यह 20 to 22 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों की अभूतपूर्व एकजुटता और सार्वजनिक विरोध के बाद, ट्रम्प को किन यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने की अपनी धमकी वापस लेनी पड़ी?
Following unprecedented unity among European countries and public outcry regarding Greenland, which European countries did the Trump have to withdraw its threat of imposing 10% tariffs on?
a. डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी
b. यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, फिनलैंड
c. ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, रूस, यूके
d. a और b दोनों
Answer: d. a और b दोनों (डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड)
– ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी देने वाले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अचानक बड़ा फैसला लेते हुए टैरिफ की चेतावनी वापस ले ली है।
– यह फैसला उस समय आया है, जब यूरोपीय देश खुलकर अमेरिका के खिलाफ एकजुट नजर आए।

ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी
– विवाद की शुरुआत तब हुई, जब ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के पक्ष में कोई समझौता नहीं हुआ, तो डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी समेत आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाया जाएगा।
– प्रस्तावित टैरिफ 10 प्रतिशत से शुरू होकर 25 प्रतिशत तक जाने की बात कही गई थी। इसे केवल आर्थिक दबाव नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव के रूप में देखा गया।
यूरोप का कड़ा जवाब
– ट्रंप की धमकी के बाद यूरोप इस बार बंटा हुआ नहीं दिखा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कहा कि किसी देश की संप्रभुता सौदे की चीज नहीं है। जर्मनी ने ब्लैकमेल स्वीकार न करने की चेतावनी दी।
– स्वीडन, डेनमार्क और बेल्जियम ने भी अमेरिकी दबाव के खिलाफ स्वर उठाए। यूरोपीय संसद ने EU–US ट्रेड डील पर रोक लगाने का कदम उठाया, जिससे संदेश साफ हो गया—एक पर दबाव, तो पूरा यूरोप साथ खड़ा होगा।
अमेरिका-यूरोप टकराव की आशंका
– यूरोपीय एकजुटता के चलते अमेरिका पर दबाव बढ़ता गया। बाजारों में हलचल तेज हुई और कूटनीतिक तनाव बढ़ने लगा। ऐसा लगने लगा कि अमेरिका और यूरोप के बीच सीधा टकराव तय है।
– ट्रंप के बयान और तीखे होते गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोप वर्षों से अमेरिका का फायदा उठाता रहा है और अब अमेरिका ऐसा नहीं होने देगा।
NATO की मध्यस्थता और टर्निंग पॉइंट
– संकट के बीच NATO की एंट्री हुई। दावोस में NATO महासचिव मार्क रूटे के साथ हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने बयान दिया कि ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र को लेकर भविष्य के समझौते का एक ‘फ्रेमवर्क’ तय हो गया है। इसी के साथ उन्होंने टैरिफ लगाने की धमकी वापस लेने का ऐलान कर दिया।
चीन फैक्टर भी अहम
– इस पूरे घटनाक्रम के दौरान चीन की भूमिका भी चर्चा में रही। कई यूरोपीय नेताओं ने संकेत दिए कि उन्हें केवल अमेरिका पर निर्भर रहने के बजाय चीन के साथ कारोबारी रिश्ते मजबूत करने चाहिए।
– कनाडा के प्रधानमंत्री ने भी चीन से संबंध बढ़ाने की वकालत की। माना जा रहा है कि यदि अमेरिका-यूरोप टकराव बढ़ता, तो इसका सीधा फायदा चीन को मिलता।
‘फ्रेमवर्क’ का मतलब क्या है?
– विशेषज्ञों के मुताबिक ‘फ्रेमवर्क’ का अर्थ कोई अंतिम समझौता नहीं है।
– यह सिर्फ भविष्य की बातचीत और सहयोग की रूपरेखा है। इसमें न तो किसी जमीन के हस्तांतरण की बात है और न ही संप्रभुता में बदलाव की। हालांकि, इसका यह मतलब भी नहीं कि अमेरिका ने ग्रीनलैंड से अपना रणनीतिक हित छोड़ दिया है।
रणनीतिक विराम, पूरी तरह पीछे नहीं हटे ट्रंप
– राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप ने ट्रेड वॉर से बचने के लिए फिलहाल कदम पीछे खींचा है।
– लेकिन अमेरिका का रणनीतिक लक्ष्य बदला नहीं है। अब दबाव टैरिफ की बजाय NATO, सुरक्षा सहयोग और संभावित डील्स के जरिए बनाया जा सकता है। इसे हार नहीं, बल्कि रणनीतिक विराम माना जा रहा है।
निष्कर्ष
– ग्रीनलैंड विवाद में यूरोप की एकजुटता ने यह साफ कर दिया है कि सामूहिक दबाव के आगे अमेरिका को भी रुकना पड़ सकता है। टैरिफ का खतरा फिलहाल टल गया है, लेकिन ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक लड़ाई खत्म नहीं हुई है। आज टैरिफ रुके हैं, कल डील की शर्तें सामने आ सकती हैं।
————–
2. दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 56वीं वार्षिक बैठक 2026 की थीम क्या है?
What is the theme of the 56th annual meeting of the World Economic Forum (WEF) to be held in Davos in 2026?
a. संवाद की भावना
b. विश्वास का पुनर्निर्माण
c. द ग्रेट रिसेट
d. खंडित दुनिया में सहयोग
Answer: a. संवाद की भावना (A Spirit of Dialogue)
– स्विट्जरलैंड के शहर दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 56वीं वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी, 2026 तक हुई।
– इसमें 130 से अधिक देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
– G7 देशों के शीर्ष नेता भी इसमें मौजूद रहे।
– संयुक्त राष्ट्र (UN), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसे वैश्विक संस्थानों के प्रमुख भी भाग लिया।
– यह सम्मेलन ऐसे समय में हुई जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ रही है और वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव देखने को मिल रहा है।
दावोस 2026 में भारत की भागीदारी
– भारत का प्रतिनिधित्व एक उच्चस्तरीय राजनीतिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने किया।
– महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों के मुख्यमंत्री भी सम्मेलन में शामिल हुए।
WEF
– यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में है।
– पिछले 50 से अधिक वर्षों से यह मंच सरकारों, व्यवसायों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और नागरिक समाज के नेताओं को एक साथ लाता रहा है।
– WEF का उद्देश्य संवाद, सहयोग और नीति-नवाचार के ज़रिये दुनिया की स्थिति में सुधार करना है।
————–
3. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवरी 2026 में कौन बने?
Who became the national president of the BJP in January 2026?
a. नितिन नबीन
b. जेपी नड्डा
c. नितिन गडकरी
d. अश्वनी वैष्णव
Answer: a. नितिन नबीन
– 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।
– 20 जनवरी 2026 को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया।
– भाजपा मुख्यालय में 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे।
– किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से निर्विरोध चुने गए।
– वे जगत प्रकाश नड्डा की जगह पर आए हैं।
– इससे पहले नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
राजनीतिक सफर
– वे बिहार में पार्टी के युवा संगठन से शुरुआत करके चुनावी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आगे बढ़े।
– वे बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं।
– 2006 में बिहार की अब समाप्त हो चुकी पटना वेस्ट सीट से जीत दर्ज की।
– उसके बाद लगातार चार बार बैंकिपुर से जीत हासिल की।
– उन्होंने बिहार के कानून, रोडवेज और शहरी विकास विभागों की जिम्मेदारी थोड़े समय के लिए संभाली।
– BJP के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और संगठन के बिहार इकाई के अध्यक्ष के पद पर रहे।
– 2023 में उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में BJP की कमान सौंपी गई।
– वह बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भाग लिए गए एकमात्र रोड शो के प्रभारी भी थे।
– नबीन के पिता, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा, भी भाजपा विधायक थे और राज्य में पार्टी के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते थे।
—————
4. ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने संन्यास की घोषणा की, उन्हें कौन से पुरस्कार मिल चुके हैं?
Saina Nehwal, the first Indian badminton player to win an Olympic medal, has announced her retirement. What awards has she received?
a. पद्मश्री
b. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
c. अर्जुन अवॉर्ड
d. b और c दोनों
Answer: d. b और c दोनों (2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार)
– 35 वर्ष की साइना ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मैंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही छोड़ा। इसलिए मुझे घोषणा जरूरी नहीं लगी।’
– बताया कि घुटने के दर्द के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है।
– साइना आखिरी बार जून 2023 में सिंगापुर ओपन में खेली थीं।
– 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
खेल की जर्नी
– पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 साइना ने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।
– वे ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
– उन्होंने 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीत चुकीं
– साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीतकर पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं।
– वे 2009 में BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
– 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते।
ओलिंपिक 2016 के दौरान लगी थी चोट
– साइना का करियर रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की चोट से काफी प्रभावित हुआ।
– हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार वापसी की।
– उन्होंने 2015 में वर्ल्ड बैडमिंटन रैंकिंग में टॉप पोजिशन भी हासिल की।
– साइना नेहवाल यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी थीं।
————–
5. गणतंत्र दिवस 2026 पर 140 पुरुष जवानों वाली CRPF मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनेंगी?
Who will become the first woman officer to lead the CRPF marching contingent of 140 male personnel on Republic Day 2026?
a. सिमरन बाला
b. सीमा धुंडिया
c. उषा किरण
d. एनी अब्राहम
Answer: a. सिमरन बाला
– 26 वर्षीय सिमरन बाला जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली हैं।
– वह CRPF की सहायक कमांडेंट हैं।
– सिमरन बाला वह पहली महिला अधिकारी हैं, जो CRPF की पूरी पुरुष मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।
– यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारतीय सुरक्षा बलों में महिला नेतृत्व की जीत है।
– सिमरन को कमीशन मिलने के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ में तैनाती दी गई।
– वह ‘बस्तरिया बटालियन’ का हिस्सा बनीं, जो नक्सल विरोधी ऑपरेशनों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
CRPF (Central Reserve Police Force)
– CRPF भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बड़ा है।
– यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करता है।
– CRPF की प्राथमिक भूमिका पुलिस कार्रवाई में राज्य / संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोध में है।
– 3.25 लाख जवानों वाले बल की गौरवशाली टुकड़ी है।
————–
6. किस देश ने UN की राहत एजेंसी UNRWA के हेड ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया है?
Which country has demolished the head office of the UN relief agency UNRWA with a bulldozer?
a. लेबनान
b. इजराइल
c. सीरिया
d. जॉर्डन
Answer: b. इजराइल
– इजराइल ने 20 जनवरी 2026 को UN की राहत एजेंसी UNRWA के हेड ऑफिस को बुलडोजर से गिराना शुरू कर दिया गया है।
– यह पूर्व येरुशलम में है, जहां इजराइल का कब्जा है।
– UNRWA ने X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा लिखा कि इजराइली सुरक्षाबलों ने हेड ऑफिस से कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और उनका सामान जब्त कर लिया।
– UNRWA ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और UN के विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताया है।
– अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली सेना बुलडोजरों के साथ UNRWA के परिसर में दाखिल हुई।
– आसपास की सड़कों को सील कर दिया।
– सैन्य मौजूदगी भी बढ़ा दी गई। फिर कैंपस की बिल्डिंगों को तोड़ा गया।
– इजराइल लंबे समय से UNRWA पर फिलिस्तीन का समर्थन करने और हमास से संबंध रखने के आरोप लगाता रहा है।
– हालांकि, इजराइल ने अब तक इन आरोपों का सबूत नहीं दिया है।
– हालांकि, UNRWA ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है।
– गाजा युद्ध के बीच इजराइल पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों पर प्रतिबंध लगा चुका है।
37 एजेंसियों का लाइसेंस रद्द
– इजराइल ने गाजा में मदद पहुंचाने वाली 37 एजेंसियों का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
– दरअसल, इजराइल ने गाजा और इजराइल के कब्जे वाले दूसरे इलाकों में काम करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय NGO को अपने कर्मचारियों, फंडिंग और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी देने को कहा है।
– ऐसा नहीं करने पर वह संगठनों को बैन कर रहा है।
————–
7. राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Girl Child Day celebrated?
a. 20 जनवरी
b. 21 जनवरी
c. 23 जनवरी
d. 24 जनवरी
Answer: d. 24 जनवरी
– भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी।
– इसका उद्देश्य भारत की लड़कियों को समर्थन और अवसर प्रदान करना है।
– साथ ही हमारे समाज में लड़कियों के लिंग आधारित भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– 2025 में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
नोट – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
—————-
8. युगांडा में सातवीं बार राष्ट्रपति किसे घोषित किया गया?
Who was declared president of Uganda for the seventh time?
a. मिल्टन ओबोटे
b. बोबी वाइन
c. योवेरी मुसेवेनी
d. ईदी अमीन
Answer: c. योवेरी मुसेवेनी
– युगांडा में 17 जनवरी 2026 को परिणाम घोषित हुए, जिसमें 81 वर्षीय योवेरी मुसेवेनी ने जीत हासिल की।
– राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी को 71.65% मतों के साथ विजेता घोषित किया।
– मुसेवेनी अफ्रीका के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेताओं में से एक हैं।
– संवैधानिक संशोधनों के जरिए राष्ट्रपति पद की कार्यकाल और आयु सीमा हटा दी गई, जिससे उन्हें बार-बार चुनाव लड़ने का अवसर मिला।
युगांडा
राजधानी: कम्पाला
आबादी: 4.86 करोड़ (2023)
मुद्रा: युगांडाई शिलिंग
भाषा: अंग्रेजी और स्वाहिली
पड़ोसी देश: सूडान, केन्या, तंजानिया, रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य।
————–
9. विजय हजारे ट्रॉफी 2026 का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the Vijay Hazare Trophy 2026 title?
a. पंजाब
b. कर्नाटक
c. सौराष्ट्र
d. विदर्भ
Answer: d. विदर्भ (सौराष्ट्र को हराकर जीत हासिल की)
– विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीत लिया।
– 18 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले गए डे-नाइट फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र को 38 रन से हराया।
– विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती।
– प्लेयर ऑफ द मैच विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अथर्व तायडे ने जीता।
कप्तान
– सौराष्ट्र: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान)
– विदर्भ: हर्ष दुबे (कप्तान)
————–
10. भारतीय रेलवे के सर्वोच्च सेवा सम्मान अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
Who was awarded the Ati Vishisht Rail Seva Award, the highest service honor of Indian Railways?
a. सोनाली मिश्रा
b. चंदना सिन्हा
c. उषा वेणुगोपाल
d. अरुणा नायर
Answer: b. चंदना सिन्हा
– रेल मंत्रालय ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की इंस्पेक्टर चंदना सिन्हा को सम्मानित किया है।
– यह सम्मान उन्हें रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बाल तस्करी रोकने के लिए किए गए उनके प्रभावशाली कार्य के लिए दिया गया है।
– उनके प्रयासों से सैकड़ों असुरक्षित बच्चों को बचाया गया है।
– यात्राओं के दौरान बच्चों की सुरक्षा में रेलवे की अहम भूमिका उजागर हुई है।
भारतीय रेलवे का सर्वोच्च पुरस्कार
– यह पुरस्कार असाधारण सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
– इसमें केवल परिचालन उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि मानवीय प्रभाव को भी महत्व दिया जाता है।
RPF
– ये रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
– यह रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।
– भारतीय रेलवे, एनजीओ और बाल कल्याण समितियों के साथ मिलकर तस्करी और घर से भागे बच्चों के बचाव में सहयोग करता है।
RPF हेडक्वार्टर: नई दिल्ली
स्थापना वर्ष: 20 सितंबर 1985




