30 & 31 January 2026 करेंट अफेयर्स : आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

यह 30 & 31 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार वित्‍त वर्ष 2026-27 में GDP ग्रोथ रेट का क्‍या अनुमान है?
According to the Economic Survey 2025-26, what is the estimated GDP growth rate for the financial year 2026-27, ranging from 6.8% to 7.2%?

a. 2.1 से 3.2%
b. 4.5 से 5.1%
c. 5.2 से 6.9%
d. 6.8 से 7.2%

Answer: d. 6.8 से 7.2%

Economic survey 2025-26
– केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया।
– इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.ए. अनंत नागेश्वरन के नेतृत्‍व में तैयार किया गया है।
– हर साल बजट से पहले इसे संसद में पेश किया जाता है।

2026-27 में GDP ग्रोथ रेट 6.8 से 7.2% का अनुमान
– आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.8% और 7.2% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।
– जबकि GVA (Gross Value Added) ग्रोथ रेट 7.3% रहने का अनुमान है।
– यह वैश्विक अनिश्चितता के बीच सतर्क आशावाद पर जोर देता है।

————–
2. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार भारत किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन गया और GDP का मूल्य 4.18 ट्रिलियन डॉलर हो गया?
According to the Economic Survey 2025-26, what is the estimated GDP growth rate for the financial year 2026-27?

a. जापान
b. जर्मनी
c. फ्रांस
d. चीन

Answer: a. जापान

भारत की जीडीपी का मूल्य 4.18 ट्रिलियन डॉलर
– 4.18 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ, भारत ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
– अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को तीसरे स्थान से विस्थापित करने की स्थिति में है, जिसका अनुमानित जीडीपी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर होगा।

– भारत सरकार का पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2018 में 2.63 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 (बीई) में 11.21 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो लगभग 4.2 गुना वृद्धि दर्शाता है।

– वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार की राजस्व प्राप्ति जीडीपी के 9.2% तक पहुंच गई।
– भारत के राजकोषीय अनुशासन की पुष्टि करता है, जिसमें सार्वजनिक निवेश और समेकन के माध्यम से 4.4% घाटे के लक्ष्य को प्राप्त करने का अनुमान लगाया गया है।

—————
3. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात बढ़कर कितना हो गया?
According to the Economic Survey 2025-26, what was the total value of India’s exports in the financial year 2024-25?

a. 525.3 बिलियन डॉलर
b. 625.3 बिलियन डॉलर
c. 825.3 बिलियन डॉलर
d. 925.3 बिलियन डॉलर

Answer: c. 825.3 बिलियन डॉलर (माल क्षेत्र 437.7 बिलियन डॉलर और सेवा क्षेत्र 387.6 बिलियन डॉलर)

भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 825.3 अरब डॉलर तक
– 2005 और 2024 के बीच वैश्विक व्यापार निर्यात (global merchandise exports) में भारत की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी होकर 1% से 1.8% हो गई।
– भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 825.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 6.1% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण सेवा निर्यात में मजबूत वृद्धि थी।
– वित्त वर्ष 2024-25 में सर्विस एक्‍सपोर्ट, 13.6% के ग्रोथ के साथ 387.6 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो ऑल टाइम हाई है।

रेमिटेंस वाला सबसे बड़ा प्राप्‍तकर्ता
– भारत विश्व में रेमिटेंस (प्रेषण – प्रवासियों द्वारा भेजी जानी वाली रकम) का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना हुआ है।
– वित्त वर्ष 2024-25 में रेमिटेंस का प्रवाह 135.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

मुद्रा भंडार बढ़ा
– भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जनवरी, 2026 तक बढ़कर 701.4 अरब डॉलर हो गया है, जो 11 महीनों के आयात और 94% बाहरी लोन को कवर करने के लिए पर्याप्त है।

