यह 27 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. 26 जनवरी 2026 को कौन सा वां गणतंत्र दिवस मनाया गया?
On January 26, 2026, which Republic Day was celebrated?
a. 74वां
b. 75वां
c. 76वां
d. 77वां
Answer: d. 77वां
– भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
– इसी तारीख को गणतंत्र हुआ था और पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था।
– वर्ष 2026 में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
– मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया।

गणतंत्र (Republic) का मतलब
– यह सरकार का एक रूप है, जहां जनता या उनके चुने हुए प्रतिनिधि सत्ता संभालते हैं।
– एक गणतंत्र में, राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री और अन्य राजनेता लोगों द्वारा चुने जाते हैं, और कोई राजा या रानी नहीं होती है। आधुनिक गणतंत्र इस विचार पर आधारित हैं कि संप्रभुता लोगों की है।
– यह दिन भारत द्वारा आधिकारिक तौर पर अपना संविधान अपनाने और इसे एक संप्रभु गणराज्य बनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है।
————–
2. 77वें गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी 2026) की थीम बताएं?
What is the theme of 77th Republic Day celebration (26 January 2026)?
a. लोकतंत्र की मातृका
b. वंदे मातरम के 150 साल
c. गणतंत्र भारत : लोकतंत्र की माता
d. स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
Answer: b. वंदे मातरम के 150 साल (150 years of Vande Mataram)
2026 की थीम
– वंदे मातरम के 150 साल
– 150 years of Vande Mataram
नोट – पिछली बार (2025) की थीम – ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ (‘Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas’)
संस्कृति मंत्रालय की वंदे मातरम पर आधारित झांकी
– कर्तव्य पथ पर संस्कृति मंत्रालय ने ‘वंदे मातरम: स्वतंत्रता का मंत्र ‘ विषय पर आधारित झांकी निकाली।
– झांकी के अग्रभाग में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम की पांडुलिपि प्रदर्शित की गई थी, जिसके निचले पैनल पर उनकी छवि थी।
—————
3. 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कौन थे?
Who was the chief guest at the 77th Republic Day celebration?
a. ब्लादिमीर पुतिन और एंटोनियो गुटेरेस
b. प्रबोवो सुबियांटो और एंटोनियो कोस्टा
c. उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा
d. इमैनुएल मैक्रों
Answer: c. उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा (यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष और यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष)
– पहली बार, भारत यूरोपीय संघ (यूरोपीय यूनियन) के नेतृत्व – यूरोपीय आयोग (European Commission) की अध्यक्ष (President) उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद (European Council) के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा को गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के लिए मुख्य अतिथि थे।
– यह चयन कई कारणों से तय होता है—रणनीतिक और कूटनीतिक, व्यावसायिक हित और अंतर्राष्ट्रीय भू-राजनीति।

यूरोपीय आयोग और यूरोपीय परिषद
– EU में 27 देश शामिल हैं।
– यूरोपीय कमीशन और यूरोपीय परिषद यूरोपीय यूनियन (EU) की दो प्रमुख संस्थाएं हैं, जो EU की नीतियों, निर्णय लेने और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
– कमीशन EU का कार्यकारी अंग है, जबकि परिषद रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करती है।
गणतंत्र दिवस के पिछले मुख्य अतिथि
– 2026 : यूरोपीय यूनियन (EU) के यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष और यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष
– 2025 : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो
– 2024 : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
– 2023 : मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी
– 2021 / 2022 : कोई नहीं (वजह : कोविड-19 महामारी)
– 2020 : ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो
– 2019 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
– 2018 : सभी 10 आसियान देशों के नेता
– 2017 : (UAE के वर्तमान राष्ट्रपति) शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
– 2016 : तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद
– 2015 : तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
—————
4. 77वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह में भारतीय राष्ट्रपति और चीफ गेस्ट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा ने कर्तव्य पथ तक इनमें से किसकी सवारी की?
At the 77th Republic Day parade ceremony, which of these vehicles did the Indian President and the chief guests, Ursula von der Leyen and Antonio Costa, ride in to reach Kartavya Path?
a. घोड़े से खींची जाने वाली ऐतिहासिक बग्घी
b. ऊंट से खींची जाने वाली ऐतिहासिक बग्घी
c. एक सुंदर बैल गाड़ी
d. हाई सिक्योरिटी वाली कार
Answer: a. घोड़े से खींची जाने वाली ऐतिहासिक बग्घी
– 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पर पहुंची।
– इससे पहले 2025 और 2024 में गणतंत्र दिवस में इस ऐतिहासिक बग्घी का इस्तेमाल हुआ था।
– 2024 से पहले 1984 में बग्घी का प्रयोग गणतंत्र दिवस में हुआ था, उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद इस बग्घी की जगह हाई सिक्योरिटी वाली कार ने ले लिया था।
– हालांकि 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट में 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बग्घी का इस्तेमाल शुरू किया था।
– लेकिन 2024 में मुख्य आयोजन में इसका फिर से इस्तेमाल शुरू हुआ था। तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ इस बग्घी से कर्तव्य पथ पर पहुंची थी।

बग्घी के बारे में
– आजादी के बाद यह बग्घी पाकिस्तान से टॉस जीतकर भारत को मिली थी।
– सोने की परत चढ़ी, घोड़ों से खींची जाने वाली ये छोटी गाड़ी, यानी बग्घी मूल रूप से भारत में ब्रिटिश राज के दौरान वायसराय की थी।
– 1947 में आजादी के बाद गवर्नर जनरल के बॉडीगार्ड, जिन्हें अब राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड के रूप में जाना जाता है, को 2:1 के अनुपात में भारत-पाकिस्तान के बीच बांट दिया गया।
– जब वायसराय की बग्घी की बारी आई तो दोनों देश इस पर अपना दावा ठोकने लगे।
– आखिरकार इसका फैसला टॉस से हुआ।
– राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड रेजिमेंट के पहले कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ठाकुर गोविंद सिंह और पाकिस्तानी सेना के साहबजादा याकूब खान के बीच बग्घी को लेकर टॉस हुआ।
– इसमें जीत भारत की हुई और इस तरह ये बग्घी भारत को मिल गई।
————–
5. 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में किस विदेशी सैन्य दल ने भी ‘कर्तव्य पथ’ पर परेड में हिस्सा लिया?
Which foreign military contingent also participated in the parade on ‘Kartavya Path’ during the 77th Republic Day celebrations?
a. यूरोपीय यूनियन
b. इंडोनेशिया
c. फ्रांस
d. जर्मनी
Answer: a. यूरोपीय यूनियन (ऑपरेशन अटलांटा और एस्पाइड्स के झंडे लिए हुए यूरोपीय संघ के एक सैन्य दल ने परेड में भाग लिया)
– पहली बार, ऑपरेशन अटलांटा और ऑपरेशन एस्पाइड्स के झंडे लिए हुए यूरोपीय संघ के एक सैन्य दल ने परेड में भाग लिया, जो यूरोप के बाहर किसी सैन्य परेड में यूरोपीय संघ की पहली उपस्थिति को दर्शाता है।
– मार्च पास्ट के हिस्से के रूप में, दो जिप्सी वाहनों पर सवार चार सैनिक यूरोपीय संघ के ध्वज के साथ आगे बढ़े।

क्या यूरोपीय यूनियन के पास अपनी सेना है?
– नहीं, यूरोपीय यूनियन (EU) की अपनी कोई स्थायी, स्वतंत्र “आर्मी” नहीं है। हालांकि उसके सदस्य देशों के पास सेना है।
– लेकिन उसके पास ‘कॉमन सिक्योरिटी एंड डिफेंस पॉलिसी’ (CSDP) है। इसके तहत पीसकीपिंग मिशन, ट्रेनिंग मिशन, क्राइसिस मैनेजमेंट ऑपरेशंस, ऑपरेशन अटलांटा और ऑपरेशन एस्पाइड्स है।
ऑपरेशन अटलांटा
– ऑपरेशन अटलांटा (Operation Atalanta) यूरोपीय संघ (EU) द्वारा 2008 में शुरू किया गया एक प्रमुख समुद्री डकैती-विरोधी नौसैनिक अभियान है।
– यह सोमालिया के तट और हिंद महासागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के जहाजों की रक्षा, और मादक पदार्थों व हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए कार्य करता है।
ऑपरेशन एस्पाइड्स
– ऑपरेशन एस्पाइड्स (EUNAVFOR ASPIDES) लाल सागर, अदन की खाड़ी और पश्चिमी हिंद महासागर में हूती विद्रोहियों के हमलों से व्यावसायिक जहाजों की रक्षा के लिए यूरोपीय संघ द्वारा शुरू किया गया एक रक्षात्मक नौसैनिक अभियान है।
– यह 19 फरवरी 2024 को शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य नौवहन की स्वतंत्रता और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
————–
6. 77वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह में पहली बार किस हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रदर्शन किया गया?
Which hypersonic missile was displayed for the first time at the 77th Republic Day parade ceremony?
a. LR-RaM
b. SR-AshA
c. PK-DRDO
d. LR-AShM
Answer: d. LR-AShM (लॉंग रेंज – एंटी शिप हाइपरसोनिक मिसाइल : स्पीड मैक 10, एवरेज स्पीड मैक 5)
– इसका निर्माण DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) ने किया है।
– इसे 77वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह में पहली बार प्रदर्शित किया गया।
– इस हथियार प्रणाली को भारतीय नौसेना की तटीय बैटरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– LR-AShM (लॉंग रेंज – एंटी शिप हाइपरसोनिक मिसाइल) एक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल है, जो स्थिर और गतिशील लक्ष्यों (static and moving targets) को भेदने में सक्षम है और इसे विभिन्न पेलोड ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
– यह मिसाइल स्वदेशी एवियोनिक्स सिस्टम और उच्च सटीकता सेंसर पैकेज के साथ अपनी तरह की पहली मिसाइल है।
– यह मिसाइल कम ऊंचाई पर तेज गति और उच्च गतिशीलता के साथ उड़ान भरती है, इसलिए दुश्मन के जमीनी और जहाज आधारित रडार इसे पकड़ नहीं पाते।

इस मिसाइल की स्पीड
– यह हाइपरसोनिक मिसाइल अर्ध-बैलिस्टिक प्रक्षेप पथ का अनुसरण करती है, जिसकी गति मैक 10 से शुरू होकर औसतन मैक 5.0 बनी रहती है।
– अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइलें बैलिस्टिक गति से शुरू होती हैं, लेकिन कम ऊंचाई पर उड़ती हैं और उड़ान के दौरान मार्ग बदलने और अवरोधन से बचने के लिए पैंतरेबाजी करती हैं।
किस तरह के ईंधन और इंजन वाली मिसाइल
– हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलें स्क्रैमजेट इंजनों का उपयोग करके निरंतर संचालित उड़ान और पैंतरेबाज़ी के लिए हाइपरसोनिक गति से वायुमंडल के भीतर उड़ान भरती हैं।
– LR-AShM को दो स्टेज वाली सॉलिड प्रोपल्सन रॉकेट मोटर प्रणाली के साथ कॉन्फ़िगर किया गया है।
– ये प्रोपल्सन सिस्टम मिसाइल को आवश्यक हाइपरसोनिक स्पीड तक पहुँचाती हैं।
– फर्स्ट स्टेज के समाप्त होने पर इसका एक हिस्सा इससे अलग हो जाता है।
– दूसरे चरण के समाप्त होने के बाद, लक्ष्य को भेदने से पहले वातावरण में ग्लाइड करता है।
रणनीतिक महत्व और आगे का रास्ता
– हाइपरसोनिक स्पीड का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे मिसाइलों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
– यह लगभग 1,500 किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में तय कर सकती है।
– 3,500 किलोमीटर तक की उच्च मारक क्षमता वाले संस्करण वर्तमान में विकास के विभिन्न चरणों में हैं।
– इस मिसाइल से सभी श्रेणियों के युद्धपोतों को निष्क्रिय किया जा सकता है।
– यह संस्करण और आगामी रेंज समुद्री नियंत्रण अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार साबित होंगे, जो किसी भी शत्रु को सैन्य या वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए समुद्री क्षेत्र का उपयोग करने से रोकते हैं।
– यह क्षमता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र के लिए बेहद अहम होगी।
– सेना और वायु सेना के लिए इस मिसाइल के संस्करण और नौसेना के लिए जहाज से दागे जाने वाले संस्करण भी विचाराधीन या विकास के चरण में बताए जा रहे हैं।
– अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर, यह भारत को हाइपरसोनिक हथियारों के क्षेत्र में एक मजबूत स्थिति में ला सकता है।”
– इस मिसाइल का एक ज्ञात सफल परीक्षण 16 नवंबर, 2024 को डीआरडीओ द्वारा ओडिशा तट के पास स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया था।
अन्य मिसाइलों का भी प्रदर्शन किया गया
– ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
– आकाश वायु रक्षा प्रणाली
– सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर
————–
7. गणतंत्र दिवस 2026 पर जवानों वाली CRPF मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी कौन हैं?
Who is the first woman officer to lead the all-women CRPF marching contingent on Republic Day 2026?
a. सिमरन बाला
b. सीमा धुंडिया
c. उषा किरण
d. एनी अब्राहम
Answer: a. सिमरन बाला

– 26 वर्षीय सिमरन बाला जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली हैं।
– वह CRPF की सहायक कमांडेंट हैं।
– सिमरन बाला वह पहली महिला अधिकारी हैं, जो CRPF की पूरी पुरुष मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व किया।
– यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों में महिला नेतृत्व की जीत है।
– सिमरन को कमीशन मिलने के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ में तैनाती दी गई।
– वह ‘बस्तरिया बटालियन’ का हिस्सा बनीं, जो नक्सल विरोधी ऑपरेशनों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
CRPF (Central Reserve Police Force)
– CRPF भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बड़ा है।
– यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करता है।
– CRPF की प्राथमिक भूमिका पुलिस कार्रवाई में राज्य / संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोध में है।
– 3.25 लाख जवानों वाले बल की गौरवशाली टुकड़ी है।
————–
8. 77वें गणतंत्र दिवस पर तीनों सेनाओं की संयुक्त एक झांकी में किस ‘ऑपरेशन’ (अभियान) के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गईं?
At the 77th Republic Day parade, a joint tableau of the three armed forces displayed replicas of the major weapon systems deployed during which ‘operation’?
a. ऑपरेशन सिंधु
b. ऑपरेशन सिंदूर
c. ऑपरेशन स्वदेश
d. ऑपरेशन फतह
Answer: b. ऑपरेशन सिंदूर
– गणतंत्र दिवस 2026 परेड समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं की संयुक्त एक झांकी निकाली गई।
– इसमें मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रक्षा बलों द्वारा तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की गईं।
– इसमें ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किए गए विभिन्न हथियारों, जिनमें ब्रह्मोस मिसाइलें, आकाश मिसाइल प्रणाली और एस-400 प्रणाली शामिल थीं, का प्रदर्शन किया गया।
– वायु प्रदर्शन में “ऑपरेशन सिंदूर” ध्वज के साथ एक ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर का प्रदर्शन किया गया, जबकि भारतीय वायु सेना ने राफेल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर विमानों के साथ “सिंदूर फॉर्मेशन” में उड़ान भरते हुए एक शानदार फ्लाईपास्ट प्रस्तुत किया।
– सूर्यास्त्र सार्वभौमिक रॉकेट लॉन्चर प्रणाली, मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, धनुष तोपें और दिव्यास्त्र बैटरी भी प्रदर्शन में शामिल थीं।
————–
9. भारतीय सेना के किस नवगठित बटालियन ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में हिस्सा लिया?
Which newly formed battalion of the Indian Army participated in the Republic Day parade for the first time?
a. भैरव बटालियन
b. रूद्र बटालियन
c. सूर्य बटालियन
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. भैरव बटालियन
– नवगठित भैरव बटालियन, जो पारंपरिक बलों और विशेष अभियान इकाइयों के बीच की खाई को पाटने के लिए बनाई गई एक विशेष हमलावर पैदल सेना इकाई है, ने भी ध्यान आकर्षित किया।
—————
10. अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Customs Day observed?
a. 23 जनवरी
b. 24 जनवरी
c. 25 जनवरी
d. 26 जनवरी
Answer: d. 26 जनवरी
– इसे सीमा शुल्क अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
– वर्ष 1953 में विश्व सीमा शुल्क संगठन ने इस दिन की शुरुआत की थी।
————–
11. अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Holocaust Remembrance Day observed?
a. 25 जनवरी
b. 27 जनवरी
c. 29 जनवरी
d. 31 जनवरी
Answer: b. 27 जनवरी
– दूसरे विश्व युद्ध के समय नरसंहार हुआ था, जिसमें लगभग छह मिलियन यूरोपीय यहूदियों की हत्या कर दी गई थी।
– इसी की याद में संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2005 में यह दिन मनाने की घोषणा की थी।




