28 & 29 January 2026 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 28 & 29 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस राज्‍य के तत्‍कालीन उप-मुख्‍यमंत्री अजित पवार का निधन प्‍लेन क्रैश में 28 जनवरी 2026 को हो गया?
In which state did the then Deputy Chief Minister, Ajit Pawar, die in a plane crash on January 28, 2026?

a. छत्‍तीसगढ़
b. मध्‍य प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. गुजरात

Answer: c. महाराष्‍ट्र

– वह 66 साल के थे।
– 28 जनवरी 2026 की सुबह 8.45 बारामती (पुणे) में उनका प्लेन क्रैश हो गया।
– बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ।
– दुर्घटनास्थल के पास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, “विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही एक जोरदार धमाका हुआ। उसमें आग लग गई।
– प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत कई लोगों की जान गई है।
– नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
– अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।

विमान के बारे में


– दुर्घटनाग्रस्‍त विमान प्रीमियम बिजनेस जेट चाटर्ड प्‍लेन था।
– कनाडा की बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस द्वारा निर्मित था।
– इसे दिल्ली स्थित निजी जेट चार्टर ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स (वीएसआर एविएशन) द्वारा संचालित किया जाता था।
– इसका नाम लियरजेट-45 है। इसमें दो इंजन होते हैं। यह तेज टेकऑफ और बेहतर कंट्रोल और बैलेंस के लिए जाना जाता है।
– रफ्तार : 860-870 Km/hr
– रेंज : एक बार में लगभग 3,700 km
– यात्री क्षमता : 6 से 8 यात्रियों सीटिंग
– इसका इस्‍तेमाल बिजनेस ट्रैवल, वीआईपी मूवमेंट, मेडिकल इमर्जेंसी में होता है।
– पायलट कैप्टन सुमित और फर्स्ट ऑफिसर शाम्भवी पाठक उड़ा रहे थे अजित पवार का विमान

बारामती हवाई अड्डे पर चुनौतियाँ
– बारामती हवाई अड्डा एक क्षेत्रीय हवाई पट्टी है जिसका उपयोग मुख्य रूप से पायलट प्रशिक्षण और निजी विमान संचालन के लिए किया जाता है।
– कम दृश्यता के दौरान पायलटों की सहायता के लिए यहां कोई नेविगेशनल उपकरण उपलब्ध नहीं हैं।
– इसलिए, पायलटों को न केवल लैंडिंग के लिए, बल्कि अन्य विमानों से बचने के लिए भी दृष्टि पर बहुत अधिक निर्भर रहना पड़ता है। वे ऐसे हवाई अड्डों पर संचालन के लिए रेडियो संचार का उपयोग करते हैं।
– यह एक महत्वपूर्ण विवरण है क्योंकि उड़ान संचालक, वीएसआर ने लैंडिंग में संभावित दृश्यता संबंधी समस्याओं का हवाला दिया है।
– नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, बारामती एक अनियंत्रित हवाई अड्डा है, जिसका अर्थ है कि यहाँ कोई वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) टावर नहीं है।
– इसके बावजूद, ऐसे हवाई अड्डों पर वायु यातायात प्रबंधन के लिए कम से कम एक वरिष्ठ अधिकारी अवश्य मौजूद रहता है।
– बारामती हवाई अड्डे पर, वायु यातायात संबंधी जानकारी वहाँ के फ्लाइंग स्कूलों के प्रशिक्षकों या पायलटों द्वारा प्रदान की जाती है।

कैसे दुर्घटना हुई?


– जानकारी के अनुसार, पायलटों ने हवा और दृश्यता की स्थिति के बारे में पूछताछ की। ऑपरेटर ने उन्हें बताया कि हवा शांत थी और दृश्यता लगभग 3,000 मीटर थी।
– इसके बाद, पायलट हवाई अड्डे के पास पहुंचे, लेकिन रनवे दिखाई न देने के कारण उन्होंने लैंडिंग न करने का फैसला किया।
– सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनास्थल से मिली प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि क्षेत्र में कम दृश्यता की स्थिति दुर्घटना में एक प्रमुख भूमिका निभा सकती है, एक ऐसा कारक जिसका उल्लेख वीएसआर ने भी किया है।
– उन्होंने दोबारा लैंडिंग की कोशिश में चक्कर लगाया। यह फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा Flightradar24 पर उपलब्ध फ्लाइट के मार्ग से मेल खाता है। फ्लाइट ने एक चक्कर लगाया और फिर से बारामती हवाई अड्डे की ओर बढ़ने लगी।
– विमान के कप्तान को 15,000 से अधिक उड़ान घंटों का अत्यधिक अनुभव था। सह-पायलट के पास 1,500 से अधिक उड़ान घंटों का अनुभव था।
– गो-अराउंड के बाद, विमान से उसकी स्थिति के बारे में पूछा गया। चालक दल ने “रनवे 11 पर अंतिम अप्रोच” की सूचना दी।
– ऑपरेटर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रनवे दिखाई दे रहा है। जवाब मिला: “रनवे अभी दिखाई नहीं दे रहा है, रनवे दिखाई देने पर हम आपको सूचित करेंगे।”
– मंत्रालय ने बताया कि कुछ सेकंड बाद, चालक दल ने सूचना दी कि रनवे दिखाई दे रहा था।
– इसके बाद ऑपरेटर ने सुबह 8:43 बजे विमान को उतरने की अनुमति दे दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
– यह भी जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था।
– उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था। घटना के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब में कोई विमान उड़ान पर नहीं था।

अजीत पवार
– 1982 में, अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड के लिए चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
– 1991 में, उन्हें पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष चुना गया।
– 1991 में पहली बार बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी।
– अजित बारामती विधानसभा क्षेत्र से 7 बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए।
– नवंबर 2019 में, उन्होंने NCP में फूट डाली और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए और उपमुख्यमंत्री बने।
– फरवरी 2024 में, चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह अजीत पवार के गुट को दे दिया।
– अजीत पवार, महाराष्‍ट्र में पांच बार डिप्‍टी सीएम रह चुके थे।

————–
2. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच जनवरी 2026 में किस तरह का ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत पूरा होने की घोषणा हुई?
What type of trade agreement between India and the European Union was announced to be finalized in January 2026?

a. CETA
b. CECA
c. PTA
d. FTA

Answer: d. FTA (Free Trade Agreement)

– दो दशकों से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद FTA (Free Trade Agreement) पर बातचीत 27 जनवरी 2026 को पूरी हुई।
– इस समझौते को “मदर ऑफ द ऑल डील्‍स” कहा जा रहा है क्योंकि इससे लगभग 2 अरब लोगों का बाजार बनेगा।
– भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने इस डील की बातचीत पूरा होने का ऐलान किया।
– इस डील के तहत भारत को यूरोपीय यूनियन में 97% टैरिफ लाइन्‍स पर प्रेफरेंशियल एक्‍सेस मिलेगा।
– इसके तहत यूरोपीय यूनियन में भारत के लगभग 90.7% एक्‍सपोर्ट पर टैरिफ खत्‍म हो जाएगा।
– भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील है।

नोट – यूरोपीय यूनियन (European Union) यूरोप के 27 देशों का एक राजनीतिक-आर्थिक संघ है, जिसका उद्देश्य शांति, साझा बाज़ार और सहयोग को बढ़ावा देना है। यह व्यापार, मुद्रा (यूरो), कानून और नीतियों में सदस्य देशों के बीच समन्वय स्थापित करता है।

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य
– भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच FTA पर बातचीत पूरी हो गई है।
– यूरोपीय यूनियन की संसद से मंजूरी के बाद 2027 में दस्‍तखत होंगे। यानी एक साल बाद लागू होगा।
– कितना हिस्‍सा तत्‍काल और कितना क्रमश: लागू होगा, यह बात में तय होगा। लेकिन छह से सात साल का इंप्‍लीमेंटेशन शेड्यूल है।
– लगभग 87% निर्यातों को GSP (जेनरलाज्‍ड स्‍कीम ऑफ प्रेफरेंसेज) का लाभ मिलता था, उन्‍हें एक साल का इंतजार करना होगा। इसके तहत एक जनवरी 2026 तक बहुत सी ड्यूटी पर छूट मिलती थी।

यूरोपीय यूनियन (EU) को क्‍या फायदा
– EU को ऑटोमोबाइल कंपनियों को बाजार चाहिए। जब से यह एग्रीमेंट लागू होगा, तब से –
– ऑटो : हाई-प्राइस EU कारों पर 100-110% ड्यूटी लगती है, जो 40% आएगी और फिर कुछ वक्‍त बाद 10% तक
– वाइन और स्पिरिट : 100% – 125% से 10-15 साल में कमी होगी, प्रीमियम ब्रांड्स पर तुरंत ड्यूटी कम होंगे।
– औसत ड्यूटी 9-10% के आस-पास रहेगी, ऑटो पार्ट्स 35%, प्‍लास्टिक/केमिकल 10% पर कटौती होगी और सिंगल डिजिट में आएगी।

भारत को फायदा
– बेसलाइन टैरिफ : यूरोपीय यूनियन, औसतन 3-4% टैरिफ, टेक्‍सटाइल, लेदर, इंजीनियरिंग पर 10% तक टैरिफ लगता है।
– ज्‍यादातर टेक्‍सटाइल, अपैरल, लेदर, फुटवेयर, जेम्‍स, इंजीनियरिंग, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, केमिकल पर जीरो या कम टैरिफ होगा।
– बिजनेस सर्विसेज के लिए आसान पहुंच होगी।
– यूरोपीय यूनियन में भारत के लगभग 90.7% एक्‍सपोर्ट पर टैरिफ खत्‍म हो जाएगा।

CBAM पर छूट नहीं मिली
– यूरोपीय यूनियन का CBAM (कार्बन बॉर्डर एडजर्समेंट मैकेनिज्‍म), कार्बन प्राइसिंग टूल है, जो गहन-कार्बन उत्‍सर्जन-करने वाले सामान के आयात पर लागू होता है।
– भारतीय निर्यातकों के लिए अनुमानित कार्बन लागत 20-35% तक कुछ शिपमेंट्स में 2026 में लागू होगा।
– इस पर भारत को छूट नहीं मिल सकी है। EU ने कहा कि सिर्फ भारत को यह गारंटी दे सकता है कि अगर किसी देश को CBAM में देगा, तो भारत को भी मिलेगा।
– इससे स्‍टील, एल्‍युमीनियम और इंजीनियरिंग निर्यात प्रभावित होगा।
– यही एक चुनौती है, जो डील में भारतीय निर्यातों के फायदे को सीमित करता है।

————–
3. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को इनमें से किसकी उपमा दी गई?
The free trade agreement (FTA) between India and the European Union has been compared to which of the following?

a. द डील ऑफ सेंचुरी
b. मेगा डील ऑफ द ऑल ट्रेड
c. मदर ऑफ द ऑल डील्‍स
d. द बिगेस्‍ट ट्रेड गैंबल

Answer: c. मदर ऑफ द ऑल डील्‍स (Mother of the all deals)

– जनवरी 2026 में हुए इस समझौते को “मदर ऑफ द ऑल डील्‍स” कहा जा रहा है।
– क्योंकि इससे लगभग 2 अरब लोगों का बाजार बनेगा।
– सबसे पहले इस उपमा का ऐलान यूरोपीय कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने किया था।
– उन्‍होंने कहा यह दो दिग्गजों की कहानी है – दुनिया की दूसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ। यह एक सशक्त संदेश है कि वैश्विक चुनौतियों का सबसे अच्छा समाधान सहयोग ही है।

पिछले 6 वर्षों में यह सातवां ट्रेड एग्रीमेंट


– 2026 : यूरोपीय यूनियन (FTA)
– 2025-26 : न्‍यूजीलैंड (FTA)
– 2025 : ओमान (CEPA)
– 2025 : यूनाइटेड किंगडम (CETA)
– 2024-25 : EFTA (TEPA)
– 2022 : ऑस्‍ट्रेलिया (ECTA)
– 2022 : यूएई (CEPA)
– 2021 : मॉरीशस (CECPA)

FTA के महत्‍व
– आर्थिक महत्व: वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं (ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियां) के बीच भारत की व्यापार विविधीकरण रणनीति का हिस्सा।

क्‍या होता है ट्रेड एग्रीमेंट
– यह ऐसा समझौता होता है जो दो या अधिक देशों के बीच होता है, ताकि वे आपस में सामान और सेवाओं का व्यापार आसानी से कर सकें और उस पर कम टैक्स (ड्यूटी) लगाएं या बिल्कुल टैक्स न लगाएं।
– इससे दोनों देशों की कंपनियों को फायदा होता है, क्योंकि उनका सामान सस्ता हो जाता है जिससे लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं।
– व्‍यापार समझौतों को आमतौर पर FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) कह दिया जाता है। हालांकि FTA का मतलब पूरी तरह से टैरिफ (आयात शुल्‍क) पर छूट है। चूकि इसके लिए देशों की अपनी प्राथमिकता होती है, ऐसे में वे सीमित क्षेत्रों में टैरिफ कम करने का एग्रीमेंट करते हैं। इसलिए अलग-अलग नाम से एग्रीमेंट होते हैं। पूरी तरह से FTA एग्रीमेंट सिर्फ श्रीलंका और यूरोपीय यूनियन के साथ हुआ था।

व्‍यापार समझौता कितने प्रकार होते हैं?
– FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) : लगभग सभी तरह के सामानों व सेवाओं पर सीमा शुल्‍क नहीं लगाया जाता है। जैसे – श्रीलंका से हुआ है और न्‍यूजीलैंड व यूरोपीय यूनियन से बातचीत फाइनल हुई है।
– CETA (कॉम्‍प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट) : नई पीढ़ी का व्यापक व्यापार समझौता, जैसे UK के साथ। इसमें वस्तु + सेवा + निवेश सहयोग का एग्रीमेंट होता है।
– CECA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट): इसमें इकोनॉमिक और इन्‍वेस्‍टमेंट कोऑपरेशन भी होता है। जैसे – ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के साथ अलग-अलग।
– CECPA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड पार्टनरशिप एग्रीमेंट) : “पार्टनरशिप” शब्द द्विपक्षीय सहयोग की गहराई दिखाता है। जैसे भारत – मॉरीशस के बीच
– CEPA (कंप्रीहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट : जैसे भारत, कोरिया और जापान के बीच।
– PTA (प्रेफेरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट): कुछ खास वस्तुओं पर शुल्क हटा दिया जाता है (जैसे भारत-थाईलैंड समझौता)
– RTA (रीजनल ट्रेड एग्रीमेंट): यह एक क्षेत्र के कई देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट होता है।
– TEPA (ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट) : वस्तु, सेवा, निवेश का विस्तारित संस्करण

————-
4. भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर दो दशक लंबी बातचीत पूरी हुीई, यह कब लागू होगा?
The two-decade-long negotiations between India and the European Union (EU) on a Free Trade Agreement (FTA) have concluded, but when will it be implemented?

a. वर्ष 2027
b. वर्ष 2026
c. वर्ष 2028
d. वर्ष 2029

Answer: a. वर्ष 2027

————–
5. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष की भारत यात्रा के दौरान 13 महत्‍वपूर्ण नतीजे
During the visit of the President of the European Council and the President of the European Commission to India, 13 important outcomes were achieved.

1) 2030 की ओर: भारत-यूरोपीय संघ का एक संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा
2) भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता के समापन पर संयुक्त घोषणा
3) आरबीआई और यूरोपीय प्रतिभूति एवं बाजार प्राधिकरण (ईएसएमए) के बीच समझौता ज्ञापन
4) उन्नत इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और मुहरों पर प्रशासनिक व्यवस्था
5) सुरक्षा और रक्षा साझेदारी
6) भारत-यूरोपीय संघ सूचना सुरक्षा समझौते के लिए वार्ता शुरू
7) गतिशीलता पर सहयोग के व्यापक ढांचे पर समझौता ज्ञापन
8) भारत में कौशल गतिशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूरोपीय संघ के पायलट लीगल गेटवे कार्यालय की स्थापना की घोषणा की गई।
9) आपदा जोखिम प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सहयोग संबंधी प्रशासनिक व्यवस्था एनडीएमए और यूरोपीय नागरिक सुरक्षा एवं मानवीय सहायता संचालन महानिदेशालय (डीजी-ईसीएचओ) के बीच।
10) ग्रीन हाइड्रोजन टास्क फोर्स का गठन
11) भारत-यूरोपीय संघ के वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग समझौते का वर्ष 2025-2030 की अवधि के लिए नवीनीकरण।
12) भारत के होराइजन यूरोप कार्यक्रम के साथ सहयोग समझौते में प्रवेश करने के लिए प्रारंभिक वार्ता शुरू की गई।
13) भारत-ईयू त्रिपक्षीय सहयोग के तहत चार (4) परियोजनाओं को संयुक्त रूप से लागू करने का समझौता, i) जो डिजिटल नवाचार और महिला एवं युवा कौशल केंद्र; ii) कृषि एवं खाद्य प्रणालियों में महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए सौर-आधारित समाधान; iii) प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली; और iv) अफ्रीका तथा हिंद-प्रशांत और कैरेबियन क्षेत्र के छोटे द्वीपीय विकासशील राज्यों में सौर-आधारित सतत ऊर्जा परिवर्तन से संबंधित हैं।

————–
6. किस खेल संगठन के पूर्व अध्‍यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन 25 जनवरी 2026 को हो गया?
Inderjit Singh Bindra, former president of which sports organization, passed away on January 25, 2026?

a. BCCI
b. AITA
c. AIFF
d. BAI

Answer: a. BCCI (वह 1993 से 1996 तक अध्‍यक्ष रहे)

– वह 1993 से 1996 तक BCCI के अध्यक्ष रहे।
– पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) पर उनकी पकड़ बेमिसाल थी।
– वे 1978 से 2014 तक, यानी लगातार 36 सालों तक PCA के चीफ रहे।
– मोहाली का शानदार स्टेडियम उन्हीं की देन है, जिसे बाद में उन्हीं के सम्मान में ‘आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम’ नाम दिया गया।

1987 में पहली बार इंग्लैंड से बाहर वर्ल्ड कप लाए
– 1980 के दशक तक वर्ल्ड कप सिर्फ इंग्लैंड में ही होता था।
– बिंद्रा ने एनकेपी साल्वे और BCCI के पूर्व अध्‍यक्ष दिवंगत जगमोहन डालमिया के साथ मिलकर इस परंपरा को तोड़ा।
– 1987 में पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर भारत और पाकिस्तान में आयोजित हुआ।
– उन्होंने भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे एशियाई देशों को एकजुट किया ताकि क्रिकेट का पावर सेंटर एशिया की तरफ शिफ्ट हो सके।

ICC में भी जिम्मेदारी संभाली।
– इंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने 2014 में क्रिकेट प्रशासन से संन्यास ले लिया था।
– उसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में भी जिम्मेदारी संभाली।
– शरद पवार के अध्यक्ष रहते वे ICC के प्रिंसिपल एडवाइजर रहे।

————
7. किस राज्‍य ने तंबाकू और निकोटिन से बने उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया?
Which state has completely banned the sale of products made from tobacco and nicotine?

a. ओडिशा
b. छत्तीसगढ़
c. झारखंड
d. पश्चिम बंगाल

Answer: a. ओडिशा

– ओडिशा सरकार ने 21 जनवरी 2026 को एक नोटिफिकेशन जारी कर तंबाकू और निकोटिन से बने उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
– इस प्रतिबंध में गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी और अन्य सभी तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों पर लागू होगा।
– हालांकि, सिगरेट और बीड़ी इस सूची में शामिल नहीं हैं।
– सरकार ने कहा कि प्रतिबंधित उत्पादों की अवैध बिक्री और वितरण पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
– यह प्रतिबंध ये सुप्रीम कोर्ट और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से जारी गाइडलाइंस के आधार पर लागू किए है।
– स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि तंबाकू और निकोटिन से बने उत्पादों से मुंह का कैंसर, गले का कैंसर और आंतरिंग अंगों को प्रभावित करने वालीं जानलेवा बीमारियां होती हैं।

ओडिशा
राजधानी: भुवनेश्वर
राज्‍यपाल: हरि बाबू कमभमपति
मुख्‍यमंत्री: मोहन चरण मांझी
आबादी: 4.19 करोड़ (2011)
भाषा: ओड़िया

————-
8. लेखक और वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन 25 जनवरी 2026 को हो गया, उन्‍हें कौन सा पुरस्‍कार मिला था?
Author and senior journalist Mark Tully passed away on January 25, 2026. Which award had he received?

a. पद्म विभूषण
b. नाइटहुड
c. पद्म भूषण
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (2005 में पद्म विभूषण और 2002 में नाइटहुड)

– मार्क टली का जन्म 1935 में कोलकाता में विलियम स्कार्थ कार्लिस्ले टली और पेशेंस ट्रेबी के घर हुआ था।
– वह 4 साल की उम्र में दार्जिलिंग के एक ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल पहुंचे।
– 9 साल की उम्र से आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए।
– कैम्ब्रिज में अपनी शिक्षा के बाद, मार्क टली ने चर्च ऑफ इंग्लैंड में पादरी बनने की इच्छा जताई, लेकिन लिंकन थियोलॉजिकल कॉलेज में 2 टर्म के बाद उन्होंने यह विचार छोड़ दिया।
– बाद में BBC में पत्रकार बने और फिर भारत में ड्यूटी मिली।
– उन्‍हें 1975-77 में भारत में आने से प्रतिबंधित कर दिया था, जब इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के दौरान प्रेस पर सेंसरशिप की पाबंदियां लगाई थीं।

30 साल तक BBC के साथ जुड़े रहे
– उन्होंने जुलाई 1994 में इस्तीफा देने से पहले 30 साल तक ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के साथ काम किया।
– मार्क टुली 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान BBC के इंडिया कॉरेस्पोंडेंट थे, जिसके बाद बांग्लादेश बना था।
– BBC के संवाददाता के तौर पर, उन्होंने भारत की सभी बड़ी घटनाओं को कवर किया, जिसमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष, भोपाल गैस त्रासदी, ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके बाद इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी की हत्या और बाबरी मस्जिद विध्वंस शामिल हैं।
– उन्होंने 2001 में, मार्गरेट से शादी की, लंदन में उनके 4 बच्चे हैं।
– वह भारत में अपनी गर्लफ्रेंड जिलियन राइट के साथ रहते थे।
– मार्क टली को वर्ष 2002 में नाइटहुड से सम्मानित किया गया था।
– भारत सरकार ने उन्हें 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

भारत पर लिखीं कई मशहूर किताबें
– ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’
– ‘इंडिया इन स्लो मोशन’
– ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’
– अमृतसर: मिसेज गांधी लास्ट बैटल (1985)
– इंडियाज अनएंडिंग जर्नी (2008)
– द रोड अहेड (2011)।

उनकी लेटेस्ट किताब
– अपकंट्री टेल्स: वन्स अपॉन ए टाइम इन द हार्ट ऑफ इंडिया (2017)

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह किस देश की टीम को शामिल किया?
Which country’s team did the International Cricket Council (ICC) include in the 2026 T20 World Cup in place of Bangladesh?

a. अमेरिका
b. पाकिस्‍तान
c. स्कॉटलैंड
d. इटली

Answer: c. स्कॉटलैंड

– टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।
– ICC के अध्‍यक्ष जय शाह ने 23 जनवरी, 2026 को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को आधिकारिक सूचना दी।
– टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल किया गया है।

ये है वजह
– बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या से भारत के साथ तनाव हो गया था। BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी।
– उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹9.2 करोड़ में खरीदा था।
– लेकिन 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।
– इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी।
– इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।

– स्कॉटलैंड अपने चार ग्रुप लीग मैच वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में खेलेगा।
– जिसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ एक मैच होगा।

नोट – स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है।

————-
10. ग्रैंड स्लैम में सिंगल्स कैटेगरी का 400वां मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?
Who has become the first player in the world to win their 400th singles match at a Grand Slam tournament?

a. नाओमी ओसाका
b. नोवाक जोकोविच
c. आंद्रे अगासी
d. रोजर फेडरर

Answer: b. नोवाक जोकोविच

– सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने ये उपलबिध 24 जनवरी 2026 को ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान हासिल की।
– नोवाक जोकोविच ने यह मुकाम 455 से अधिक ग्रैंड स्लैम मैचों में से 400 मैच जीतकर हासिल किया है।
– इस मामले में रोजर फेडरर (369 जीत) दूसरे और राफेल नडाल (314 जीत) तीसरे स्थान पर हैं।
– नोवाक जोकोविच 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं।
– 38 वर्ष के जोकोविच इस बार अपने करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं।

————-
11. महिला प्रीमियर लीग (WPL) में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी कौन बनीं?
Who became the first player to score a century in the Women’s Premier League (WPL)?

a. जॉर्जिया वोल
b. हरमनप्रीत कौर
c. नेट साइवर ब्रंट
d. स्मृति मंधाना

Answer: c. नेट साइवर ब्रंट (मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 26 जनवरी 2026 को शतक लगाया)

– 26 जनवरी 2026 को WPL का 16वां मुकाबला वडोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
– इस मैच में इंग्लैंड की नेट साइवर ब्रंट ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पहला शतक लगाया।
– नेट साइवर ब्रंट ने 57 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए।
– उनका स्ट्राइक रेट 175.44 का रहा।
– WPL के इतिहास में शतक आज तक किसी और खिलाड़ी ने नहीं लगाया है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *