफ 50% से घटकर 18% हो गया है, जो कि “तत्काल प्रभाव से” लागू होगा।
– यह समझौता तब हुआ जब भारत ने बजट में अमेरिका की कई मांगों को स्वीकार किया और ब्रिटेन तथा यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों के साथ आक्रामक रूप से व्यापार समझौते करना शुरू कर दिया।
– ट्रंप ने कहा कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका और वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हो गया है।
– व्यापार समझौते के तहत 500 अरब डॉलर (करीब 45 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के अमेरिकी ऊर्जा, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों को खरीदने पर भी सहमत हो गया है।
PM मोदी ने क्या कहा
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के ऐलान के बाद सोशल मीडिया X पर बयान जारी किया – “आज अपने प्यारे दोस्त प्रेसिडेंट ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर अब 18% टैरिफ कम होगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 बिलियन लोगों की तरफ से प्रेसिडेंट ट्रंप का बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रेसिडेंट ट्रंप की लीडरशिप दुनिया भर में शांति, स्थिरता और खुशहाली के लिए बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनकी कोशिशों का पूरा सपोर्ट करता है।”
भारत ने अमेरिका बातें मानी, तब समझौता
– व्यापारिक संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
– भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल का आयात बढ़ाना शुरू कर दिया था, जो अब उसके कुल तेल आयात का लगभग 10% है।
– भारत ने LPG समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियों ने अमेरिकी LPG आयात के लिए एक साल का समझौता किया है।
– साथ ही, भारत के परिवर्तन के लिए परमाणु ऊर्जा के Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India (शांति) विधेयक, 2025 को पारित किया गया है, जिससे निजी कंपनियों को कड़ाई से नियंत्रित परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के संचालन में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई है
– इस प्रकार अमेरिका की प्रमुख मांगों को पूरा किया गया है।
क्या कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया गया?

– ट्रंप के दूसरी बार प्रेसिडेंट बनने के बाद अमेरिका ने यूरोपीय संघ, जापान और वियतनाम सहित कई देशों के साथ व्यापार समझौते किए।
– लेकिन कृषि बाजार तक पहुंच से संबंधित अमेरिकी मांगों के कारण भारत के साथ समझौता नहीं हो पाया।
– दबाव बढ़ाते हुए, ट्रंप ने 7 अगस्त 2025 को भारत पर टैरिफ को दोगुना करके 50% कर दिया था।
– कृषि ऐसा क्षेत्र रहा है जिसे विदेशी/अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए खोलने में भारत का अपना रिज़र्वेशन रहा है।
– किसानों के हितों से कोई भी समझौता नहीं करने की बात भारत सरकार करती रही है।
– लेकिन 2 फरवरी 2026 को भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सहमति के बाद ट्रंप ने जो ट्वीट किया, वो कुछ अलग बात कहता है।
– ट्रेड डील के अनुसार, भारत अमरीका से $500 बिलियन (करीब 45 लाख करोड़ रुपये) का सामान ख़रीदेगा। इसमें ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और सामान शामिल रहेगा।
– अमरीका ने भारत से कितना और कौन सा सामान ख़रीदने का वायदा किया है, इस पर भारत सरकार या प्रधानमंत्री मोदी का कोई संकेत नहीं है।
– बाक़ी ध्यान अब इस बात पर रहेगा कि कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने किस किस अमरीकी वस्तु के भारत में खुले आयात का वायदा ट्रम्प से किया है!
अमेरिका की कृषि मंत्री का दावा
– अमेरिका की कृषि मंत्री का दावा भारत से अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भी डील। राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया –
– “नई US-इंडिया डील से भारत के बड़े मार्केट में ज़्यादा अमेरिकी खेती के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट होंगे, जिससे कीमतें बढ़ेंगी और ग्रामीण अमेरिका में कैश आएगा।”
– “2024 में, भारत के साथ अमेरिका का खेती का व्यापार घाटा $1.3 बिलियन था। भारत की बढ़ती आबादी अमेरिकी खेती के प्रोडक्ट के लिए एक ज़रूरी मार्केट है और आज की डील इस घाटे को कम करने में बहुत मदद करेगी।”
भारत और अमेरिका, दोनों को डील का इंतजार था
– ट्रेड डील का भारत को इंतजार था और अमेरिका में भी उत्सुकता से प्रतिक्षा थी।
– क्योंकि अमेरिका में बहुत लोगों जो दक्षिण एशिया की राजनीति को जो समझते हैं, वो मानते थे कि ट्रंप ने भारत पर इतना टैरिफ लगाकर भारत को एक तरह से अलग थलग कर दिया है।
– ऐसे समय में जब चीन से अमेरिका की प्रतिद्वंदिता हो रही है।
– अमेरिका भारत का सबसे बड़ा साझेदार है। चीन अभी भी भारत का दूसरे नंबर का ट्रेड पार्टनर है।
– अमेरिका एक मात्र देश है, जिससे भारत का ट्रेड सरप्लस रहा है।
– चीन के साथ तो 110 बिलियन का ट्रेड है, उसमें करीब 100 बिलियन तो चीन हमें बेच रहा है।
– ट्रंप जिस स्वभाव के हैं, इसे अंतिम वाक्य के रूप में नहीं समझना चाहिए। आंख मूंदकर ट्रंप पर विश्वास नहीं रख सकते हैं।
– चीन ने जो भारत से रिश्ते सुधारे हैं।
खास बात
– ट्रंप के साथ भारत तू-तू-मै-मै में नहीं उलझा। भारत के खिलाफ कई बातें आईं, लेकिन भारत ने रिएक्ट नहीं किया।
– अमेरिका पर अब दबाव बढ़ रहा था, क्योंकि जिस तरह से आप दुनिया के सबसे बडे कंज्यूमर संख्या वाले देश को कैसे इग्नोर कर सकते थे।
– भारत ने इस बीच यूरापीय यूनियन के साथ ट्रेड एग्रीमेंट किया।
– यूरोपीय यूनियन को भी लगा कि ट्रंप पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं कर सकते।
– तीसरी बात कि पिछले कुछ एक दो हफ्ते में, पश्चिमी देशों के नेता बारी-बारी से चीन जा रहे हैं।
– यह बात ट्रंप को नागवार गुजरी। वहां दिख रहा था कि अमेरिका का निकटतम सहयोगी, चीन में शी से मिल रहे हैं।
अन्य देशों पर टैरिफ
– अमेरिका के पार्टनर जैसे जापान के साथ 15 प्रतिशत है। पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत लगाया है।
सवाल उठ रहे
– सवाल उठ रहे हैं कि जिन भारतीय चीज़ों पर 2-3% टैरिफ लगता था उन पर 18% टैरिफ लगना जीत कैसे है।
– बदले में जिन अमेरिकन चीज़ों पर 50-70% टैरिफ़ लगता था, उनको घटाकर ज़ीरो कर देना जीत कैसे है?
– कृषि क्षेत्र अगर खुल गया है तो भारतीय किसानों और डेरी उत्पादकों की बर्बादी तय है।
– साथ ही अमरीका से महंगा तेल ख़रीदना होगा।
—————-
3. सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में मासिक धर्म स्वास्थ्य का अधिकार और मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) उपायों तक पहुंच को संविधान के किस के तहत जीवन और गरिमा के मौलिक अधिकार का हिस्सा माना?
Under which article of the Constitution did the Supreme Court consider the right to menstrual health and access to menstrual hygiene management (MHM) measures in educational institutions as part of the fundamental right to life and dignity?
a. अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 19
c. अनुच्छेद 20
d. अनुच्छेद 21
Answer : d. अनुच्छेद 21 (फैसले से अब प्राइवेट और सरकारी शैक्षणिक संसथान में मुफ्त सैनिटरी पैड्स और अलग टॉयलेट, हर छात्रा का संवैधानिक हक होगा)

– सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी, 2026 को यह आदेश जारी किया।
– जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ये निर्देश जारी किए।
– कोर्ट के इस फैसले से अब मुफ्त सैनिटरी पैड्स हर छात्रा का संवैधानिक हक बन गया है।
– अब देश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में क्लास 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए फ्री बायो-डिग्रेडेबल सैनिटरी पैड्स और अलग टॉयलेट्स की व्यवस्था करनी होगी।
– अगर स्कूल ऐसा नहीं करते हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
– इस फैसले का सबसे बड़ा असर प्राइवेट स्कूलों पर पड़ेगा।
– अब तक कई प्राइवेट स्कूल इन सुविधाओं को नजरअंदाज करते थे।
– कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर प्राइवेट स्कूल छात्राओं को फ्री पैड्स और उचित टॉयलेट की सुविधा नहीं देते, तो उनकी मान्यता (Recognition) रद्द कर दी जाएगी।
अनुच्छेद 21
– भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 (Article 21) सबसे महत्वपूर्ण मौलिक अधिकारों में से एक है, जो प्रत्येक नागरिक को “जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण” की गारंटी देता है।
– यह प्रावधान करता है कि “किसी भी व्यक्ति को कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अलावा उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाएगा”।
– परिधि: यह अधिकार नागरिकों के साथ-साथ विदेशियों को भी प्राप्त है।
– व्यापक अर्थ: सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर इसकी व्याख्या की है, जिसके तहत गरिमा के साथ जीने का अधिकार, निजता का अधिकार (Right to Privacy), स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, और पसंद के जीवनसाथी के साथ रहने का अधिकार इसके अंतर्गत शामिल माने गए हैं।
– संबंध: यह सीधे तौर पर व्यक्ति के सम्मान और गौरवपूर्ण जीवन से जुड़ा है।
– अपवाद: जीवन या स्वतंत्रता छीनी जा सकती है, लेकिन केवल एक वैध कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया का पालन करके।
—————
4. ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स (पुरुष) 2026 का विजेता कौन हैं?
Who is the winner of the Australian Open Men’s Singles 2026?
a. कार्लोस अल्काराज
b. नोवाक जोकोविच
c. एलेक्जेंडर ज्वेरेव
d. एलेक्स डी मिनौर
Answer : a. कार्लोस अल्काराज {स्पेन} (नोवाक जोकोविच {सर्बिया} को हराया)
– वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का खिताब जीता।
– 22 वर्ष के स्पेनिश स्टार ने फाइनल में सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराया।
– 1 फरवरी 2026 को मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेला गया यह मुकाबला 3 घंटे 2 मिनट तक चला।
– यह जोकोविच के करियर की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहली हार थी।
– इससे पहले वे 10 बार फाइनल में पहुंचे थे और हर बार चैंपियन बने थे।
कार्लोस अल्काराज का खेल सफर
– इस जीत के साथ अल्काराज ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया।
– ऑस्ट्रेलियन ओपन ही उनके ट्रॉफी में एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब बचा था।
– इसे जीतकर वे करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए।
– अल्काराज इससे पहले 2 बार US ओपन, 2 बार विंबलडन और 2 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं।
– करियर ग्रैंड स्लैम का मतलब है, किसी खिलाड़ी का अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट कम से कम एक बार जीतना।
– इन्हें एक ही कैलेंडर वर्ष में जीतना जरूरी नहीं होता।
—————-
5. ऑस्ट्रेलियन ओपन सिंगल्स (महिला) 2026 का विजेता कौन हैं?
Who is the winner of the Australian Open Singles (Women’s) 2026?
a. झांग शुआई
b. एलिना रायबकिना
c. आर्यना सबालेंका
d. जेशिगा पेगुला
Answer : b. एलिना रायबकिना {कजाकिस्तान} (आर्यना सबालेंका {बेलारूस} को हराया)
– एलिना रायबकिना कजाकिस्तान की टेनिस स्टार हैं।
– उन्होंने 31 जनवरी 2026 को फाइनल मैच में टॉप सीड बेलारूसी स्टार आर्यना सबालेंका को हराया।
– एलिना यह खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
– 26 वर्ष की रायबकिना ने पहली बार इस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।
– 3 वर्ष पहले वे फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब उन्हें सबालेंका के हाथ पराजय का सामना करना पड़ा था।
————–
6. ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स (पुरुष) 2026 का विजेता कौन बने?
Who is the winner of the Australian Open Men’s Doubles 2026?
a. क्रिस्टियन हैरिसन और मार्क पोलमैन्स
b. नील स्कुपस्की और जेसन कुबलर
c. क्रिस्टियन हैरिसन और नील स्कुपस्की
d. जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स
Answer : c. क्रिस्टियन हैरिसन और नील स्कुपस्की
– क्रिस्टियन हैरिसन अमेरिकी और नील स्कुपस्की ब्रिटेन के टेनिस प्लेयर हैं।
– 31 जनवरी को खेले गए मुकाबले में अमेरिकी-ब्रिटिश जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स को 7-6(4), 6-4 से हराया।
—————
7. ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स (महिला) 2026 का विजेता कौन रहे?
Who were the winner of the Australian Open Women’s Doubles 2026?
a. एलेक्जेंड्रा क्रुनिक और झांग शुआई
b. एलिस मर्टेंस और एना डैनिलिना
c. एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक
d. एलिस मर्टेंस और झांग शुआई
Answer : d. एलिस मर्टेंस और झांग शुआई
– एलिस मर्टेंस बेल्जियम और झांग शुआई चीन की खिलाडी हैं।
– इस जोड़ी ने फाइनल में एना डैनिलिना (रूस में जन्मीं कज़ाखस्तानी खिलाड़ी) और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया) को हराया।
– 2026 की जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं।
– वहीं, झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं।
– इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था।
—————-
8. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 मिश्रित युगल का विजेता कौन रहे?
Who were the winners of the 2026 Australian Open mixed doubles?
a. ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स
b. क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और मैनुअल गिनार्ड
c. जाना नोवोत्ना और जिम पुघ
d. क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और ओलिविया गाडेकी
Answer : a. ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स (ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी)
– मिश्रित युगल का फाइनल 30 जनवरी, 2026 को खेला गया।
– ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने फ्रांसीसी जोड़ी क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और मैनुअल गिनार्ड को हराया।
——-
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 विजेता और उप-विजेता
पुरुष एकल (मेंस सिंगल्स)
– विजेता: कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
– उप विजेता: नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
महिला एकल (वुमन सिंगल्स)
– विजेता: एलिना रायबकिना (कजाकिस्तान)
– उप विजेता: आर्यना सबालेंका (बेलारूस)
मेंस डबल्स
– विजेता: क्रिस्टियन हैरिसन (USA) और नील स्कुपस्की (ब्रिटेन)
– उप विजेता: जेसन कुबलर और मार्क पोलमैन्स (ऑस्ट्रेलिया)
वुमने डबल्स
– विजेता: एलिस मर्टेंस (बेल्जियम) और झांग शुआई (चीन)
– उप विजेता: एना डैनिलिना (रूस में जन्मीं कज़ाखस्तानी खिलाड़ी) और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक (सर्बिया)
मिश्रित युगल
– विजेता: ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स (ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी
– उप विजेता: क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और मैनुअल गिनार्ड (फ्रांसीसी जोड़ी)
—————
9. थाईलैंड मास्टर्स 2026 में विश्व बैडमिंटन संघ वर्ल्ड टूर सुपर 300 खिताब किसने जीता?
Who won the World Badminton Federation World Tour Super 300 title at the Thailand Masters 2026?
a. चिहारू शीडा
b. देविका सिहाग
c. गो जिन वेई
d. सीड सुपनिदा
Answer : b. देविका सिहाग
– भारत की 20 वर्षीय शटलर देविका सिहाग ने 1 फरवरी 2026 को बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में ये जीत हासिल की।
– उन्होंने मलेशिया की गो जिन वेई को हराया।
– इससे पहले यह उपलब्धि पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के नाम थी।
—————-
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के किस एयरपोर्ट का नाम संत गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की घोषणा की?
Prime Minister Narendra Modi announced that which airport in Punjab would be named after Sant Guru Ravidas Ji?
a. पठानकोट एयरपोर्ट
b. आदमपुर एयरपोर्ट
c. पटियाला एयरपोर्ट
d. बठिंडा एयरपोर्ट
Answer : b. आदमपुर एयरपोर्ट
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी 2026 को गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर पंजाब के जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
– जहां उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर संत गुरु रविदास रखा।
– नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज को प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखती हैं।
– इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया।
पंजाब
राजधानी: चंडीगढ़
राज्यपाल: गुलाब चंद कटारिया
मुख्यमंत्री: भगवंत मान
भाषा: पंजाबी
पड़ोसी राज्य: जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान।
—————-
11. क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (KFD-मंकी फीवर) से जनवरी 2026 में किस राज्य में एक मौत का मामला सामने आया?
In which state was a death case due to Kyasanur Forest Disease (KFD – Monkey Fever) reported in January 2026?
a. कर्नाटक
b. केरल
c. तेलंगाना
d. आंध्र प्रदेश
Answer : a. कर्नाटक
– कर्नाटक के तीर्थहल्ली तालुक के 29 वर्षीय युवक, जिसमें KFD वायरस की पुष्टि हुई थी, की 28 जनवरी को उडुपी जिले के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई।
– युवक ने 20 जनवरी को बुखार की शिकायत की।
– जांच के लिए उसके रक्त के नमूने लिए गए।
– 23 जनवरी को आई रिपोर्ट में केएफडी वायरल की पुष्टि हुई।
– हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मृत्यु का कारण वायरस था या नहीं।
KFD
– क्यासानूर वन रोग, एक वायरल संक्रमण है, जिसे बंदर बुखार के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इससे बंदर भी संक्रमित हो जाते हैं।
– यह रोग टिक्स के माध्यम से फैलता है।
– जो लोग मवेशी चराने या जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने के लिए वन क्षेत्रों में जाते हैं, वे इस संक्रमण के प्रति संवेदनशील होते हैं।
– जिला प्रशासन संक्रमण से बचने के लिए जंगल से सटे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है।
कर्नाटक
राजधानी: बेंगलुरु
राज्यपाल: थावर चंद गहलोत।
मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया
भाषा: कन्नड़
पड़ोसी राज्य: महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल।
—————
12. सरकारी रजोनिवृत्ति क्लिनिक (Menopause Clinic) शुरू करने वाला पहला राज्य कौन बना?
Which state became the first to start government-run menopause clinics?
a. छत्तीसगढ़
b. गुजरात
c. महाराष्ट्र
d. बिहार
Answer : c. महाराष्ट्र
– महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र ने देश के पहले मीनोपॉज क्लीनिक का 28 जनवरी 2026 को शुभारंभ किया।
– सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोरदिकर ने इस पहल का नेतृत्व किया है।
– ये क्लीनिक एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, हड्डियों, हृदय और हार्मोनल स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ दवाएं और गाइडलाइन देते हैं।
– मीनोपॉज क्लिनिक विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, जो सरकारी अस्पतालों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों या जिला अस्पतालों में होती हैं।
– मीनोपॉज से गुजर रही महिलाओं की चिकित्सा और मनोसामाजिक जरूरतों को पूरा करने में विशेषज्ञता रखती हैं।
– सरकार का उद्देश्य मीनोपॉज से गुजर रही महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन, बोन डिसऑर्डर, नींद की गड़बड़ी, हृदय संबंधी जोखिम और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर बात करना है।
मीनोपॉज (Menopause)
– ये महिलाओं के जीवन का वह प्राकृतिक पड़ाव है जब उनके मासिक धर्म (पीरियड्स) स्थायी रूप से बंद हो जाते हैं।
– जो आमतौर पर लगातार 12 महीनों तक मासिक धर्म न आने पर पहचाना जाता है।
– यह 45-55 साल की उम्र के बीच होता है, जिसमें हार्मोनल बदलाव, हॉट फ्लैशेस, नींद की कमी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
– यह अंडाशय (ovaries) की उम्र बढ़ने के कारण होता है।
महाराष्ट्र
राज्यपाल: आचार्य देवव्रत
मुख्यमंत्री: देवेंद्र फडणवीस
भाषा: मराठी
पड़ोसी राज्य: मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक गोवा और दादरा और नगर हवेली।
—————