भारत का खाद्यान उत्‍पादन
– चावल, गेहूं, मक्का और मोटे अनाजों के खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई है।
– अच्छी मानसूनी बारिश के चलते, कृषि वर्ष 2024-25 में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 3,577.3 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) तक पहुंचने का अनुमान है।
– यह पिछले वर्ष की तुलना में 254.3 लाख मीट्रिक टन अधिक है।
– आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, यह वृद्धि चावल, गेहूं, मक्का और मोटे अनाज (श्री अन्न) के अधिक उत्पादन के कारण हुई है।

————–
4. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्‍चों में मोटापा की समस्‍या (वर्ष 2019-20 में) कितना प्रतिशत बढ़ गई?
According to the Economic Survey 2025-26, by what percentage did the problem of obesity increase among children under 5 years of age in India (in 2019-20)?

a. 2.1%
b. 2.9%
c. 3.4%
d. 5.1%

Answer: c. 3.4%

आँकड़ा क्या बता रहा है?
– सर्वेक्षण में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों का हवाला दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि 24% भारतीय महिलाएं और 23% पुरुष अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं।
– 2015-16 में 5 साल से कम उम्र के 2.1% बच्चे ज़्यादा वज़न वाले थे।
– जबकि 2019-21 में यही संख्या बढ़कर 3.4% हो गई
– यानी कम उम्र के बच्चों में मोटापा / ओवरवेट की समस्या बढ़ रही है।

यह “More troubling still” क्यों कहा गया?
– क्योंकि आमतौर पर भारत में चर्चा होती है: कुपोषण, कम वज़न, स्टंटिंग (बच्चों का कद कम रह जाना), लेकिन अब इसके साथ-साथ: ओवरन्यूट्रिशन (अत्यधिक पोषण) की समस्या भी उभर रही है।
– यानी भारत “डबल बर्डन ऑफ मालन्यूट्रिशन” झेल रहा है: एक तरफ बच्चे कमज़ोर तो दूसरी तरफ बच्चे ज़रूरत से ज़्यादा मोटे

इसका सामाजिक-स्वास्थ्य संकेत क्या है?
– गलत खान-पान
– जंक फूड
– शारीरिक गतिविधि की कमी
– शहरीकरण और लाइफस्टाइल बदलाव

भारत के लिए खतरा बन रहा है मोटोपा
– भारत में पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है, जो कुपोषण के साथ-साथ एक नई सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन रही है।
– भारत में अत्यधिक वसा, नमक और चीनी युक्त अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की बढ़ती खपत पर चिंता जताते हुए, जो दुनिया में ऐसे उत्पादों के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन गया है।
– आर्थिक सर्वेक्षण ने सुबह से लेकर देर रात तक इनके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है।
– शिशु और छोटे बच्चों के दूध और पेय पदार्थों के विपणन पर प्रतिबंध लगाने का भी सुझाव दिया गया है, साथ ही बच्चों में बढ़ते मोटापे को भी चिंता का विषय बनाया गया है।

———-
5. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 अन्‍य महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

AI में देरी से आने का फायदा
– आर्थिक सर्वेक्षण के अध्याय “Evolution of the AI Ecosystem in India” में कहा गया है कि भारत का AI (Artificial Intelligence) में अपेक्षाकृत देर से प्रवेश करना एक छुपा हुआ लेकिन बड़ा लाभ है।
– आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार: जिन देशों ने AI को बहुत जल्दी अपनाया उन्होंने ऐसे मॉडल अपनाए जो बहुत ज़्यादा ऊर्जा-खपत (energy-intensive) वाले हैं, बेहद महंगे और वित्तीय रूप से जोखिमपूर्ण (financially risky) हैं
– भारत, क्योंकि देर से AI क्षेत्र में आया, इसलिए: वह उन गलतियों से बच सकता है और कम ऊर्जा, कम लागत और अधिक टिकाऊ (resource-efficient) AI मॉडल विकसित कर सकता है
– AI की वजह से 10 से 20 प्रतिशत नौकरियों पर फर्क पड़ेगा।


– PMJDY (प्रधानमंत्री जनधन योजना) के तहत मार्च 2025 तक 55.02 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिनमें से 36.63 करोड़ ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं।

– सितंबर 2025 में यूनिक इन्‍वेस्‍टर्स की संख्या 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, जिनमें से लगभग 25% महिलाएं होंगी।

– अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान घरेलू मुद्रास्फीति औसतन 1.7% रही।

– वित्त वर्ष 2025-26 में निजी अंतिम उपभोग व्यय में 7% की वृद्धि हुई, जो जीडीपी का 61.5% तक पहुंच गया, जो 2012 के बाद से उच्चतम स्तर है (वित्त वर्ष 2023 में भी 61.5% हिस्सेदारी दर्ज की गई थी)।

– कृषि वर्ष 2024-25 में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 3577.3 लाख मीट्रिक टन (LMT) तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 254.3 लाख मीट्रिक टन अधिक है। नोट – कृषि वर्ष 1 जुलाई से अगले वर्ष के 30 जून तक माना जाता है।

– प्रधानमंत्री-किसान योजना की शुरुआत से लेकर अब तक पात्र किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है।

– वित्त वर्ष 2025-26 पहली तिमाही और दूसरी तिमाही में मैनिफैक्‍चरिंग GVA क्रमशः 7.72% और 9.13% बढ़ा। यह structural recovery का संकेत

– 14 क्षेत्रों में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं ने 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वास्तविक निवेश आकर्षित किया है, जिससे सितंबर 2025 तक 187 लाख करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त उत्पादन/बिक्री और 126 लाख से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं।

– इंडिया सेमीकंडक्‍टर मिशन के तहत लगभग ₹1.60 लाख करोड़ के निवेश वाली 10 परियोजनाएं शामिल हैं।

– रेलवे के हाई-स्पीड कॉरिडोर लगभग दस गुना बढ़े: FY14 में 550 किमी से FY26 (दिसंबर 2025 तक) 5,364 किमी; FY26 में 3,500 किमी railway जोड़ी गई।

– भारत घरेलू विमानन के क्षेत्र में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, जहां हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर 2025 में 164 हो जाएगी।

– डिस्कॉम (इलेक्ट्रिक Distribution Companies) के लिए ऐतिहासिक बदलाव; वित्त वर्ष 2025 में पहली बार ₹2,701 करोड़ का सकारात्मक लाभ दर्ज किया गया।

– Renewable Energy (नवीकरणीय ऊर्जा) और installed solar capacity में भारत वैश्विक स्तर पर 3rd स्‍थापित है।

– भारत autonomous satellite docking (SPaDeX) [स्वायत्त उपग्रह डॉकिंग (स्पैडेक्स)] क्षमता हासिल करने वाला चौथा देश। स्पैडेक्स का मतलब – जब दो सैटेलाइट अंतरिक्ष में बिना इंसानी नियंत्रण के, अपने-आप एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं।

– प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तरों पर सकल नामांकन अनुपात (GER) क्रमशः 90.9, 90.3 और 78.7 है।

– दुनिया में अनिश्‍चितता के दौर में आत्‍म निर्भर भारत जरूरी है।

– सरकारी कर्ज: केंद्र सरकार ने राजकोषीय घाटे को कम करने का लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिया है। वित्त वर्ष 2025 में यह जीडीपी का 4.8% रहा, जबकि सरकार ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4.4% का लक्ष्य रखा है। सरकार अपनी कमाई से ज्यादा जो खर्च करती है, उसे ‘राजकोषीय घाटा’ कहते हैं। घाटा कम होने का मतलब है-मजबूत इकोनॉमी और कम महंगाई।

राज्यों के बढ़ते कर्ज़ 
– Economic Survey 2025-26 में राज्यों के बढ़ते कर्ज़ और कमजोर वित्तीय अनुशासन को एक प्रमुख फिस्कल रुकावट (fiscal risk) बताया गया है।
– सर्वे के अनुसार कई बड़े राज्यों ने अपनी खर्च योजनाओं—विशेषकर लोकलुभावन कल्याण योजनाओं—पर अधिक खर्च किया है, जिससे राजस्व घाटा बढ़ा और बाजार से उधारी लेने की आवश्यकता बढ़ी है।
– इसका असर यह हुआ कि कुछ राज्यों को दिन-प्रतिदिन के खर्चों के लिए भी ऋण लेना पड़ा, जिससे उनकी Debt-to-GDP अनुपात बढ़ गई है और उनकी वित्तीय स्थिरता पर दबाव पड़ा है।
– सर्वे में सुझाव दिया गया है कि राज्यों को खर्च नियंत्रण, राजस्व बढ़ाने और दीर्घकालिक निवेश पर ज़ोर देकर राजकोषीय अनुशासन कायम करना चाहिए, ताकि कर्ज़ जोखिम को नियंत्रण में रखा जा सके।

————–
————–
6. किन दो राज्‍य/UT से दुर्लभ चींटी मक्खियों की दो नई प्रजातियों ‘मेटाडॉन घोरपदेई’ और ‘मेटाडॉन रीमेरी’ की खोज की गई?
From which two states/UTs were two new species of rare ant flies, ‘Metadon ghorpadei’ and ‘Metadon reimeri’, discovered?

a. केरल और तमिलनाडु
b. तमिलनाडु और दिल्‍ली
c. केरल और दिल्‍ली
d. तेलंगाना और तमिलनाडु

Answer: b. तमिलनाडु और दिल्‍ली

– अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर के कृषि विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर एच. शंकरारमन और केरल कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत वेलायानी स्थित कृषि महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एस.एस. अनुज ने ये खोज की थी।
– एक चींटी मक्‍खी दिल्ली के एक अशांत शहरी जंगल से और दूसरी तमिलनाडु के पश्चिमी घाट से मिली है। जो शहरी हरित क्षेत्रों और जैव विविधता हॉटस्पॉट दोनों के संरक्षण के महत्व को उजागर करती है।
– प्रजातियों का नाम मेटाडॉन घोरपदेई और मेटाडॉन रीमेरी है।
– इन मक्खियों के लार्वा चींटियों के घोंसले के अंदर रहते हैं और चींटियों के बच्चों को खाते हैं।
– इस विशेष व्यवहार को मायर्मेकोफिली कहा जाता है, जो इन्हें अत्यंत दुर्लभ और पहचानना मुश्किल बनाता है।
– अब तक, भारत से मेटाडॉन जीनस की केवल छह प्रजातियों की रिपोर्ट की गई है।
– विश्व भर में दर्ज की गई 454 प्रजातियों में से केवल 27 ही भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती हैं।

————–
7. मध्‍य प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व में संकटग्रस्त प्रजाति ढोल डॉग को देखा गया?
In which tiger reserve of Madhya Pradesh was the endangered species Dhole dog spotted?

a. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
b. पन्‍ना टाइगर रिजर्व
c. कान्‍हा टाइगर रिजर्व
d. रातापानी टाइगर रिजर्व

Answer: d. रातापानी टाइगर रिजर्व

– भोपाल से सटे रातापानी टाइगर रिजर्व में 22 जनवरी 2026 को एंडेंजर्ड प्रजाति के वन्य प्राणी ढोल डॉग की साइटिंग हुई है।
– इसकी तस्वीर 23 जनवरी को रातापानी टाइगर रिजर्व के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई।
– टाइगर रिजर्व अधिकारियों के अनुसार, जंगल के दृष्टिकोण से यह बेहद सकारात्मक संकेत है।
– इससे आने वाले समय में न केवल टाइगर रिजर्व की जैव विविधता में वृद्धि होगी, बल्कि भोपाल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
– 2026 में अब तक यह छठी वन्य प्राणी प्रजाति है, जो कैमरे में कैद हुई है।

बाघ का शिकार छीनने के लिए मशहूर हैं ढोल
– ढोल एशियाई जंगली कुत्ते की प्रजाति है।
– यह लाल-भूरे रंग का, फुर्तीला और सामाजिक जानवर है।
– जो 14 से 20 के झुंड में रहता है।
– यह IUCN की रेड लिस्ट में यानी लुप्त-प्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं।
– यह बड़े खुरदार जानवरों जैसे हिरण और सांभर का शिकार करते हैं।
– कभी-कभी बाघों या भालुओं से भी शिकार छीन लेते हैं।

198 प्रजाति के पक्षी मिले
– रातापानी टाइगर रिजर्व में हाल ही में कराई गई पक्षी गणना में 198 प्रजातियों के पक्षी दर्ज किए गए हैं।
– जनवरी 2022 में हुई गणना में 150 प्रजातियां दर्ज की गई थीं।

————–
8. किस राज्‍य ने 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की?
Which state has announced that it will celebrate 2026 as the ‘Year of Agriculture’?

a. गुजरात
b. राजस्‍थान
c. उत्‍तर प्रदेश
d. मध्य प्रदेश

Answer: d. मध्य प्रदेश

– राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 26 जनवरी, 2026 को घोषणा की कि 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।
– ‘समृद्ध किसान-समृद्ध राज्य’ को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कृषि विकास का दस बिंदुओं वाला मॉडल तैयार किया है।
– इसमें प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल, आय बढ़ाने के उपाय, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, निर्यात की सुविधा, नवाचार और डिजिटल पारदर्शिता जैसी गतिविधियां शामिल हैं। – इसे जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास
– मध्यप्रदेश को देश की ‘दुग्ध राजधानी’ बनाने के लिए सरकार विशेष योजनाओं पर काम कर रही है।
– निराश्रित मवेशियों के लिए गौशालाओं में प्रति पशु अनुदान 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है।
– बजट भी 250 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 505 करोड़ रुपये किया गया है।

मध्य प्रदेश
राजधानी: भोपाल
मुख्‍यमंत्री: मोहन यादव
आबादी: 7.26 करोड़ (2011)
भाषा: हिंदी
पड़ोसी राज्य: उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान।

————–
9. शहीद दिवस कब मनाया जाता है?
When is Shaheed Diwas observed?

a. 25 जनवरी
b. 30 जनवरी
c. 23 मार्च
d. b और c

Answer: d. b और c (30 जनवरी और 23 मार्च)

– महात्मा गांधी की याद में शहीद दिवस 30 जनवरी को मनाया जाता है।
– इसी दिन वर्ष 1948 में नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी थी।
– जबकि 23 मार्च 1931 को आजादी की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

————–
10. भारतीय खिलाड़ी इलियास पाशा का निधन 22 जनवरी, 2026 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?
Indian player Ilyas Pasha passed away on January 22, 2026. Which sport was he associated with?

a. फुटबॉल
b. क्रिकेट
c. टेनिस
d. बैडमिंटन

Answer: a. फुटबॉल

– भारत और पूर्वी बंगाल के पूर्व रक्षक 61 वर्ष के फुटबॉलर इलियास पाशा का लंबी बीमारी से निधन हो गया।
– पाशा कर्नाटक के बेहतरीन फुटबॉलरों में गिने जाते थे।
– उनके निधन पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने शोक व्यक्त किया।
– उन्होंने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत विनायका फुटबॉल क्लब से की।
– उनकी मेहनत और खेल कौशल ने उन्हें 1980 के दशक के मध्य में इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज़ (ITI) क्लब तक पहुंचाया।
– पाशा ने 27 जनवरी, 1987 को कोझिकोड में हुए नेहरू कप में बुल्गारिया के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था।
– उन्होंने आठ इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें दो नेहरू कप (1987 और 1991), 1991 के SAF गेम्स और 1992 के एशियन कप क्वालिफायर शामिल हैं।
– 1993 और 1995 में बंगाल के साथ दो संतोष ट्रॉफी खिताब जीते।
– वे 1990 की ट्रिपल क्राउन विजेता ईस्ट बंगाल टीम का हिस्सा थे।
– 1993 में क्लब को उसकी पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी वाई-वाई कप दिलाने वाली टीम में भी शामिल रहे।

ये कप भी जीते
– फेडरेशन कप
– रोवर्स कप
– वाई-वाई कप
– एयरलाइंस ट्रॉफी
– बोर्डोलोई ट्रॉफी
– कलिंगा कप
– मैकडॉवेल ट्रॉफी
– सुपर कप


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *